नारी विशेष
सुबह की हड़बड़ी में भी हेल्दी खाएं! ट्राय करें टेस्टी दही सैंडविच रेसिपी
8 Nov, 2025 04:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो जल्दी तैयार हो, पोषण से भरपूर हो और स्वाद में भी लाजवाब हो। ऐसे में दही सैंडविच एक बेस्ट और परफेक्ट ऑप्शन है। यह रेसिपी न केवल बच्चों के टिफिन के लिए आइडल है, बल्कि वयस्कों के लिए भी यह एक हेल्दी और हल्का ब्रेकफास्ट है।
यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसमें ताजे दही और रंग-बिरंगी सब्जियों का मेल न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पोषण भी भर-भरकर देता है। आइए जानते हैं इसे तैयार करने की रेसिपी को और इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं.
सामग्री
ब्रेड स्लाइस- 6
गाढ़ा ताजा दही- 1 कप
पत्ता गोभी (बारीक कटी)- 1/2 कप
गाजर (कद्दूकस की हुई)- 1
शिमला मिर्च (बारीक कटी)- 1/4 कप
प्याज (बारीक कटी हुईं)- 1 छोटा
हरा धनिया- 1 टेबलस्पून (बारीक कटी हुईं)
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च- 1/4 टीस्पून
चाट मसाला- 1/2 टीस्पून
मक्खन- सेकने के लिए
बनाने की विधि
सबसे पहले दही को मलमल के कपड़े में बांधकर 10 मिनट के लिए लटका दें, जिससे उसका सारा पानी निकल जाए।
अब एक बाउल में यह गाढ़ा दही लें और उसमें सभी कटी हुई सब्जियां जैसे कि गोभी, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और हरा धनिया डालें।
इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
दूसरी तरफ ब्रेड स्लाइस लें और इस पर दही और सब्जियों से मिक्सचर को फैलाएं और ऊपर से एक और ब्रेड स्लाइस रखकर सैंडविच तैयार करें।
इसके बाद तवे या सैंडविच मेकर को गरम करें। सैंडविच पर थोड़ा बटर लगाकर दोनों तरफ से क्रंची और सुनहरा होने तक सेंक लें।
तैयार है आपका दही सैंडविच। अब आप गरमा गरम दही सैंडविच को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
इस सैंडविच में दही से प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स मिलते हैं, जबकि सब्जियां फाइबर और विटामिन से भरपूर होती हैं। वैसे यह डिश बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद है। अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाला ढूंढ रहे हैं, तो दही सैंडविच जरूर ट्राई करें।
बालों के झड़ने से परेशान? घर पर बनाएं गुड़हल का तेल, मिलेगा जबरदस्त असर
8 Nov, 2025 04:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चमकदार, काले और घने बाल हर किसी की चाहत होते हैं। लेकिन प्रदूषण, खराब खान-पान और केमिकल प्रोडक्ट्स के चलते बालों का झड़ना, रूसी और सफेद होना एक आम समस्या बन गई है। लेकिन बालों की इन परेशानियों का एक आसान सा सॉल्यूशन है- गुड़हल का तेल।
जी हां, गुड़हल के फूल से बने तेल में कई ऐसे गुण होते हैं, जो बालों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। साथ ही, इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ती। आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइए जानें गुड़हल का तेल कैसे बनाएं-
घर पर गुड़हल का तेल बनाने की विधि
सामग्री-
ताजे या सूखे गुड़हल के फूल- 1 कप
मेथी दाना- 2 बड़े चम्मच
सूखा आंवला पाउडर या कटा हुआ सूखा आंवला- 2 बड़े चम्मच
नारियल का तेल- 1 कप
विधि-
सबसे पहले मेथी दाने को रातभर या कम से कम 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
अगले दिन, एक पैन लें और उसमें नारियल के तेल को हल्की आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
अब इसमें गुड़हल के फूलों और आंवला पाउडर को डाल दें।
भीगी हुई मेथी दानों का पानी निथार कर उन्हें भी तेल में डाल दें।
इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगभग 10-15 मिनट तक पकाएं। ध्यान रहे, तेल में उबाल न आए।
जब तेल का रंग हल्का भूरा होने लगे और गुड़हल के फूल काले पड़ जाएं, तो गैस बंद कर दें।
मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे एक साफ सूती कपड़े से छान लें और किसी कांच की शीशी में भरकर स्टोर कर लें।
इस तेल को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। तेल को हल्का गर्म करके स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह मालिश करें। इसे कम से कम 1 घंटे या रातभर लगा रहने दें, फिर हल्के शैम्पू से बाल धो लें।
गुड़हल के तेल के फायदे
यह बालों के फॉलिकल्स को पोषण देकर उनके विकास में मदद करता है।
बालों को प्राकृतिक रूप से काला और मजबूत बनाने में सहायक होता है।
यह बाल झड़ने और समय से पहले सफेद होने की समस्या को रोकता है।
स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।
यह डैंड्रफ को दूर करने में भी मददगार है।
हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाने और नए बाल उगाने में मदद करता है।
स्किन ग्लो बढ़ाने में कारगर हैं ये कॉफी बेस्ड फेस पैक
7 Nov, 2025 05:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चाहे सुबह की थकान भगानी हो या स्किन को ग्लोइंग बनाना हो, कॉफी हमेशा कारगर साबित होती है। जी हां, वही कॉफी जो आपकी सुबह की पहली पसंद है, आपकी त्वचा के लिए भी एक बेहतरीन उपाय साबित हो सकती है।
दरअसल, कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और कैफीन त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कॉफी के 5 असरदार फेस मास्क।
शहर और कॉफी का मास्क
यह मास्क त्वचा को एक्सफोलिएट और हाइड्रेट करने का काम करता है। बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर में आधा चम्मच शहर मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। शहर त्वचा को प्राकृतिक नमी देगा जबकि कॉफी डेड स्किन सेल्स को हटाकर नए सेल्स के विकास में मदद करेगी।
दही और कॉफी पैक
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। एक चम्मच कॉफी पाउडर में दो चम्मच ताजी दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। यह पैक त्वचा की सफाई करके उसमें निखार लाता है।
नारियल तेल और कॉफी स्क्रब
नारियल तेल त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम करता है। एक चम्मच कॉफी पाउडर में आधा चम्मच नारियल तेल मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 10 मिनट बाद धो लें। यह स्क्रब त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और रूखेपन को दूर करता है।
एलोवेरा और कॉफी जेल मास्क
एलोवेरा त्वचा को शांत और ठंडक पहुंचाने का काम करता है। ताजे एलोवेरा जेल में कॉफी पाउडर मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। यह मास्क सनबर्न, त्वचा का लाल होना और इरिटेशन को कम करने में मददगार साबित होता है।
दूध और कॉफी का फेस पैक
दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को मुलायम बनाता है। एक बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर में भरपूर मात्रा में दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। सूख जाने पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। यह पैक त्वचा की नेचुरल चमक बढ़ाने में मदद करता है।
हेल्दी ईटिंग का नया ट्रेंड – राइस अप्पे से पाएं एनर्जी और स्वाद दोनों
7 Nov, 2025 05:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
क्या सुबह की भागदौड़ में आपको लगता है कि एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बनाना नामुमकिन है? क्या आप वही पुराने पोहे, पराठे या दलिया खाकर थक चुके हैं? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपकी रसोई की सुबह को बदलने वाला है।
पेश हैं राइस अप्पे - दक्षिण भारत का वह जादू जो स्वाद में लाजवाब है, बनाने में केवल कुछ मिनट लेता है, और सबसे बड़ी बात, कम से कम तेल के साथ आपके पेट को हल्का और मन को खुश रखता है। इस चटपटे, गोल-मटोल और फूले हुए नाश्ते के साथ दिन की शुरुआत करें, जिसे बनाने का तरीका इतना आसान है कि आप हर दिन इसे बनाना चाहेंगे। आइए जानते हैं।
सामग्री
चावल: 1 कप
उड़द दाल: एक चौथाई कप
मेथी दाना: एक चौथाई छोटा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
हरी मिर्च: 1 से 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक: 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
कढ़ी पत्ता: 5 से 6 पत्ते (बारीक कटा हुआ)
हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
प्याज: 1 मध्यम (बारीक कटा हुआ, ऑप्शनल)
गाजर/शिमला मिर्च: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई, ऑप्शनल)
राई: आधा छोटा चम्मच
तेल: बहुत कम (सेंकने के लिए)
विधि
चावल के अप्पे की जान उसके बैटर में होती है। इसे बनाने के लिए आपको चावल और उड़द दाल को बराबर मात्रा में लेना होगा। सबसे पहले, चावल और दाल को धोकर 5 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। जब ये अच्छी तरह फूल जाएं, तो इन्हें मिक्सर में पीसकर एक मुलायम घोल बना लें। इस घोल को कम से कम 6-8 घंटे या रात भर के लिए किसी गरम जगह पर खमीर उठने के लिए रख दें। खमीर उठने से अप्पे एकदम फुले हुए और सॉफ्ट बनते हैं।
जब बैटर तैयार हो जाए, तो उसमें नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा-सा हरा धनिया मिला लें। आप चाहें तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, कढ़ी पत्ता और अपनी पसंदीदा सब्जियां (जैसे गाजर या शिमला मिर्च) भी डाल सकते हैं। इससे अप्पे का स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं। सब्जियों को डालने से अप्पे का रंग भी आकर्षक लगता है। अगर आपको जल्दी है और खमीर नहीं उठ पाया है, तो आप बैटर में थोड़ा-सा ईनो या बेकिंग सोडा मिलाकर तुरंत भी बना सकते हैं।
अप्पे बनाने के लिए एक विशेष 'अप्पे पैन' का इस्तेमाल होता है। सबसे पहले अप्पे पैन को गैस पर गरम करें और उसके हर छोटे खांचे में बस एक-एक बूंद तेल डालें। इसके बाद राई डालकर हल्का सा चटकने दें। अब तैयार घोल को चम्मच की मदद से हर खांचे में भर दें। याद रखें, खांचों को पूरा न भरें, क्योंकि अप्पे फूलेंगे। अब पैन को ढक दें और धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकने दें।
जब अप्पे एक तरफ से हल्के सुनहरे भूरे हो जाएं, तो उन्हें धीरे से पलट दें। अब दूसरी तरफ भी उन्हें 3-4 मिनट तक कुरकुरा होने तक सेंक लें। आप देखेंगे कि आपके अप्पे एकदम गोल-गोल और फुले हुए तैयार हैं। इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। गर्मागर्म अप्पे को नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी या सांभर के साथ परोसें और अपने दिन की हेल्दी शुरुआत करें। यह नाश्ता बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।
2025 में ट्रेंडी आइब्रो शेप्स का बोलबाला, बढ़ा बोल्ड लुक का क्रेज
7 Nov, 2025 05:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। चेहरे की खूबसूरती को निखारने में आइब्रो का अहम रोल होता है। फैशन ट्रेंड्स के साथ-साथ आइब्रो के शेप्स भी तेजी से बदलते हैं और 2025 में बोल्ड, डिफाइन्ड और वॉल्यूम से भरपूर आइब्रो का दौर जोरों पर है। आज की जेनरेशन अपने लुक को एक्सप्रेसिव और कॉन्फिडेंट दिखाने के लिए इन नए ट्रेंडिंग ब्रो शेप्स को अपनाना पसंद कर रही है। आइए जानतें हैं 2025 में ट्रेंड कर रहे कुछ टॉप बोल्ड आइब्रो शेप्स (Eyebrow Shapes) के बारे में,जो आपको देंगे एक ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक।
आइब्रो के अलग-अलग शेप
फेदरड आइब्रो- यह शेप नेचुरल थिकनेस को बनाए रखते हुए ब्रो हेयर्स को हल्के-हल्के ब्रश करके फेदरी टेक्सचर देती है। इसका लुक साफ-सुथरा और वॉल्यूमिनस होता है। यह शेप चेहरे को सॉफ्ट लेकिन बोल्ड अपीयरेंस देने के लिए परफेक्ट है।
हाई आर्च्ड आइब्रो- अगर आप फेस को शार्प और एलिगेंट दिखाना चाहती हैं तो हाई आर्च्ड आइब्रो बेस्ट ऑप्शन है। इसमें ब्रो का आर्च ज्यादा उभरा हुआ होता है जो आंखों को लिफ्टेड और फेस को स्लिम दिखाने में मदद करता है।
स्ट्रेट ब्रो ट्रेंड- कोरियन स्टाइल में मशहूर स्ट्रेट ब्रो का ट्रेंड 2025 में भी कायम है। यह बिना किसी खास आर्च के सीधी होती है और यंग, फ्रेश व इनोसेंट लुक देने में मदद करती है। यह खासतौर पर लंबी और अंडाकार चेहरों पर जंचती है।
ब्रश्ड-अप आइब्रो- इस ट्रेंडी लुक में ब्रो के हेयर ऊपर की ओर ब्रश किए जाते हैं और फिर जेल या वैक्स से सेट किए जाते हैं। यह शेप फेस को इजी और फियरलेस लुक देता है और कम उम्र की महिलाओं में काफी पॉपुलर है।
ओम्ब्रे आइब्रो- ओम्ब्रे शेप में ब्रो की शुरुआत हल्के रंग की होती है और धीरे-धीरे एंड डार्क होता है। यह शेप फुल ब्रो लुक के साथ प्रोफेशनल और पॉलिश्ड अपीयरेंस देता है। इसे पाउडर या टैटू टेक्नीक से भी बनाया जा सकता है।
बॉक्सी आइब्रो- इस शेप में ब्रो की शुरुआत स्क्वायर और थोड़ी मोटी होती है जो एक बोल्ड फ्रेम जैसा लुक देती है। यह लुक उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अपने ब्रो को फेस का फोकस पॉइंट बनाना चाहते हैं।
अगर आप अपने लुक में बदलाव चाहती हैं तो इन ट्रेंडिंग आइब्रो शेप्स को जरूर आजमाएं। सही शेप और ग्रूमिंग से न सिर्फ आपकी खूबसूरती निखरेगी बल्कि सेल्फ कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।
स्ट्रेस और प्रदूषण से फीका पड़ा निखार? मलाई फेस पैक से पाएं इंस्टेंट ग्लो
5 Nov, 2025 05:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
त्योहारों का मौसम आते ही हम सभी की चाहत होती है कि हमारी त्वचा चमकती-दमकती हुई नजर आए। हालांकि, नए कपड़े, गहने और मेकअप तभी खिल उठते हैं जब हमारी स्किन पर ग्लो होता है। अब अगर आप भी दीवाली के लिए चेहरे पर ग्लो चाहते हैं, तो आपको मलाई का इस्तेमाल करना चाहिए।
जी हां, दूध की मलाई त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है, खासकर अगर आपकी स्किन ड्राई है। मलाई से आप घर पर ही कुछ फेस पैक्स तैयार कर सकते हैं, जिनसे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा और स्किन हेल्दी रहेगी। आइए जानें मलाई से बनने वाले फेस पैक्स के बारे में।
बेसन और मलाई का पैक
यह पैक उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जिनकी त्वचा रूखी है या जिन्हें टैनिंग और हल्के दाग-धब्बों की समस्या है।
सामग्री-
1 चम्मच ताजी मलाई
1 चम्मच बेसन
आधा चम्मच शहद
बनाने का तरीका-
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए स्क्रब करें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
केसर और मलाई का फेस पैक
अगर आपकी त्वचा बेजान और रूखी लग रही है, तो त्योहारों से पहले इस पैक को आजमाकर देखें। केसर त्वचा में प्राकृतिक चमक और गुलाबी निखार लाने के लिए जाना जाता है। इससे चेहरे की ड्राइनेस भी दूर होती है।
सामग्री-
1 चम्मच मलाई
4-5 केसर के धागे
आधा चम्मच चंदन पाउडर
बनाने का तरीका-
केसर के धागों को मलाई में 10 मिनट तक भिगो दें, ताकि उसका रंग और गुण मलाई में घुल जाएं। फिर इसमें चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।
बाजार से नहीं, अब घर पर बनाएं चाइनीज फ्लेवर वाले यमी स्प्रिंग रोल
5 Nov, 2025 05:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
स्प्रिंग रोल बनाना एक मजेदार काम है, जिसके लिए कुछ ही चीजों की जरूरत होती है। आपको सबसे पहले स्प्रिंग रोल शीट्स चाहिए (आप इन्हें बाजार से खरीद सकते हैं या घर पर बना सकते हैं)। स्टफिंग के लिए, आपको पतले कटे हुए गाजर, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च और थोड़ी-सी प्याज चाहिए। स्वाद के लिए सोया सॉस, सिरका और काली मिर्च जरूरी है। इन सभी चीजों को मिलाकर एक चटपटा मिश्रण तैयार होता है।
सामग्री
तेल: 2 बड़े चम्मच (सब्जियां भूनने के लिए)
लहसुन: 4-5 कलियां (बारीक कटी हुई)
अदरक: 1 छोटा टुकड़ा (कसा हुआ या बारीक कटा हुआ)
प्याज: 1 (पतला और लंबा कटा हुआ)
गाजर: 1 (पतला और लंबा कटा हुआ)
पत्ता गोभी: 1 कप (पतला और लंबा कटा हुआ)
शिमला मिर्च : 1 (पतली और लंबी कटी हुई)
नमक: स्वादानुसारकाली
मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
सोया सॉस: 1 बड़ा चम्मच
विनेगर: 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च सॉस या शेजवान चटनी: 1 छोटा चम्मच (तीखेपन के लिए)
स्प्रिंग रोल शीट: 10 से 12
मैदा का घोल: 2 बड़े चम्मच मैदा और 2-3 बड़े चम्मच पानी
तेल: तलने के लिए (आवश्यकतानुसार)
स्प्रिंग रोल बनाने का तरीका
सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर हल्का भून लें। फिर सारी कटी हुई सब्जियां (गाजर, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च) डालें और तेज आंच पर 2-3 मिनट के लिए पकाएं। सब्जियों को ज्यादा नहीं पकाना है, उनका कुरकुरापन बना रहना चाहिए। अब इसमें सोया सॉस, सिरका, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। आपकी स्वादिष्ट और चटपटी स्टफिंग तैयार है।
अब आती है रोल बनाने की बारी। स्प्रिंग रोल शीट लें। शीट के बीच में तैयार स्टफिंग का मिश्रण रखें। शीट के किनारों पर थोड़ा-सा मैदे और पानी का घोल लगाएं, ताकि वह अच्छे से चिपक जाए। फिर इसे टाइट रोल की तरह मोड़ दें। इसी तरह सारे रोल तैयार कर लें। एक कड़ाही में तेल गरम करें और इन रोल्स को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गरम न हो, नहीं तो ये बाहर से जल्दी जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह सकते हैं।
आपके गरमागरम और क्रिस्पी स्ट्रीट स्टाइल स्प्रिंग रोल तैयार हैं। इन्हें तुरंत टोमैटो केचप या शेजवान सॉस के साथ परोसें। जब आप इसे खाएंगे, तो बाहर का कुरकुरापन और अंदर की चटपटी स्टफिंग का स्वाद आपको सीधे स्ट्रीट फूड स्टॉल की याद दिला देगा। इस शाम के स्नैक को बनाकर देखिए, आपके बच्चे और घर के सभी सदस्य इसे बहुत पसंद करेंगे।
स्किनकेयर में टोनर की अहमियत: क्यों कहा जाता है इसे 'छिपा हुआ हीरो'?
5 Nov, 2025 05:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
क्या आप भी अपनी Skincare रूटीन में क्लींजर और मॉइस्चराइजर के बीच टोनर को अक्सर छोड़ देते हैं? अगर हां, तो आप एक बहुत जरूरी स्टेप मिस कर रहे हैं। बहुत से लोग टोनर को महज एक 'पानी' समझते हैं, पर सच्चाई यह है कि यह आपके त्वचा की देखभाल की प्रक्रिया का एक ब्रिज का काम करता है, जिससे अगले स्टेप्स के लिए आपकी स्किन तैयार होती है।
क्या करता है टोनर?
जब आप फेस वॉश या क्लींजर का इस्तेमाल करते हैं, तो वह ऊपरी गंदगी और ऑयल को साफ करता है, लेकिन आपकी स्किन के पोर्स में जमी हुई बारीक गंदगी, मेकअप के कण या तेल के अवशेष रह जाते हैं। टोनर ठीक यही काम करता है- यह क्लींजिंग के बाद भी बची हुई अशुद्धियों को गहराई से साफ करता है। यह आपकी त्वचा को पूरी तरह से साफ और तरोताजा महसूस कराता है।
pH बैलेंस और स्किन टाइटनिंग
टोनर का सबसे बड़ा वैज्ञानिक काम है त्वचा के pH बैलेंस को ठीक करना। हमारे क्लींजर अक्सर थोड़े अल्कलाइन होते हैं, जो हमारी स्किन के नेचुरल pH लेवल (जो कि हल्का एसिडिक होता है) को बिगाड़ सकते हैं। टोनर इस बैलेंस को तेजी से ठीक करता है। जब pH लेवल सही होता है, तो स्किन हेल्दी रहती है और हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ पाती है, जिससे मुंहासों का खतरा कम होता है।
इसके साथ ही, टोनर आपके ओपन पोर्स को कसने का काम करता है। जब पोर्स सिकुड़ते हैं, तो उनमें गंदगी कम जमा होती है, जिससे आपकी स्किन स्मूद और एक जैसी दिखती है।
मॉइस्चराइजर का 'अब्जॉर्प्शन' बढ़ाना
टोनर लगाने के बाद आपकी त्वचा अगले प्रोडक्ट्स को बेहतर तरीके से सोखने के लिए तैयार हो जाती है। जब त्वचा का pH बैलेंस होता है और वह गंदगी मुक्त होती है, तो आप जो भी सीरम या मॉइस्चराइजर लगाते हैं, उसके पोषक तत्व त्वचा के अंदर तक पहुंच पाते हैं। अगर आप टोनर को छोड़ देते हैं, तो आपका महंगा मॉइस्चराइजर शायद उतना प्रभावी ढंग से काम न करे।
कुल मिलाकर यह है कि टोनर महज एक एक्स्ट्रा स्टेप नहीं है, बल्कि यह क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक जरूरी हिस्सा है। सही टोनर आपकी स्किन को हेल्दी, बैलेंस और शाइनी बनाए रखने में मदद करता है। इसे अपनी रूटीन में शामिल करके देखें, आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।
ठंडी हवाओं से मेकअप को बचाएं: विंटर-स्पेशल ब्यूटी रूटीन
4 Nov, 2025 04:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सर्दियों का मौसम आते है हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे नेचुरल ऑयल कम हो जाता है और त्वचा भी रूखी और बेजान लगने लगती है. आप चाहे जितना भी मॉइस्चराइज लगा लें. कुछ घंटों के बाद चेहरे फिर से ड्राई लगने लगता है. यही वजह है कि सर्दियों में मेकअप करना भी बड़ा चैलेंज बन जाता है. ड्राई स्किन पर मेकअप करने से मेकअप ड्राई और पैची लगता है. ऐसे में जरूरी है कि सर्दियों में मेकअप करने से पहले कुछ जरूरी स्टेप्स को फॉलो करें. इस आर्टिकल में हम जानते हैं फ्लॉलेस मेकअप के लिए जरूरी स्टेप.
सर्दियों में मेकअप तभी अच्छा लगेगा जब स्किन हाइड्रेटिड और मॉइस्चराइज होगी. बस आपको थोड़ा सा समय अपनी स्किनकेयर रूटीन में देना होगा. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि सर्दियों में फ्लॉलेस मेकअप करने का स्टेप-बाए-स्टेप तरीका.
त्वचा को तैयार करें
सर्दी हो या गर्मी मेकअप करने से पहले स्किन को प्रेप करना बहुत जरूरी है. इसके लिए आप स्क्रब या केमिकल एक्सफोलिएटर लगा सकती हैं, इससे डैड स्किन रीमूव होती है और स्किन स्मूद बनती है. ध्यान रहे की क्लींजर के लिए क्रीम बेस्ड या मिल्क बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें.
अब बारी है सीरम की. इसके लिए आप हायल्यूरोनिक एसिड या ग्लिसरीन बेस्ड सीरम लगा सकती हैं. ये स्किन में नमी को लॉक करने में मदद करता है. कुछ देर रेस्ट दें और फिर एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं. इसके लिए आप सेरामाइड्स या शिया बटर वाले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं. आंखों और होंठों का ख्याल रखना भी जरूरी है. इसलिए लिप बाम लगाएं और आई क्रीम से आंखों को प्रेप करें.
प्राइमर चुनें
स्किन को प्रेप करने के बाद मेकअप का सबसे पहला स्टेप है प्राइमर लगाना. इसके लिए आप एक हाइड्रेटिंग प्राइमर का इस्तेमाल कर सकती हैं. जिसमें सिलिकॉन-ओवरहेवी मैट प्राइमर की जगह हाइड्रेटिंग/ल्यूमिनस प्राइमर चुनें. ये स्किन पर एक नमी की परत बनाते हैं और फाउंडेशन को लॉक करते हैं. अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो प्राइमर और मॉइस्चराइजर को 1:1 मिक्स करके लगा सकती हैं. इससे बेस और भी ज्यादा क्रीमी और स्मूद बनता है.
फाउंडेशन और बेस
ड्राई स्किन होने पर क्रीमी या लिक्विड फॉर्मूला फाउंडेशन बेस्ट होता है. इसके लिए आप सीरम-टू-क्रीम या ड्यूव-फिनिश लिक्विड फाउंडेशन चुनें. सर्दियों में आप फाउंडेशन की मोटी लेयर बनाने के बजाय पतली लेयर लगाएं और अच्छे से ब्लेंड करें. अगर स्किन बहुत ज्यादा ड्राई होती हो तो फाउंडेशन में भी मॉइस्चराइज मिला सकती हैं. अब डार्क स्पॉट्स और डार्क सर्कल को हाइड करने के लिए कंसीलर का यूज करें. इसके लिए भी हाइड्रेटिंग फॉर्मूला वाला कंसीलर चुनें.
क्रीम प्रोडक्ट्स अपनाएं
अब बारी है चेहरे को हाईलाइट करने की. इसके लिए आप ब्लश लगाएं लेकिन पाउडर की जगह आप लिक्विड ब्लश का इस्तेमाल करें. ये नेचुरल ग्लो देता है और केकी भी नहीं लगता है. हाईलाइटर के लिए भी क्रीमी या लिक्विड फॉर्मुला चुनें. इससे चेहरे को एक ड्यूई फिनिश मिलती है.
सेटिंग
अब मेकअप को सेट करें. इसके लिए सेटिंग पाउडर का कम से कम इस्तेमाल करें. बस जरूरत वाले हिस्से पर ही पाउडर लगाएं, जैसे T-zone. पूरे चेहरे पर पाउडर करने से चेहरा ड्राई लग सकता है. अपने पूरे मेकअप को लॉक करने के लिए हाइड्रेटिंग सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें.
घर की रसोई से: बचे हुए चावल से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी फ्राइड राइस
4 Nov, 2025 04:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फ्राइड राइस एक एशियाई भोजन है जिसे बहुत ही आसान तरीके से तवा या फिर पैन में स्टिर - फ्राई करके तैयार किया जाता है। कम मेहनत से तैयार इस रेसिपी को तैयार करने में मात्र 10 मिनट का समय ही लगता है। इस रेसिपी को आप अपने मनपसंदीदा डिश के साथ खा सकते हैं। चलिए देखते हैं फ्राइड राइस बनाने की विधि।
सामग्री
1 कप प्याज
1 कप बीन्स
1 आवश्यकतानुसार लहसुन
1 कप गाजर
1 आवश्यकतानुसार नमक
1/2 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच मिर्च के फ्लेक्स
1/2 छोटा चम्मच सिरका
1 छोटा चम्मच टोमैटो केचप
1 कप चावल
विधि
सबसे पहले एक पैन लेकर उसमें तेल डालकर उसे गर्म करें और कद्दूकस किए हुए लहसुन, बारीक कटे प्याज डालकर उसे पारदर्शी होने तक भून लें।
जब प्याज अच्छी तरह से भूल जाए तब उसमें कटे हुए गाजर बींस डाल कर दो से 3 मिनट तक उसे भूने। अब इसमें नमक मिर्ची पाउडर चिल्ली फ्लेक्स फ्राइड राइस मसाला केचप और विनेगर डालें अब सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
अब तैयार हुए मसाले में पके हुए चावल को डालकर इसे अच्छी तरह से मिला ले और ढक्कन बंद करके एक या 2 मिनट के लिए इसे पकने दें ताकि मसाले का फ्लेवर चावल में अच्छी तरह से घुस जाए।
तैयार है गरमा गरम फ्राइड राइस इसे धनिया की पत्ती से गार्निश करके गरमागरम सर्व करें।
बालों को स्वस्थ और चमकदार रखने के लिए कितने दिन में करें हेयर वॉश? जानें सही रूटीन
4 Nov, 2025 04:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
क्या आप भी अक्सर सोचते हैं कि बालों को हेल्दी रखने के लिए कितने दिन में धोना चाहिए? बहुत लोग रोज बाल धोते हैं, कुछ लोग दो-तीन दिन बाद, और कुछ तो हफ्ते में सिर्फ एक बार, लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि हर किसी का हेयर टाइप अलग होता है, इसलिए हर किसी के बालों के लिए वॉशिंग रुटीन भी अलग होना चाहिए? दरअसल, हमारे बालों की जरूरत हमारे स्कैल्प की ऑयल प्रोडक्शन, मौसम और हमारी डेली लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है, अगर आपकी स्कैल्प ज्यादा ऑयली है और आप रोज बाहर धूल-मिट्टी में रहते हैं, तो बाल जल्दी चिपचिपे हो सकते हैं. वहीं, अगर आपके बाल ड्राई हैं, तो रोज शैम्पू करने से वे और रूखे व बेजान हो सकते हैं. गलत हेयर-वॉश रुटीन न सिर्फ बालों को कमजोर बनाता है, बल्कि बाल झड़ने, डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन जैसी दिक्कतें भी बढ़ा सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप अपने बालों के टाइप को पहचानें और उसी के हिसाब से सही रुटीन अपनाएं. आइए जानते हैं कि अलग-अलग हेयर टाइप के लिए कितने दिनों पर शैम्पू करना सबसे अच्छा माना जाता है.
ऑयली स्कैल्प वाले बाल
अगर आपकी स्कैल्प जल्दी ऑयली हो जाती है, तो बाल धोने में ज्यादा गैप लेना ठीक नहीं होता. तेल और गंदगी स्कैल्प पर जमा होकर रोमछिद्र बंद कर सकते हैं, जिससे डैंड्रफ और हेयर फॉल की दिक्कत होती है. ऐसे में हर दूसरे दिन हल्के शैम्पू से बाल धोना सही रहता है. चाहें तो आप सल्फेट-फ्री शैम्पू चुनें जो बालों की नमी को बनाए रखे.
ड्राई या नॉर्मल स्कैल्प वाले बाल
अगर आपके बाल ज्यादा ऑयली नहीं हैं तो रोज शैम्पू करने की जरूरत नहीं होती. ड्राई या नॉर्मल बालों को हफ्ते में 2-3 बार शैम्पू करना पर्याप्त होता है. ऐसा करने से बालों के नेचुरल ऑयल बने रहते हैं और बाल सॉफ्ट व हेल्दी दिखते हैं. बहुत बार शैम्पू करने से बालों की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है, जिससे बाल टूटने लगते हैं.
घुंघराले बाल
कर्ली बालों में सीबम यानी नेचुरल ऑयल को पूरी लंबाई तक पहुंचने में समय लगता है. इसलिए इन्हें बहुत ज्यादा धोने की जरूरत नहीं होती. सप्ताह में एक बार शैम्पू करना काफी होता है. बीच में सिर्फ कंडीशनर या हल्का हेयर सीरम इस्तेमाल करें ताकि बालों की नमी बनी रहे.
रंगे हुए या केमिकल ट्रीटमेंट वाले बाल
अगर आपने हेयर कलर, स्ट्रेटनिंग या केराटीन ट्रीटमेंट कराया है, तो आपके बाल पहले से कमजोर होते हैं. ऐसे बालों को ज्यादा बार शैम्पू करने से कलर जल्दी उड़ जाता है और बालों की शाइन खत्म हो जाती है. इन्हें सप्ताह में एक या दो बार ही धोएं. हमेशा माइल्ड, सल्फेट-फ्री और कलर-प्रोटेक्ट शैम्पू का इस्तेमाल करें.
ज्यादा बार बाल धोने के नुकसान
जब आप बालों को जरूरत से ज्यादा धोते हैं, तो स्कैल्प का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है. इससे बाल फ्रिजी, बेजान और टूटने लगते हैं. बालों की चमक चली जाती है और डैमेज दिखने लगता है.
खासकर सर्दियों में रोज शैम्पू करना बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इस मौसम में स्कैल्प वैसे भी ड्राई होती है.
बहुत कम बार बाल धोने के नुकसान
अगर आप बहुत दिनों तक बाल नहीं धोते, तो स्कैल्प पर गंदगी, डेड स्किन और ऑयल जमा हो जाता है. इससे खुजली, डैंड्रफ और बालों का झड़ना बढ़ सकता है. स्कैल्प बंद हो जाने पर नए बालों की ग्रोथ भी रुक सकती है.
सही हेयर-वॉश रुटीन के लिए कुछ आसान टिप्स
1. बालों को गुनगुने पानी से धोएं, बहुत गर्म पानी न डालें.
2. शैम्पू हमेशा स्कैल्प पर लगाएं, लंबाई पर नहीं.
3. शैम्पू के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं ताकि बाल सॉफ्ट रहें.
4. अगर रोज धूल-मिट्टी में जाते हैं तो ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं.
5. बालों को धोने के बाद जोर-जोर से तौलिया रगड़ने से बचें, हल्के हाथ से सुखाएं.
सिर्फ 7 दिन में चमकदार और मजबूत बाल, जानिए हेयर मिस्ट बनाने का आसान तरीका
30 Oct, 2025 05:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आज के समय में बालों का झड़ना, रूखापन और दो मुंहे बाल जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. प्रदूषण, गलत खान-पान, स्ट्रेस और केमिकल प्रोडक्ट्स के लगातार इस्तेमाल से बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसके बाल लंबे, घने और चमकदार दिखें. अगर आप भी टूटते और बेजान बालों से परेशान हैं और नैचुरल तरीके से अपने बालों को हेल्दी बनाना चाहती हैं, तो अब आपको महंगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं. आप घर पर ही कुछ आसान प्राकृतिक चीजों की मदद से हेयर मिस्ट बना सकती हैं, जो बालों को नमी, पोषण और मजबूती प्रदान करेगा. आइए जानते हैं कैसे तैयार करें ये घरेलू हेयर मिस्ट और इसके बेहतरीन फायदे.
इस तरह बनाएं होममेड हेयर मिस्ट
अगर आप अपने बालों के लिए नेचुरल तरीके से हेयर मिस्ट बनाना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं कि आप इसे आसानी से घर पर कैसे तैयार कर सकती हैं. हेयर मिस्ट बनाने के लिए आपको सबसे पहले रोजमेरी लीफ्स, हिबिस्कस लीफ्स और मेथी दाना लेना होगा. इसके बाद आप तीनों चीजों को पानी में लगभग 2 चम्मच के बराबर डालें. अब पानी को 20 मिनट तक उबाल लें. जैसे ही पानी उबलकर हल्का लाल हो जाए, आप इसे ठंडा होने के लिए रख दें. पानी ठंडा हो जाने के बाद इसे किसी स्प्रे बोतल में भर लें. बस, इस आसान तरीके से आपका हेयर मिस्ट तैयार हो जाएगा.
इस तरह लगाएं हेयर मिस्ट
अपने बालों में हेयर मिस्ट लगाने के लिए सबसे पहले बालों को अच्छी तरह सुलझा लें. इसके बाद बालों को भागों में बांटकर उस पर मिस्ट स्प्रे करें. आप इसे जब चाहें इस्तेमाल कर सकती हैं सुबह, शाम या रात में. अगर आप इसे रोजाना लगाती हैं, तो सिर्फ एक हफ्ते में ही आपको फर्क महसूस होने लगेगा.
ढाबा स्टाइल चटनी रेसिपी: धनिया-पुदीना की चटपटी चटनी से बढ़ाएं खाने का मजा
30 Oct, 2025 05:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गरमागरम क्रिस्पी समोसे हों या फिर तंदूरी रोटी और दाल मखनी... इन सभी का स्वाद तब तक अधूरा है, जब तक इनके साथ एक चीज न हो- वह है ढाबे वाली चटपटी हरी चटनी। जी हां, यह सिर्फ चटनी नहीं, बल्कि खाने का 'गेम चेंजर' है। जब ढाबे पर यह चटनी मिलती है, तो लगता है जैसे किसी ने जादू कर दिया हो- हर बाइट का स्वाद एकदम से जिंदा हो उठता है।
क्या आप भी सोचते हैं कि ढाबे वाले ऐसी कौन सी जादुई चीज मिलाते हैं, जिससे चटनी का रंग इतना हरा और स्वाद इतना चटकारा भरा होता है? बता दें, उनकी इस चटनी का सीक्रेट हर घर की रसोई तक नहीं पहुंचता।
हमने ढाबे वालों का वह छोटा-सा सीक्रेट पता लगा लिया है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने घर पर, महज कुछ ही मिनटों में, बिल्कुल वैसी ही गाढ़ी, हरी और जबरदस्त चटनी बना सकते हैं जो आपके खाने का स्वाद दोगुना कर देगी।
क्यों खास है यह ढाबा स्टाइल चटनी?
बाज़ार या घर की बनी आम चटनी से ढाबे की चटनी कुछ अलग होती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका ताजा, तीखा और चटपटा स्वाद होता है, जिसमें पुदीने और धनिये का सही संतुलन होता है। ढाबे वाले इसमें एक खास सामग्री डालते हैं, जिससे इसका रंग और स्वाद एकदम परफेक्ट हो जाता है।
धनिया-पुदीना चटनी बनाने के लिए सामग्री
इस ढाबा स्टाइल चटनी का सीक्रेट है भुनी हुई चना दाल या सेव का इस्तेमाल। सही पढ़ा आपने! यह चटनी को गाढ़ापन देता है और उसके स्वाद को और भी शानदार बनाता है।
सामग्री: एक बंच ताजा धनिया, आधा बंच ताजा पुदीना (ध्यान रखें, पुदीना ज्यादा होने से चटनी कड़वी हो सकती है), 2-3 हरी मिर्च (अपने स्वाद अनुसार), 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 4-5 लहसुन की कलियां, 2 छोटे चम्मच भुनी हुई चना दाल या थोड़े से सेव, 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच काला नमक, स्वादानुसार सादा नमक और 1-2 चम्मच नींबू का रस।
धनिया-पुदीना बनाने की विधि
धनिया और पुदीने को अच्छे से धो लें। ध्यान रखें कि पुदीने की मात्रा धनिये से कम होनी चाहिए।
मिक्सर जार में सबसे पहले पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और भुनी हुई दाल/सेव डालें।
अब इसमें काला नमक, सादा नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस मिलाएं।
स्पेशल टिप्स
चटनी का रंग हरा और स्वाद बरकरार रखने के लिए इसे सही तरीके से पीसना बहुत जरूरी है।
चटनी में ज्यादा पानी एक साथ न डालें। सिर्फ 2-3 चम्मच पानी डालकर पीसना शुरू करें।
मिक्सी को लगातार न चलाएं। इसे थोड़े-थोड़े अंतराल पर चलाएं। इससे चटनी ज्यादा गरम नहीं होगी और उसका हरा रंग बना रहेगा।
जब चटनी थोड़ी दरदरी रहे, तो एक बार चेक करें। अगर जरूरत हो तो 1-2 चम्मच पानी और मिलाएं।
चटनी को तब तक पीसें जब तक वह थोड़ी गाढ़ी और स्मूद न हो जाए। आपकी ढाबा स्टाइल चटनी अब तैयार है।
इस चटनी को आप समोसे, पकौड़े, टिक्की, कबाब या किसी भी स्नैक के साथ परोस सकते हैं।
पार्लर नहीं, किचन में छुपा है ग्लो का राज, जानिए शहद वाले फेसपैक का तरीका
30 Oct, 2025 05:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी त्वचा की डलनेस से काफी परेशान रहते हैं. इतना ही नहीं, सुंदर और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए न जाने क्या-क्या नहीं करते. कई तो ऐसे हैं जो सिर्फ सुंदर त्वचा पाने के लिए डॉक्टर के चक्कर लगाने लग जाते हैं. अगर आपके घर परिवार में किसी की शादी करीब आ रही है और आप घर के फंक्शन में सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपको न तो महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेना है और न ही किसी ट्रीटमेंट की जरूरत. आइए जानते हैं ऐसे फेस मास्क के बारे में जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं और नेचुरल ग्लो पा सकती हैं.
इस तरह बनाएं फेस मास्क
मास्क बनाने के लिए आपको सबसे पहले पपीता, शहद और ऑलिव ऑयल की जरूरत होगी. इस मास्क को तैयार करने के लिए एक कटोरी लें. अब 1 चम्मच पपीते के बीज और पपीते का छिलका लें (जो अक्सर लोग फेंक देते हैं). इन दोनों को अच्छे से पीस लें और एक स्मूद पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
इस पेस्ट को लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें. फिर इस पेस्ट को चेहरे पर समान रूप से लगाएं. जब यह मास्क सूख जाए, तब इसे ठंडे पानी से धो लें. बस, इस आसान तरीके से आपका होममेड फेस मास्क तैयार हो जाएगा. अगर आप केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह इस नेचुरल रेमेडी को अपनाती हैं, तो इससे आपको काफी फायदा मिलेगा. आप इस मास्क को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर लगाएं. इससे आपकी त्वचा में नेचुरल ग्लो आएगा और शादी के फंक्शन में आपका चेहरा सबसे ज्यादा निखरकर सामने आएगा.
परफ्यूम और मौसम का कनेक्शन — हर सीज़न के लिए कौन-सी खुशबू बेस्ट?
27 Oct, 2025 05:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मौसम बदलने के साथ हम अपनी लाइफस्टाइल में कई चेंजिस लाते हैं. कपड़े पहनने के तरीके से लेकर खान-पान और स्किनकेयर रूटीन भी सब कुछ बदल जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि परफ्यूम को भी मौसम के हिसाब से बदलना होता है? वैसे तो आमतौर पर लोग परफ्यूम को सिर्फ खुशबू के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन जैसे मौसम बदलता है हमारी स्किन के टेक्सचर, केमिस्ट्री, नेचर आ पसीना आना का तरीका भी बदल जाता है. इसका सीधा असर फ्रेगरेंस के स्टे पर पड़ता है.
गर्मी के मौसम में जहां लाइट, फ्रेश और साइट्रस बेस्ड खुशबू ज्यादा पसंद की जाती है. वहीं, ठंड के मौसम में वुडी या मस्की फ्रेगरेंस ज्यादा अच्छा स्टे देती है. यही वजह है कि परफ्युम के कई बड़े ब्रांड अपने कलेक्शन में सीजनल फ्रेगरेंस भी एड कर रहे हैं. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि मौसम के हिसाब से परफ्युम क्यों चेंज करना चाहिए और रिसर्च इस पर क्या कहती है.
मौसम के अनुसार परफ्यूम बदलना क्यों जरूरी है?
किसी भी परफ्युम के असर में टेमप्रेटर इंपोर्टेंट रोल प्ले करता है. हीट उसकी तीव्रता को बढ़ाती है, जिससे उसकी खुशबू और भी तेज लगती है. जबकि ठंडी हवा इसकी महद को दबा देती है. इसलिए ठंडे मौसम में गहरे और रिच नोट्स वाले परफ्युम ज्यादा असरदार होता हैं. अगर आप हर मौसम में एक ही परफ्युम यूज करेंगे तो नोज ब्लाइंडनेस यानी खुशबू की आदत पड़ने का खतरा रहता है. क्योंकि परफ्युम की खुशबू मूड, स्टाइल और पर्सनालिटी पर खास प्रभाव डालती है. ऐसे में अलग-अलग मौसम में अलग-अलग फ्रेगरेंस ट्राई करनी चाहिए.
परफ्यूम बदलने के पीछे क्या है कारण?
मौसम बदलने के साथ परफ्युम चेंज करने की वजह है शरीर का तापमान. क्योंकि गर्मी में शरीर गर्म रहता है और ऐसे में खुशबू भी तेजी से फैलती है. यही कारण है कि परफ्युम को पल्स प्वाइंट्स जैसे कलाई और गर्दन पर लगाता जाता है. लेकिन सर्दियों में शरीर का तापमान ठंडा रहता है इसलिए परफ्युम की खुशबू हल्की लगती है. यही वजह है कि गर्मियों में हल्की और फ्रेश फ्रेंगरेस और सर्दियों में गहरी वुडी या मस्की फ्रेगरेंस सही मानी जाती है.
किस मौसम के लिए कौन सा परफ्युम है सही?
गर्मी के मौसम के लिए हमेशा लाइट, फ्रेश और परफ्युम चुनने चाहिए. ये गर्मी में फ्रेश फील करवाते हैं और खुशबू में एक ताजगी मिलती है. वहीं, सर्दियों के मौसम में वुडी और स्ट्रॉन्ग परफ्युम ज्यादा देर तक टिके रहते हैं. इसके लिए ओरिएंटल, गोरमैंड, वेनिला, एम्बर और ऊद अच्छे ऑप्शन है.
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य
भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर, एक की जान गई
मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, भोपाल-इंदौर में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू
सोशल मीडिया और मीडिया मैनेजमेंट का बड़ा रोल
