नेचुरली खूबसूरत बालों के लिए इन तरीकों से करें आंवले का इस्तेमाल
खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ चेहरे और त्वचा की देखभाल ही काफी नहीं है, बल्कि बालों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। इन दिनों तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से सिर्फ सेहत ही नहीं, त्वचा और बाल भी काफी प्रभावित होते हैं। बालों का झड़ना और गिरना इन दिनों काफी आम हो चुका है। इसके अलावा लोग अन्य कई बालों से जुड़ी समस्याओं का भी शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आंवला बालों को पोषक देने का एक बढ़िया तरीका है।
आंवला झड़ते बालों का प्रभावी ढंग से इलाज कर सकता है। यह बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों की गुणवत्ता में सुधार करता है। आंवला बालों के झड़ने को कंट्रोल करने से लेकर रूसी को कम करने तक कई तरह से बालों को फायदा पहुंचा सकता है। हालांकि, इसके लिए सही तरीके से इसका इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। जिससे आपके बालों को फायदा मिलेगा।
आंवला और नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच आंवला और नींबू का रस मिलाएं। इससे करीब 5 मिनट तक मसाज करें। फिर 10 मिनट तक रखने के बाद अपने बालों को धो लें। आप इसे हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
आंवला और शिकाकाई पाउडर हेयर पैक
दोनों सामग्रियों को बराबर मात्रा में लें और गाढ़ा, स्मूद पेस्ट बना लें। इसे बालों में लगाएं और अगले 30-40 मिनट तक लगा रहने दें। अंत में बालों को अच्छे से धो लें।
आंवला और करी पत्ता
1/4 कप कटा हुआ आंवला और कुछ करी पत्ते लें। अब इन्हें नारियल के तेल में उबालें। जब तेल अच्छे से उबल जाए, तो इसमें आंवला और करी पत्ता निकाल दें। गर्म तेल को छानकर मालिश करें। इसे 20-30 मिनट तक रखें और फिर हेयर वॉश करें।
आंवला और दही हेयर मास्क
इसे बनाने के लिए 2 चम्मच आंवला पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसमें 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे बालों पर लगाएं और धोने से पहले इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें।
आंवला तेल
बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए आप गर्म आंवले के तेल से अपने सिर की मालिश कर सकते हैं। यह आपके बालों के पोर्स को मजबूत करेगा और बालों का गिरना कम करेगा। आप हफ्ते में दो बार इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

Indian Railways: होली पर अब घर जाना हुआ आसान, भोपाल से इन जिलों के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Naxal Surrender: नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका, कांकेर में DVCM मासे बारसा ने हथियारों के साथ किया सरेंडर
तिलक लगाने का सही तरीका क्या है? जानिए धार्मिक नियम
कोनी थाना की सख्त कार्रवाई, दो गुंडा बदमाश गिरफ्तार
दुर्ग में अवैध काष्ठ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त
22 लाख के इनामी माओवादी कमांडर अन्वेष की हत्या, आत्मसमर्पण की तैयारी बनी वजह
नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में हंगामा: बुजुर्ग महिला से बदसलूकी पर FIR दर्ज
सावधान! गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दिखी हलचल, जानें आपके शहर में आज क्या हैं रेट्स।
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर! गुरुवार को बाजार खुलते ही बदल गए रेट, देखें आपके शहर का हाल।
एक्टिंग में टक्कर, लेकिन एजुकेशन में कौन है असली स्टार?
