राजनीति
आप नेताओं की दो टूक, पंजाब में मान ही सीएम
11 Feb, 2025 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट, विधायकों और सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। बैठक में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए। बैठक का मकसद पंजाब में सरकार के कार्यों की समीक्षा और आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना था। बैठक के बाद सीएम मान ने बताया कि पंजाब सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा, पंजाब में हमारी सरकार ने बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम किए हैं। हमें इन प्रयासों को और तेज करने वाले है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 10 सालों में जितना विकास किया, उतना पिछले 75 वर्षों में किसी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ। हम पंजाब को एक मॉडल राज्य बनाएंगे, इस मॉडल को पूरा देश देखेगा। मान ने कहा कि बड़ी कंपनियां पंजाब में निवेश कर रही हैं, इसमें ग्रासिम और टाटा स्टील जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।
वहीं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया कि आप के 30 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। इस पर मान ने पलटवार कर कहा, बाजवा बीते तीन साल से यही दावा कर रहे हैं। उन्हें आप विधायकों की बजाय कांग्रेस के विधायकों की संख्या गिननी चाहिए। उनपर नजर रखनी चाहिए।
वहीं, भाजपा नेता तरुण चुघ और नए विधायक मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केजरीवाल मान को मुख्यमंत्री पद से हटाने की योजना बना रहे हैं। इस पर आप नेता गुरमीत सिंह मीत और अमन अरोड़ा ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि आप पूरी तरह से एकजुट है और पंजाब में मान ही मुख्यमंत्री हैं।
बैठक के दिल्ली में होने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि पंजाब सरकार को मान नहीं, बल्कि दिल्ली से केजरीवाल चला रहे हैं। वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दिल्ली में हार के बाद केजरीवाल को खुद पंजाब जाकर विधायकों से मिलना चाहिए था।
वहीं आप की पंजाब इकाई अब 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुअ गई है। पार्टी का मानना है कि दिल्ली के अनुभव का लाभ उठाकर पंजाब को नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते है। हालांकि, विपक्षी दलों ने सरकार की विफलताओं को उजागर कर मान सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है।
शीशमहल का विस्तार चार सरकारी संपत्तियों को मिलाकर किया गया :विजेंदर गुप्ता
11 Feb, 2025 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विजेंदर गुप्ता ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से शीशमहल में मिलाई गई संपत्तियों को अलग करने की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि कई ऐसी प्रापर्टी थीं जो अधिकारियों और बाकी लोगों के रहने के लिए थी। केजरीवाल ने 6 फ्लैग स्टाफ रोड को 10 से 50 हजार गज बनाने के लिए इसमें मर्ज (मिला) कर लिया था। बीजेपी विधायक गुप्ता ने कहा, मैंने मांग की है कि शीश महल में विलय की गई संपत्तियों को अलग करना चाहिए। पिछली आप सरकार में दिल्ली के अधिकारियों की 10 संपत्तियों का विलय किया गया। केजरीवाल ने इस 10,000 गज से 50,000 गज की संपत्ति में बदल दिया। बीजेपी विधायक ने मांग की है कि एलजी इन संपत्तियों को अलग करें। इसमें जो तमाम संपत्तियां हैं उन्हें रीस्टोर किया जाए। दिल्ली सरकार के पास जो सरकारी निवास की दिक्कत रहती है, जिसे आम आदमी पार्टी ने बढ़ा दिया था। उन्हें वापस पूल में लाया जाए।
इसके पहले उन्होंने उपराज्यपाल सक्सेना से चार संपत्तियों का ‘शीशमहल’ के साथ विलय रद्द करने का अनुरोध किया था। भाजपा ने ‘शीशमहल’ का इस्तेमाल हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार के मुद्दों पर घेरने के लिए एक राजनीतिक हथियार के रूप में किया।
गुप्ता ने कहा कि बंगले का विस्तार चार सरकारी संपत्तियों को मिलाकर किया गया है और उन्होंने उन संपत्तियों के विलय को रद्द करने के लिए उपराज्यपाल सक्सेना को एक पत्र लिखा है।
कांग्रेस के नेता ग्यासुद्दीन शेख ने दिया विवादित बयान
11 Feb, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पाटण | गुजरात में होनेवाले स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस समेत राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार में व्यस्त हैं| ऐसे में कांग्रेस के नेता ग्यासुद्दीन शेख ने विवादित बयान दिया है| ग्यासुद्दीन शेख ने यह बयान पाटण जिले के राधनपुर में प्रचार के दौरान दिया| उन्होंने भाजपा के मुस्लिम उम्मीदवारों को धर्म विरोधी बताया| ग्यासुद्दीन शेख ने कहा कि भाजपा से फॉर्म उसी ने भरा है जिनका जमीर मर गया है| जिनका जमीर बिक गया है उसे ही भाजपा से फॉर्म भरना चाहिए। जिनका ईमान जिंदा है वह भाजपा का उम्मीदवार नहीं होगा| जिसे सांप्रदायिक एकता में विश्वास रखता है उसे भाजपा के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहिए| इसके साथ ही ग्यासुद्दीन शेख ने भाजपा पर हिन्दू-मुसलमानों को लड़ाने और नफरत फैलाने का गंभीर आरोप लगाया| उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि हर दिन भाजपा बड़े भाई हिंदू समाज के खिलाफ संघर्ष खड़ा करने की कोशिश कर रही है| भाजपा हिंदुओं और मुसलमानों के बीच झगड़े पैदा करने की भी कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता ग्यासुद्दीन शेख के इस बयान से विवाद पैदा हो गया है|
मुंह फुलाए बैठे शिंदे....उधर मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस
11 Feb, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । सीएम देवेंद्र फडणवीस सोमवार सुबह महाराष्ट्रल नवनिर्माण सेना यानी एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे से मिलने के लिए उसके आवास पर पहुंचे। महाराष्ट्रन में अप्रैल में लोकल निकाय चुनाव होने हैं। उधर, डिप्टीद सीएम एकनाथ शिंदे भी मुंह फुलाए बैठे हैं, यह देखकर राज्यि में चुनावी सुगबुगाहट काफी तेज है। इसी बीच सोमवार को सीएम फडणवीस मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के घर पहुंचे। सीएम बनने के बाद यह फडणवीस की राज ठाकरे से पहली मुलाकात है। फडणवीस के साथ भाजपा नेता मोहित कंबोज भी मौजूद थे।
महाराष्ट्रे में डिप्टी. सीएम बनने के बाद से ही शिंदे गठबंधन से नाराज नजर आ रहे हैं। हाल ही में वे सीएम देवेंद्र फडणवीस द्वारा बुलाई गई सरकार की एक बैठक में भी नहीं पहुंचे थे। वे पसंद के मंत्रालय नहीं देने से भी नाराज हैं। इसी बीच एमएनएस चीफ से फडणवीस की यह मुलाकात महाराष्ट्रे की राजनीति में मास्टुर-स्ट्रोकक मानी जा रही है। इस बात की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं कि आने वाले निकाय चुनाव में बीजेपी और एमएनएस साथ आ सकते हैं। फडणवीस यह अच्छेह से जानते हैं कि मुंबई के बीएमसी चुनाव एकनाथ शिंदे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच नाक की लड़ाई जैसा है। बिना बीजेपी के सहयोग के उद्धव गुट को हरा पाना शिंदे के लिए आसान नहीं है, ये बात डिप्टीस सीएम खुद भी जानते हैं।
हालांकि, फडणवीस की राज ठाकरे से अचानक हुई मुलाकात के बारे में सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा है कि राज और फडणवीस के बीच हुई मुलाकात एक अनौपचारिक मुलाकात थी। उधर, मनसे नेता योगेश चिले की तरफ से बताया गया कि राज ठाकरे और सीएम फडणवीस के बीच हुई यह मुलाकात कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। एमएनएस नेता ने कहा कि इस मुलाकात का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।
हार गए केजरीवाल.....लेकिन अन्ना हजारे पर लाल क्यों हो रहे संजय राउत
11 Feb, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को मिली हार के बाद बयानों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार से खुश हैं। राउत ने नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ पिछले कुछ सालों में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर सामजिक कार्यकर्ता हजारे की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा, “जब मोदी सरकार में भ्रष्टाचार हुआ, तब हजारे कहां थे? केजरीवाल की हार पर हजारे खुश हैं। देश को लूटा जा रहा है और धन एक ही उद्योगपति के हाथों में दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में लोकतंत्र कैसे बरकरार रह सकता है? इसके बाद भी हजारे की चुप्पी के पीछे क्या रहस्य हो सकता है। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, “महाराष्ट्र और दिल्ली में मतदाता सूची में गड़बड़ी के बारे में एक समान पैटर्न था। हालांकि, हजारे ने इसतरह के मुद्दों पर चुप रहने का विकल्प चुना। हरियाणा में भी ऐसी ही शिकायतें की गईं। ये बिहार चुनावों में भी सामने आएंगी। राउत ने दावा किया, “जीत जोड़-तोड़ और धनबल के जरिए हासिल की जा रही है। भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी का शासन समाप्त कर दिया।
राज्यसभा में सोनिया गांधी ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा, कहा - 14 करोड़ लोग खाद्य सुरक्षा कानून से वंचित
11 Feb, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने राज्यसभा में सोमवार को कहा कि सरकार से जल्द से जल्द जनगणना पूरी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में करीब 14 करोड़ लोग खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित हो रहे हैं। राज्यसभा में अपने पहले शून्यकाल संबोधन में सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लाभार्थियों की पहचान 2011 की जनगणना के आधार पर की जा रही है, जबकि देश की जनसंख्या अब काफी बढ़ चुकी है।
सोनिया गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार की तरफ से 2013 में लागू किया गया यह कानून देश के 140 करोड़ लोगों की भोजन और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम था। कोविड-19 संकट के दौरान भी इस कानून ने लाखों गरीब परिवारों को भुखमरी से बचाया। उन्होंने बताया कि गांवों में 75 प्रतिशत और शहरों में 50 प्रतिशत आबादी को सस्ते अनाज का लाभ देने वाला यह कानून 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर आधारित है। उस समय, कुल लाभार्थियों की संख्या 81.35 करोड़ थी, लेकिन आज 14 करोड़ और लोग इसके हकदार हैं, जो लाभ से वंचित हो रहे हैं।
जनगणना में देरी पर उठाए सवाल
सोनिया गांधी ने कहा, स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार, 10 साल में होने वाली जनगणना 4 साल से ज्यादा देर से हो रही है। 2021 में होने वाली जनगणना अब तक नहीं हुई है और सरकार ने अब तक कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं दी है। उन्होंने कहा कि इस साल के बजट में भी जनगणना के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं दिखता, जिससे लगता है कि इसे इस साल भी नहीं कराया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा सभी का अधिकार
उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द जनगणना पूरी करने और सभी पात्र लोगों को एनएफएसए के तहत उचित लाभ देने की अपील की। सोनिया गांधी ने जोर देकर कहा, खाद्य सुरक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि एक मौलिक अधिकार है। बता दें कि सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत 1 जनवरी 2024 से अगले 5 साल तक मुफ्त अनाज वितरण की योजना जारी रखेगी।
चुने गए विधायकों में से ही होगा अगला मुख्यमंत्री
11 Feb, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है और इस जीत के साथ राजधानी में मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा जोरों पर है. इस बीच पता चला है कि अगला मुख्यमंत्री बीजेपी विधायकों में से ही होगा. सूत्रों की मानें तो बीजेपी किसी महिला विधायक को भी सीएम बना सकती है.
सोशल इंजीनियरिंग के लिहाज से माना जा रहा है कि बीजेपी राजधानी दिल्ली में डिप्टी सीएम भी बना सकती है. बीते कुछ चुनावों के बाद भी बीजेपी खेमे में डिप्टी सीएम का कॉन्सेप्ट देखा गया है. कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल में महिलाओं और दलितों को भी शामिल किया जाएगा.दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दो तिहाई बहुमत हासिल कर आम आदमी पार्टी को एक दशक बाद सत्ता से बाहर किया है. इस जीत के साथ ही अब इस बात पर ध्यान केंद्रित हो गया है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, क्योंकि बीजेपी ने सीएम पद का चेहरा घोषित किए बिना ही चुनाव लड़ा था. पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस बारे में फैसले लिए जाने की उम्मीद है, और इस बारे में तमाम पहलुओं को देखते हुए बताया जा रहा है कि चर्चा चल रही है.
प्रधानमंत्री मोदी एआई समिट में शामिल होंगे और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे
11 Feb, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पेरिस । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री के सम्मान में फ्रांस सरकार ने 10 फरवरी को मशहूर एलिसी पैलेस में डिनर का आयोजन किया है। इसमें फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों समेत कुछ और देशों के नेता मौजूद होंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा 2 दिनों का है। वे यहां एआई समिट में शामिल होंगे और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसके बाद वे 12 फरवरी को अमेरिका दौरे पर रवाना हो जाएंगे।
पीएम मोदी का यह सातवां फ्रांस दौरा है। पीएम इससे पहले 2023 में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस (बास्तिल डे) कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
पीएम मोदी ने बताया कि वह फ्रांस में पहले भारतीय वाणिज्य दूतावास का मार्सिले शहर में उद्घाटन करेंगे और इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर परियोजना का दौरा करेंगे। इसके साथ ही वो पहले और दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान मारे गए भारतीय सैनिकों को मजारग्यूज युद्ध समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देंगे।
उन्होंने अपनी यात्रा को भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया। पीएम ने कहा कि अमेरिका दौरे पर दोनों देशों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देना एजेंडे में शामिल होगा।
आपकी पार्टी चुनाव हार गई, आपको यमुना मैया का श्राप लगा है :विनय कुमार सक्सेना
10 Feb, 2025 08:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सीएम आतिशी से कहा कि आपको यमुना मैया का श्राप लगा है, इसलिए आपकी पार्टी चुनाव हार गई। सूत्रों के मुताबिक एलजी सक्सेना ने ये बातें तब कहीं, जब आतिशी दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देने उनके पास गई थीं।
सूत्रों के मुताबिक एलजी सक्सेना ने आतिशी से कहा कि उन्होंने उनके बॉस अरविंद केजरीवाल को यमुना के श्राप के बारे में चेतावनी दी थी, क्योंकि उन्होंने नदी की सफाई के लिए एक परियोजना को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी। एलजी हाउस के सूत्रों के मुताबिक आतिशी ने एलजी की टिप्पणी का जवाब नहीं दिया। 2 साल पुराना विवाद जनवरी, 2023 में यमुना का प्रदूषण कम करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने एलजी की अध्यक्षता में एक हाई लेवल कमेटी बनाई थी। जैसे ही कमेटी ने अपना काम शुरू किया, केजरीवाल ने अपना समर्थन जताया और सहायता की पेशकश कर दी थी।
हालांकि बाद में दिल्ली सरकार ने एनजीटी के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। दिल्ली सरकार के वकील ने तर्क दिया था कि एक डोमेन एक्सपर्ट को पैनल का नेतृत्व करना चाहिए। कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। यह रोक दो साल से ज्यादा समय से बरकरार है।
उपेंद्र कुशवाहा बोले-विपक्ष का काम है आरोप लगाना
10 Feb, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। इसकी 100 फीसदी गारंटी है। विपक्ष सिर्फ ख्याली पुलाव पका रहा है। दिल्ली के बाद अब बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए ही सरकार ही बनाएगी।
सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। नीतीश मजबूती से अपना काम कर रहे हैं। प्रगति यात्रा के दौरान लोगों से मिल रहे हैं। दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कुछ लोग इस यात्रा पर टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के बारे में क्या कह सकते हैं।
वहीं, दिल्ली चुनाव परिणाम पर कुशवाहा ने कहा कि जनता ने बीजेपी को वोट दिया है। रिजल्ट पहले से पता था कि क्या आएगा। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लोगों में गुस्सा था। उम्मीद के मुताबिक लोगों ने बीजेपी गठबंधन को वोट दिया। मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि इस संबध में ज्यादा जानकारी नहीं है। विपक्ष का काम आरोप लगाना है। किसी पर कोई दवाब नहीं था। पार्टी का निर्देश मिला होगा, तब ही इस्तीफा दिया होगा।
प्रवेश वर्मा को बतौर मुख्यमंत्री इनाम मिल सकता है
10 Feb, 2025 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनावी अखाड़े में जबरदस्त पटकनी दी है। इससे भाजपा गदगद है और फूली नहीं समा रही है। अब संभावना जताई जा रही है कि वर्मा को बतौर मुख्यमंत्री इनाम मिल सकता है। लेकिन माना ये भी जा रहा है कि भाजपा कोई ऐसा नाम ला सकती है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
ऐसा कहा जा रहा है कि नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को पटखनी देने वाले प्रवेश वर्मा को भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इनाम दे सकता है और वह दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे हैं। चुनाव नतीजों के तुरंत बाद प्रवेश वर्मा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने भी पहुंचे थे। इसके बाद वह भाजपा के कुछ नवनिर्वाचित विधायकों के साथ उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मिलने दिल्ली राज निवास भी पहुंचे थे।
हालांकि, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के मन में क्या चल रहा है इसका अनुमान लगाना हाल के वर्षों में राजनीतिक विश्लेषकों और पत्रकारों के लिए मुश्किल ही रहा है। पिछले कई मौकों पर ऐसा हुआ कि जब मीडिया में कुछ नामों की चर्चा होती रही है और भारतीय जनता पार्टी ने कोई अनजान चेहरा सामने करके सबको चौंका दिया है। हाल फिलहाल में जब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी की जीत हुई थी तो मीडिया में जाने पहचाने नामों की चर्चा मुख्यमंत्री पद के लिए हो रही थी. लेकिन बीजेपी ने तीनों ही राज्यों में ऐसे नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया, जिसका अनुमान कोई नहीं लगा सका था। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश में मोहन यादव और राजस्थान में भजनलाल शर्मा को सरकार का नेतृत्व सौंपा।
भाजपा दिल्ली में आखिरी बार 1993 से 1998 के बीच सत्ता में थी। इस 5 साल की अवधि के दौरान, पार्टी ने 3 मुख्यमंत्री बनाए- मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज। दिल्ली में फिलहाल जिन नामों की चर्चा है, उनमें प्रवेश वर्मा के अलावा आरएसएस के खास अजय महावर, पूर्वांचली अभय वर्मा और पंकज सिंह सहित भाजपा के तीन बार के विधायक विजेंद्र गुप्ता और पूर्व एबीवीपी नेता और एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय शामिल हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का नाम भी चर्चा में है। इस बारे में पूछे जाने पर सचदेवा ने कहा, भाजपा का कोई कार्यकर्ता ही दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा और केंद्रीय नेतृत्व इसका फैसला करेगा।
पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर फ्रांस रवाना
10 Feb, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर फ्रांस रवाना हो गए, जहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक्शन समिट 2025 के तीसरे संस्करण की सह-अध्यक्षता करेंगे। ये समिट 11 फरवरी यानी मंगलवार को ग्रैंड पैलेस में होगी। ऐसी ही समिट 2023 में ब्रिटेन और 2024 में साउथ कोरिया में हुई थी।
10 फरवरी को पीएम मोदी के सम्मान में फ्रांस सरकार ने एलिसी पैलेस में रात्रिभोज का आयोजन किया है, जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों समेत कई देशों के नेता भी शामिल होंगे। भोज में टेक उद्योग के शीर्ष सीईओ और अन्य प्रतिष्ठित आमंत्रित लोग शामिल हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भारत और फ्रांस के बीच चल रही रणनीतिक साझेदारी के महत्व की जानकारी दी है।
पीएम मोदी की इस यात्रा का कार्यक्रम 11 फरवरी को एआई एक्शन समिट होगा, जहां पीएम मोदी वैश्विक नेताओं के साथ एआई के भविष्य पर बातचीत करेंगे। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य एआई प्रौद्योगिकियों के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग पर सहयोग को बढ़ावा देना है, जिसके वैश्विक अर्थव्यवस्था के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है। शिखर सम्मेलन के अलावा पीएम मोदी की यात्रा में कई उच्च स्तरीय द्विपक्षीय कार्यक्रम शामिल हैं। वह भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति मैक्रों से मिलेंगे, जहां दोनों नेता व्यापार, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक साझेदारी सहित आपसी हित के क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे।
यात्रा का समापन कैडारैचे की एक महत्वपूर्ण यात्रा के साथ होगा। ये एक प्रमुख सहयोगी वैज्ञानिक परियोजना है जिसका भारत एक प्रमुख भागीदार है। फ्रांस की अपनी यात्रा के बाद पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर 12-13 फरवरी को अमेरिका जाएंगे। राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के उद्घाटन के बाद यह उनकी पहली अमेरिका यात्रा होगी। यह यात्रा आपसी हितों के कई क्षेत्रों पर नए प्रशासन के साथ बातचीत करने का एक बहुमूल्य अवसर प्रदान करेगी।
आतिशी की खुशी से झूमती हुई तस्वीरें वायरल
10 Feb, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। कालकाजी सीट पर जीत के बाद जहां आतिशी की खुशी से झूमती हुई तस्वीरें वायरल हो गईं तो अब ग्रेटर कैलाश में हार के बाद इमोशनल हुए सौरभ भारद्वाज का वीडियो सामने आया है। समर्थकों से बात करते हुए सौरभ भारद्वाज की आंखें नम हो गईं। दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज अपनी जीत को लेकर काफी आश्वास्त थे, लेकिन बीजेपी उम्मीदवार शिखा राय ने उन्हें हरा दिया।
सौरभ भारद्वाज का 1.36 मिनट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ समर्थकों के साथ बात करते हुए इमोशनल हो जाते हैं। ग्रेटर कैलाश से हार के बाद समर्थकों की भावनाओं को देखते हुए वह इमोशनल हो गए। सौरभ कहते हैं देख रहा हूं कि लोग बहुत ज्यादा इमोशनल हैं। इतना कहते ही वह खुद इमोशनल हो गए। समर्थक नारेबाजी करते हुए उनका हौसला बढ़ाते हैं। सौरभ कहते हैं मैं बहुत खुश था, लेकिन मैं आप लोगों की आंखों में आंसू देखकर इमोशनल हो गए हैं। आप इतने इमोशनल मत होइए। मैं कल से बहुत नियंत्रण में हूं और इसे खिलाड़ी वाली भावना से ले रहा हूं...। सौरभ फिर इमोशनल हो जाते हैं। इस दौरान उनके समर्थक उनके लिए नारेबाजी करते हैं और साथ बने रहने का वादा करते हैं।
सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से तीन बार के विधायक रह चुके हैं। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद उन्होंने आतिशी के साथ दिल्ली सरकार में मंत्री बनाया। अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद सौरभ ने आतिशी के साथ मिलकर सरकार और पार्टी का कामकाज देखा। सौरभ अपनी सीट पर काफी सक्रिय थे और पार्टी के आंतरिक सर्वे में भी उन्हें जीतते हुए बताया था। सूत्रों के मुताबिक आंतरिक सर्वे में वह अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट से भी आगे बताए गए थे। यही वजह है कि अब हार के बाद सौरभ और उनके समर्थक सकते में आ गए।
मोहन सिंह बिष्ट ने कहा- वह अपने वादे पर कायम, क्षेत्र का करेंगे विकास
10 Feb, 2025 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली में मुस्लिम बहुल विधानसभा सीट से बीजेपी के विजयी उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट मुस्तफाबाद का नाम बदलने के अपने वादे पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि मुस्तफाबाद का नया नाम शिव के नाम पर ही किया जाएगा। मुस्तफाबाद में मोहन सिंह बिष्ट ने रविवार को कहा कि मैंने कहा था कि अगर मैं इस सीटी से जीत गया तो मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिवपुरी या शिव विहार रख दूंगा और मैं ऐसा करूंगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास नाम की कोई चीज नहीं है। मैं कोशिश करूंगा कि जहां पीने का पानी, सड़कें, स्कूल, पार्क और आने-जाने की कोई सुविधा नहीं है, वहां कामों को पूरा किया जाएगा। नालों की चौड़ाई कम कर वहां पर पेरिफेरल रोड या पार्किंग बनाई जाएगी। मुस्तफाबाद सीट से पहली बार चुनाव लड़ने वाले बीजेपी के 5 बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने ‘आप’ के प्रत्याशी आदिल खान को 17,578 मतों से हराया है।
मुस्तफाबाद सीट पर चुनाव लड़ने वाले दिल्ली दंगों के आरोपी और एआईएमआईएम के उम्मीदवार ताहिर हुसैन 33,474 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांग्रेस के अली मेहदी को महज 11,763 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहे, जबकि 2020 में उन्हें 5355 मत मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के परिणाम में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत के साथ दो तिहाई बहुमत हासिल किया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक बीजेपी के 48 और आम आदमी पार्टी के 22 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस इस चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।
मुख्यमंत्री की दौड़ में सात नेता शामिल
10 Feb, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली में 48 सीटें जीतने के बाद भाजपा अब सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 13 फरवरी तक फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। पार्टी चाहती है कि नई सरकार के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहें। इसलिए शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद आयोजित होने की पूरी संभावना है। भाजपा में अब नए सीएम को लेकर कवायद तेज हो गई है। फिलहाल, भाजपामें सीएम रेस में प्रवेश वर्मा का नाम भी चल रहा है। दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के बाद अब भाजपा की बारी है मुख्यमंत्री चुनने की। 7 नाम रेस में हैं। इनमें दिल्ली का सबसे बड़ा जाट चेहरा प्रवेश सिंह वर्मा, भोजपुरी एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी, मजबूत पंजाबी सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, महिला और अल्पसंख्यक नेता स्मृति ईरानी, विजेंद्र गुप्ता, मोहन सिंह बिष्ट और भाजपाप्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का नाम शामिल है।
भाजपामें सीएम फेस पर मंथन शुरू हो गया है। इस बीच, खबर है कि भाजपाअध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। माना जा रहा है कि बैठक में दिल्ली की नई सरकार की रूपरेखा पर चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ शपथ ग्रहण को लेकर चर्चा हुई और दिल्ली में बनने वाली सरकार की रूपरेखा को लेकर बातचीत हुई है। इससे पहले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, मुख्यमंत्री चुनने का निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। सभी नवनिर्वाचित विधायक पार्टी द्वारा उन्हें सौंपे गए कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम हैं।
शपथ ग्रहण में आएंगे एनडीए के नेता
माना जा रहा है कि दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा, इसलिए थोड़ा समय लिया जा रहा है। कार्यक्रम में एनडीए नेताओं को बुलाया जाएगा। इसके साथ ही सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा होंगे।
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
