भाजपा की चौखट पर फिर दस्तक दे रहे चंद्रबाबू नायडू
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले राजनैतिक दलों के बीच गठबंधन और आवाजाही का दौर चल रहा है। खबर है कि आंध्र प्रदेश में एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) एक बार फिर से एनडीए में शामिल हो सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री आज दिल्ली के दौरे पर आ रहे हैं, जिससे इन अटकलों को और बल मिला है। सूत्रों के मुताबिक, चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और बीजेपी के बीच गठबंधन को लेकर सहमति बन गई है। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात में दोनों दलों के बीच शीट शेयरिंग पर बात होगी और इसके बाद गठबंधन का ऐलान किया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद अब वहां लोकसभा की कुल 25 सीटे हैं। खबर है कि बीजेपी ने यहां 10 सीटें मांगी हैं। हालांकि टीडीपी पहले ही अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की जनसेना के साथ गठबंधन कर चुकी है। पार्टी ने जनसेना के लिए लोकसभा की 3 सीटें छोड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में बीजेपी को 10 सीटें देना टीडीपी के लिए मुश्किल प्रतीत हो रहा है।बता दें कि यह पहली मौका नहीं जब यह तीनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी आंध्र प्रदेश में टीडीपी, जनसेना और बीजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। हालांकि इसके बाद नायडू ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था। संभवत: इसी वजह से बीजेपी अब गठबंधन पर फैसले को खासा मोलभाव कर रही है।

T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
हाई कोर्ट ने मंत्री के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
मोहन भागवत के 'घर वापसी' बयान पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
पूर्व टीएमसी सांसद पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी
टी20 वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड्स पर भारत की रोमांचक जीत, अजेय रहते हुए सुपर-8 में प्रवेश
