राजनीति
भाजपा केजरीवाल सरकार की मुफ्त की योजनाएं बंद नहीं करेगी
10 Feb, 2025 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । दिल्ली में भाजपा केजरीवाल सरकार की मुफ्त की योजनाएं बंद नहीं करेगी। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि वह आप सरकार की मौजूदा योजनाओं को जारी रखेगी, लेकिन भ्रष्टाचार को खत्म कर उन्हें और प्रभावी बनाएगी। आप सरकार ने अपने कार्यकाल में सरकारी स्कूलों में सुधार, मोहल्ला क्लीनिक और मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं को लागू किया था, साथ ही 2025 के चुनाव में कई और मुफ्त सुविधाओं का वादा किया था। आम आदमी पार्टी की राजनीति का केंद्र उसकी कल्याणकारी नीतियां रही हैं, जिसमें मुफ्त पानी, मुफ्त बिजली और अन्य सब्सिडी शामिल हैं। लेकिन 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद, इन योजनाओं का भविष्य अब सवालों के घेरे में आ गया है। आप को 2025 के चुनाव में सिर्फ 22 सीटें मिलीं, जबकि 2020 में पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी ने 26 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी की है और 70 में से 48 सीटें जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।
सरकार देश के संविधान और लोकतंत्र दोनों को कमजोर करने के प्रयास कर रही : प्रियंका गांधी
10 Feb, 2025 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वायनाड। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इतिहास में पहली बार कोई सरकार देश के संविधान और लोकतंत्र दोनों को कमजोर करने के प्रयास कर रही है।
एरनाड विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के बूथ स्तर के नेताओं को संबोधित करते हुए वायनाड की सांसद प्रियंका ने कहा, “यह शायद हमारे देश के इतिहास में पहली ऐसी सरकार है जो संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने के प्रयास कर रही है।” उन्होंने कहा, “आपको यह समझना चाहिए कि आज हम जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वह सिर्फ हमारी अपनी राजनीति और विचारधारा की लड़ाई नहीं है, बल्कि भारत ने जो कुछ भी हासिल किया है उसे बचाने की लड़ाई है।”
वायनाड की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन, प्रियंका ने मानव-पशु संघर्ष के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि वह केंद्र और राज्य सरकार को, अधिक धन आवंटित करने के लिए पत्र लिखेंगी क्योंकि प्रभावी सुरक्षा उपायों के लिए पर्याप्त धन की आवश्यकता है।
बैठक के बाद मानव-पशु संघर्ष के मुद्दे पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को एक बार पहले भी उठा चुकी हैं और आगे भी उठाती रहेंगी। उन्होंने कहा, “यह ऐसा मुद्दा है जिस पर हमें गौर करने की जरूरत है, यह एक जटिल मुद्दा है क्योंकि इसका कोई आसान समाधान नहीं है। निश्चित रूप से, मैं जितना संभव होगा उतना दबाव डालूंगी।”
प्रियंका ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों दोनों से धन प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा, “मैं इस मुद्दे को उठाऊंगी और सुनिश्चित करूंगी कि इसका समाधान निकाला जाए।” उन्होंने कहा कि बेहतर निगरानी, बेहतर सुरक्षा उपायों वन रक्षकों, चौकीदारों तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए धन में वृद्धि जरूरी है।
खेसारी लाल यादव ने दिल्ली सीएम को लेकर बड़ा बयान दिया
10 Feb, 2025 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने दिल्ली सीएम को लेकर बड़ा बयान दिया है।खेसारी लाल यादव से जब पत्रकारों ने पूछा कि मनोज तिवारी का नाम दिल्ली सीएम के रेस में आगे चल रहा है। इस पर आप क्या कहेंगे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर मनोज भैया दिल्ली के मुख्यमंत्री बनते हैं तो इससे खुशी की बात क्या होगी। सभी बिहारियों को इस पर गर्व होगा। भोजपुरी भाषा का एक गायक अगर सीएम बनेगा तो हम और भी ज्यादा खुश होंगे।
खेसारी लाल यादव ने आगे मजाकिया लहजे में कहा कि इससे भोजपुरी भाषा का मान बढ़ेगा। और आगे हम भी सोचेंगे कि सीएम बन सकते हैं। क्योंकि मनोज भैया ने हमेशा हमलोगों के लिए रास्ता बनाया है। एक कलाकार अगर सीएम बनेगा तो कलाकार जाति के लोग और खुश होंगे।
केजरीवाल के सामने पार्टी को एकजुट रखना सबसे बड़ी चुनौती
9 Feb, 2025 03:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । अन्ना आंदोलन से निकले अरविंद केजरीवाल ने 2 अक्टूबर 2012 को आम आदमी पार्टी बनाई थी। 2013 के अंत में उन्होंने दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ा। पहली ही बार में 28 विधानसभा की सीटें जीतकर कांग्रेस और भाजपा को ठिकाने लगा दिया था। पहले सरकार 49 दिन की रही। कांग्रेस के समर्थन से बनी थी। उसके बाद 2015 का चुनाव दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से उन्होंने 67 सीटों के भारी बहुमत से जीती। 2020 का चुनाव 62 सीटों के साथ जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होते हुए दिल्ली की जीत ने केजरीवाल को राष्ट्रीय स्तर का नेता बना दिया था। उसके बाद से आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय पार्टी बनकर सारे देश में धूम-धड़ाका कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे रहे थे।
2020 के बाद से भाजपा ने आम आदमी पार्टी को नेस्त नाबूत करने के लिए हर संभव प्रयास शुरू कर दिए थे। भारतीय जनता पार्टी को इसमें सफलता मिली। एक्साइज घोटाले में मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल को जेल जाना पड़ा। केंद्र सरकार ने सत्येंद्र जैन, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित लगभग एक दर्जन से ज्यादा विधायकों और मंत्रियों को जेल भेजा। दिल्ली सरकार के पर कतरने के लिए अध्यादेश लाये। मुख्यमंत्री के ऊपर एलजी को बैठा दिया। केजरीवाल की इमेज भ्रष्टाचारी और झूठे नेता के रूप में बना दी। पिछले कई वर्षों से कोई काम नहीं करने दिया। केंद्र और राज्य सरकार के झगड़े में मतदाताओं ने भी केजरीवाल का साथ छोड़ दिया। जिसके कारण दिल्ली के इस चुनाव में करारी पराजय अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को झेलना पडी।
चुनाव के पहले ही आम आदमी पार्टी के 7 विधायक भारतीय जनता पार्टी में चले गए थे। इस पराजय के बाद आम आदमी पार्टी में भगदड़ मचना तय है।अरविंद केजरीवाल ने अपने 11 साल के राजनीतिक जीवन में दुश्मनों की बहुत बड़ी लाइन खड़ी कर ली है। जिसके कारण आम आदमी पार्टी का अस्तित्व बना रहेगा,या नहीं। यह उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
निश्चित रूप से केंद्र सरकार ने पिछले 5 वर्षों में आम आदमी पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए जो राजनीतिक एवं प्रशासनिक प्रयास किए हैं। केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल के पिछले 10 सालों के कामकाज की जांच कराकर और आने वाले कुछ ही महीनो में पंजाब सरकार को ठिकाने लगाकर,आम आदमी पार्टी को तगड़ी चुनौती देने की तैयारी कर रही है। ऐसी स्थिति में अब आम आदमी पार्टी के अस्तित्व और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में पकड़ बनी रहेगी या नहीं। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी को एकजुट रखने की है। जितनी तेजी के साथ आम आदमी पार्टी ने देश के कई राज्यों में अपनी पहचान बनाई थी। एक ही झटके में आम आदमी पार्टी का अस्तित्व खत्म होते नजर आ रहा है।ऐसी स्थिति में आम आदमी पार्टी यदि बनी रह जाए। यह बहुत बड़ी बात होगी।
हरियाणा में अब निकाय चुनाव में भी मची कांग्रेस में खींचतान
9 Feb, 2025 12:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़। हरियाणा के कांग्रेस नेताओं में लोकसभा और विधानसभा के बाद अब निकाय चुनाव में भी गुटबाजी देखने को मिल रही है। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा का गुट शहरी निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ना चाहता है, जबकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट ने सिर्फ नगर निगमों के चुनाव सिंबल पर लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस नेताओं की आपसी खींचतान में शहरी निकाय चुनाव के लिए नियुक्त पदाधिकारियों में एक बार फिर बदलाव किया गया है। पहले कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला संयोजक व सह संयोजक तथा जोनवार पदाधिकारियों की नियुक्तियां की थी। अब प्रांतीय सह प्रभारियों जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल पटेल ने शहरी निकाय चुनाव के लिए ही पदाधिकारियों की अतिरिक्त सूची जारी की है। जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल पटेल द्वारा घोषित सूची में कई जिलों में पिछले पदाधिकारियों में बदलाव किया गया है।
नगर परिषद और नगर पालिका के चुनाव सिंबल पर लड़े जाएंगे अथवा नहीं, यह फैसला कांग्रेस के दोनों सह प्रभारी करेंगे। उन्हें अपना फैसला प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया से चर्चा के बाद सुनाना है। खास बात यह है कि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान भी जिला प्रभारियों व सह प्रभारियों की सूची जारी कर चुके हैं, जिसे दीपक बाबरिया ने खारिज कर रोक लगा लगा दी है। दीपक बाबरिया ने जब अपनी तरफ से नई सूची जारी की थी, तब प्रदेश अध्यक्ष को भरोसे में नहीं लिया गया था।
कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना ने बाबरिया की इस सूची पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस का पूरा संगठन बनाने की सलाह दी थी। अब प्रदेश अध्यक्ष के साथ हुड्डा गुट की नाराजगी को दूर करने के लिए ही सह प्रभारियों ने अतिरिक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की है। पिछले दिनों हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी चौधरी उदयभान की ओर से भी ऐसी ही सूची जारी की गई थी लेकिन प्रभारी दीपक बाबरिया ने उस सूची को अवैध और अमान्य घोषित कर दिया था, जिसके बाद अब उन्होंने नई सूचियां जारी की।
इन सूचियों में अकेले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खेमे के नेताओं व कार्यकर्ताओं का वर्चस्व नहीं था। सूचियां बनाते समय हुड्डा के साथ-साथ कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवला के समर्थक नेताओं का भी ध्यान रखा गया था। ज्यादातर ऐसे नेताओं को भी कई कमेटियों में एडजेस्ट किया गया था, जिन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिले अथवा किसी भी कारण से चुनाव हार गए थे।
आप की हार पर अन्ना हजारे का तंज.....धनबल से अभिभूत हो गए थे केजरीवाल
9 Feb, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरूआती रुझानों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पीछे चल रही है। वहीं, केजरीवाल भी अपनी नई दिल्ली सीट से पीछे चल रहे हैं। इस पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बयान सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता हजारे ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि उम्मीदवार का आचरण, विचार शुद्ध होना चाहिए, जीवन दोष रहित होना चाहिए, त्याग होना चाहिए। ये गुण मतदाताओं को उस पर विश्वास दिलाते हैं।
केजरीवाल पर निशाना साधते हुए अन्ना ने कहा कि मैंने उन्हें बताया लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया और आखिरकार उनका ध्यान शराब पर केंद्रित हो गया। यह मुद्दा क्यों उठा? वह धनबल से अभिभूत थे।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा लेकिन नाम पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 43 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 27 विधानसभा सीट पर आगे है।
कांग्रेस ने रोका दिल्ली में आप का विजय रथ ?
9 Feb, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों ने दिल्ली की प्रमुख सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों का खेल बिगाड़ दिया। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज , सोमनाथ भारती जैसे दिग्गज नेताओं की हार में कांग्रेस के उम्मीदवारों का भी बड़ा योगदान रहा है। कांग्रेस के उम्मीदवारों ने कम से कम 11 सीटों पर आम आदमी पार्टी का खेल बिगाड़ा है।
कांग्रेस को 2.2 प्रतिशत वोट का लाभ हुआ है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को जहां 4.20 प्रतिशत वोट मिले थे वहीं इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को 6.40 प्रतिशत वोट मिले। वहीं अगर बात करें आम आदमी पार्टी और बीजेपी के वोट प्रतिशत में अंतर का तो बीजेपी को इस चुनाव में बीजेपी को 45.69 प्रतिशत वोट मिले हैं वहीं आम आदमी पार्टी को 43.54 प्रतिशत वोट मिले हैं। दोनों के वोट के अंतर को देखा जाए तो कांग्रेस के बढ़े हुए वोट को अगर जोड़ा जाए तो आंकड़ा आस-पास पहुंच सकता है।
दिल्ली में बीजेपी 27 साल से दिल्ली में वनवास पर थी। कांग्रेस के बाद भगवा रथ को दिल्ली में करप्शन के मुद्दे पर प्रचंड बहुमत से सत्ता में आए केजरीवाल ने रोके रखा। बीजेपी लोकसभा चुनाव में दिल्ली जीतती और विधानसभा चुनाव में हार जाती थी। लेकिन 8 फरवरी 2025 को बीजेपी के लिए सब बदल गया। 2024 में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव जीता। दिल्ली की सभी सात सीटों पर लगातार तीसरी बार कब्जा किया और 11 महीने बाद भी भगवा रंग फीका नहीं होने दिया।
दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति पर पूरी तरह से विराम लग गया - योगी आदित्यनाथ
9 Feb, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में बीजेपी की बंपर जीत और मिल्कीपुर में बीजेपी की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने दिल्ली की जीत के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह समेत केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि करीब ढाई दशक के बाद दिल्ली में कमल खिलने जा रहा है। इसके लिए वह दिल ने सभी को बधाई दी। आम आदमी पार्टी पर हमलावर सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति पर पूरी तरह से विराम लग गया है। अब विकास, सुशासन और लोक कल्याण की योजनाओं का सही लाभ दिल्ली के लोगों को मिल सकेगा। पिछले 11 सालों से जो स्थिति दिल्ली के अंदर कर दी गई थी उसने दिल्ली को बहुत पीछे धकेल दिया है।
सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली की जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया गया। भलाई के नाम पर वास्तविक लोक कल्याणकारी योजनाओं से जनता को वंचित रखा गया। जिस तरह की लूट और झूठ की राजनीति को आगे बढ़ने दिया उसका अब पर्दाफाश हो गया है। अब कह सकते हैं कि मां यमुना के तट पर बसी हुई दिल्ली विकास देखेगी। अब दिल्ली के लोगों को उन सभी वेलफेयर स्कीम का फायदा मिलेगा, जिसमें आम आदमी पार्टी की सरकार पिछले 11 साल से बैरियर का काम कर रही थी।
सीएम योगी ने अयोध्या के मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने सपा पर करारा तंज कसते हुए कहा कि इस सीट पर उपचुनाव ने समाजवादी पार्टी के परिवारवाद और झूठ की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा दिया है। जनता ने डबल इंजर सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के मॉडल पर भरोसा जताया है। जनता ने साफ कर दिया है कि भले ही समाजवादी पार्टी ने अपने राजनीति स्वार्थ के लिए झूठ का कितना भी सहारा क्यों न लिया हो और कितना भी प्रोपेगेंडा क्यों न किया हो, लेकिन जनता उनको पूरी तरह से सबक सिखा दिया है।
गुजरात में आप के भविष्य को लेकर उठे सवाल, अब किसके नाम पर मांगेंगी वोट?
9 Feb, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद| दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के बाद अब उसके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं| गुजरात समेत कई राज्यों में संघर्ष कर रही आप अब किसके नाम पर वोट मांगेगी| दिल्ली आप का गढ़ था, जिसमें सेंध लगाने में भाजपा आखिरकार सफल हो गई है| दिल्ली में हार के बाद अब गुजरात में आप के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है| गुजरात विधानसभा के गत चुनाव में 5 सीटें जीतने वाली आप के 2 विधायक पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं| गत लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का दावा करनेवाले आप अपना दिल्ली का गढ़ जीत नहीं पाई| आप के चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट से चुनाव हार चुके हैं| केजरीवाल ही नहीं आप के कई मंत्री और बड़े चेहरे भी अपनी सीट नहीं बचा पाए| जो अपने गढ़ में जीत पाया, उसका भविष्य कैसा होगा? इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं| पहले आप गुजरात में अरविंद केजरीवाल के नाम से वोट मांगती थी और कहती थी कि दिल्ली में जैसा केजरीवाल का शासन है, वैसा ही गुजरात में होगा| लेकिन दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का जादू नहीं चला और आप को हार का सामना करना पड़ा है| दिल्ली में अरविंद केजरीवाल यमुना की सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर वोट मांगे थे| लेकिन दिल्ली के जनता ने केजरीवाल पर भरोसा करने के बजाए भाजपा की वोट से झोली भर दी| गुजरात की एक और खास बात यह है कि यहां की जनता ने कभी तीसरे मोर्चे को ज्यादा तवज्जो नहीं दी| दिल्ली में केजरीवाल की हार के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अब प्रदेश प्रमुख इसुदान गढ़वी और पार्टी नेता गोपाल इटालिया किसका नाम लेकर जनता के बीच जाएंगे और वोट मांगेंगे? क्योंकि दिल्ली में केवल आप ही नहीं हारी बल्कि उसके संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनाव हार गए हैं| जिसे देखते हुए अब गुजरात में आप के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं|
दिल्ली चुनाव पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन, AAP पर साधा निशाना; कहा- 'लोग तंग आ चुके हैं'
8 Feb, 2025 08:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया है. वहीं, आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है और उसका 10 साल का शासन खत्म हो गया है. वहीं, कांग्रेस एक बार फिर चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई है. अब इस चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का पहला बयान सामने आया है. प्रियंका ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा कटाक्ष किया है.
लोग बदलाव चाहते थे- प्रियंका गांधी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- " "मुझे लगता है कि दिल्ली में हमारी सभी बैठकों और जिन लोगों से मैं मिल रही थी, उनसे यह बिल्कुल साफ था कि लोग बदलाव चाहते थे और वे उन चीजों से तंग आ चुके थे. उन्होंने बदलाव के लिए वोट दिया है, जीतने वालों को बधाई. हमें और मेहनत करनी होगी, हम लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे।''
किसको कितनी सीटें मिलीं?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमटती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस को लगातार तीसरी बार दिल्ली चुनाव में 0 सीटें मिली हैं। हालांकि, कई सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी के वोट काटे हैं और बड़ा नुकसान पहुंचाया है।
हार के बाद क्या बोले केजरीवाल?
अरविंद केजरीवाल ने जीत के लिए भाजपा को बधाई दी और जनादेश स्वीकार किया। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली की जनता की उम्मीदें पूरी होंगी। केजरीवाल ने कहा कि वह सत्ता के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। उनकी पार्टी का मानना है कि राजनीति सेवा का जरिया है और आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर रहकर भी लोगों की सेवा कर सकती है। केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा, ''आपने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा। इस दौरान आपको बहुत कुछ सहना पड़ा, लेकिन आपने पूरी मेहनत के साथ अच्छा चुनाव लड़ा। इसके लिए बधाई।''
PM मोदी- 'दिल्ली ने दिल खोलकर प्यार दिया': भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी
8 Feb, 2025 07:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करके भाजपा ने 27 साल का सूखा खत्म कर दिया है। भारी बहुमत से चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जीत के जश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो रहे हैं। वे भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। वे यहां कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता को जीत की बधाई दे रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों में उत्साह और सुकून भी है। मैंने हर दिल्ली से प्रार्थना की थी भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए है। दिल्ली के हर परिवारीजन को मोदी को गारंटी पर भरोसा करने के लिए नमन करता हूं। दिल्ली की जनता ने दिल खोलकर प्यार दिया। दिल्ली के लोगों का यह प्यार और विश्वास हम पर कर्ज है। इसे अब दिल्ली की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास करके चुकाएगी। आज की यह ऐतहासिक विजय सामान्य विजय नहीं है। दिल्ली के लोगों ने आपदा को बाहर कर दिया। एक दशक की आपदा से दिल्ली मुक्त हुई। दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई। आंडबर, अराजकता, अहंकार और आपदा की हार हुई है। इस नतीजे में भाजपा कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत, परिश्रम विजय को चारचांद लगाता है। सभी कार्यकर्ता विजय के हकदार हैं। सभी को विजय की बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने साफ किया कि दिल्ली की असली मालिक जनता है। जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हुआ है। दिल्ली के जनादेश से ये भी साफ है कि राजनीति में शॉर्टकट, झूठ-फरेब के लिए कोई जगह नहीं है। जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया। लोकसभा चुनाव में भी दिल्ली ने निराश नहीं किया। तीन चुनावों में दिल्ली लोगों ने भाजपा को सात सीटों पर विजयी बनाया। पीएम मोदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मन में दिल्ली की पूरी तरह से सेवा न कर पाने की टीस थी। आज वह टीस खत्म हुई। अब युवा पहली बार दिल्ली में भाजपा का सुशासन देखेंगे। नतीजों से साफ है कि लोगों में भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रति भरोसा है।
उन्होंने कहा कि हमने पहले हरियाणा, फिर महाराष्ट्र और अब दिल्ली में नया इतिहास रचा है। हमारा दिल्ली अब एक शहर नहीं है, ये दिल्ली मिनी हिंदुस्तान है, लघु भारत है। दिल्ली एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विचार को जी जान से जीती है। दिल्ली में पूरे देश के लोग हैं। दिल्ली विविधताओं से भरे भारत का लघुरूप है। आज दिल्ली ने भाजपा को प्रचंड जनादेश का आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में हर जगह कमल खिला है। हर भाषा और राज्य के लोगों ने कमल पर मुहर लगाई। इस चुनाव में मैं जहां भी गया वहां मैं गर्व से कहता था कि मैं तो पूर्वांचल से सांसद हूं। पूर्वांचल से मेरा अपनेपन का रिश्ता है। पूर्वांचल के लोगों ने रिश्ते को प्यार, विश्वास की नई ऊर्जा दी है।
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक के बाद एक पार्टी ने जीत हासिल की है। मैं दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं। दिन रात मेहनत करने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं को साधुवाद। यह चुनाव और इससे पहले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया कि दिल्ली के दिल में मोदी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 साल में राजनीतिक संस्कृति में परिवर्तन किया। विकासवाद, गरीब, दलित की चिंता और काम किया, उस पर नतीजों ने मुहर लगाई है। एक समय में राजनीति में लोकलुभावने भाषण दिए जाते थे। पीएम मोदी ने रिपोर्ट कार्ड की राजनीति को जन्म दिया। उन्होंने जो कहा वो किया और जो नहीं कहा वह भी किया। यह बात जन-तन के जुबान पर चढ़ गई कि मोदी की गारंटी पूरी होती है।
उन्होंने कहा कि चुनाव का संदेश कट्टर बेईमान नेता और कट्टर बेईमान पार्टी को मुंहतोड़ जवाब है। उन्होंने दिल्ली को कूड़ादान बना दिया था। उन्होंने घर-घर के आगे कूड़ों का ढेर लगा दिया। शुद्ध पानी की जगह जनता को गंदा पानी पीने को मजबूर किया। दिल्ली के बच्चों को विज्ञान की पढ़ाई से दूर रखा। लोगों को गड्ढों वाली सड़कों से दूर रखा। दिल्ली की जनता ने उनको घर बिठाया। आपदा आम आदमी पार्टी झूठ बोलने की फैक्टरी है। झूठ की संपदा है। भ्रष्टाचार के नए-नए तरीके निकालने वाली फैक्टरी है। कट्टर ईमानदार कट्टर भ्रष्टाचारी निकले। वे जेल की हवा खाकर आए। उनकी हार से स्पष्ट है कि दिल्ली की जनता ने उनके जेल जाने पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को एक बार फिर बधाई देता हूं। एक और पार्टी है, जो अपने स्कोर पर बनी हुई है। हर चुनाव में नतीजे उनके जीरो रहेंगे।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने शाम सात बजे भाजपा मुख्यालय आएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। यह हमारी और दिल्ली की जनता की बड़ी जीत है।
विकास जीता, सुशासन जीता: पीएम मोदी:
दिल्ली चुनाव के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। मुझे भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।
बेहतर विपक्ष की भूमिका निभाएंगे : केजरीवाल
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता का फैसला स्वीकार करते हैं। जनता की सेवा करते रहेंगे। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। 10 साल में हमने बहुत काम किया। हम आगे भी सुख-दुख में लोगों के काम आएंगे। बेहतर विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री की दौड़ पर सस्पेंस तेज, आखिर किसको मिलेगी कुर्सी
8 Feb, 2025 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली चुनाव: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ा उलटफेर करते हुए 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ये नतीजे काफी हद तक एग्जिट पोल की तर्ज पर ही आए हैं। लेकिन खुद अरविंद केजरीवाल का भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से चुनाव हारना बेहद चौंकाने वाला नतीजा रहा है। इस जीत के बाद अगला सवाल यह है कि अब दिल्ली में भाजपा का मुख्यमंत्री कौन होगा? भाजपा में इस अहम पद के लिए दावेदारों की कमी नहीं है। नई पीढ़ी के नेता प्रवेश वर्मा, मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा से लेकर विजय गोयल जैसे पुराने दिग्गजों तक कई नाम चर्चा में हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव में हराने के बाद प्रवेश वर्मा की दावेदारी फिलहाल सबसे मजबूत नजर आ रही है।
क्या प्रवेश वर्मा होंगे दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री?
पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा इस समय दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों की कतार में सबसे आगे हैं। दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के लिए सबसे बड़ा नाम प्रवेश वर्मा का सामने आ रहा है। प्रवेश वर्मा न सिर्फ दिल्ली के प्रमुख युवा चेहरों में से एक हैं, बल्कि जाट समुदाय में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। मौजूदा विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका काफी अहम रही है और उन्होंने कई सीटों पर पार्टी को मजबूत किया है। अगर बीजेपी प्रवेश वर्मा को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाती है तो इससे पड़ोसी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट बहुल इलाकों में भी अच्छा संदेश जाएगा। प्रवेश वर्मा के अलावा बीजेपी के कई अन्य दिग्गज नेता भी दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हो सकते हैं।
वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में जीत
दिल्ली में बीजेपी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को भी 27 साल बाद सत्ता में वापसी का श्रेय जरूर मिलेगा। यही वजह है कि विधानसभा चुनाव न लड़ने के बावजूद उनकी नवभारत भी मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों की सूची में शामिल है। सचदेवा ने कहा है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम तय करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को चुना है, क्योंकि उन्हें उनका विकास मॉडल पसंद है।
मनोज तिवारी का नाम भी चर्चा में
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी का नाम भी दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों की सूची में शामिल है। भले ही उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा हो। भोजपुरी गायक और फिल्म स्टार से राजनेता बने मनोज तिवारी दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के बीच उन्हें काफी लोकप्रिय माना जाता है।
कपिल मिश्रा भी हो सकते हैं दावेदार
कभी आम आदमी पार्टी में रहे कपिल मिश्रा ने भी पिछले कुछ सालों में दिल्ली भाजपा की राजनीति में अपनी अलग जगह बनाई है। कपिल मिश्रा अपने आक्रामक और हिंदुत्ववादी तेवर के लिए जाने जाते हैं। अगर उन्हें मौका दिया जाता है तो इसका मतलब यह निकाला जाएगा कि भाजपा दिल्ली में हिंदुत्व के एजेंडे को और तेजी से आगे बढ़ाना चाहती है।
क्या विजय गोयल की वरिष्ठता काम आएगी?
दिल्ली में भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार विजय गोयल को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर नहीं माना जा सकता। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोयल संगठन के कद्दावर नेता हैं। अगर पार्टी नेतृत्व किसी अनुभवी नेता को मौका देना चाहे तो विजय गोयल की दावेदारी मजबूत हो सकती है।
दिल्ली चुनाव 2025: ज़बरदस्त मतों से CM आतिशी की जीत
8 Feb, 2025 01:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली चुनाव: CM आतिशी की हुई जीत. प्रतिद्वंद्वी रमेश बिधूड़ी को पछाड़ा। 2738 वोटो का मिला साथ
दिल्ली: 600 वोटों से हारे मनीष सिसोदिया, केजरीवाल की हुई हार
8 Feb, 2025 12:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जंगपुरा चुनाव परिणाम दिल्ली: आम आदमी पार्टी मनीष सिसोदिया भारत के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार जंगपुरा सीट पर सिर्फ 600 वोटों से हार गए हैं। बता दे CM आतिशी पीछे चल रही है वही केजरीवाल की हुई हार, प्रदेश वर्मा से हारे। 4025 वोटो से हारे केजरीवाल।
एनडीए के उपाध्यक्ष बनना चाहते थे एन चंद्रबाबू नायडू :देवगौड़ा
7 Feb, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली,। पूर्व पीएम और जेडीएस अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने दावा किया कि आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद एनडीए के उपाध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन पीएम मोदी ने उनका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। देवगौड़ा ने यह दावा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा ।
उन्होंने कहा कि 2024 में जब नरेंद्र मोदी को 240 सीटें मिलीं तब चंद्रबाबू नायडू और उनके सांसद एनडीए के सभी दलों द्वारा बनाई गई समिति के उपाध्यक्ष या अध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन मोदी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होगा। उन्हें प्रशासन चलाने का अनुभव है, वे देश को बिना किसी उथल-पुथल के चला सकते हैं और वे देश के एकमात्र सबसे बड़े नेता हैं जो इसका नेतृत्व कर सकते हैं।
देवगौड़ा के इस बयान के बाद राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस मुद्दे पर संक्षिप्त बयान देने को कहा। नड्डा ने देवगौड़ा के दावे को खारिज करते हुए कहा कि देवगौड़ा जो एनडीए के साझेदार हैं और पूर्व पीएम भी हैं उन्होंने पीएम मोदी द्वारा नेतृत्व किए गए सरकार के बारे में एक मुद्दा उठाया है। मैं पार्टी के अध्यक्ष के रूप में इस मामले को साफ कर देना चाहता हूं। एनडीए में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई थी और सभी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में अपनी ताकत लगाने का फैसला किया है। बता दें जेडी (एस) एनडीए का हिस्सा है, जिसके लोकसभा में दो सांसद हैं। देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री हैं।
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
