देश
पीएम मोदी ने शुरू की 53,000 करोड़ की विकास योजनाएं, दाहोद को मिला बड़ा तोहफा
26 May, 2025 01:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. सोमवार को पीएम मोदी वडोदरा पहुंचे. यहां उन्होंने रोड-शो किया. इसके बाद वे सीधे दाहोद पहुंचे. जहां उन्होंने लोकोमोटिव मेन्यूफेक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया. यह प्लांट घरेलू और निर्यात के लिए 9000 HP के इलेक्ट्रिक इंजन तैयार करेगा. इन इंजनों की मदद से भारतीय रेलवे की माल ढुलाई क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी.
दाहोद में बने लोकोमोटिव इंजन 4600 टन के कारगो का वहन कर सकेंगे. पीएम मोदी ने जिस प्लांट का उद्घाटन किया है वहां 10 साल में 1200 इंजन तैयार किए जाएंगे. इन्हें जरूरत के हिसाब से देश में यूज किया जाएगा और अन्य को निर्यात भी किया जाएगा. यहां बने लोकोमोटिव इंजन को आगामी समय में 100 प्रतिशत 'मेक इन इंडिया' की तर्ज पर बनाया जाएगा.
पीएम मोदी ने लोकोमोटिव मेन्यूफेक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन के बाद पूरे प्लांट का दौरा किया. इसके साथ ही इंजन में बैठकर हर तरह की जानकारी भी ली. इस दौरान उनके साथ रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और गुजरात के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. रेल मंत्री ने पीएम मोदी को बताया किस तरीके से यहां इंजन बनाने का काम किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2022 में पीएम मोदी ने तय किया कि दाहोद में आधुनिक इलेक्ट्रिक इंजन बनाए जाएंगे और 2023 में काम शुरू हुआ. आज एक आधुनिक कारखाना बनकर तैयार है.
गुजरात को पीएम मोदी की सौगात
पीएम मोदी ने प्लांट के साथ ही 2,287 करोड़ रुपए की रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें आनंद-गोधरा, मेहसाणा-पालनपुर और राजकोट-हदमतिया रेलवे लाइनों का दोहरीकरण, साबरमती-बोटाड रेलवे लाइन का 107 किलोमीटर विद्युतीकरण और कलोल-कडी-कटोसन रेलवे लाइन का आमान परिवर्तन शामिल है. गुजरात को पीएम मोदी की सौगात. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुजरात पहुंचे पीएम मोदी दो दिनों तक रहने वाले हैं. यहां पहुंचकर पीएम ने 53,414 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी. दो दिन के गुजरात दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री 33 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. दाहोद, भुज और गांधीनगर में 53,414 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे.
वडोदरा में पीएम मोदी का रोड शो, कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने किया अभिनंदन
26 May, 2025 01:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान वो राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. आज सुबह ही उन्होंने वडोदरा के रोड शो में हिस्सा लिया. गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में अंतरराष्ट्रीय छात्रों समेत कई लोग शामिल हुए. पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में वडोदरा का धन्यवाद किया.
इस रोड शो के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के लोग भी मौजूद रहे. सफल ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में मौजूद थे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का रोड शो बहुत अच्छा लगा. हमें गर्व है कि पीएम मोदी हमसे मिले. सोफिया कुरैशी देश की बेटी हैं, उन्होंने सिर्फ अपना कर्तव्य निभाया. उनकी मां हलीमा बीबी ने कहा कि पीएम मोदी जी से मिलकर मुझे खुशी हुई. ऑपरेशन सिंदूर से महिलाएं और बहनें खुश हैं.
एक महिला दूसरी कई महिलाओं का बदला ले रही है
यहां मौजूद कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई संजय कुरैशी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी यहां आए तो ये हमारे लिए एक शानदार पल था. हम उन्हें पहली बार देख पाए. इशारों से उन्होंने हमारा अभिवादन किया. मैं सुरक्षा बलों और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मेरी बहन को यह मौका दिया. एक महिला उन महिलाओं का बदला ले रही है जिन्होंने इतना कुछ सहा है, इससे बेहतर क्या हो सकता है?. वडोदरा में पीएम मोदी के रोड शो पर कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वा बहन शायना सुनसारा ने कहा कि पीएम मोदी से मिलकर हमें अच्छा लगा. पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत कुछ किया है. सोफिया मेरी जुड़वा बहन है. जब आपकी बहन देश के लिए कुछ करती है, तो इससे न केवल मुझे बल्कि दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है. वह अब केवल मेरी बहन नहीं बल्कि देश की बहन भी है.
मीना कुमारी-कमाल अमरोही की दी गई सोसाइटी पर कोर्ट का फैसला, 6 महीने में खाली करने का आदेश
26 May, 2025 12:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरे जमाने की फिल्म अभिनेत्री मीना कुमारी और निर्देशक कमाल अमरोही से जुड़ी प्रॉपर्टी पर एक कोर्ट के फैसले से वहां रह रहे लोगों की टेंशन बढ़ गई है. मुंबई के बेहद पॉश इलाकों में से एक पाली हाउसिंग सोसाइटी के 162 परिवारों को एक लोकल कोर्ट ने 6 महीने के अंदर इसे खाली करने का निर्देश दिया है.साल 1959 में, मीना कुमारी और उनके पति, फिल्म निर्देशक कमाल अमरोही ने मिलकर 5 लाख रुपये में पाली हिल में 2.5 एकड़ का प्लॉट खरीदा और इसे एक डेवलपर को लीज पर दे दिया, जिसने कोजीहोम कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी (Cozihom Cooperative Housing Society) नाम से 5 बिल्डिंग्स बनाईं.
किराए को लेकर शुरू हुआ था विवाद
लेकिन कुछ साल बाद ही जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया. 1970 के दशक की शुरुआत में कमाल अमरोही ने सोसाइटी पर लीज पर दी गई जमीन (8,835 रुपये प्रति माह) का पूरा किराया न देने का आरोप लगाया. तब सोसाइटी ने अपनी सफाई में यह कहा कि उसकी ओर से कम भुगतान इसलिए किया जा रहा है क्योंकि जमीन का कुछ हिस्सा जमीन मालिक का नहीं था. फिर 1991 में, फिल्म निर्देशक कमाल अमरोही ने 66,060 रुपये के किराए के बकाया के कारण जमीन से बेदखली और कब्जा करने के लिए केस दायर कर दिया. हालांकि 2 साल बाद ही उनकी मौत हो गई लेकिन उनके बच्चों ने कानूनी लड़ाई जारी रखी.
6 महीने में सोसाइटी खाली करने का आदेश
अब पिछले महीने, 23 अप्रैल, 2025 को बांद्रा की एक कोर्ट ने कमाल अमरोही के बेटे ताजदार अमरोही और बिल्डर अरहम लैंड डेवलपर्स के पक्ष में फैसला सुनाया. केस के बारे में उन्होंने अखबार TOI को बताया, “हमने केस जीत लिया है. सोसाइटी को अगले 6 महीने के भीतर खाली करने के लिए कहा गया है.” हालांकि कोजीहोम के लोगों का कहना है कि बेदखली के आदेश को चुनौती देने के लिए सोसायटी अगले महीने बॉम्बे हाई कोर्ट जाएगी. इस आदेश से 162 परिवार विस्थापित हो जाएंगे, जिनमें से ज्यादातर लोग वरिष्ठ नागरिक हैं और उन्होंने 50 साल से भी पहले यहां पर अपार्टमेंट खरीद लिए थे. उन्होंने कहा, “सोसाइटी ने पहले ही ब्याज सहित सभी लंबित किराए का भुगतान कर दिया है. सोसाइटी पिछले 2 दशकों से एस्क्रो खाते (Escrow Account) में पैसा जमा कर रही है.” उन्होंने बताया, “पूरा विवाद सिर्फ जमीन से जुड़ा है, उस पर बनी इमारतों से नहीं. हम हाई कोर्ट में अपनी अपील में इस बात को रखेंगे.”
अभी कितनी है प्रॉपर्टी की कीमत
कोर्ट ने कहा, “प्रतिवादी ने 1 अप्रैल 1971 से फरवरी 1972 तक 8,835 रुपये की तय दर के हिसाब से किराया नहीं दिया. उसके बाद प्रतिवादी ने 7,000 रुपये किराया दिया.” कोर्ट ने यह भी कहा, “यह स्वीकार किया जाता है कि वादी ने 30 नवंबर 1990 को इस मामले में नोटिस दिया था, लेकिन प्रतिवादी ने नोटिस का पालन नहीं किया और बॉम्बे रेंट एक्ट की धारा 12 (2) के तहत उपलब्ध लाभ का लाभ उठाने में नाकाम रहा.” इस बीच, बिल्डर, अरहम लैंड डेवलपर्स ने तर्क दिया कि उसने ताजदार अमरोही से 5 करोड़ रुपये में यह जमीन खरीद ली और 19 मई 2010 को पंजीकृत रजिस्टर्ड डीड ऑफ कन्वेयंस द्वारा 3 इमारतों के साथ 9,849 वर्ग मीटर जमीन पर अधिकार और लाभ हासिल किया. दावा किया जा रहा है कि पाली हिल प्लॉट की कीमत इस समय करीब 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है.
मुंबई जलमग्न: भारी बारिश से सड़कों पर पानी, लोगों की बढ़ी मुसीबतें
26 May, 2025 12:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में देर रात से तेज बारिश हो रही है. IMD ने सोमवार सुबह मुंबई के लिए चेतावनी जारी की. आईएमडी के मुताबिक, अगले 3-4 घंटों में शहर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, तेज़ बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई. सुबह से ही हो रही बारिश के कारण पनवेल स्टेशन परिसर के टिकट कॉउंटर के पास पानी भर गया. इस वजह से बाहर से आ रहे लोगों को दीवाल पर चढ़कर स्टेशन पर पहुंचना पड़ रहा है. अंधेरी सबवे बन्द हो गया है. ये अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट, वर्सोवा, सात बंगला,चार बंगला,अंबोली, जुहू, जोगेश्वरी वेस्ट को जोड़ने का प्रमुख मार्ग है. सब में 2 से ढाई फुट पानी भरा हुआ है. लोगों को असुविधा से बचाने के लिए मोटरपंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है. ट्रैफिक पुलिस लोगों को रोक कर वापस लौटा रही है.
कहां पर कितनी हुई बारिश?
सुबह 9-10 बजे के बीच केवल एक घंटे में सबसे ज्यादा बारिश नरीमन पॉइंट फायर स्टेशन में हुई, जहां 104 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा ए वार्ड ऑफिस में 86 मिमी, कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 83 मिमी, और मुंसिपल हेड ऑफिस में 80 मिमी की बारिश दर्ज की गई. कोलाबा फायर स्टेशन, मालाबार हिल, डी वार्ड में सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक मुंबई में बहुत बारिश हुई. यहां ग्रांट रोड आई हॉस्पिटल, मेमनवाड़ा फ़ायर स्टेशन, कोलाबा फ़ायर स्टेशन, सी वार्ड ऑफ़िस और बायकुला फ़ायर स्टेशन बारिश से प्रभावित इलाकों में से एक है. सीसीटीवी के जरिए जलभराव की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है. जलभराव की वजह से शक्कर पंचायत, सायन सर्कल, दादर टीटी, हिंदमाता, जेजे मडावी पोस्ट ऑफिस, कुर्णे चौक, बिंदुमाधव जंक्शन और माचरजी जोशी मार्ग (फाइव गार्डन) में लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. तेज हवाओं और बारिश की वजह से पेड़ और डालियां गिरने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं. शहर में 4 जगहों पर और वेस्टर्न सबर्ब्स में 5 जगहों पर पेड़ों के गिरने की सूचना बीएमसी को मिली है. बीएमसी का कहना है कि रेलवे सेवाएं अभी तक सामान्य बनी हुई हैं. लोकल ट्रेनें फिलहाल अपने निर्धारित समय के अनुसार चल रही हैं और कोई रुकावट दर्ज नहीं की गई है.
दिल्ली में कोरोना की वापसी? एक हफ्ते में दर्ज हुए 99 मामले, बढ़ी चिंता
26 May, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरोना वायरस के बढ़ते मामले एक बार फिर डराने लगे हैं. राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में उछाल देखी गई है. दिल्ली में अभी कोरोना के 104 एक्टिव मामले. जबकि 19 मई तक दिल्ली में 24 एक्टिव केस थे और एक ही हफ्ते में 99 मामले बढ़ गए. हालांकि इस दौरान 19 मरीज रिकवर भी हुए. पिछले कुछ दिनों में देश में कोरोना के मामले जिस तरह से बढ़े हैं वो चौंकाने वाले हैं.देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखें तो यह संख्या एक हजर के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में आज सोमवार को 11 बजे तक कोरोना के 1009 मामले हैं. देश में सबसे अधिक कोरोना के एक्टिव मामले केरल में हैं और इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है. एक्टिव मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर आ गई है
दिल्ली सरकार ने जारी की थी एडवाइजरी
केरल में अभी कोरोना के 430 एक्टिव मामले हैं. जबकि महाराष्ट्र में 209 एक्टिव केस हैं. दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 100 के पार हो गई है और 104 तक पहुंच गई है. एक्टिव मामलों के लिहाज से गुजरात चौथे नंबर पर है और यहां पर अभी 83 कोरोना केस हैं. कर्नाटक और तमिलनाडु में भी कोरोना के 50 के करीब मामले सामने आ चुके हैं. तमिलनाडु में कोरोना के 69 एक्टिव मामले हैं जबकि कर्नाटक में 47 मामले हैं. इससे पूर्व दिल्ली सरकार की ओर से 3 दिन पहले कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई थी. इसके तहत अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, जरूरी दवाइयों और वैक्सीन की तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए. साथ ही सभी अस्पतालों से यह भी कहा गया कि अगर किसी मरीज की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आती है, तो उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए LNJP अस्पताल भेजे जाएं.
झारखंड में भी नई लहर में कोरोना की एंट्री
इस बीच झारखंड में कोरोना की मौजूदा लहर में पहला मामला कल रविवार को राजधानी रांची में दर्ज किया गया. कुछ समय पहले मुंबई से लौटे एक व्यक्ति के कोविड से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति का रांची स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने इस बारे में बताया कि अभी भी मौजूदा लहर में रांची में कोरोना के पहले मामले की आधिकारिक पुष्टि हो गई है. मरीज की हालत स्थिर है और उनमें कोई अन्य जटिलता नहीं दिख रही है.
आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान: BJP विरोधियों का स्वागत, शिवसेना-मनसे साथ आने पर खोला मुंह
26 May, 2025 11:26 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मेल-मिलाप और गठजोड़ को लेकर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इसे आगे बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए. मीडिया से बातचीत के में आदित्य ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विरोधी बीजेपी का विरोध करने वाले किसी भी शख्स का स्वागत करती है. उन्होंने कहा कि इस विषय पर सीनियर लोगों को आगे आना चाहिए. पार्टी को लेकर स्पष्टता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि हम वहीं हैं, जहां हम पहले थे. हमारा कदम देश, महाराष्ट्र और समाज की बेहतरी के लिए है. हम उन लोगों का खुले दिल से स्वागत करते हैं, जो महाराष्ट्र विरोधी भारतीय जनता पार्टी और (एकनाथ) शिंदे के खिलाफ हैं.पिछले महीने, चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने संभावित सुलह के बारे में अटकलों को हवा दी थी. उन्होंने संकेत दिया था कि वे मामूली मुद्दों को नजरअंदाज कर सकते हैं और लगभग दो दशक के हुए अलगाव के बाद हाथ मिला सकते हैं. उस समय उद्धव ने एक शर्त रखी थी कि राज ठाकरे का बीजेपी या शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ कोई संबंध नहीं होना चाहिए.
मराठी लोगों के लिए हो जाएंगे एकजुट
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि मराठी भाषी लोगों के हितों के लिए एकजुट होना मुश्किल नहीं है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह छोटी-मोटी लड़ाइयों को किनारे रखने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ काम करने वालों को शामिल न किया जाए.इसी हफ्ते मनसे के वरिष्ठ नेता संदीप देशपांडे ने कहा था कि राज ठाकरे शिवसेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन पर तभी विचार करेंगे, जब कोई ठोस प्रस्ताव सामने रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि गठबंधन के लिए उनके पिछले प्रयासों को भरोसेमंद संगठन के रूप में नहीं देखा गया था. उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की अगुआई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के बीच संभावित गठबंधन को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. दोनों पार्टियों की ओर से दी गई प्रतिक्रियाओं से इस अटकलें लगाई जा रही हैं कि राजनीति की दिशा बदल सकती है. एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन इस मामले में कोई अहम फैसला नहीं लिया गया है.
मॉनसून की दस्तक के बाद इन राज्यों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
25 May, 2025 11:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को केरल में दस्तक दे चुका है. इसके पूर्व की ओर बढ़ने और जल्द दक्षिण तटीय महाराष्ट्र को पार करने की संभावना है. इसके प्रभाव से कई इलाकों में मौसम में बदलाव आए हैं.
वहीं, मौसम विभाग ने केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. राजस्थान में अभी एक दो दिन लू का कहर जारी रहने की संभावना है. इसके साथ पंजाब, हरियाणा, जम्मू- कश्मीर में भी इस दौरान गर्मी पड़ने का अनुमान है.
मौसम विभाग के अनुसार केरल में रविवार और सोमवार को भारी वर्षा की संभावना है. इस दौरान कर्नाटक के तटीय और घाट क्षेत्र के साथ तमिलनाडु के घाट क्षेत्र में भी बारिश के आसार हैं. वहीं, राजस्थान में अभी एक दो दिन लू का कहर जारी रहने की संभावना है. इसके साथ पंजाब, हरियाणा, जम्मू- कश्मीर में भी इस दौरान गर्मी पड़ने का अनुमान है.
मौसम पूर्वानुमान और चेतावनियां
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत
केरल और माहे में 25-26 मई के दौरान अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के आसार हैं.
पश्चिम भारत
महाराष्ट्र के तटीय और मध्य भाग में आज से लेकर अगले एक दो दिनों के दौरान बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है.
पूर्व और मध्य भारत
अंडमान और निकोबार द्वीप के कुछ स्थानों, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बंगाल के गंगा क्षेत्र, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, बिहार में एक से दो दिनों के दौरान बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान कुछ जगहों पर आंधी, बिजली और तेज हवा चलने का अनुमान है.
पूर्वोत्तर भारत
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर एक से दो दिनों के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है.
उत्तर-पश्चिम भारत
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में रविवार और सोमवार को बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान आंधी, बिजली गिरने की भी संभावना है. इसी के साथ पंजाब, उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी बारिश होने का अनुमान है. उत्तराखंड में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है.
मॉनसून के बारे में जानें
दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में प्रवेश कर चुका है और शनिवार को पूर्वोत्तर भारत के कुछ भागों में आगे बढ़ गया है. ये दक्षिण अरब सागर, पश्चिम-मध्य व पूर्व-मध्य अरब सागर के हिस्सों, लक्षद्वीप, माहे, कर्नाटक के कुछ भागों, मालदीव, तमिलनाडु के कई हिस्से में आगे बढ़ा.अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरे गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए मौसम सही रहने का अनुमान है. इसी के साथ तमिलनाडु के शेष हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ और हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है और 5 जून तक पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ जाता है. इस प्रकार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तिथि से 8 दिन पहले केरल में और मिजोरम (पूर्वोत्तर भारत) में सामान्य तिथि से 12 दिन पहले दस्तक दे चुका है.
महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के दक्षिण कोंकण जिलों रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया गया है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दबाव के कारण महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई. मौसम कार्यालय ने तटीय जिलों को भी अलर्ट कर दिया और मछुआरों को खराब परिस्थितियों के कारण समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है.
आईएमडी के अनुसार दक्षिण कोंकण में रेड अलर्ट जारी किया गया है. रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो रत्नागिरी और दापोली के बीच से गुजर चुका है. रेड अलर्ट में इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. रायगढ़ को भी ऑरेंज अलर्ट के तहत रखा गया है, जबकि मुंबई, ठाणे और पालघर को येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान है.
रामपुर के पास जगातखाना में बादल फटने से भारी नुकसान, बह गई कई गाड़ियां
25 May, 2025 10:25 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रामपुर: मानसून से पहले ही बरसात ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. शनिवार शाम 6 बजे के करीब रामपुर के साथ लगते कुल्लू के जगातखाना क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही हुई है. बताया जा रहा है कि बादल फटने के चलते दो नालों में फ्लैश फ्लड आया. इसके कारण भारी मात्रा मलबा पानी के साथ सड़क पर आ पहुंचा. करीब 10 गाड़ियां मलबे में बह गई हैं, जबकि कई क्षतिग्रस्त हो गई हैं. कुछ गाड़ियां सतलुज नदी के किनारे तक पहुंच गई.
स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब 6 बजे तेज गर्जना और मूसलाधार बारिश के साथ अचानक पानी और मलबे का सैलाब आया और देखते ही देखते सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को अपने साथ बहा ले गया. बाढ़ और मलबे के कारण यातायात कुछ देर के लिए पूरी तरह बाधित हो गया. स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने कहा कि बादल फटने की घटना कुल्लू जिला के अधीन हुई है. रामपुर के भारी बारिश के कारण तीन जगह सड़कें अवरुद्ध हुई थी. तीनों सड़कों को बहाल कर दिया गया है. वहीं, भारी बारिश के चलते सड़क पर मलबा आने से भी कुछ वाहन फंस गए. वहीं, यहां पर पुलिस थाने के पास एक घर में भी नाले का पानी घुस गया.
28 मई तक येलो अलर्ट
वहीं, सतलुज नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि देखी जा रही है. प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है और सतर्कता बरतने की अपील की है. गौरतलब है कि शिमला में मौसम विज्ञान के केंद्र ने 24 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने 28 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है और ऐसे में अगले चार दिन तक हिमाचल प्रदेश में आंधी तूफान और बारिश के आसार जताए गए हैं.
केरल तट के पास पलटा मालवाहक जहाज, समुद्र में फैला ईंधन, तटरक्षक ने जारी की चेतावनी
25 May, 2025 09:18 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तिरुवनंतपुरम: केरल तट के पास एक बड़ा हादसा हो गया है. विझिंजम से कोच्चि जा रहा लाइबेरियाई मालवाहक जहाज 'एमएससी एल्सा-3' पलट गया, जिससे आठ कंटेनरों में भरा 367.1 टन माल समुद्र में गिर गया. इस माल में 84.4 टन समुद्री गैस तेल भी शामिल है, जिसके चलते तटरक्षक बल ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
यह जहाज विझिंजम बंदरगाह से कोच्चि की ओर जा रहा था, तभी कोच्चि तट से लगभग 38 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जहाज पर चालक दल के 24 सदस्य सवार थे, जिनमें से रात आठ बजे तक तटरक्षक बल ने 21 सदस्यों को बचा लिया है. बाकी सदस्यों को बचाने के लिए प्रयास जारी है.
खतरनाक रसायन से खतरा: चिंता की बात यह है कि समुद्र में गिरे कंटेनरों में सल्फर युक्त तेल है, जिसका उपयोग जहाजों में ईंधन के रूप में किया जाता है. यह तेल बेहद खतरनाक है और इससे पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है. तटरक्षक बल ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आम लोगों को किसी भी कारण से इन कंटेनरों के पास नहीं जाना चाहिए और न ही इन्हें छूना चाहिए. यदि तट पर ऐसी कोई वस्तु मिलती है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें या 112 पर कॉल करें.
तेल रिसाव की आशंका: दुर्घटना के बाद केरल तट के कुछ इलाकों में तेल रिसाव की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कंटेनरों में वास्तव में क्या है, लेकिन तटरक्षक बल ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के साथ जानकारी साझा की है कि उनमें खतरनाक सामग्री होने की संभावना है.
तटीय क्षेत्रों में अलर्ट: तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक के तटीय क्षेत्र में रहने वाले और मछली पकड़ने से जुड़े लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने के लिए कहा गया है. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य सचिव शेखर कुरियाकोस ने एक वॉयस मैसेज में पुष्टि की है कि कंटेनरों में वीएलएसएफओ (वेरी लो सल्फर फ्यूल) और एमजीओ (मरीन गैस ऑयल) है.
बचाव अभियान जारी: घटनास्थल पर तटरक्षक बल का बचाव अभियान जारी है. वे चालक दल के सदस्यों को बचाने और तेल रिसाव को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.
डोडा के भद्रवाह में इंटरनेट सेवा 27 मई तक बंद, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
24 May, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह शहर के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी. सरकार ने ये आदेश दिया है. बताया जा रहा है कि राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने के लिए इंटरनेट का दुरुपयोग करने की आशंका के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. जिसके तहत इंटरनेट 27 मई तक बंद रहेगा. अधिकारियों के मुताबिक गृह विभाग ने पुलिस महानिरीक्षक (जम्मू क्षेत्र) भीम सेन टूटी की सिफारिश पर 37 टावर (रिलायंस जियो के 19 और एयरटेल के 18) पर मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित करने का आदेश दिया है. प्रमुख सचिव (गृह) चंद्राकर भारती ने आदेश में कहा है कि मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 22 मई को रात आठ बजे से लेकर 27 मई को रात आठ बजे तक निलंबित रहेंगी.
भद्रवाह क्षेत्र में इंटरनेट बंद
आदेश में कहा गया है कि दूरसंचार (सेवाओं पर अस्थायी रोक) नियम 2024 के नियम 3 के तहत अधिकृत अधिकारी होने के नाते जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने दूरसंचार और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को भद्रवाह क्षेत्र में मोबाइल डेटा सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं. सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कदम राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा मोबाइल डेटा सेवाओं (2G/3G/4G/5G) और सार्वजनिक वाई-फाई सेवाओं के संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है. आशंका है कि इन सेवाओं का उपयोग करके सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश की जा सकती है.
घाटी में आतंकियों के खिलाफ अभियान
दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से राज्य में आतंकी और उनके मददगारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. लोगों से साफ कहा गया है कि किसी भी अनजान नंबर पर कोई भी जानकारी शेयर न करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर फौरन पुलिस को जानकारी दें. पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी बरती जा रही है. आतंकियों के खातमें के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
वक्फ भूमि लीज नीलामी को हाईकोर्ट की मंजूरी, MP बना पहला राज्य
24 May, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ देश भर के मुसलमानों में भारी रोष है. फिलहाल, ये मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. इस पर सुनवाई पूरी हो चुकी है. कभी भी फैसला आ सकता है. इस बीच वक्फ बोर्ड के लिए मध्य प्रदेश से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने वक्फ कृषि भूमि की लीज नीलामी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए वक्फ बोर्ड की प्रक्रिया को वैध ठहराया है. हाईकोर्ट के इस फैसले पर मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने खुशी जताई है.
जमीन को कब्जे से मिलेगी मुक्ति
इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश संभवत: देश का पहला राज्य बन गया है, जहां वक्फ से संबंधित संपत्तियों के लिए बनाई गई सरकार की नीति को हाईकोर्ट ने वैधता प्रदान की है. हम उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं. लंबे समय से जो लोग संपत्तियों पर कब्जा करके बैठे थे और उससे होने वाली आय से अपनी जेब भरने का काम करते थे, अब यह सब बंद हो जाएगा.
कोर्ट के फैसले को सराहा
सनवर पटेल ने कहा कि इस प्रकार के निर्णय हमें ताकत देते हैं और हमें प्रमाणिकता मिलती है कि हमारे काम वैधानिक हैं. संपत्तियों पर वक्फ की आड़ में कब्जा करके बैठे भू-माफियाओं के लिए यह एक सबक है. इस फैसले के खिलाफ कई गुमनाम याचिकाएं लगाई गई थीं. यह काम सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए चंद एजेंसियां करती रही हैं. उन्होंने कहा कि वक्फ परोपकार पर खर्च के लिए है. कोर्ट का यह निर्णय बेहद परोपकारी होने वाला है.
अब बोर्ड किसानों को जमीन पट्टे पर देगा
पटेल ने आगे कहा कि इस फैसले के बाद 'मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड' अपनी वैधानिक संपत्तियों को किसानों के लिए खोल रहा है. किसानों को भारत सरकार के पट्टा नियम के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ कृषि कार्य हेतु भूमि लीज पर दी जाएगी. इससे वक्फ बोर्ड को उचित आय होगी. उस आय को दानदाताओं की मंशा के अनुसार जनकल्याण पर खर्च किया जाएगा और गरीबों के उत्थान के लिए काम कर पाएंगे. यही वक्फ का उद्देश्य है.
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल और न्यायमूर्ति विवेक जैन की खंडपीठ ने वक्फ कृषि भूमि की लीज नीलामी प्रक्रिया को वैध घोषित करते हुए इसके खिलाफ दायर की गई याचिकाओं को खारिज कर दिया है. अमीर आजाद अंसारी व अन्य की ओर से दायर याचिका में दो मुख्य आपत्तियां उठाई गई थी. पहली, ये कि आदेश पर हस्ताक्षर करने वाली डॉ. फरजाना गजाल पूर्णकालिक सीईओ नहीं हैं और दूसरी ये कि नीलामी का अधिकार केवल मुतवल्ली को है. कोर्ट ने दोनों तर्कों को अस्वीकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि डॉ. गजाला की नियुक्ति वक्फ अधिनियम की धारा 23 के अनुरूप है. उनकी नियुक्ति में 'अस्थायी' शब्द उनके निर्धारित कार्यकाल को दर्शाता है. इससे उनकी वैधता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता.
जयपुर से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, विमान की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
24 May, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एयर इंडिया की एक फ्लाइट की शमशाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है. बताया जा रहा है कि एक यात्री की तबीयत खराब होने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया है. बताया जा रहा है कि विमान जयपुर से बेंगलुरु जा रही थी.
शुरूआती जानकारी के अनुसार, जयपुर से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को शमशाबाद एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया. बताया जा रहा है कि विमान में युवक को दिल का दौरा पड़ने के बाद शमशाबाद हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई है. युवक को हवाई अड्डे से अपोलो अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में युवक का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत गंभीर है.
दिल्ली में कोविड के 23 नए मामले सामने आए
24 May, 2025 07:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के नए वेरिएंट एनबी.1.8.1 का एक मामला और एलएफ.7 वेरिएंट के चार मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार ये वैरिएंट अधिक खतरनाक नहीं हैं। चिंता की बात नहीं है। दोनों वैरिएंट पर डब्ल्यूएचओ की नजर है, क्योंकि इन वेरिएंट के कारण चीन और एशिया के कुछ हिस्सों में कोविड मामले बढ़ रहे हैं। भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकाग) के डाटा के अनुसार अप्रैल में तमिलनाडु में एनबी.1.8.1 का एक मामला मिला।
दिल्ली में कोविड के 23 नए मामले
मई में गुजरात में एलएफ.7 के चार मामले पाए गए। 19 मई तक, देश में कोविड के 257 सक्रिय मामले थे। भारत में सबसे अधिक जेएन.1 वेरिएंट के मामले मिले हैं जो जांच किए गए नमूनों का 53 है। बीए.2 के 26 प्रतिशत और ओमिक्रान सबलाइनेज के 20 प्रतिशत मामले हैं। दिल्ली में कोविड के 23 नए मामले दर्ज किए गए, आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में चार मामले सामने आए हैं। तेलंगाना में एक मामले की पुष्टि हुई है। बेंगलुरु में नौ महीने का बच्चा जांच में संक्रमित पाया गया है। केरल में मई में अब तक 273 मामलों का पता चला है।
महाराष्ट्र में भी बढ़ रहे मामले
वहीं ठाणे नगर निगम ने बताया है कि शनिवार को शहर में कोविड-19 से एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 8 नए मामले सामने आए हैं। शहर में अब कोविड-19 के कुल 18 एक्टिव मरीज हो गए हैं। इसके अलावा एनसीआर में कोविड के पहले केस की भी पुष्टि हो गई है। नोएडा के सेक्टर 110 में महिला कोविड पॉजिटिव मिली है, जिसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके पहले एम्स ऋषिकेश ने भी तीन कोविड केस की पुष्टि की थी। कोविड के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अस्तपालों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि स्थिति नियंत्रण में है।
BSF का एक्शन: गुजरात में दोहरी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर; एक जासूस गिरफ्तार
24 May, 2025 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरात: भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. उसने गुजरात के बनासकांठा जिले में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया. यह पाकिस्तानी घुसपैठिया चोरी से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर रहा था, जिसकी भनक BSF को लग गई और उसने घुसपैठिए को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा. BSF की चेतावनी के बावजूद वह नहीं रुका, जिसके बाद उसके ऊपर फायरिंग की गई और वह मौके पर ही ढेर हो गया.
BSF ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, 'जवानों ने आज रात गुजरात के बनासकांठा जिले में भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया. BSF के जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके सीमा बाड़ की ओर बढ़ते देखा. उन्होंने घुसपैठिए को चुनौती दी, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा, जिससे उन्हें गोली चलानी पड़ी. घुसपैठिए को मौके पर ही मार गिराया गया.'
कच्छ में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस
इधर, गुजरात एटीएस ने कच्छ से भी एक पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा है. यह जासूस पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी मुहैया करवाता था. आरोपी का नाम सहदेव गोहिल है. गोहिल पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी भेजता था. जानकारी के अनुसार, गोहिल पाकिस्तानी जासूस अदिति भारद्वाज नाम की महिला के लिए काम करता था.
अब तक कितने जासूस भारत की गिरफ्त में?
भारत लगभग 15 से अधिक पाकिस्तानी जासूस को अपनी गिरफ्त में ले चुका है. यह जासूस भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान के साथ साझा करते थे. इसमें से अधिकतर जासूस किसी अन्य पाकिस्तानी जासूस के लिए काम करते थे. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गुजरात और इसके अलावा अन्य जगहों से भी पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
UPSC ने सीडीएस 2 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट किया जारी, 574 कैंडिडेट्स हुए सफल
24 May, 2025 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । इस बार इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), इंडियन नेवल एकेडमी (INA) और एयरफोर्स एकेडमी (AFA) में एडमिशन के लिए कुल 574 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें 510 पुरुष और 64 महिला कैंडिडेट्स शामिल हैं। ये चयनित कैंडिडेट्स अब चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) के 122वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (NT) कोर्स और 36वें महिला नॉन-टेक्निकल कोर्स में एडमिशन के पात्र होंगे।
सितंबर में हुआ था एग्जाम
CDS 2 परीक्षा सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी। आयोग ने IMA के लिए 2534, INA के लिए 900 और AFA के लिए 613 कैंडिडेट्स को रिकमेंड किया था, लेकिन फाइनल मेरिट लिस्ट में सिर्फ 574 कैंडिडेट्स को शामिल किया गया है। CDS 2 Exam 2024 Final Result: अब मिलेगा जॉइनिंग लेटर, फिर शुरू होगी ट्रेनिंग जिन कैंडिडेट्स का चयन हुआ है, उन्हें जल्द ही जॉइनिंग लेटर भेजा जाएगा।
इसके बाद उन्हें संबंधित ट्रेनिंग सेंटर्स में रिपोर्ट करना होगा:
IMA देहरादून – आर्मी कैडेट्स के लिए
INA एजिमाला – नेवल कैडेट्स के लिए
AFA हैदराबाद – एयरफोर्स कैडेट्स के लिए
अभी मेडिकल रिजल्ट शामिल नहीं
यूपीएससी की इस मेरिट लिस्ट में मेडिकल फिटनेस का रिजल्ट शामिल नहीं किया गया है। कैंडिडेट्स का फाइनल चयन उनकी उम्र और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया गया है।
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
