देश
सुप्रिया सुले का गुस्सा, एयर इंडिया की फ्लाइट लेट होने पर की केंद्रीय मंत्री से जवाबदेही की अपील
22 Mar, 2025 12:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने अपनी उड़ान में एक घंटे से अधिक की देरी के लिए एयर इंडिया की आलोचना की और केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से एयरलाइनों को जवाबदेह ठहराने के लिए सख्त नियम लागू करने का आग्रह किया। सुप्रिया सुले ने कहा कि उनकी उड़ान AI0508 में 1 घंटे और 19 मिनट की देरी हुई
एक्स पर पोस्ट कर सुले ने दी प्रतिक्रिया
सुप्रिया सुले ने एक्स पर लिखा "मैं एयर इंडिया की उड़ान AI0508 में यात्रा कर रही थी, जिसमें 1 घंटे और 19 मिनट की देरी हुई। यात्रियों को प्रभावित करने वाली देरी की निरंतर प्रवृत्ति का हिस्सा। यह अस्वीकार्य है। माननीय नागरिक विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से आग्रह है कि वे एयर इंडिया जैसी एयरलाइनों को बार-बार देरी के लिए जवाबदेह ठहराने और यात्रियों के लिए बेहतर सेवा मानक सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम लागू करें।"
सुले ने एक और पोस्ट कर कहा, "ये उड़ानें कभी भी समय पर नहीं होती हैं, उनके कुप्रबंधन से सभी लोग, जिसमें बच्चे और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैं, प्रभावित होते हैं। एयर इंडिया की उड़ानों में लगातार देरी हो रही है। यह अस्वीकार्य है! हम प्रीमियम किराया देते हैं, फिर भी उड़ानें कभी समय पर नहीं होती हैं।"
एयर इंडिया ने दिया जवाब
हालांकि, एयर इंडिया ने सुले की पोस्ट पर जवाब दिया और लिखा, "प्रिय मैडम, हम मानते हैं कि देरी बहुत निराशाजनक हो सकती है। हालांकि, कभी-कभी हमारे नियंत्रण से बाहर कुछ परिचालन संबंधी मुद्दे होते हैं जो उड़ान के शेड्यूल को प्रभावित कर सकते हैं। आज शाम मुंबई जाने वाली आपकी उड़ान में ऐसी ही एक समस्या के कारण एक घंटे की देरी हुई। हम आपकी समझदारी की सराहना करते हैं,"
बता दें, पिछले महीने, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया की अपनी उड़ान के दौरान "असुविधाजनक" सीट के मुद्दे को उठाया था। शिवराज सिंह चौहान ने अपने निराशाजनक अनुभव के बारे में ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि सीट "धंसी हुई" और असुविधाजनक थी। उन्होंने इस बात पर भी निराशा व्यक्त की कि टाटा द्वारा प्रबंधन संभालने के बावजूद एयर इंडिया की सेवा में सुधार नहीं हुआ है।
फ्लाईओवर रैंप हटाने की मांग पर आदिवासी संगठनों ने रांची में निकाला जुलूस, CCTV से की जा रही है निगरानी
22 Mar, 2025 12:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: आज रांची के सिरम टोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के सामने बन रहे फ्लाईओवर के रैंप हटाने की मांग को लेकर कई आदिवासी संगठनों के द्वारा आज रांची बंद बुलाया गया है. आदिवासी संगठनों के बंद को ध्यान में रखते हुए रांची पुलिस ने ऐतिहातन सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं. रांची में सुरक्षा की कमान 1000 से ज्यादा जवानों के द्वारा संभाली जाएगी. रांची में आदिवासी संगठनों के बंद को लेकर हाई अलर्ट है. किसी भी प्रकार के उपद्रव और हिंसा से निपटने के लिए रांची जिला प्रशासन के द्वारा ड्रोन कैमरा ,CCTV कैमरे के साथ-साथ वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से बंद समर्थकों निगरानी की जाएगी.
CCTV से की जा रही है निगरानी
कंट्रोल रूम में विशेष तौर पर पुलिस कर्मियों के द्वारा रांची के विभिन्न चौक चौराहा पर लगे CCTV कैमरा के माध्यम से किसी भी प्रकार के उपद्रव करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर उन पर, कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. रांची के सिरम टोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के सामने बन रहे सिरमटोली टोली फ्लाईओवर के रैंप जो केंद्रीय सरना स्थल के मुख्य द्वार के सामने पड़ता है. उस कारण वहां सरहुल सहित विभिन्न समारोह के दौरान लाखों की संख्या में पहुंचने वाले आदिवासी समाज के लोगों को कठिनाई होने वाली है. ऐसी आशंका जताते हुए अलग-अलग आदिवासी संगठनों के द्वारा लगातार रांची की सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा.
पूर्व में आदिवासी संगठनों के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ,विधायक कल्पना सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मराण्डी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित 30 से ज्यादा आदिवासी विधायकों की शव यात्रा निकालकर अनोखे तरीके से विरोध जताया था. रांची बंद का आह्वान किया गया है. इस वजह से यहां बहुत से स्कूलों को बंद रखा गया है. वहीं दूसरी तरफ प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से हाई अलर्ट करते हुए 1000 से अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है.
इन सुविधाओं की दुकानें खुली रहेंगी
बंद का आह्वान करने वाले आदिवासी संगठनों के द्वारा यह कहा गया है कि आवश्यक सेवा जैसे अस्पताल, एंबुलेंस ,दवा दुकान और परीक्षार्थियों को बंद से मुक्त रखा जाएगा. वहीं दूसरी तरफ सरना समितियां के बंद को लेकर रांची जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है. बंद समर्थकों को चेतावनी देते हुए कहा गया है, कि बंद के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा करने उपद्रव करने और रांची की कानून व्यवस्था को तोड़ते हुए राजा की स्थिति उत्पन्न करने पर प्रशासन के द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी.
रांची में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झारखंड के 81 विधानसभा सीटों से निर्वाचित विधायक अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं लेकर पहुंच रहे. वहीं दूसरी तरफ रांची में आदिवासी संगठनों के द्वारा चक्का जाम और बंद बुलाए जाने के कारण आज रांची जिला प्रशासन के लिए आज का दिन काफी मुश्किल होने जा रहा है. आम लोग स्वत ही बंद को ध्यान में रखते हुए, आज अपने निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित कर रहे हैं.
बिहार दिवस 2025: बिहार के गठन के 113 साल पूरे, पूरे देश में मनाया जा रहा है बिहार दिवस
22 Mar, 2025 11:54 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पूरे देश में आज बिहार दिवस मनाया जा रहा है. बिहार का इतिहास बहुत पुराना है, भारत के इतिहास में इस राज्य में अहम रोल निभाया है. साल 1912 में बंगाल के विभाजन के कारण बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था. साल 22 मार्च 1912 में अंग्रेजों ने बंगाल प्रांत से अलग करके बिहार को एक नई पहचान दी थी. इसी के चलते 22 मार्च को बिहार दिवस के मौके पर मनाया जाता है. आज यानी 22 मार्च 2025 को बिहार के गठन के 113 साल पूरे हो गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस के मौके पर सभी को बधाई दी. पीएम ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं.
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने बिहार की विकास यात्रा को लेकर कहा, भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है. हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे.
सीएम नीतीश कुमार ने शुभकामनाएं दी
बिहार दिवस के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज्यवासियों को बधाई दी. सीएम ने एक्स पर कहा, बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं. बिहार के भविष्य की बात करते हुए उन्होंने कहा, विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं. हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे.
जेपी नड्डा से लेकर अमित शाह ने क्या कहा?
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा,समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अतुल्य परंपरा, शौर्य एवं ज्ञान की भूमि बिहार के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं देता हूं. भगवान बुद्ध और महावीर की तपोस्थली बिहार ने अपने ज्ञान, दर्शन और अध्यात्म की रोशनी से सदैव सम्पूर्ण विश्व को आलोकित किया है. उन्होंने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में NDA सरकार बिहार के चहुंमुखी विकास और जनकल्याण के लिए कृत-संकल्पित है.
गृह मंत्री अमित शाह ने बिहारवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की भूमि बिहार ने हमेशा देश को नेतृत्व और नई ऊर्जा दी है. इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक, बिहार ने हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है.
राहुल गांधी ने भी पेश की बधाई
कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा, बिहार की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता, ज्ञान और कला ने सदियों से भारत का मान बढ़ाया है और दिशा दिखाई है. सभी प्रदेशवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, लोकतंत्र की जन्मस्थली, बिहार ज्ञान की भूमि है. बिहार से ही गांधी जी ने अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ भारतीयों की आवाज बुलंद की थी. बिहार दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई.
बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव है. इसी के चलते जनाधार को अपनी तरफ साधने के लिए खरगे ने आगे कहा, बिहार में सामाजिक न्याय, समानता व समावेशी विकास का अध्याय जल्द शुरू होने वाला है. अब वह समय आ गया है जब बिहार को लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए अपनी भूमिका निभानी है.
कर्नाटक में बंद के समर्थन में कन्नड़ संगठनों ने किया प्रदर्शन
22 Mar, 2025 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
22 मार्च शनिवार को कर्नाटक बंद का एलान किया गया है। यह बंद कुछ कन्नड़ संगठनों द्वारा बुलाया गया है। 'ग्रेटर बेंगलुरु गवर्नेंस बिल' के विरोध में बंद बुलाया गया है।
साथ ही, बेलगावी में हुई एक घटना के खिलाफ भी कुछ कन्नड़ संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें, बेलगावी में कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के एक बस कंडक्टर पर हमला किया गया था, क्योंकि उसने मराठी में बात नहीं की थी।
बंद की वजह से स्कूली बच्चे परेशान
इस बंद की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों के पैरेंट्स, स्टूडेंट्स और टीचर्स सब परेशान हैं। लोगों में इस बात को लेकर कन्फ्यूजन है कि बंद की वजह से स्कूल खुले रहेंगे या बंद। अभी स्कूलों में एग्जाम का समय चल रहा है और सेकेंडरी लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) के एग्जाम 21 मार्च से ही शुरू हुए हैं, लेकिन शनिवार को कोई एग्जाम नहीं है।
हालांकि, कुछ स्कूलों में छोटी क्लास के एग्जाम हैं। 'एसोसिएटेड मैनेजमेंट ऑफ प्राइवेट अनएडेड स्कूल्स इन कर्नाटक' ने ये साफ कर दिया है कि परीक्षा तय समय पर ही होगी। संस्था ने कहा कि एग्जाम आगे बढ़ाने या रद करने से छात्रों पर असर पड़ सकता है और उनका शेड्यूल बिगड़ सकता है।
कुछ संगठनों ने दिया नैतिक समर्थन
डी शशि कुमार ने बताया कि हम बंद में हिस्सा लेना चाहते हैं। लेकिन परीक्षा की वजह से हम सिर्फ नैतिक समर्थन दे सकते हैं। एग्जाम रद कराने या आगे बढ़ाने से बच्चों को परेशानी होगी और हम ऐसा नहीं चाहते हैं।
बेंगलुरु में ट्रांसपोर्ट रहेंगे बंद
कर्नाटक बंद के कारण ट्रांसपोर्ट की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ओला उबर ड्राइवर्स एंड ओनर्स एसोसिएषन ने बंद को पूरा समर्थन देने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि बंद के दिन कैब नहीं चलेंगी। इसके साथ ही, बेंगलुरु के करीब 2 लाख ऑटो रिक्शा भी नहीं चलेंगे।
KSRTC की बसें चलेंगी या नहीं?
कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि बसें चलेंगी या नहीं। लेकिन अगर ट्रांसपोर्ट कम होगा, तो स्टूडेंट्स के लिए स्कूल पहुंचना मुश्किल हो सकता है।
गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा, IMD ने जारी किया चेतावनी
22 Mar, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर भारत में अब धीरे-धीरे गर्मी जोर पकड़ रही है। शनिवार से यूपी से लेकर राजधानी दिल्ली में गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। हालांकि आसमान साफ रहने और तेज धूप खिलने से तापमान में भी लगातार इजाफा होगा। अगले छह दिनों के दौरान मौसम के इस तल्ख मिजाज में बदलाव के कोई आसार नजर नहीं आ रहे।
कश्मीर हिमाचल में बर्फबारी के आसार
आईएमडी ने अगले दो दिन तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, यूपी और बिहार में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।
पीतमपुरा दिल्ली के सबसे गर्म इलाके रहा
इस बीच दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 84 से 24 प्रतिशत रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री की दृष्टि से रिज क्षेत्र और पीतमपुरा जबकि सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री की दृष्टि से पीतमपुरा दिल्ली के सबसे गर्म इलाके रहे।
दिल्ली की हवा लगातार साफ ही चल रही है
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा। दिन में तेज धूप खिलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 26 मार्च तक यह 37 और 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा। दूसरी तरफ दिल्ली की हवा लगातार साफ ही चल रही है।
यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना
सीपीसीबी के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआइ 144 यानी मध्यम श्रेणी में रहा। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को यह 156 रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 12 अंकों की कमी दर्ज की गई है। एनसीआर के शहरों में भी एक्यूआइ संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार-शनिवार तक कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
बिहार-झारखंड में बदलेगा मौसम
24 मार्च तक नए विक्षोभ के भी आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर के ओडिशा, दक्षिण में केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी तूफान के साथ बादलों के गरजने और बारिश का पूर्वानुमान है।
ग्लेशियर हैं तो जल है, जल है तो जीवन है
नी का मोल प्यास लगने पर ही पता चलता है। वर्तमान में इस अनमोल प्राकृतिक संसाधन की प्रचुर मात्रा के चलते प्यास के इस मोल का पता नहीं चल रहा है, लेकिन सोचिए कुछ साल दशक बाद जब यह पानी नहीं रहेगा तो आपका गला तर कैसे होगा। उस आशंकित समय में भी आपकी प्यास बुझ सके, इसलिए पूरी दुनिया में पानी की बूंद-बूंद बचाने और इसके किफायती इस्तेमाल को बढ़ावा देने की गुहार कई मंचों से लगाई जा रही है।
22 मार्च को विश्व जल दिवस का आयोजन
इसी क्रम में दुनिया भर में 22 मार्च को विश्व जल दिवस का भी आयोजन किया जाता है। इस बार इस आयोजन की थीम है 'ग्लेशियर संरक्षण'। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि दुनिया भर में पेय जल का 70 प्रतिशत हिस्सा इन्हीं ग्लेशियरों में संरक्षित है।
मुंबई एयरपोर्ट पर एक ब्राजीलियाई कोकीन के साथ गिरफ्तार
21 Mar, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई । मुंबई एयरपोर्ट पर नारकोटिक्स (मादक पदार्थ) की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली। मुंबई के डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने एक ब्राजीलियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से कोकीन की तस्करी कर रहा था। डीआरआई मुंबई को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक ब्राजीलियाई नागरिक जो साओ पाउलो से एएफ 218 फ्लाइट द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर आ रहा है, उसके पास मादक पदार्थ हो सकते हैं। इसी सूचना के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने विमान से उतरते ही उस यात्री को हिरासत में लेकर जांच की। यात्री की व्यक्तिगत तलाशी के दौरान, उसके कपड़ों में सात पाउच मिले, जिनमें चिपचिपे तरल पदार्थ थे। इन पाउचों की परीक्षण किट के माध्यम से जांचने पर कोकीन पाया गया। यात्री ने भी स्वीकार किया कि वह इन पाउचों में कोकीन लेकर भारत आ रहा था। बरामद की गई कोकीन का वजन 1,110 ग्राम है, बाजार में इसकी कीमत 11.1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में कोकीन को नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत जब्त किया गया और यात्री को भी इसी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। डीआरआई ने मामले की जांच जारी रखी है और यात्री से पूछताछ की जा रही है।
नागपुर हिंसा में बड़ा खुलासा, मस्जिद से 500 से 600 की संख्या में समूह बनाकर निकले लोग
21 Mar, 2025 08:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा की जांच में अब नए तथ्यों का खुलासा हो रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हिंसा की शुरुआत हंसापुरी के पास स्थित शिवाजी के पुतले के नजदीक मस्जिद से हुई थी। मस्जिद में मुस्लिम उपद्रवियों की बैठक हुई थी, इसमें करीब डेढ़ से दो हजार लोग इकट्ठा हुए थे। इन लोगों ने बाद में 500 से 600 की संख्या में समूह बनाकर अलग-अलग इलाकों में हिंसा की शुरुआत की। सुरक्षा एजेंसियों के हाथ अहम सीसीटीवी फुटेज लगा है, इसमें साफ तौर पर दिख रहा हैं कि किस तरह सैकड़ों लोग बाइक पर सवार होकर हंसापुरी चौक और मस्जिद के आसपास इकट्ठा हो रहे हैं। इन लोगों के पास रुमाल या गमछा था। सीसीटीवी में कई लोग मुंह पर मास्क लगाए दिख रहे हैं, ताकि उनका चेहरा पहचान में न आए, लेकिन फिर भी कुछ आरोपियों के चेहरे साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं और कुछ गाड़ियों के नंबर प्लेट भी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
वहीं, पूरे घटनाक्रम को और संगठित करने में स्थानीय एमडीपी पार्टी के जिला अध्यक्ष फहीम खान का हाथ सामने आया है। कहा जा रहा हैं कि फहीम ने इन उपद्रवियों को उकसाया और हिंसा की योजना को बढ़ावा दिया। वहीं खुलासा हुआ हैं कि कई लोग फोन पर बातचीत कर रहे थे, इससे यह संकेत मिलता है कि इन दंगाइयों ने एक निश्चित योजना के तहत भीड़ इकट्ठा की थी। सीसीटीवी फुटेज में इन दंगाइयों के चेहरों के हाव-भाव भी यह स्पष्ट करते हैं कि उनकी मंशा क्या थी। इन लोगों ने पहले से ही पथराव और आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देने की योजना तैयार कर रखी थी। इन घटनाओं से यह साफ हो गया है कि यह हिंसा किसी अचानक घटना का परिणाम नहीं थी, बल्कि पूरी तरह से संगठित और योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। पुलिस अब इन फुटेज का विश्लेषण करके आरोपियों की पहचान करने और मामले में त्वरित कार्रवाई करने में जुटी है।
पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर 3 सालों में करीब 259 करोड़ खर्च
21 Mar, 2025 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं में बीते तीन सालों में करीब 259 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इसकी जानकारी मोदी सरकार की ओर से राज्यसभा में दी गई है। बीते तीन सालों के दिए ब्यौरे के अनुसार पीएम मोदी ने कुल 38 यात्राएं की हैं। इनमें अमेरिका, जापान सहित कई देश शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से इस संबंध में सवाल पूछा गया था।
कांग्रेस सांसद का सवाल था कि बीते तीन सालों में भारतीय दूतावासों ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं की व्यवस्था में कितना खर्च किया। साथ ही होटल, ट्रांसपोर्ट सहित अलग-अलग खर्चों की जानकारी मांगी गई। विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री पवित्र मार्गरीटा की तरफ से इस संबंध में जवाब दिया गया था। उन्होंने ब्यौरा दिया है कि पीएम मोदी ने साल 2022 में 8 देश, 2023 में 10 और 2024 में 16 देशों की यात्रा की है। इस दौरान उन्होंने 34 देशों की यात्रा की। कई देश रहे, जहां वह एक से ज्यादा बार गए थे। 2022 में पीएम मोदी मई में जर्मनी, मई में डेनमार्क, मई में फ्रांस, मई में नेपाल, मई में जापान, जून में संयुक्त अरब अमीरात, जून में जर्मनी, सितंबर में जापान, सितंबर में उज्बेकिस्तान, नवंबर में इंडोनेशिया गए थे।
2023 में वह नवंबर मई में पापुआ न्यू गिनी, ऑस्ट्रेलिया, जापान, जून में अमेरिका, मिस्र, जुलाई में फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात, अगस्त में दक्षिण अफ्रीका, ग्रीस, सितंबर में इंडोनेशिया, नवंब-दिसंबर में संयुक्त अरब अमीरात गए थे। 2024 में उन्होंने फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मार्च में भूटान, जून में इटली, जुलाई में ऑस्ट्रिया, रूस, अगस्त में पोलैंड, यूक्रेन, सितंबर में ब्रूनेई, अमेरिका, सिंगापुर, अक्तूबर में लाओ पीडीआर, रूस, नवंबर में नाइजीरिया, ब्राजील, गुयाना, दिसंबर में कुवैत की यात्रा की थी।
2022 में यात्रा का खर्च जर्मनी - 9,44,41,562.00, डेनमार्क - 5,47,46,921.00, फ्रांस - 1,95,03,918.00, नेपाल - 80,01,483.00, जापान - 8,68,99,372.00, यूएई-1,64,92,605.00, जर्मनी - 14,47,24,416.00, जापान - 7,08,03,411.00, उज्बेकिस्तान - 1,57,26,709.00 और इंडोनेशिया - 4,69,52,964.00, कुल खर्च - 55,82,93,361.00
2023 में यात्रा का खर्च पपुआ न्यू गिनी- 8,58,04,677.00, ऑस्ट्रेलिया- 6,06,92,057.00, जापान- 17,19,33,356.00, अमेरिका- 22,89,68,509.00, मिस्र- 2,69,04,059.00, फ्रांस- 13,74,81,530.00, यूएई- 1,45,06,965.00, दक्षिण अफ्रीका- 6,11,37,355.00, ग्रीस- 6,97,75,753.00, इंडोनेशिया- 3,62,21,843.00 और यूएई- 4,28,88,197.00 कुल खर्च - 93,63,14,301.00
2024 में यात्रा का खर्च यूएई- 5,31,95,485.00, कतर- 3,14,30,607.00, भूटान- 4,50,27,271.00, इटली- 14,36,55,289.00, ऑस्ट्रिया- 4,35,35,765.00,रूस- 5,34,71,726.00, पोलैंड- 10,10,18,686.00, यूक्रेन- 2,52,01,169.00, ब्रूनेई- 5,02,47,410.00, अमेरिका- 15,33,76,348.00, सिंगापुर- 7,75,21,329.00, लाओ- 3,00,73,096.00, रूस- 10,74,99,171.00, नाइजीरिया- 4,46,09,640.00, ब्राजील- 5,51,86,592.00, गुयाना- 5,45,91,495.00 और कुवैत- 2,54,59,263.00, कुल खर्च - 1,09,51,00,342.00। पीएम की इन यात्राओं पर लगभग 259 करोड़ रुपये का खर्च आया है। सरकार ने गुरुवार को सदन में आंकड़े पेश किए थे।
जब मनमोहन सिंह थे पीएम
सरकार ने 2014 से पहले हुईं पीएम की तीन सालों की यात्रा का भी ब्योरा दिया गया है। आंकड़े बताते हैं कि साल 2011 में हुई अमेरिका यात्रा पर 10 करोड़ 74 लाख 27 हजार 363 रुपये खर्च हुए थे। वहीं, 2013 में रूस की यात्रा पर 9 करोड़ 95 लाख 76 हजार 890 रुपये का खर्च आया था। 2011 में फ्रांस की यात्रा में 8 करोड़ 33 लाख 49 हजार 463 रुपये और 2013 में हुई जर्मनी यात्रा पर 6 करोड़ 2 लाख 23 हजार 484 रुपये खर्च हुए थे।
मोहन भागवत ने RSS प्रतिनिधि सभा बैठक का उद्घाटन किया,बांग्लादेश शताब्दी वर्ष के अवसर पर विशेष प्रस्ताव लाने की तैयारी
21 Mar, 2025 10:40 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेंगलुरु में आरएसएस अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक की शुरुआत हो गई है. यह बैठक अगले तीन दिन तक चलेगी. संघ प्रमुख मोहन भागवत इस बैठक का उद्घाटन किया. बैठक में संघ से जुड़े 32 संगठनों के करीब 1480 प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक में बांग्लादेश में हिन्दू उत्पीड़न और शताब्दी वर्ष को लेकर प्रस्ताव पारित होंगे.
आरएसएस के सह सरकार्यवाह मुकुंद सीआर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमारी तीन दिवसीय बैठक को सरसंघचालक मोहन जी और सरकार्यवाह दत्ताजी ने आरंभ कर दिया है. हमने समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों को संघ ने ट्रिब्यूट पे किया. सह सरकार्यवाह ने कहा कि पिछले साल से 10 हजार ज्यादा शाखा इस साल से लगना शुरू हुआ है. रूरल मंडल पर अधिक फोकस है.
उन्होंने कहा कि देश के 58981 में पूरी तरह काम शुरू कर चुके है. 30770 मंडल में साप्ताहिक कार्य कर रहे हैं. इसमें 9200 वीकली शाखा मंडल स्तर पर हो रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक कुल 12 लाख 7 हजार तिरालीस लोगों ने RSS ज्वाइन करने की मंशा जाहिर की. इसमें करीब 46000 महिलाओं ने संघ ज्वाइन करने की मंशा जाहिर की. हमने उनको अलग अलग कार्यों में लगाया है.
RSS ने इन लोगों को पे किया ट्रिब्यूट
स्वामी प्रणवानंद
शिरीष महाराज जी मोरे
मनमोहन सिंह
जाकिर हुसैन
Mp vasudeo nayar
श्याम बेनेगल
प्रीतीश नंदी
एस एम कृष्णा
कामेश्वर चौपाल
तुलसी गौड़ा
शुक्रि उमा गौडा
शंकर दत्तावादी hss
देवेंद्र प्रधान ( उड़ीसा)
विवेक देवराय ( अर्थशास्त्री)
इन दो प्रस्तावों पर होगी चर्चा
इस वर्ष संघ स्थापना के 100 वर्ष हो रहे हैं, इसलिए अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के दौरान संघ कार्य के विस्तार पर विचार-विमर्श किया जाएगा. विजयादशमी 2025 से विजयादशमी 2026 तक शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जाएगा. तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में दो प्रस्तावों पर चर्चा होगी. पहला प्रस्ताव बांग्लादेश में हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की स्थिति और भविष्य के उपायों पर होगा. दूसरा प्रस्ताव पिछले 100 वर्षों में संघ की यात्रा, शताब्दी वर्ष के दौरान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर होगा.
गोल्ड स्मगलिंग मामले में नया मोड़ रान्या राव का नाम सामने आया, पर असली अपराधी तरुण
21 Mar, 2025 10:17 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव के गोल्ड स्मगलिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. गोल्ड स्मगलिंग की पूरी कहानी में अब नया किरदार सामने आया है. डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने अब सामने रख दिया है कि इस पूरे सोने के खेल के पीछे रान्या राव अकेली नहीं थी, बल्कि तरुण कोंडुरु राजू भी शामिल था. डीआरआई के नए खुलासे के बाद सामने आया है कि एक्टर रान्या राव तो सिर्फ पयादा थी, बल्कि पूरा गेम तो तरुण का था.
सोने की तस्करी के मामले में रान्या राव सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने दुबई से सोने की तस्करी की और वो जब बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचीं तो उन्हें एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार किया गया था. जांच के दौरान एक्ट्रेस के पास से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने के बार जब्त किए गए.
तरुण कोंडुरु राजू का नाम आया सामने
डीआरआई के अनुसार, कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तरुण कोंडुरु राजू से तस्करी का सोना मिला था. तरुण राजू का कनेक्शन भी फिल्मी दुनिया से है. उन्होंने एक बार तेलुगु फिल्म में काम किया. तरुण अमेरिका के नागरिक हैं. डीआरआई ने बुधवार को उसकी जमानत याचिका का विरोध करते हुए एक विशेष अदालत के सामने दलील दी. डीआरआई ने बताया कि तरुण ने अपने अमेरिकी पासपोर्ट का “दुरुपयोग” किया और गोल्ड स्मगलिंग के मिशन को पूरा करने के लिए तरुण ने एक अहम “इंटरनेशनल लिंक” के रूप में काम किया. आर्थिक अपराध की विशेष अदालत के जज विश्वनाथ चन्नबसप्पा गौदार ने गुरुवार को जमानत खारिज करने के आधारों का विवरण देने वाला एक आदेश जारी किया.
तरुण ने कैसे दिया तस्करी को अंजाम
गोल्ड स्मगलिंग की इस पूरी गुत्थी को सुलझाने में जहां अभी तक मुख्य किरदार सिर्फ रान्या राव का सामने आ रहा था. वहीं, अब तरुण को लेकर डीआरआई ने बड़ी खुलासा किया है. डीआरआई ने अदालत को बताया कि आरोपी नंबर 2 तरुण, 3 मार्च को हैदराबाद से दुबई गया था. तरुण का दुबई जाने का एक ही मकसद था, वो था रान्या राव को गोल्ड देना और यह काम करने के बाद वो उसी दिन हैदराबाद वापस आ गया.
संदिग्धों का प्लान था कि वो सोने को स्विट्जरलैंड के जिनेवा और थाईलैंड के बैंकॉक में एक्सपोर्ट करेंगे, लेकिन इसके बजाय दुबई सीमा शुल्क को पार करने के बाद वो इसे भारत में तस्करी कर के ले आए. अदालत ने कहा कि यह तरुण की अमेरिकी नागरिकता का दुरुपयोग करके किया गया था. उसकी अमेरिका की नागरिकता के चलते वो बिना वीजा के जिनेवा और बैंकॉक जा सकता है और तरुण के ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड का भी इस्तेमाल किया गया था.
अदालत ने जमानत याचिका की खारिज
आरोपी तरुण की उम्र 36 साल है. तरुण को डीआरआई ने 9 मार्च को गिरफ्तार किया था, जिसके 6 दिन बाद उन्होंने कथित तौर पर रान्या को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 12.56 करोड़ रुपये के छिपे हुए सोने के साथ रंगे हाथों पकड़ा था. अदालत ने पाया कि डीआरआई ने दावा किया कि है तरुण एक असफल तेलुगु एक्टर हैं. साथ ही भारत में सोने की तस्करी करने के लिए रान्या राव ने जिस इंटरनेशनल लिंक का इस्तेमाल किया वो तरुण ही था.
डीआरआई के इस दावे पर कि तरुण ने अपनी अमेरिका की नागरिकता और ओसीआई कार्ड का गलत इस्तेमाल किया. कोर्ट ने कहा, डीआरआई का यह दावा अदालत को कार्यवाही के इस समय में सीमा शुल्क (4.83 करोड़ रुपये) के भुगतान से बचकर भारत सरकार को धोखा देने के आरोपी नंबर 2 तरुण के आपराधिक इरादे को जानने के लिए लिए प्रेरित करता है.
कोर्ट ने कहा, यह तथ्य है कि तरुण ने आरोपी रान्या राव को उकसाया और उसकी सहायता की. इसी आधार पर कोर्ट ने तरुण की जमानत याचिका खारिज कर दी है. अदालत ने इस आधार पर भी भरोसा किया कि तरुण ने रान्या के साथ इससे पहले 25 बार दुबई की यात्रा की थी और दोनों जिस दिन साथ में दुबई गए थे, उसी दिन लौट आए थे.
तरुण के वकील ने क्या कहा?
तरुण के वकील ने तर्क दिया कि उनके परिवार की बेंगलुरु में गहरी जड़ें थीं, भले ही वो अमेरिकी में पैदा हुए थे और उनका क्राइम का कोई पिछला इतिहास नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया कि तरुण पूरी तरह से जांच का सहयोग करने के लिए तैयार हैं.
उनके वकील ने यह भी खुलासा किया कि रान्या और तरुण ने साल 2023 दुबई में एक वीरा डायमंड्स नाम से स्टोर शुरू किया था, लेकिन पूरे एक साल के बाद दिसंबर 2024 में, वो वीरा डायमंड्स से बाहर निकल गए थे. डीआरआई ने तरुण की जमानत का कड़ा विरोध किया था और दावा किया था कि रान्या से जब्त किए गए डिजिटल सबूतों के फोरेंसिक विश्लेषण से पता चला है कि तरुण की इस केस में सक्रिय भूमिका थी,
सौरभ हत्याकांड: 15 टुकड़ों में काटा गया, फिर ड्रम में डालकर उस पर सीमेंट भर दिया, सीमेंट तोड़कर निकाला गया सौरभ का शव
20 Mar, 2025 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेरठ: मेरठ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के सहयोग से पति सौरभ की हत्या कर दी। उन्होंने सौरभ के शरीर को 15 टुकड़ों में काटकर उन टुकड़ों को एक ड्रम में भर दिया और फिर उस पर सीमेंट का मिश्रण डाल दिया। पुलिस ने मंगलवार रात को उस ड्रम को मोर्चरी में भेज दिया, जिसमें सौरभ के शव के टुकड़े रखे गए थे।
2 घंटे चला पोस्टमार्टम
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया लगभग 2 घंटे तक चली। करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद, एक ड्रम को काटकर और सीमेंट को तोड़कर शव के टुकड़े बाहर निकाले गए। ड्रम के अंदर सौरभ का सिर और दोनों हाथ कटे हुए पाए गए, जबकि बाकी शरीर अलग था। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखा गया। पोस्टमार्टम के निष्कर्षों के अनुसार, सौरभ की मृत्यु दिल में चाकू लगने के कारण हुई है, जिसमें सीने पर कुल पांच वार किए गए थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्या दर्शाती है?
मीडिया की खबरों के अनुसार, पोस्टमार्टम हाउस के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने बताया है कि उन्होंने अपने करियर में पहली बार सीमेंट के ड्रम में रखे शव का पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि शव के सीने पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था। गर्दन काटने का प्रयास उस्तरे से किया गया, लेकिन यह सफल नहीं हुआ। इसके बाद, किसी बड़े चाकू या आरी का उपयोग करके गर्दन को काटा गया।
शव पूरी तरह से विघटित हो चुका था
पोस्टमार्टम में अभी तक किसी प्रकार की नशीली दवा के उपयोग की पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टर ने आगे की जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कुछ पहलुओं पर चर्चा करते हुए बताया कि शव की स्थिति अत्यंत खराब थी। त्वचा पूरी तरह से उतर चुकी थी और शरीर पर पपड़ी जम गई थी। पोस्टमार्टम प्रक्रिया में चिकित्सकों, पुलिस और स्टाफ को दो घंटे से अधिक का समय लगा।
पत्नी के पोर्न एडिक्ट होने पर पति पहुंचा हाईकोर्ट, पर तलाक की अर्जी खारिज, जज बोले- 'पोर्नोग्राफी में संग्लन होना तलाक का आधार नहीं'
20 Mar, 2025 02:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चेन्नई: मद्रास हाईकोर्ट से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें कोर्ट ने तलाक के मामले में निर्णय सुनाते हुए कहा कि यदि पत्नी पोर्नोग्राफी देखती है या आत्म-संतुष्टि में लिप्त होती है, तो इसे हिंदू विवाह अधिनियम के तहत पति के प्रति क्रूरता नहीं माना जाएगा। इस मामले में एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें उसने शिकायत की थी कि उसे अपनी पत्नी का अश्लील फिल्म देखना और फिर हस्तमैथून करना पसंद नहीं है। हालांकि, हाईकोर्ट ने तलाक की याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि यह कोई अपराध नहीं है और न ही यह तलाक का आधार बन सकता है।
यह तलाक का कारण नहीं है; मद्रास हाईकोर्ट
सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने स्पष्ट किया, “यदि विवाह के बाद कोई महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध बनाती है, तो यह तलाक का कारण बन सकता है। लेकिन, यदि वह आत्म-संतोष में लिप्त है, तो इसे तलाक का आधार नहीं माना जा सकता। इसे किसी भी तरह से पति के प्रति क्रूरता के रूप में नहीं देखा जा सकता।”
2018 में हुई थी शादी
दोनों ने 1 जुलाई 2018 को करूर के अरुलमिघु पसुपतीश्वर मंदिर में विवाह किया था। हालांकि, 9 दिसंबर 2020 से वे अलग-अलग रह रहे थे। यह उनकी दूसरी शादी थी। फरवरी 2024 में परिवार न्यायालय ने पुरुष की याचिका को अस्वीकार कर दिया। इस आदेश के खिलाफ उन्होंने 2024 में एक नई अपील दायर की थी।
पति ने लगाए पत्नी पर कई गंभीर आरोप
पति ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उनका खर्चीला स्वभाव, अश्लील फिल्में देखने की आदत, बार-बार हस्तमैथुन करने की प्रवृत्ति, घर के कामों से मना करना, ससुराल वालों के साथ दुर्व्यवहार करना और फोन पर घंटों बात करना शामिल है। दूसरी ओर, पत्नी ने इन सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि यदि ये बातें सही होतीं, तो वे दोनों लगभग दो वर्षों तक एक साथ नहीं रह पाते। न्यायाधीशों ने यह भी देखा कि पति अन्य क्रूरता से संबंधित आरोपों को साबित करने में असफल रहा। पति ने एक और दावा किया कि उनकी पत्नी यौन रोग से पीड़ित है, जबकि उन्होंने यह भी कहा कि वह शारीरिक रूप से परेशान हैं।
भारत ने 7 हजार करोड़ की डील में ATAGS तोपें खरीदी, आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम
20 Mar, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने भारतीय सेना के लिए 7,000 करोड़ रुपये की डील को मंजूरी दे दी है. इस डील के तहत 307 एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम और 327 गन टोइंग वाहन खरीदे जाएंगे. यह कदम स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने और भारतीय सेना को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने की दिशा में एक बड़ा निर्णय है.
ATAGS तोपें 155mm/52-कैलिबर की हैं और 45-48 किलोमीटर तक वार करने में सक्षम हैं. इन्हें DRDO ने डिजाइन और विकसित किया है. इनका निर्माण भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स से किया जाएगा. भारत फोर्ज को 60% तोपों का निर्माण करने का जिम्मा मिला है क्योंकि यह सबसे कम कीमत (L1) की बोली लगाने वाली कंपनी थी. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स बाकी 40% तोपों का निर्माण करेगी.
आर्मी की जरूरत और भविष्य की योजनाएं
भारतीय सेना ATAGS तोपों को 15 आर्टिलरी रेजिमेंट्स में शामिल करेगी. यह डील अगले हफ्ते साइन होने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार, भविष्य में भारतीय सेना कुल 1,580 ATAGS तोपों को शामिल करने की योजना बना रही है.
ATAGS की खासियत और निर्यात की संभावना
ATAGS तोपों को सटीकता, स्थिरता, मोबाइलिटी और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है. यह तोपें पांच राउंड लगातार फायर कर सकती हैं, जबकि अन्य विदेशी तोपें केवल तीन राउंड तक सीमित होती हैं. इन तोपों में ऑल-इलेक्ट्रिक ड्राइव टेक्नोलॉजी है, जो इन्हें कम मेंटेनेंस में अधिक समय तक काम करने लायक बनाती है.
भारत को पहले ही ATAGS के लिए कुछ अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर मिल चुके हैं, जिससे यह साफ है कि यह स्वदेशी तोपें भविष्य में वैश्विक बाजार में भी अपनी जगह बना सकती हैं.
लंबे समय से चल रहे टेस्ट और सफलता
ATAGS परियोजना की शुरुआत 2013 में हुई थी और इसके बाद से लगातार इसके टेस्ट चल रहे थे.
2021-22 में सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दियों के परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए गए.
गर्मियों में पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में यूजर ट्रायल भी सफल रहे.
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की तैयारी
रूस-यूक्रेन युद्ध ने यह साबित कर दिया कि लंबी दूरी की भारी तोपें युद्ध के मैदान में कितना अहम रोल निभाती हैं. इसी वजह से भारतीय सेना अब हॉवित्जर तोपों, मिसाइलों, रॉकेट सिस्टम और लूटर म्यूनिशन को तेजी से शामिल कर रही है.
दिसंबर 2024: रक्षा मंत्रालय ने 7,629 करोड़ रुपये की डील में 100 के9 वज्र-टी सेल्फ-प्रोपेल्ड गन सिस्टम के लिए L&T और दक्षिण कोरियाई कंपनी Hanwha Defence के साथ समझौता किया था.
फरवरी 2025: 10,147 करोड़ रुपये के सौदे में स्वदेशी पिनाका मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम के लिए 45-किमी रेंज के हाई-एक्सप्लोसिव रॉकेट और 37-किमी रेंज के एरिया डिनायल म्यूनिशन के ऑर्डर दिए गए.
आर्टिलरी गन की खरीद में भ्रष्टाचार से आत्मनिर्भर भारत तक
भारत ने आर्टिलरी गनों की खरीद में कई कथित घोटालों का सामना किया है.
1980 के दशक में स्वीडिश बोफोर्स घोटाला
2005 में दक्षिण अफ्रीकी Denel घोटाला
2009 में सिंगापुर टेक्नोलॉजी किनेटिक्स विवाद
इन घोटालों की वजह से सेना के आधुनिकरण में लगातार देरी होती रही, लेकिन अब सरकार ने “आत्मनिर्भर भारत” योजना के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन को प्राथमिकता दी है.
ATAGS तोपों की यह डील भारतीय सेना की मारक क्षमता को और मजबूत करेगी. यह सिर्फ एक रक्षा सौदा नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है. भविष्य में भारत इन तोपों को न केवल अपनी सेना के लिए बल्कि निर्यात के लिए भी बड़ी संख्या में तैयार करेगा.
इंडिगो की उड़ान में आपातकालीन स्लाइड तैनात, विमान के लेह जाने से पहले मचा हड़कंप
20 Mar, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंडिगो के एक यात्री ने बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले लेह जाने वाले विमान की आपातकालीन स्लाइड तैनात कर दी। जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि यह अनजाने में हुआ था। इंडिगो ने बयान में कहा कि उड़ान संख्या 6ई 5161 में दिल्ली से लेह जाने से पहले अनजाने में ही आपातकालीन स्लाइड तैनात हो गई थी।
आपात स्थिति में ही उपयोग करते हैं स्लाइड
आमतौर पर किसी आपात स्थिति के दौरान यात्रियों को विमान से निकालने के लिए हवा से भरी स्लाइड को तैनात किया जाता है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह A320 विमान था। वहीं, घटना के बारे में विशेष जानकारी तुरंत पता नहीं चल पाई।
एयरलाइन ने जताया खेद
एयरलाइन ने कहा कि मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए चालक दल ने इस घटना की सूचना दी और उस यात्री को उतारकर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। इसके साथ ही एयरलाइन ने अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।
कर्नाटक: 40 साल पहले किए गए एंडोसल्फान छिड़काव का असर आज भी, विकलांग बच्चों की संख्या बढ़ी
20 Mar, 2025 11:34 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में चालीस साल पहले, कैरब के बीजों की उपज बढ़ाने के लिए एंडोसल्फान का छिड़काव किया गया था. हालांकि इसका असर अभी खत्म नहीं हुआ है. आज भी काजू बागानों के आसपास के इलाकों में पैदा होने वाले बच्चे विकलांग पैदा होते हैं. ऐसा कहा जाता है कि जैसे हिरोशिमा और नागासाकी में हुए बम विस्फोटों की वजह से आज भी उन देशों में पैदा होने वाले बच्चे के परिणामस्वरूप विकलांगता के साथ पैदा होते हैं. उसी तरह उत्तर कन्नड़ जिले में 40 वर्ष पहले छिड़के गए रसायनों के प्रभाव अभी भी बने हुए हैं.
उत्तर कन्नड़ जिले में, काजू की पैदावार को कम करने और बीमारी को रोकने के लिए चालीस साल पहले एंडोसल्फान का छिड़काव किया गया था। इसका असर उस क्षेत्र में पैदा होने वाले बच्चों पर पड़ रहा है. इसे प्रभाव को रोका नहीं जा सकता है. रिकॉर्ड के मुताबिक एंडोसल्फान के रासायनिक छिड़काव के परिणामस्वरूप कुल 6,914 लोग, जिनमें दक्षिण कन्नड़ में 3,607 लोग, उडुपी में 1,514 लोग तथा उत्तर कन्नड़ जिले में 1,793 लोग विकलांगताओं से पीड़ित हुए हैं.
पैदा हो रहे विकलांग बच्चे
उत्तर कन्नड़ डीएचओ डॉ. नीरज ने कहा कि इसको लेकर सर्वेक्षण 2015-16 में किया गया था, जिसके बाद 2024 में परित्यक्त मामले पर सर्वेक्षण कराया गया. इस दौरान भटकल, सिरसी-सिद्धपुर, शिराली, कुमटा, होन्नावर और अंकोला में सर्वेक्षण किया गया सर्वेक्षण में 631 नए मामले सामने आए. डीएचओ ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच भी की गई है. उन्होंने बताया कि विभाग नए पाए गए मामलों की जानकारी प्राप्त करने के बाद पहले से ही विकलांगता प्रमाण पत्र जारी कर रहा है.
सर्वेक्षण का दूसरा चरण
नीरज ने कहा कि पहले सर्वेक्षण में यह पता लगाया गया कि 1985 से 2010-11 तक एंडोसल्फान छिड़काव के प्रभाव से कौन प्रभावित हुआ. वहीं छूट गए लोगों की पहचान के लिए सर्वेक्षण का दूसरा चरण चलाया जा रहा है. ऐसी संभावना है कि दूसरी पीढ़ी का एंडोसल्फान उभर कर सामने आया है, और इसकी जांच की आवश्यकता है. डॉ. ने बताया कि इस मामले में 10 वर्ष से कम आयु का कोई बच्चा नहीं पाया गया.
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
