देश
गांधीनगर में बोले पीएम मोदी: अगर मानी होती सरदार पटेल की बात, तो नहीं होता पहलगाम अटैक
27 May, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे पर हैं. उन्होंने मंगलवार को गांधी नगर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान की सोची-समझी युद्ध की रणनीति है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने सरदार पटेल की बात मान ली होती तो 75 सालों से चल रहा आतंकी घटनाओं का सिलसिला रुक जाता. पीएम ने आतंकवाद के साथ-साथ देश के विकास का भी जिक्र किया.
पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें
6 मई की रात जो लोग मारे गए, पाकिस्तान में उन जनाजों को स्टेट ऑनर दिया गया. उनके ताबूतों पर पाकिस्तान के झंडे लगाए गए, वहां की सेना ने उनको सैल्यूट किया.
ये सिद्ध करता है कि आतंकवादी गतिविधि प्रॉक्सी वॉर नहीं है, ये आपकी (पाकिस्तान) सोची-समझी युद्ध की रणनीति है.
आप वॉर ही कर रहे हैं, तो उसका जवाब भी वैसे ही मिलेगा.
हमने इस बार कैमरे की पूरी व्यवस्था रखी, जिससे कोई सबूत न मांगे.
1947 में मां भारती के टुकड़े हुए. कटनी चाहिए थी जंजीरें लेकिन काट दी गईं भुजाएं. देश के तीन टुकड़े कर दिए गए और उसी रात पहला आतंकी हमला कश्मीर की धरती पर हुआ.
मां भारती का एक हिस्सा आतंकवादियों के बलबूते पर, मुजाहिदीनों के नाम पर पाकिस्तान ने हड़प लिया. अगर उसी दिन इन मुजाहिदीनों को मौत के घाट उतार दिया गया होता और सरदार पटेल की बात मान ली गई होती, तो 75 साल से चला आ रहा ये सिलसिला (आतंकी घटनाओं का) देखने को नहीं मिलता.
एक बार कल्पना करते हुए अगर हम विकास को जमीन पर उतारने का प्रयास करें, तो कितने अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, ये हम भलीभांति देख रहे हैं. वही कालखंड था जब हमने रिवर फ्रंट बनाया. वही कालखंड था जब हमने दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बनाने का सपना देखा, उसे पूरा किया. वही कालखंड था जब दुनिया का सबसे बड़ा स्टैच्यू बनाने के लिए सोचा, उसे पूरा किया.
कल 26 मई थी... 2014 में 26 मई को मुझे पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने का अवसर मिला. उस समय, भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी.
हमने कोरोना से लड़ाई लड़ी, पड़ोसियों से भी मुसीबतें झेलीं, प्राकृतिक आपदा भी झेली इसके बावजूद इतने कम समय में हम 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बने. क्योंकि हम विकास चाहते हैं, प्रगति चाहते हैं.
आने वाले दिनों में हमें टूरिज्म पर बल देना चाहिए. गुजरात ने कमाल कर दिया है. कोई सोच सकता है कि कच्छ के रेगिस्तान में जहां कोई जाने का नाम नहीं लेता था, आज वहां जाने के लिए बुकिंग नहीं मिल रही है. चीजों को बदला जा सकता है.
IAS फौजिया तरन्नुम को पाकिस्तानी कहने पर BJP नेता पर केस दर्ज, IAS संघ ने जताई नाराजगी
27 May, 2025 12:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कर्नाटक: कर्नाटक में बीजेपी नेता रवि कुमार के विवादित बयान को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. मंगलवार को रवि कुमार के खिलाफ उनके विवादित बयान को लेकर मामला भी दर्ज कर लिया गया है. दरअसल रवि कुमार ने कलबुर्गी की IAS अधिकारी फौजिया तरन्नुम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि ऐसा लगता है कि वह पाकिस्तान से आई हो. ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार नहीं हुआ है जब किसी बीजेपी नेता ने देश की सेवा करने वाले किसी अधिकारी को लेकर टिप्पणी की हो. इसके पहले मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह भी विवादित बयान दे चुके हैं.
क्या है पूरा मामला?
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने 'कलबुर्गी चलो कैंपेन' के तहत 24 मई को एक रैली आयोजित की गई थी. जहां बीजेपी नेता रवि कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां का जिला प्रशासन कांग्रेस के दबाव पर काम करता था. इसी को लेकर उन्होंने जिला कलेक्टर के कार्यों की नीतियों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कलबुर्गी जिला कलेक्टर दफ्तर ने भी अपनी आजादी खो दी है. जिला कलेक्टर मैडम भी इस समय कांग्रेस की ही सुन रही हैं. मुझे नहीं पता कि जिला कलेक्टर पाकिस्तान से आईं हैं या यहां की IAS अधिकारी हैं.
IAS अधिकारी संघ ने की बयान की निंदा
IAS अधिकारी संघ ने बीजेपी नेता रवि कुमार के बयान की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गैर जिम्मेदाराना टिप्पणियों को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा. संघ ने कहा कि कुमार को अपनी टिप्पणी पर बिना किसी शर्त के माफी मागं लेनी चाहिए. संघ ने IAS फौजिया तरन्नुम के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि फौजिया तरन्नुम पर एक साफ सुधरी छवि वाली अधिकारी हैं. इसका एक ट्रैक रिकॉर्ड भी रहा है. और वे सार्वजनिक सेवा और राज्य के प्रति गहरी समर्पण की अधिकारी हैं. उनके खिलाफ रवि कुमार द्वारा की गई टिप्पणी निराधार, अनुचित और पूरी तरह से तर्कहीन है.
संघ की तरफ से कहा गया कि रवि कुमार ने जो बयान दिया इस तरह के भड़काऊ और झूठे बयान न केवल प्रतिबद्ध सिविल सेवकों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि गंभीर मानसिक आघात भी पहुंचाते हैं और कर्तव्य की पंक्ति में उत्पीड़न के समान हैं. इसके साथ ही संघ ने इस तरह की टिप्पणियों पर भी चिंता जाहिर की है. संघ ने साफ किया कि वे आगे आने वाली किसी भी स्थिति में अपने अधिकारी के साथ खड़े हैं.
गांधीनगर जनसभा में बोले पीएम मोदी, “देश अब प्रॉक्सी वॉर नहीं सहता”
27 May, 2025 12:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गांधीनगर: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. आज वो गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में हिस्सा लिया और गांधीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. पीएम मोदी ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा कि ये प्रॉक्सी वार नहीं आप वार ही कर रहे थे. पीएम मोदी ने कहा कि मैं नई पीढ़ी को कहना चाहता हूं कि कैसे देश को बर्बाद किया गया है. 1961 के समय की बारीकी में आप जाएंगे तो चौंक जाएंगे.
पीएम मोदी ने कहा कि क्या मेरे देश वासियों को पानी पर अधिकार नहीं है? उन्हें इसका अधिकार मिलना चाहिए. हम जम्मू कश्मीर के डैम में फंसे कूड़े कचरे को निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम सुख चैन की जिंदगी जीना चाहते हैं. हम कोटि-कोटि भारतीयों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. कल 26 जनवरी थी, जब भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने का अवसर मिला था. पीएम मोदी ने कहा कि 11 साल के समय में हमने कोरोना देखा, पड़ोसियों के साथ की परिस्थितियों के साथ-साथ प्राकृतिक आपदा को भी झेला, लेकिन इसन सबके बावजूद भी हम 11 नंबर की अर्थव्यवस्था से दुनिया की 4थे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में रोड शो किया. रोड शो के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा की. केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे.
राजस्थान के जस्टिस विजय विश्नोई की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति की सिफारिश
27 May, 2025 11:27 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मूलत: राजस्थान हाईकोर्ट के जज तथा अभी गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजे) विजय विश्नोई पदोन्नत होकर सुप्रीम कोर्ट जज बनेंगे। उनके अलावा कर्नाटक हाईकोर्ट के सीजे एनवी अंजारिया (मूलत: गुजरात हाईकोर्ट) और बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर भी सुप्रीम कोर्ट के जज बनेंगे।
देश के चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता में सोमवार को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में तीनों जजों की शीर्ष अदालत में नियुक्ति की सिफारिश की गई है। सीजेआइ गवई की अध्यक्षता में पहली बार कॉलेजियम की बैठक हुई। बैठक में पहली बार जस्टिस बीवी नागरत्ना भी शामिल रहीं।
कॉलेजियम ने पांच हाईकोर्ट में नए सीजे की नियुक्ति की भी सिफारिश की है। इसके तहत दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस विभु बाखरू को कर्नाटक, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस आशुतोष कुमार को गुवाहाटी तथा हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को झारखंड हाईकोर्ट में सीजे बनाने की सिफारिश की है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश में ही तथा पटना हाईकोर्ट के जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली को उनके मौजूदा पटना हाईकोर्ट में ही पदोन्नत कर सीजे बनाने की सिफारिश की गई है।
कौन हैं विजय विश्नोई?
जस्टिस विजय बिश्नोई का मूल हाईकोर्ट राजस्थान है। उनका जन्म स्थान जोधपुर है। फिलहाल गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। विजय बिश्नोई ने जुलाई 1989 में वकालत शुरू की थी और राजस्थान हाईकोर्ट व सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल, जोधपुर में विभिन्न मामलों की पैरवी की। वे भारत सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील भी रहे हैं। 2013 में राजस्थान हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। 2015 में स्थायी न्यायाधीश बनें। 5 फरवरी 2024 को उन्होंने गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली थी।
पाक को भारत का सख्त संदेश: उल्लंघन हुआ तो होगी जवाबी कार्रवाई
27 May, 2025 08:20 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Operation Sindoor: विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने सोमवार को एक संसदीय समिति की बैठक में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के आग्रह पर दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ लेकिन पाकिस्तान कोई आतंकी घटना को अंजाम देता है या सीजफायर का उल्लंघन करता है तो भारत फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू करेगा। विदेश मामलों की संसदीय समिति की अध्यक्षता करते हुए जयशंकर ने दोहराया कि सीजफायर में किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं थी।
आधा घंटे बाद बता दिया था पाकिस्तान को
जयशंकर ने कहा कि सात मई को भारतीय सेना द्वारा पाक के नौ आतंकी ठिकाने ध्वस्त करने के आधा घंटे बाद ही पड़ोसी को इसकी जानकारी दे दी गई थी कि यह आतंकियों पर कार्रवाई है और उसे दखल नहीं करना चाहिए, लेकिन पाकिस्तान ने सलाह नहीं मानी।
संसदीय समिति कई विपक्ष के नेता हुए शामिल
विदेश मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन शुरू होने से पहले पाकिस्तान को सूचित करने के उनके कथित बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। संसदीय समिति की बैठक में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, सपा की जया बच्चन और डीएमके के दयानिधि मारन समेत अन्य लोग शामिल हुए।
उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 7 शव कार में मिले
27 May, 2025 07:02 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कर्ज के बोझ तले दबे उत्तराखंड के परिवार के सात लोगों ने सोमवार रात पंचकूला में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में दंपती, तीन बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। सभी के शव एक कार में मिले हैं। कार देहरादून नंबर की बताई जाती है। मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पंचकूला शहर के सेक्टर-27 में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कर्ज में डूबे एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में दो दंपती, तीन मासूम बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी है।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोग आत्महत्या कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में सवार छह लोगों को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया।
घर से बाहर एक और व्यक्ति तड़पते हुए निकला। पुलिस टीम उसको उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गई। मृतकों की पहचान प्रवीन मित्तल और उसके पिता देशराज मित्तल और उनके परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है।
सूचना मिलने के बाद डीसीपी हिमाद्रि कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था जो चल नहीं पाया। उसमें उनको भारी घाटा हुआ। इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था।
हालत इतनी खराब थी कि परिवार का गुजारा भी नहीं हो पाया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है और हर कोई इस दुखद त्रासदी से सदमे में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग पहलवान केस में बृजभूषण शरण सिंह निर्दोष करार
26 May, 2025 10:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटियाला हाउस कोर्ट का यह फैसला उस समय आया जब पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि उसने भावनात्मक दबाव और भ्रम में आकर बृजभूषण पर आरोप लगाए थे। इसके बाद अदालत ने आरोपी को दोषमुक्त करार दिया।
नाबालिग पहलवान ने क्या कहा था
इससे पहले 1 अगस्त 2023 को कोर्ट में बंद कमरे में सुनवाई के दौरान नाबालिग पहलवान ने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह दिल्ली पुलिस की जांच से संतुष्ट है और उसे पुलिस द्वारा दाखिल की गई क्लोजर रिपोर्ट पर कोई आपत्ति नहीं है। दिल्ली पुलिस ने 15 जून 2023 को इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने किसी भी तरह के अपराध की पुष्टि नहीं की थी।इसके साथ ही जांच के दौरान नाबालिग पहलवान के पिता ने अदालत के सामने यह स्वीकार किया कि उन्होंने भावनात्मक रूप से व्यथित होकर झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। उनके इस बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले को खत्म करने की सिफारिश की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।
फैसले के बाद क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह
बृजभूषण शरण सिंह और उनके समर्थकों ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे सत्य की जीत बताया है। हालांकि यह भी ध्यान देने योग्य है कि बृजभूषण अब भी कुछ अन्य महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हैं। उन मामलों में जांच अभी जारी है।पटियाला हाउस कोर्ट के इस फैसले के बाद न्यायिक प्रक्रिया में ‘बयान बदलने’ की भूमिका को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। यह मामला इस ओर भी संकेत करता है कि भविष्य में अन्य मामलों में अदालत किस दिशा में निर्णय लेती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
'दुनिया को आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता दिखानी चाहिए': ऑपरेशन सिंदूर पर जयशंकर का बयान
26 May, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Operation Sindoor India 2025: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने सोमवार को दिल्ली में विदेश मामलों पर संसद की सलाहकार समिति की अध्यक्षता की। इस उच्च स्तरीय बैठक में हाल ही में सफलतापूर्वक संचालित ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ (Operation Sindoor) पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक में भारत की जीरो टॉलरेंस आतंकवाद नीति, पाकिस्तान को लेकर सख्त रुख (India Pakistan relations),भारतीय विदेश नीति (Indian foreign policy), और अंतरराष्ट्रीय समर्थन की बढ़ती स्वीकार्यता जैसे प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई। जयशंकर ने एक्स पर शेयर किया, “ऑपरेशन सिंदूर और सीमापार आतंकवाद (Cross-border terrorism) के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति पर अहम चर्चा हुई। इस मसले पर एक मजबूत और एकजुट संदेश देना ज़रूरी है।”
सूत्रों के मुताबिक, पैनल को बताया गया कि यह ऑपरेशन एक प्री-एम्पटिव स्ट्राइक थी, जिसमें आतंकी केंद्रों पर सटीक हमला कर पाकिस्तानी सेना की रणनीतिक विफलता उजागर की गई। बैठक में यह भी साफ किया गया कि पाकिस्तान को पहले से कोई चेतावनी नहीं दी गई थी और हमलों के बाद DGMOs के बीच सीमित बातचीत हुई। बैठक में यह भी सामने आया कि जर्मनी समेत अधिकतर वैश्विक शक्तियों ने भारत के आत्मरक्षा अधिकार और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सराहना की है।
“भारत अब चेतावनी नहीं देता”-विदेश नीति में स्पष्टता और शक्ति का प्रदर्शन
राजनीतिक विशेषज्ञों और पूर्व राजनयिकों ने इसे भारत की विदेश नीति में “रणनीतिक स्पष्टता” का संकेत बताया है। पूर्व राजदूत अशोक सज्जनहार ने कहा, “यह ऑपरेशन सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की विदेश नीति का एक ठोस बयान है-हम अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे, चाहे वह सीमा के इस पार हो या उस पार हो।”
आगे क्या: क्या ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी हो रही है ?
जानकार सूत्रों के मुताबिक, सरकार आने वाले महीनों में ऑपरेशन सिंदूर 2.0 जैसी कार्रवाई की संभावनाओं को खुला रखे हुए है। रक्षा प्रतिष्ठानों और विदेश मंत्रालय के बीच समन्वय लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने के लिए नई कूटनीतिक पहलें भी शुरू होंगी-विशेषकर UN, G20 और SCO जैसे मंचों पर।
साइड एंगल:सिंधु जल संधि: सिर्फ प्रतीक या आने वाला बड़ा मोर्चा ?
बैठक में एक और उल्लेखनीय मुद्दा था-सिंधु जल संधि। समिति के कुछ सदस्यों ने इसे एकतरफा समझौता बताया, जिस पर भारत को पुनर्विचार करना चाहिए। सरकार ने कहा कि संधि स्थगित है और आगे की कार्रवाई रणनीतिक समीक्षाओं के आधार पर की जाएगी। यह जल कूटनीति पाकिस्तान के खिलाफ भारत की एक और सख्त रणनीति बन सकती है।
केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में कोविड-19 मामलों में तेजी; देशभर में सतर्कता बढ़ी
26 May, 2025 06:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
COVID- 19 in India Latest Update: कोविड- 19 को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से लेटेस्ट अपडेट आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय (mohfw.gov.in) की कोविड 19 डैशबोर्ड पर आज ये अपडेट किया गया है कि देशभर में 1009 कोरोना के एक्टिव केस हैं। कोविड 19 के दो नए वैरिएंट (COVID 19 New Variant) के चपेट में भी कई केस दर्ज किए गए हैं। साथ ही भारत के करीब 20 राज्यों में कोविड 19 के केस मिले हैं। देश की राजधानी दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, केरल आदि राज्यों में भी कोरोना के केस मिले हैं।
COVID- 19 in India: कोविड- 19 को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय का अपडेट
आज शाम करीब 05:49 मिनट तक कोविड- 19 डैशबोर्ड (स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार) पर 1009 कोरोना के एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो ये केस तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं, क्योंकि 19 मई को जब यहां अपडेट किया गया था तो सिर्फ 200 (करीब) कोविड 19 के एक्टिव केस थे। अब करीब एक सप्ताह में ये आंकड़ा तेजी से बढ़ता दिख रहा है।
COVID 19 Death in India: कोविड- 19 दो की मौत की खबर
कोविड 19 से मौत (COVID 19 Death) को लेकर भी अपडेट है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण भारत के दो लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र के ठाणे में 21 वर्षीय मरीज की मौत कोविड से हुई। वहीं, कर्नाटक के बेंगलुरु में भी एक बुजुर्ग के मरने की खबर है।
कोविड को लेकर घबराने की जरूरत नहीं
कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर कई राज्यों की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। इसको लेकर अस्पताल में व्यवस्था भी की जा रही है। साथ ही राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से ये कहा जा रहा है कि कोरोना को लेकर घबराएं नहीं, अगर लक्षण दिखते हैं तो जांच कराएं। अभी स्थिति अंडर कंट्रोल है, इसिलए चिंतित होने की आवश्यकता भी नहीं है।
कोविड 19 के दो नए वैरिएंट
इस बार कोविड 19 के दो नए वैरिएंट बताए जा रहे हैं। इन दो नए वैरिएंट के केस भी मिले हैं। बता दें, NB.1.8.1 का एक मामला तमिलनाडु में और LF.7 के चार मामले मई में पाए गए हैं। हालांकि, LF.7 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है।
सऊदी जेल में 20 साल बिताने के बाद अब्दुल को मिली रिहाई, 34 करोड़ की ब्लड मनी से बची जान
26 May, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोझिकोड: केरल के कोझिकोड निवासी अब्दुल रहीम, जिनकी दर्दनाक कहानी ने पूरे भारत में सहानुभूति का सागर उमड़ा दिया था, आखिरकार अपने घर लौट सकेंगे. सऊदी अरब में एक विकलांग बच्चे की मौत के मामले में 19 साल से जेल की सजा काट रहे रहीम को रियाद की आपराधिक न्यायालय ने दिसंबर 2026 में रिहा करने का फैसला सुनाया है. उन्हें सार्वजनिक अधिकार कानून के तहत अपनी 20 साल की सजा पूरी करने के बाद रिहा किया जाएगा.
यह एक लंबी और पीड़ादायक यात्रा का अंत है, जिसकी शुरुआत 2006 में हुई थी. जब रहीम ड्राइवर वीजा पर सऊदी अरब गए थे. एक सऊदी परिवार ने उन्हें अपने 10 साल के विकलांग बच्चे के ड्राइवर और देखभाल करने वाले के रूप में नियुक्त किया था. दुर्भाग्यवश, 2006 में ही एक विवाद के दौरान, अब्दुल की अनजाने में हुई एक गलती से बच्चे के गले की नली अपनी जगह से हट गई. जब तक स्थिति समझ में आती, बच्चा ऑक्सीजन की कमी के कारण बेहोश हो गया और अस्पताल ले जाने पर उसकी मृत्यु हो गई. बच्चे के परिवार ने अब्दुल को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया और 2012 में उन्हें जेल में डाल दिया गया.
ब्लड मनी से मिली मौत की सजा से मुक्ति
इस मामले में कई सालों तक अदालती कार्यवाही चली, लेकिन बच्चे के परिवार ने अब्दुल को माफ करने से इनकार कर दिया. 2018 में, अब्दुल को अदालत ने मौत की सजा सुनाई, जिसे 2022 तक बरकरार रखा गया. अब्दुल के पास इस मुश्किल परिस्थिति से निकलने के लिए दो विकल्प थे: या तो सिर कलम करवाकर मौत को गले लगाना, या 34 करोड़ रुपये की ब्लड मनी (दीया) देकर अपनी जान बचाना. इस मुश्किल घड़ी में, एक कमेटी का गठन किया गया, जिसने अब्दुल की रिहाई के लिए धन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रियाद की 75 संस्थाओं, केरल के व्यापारियों, विभिन्न राजनीतिक संगठनों और आम लोगों ने उदारतापूर्वक दान दिया. आखिरकार, अब्दुल के परिवार ने पिछले साल दिसंबर में 34 करोड़ रुपये की ब्लड मनी सऊदी के पीड़ित परिवार तक पहुंचा दी. जिसके बाद उन्होंने माफी स्वीकार कर ली और अब्दुल की मौत की सजा पलट दी गई.
2026 में वतन वापसी का रास्ता साफ
हालांकि, रहीम की रिहाई में अभी भी देरी हो रही थी, क्योंकि सार्वजनिक कानून के तहत कार्यवाही अभी भी लंबित थी. पिछले नौ महीनों में इस मामले में 13 अदालती बैठकें हुईं. अंततः एक अदालती सत्र के दौरान अंतिम फैसला सुनाया गया, जिसमें रहीम, उनके कानूनी सलाहकार, भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि और रहीम के परिवार के प्रतिनिधि सिद्दीक तुव्वुर ने वर्चुअल रूप से भाग लिया. अदालत ने यह निष्कर्ष निकाला कि पहले से काटी गई कारावास की अवधि के अलावा कोई और सजा नहीं दी जाएगी, जिससे रहीम की 2026 के अंत तक रिहाई का रास्ता साफ हो गया.
NIA की बड़ी कार्रवाई: एक और जासूस पकड़ा गया, CRPF जवान कर रहा था देश से गद्दारी
26 May, 2025 03:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देश में एक के बाद एक पाकिस्तानी जासूस सामने आ रहे हैं। अब एक और जासूस गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने एक सीआरपीएफ जवान को पकड़ा है। आरोपी जवान की पहचान मोती राम जाट के रूप में हुई है, जो सक्रिय रूप से जासूसी गतिविधि में शामिल था। पता चला है कि साल 2023 से पाकिस्तान खुफिया अधिकारियों को जानकारी दे रहा था। एजेंसी ने आगे पाया है कि विभिन्न माध्यमों से पीआईओ से पैसा मिल रहा था। एनआईए की टीम ने मोती राम को दिल्ली से पहले पकड़ा और फिर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
ओवैसी ने बहरीन से खोली पाकिस्तान की पोल, आतंकवाद पर दुनिया को किया आगाह
26 May, 2025 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी भारतीय सांसदों के डेलिगेशन के साथ बहरीन गए हुए हैं। यहां रविवार को उन्होंने एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में बातचीत के दौरान पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। ओवैसी ने यहां बोलते हुए पाकिस्तान को एक फेलियर स्टेट बताया है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के बारे में बात करते हुए कहा कि पड़ोसी देश की किसी भी आक्रामकता के खिलाफ खुद की रक्षा करने में भारत पूरी तरह से सक्षम है। बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले डेलिगेशन के साथ बहरीन गए हुए हैं।
अगली बार का अंजाम उम्मीद से परे होगी
बहरीन में असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की कार्रवाइयों के प्रति भारत की संतुलित प्रतिक्रिया के बारे में बताया। एएनआई के हवाले से उन्होंने कहा, "सरकार और मीडिया, हमारी वायु रक्षा प्रणाली, हमारी तकनीक और युद्ध क्षमताओं ने पाकिस्तान जैसे फेलियर स्टेट द्वारा लॉन्च की गई हर चीज को सफलतापूर्वक रोका और बेअसर किया।" उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने हर भारतीय के जीवन की रक्षा के लिए सभी कदम उठाए हैं। इस सरकार ने बहुत स्पष्ट कर दिया है कि अगली बार जब पाकिस्तान यह दुस्साहस करेंगा, तो इसकी प्रतिक्रिया उनकी उम्मीद से परे होगी।"
पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल करने की अपील
वहीं ओवैसी ने भारत की रक्षात्मक ताकत पर जोर देते हुए कहा कि भारत ने जिम्मेदारी से काम किया है और अधिकतम संयम बरता है, फिर भी देश के पास अपने सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साधन मौजूद हैं। उन्होंने बहरीन सरकार से पाकिस्तान की कार्रवाइयों की निंदा करने और पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) की ग्रे सूची में वापस लाकर आतंकवाद के वित्तपोषण पर अंकुश लगाने में मदद करने का भी आग्रह किया। इस लिस्ट में मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकी संगठनों से संबंध और अन्य मामलों में निगरानी किए जाने वाले देश शामिल हैं।
एकमत है हमारा देश
ओवैसी ने इस मौके पर कहा, "हमारा देश एकमत है, चाहे हम किसी भी राजनीतिक संबद्धता से संबंधित हों। हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हैं, लेकिन जब हमारे देश की अखंडता की बात आती है, तो यह सही समय है कि हमारा पड़ोसी देश इसे समझे। मैं अनुरोध करता हूं और उम्मीद करता हूं कि बहरीन सरकार पाकिस्तान को एफएटीएफ की ग्रे सूची में वापस लाने में हमारी मदद करेगी क्योंकि इस पैसे का इस्तेमाल आतंकवादियों को समर्थन देने के लिए किया गया है।" बहरीन में प्रमुख हस्तियों और बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत के दौरान, असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले की त्रासदी पर भी चर्चा की, जिसमें 22 अप्रैल को 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी।
भारत को आतंकवाद से हुआ नुकसान
असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को लगातार बढ़ावा दिए जाने के कारण भारत को हुए नुकसान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने हमें यहां इसलिए भेजा है, ताकि दुनिया को पता चले कि भारत पिछले कई सालों से किस खतरे का सामना कर रहा है। दुर्भाग्य से, हमने कई मासूम लोगों की जान गंवाई है। यह समस्या पाकिस्तान से ही निकलती है। जब तक पाकिस्तान इन आतंकी समूहों को बढ़ावा देना, सहायता देना और प्रायोजित करना बंद नहीं करता, तब तक यह समस्या खत्म नहीं होगी।" ओवैसी ने कहा, "कृपया इस हत्याकांड की मानवीय त्रासदी पर विचार करें। छह दिन पहले शादी करने वाली एक महिला सातवें दिन विधवा हो गई। दो महीने पहले ही शादी करने वाली एक अन्य महिला ने भी इस हमले में अपने पति को खो दिया।"
बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन पहुंचा डेलिगेशन
बता दें कि भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन भेजे गए प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे, भाजपा के सांसद फंगनन कोन्याक, एनजेपी की सांसद रेखा शर्मा, एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी, सांसद सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आजाद और राजदूत हर्ष श्रृंगला भी शामिल हैं।
ज्योति मल्होत्रा की फॉरेंसिक रिपोर्ट से उठा पर्दा, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ने बताई सच्चाई
26 May, 2025 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: पाकिस्तान के लिए जासूसी की आरोपी ज्योति मल्होत्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में ज्योति के पाकिस्तान के लिए जासूसी के लिंक मिले हैं। बता दें कि ज्योति के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की फाइनल रिपोर्ट हिसार पुलिस को मिली है।
हालही में मिली थी पाकिस्तान में सुरक्षा मिलने की खबर
हालही में एक विदेशी कंटेंट क्रिएटर और ज्योति मल्होत्रा का नया वीडियो सामने आया था, जिसमें ज्योति के पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर फिर सवाल उठे। वीडियो में दिखाई पड़ा कि ज्योति के पीछे सादे कपड़ों में AK-47 के साथ सुरक्षाकर्मी चल रहे हैं। ये वीडियो एक स्कॉटिश यूट्यूबर के द्वारा बनाया गया है, जिसमें ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान की एक पब्लिक लोकेशन पर नजर आ रही हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ज्योति के साथ 6 से 7 लोग दिखाई दे रहे हैं, जो पाकिस्तानी सिक्योरिटी पर्सनल बताए जा रहे हैं। इन लोगों के हाथों में AK-47 जैसे हथियार हैं और ये सभी सेमी फॉर्मल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये सभी गार्ड्स ज्योति को VIP जैसी सुरक्षा दे रहे हैं। वीडियो में स्कॉटिश यूट्यूबर ने खुद इस पर हैरानी जताई और कहा, एक रेगुलर यूट्यूबर के लिए इतनी हैवी सिक्योरिटी देखकर मैं हैरान रह गया।
कौन है ज्योति मल्होत्रा, जिन पर लगे जासूसी के आरोप?
ज्योति मल्होत्रा एक भारतीय यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर है, जो हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल 'Travel With Jo' के माध्यम से ट्रैवल व्लॉग बनाती है और सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उसके यूट्यूब चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर्स हैं। उसने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीए तक की पढ़ाई की है और उसकी उम्र 33 वर्ष (2025 तक) है। वह अविवाहित है।
नूर खान एयरबेस पर भीषण तबाही, नई सैटेलाइट तस्वीरों ने उजागर किया सच्चाई का भयावह चेहरा
26 May, 2025 02:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ऐसा लिया है, जिसे दुश्मन देश पाकिस्तान हमेशा के लिए याद रखेगा। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान के कई आतंकियों को मार गिराया गया। साथ ही भारत ने अपने हवाई हमलों में पाकिस्तान के कई एयरबेस को तबाह कर दिया है। भारत के हमले में पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है। जो कि पाकिस्तानी सेना के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है
भारत के हमले को देख पाक अधिकारियों के उड़े होश
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पहले की तुलना में कहीं अधिक नुकसान नूर खान एयरबेस को हुआ है। एक ताजा आकलन से पता चलता है कि हमले वाली जगह के पास एक बड़ा परिसर ध्वस्त कर दिया गया है। भारतीय वायुसेना ने नूर खान एयरबेस पर इतना सटीक हमला किया कि पाकिस्तान के अधिकारियों के होश तक उड़ गए।
नूर खान एयरबेस के नुकसान की नई सैटेलाइट इमेज
इंटेल लैब के अनुसार, नूर खान एयरबेस की ताजा सैटेलाइट इमेज में क्षतिग्रस्त हुआ हिस्सा पहले की प्रारंभिक रिपोर्ट से कहीं अधिक है। रक्षा विश्लेषक डेमियन साइमन (Damien Symon) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस की समीक्षा से पता चलता है कि भारत के हमले के स्थान के पास का पूरा परिसर अब नष्ट हो चुका है, जिससे पता चलता है कि हमले का प्रभाव दो ट्रकों के बराबर वाली जगह से कहीं अधिक था। नई सैटेलाइट इमेज नूर खान एयरबेस के नुकसान को दिखाती है।
8 से 10 मई के बीच पाक के एयरबेस पर हुए हमले
सैटेलाइट इमेज की प्रारंभिक रिपोर्टों ने संकेत दिया था कि भारत ने 8 से 10 मई के बीच रावलपिंडी स्थित एयरबेस पर बुनियादी ढांचे और जमीनी सहायता प्रणालियों को निशाना बनाकर सटीक हमले किए थे। इस हमले को रणनीतिक और प्रतीकात्मक दोनों रूप से देखा गया, क्योंकि यह बेस पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के करीब है और हवाई गतिशीलता संचालन के लिए कमांड सेंटर के रूप में कार्य करता है।
पाकिस्तान के लिए काफी महत्वपूर्ण है नूर खान एयरबेस
इस्लामाबाद से 25 किलोमीटर से भी कम दूरी पर रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस पाक सेना के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण है। इसमें पाकिस्तान वायु सेना की प्रमुख हथियार और विमान रखे हुए हैं। इनमें साब एरीये एयरबोर्न अर्ली वार्निंग सिस्टम, सी-130 ट्रांसपोर्टर और आईएल-78 मिड-एयर रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट शामिल हैं। ये सब निगरानी और परिचालन समन्वय के लिए महत्वपूर्ण हैं। यहां पर तुर्की निर्मित बायरकटर टीबी2 और स्वदेशी शाहपार-आई ड्रोन को रखा गया है। इनका उपयोग टार्गेट की निगरानी अभियानों के लिए किया जाता है।
दाहोद में गरजे पीएम: आतंकियों ने नहीं सोचा होगा, मोदी से टकराना कितना मुश्किल
26 May, 2025 02:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार और मंगलवार को गुजरात दौरे पर हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का ये पहला गुजरात दौरा है. सुबह पीएम वडोदरा पहुंचे. इसके बाद दाहोद में 9000 हॉर्स पावर इंजन प्लांट का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने दाहोद में आमसभा को भी संबोधित किया. यहां उन्होंने जब बोलना शुरू किया तो सबसे पहले लोगों का गुजराती में अभिवादन किया. पीएम ने यहां ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया.
आतंकियों को 22 मिनट में किया नेस्तनाबूद
पीएम मोदी ने कहा कि यहां दाहोद में भी माताओं-बहनों ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए त्याग दिया. दाहोद में महर्षि दधीचि ने देह का त्याग किया. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो कुछ भी आंतकवादियों ने किया, क्या मोदी चुप बैठ सकता है. जो ऐसा करेगा मोदी उसे मिट्टी में मिलाएगा. यह केवल ऑपरेशन नहीं है. आतंकवादियों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से टकराना कितना मुश्किल है. जरा सोचिए, बाल-बच्चों के सामने पिता को गोली मारी. आज भी तस्वीर देखते हैं तो खून खौलता है. इसलिए मोदी ने वही किया जिसके लिए देशवासियों ने मोदी को चुना है. उन्होंने कहा कि हमारे शूरवीरों ने वह कर दिखाया जिसने दुनिया ने इससे पहले नहीं देखा. हमने 22 मिनट में अता पता करके उन्हें मिट्टी में मिला दिया. बौखलाहट में जब पाकिस्तानी सेना ने दुस्साहस दिखाया तो भारतीय सेना ने भी धूल चटा दी. बंटवारे के बाद जिस देश का जन्म हुआ उसका एक ही लक्ष्य है भारत का नुकसान करना. हमारा लक्ष्य विकसित भारत का है़. उसी दिशा में काम कर रहे हैं.
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 में आज के ही दिन पहली बार मैंने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. मैं देश सेवा में जुटा हूं. इन सालों में देश ने वे फैसले लिए, जो अकल्पनीय थे. इन वर्षो में दशकों पुरानी बेडियों को हमने तोड़ा है. देश हर सेक्टर में आगे बढ़ रहा है. आज देश निराशा के अंधकार से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है. आज हम 140 करोड़ भारतीय मिलकर अपने देश को विकसित भारत बनाने के लिए जी-जान से जुटे हैं. उन्होंने कहा कि देश की तरक्की के लिए जो कुछ भी चाहिए, वो हम भारत में ही बनाएं, ये आज के समय की मांग है. भारत आज तेज गति से मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में आगे बढ़ रहा है.
भारत दुनिया में सामान कर रहा निर्यात
पीएम ने कहा कि देश की जरूरत के सामान का निर्माण हो या फिर दुनिया के अलग-अलग देशों में हमारे देश की बनी हुई चीजों का export लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि आज हम स्मार्ट फोन से लेकर, गाड़ियां, खिलौने, सेना के अस्त्र-शस्त्र और दवाओं जैसी चीजें दुनिया के देशों में निर्यात कर रहे हैं. आज भारत रेल, मेट्रो और इसके जरूरी तकनीक खुद बनाता भी है और दुनिया में निर्यात भी करता है. हमारा ये दाहोद इसका जीता-जागता प्रमाण है.
गुजरात रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा- मोदी
पीएम ने कहा कि थोड़ी देर पहले यहां हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. इसमें सबसे शानदार दाहोद की इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री है. 3 साल पहले मैं इसका शिलान्यास करने आया था. अब इस फैक्ट्री में पहला इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव बनकर तैयार हो गया है. आज गुजरात को एक और उपलब्धि हासिल हुई है. गुजरात के शत-प्रतिशत रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है. इसके लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
