भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में 23 पाकिस्तानियों को बचाया
नई दिल्ली । भारतीय नौसेना को सोमालिया के समुद्री लुटेरों के खिलाफ ऑपरेशन चलाकर 23 पाकिस्तानियों की जान बचाई। नेवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी टीम को हिंद महासागर में अदन की खाड़ी के पास एक ईरानी जहाज अल-कंबर के हाईजैक होने की सूचना मिली थी। इस पर सोमालिया के 9 समुद्री लुटेरों ने कब्जा कर लिया था। यह जहाज यमन के सोकोट्रा द्वीप से साउथ-वेस्ट में करीब 166 किमी की दूरी पर था। हाइजैक का अलर्ट मिलते ही भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत ढ्ढहृस् सुमेधा को ईरानी जहाज को रोकने के लिए रवाना किया।

होली : घर जाते समय त्रासदी- यमुना एक्सप्रेस-वे पर उछलकर गिरी कार, 6 यात्रियों की मौत
काम के दौरान मौत: इंदौर में ड्रेनेज पाइप सफाई करते समय दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत
रहस्यमयी हत्या: नर्मदापुरम में युवक-युवती की लाश, बंदूक की गोली चली पर खौफनाक चुप्पी
रंगों का हाईटेक ट्रेंड: ग्वालियर बाजार में 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी, धुएं की तरह निकलता गुलाल
