देश
दिल्ली: मयूर विहार के मंदिरों पर कार्रवाई को मुख्यमंत्री ने रोका, लोगों का दबाव असरदार
20 Mar, 2025 11:25 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार रात को तीन मंदिरों पर एक्शन होने वाला था. मयूर विहार-2 के संजय झील पार्क में बने कालीबाड़ी मंदिर, अमरनाथ मंदिर और बदरीनाथ मंदिर को ढहाया जाना था. ये एक्शन दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के नोटिस के बाद होना था. लेकिनलोगों के भारी दबाव के कारण कार्रवाई को फिलहाल अनिश्चितकालीन के लिए रोक दिया गया. ये लोगों का प्रेशर ही था कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के राज्यपाल से बात की. उन्होंने बुलडोजर को दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) के अधिकारियों से बात कर रोका.
बीजेपी विधायक रवि नेगी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की गई. रेखा गुप्ता ने दिल्ली के राज्यपाल से बात की. उसके बाद दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों से बात करके फिलहाल मंदिर पर चलने वाले बुलडोजर की कार्रवाई को अनिश्चितकालीन के लिए रोक दिया गया.
DDA ने दिया था नोटिस
मंदिरों को तोड़ने के लिए डीडीए के हॉर्टिकल्चर विभाग की तरफ से नोटिस दिया गया था, जिसमें मंदिर ग्रीन बेल्ट में बने होने के कारण उसे खुद ही हटाने या फिर प्रशासन द्वारा हटाए जाने की जानकारी दी गई. लोगों के अनुसार पार्क में सभी मंदिर 40 साल पुराने बने हुए हैं और सभी रिजस्टर्ड हैं.
लोगों के अनुसार, शाम 7:30 बजे के बाद कुछ लोग आए और तीनों मंदिरों पर बिना किसी सूचना के नोटिस चस्पा कर दिया. ये तीनों मंदिर 1988 में बने हुए हैं और हर साल एनजीटी, जिला प्रशासन की इजाजत के बाद ही सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम होते आए हैं.
क्या कहते हैं पुजारी?
कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी ने बताया कि वो पिछले 10 साल से मंदिर पर पूजा करते आ रहे हैं किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं हुई. लेकिन अचानक नोटिस चिपकाकर चले गए.
दूसरा मंदिर अमरनाथ मंदिर है. पुजारी ने बताया कि ये मंदिर भी काफी पुराना बना हुआ है. कश्मीर से आए कश्मीरी पंडितों ने मिलकर मंदिर को बनाया था. अचानक नोटिस जारी कर के कुछ लोग चले गए.
इधर तीसरा मंदिर बदरीनाथ मंदिर है. मंदिर के पुजारी ने बताया कि यहां पर कई सालों से पूजा होती आई है. किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है. सभी मिल जुलकर पूजा करते आए हैं. लेकिन अचानक नोटिस जारी कर दिया गया और किसी को पहले कोई सूचना नहीं दी गई.
कर्नाटक पुलिस के खिलाफ कार्रवाई: थाने में ताश खेलने पर 5 अधिकारियों को किया गया सस्पेंड
20 Mar, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने बुधवार को कलबुर्गी जिले के चित्तपुर तालुक में वाडी थाने के अंदर ताश खेलने के आरोप में पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। ताश खेलने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
घटना के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया
निलंबित पुलिस अधिकारियों की पहचान सहायक उपनिरीक्षक मोहम्मद मिया, हेड कांस्टेबल नागराज, सैबन्ना, इमाम और कांस्टेबल नागभूषण के रूप में हुई है। निलंबन आदेश कलबुर्गी एसपी अद्दुर श्रीनिवासुलु द्वारा जारी किए गए हैं। एसपी ने एसआइ तिरुमलेश को नोटिस जारी कर घटना के बारे में स्पष्टीकरण भी मांगा है।
निलंबित पुलिस अधिकारी कथित तौर पर ड्यूटी के दौरान पुलिस स्टेशन की पहली मंजिल पर ताश खेलने के लिए एकत्रित हुए थे। दो पुलिस अधिकारी अपनी वर्दी में ताश खेलते देखे गए। सात सेकंड के इस वीडियो ने कांग्रेस सरकार के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गया है, क्योंकि यह वीडियो विधानसभा सत्र के दौरान सामने आया है।
मौसम का हाल: बिहार में बारिश, यूपी-मध्य प्रदेश में तेज हवाएं, दिल्ली में गर्मी बढ़ेगी
20 Mar, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देशभर में इस वक्त मौसम का मिजाज बदल रहा है। वहीं दिल्ली-NCR में पारा अभी से चढ़ने लगा है, हालांकि मार्च का महीना खत्म होने में 10 दिन बचे हैं। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। आज दिल्ली-नोएडा में हल्की हवा चल सकती है, लेकिन तापमान 32 डिग्री बना रह सकता है।
मौसम विभाग ने अगले हफ्ते तक राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जाने की संभावना जताई है। वहीं पहाड़ों की बात करें तो वहां पर मौसम काफी कूल बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से वहां पर तापमान में काफी गिरावट आई है। इसके साथ ही उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।
कितना होगा दिल्ली का तापमान?
21 मार्च से दिल्ली NCR में मौसम साफ हो जाएगा और धूप तेज हो जाएगी। कल से दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।
बिहार में कल से बदलेगा मौसम
बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। पटना, समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय और खगड़िया समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 20 मार्च को पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात हो सकता है। अगले 2-3 दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।
यूपी में चलेंगी तेज हवाएं
- यूपी में भी मौसम बदलने के संकेत जताए जा रहे हैं।
- प्रदेश के कई इलाकों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं।
- मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 72 घंटों में मौसम पूरी तरह बदल सकता है।
- इस दौरान कई जिलों में बारिश, बादल गरजने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
- मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 मार्च को प्रदेश में मौसम सुहाना रहेगा।
मपी में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में भी मौसम ने करवट बदल ली है। पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी राज्यों से आ रही हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट आई है। सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलीं हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है।
इन राज्यों में होगी बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट है, दिन में अच्छी धूप देखने को मिल रही है। हालांकि, अगले 36 घंटों के दौरान ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी का अलर्ट है। इस दौरान बारिश भी दस्तक दे सकती है। 26 मार्च तक घाटी में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 27 मार्च से मौसम का मिजाज बदल सकता है।
राजेश कुमार सिंह ने कहा- भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम है
20 Mar, 2025 08:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आतंकवाद एक गतिशील और उभरती चुनौती बनी हुई है। इसके खतरे लगातार सीमाओं को पार कर रहे हैं। आतंकवादी संगठन उन्नत प्रौद्योगिकी, साइबर उपकरण और मानव रहित प्रणालियों का उपयोग कर रहे हैं। इससे निपटने के लिए एक सुसंगत, दूरदर्शी और कार्रवाई-उन्मुख दृष्टिकोण की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा आतंकवाद के प्रति भारत अपनी जीरो टालरेंस की नीति पर अडिग है।
भारत आतंकवाद के प्रति अपनी जीरो टालरेंस की नीति पर अडिग
बुधवार को नई दिल्ली में आतंकवाद-रोधी मुद्दों पर आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम)-प्लस विशेषज्ञ कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक में मुख्य भाषण के दौरान उन्होंने कहा, ''भारत आतंकवाद के प्रति अपनी जीरो टालरेंस की नीति पर अडिग है। भारत ऐसे दृष्टिकोण में विश्वास करता है जिसमें मजबूत घरेलू तंत्र, खुफिया जानकारी साझा करना और मजबूत क्षेत्रीय सहयोग शामिल हो।''
रक्षा सचिव ने कहा कि भारत-प्रशांत क्षेत्र अपने भू-राजनीतिक और आर्थिक महत्व के कारण सीमाओं के परे पांव पसार रहे आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद की दृष्टि से विशेष रूप से संवेदनशील है। इसके लिए एक व्यापक, अनुकूल और गहन सहयोगात्मक प्रतिक्रिया की आवश्यकता है।
उभरते खतरों से प्रभावी ढंग से निपट रहा भारत
राजेश कुमार सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि एडीएमएम-प्लस प्लेटफार्म के माध्यम से भारत रक्षा बलों, सुरक्षा एजेंसियों और नीतिगत ढांचों के बीच तालमेल बनाना चाहता है, ताकि उभरते खतरों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
पारिस्थितिक तंत्र कमजोर हो रहे हैं
उन्होंने कहा, ''इस तेज रफ्तार दुनिया में सामाजिक और पारिस्थितिक तंत्र कमजोर हो रहे हैं। इस जोखिम का आकलन करना महत्वपूर्ण है ताकि प्राथमिकता निर्धारण और निर्णय लेने में सरकारों को सशक्त बनाया जा सके।''
कर्नाटक हाईकोर्ट ने गोल्ड तस्करी मामले में रान्या राव के खिलाफ मीडिया रिपोर्टिंग पर लगाई रोक
20 Mar, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बेंगलुरु। कर्नाटक हाई कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया है कि वह अभिनेत्री रान्या राव और उनके पिता कर्नाटक सरकार में डीजीपी रैंक के अधिकारी के रामचंद्र राव के खिलाफ झूठी और अपमानजनक सामग्री प्रसारित या प्रकाशित करने से मीडिया आउटलेट्स को रोकने के लिए उचित कदम उठाए।
हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यह आदेश सोने की तस्करी के एक मामले से संबंधित चल रही कानूनी कार्यवाही के बीच आया है, जिसमें अभिनेत्री को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रखा गया है। इस मामले में बेंगलुरु हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने रान्या राव से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के बार जब्त किए थे। इसके बाद उनके आवास की तलाशी में 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये नकद बरामद हुई।
एक्ट्रेस की मां ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा
12 मार्च को रान्या राव की मां एचपी रोहिणी ने सिविल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसने बाद में एकपक्षीय आदेश जारी कर मीडिया को दो जून तक अभिनेत्री के खिलाफ कोई भी अपमानजनक सामग्री प्रसारित या प्रकाशित करने से रोक दिया था। बाद में उनके पिता द्वारा दायर याचिका पर हाई कोर्ट ने भी इसी तरह का निर्देश जारी किया है।
बीजेपी ने विधानसभा में उठाय मुद्दा
वहीं, कर्नाटक विधानसभा में अभिनेत्री रान्या राव को लेकर भाजपा और कांग्रेस विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। भाजपा विधायक सुनील कुमार ने विधानसभा में राव का मुद्दा उठाया और कहा कि यह स्पष्ट है कि बेंगलुरु में सोने की तस्करी हो रही है और पकड़ी गई अभिनेत्री एक पुलिस अधिकारी की बेटी है। सब कुछ सामने आना ही चाहिए।
सोना तस्करी मामले से जुड़े तरुण राजू की जमानत याचिका खारिज
बेंगलुरु की एक विशेष आर्थिक अपराध अदालत ने अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार तरुण कोंडुरु राजू की जमानत याचिका खारिज कर दी है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने राजू की जमानत याचिका का कड़ा विरोध करते हुए चिंता जताई कि अगर उन्हें रिहा किया गया तो वे फरार हो सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि रान्या राव की गिरफ्तारी के बाद राजू ने देश से भागने का प्रयास किया था, जिसके चलते अधिकारियों ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।
कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर: UPI से ट्रांजेक्शन पर मिलेगा प्रोत्साहन, महाराष्ट्र में बनेगा हाईस्पीड कॉरिडोर
19 Mar, 2025 07:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अपनी बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इनमें भीम यूपीआई के माध्यम से लेन-देन को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा शामिल है। इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र में जेएनपीए पोर्ट (पगोटे) से चौक (29.219 किमी) तक एक छह लेन वाले ग्रीनफील्ड हाईस्पीड राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही, केंद्रीय कैबिनेट ने नए राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम को भी स्वीकृति प्रदान की। असम के नामरूप में यूरिया प्लांट के निर्माण को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि मंत्रिमंडल ने कम मूल्य वाले भीम यूपीआई लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए एक प्रोत्साहन योजना को स्वीकृत किया है। इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1500 करोड़ रुपये का व्यय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ छोटे व्यापारियों को मिलेगा, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय में वृद्धि करने का अवसर मिलेगा।
मंत्री ने यह भी कहा कि इस योजना के अंतर्गत छोटे व्यापारियों को दो हजार रुपये तक का प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह कदम न केवल डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देगा, बल्कि छोटे व्यवसायों को भी सशक्त बनाने में मदद करेगा। इस प्रकार, सरकार ने छोटे व्यापारियों के लिए एक सकारात्मक दिशा में कदम बढ़ाया है।
संशोधित राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम को मंजूरी दी गई
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (एनपीडीडी) को मंजूरी दी है। इस योजना के लिए बजट में एक हजार करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे कुल बजट 2790 करोड़ रुपये हो गया है। यह पहल डेयरी उद्योग के आधुनिकीकरण और विस्तार में सहायक होगी, विशेषकर पूर्वोत्तर क्षेत्र में। योजना के अंतर्गत 10,000 नई डेयरी सहकारी समितियों की स्थापना, प्रसंस्करण के लिए अनुदान सहायता और दो दूध उत्पादक कंपनियों का गठन किया जाएगा। इससे 3.2 लाख नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे, और विशेष रूप से महिलाओं को लाभ मिलेगा, साथ ही नई तकनीक और गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना होगी।
राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना में भी बदलाव किए गए
केंद्रीय कैबिनेट ने संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम) को स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के लिए बजट में एक हजार करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है। संशोधित योजना के अंतर्गत 15000 बछियों के लिए 30 बछिया पालन केंद्रों की स्थापना की जाएगी, जिसमें कार्यान्वयन एजेंसियों को पूंजीगत लागत का 35 प्रतिशत एकमुश्त सहायता दी जाएगी। किसानों को आईवीएफ बछियों की खरीद के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बछियों की खरीद पर किसानों को दूध संघों, वित्तीय संस्थानों या बैंकों से लिए गए ऋण पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान मिलेगा।
असम में यूरिया संयंत्र के निर्माण का प्रस्ताव पारित
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि कैबिनेट ने असम के नामरूप में यूरिया प्लांट के निर्माण के लिए बजट में स्वीकृति दी है। उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीवीएफसीएल) नामरूप के मौजूदा परिसर में 12.7 लाख मीट्रिक टन वार्षिक यूरिया उत्पादन क्षमता वाला एक नया ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 10,601.40 करोड़ रुपये है, और मंत्रिमंडल ने प्लांट के निर्माण की निगरानी के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समिति (आईएमसी) के गठन को भी मंजूरी दी है।
शशि थरूर ने रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत के रुख पर प्रतिक्रिया दी, कहा- 'मुझे शर्मिंदगी उठानी पड़ी'
19 Mar, 2025 02:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रूस-यूक्रेन जंग में भारत के रुख पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंनेस्वीकार किया कि युद्ध छिड़ने के समय भारत के रुख का विरोध करने पर उन्हें शर्मिंदगी ( Egg on his face) उठानी पड़ी थी. उन्होंने कहा कि जो नीति अपनाई गई, उसके कारण देश अब ऐसी स्थिति में है जहां वह स्थायी शांति के लिए बदलाव ला सकता है. थरूर ने रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के समय भारत के रुख की आलोचना की थी. उन्होंने हमले की निंदा करने की अपील की थी.
कांग्रेस सांसद ने क्या कहा?
दिल्ली में रायसीना डायलॉग में सत्र के दौरान पूर्व विदेश राज्य मंत्री ने कहा, मैं अभी भी अपने चेहरे से अंडे हटा रहा हूं, क्योंकि संसदीय बहस में मैं एकमात्र व्यक्ति हूं, जिसने वास्तव में फरवरी 2022 में भारतीय रुख की आलोचना की थी. कांग्रेस सांसद ने कहा कि यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन हुआ है और हम हमेशा से अंतरराष्ट्रीय विवादों को निपटाने के लिए बल प्रयोग की अस्वीकार्यता के पक्ष में रहे हैं.
सत्र के दौरान शशि थरूर ने कहा कि उन सभी सिद्धांतों का उल्लंघन एक पार्टी द्वारा किया गया था और हमें इसकी निंदा करनी चाहिए थी. खैर, तीन साल बाद ऐसा लगता है कि मैं ही दोषी हूं क्योंकि स्पष्ट रूप से नीति का मतलब है कि भारत के पास वास्तव में एक ऐसा प्रधानमंत्री है जो यूक्रेन के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति दोनों को दो सप्ताह के अंतराल पर गले लगा सकता है और दोनों जगहों पर स्वीकार किया जा सकता है.
‘यूरोप से परे देखना होगा’
थरूर ने कहा कि इसलिए भारत ऐसी स्थिति में है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह स्थायी शांति स्थापित करने में ऐसे तरीके अपना सकता है जो बहुत कम देश कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि यूरोप से दूरी सहित कई कारकों के कारण भारत को लाभ मिलता है.
थरूर ने यह भी कहा कि यदि आवश्यक हुआ और रूस तथा यूक्रेन के बीच शांति पर सहमति बनी तो भारतीय पक्ष शांति सैनिक भेजने पर विचार करने को तैयार है. उन्होंने ये भी कहा कि शांति सैनिकों के लिए यूरोप से परे देखना होगा.
हरभजन सिंह ने पंजाब सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा- 'घर तोड़ना समाधान नहीं'
19 Mar, 2025 01:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब सरकार नशा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है. राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई कर रहे हैं. हालांकि आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह ने सरकार के एक एक्शन पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि किसी का घर तोड़ना कोई विकल्प नहीं है. हरभजन ने अपने बयान से पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी, जिसके बाद उसे सफाई देनी पड़ी है.
सौरभ भारद्वाज ने क्या सफाई दी?
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि हरभजन ने ड्रग्स बेचने वाले और तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात की है. उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हरभजन सिंह ने नशे पर बहुत कुछ कहा और पंजाब सरकार की सराहना की. हरभजन ने कहा कि सभी सेलेब्रिटी को साथ में आना चाहिए. अगर किसी राजनीतिक दल को दर्द है तो वो सामने आए.
हालांकि, आप नेता सोमनाथ भारती ने हरभजन सिंह के इस इस ब्यान पर पोस्ट करते हुए उनकी आलोचना की है और कहा है कि हरभजन सिंह का बयान ड्रग्स माफिया को समर्थन करने वाला है.
सोमनाथ भारती ने एक्स पर हरभजन सिंह को टैग करते हुए लिखा, पता चला कि आपने पंजाब की युवा पीढ़ी और पंजाब के भविष्य को बर्बाद करने वाले ड्रग माफियाओं के खिलाफ आप की पंजाब सरकार की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध किया है. इन ड्रग माफियाओं ने लाखों परिवारों को बर्बाद कर दिया है, बूढ़े माता-पिता के सपनों को कुचल दिया है, नवविवाहित लड़कियों के सपनों को जला दिया है और आप उनका पक्ष ले रहे हैं.
सोमनाथ ने आगे लिखा, ड्रग माफिया के पक्ष में आपका बयान तीन कारणों से पूरी तरह अनुचित है.
.‘इन ड्रग माफियाओं ने हमारे पूज्य गुरुओं की भूमि को नष्ट कर दिया है, जिन्होंने दुनिया को सिखाया था कि नाम कुमारी नानका, चढ़ी रवे दिन रात. आध्यात्मिकता की भूमि को ड्रग्स की भूमि में बदल दिया गया है और जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए.’
.‘आप एक युवा आइकन हैं और आपको पंजाब के युवाओं की जवानी को बचाने के लिए कुछ कहते और करते हुए देखा जाना चाहिए, लेकिन आपका बयान इसके विपरीत दर्शाता है.’
.‘पार्टी, हमारे नेताओं और हमारी सरकारों के सार्वजनिक बयानों या कार्यों के विपरीत कुछ भी कहने से सख्ती से बचना चाहिए. मेरी पार्टी में पर्याप्त लोकतंत्र है और आपको ऐसी कोई भी बात नेतृत्व के सामने कहने का विकल्प चुनना चाहिए था, न कि सार्वजनिक रूप से. हम सबने आपको देश के हीरो के रूप में देखा है और इसलिए मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कह रहा हूं. कृपया यह समझें कि हम सबने पार्टी को इस स्तर तक लाने के लिए हर सांसारिक सुख का त्याग किया है और इसलिए सार्वजनिक रूप से आप जो भी कहें, उस पर ध्यान दें.’
हरभजन सिंह ने क्या कहा था?
हरभजन सिंह ने पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम को लेकर पार्टी विचार धारा से अलग बयान दिया था. राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने कहा, कोई नशा बेचता है तो उसका घर गिरा दिया, मैं इस बात के हक में नहीं हूं. हरभजन सिंह ने आगे कहा, मुझे लगता है कि घर गिरा देना कोई अच्छा विकल्प नहीं है. अन्य किसी चीज पर काम किया जा सकता है. अगर कोई सरकारी जमीन पर बैठा तो फिर ऐसी कार्रवाई मान्य होती है.
पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि कोशिश ये होनी चाहिए, अगर किसी ने घर बनवा ही लिया है तो उन्हें उक्त घर में देने देना चाहिए. किसी का घर तोड़ देना अच्छा विकल्प नहीं है. किसी व्यक्ति ने पता नहीं कैसे घर बनाया होगा.
नागपुर हिंसा में फहीम खान का हाथ, 500 से ज़्यादा लोगों को उकसाकर भड़काई हिंसा
19 Mar, 2025 12:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड पर बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस का दावा है कि हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान है. उसी ने लोगों को भड़काया और करीब 500 लोगों को पुलिस स्टेशन पर इकट्ठा किया. नागपुर के गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज दूसरी FIR में ये खुलासा हुआ है. FIR के मुताबिक, भीड़ ने अंधेरे का फायदा उठाकर महिला पुलिस कर्मी के साथ छेड़खानी करने की भी कोशिश की. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांधी गेट के पास छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले के सामने औरंगजेब की कब्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था और औरंगजेब का प्रतीकात्मक पुतले को फूंका.
फहीम ने जुटाई भीड़
इसके खिलाफ माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के शहर अध्यक्ष फहीम खान की अध्यक्षता में पुलिस स्टेशन पर भीड़ इकट्ठा हुई. इस भीड़ ने कुल्हाड़ी, पत्थर, लाठियां और अन्य खतरनाक हथियारों के साथ क्षेत्र में आतंक पैदा करने के इरादे से घातक हथियारों को हवा में लहराया और लोगों में भय पैदा किया और धार्मिक दुश्मनी बढ़ाने के इरादे से सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का काम किया. भीड़ के सदस्यों ने जान से मारने की नियत से भालदारपुरा चौक इलाके में पुलिस पर घातक हथियार, पत्थर से हमला किया. उन्होंने पुलिसकर्मियों को उनके सरकारी कर्तव्यों से हतोत्साहित करने के लिए पेट्रोल बम तैयार किए और उन पर फेंके. उनमें से कुछ ने अंधेरे का फायदा उठाकर आरसीपी दस्ते की एक महिला कांस्टेबल की वर्दी और शरीर को छुआ. उसने अन्य महिलाओं के साथ भी यौन दुर्व्यवहार किया और उनका यौन उत्पीड़न किया. कुछ महिला कर्मचारियों को देखकर उन्होंने अश्लील इशारे किए और भद्दे कमेंट किए.
लोगों ने क्या कहा?
महाराष्ट्र में नागपुर के महल इलाके में सोमवार शाम करीब 7:30 बजे हिंसा भड़क उठी, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया. इलाके में यह अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर VHP के आंदोलन के दौरान एक समुदाय के धर्म ग्रंथ को जला दिया गया. अफवाह फैलने के बाद इलाके में हिंसा भड़क गई. महल इलाके में चिटनिस पार्क के पास ओल्ड हिसलोप कॉलेज इलाके के कुछ निवासियों ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे एक भीड़ ने उनके इलाके में हमला बोल दिया और उनके घरों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए तथा गलियों में खड़ी कई कारों में तोड़फोड़ की.
लोगों ने बताया कि भीड़ में शामिल लोगों ने घरों पर पत्थर फेंके और कारों में आगजनी की, घरों में लगे वाटर कूलर और खिड़कियां तोड़ दीं तथा भाग गए. इस संबंध में एक निवासी ने कहा कि बाद में इलाके में रहने वाले लोगों ने खुद जलते वाहनों की आग बुझाई. गुस्साए निवासियों ने भीड़ के खिलाफ तत्काल पुलिस कार्रवाई की मांग की.
9 महीने 14 दिन बाद अंतरिक्ष से लौटे सुनीता विलियम्स, पीएम मोदी ने लिखा दिल छूने वाला संदेश
19 Mar, 2025 12:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अन्य दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ आज (19 मार्च) धरती पर वापस लौट आए। 9 महीने और 14 दिन बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर धरती पर वापस लौटे। सुनीता विलियम्स की सफल धरती पर वापसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट लिखा।
उन्होंने लिखा,"आपका स्वागत है, Crew9 ! धरती ने आपको याद किया। स्पेस स्टेशन में सुनीता विलियम्स के अनुभव धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रहा है। सुनीता विलियम्स और Crew 9 मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का सही अर्थ क्या है। यह घटना हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।"
पीएम मोदी ने आगे लिखा,"अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस करना। सुनीता विलियम्स, एक पथप्रदर्शक और एक आइकन, उन्होंने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। हम उन सभी पर अविश्वसनीय रूप से गर्व करते हैं, जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब परफेक्शन और जुनून मिलकर काम करती है और तकनीक और दृढ़ता का संगम होता है तो क्या होता है।"
NASA ने किया चारों अंतरिक्ष यात्रियों को स्वागत
अंतरिक्ष यात्री निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स, और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव को धरती पर वापस लाने वाला कैप्सूल फ्लोरिडा के तट पर उतरा। समुद्र में उतरने के बाद स्पेसक्राफ्ट में बैठे चारों यात्रियों का नासा ने स्वागत किया। अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत नियंत्रण केंद्र से इस संदेश के साथ किया गया, "निक, एलेक, बुच, सुनी - स्पेसएक्स की ओर से घर में आपका स्वागत है।" कमांडर निक हेग ने जवाब दिया, "क्या शानदार यात्रा रही।"
जो वादा किया था,वो निभाया: ट्रंप
सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने कहा, जो वादा किया था,वो निभाया गया। आज वे सुरक्षित रूप से 'गल्प ऑफ अमेरिका' में लौट आए, इसके लिए एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा का धन्यवाद!
वहीं, इस सफल मिशन के बाद एलन मस्क ने कहा,"स्पेसएक्स और नासा की टीमों को एक और सुरक्षित अंतरिक्ष यात्री वापसी के लिए बधाई! इस मिशन को प्राथमिकता देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद!"
मणिपुर के चंदेल में भूकंप, 10 किलोमीटर गहराई में था केंद्र
19 Mar, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लगातार भूकंप का आना किसी बड़ी आपदा का संकेत दे रहा है। कुछ दिनों से लगातार देश और दुनिया की अलग-अलग जगहों पर भूकंप आ रहा है। 19 मार्च की सुबह भी मणिपुर में भूकंप के झटकों से लोगों की नींद खुली। झटके इतने तेज थे कि लोगों को पलंग हिलने का एहसास हुआ। कई लोगों की तो नींद ही इसी से खुली। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई है। इसका केंद्र धरती से सिर्फ 10 किलोमीटर नीचे था।
कितने बजे आया भूकंप
बुधवार की सुबह-सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर मणिपुर के चंदेल में भूकंप आया। लोग सो रहे थे, धरती हिलने लगी किसी को समझ ही नहीं आया कि ये क्या हो रहा है। अचानक आए भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल था। रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर धरती के नीचे दर्ज किया गया। इससे पहले मार्च की शुरुआत में दिल्ली में भूकंप आया था जिससे धरती इतनी तेज हिलने लगी थी कि लोग घरों से बाहर निकल आए।
कितना हुआ नुकसान
भूकंप के नाम से ही लोगों में दहशत देखने को मिलती है। मणिपुर के चंदेल में आए इस भूकंप से लोगों में दहशत देशने को मिली। भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई, लेकिन अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जिस समय भूकंप आया उस समय लोग गहरी नींद में सोए हुए थे।
भूकंप का आना कोई बड़ी मुसीबत की ओर इशारा
साल की शुरुआत में ही कई तरह की भविष्यवाणियां की गईं। जिसमें कहा गया कि साल 2025 में धरती का विनाश होगा। किसी ने कहा कि धरती का अंत ही हो जाएगा। ऐसे में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोगों में डर है कि कहीं ये भविष्यवाणियां सच तो साबित नहीं होने वाली। हर दिन कई देशों में भूकंप आने की खबरें आ रही हैं। हालांकि अभी तक 2025 में आए किसी भी भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबरें तो नहीं आई हैं।
नागपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान अफवाहों के कारण अस्पताल पहुंचे लोग
19 Mar, 2025 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नागपुर हिंसा में कई घायल ऐसे हैं, जो घर के काम से बाहर निकले थे और अस्पताल पहुंच गए। इनके परिजन भी हैरान हैं कि ऐसा क्या हुआ कि ये लोग घायल हुए और अब जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। नागपुर के बड़े नवाज नगर का निवासी इरफान अंसानी भी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। इरफान के भाई ने बताया कि वह सोमवार की रात करीब 11 बजे घर से निकला था और उसे रात एक बजे नागपुर रेलवे स्टेशन से इटारसी के लिए ट्रेन पकड़नी थी।
परिजनों को अस्पताल से आया फोन
इरफान के परिवार को रात इंदिरा गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से फोन आया, जिसमें उन्हें इरफान के घायल होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी गई। इरफान के सिर में गंभीर चोटें हैं और उसका पैर भी टूटा हुआ है। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है। गौरतलब है कि सोमवार रात को नागपुर में हिंसा भड़क उठी, जब विश्व हिंदू परिषद ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान एक धर्म विशेष के पवित्र ग्रंथ को जलाए जाने की अफवाह उड़ी, जिससे हिंसा भड़क गई। नागपुर में सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे महाल इलाके में हिंसा भड़की, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया और वाहनों में आग लगाई गई।
पुलिस कर रही घटनाओं की जांच
एक ऐसा ही मामला 17 साल के रजा यूनुस खान का है। 12वीं पढ़ने वाला रजा यूनुस खान एक निजी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। रजा यूनुस खान की मां ने बताया कि वह सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे दूध और दही लेने गया था। रात साढ़े 11 बजे उन्हें अस्पताल से फोन आया, जिसमें उसके घायल होने और वेंटिलेटर पर होने की जानकारी दी गई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
मौसम विभाग का अलर्ट: 10 राज्यों में बारिश, दिल्ली सहित कई जगहों पर बारिश की संभावना
19 Mar, 2025 10:32 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बंगाल की खाड़ी से होकर आ रही हवा में नमी के कारण कई जगहों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रांची के उत्तर पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में 19 मार्च को कहीं कहीं मेघगर्जन और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में बदलाव नजर आ रहा है।
पिछले एक सप्ताह से राजधानी समेत पूरे राज्य में तपती गर्मी का असर शुरू हो गया था, अचानक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवा के कारण बादल छाए रहने और तापमान में कमी महसूस की जा रही है।
50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवा
20 और 21 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला और बोकारो के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं कहीं ओलावृष्टि, मेघगर्जन और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने और बिजली गिरने की संभावना है।
इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 मार्च को राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश की संभावना है।
लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
हिमालय वाले पश्चिम बंगाल के हिस्सों, और सिक्किम में 20 से 22 मार्च तक बारिश का दौर रह सकता है।
बिहार में बारिश 21 और 22 मार्च, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 19 से 22 मार्च तक होगी बारिश
पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 21 से 22 मार्च , ओडिशा में भी अगले 24 घंटे में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
दिल्ली NCR में बदलेगा मौसम
इस बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से राजधानी समेत पूरे राज्य में तपती गर्मी का असर शुरू हो गया था, अचानक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवा के कारण बादल छाए रहने और तापमान में कमी महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 और 21 मार्च को दक्षिण और निकटवर्ती मध्य भागों में ओला पड़ने की आशंका है।
टी. कागेपुरा में छात्रों को हुआ फूड पॉइजनिंग, 2 की मौत
19 Mar, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मालवल्लि ((मंड्या) ) के टी. कागेपुरा स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के 41 छात्रों को शुक्रवार को होली उत्सव के लिए तैयार किए गए भोजन के सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने की शिकायत हुई. प्रभावित छात्रों में 22 मेघालय से हैं. इनमें से दो छात्रों की मौत हो गई. इस घटना के बाद मेघालय सरकार ने दो अधिकारियों को जांच के लिए कर्नाटक भेजा.
इस दूषित भोजन के कारण न केवल हॉस्टल के छात्र बल्कि राजस्थान समुदाय के करीब 60 लोग भी बीमार पड़ गए. इनमें से कई को मांड्या और मैसूरु के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें उल्टी और दस्त जैसी शिकायतें थीं.
राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है और शवों को उनके गृह राज्य भेजने की तैयारी की जा रही है. फूड पॉइजनिंग घटना को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. दूषित भोजन सप्लाई करने वाले होटल को सील कर दिया गया है. होटल मालिक, हॉस्टल वार्डन और स्कूल प्रबंधन सचिव को गिरफ्तार किया गया है.
रान्या राव के सोने की तस्करी मामले में जांच में नई जानकारी: 2020 से अब तक 90 विदेश यात्राएं, सोना लाने के लिए पहनती थीं स्पेशल ड्रेस
18 Mar, 2025 04:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गोल्ड स्मगलिंग मामले में पकड़ी गईं रान्या राव की भारत से दुबई की ट्रेवल हिस्ट्री कुछ ऐसी ही रही. अभी तक रान्या राव के मामले में कई पर्तें खुल चुकी हैं. मगर जो नए खुलासे हुए हैं, वो हैरान कर देने वाले हैं. ये खुलासे रान्या की ट्रैवल हिस्ट्री और उनके खास ड्रेस कोड से जुड़े हैं. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) रान्या की सोना तस्करी गतिविधियों का पता लगाने के लिए उसके ट्रैवल पैटर्न की जांच कर रहा है. अधिकारी भारत के उन हवाई अड्डों के बारे में पूरी जानकारी जुटा रहे हैं, जहां से रान्या राव ने यात्रा की है. अभी तक की जांच में ये बात सामने आई है कि रान्या ने 2020 से अब तक 90 बार विदेश यात्रा की है. वो बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 60 बार यात्रा कर चुकी हैं. मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 25 बार यात्रा कर चुकी है. उसने चेन्नई और हैदराबाद से दो-दो और कोलकाता से एक यात्रा की है.
रान्या की 46 यात्राएं
इतना ही नहीं जनवरी 2024 और मार्च 2025 के बीच रान्या ने 46 यात्राएं कीं. ये सभी 46 यात्राएं बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई तक की थीं. दुबई का पहचान पत्र होने के बावजूद रान्या की ज्यादातर यात्राएं पर्यटक वीजा पर थीं. जांच में ये बात सामने आई है कि रान्या बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना होती और 24 घंटे के भीतर दुबई से वापस आती.
अब तक 51 ऐसी यात्राएं की
रान्या ने 28 जुलाई 2023 को यह यात्रा पैटर्न शुरू किया. अब तक 51 ऐसी यात्राएं की हैं. इससे इस बात को बल मिलता है कि इनमें से हर यात्रा में सोने की तस्करी हुई. बात यहीं थमती है. रान्या का ड्रेस कोड भी स्मगलिंग के लिए बड़ा हथियार था, जिससे धीरे-धीरे पर्दा उठ रहा है. अधिकारियों ने उसके ड्रेसिंग पैटर्न को समझने के लिए उसकी ट्रैवल डेट पर नजर डाली तो हैरान कर देने वाली बातें सामने आईं.
जींस और जैकेट पहनकर लौटती थी
वो आमतौर पर कैजुअल ड्रेस में दुबई जाती थी और जींस और जैकेट पहनकर लौटती थी. कभी भी जैकेट पहने बिना नहीं लौटती थी. इनको खास तरह से डिजाइन भी किया गया था. ज्यादातर वो आसानी से हवाई अड्डे से बाहर निकलने के लिए प्रोटोकॉल अधिकारियों का साथ लेती थी.
तरुण राजू के बारे में कई खुलासे
रान्या के कारोबारी दोस्त तरुण राजू के बारे में कई खुलासे हुए हैं. कथित तौर पर रान्या की तस्करी गतिविधियों के लिए तरुण की पैसे की व्यवस्था करता था. उसके परिवार की संपत्ति हजारों करोड़ रुपये है. कॉलेज के दिनों से ही रान्या से उसकी दोस्ती रही. रान्या ने 2017 के बाद से किसी भी फिल्म में काम नहीं किया. ये बात सामने आई है कि रान्या ने 2023 के बाद सोने की तस्करी शुरू की.
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
