देश
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये तारीख कर लें नोट
23 Jun, 2025 06:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर प्रदेश में पालिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी जेईई-पी) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट (www.jeecup.admissions.nic.in) पर लॉगइन कर देखा जा सकता है।
इस साल यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा पांच जून से 13 जून के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 4.25 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 3.31 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। यह संख्या पिछले पांच वर्षों की तुलना में लगभग आठ प्रतिशत अधिक है। कुल 331174 छात्र काउंसिलिंग के लिए योग्य घोषित किए गए हैं।
टापर्स की सूची:
अलग-अलग ग्रुपों में टाप करने वाले विद्यार्थी:
ग्रुप ए: शुभ दीक्षित (झांसी)
ग्रुप बी: अनुज प्रताप (संत रविदास नगर)
ग्रुप सी: दशरथ यादव (जौनपुर)
ग्रुप डी: आशीष तिवारी (अयोध्या)
ग्रुप ई: तेजवीर सिंह (आगरा)
ग्रुप एफ: अंजिली शर्मा (गोरखपुर)
ग्रुप जी: हर्ष श्रीवास्तव (बस्ती)
ग्रुप एच: सत्यपाल पांडेय (आजमगढ़)
ग्रुप आइ: अभिनव चौहान (गाजीपुर)
के1: शैलेश कुमार चौहान (बलिया)
के2: जय प्रताप (बिहार)
के3: अक्षय कुमार (कन्नौज)
के4: सोनू कुमार वर्मा (बलिया)
के5: अतीक मंसूरी (देवरिया)
के6: अवंतिका (वाराणसी)
के8: हिमांशु कुमार (गाजीपुर)
ग्रुप एल: अशीष जाधव (अलीगढ़)
27 जून से शुरू होगी काउंसिलिंग
योग्य छात्र 27 जून से 14 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाने वाली पांच चरणों की आनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इसके तहत उत्तर प्रदेश के राजकीय, अनुदानित, पीपीपी मोड और निजी पालिटेक्निक संस्थानों में एक, दो और तीन वर्षीय इंजीनियरिंग, फार्मेसी व अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा।
काउंसिलिंग शेड्यूल, प्रक्रिया, सामान्य निर्देश और सहायता केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रदेश की 150 राजकीय व अनुदानित पालिटेक्निक संस्थाओं को सहायता केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है। इन सहायता केंद्रों पर विकल्प भरना, दस्तावेज सत्यापन और काउंसिलिंग संबंधी समस्याओं का समाधान कराया जा सकेगा।
बारिश बनी राहत की बौछार, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
23 Jun, 2025 05:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पिछले चार दिन से हर रोज हो रही वर्षा से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। लगातार पानी गिरने से अब खेतों में धान बोआई की तैयारी तेज हो गई है। मौसम विभाग ने भी जुलाई के पहले सप्ताह तक वर्षा का मौसम बना रहने का पूर्वानुमान किया है। रविवार को भी दिन में सात मिमी तक पानी बरसा है जबकि शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार को आठ बजे तक शहर में 13.6 मिमी पानी बरस चुका है।
मानसून के साथ सक्रिय हुए मौसमी सिस्टम ने रविवार को सुबह से शाम तक वर्षा का माहौल बनाए रखा। बादलों के आने से दिन भर में सात मिमी तक पानी बरस गया है। मौसम विभाग के अनुसार रात में भी रुक-रुक कर वर्षा होने के आसार बने हुए हैं। अगले दो दिन के दौरान भी धूप निकलने के साथ वर्षा का भी सिलसिला बना रहेगा। कानपुर और आसपास के जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का मौसम लगातार बना हुआ है।
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार अगले दो से तीन दिन के दौरान भी दिन में धूप निकलेगी और बारिश भी होती रहेगी। तापमान सामान्य से नीचे ही बना रहेगा। रविवार को भी दिन का अधिकतम तापमान सीएसए के मौसम केंद्र में 32 और न्यूनतम 26 .2 डिग्री जबकि एयरफोर्स स्टेशन पर अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री रहा है।
उन्होंने बताया कि जून महीने के आखिरी सप्ताह में भी वर्षा का मौसम बना रहेगा। जो जुलाई के पहले सप्ताह तक अपना असर दिखाएगा। किसानों ने खेत में धान बोआई की तैयारी की तेज पिछले चार दिनों से लगातार हो रही वर्षा से किसानों के चेहरे खिल आए हैं। धान की खेती के लिए अब खेत की जोताई और नर्सरी लगाने का काम तेज हो गया है। नर्सरी के लिए किसानों को अतिरिक्त सिंचाई भी नहीं करनी पड़ रही है।
कुरसौली गांव के सुशील तिवारी, भूधर कुरील, अनंत कमल ने बताया कि नर्सरी लगाने के लिए खेत तैयार कर लिया है। अगर इसी तरह पानी बरसता रहा तो किसानों को सर्वाधिक लाभ मिलेगा। कई साल बाद ऐसा मौसम बना है जब धान की खेती के लिए सिंचाई नहीं करनी पड़ रही है।
नागपुर में सुपर मॉम क्राउन सीजन 5 किड्स फैशन आइकन"को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया
23 Jun, 2025 05:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
23 जून 2025 : नागपुर सोनेरी पहाड की निर्देशिका रेखा भोंगाडे की संकल्पना पर आधारित हाल ही में बेसा मार्ग स्थित मंत्रा सेलिब्रेशन हॉल में आयोजित "सुपर मॉम क्राउन सीजन 5 और किड्स फैशन आइकॉन" प्रतियोगिताओं को जबरदस्त प्रतिसाद मिला।उद्घाटन समारोह में श्री राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान गोंदिया के सचिव अमृत इंगले, फिल्म निर्देशक विकास पांडे, शशांक पांडे और सामाजिक कार्यकर्ता रितु सिंह चव्हाण की उपस्थिति में हुआ। "सुपर मॉम क्राउन सीजन 5" में 30 और "किड्स फैशन आइकन" प्रतियोगिता में 33 बच्चों ने भाग लिया।परीक्षा की जिम्मेदारी डॉ. रश्मि तिरपुड़े, प्रार्थना मेश्राम, मीना बिसेन ने संभाली। अनुरिता ढोलकिया और शीतल बावने ने कार्यक्रम की मेजबानी की। इस कार्यक्रम में "सुपर मॉम अवार्ड" इस अवसर पर" ग्लोरी आइकॉन अवार्ड "भी प्रदान किया गया। डॉ. रितु चौधरी और अवनी तिवारी ब्रांड एंबेसडर थीं। तो भूमिका पूरी हो गई. जयश्री पजाई, कनक पोहेकर, श्वेता पटेल, स्मिरल गायकवाड़ और आर्या व्यास ने शो स्टॉपर के रूप में भाग लिया, जबकि अंकिता सुरकर, शिवांश सुरकर और श्रीयानवी मेश्राम ने शो ओपनर के रूप में कार्यक्रम की आकर्षक शुरुआत की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कल्पना पराते, अंकिता सुरकर, शिल्पा मेश्राम, रीमा उइके, रितु चौधरी, शीतल नगराले, स्मिता कौर, सपना गायकवाड़, मनीष पडोले, अनिकेत भोंगाड़े और मोनालिसा संकेत ने कड़ी मेहनत की।
सुपर मॉम क्राउन सीजन 5" के विजेता
पहली - युक्ति असाति
द्वितीय - साक्षी चौहान
तृतीय - हर्षणी परते
चतुर्थ - सपना बनोदे
पांचवां स्थान - शुभांगी शंभरकर
किड्स फ़ैशन आइकन" विजेता - लड़कियाँ
प्रथम - ओवी मोकडे
द्वितीय - सांची पिल्लेवन
तृतीय - देविका सहारे
लड़के
प्रथम - दिवेश ढोने
द्वितीय - जहान खुजे
तृतीय - रियांश गोतमारे
शिक्षामित्रों को मिलेगी बड़ी राहत, जल्द हो सकती है मूल विद्यालयों में वापसी
23 Jun, 2025 05:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों की जल्द ही मूल विद्यालयों में वापसी की उम्मीद है। इस संबंध में 12 जून को शासन की ओर से आदेश जारी किए गए थे। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा महानिदेशक ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षामित्रों का डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
पोर्टल पर शिक्षामित्र का नाम, पहली तैनाती वाले विद्यालय, कार्यरत विद्यालय, जन्मतिथि आदि की जानकारी देनी होगी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कुल 466 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षामित्र हैं जो सहायक अध्यापक के रूप में तैनात कर अन्य क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में तैनात कर दिए गए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इन शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक के पद वापस ले लिए गए।
ऐसे में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षामित्र हैं जो वर्तमान में उन्हीं विद्यालयों में कार्यरत हैं जहां वह पदोन्नति के साथ तैनात किए गए थे। उन शिक्षामित्रों की मूल विद्यालयों में वापसी के लिए शिक्षामित्र संगठन की ओर से मांग की जा रही थी।
सीएम योगी ने दिया था ये आदेश
शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष रिजवान राणा ने बताया कि इस संबंध में संगठन ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया था। कई शिक्षामित्रों को लंबी दूरी तय कर अन्य क्षेत्रों के विद्यालयों में जाना पड़ता था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून को शिक्षामित्रों की मूल विद्यालयों में वापसी के लिए सुखद आदेश जारी किया था। अब महानिदेशक ने बीएसए को पोर्टल पर डाटा अपडेट करने के दिशा निर्देश दिए हैं। अब जल्दी ही मूल विद्यालयों में वापसी की उम्मीद है।
हृदय विदारक दृश्य: हादसे में बेटे का सिर कटा, पिता बदहवास होकर जोड़ता रहा शरीर
23 Jun, 2025 05:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हाथरस जंक्शन के केलोरा चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 11 साल के बच्चे की जान चली गई। बच्चा बारात में जाने के लिए बस में सवार था, तभी उसका सिर पिकअप वाहन से टकरा गया और धड़ से अलग हो गया। बच्चे का सिर सड़क पर गिर गया, जबकि उसका धड़ बस के अंदर छटपटाता रहा। लोगों ने जब यह मंजर देखा, तो वे सहम गए और बस को रुकवाया। बच्चे के चाचा ने सड़क पर पड़े सिर को उठाया और अपने गमछे से ढक लिया।
पिता अपने बेटे के कटे सिर को देखकर बदहवास हो गया और लोग उसे पानी पिलाकर होश में लाने की कोशिश करते दिखे। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस हादसे से शादी की खुशियों को मातम में बदल गई।
10 मीटर दूर गिरा बच्चे का सिर
शादी की खुशी में निकले परिवार को 15 किलोमीटर पहले पता नहीं किस की नजर लग गई। बच्चे की मृत्यु से खुशियां मातम में बदल गई। घटना इतनी झकझोर रखने वाली थी कि सिर कटने के बाद 10 मीटर दूर जा गिरा। सड़क पर गर्दन गिरते ही बस में सवारियों हैरान रह गईं। बस से उतर कर जैसे ही पिता आस मोहम्मद ने बेटे अली मोहम्मद का सिर उठाया तो सब के आंसू निकल आए। मजबूर पिता अपने बच्चे के कटे सिर को धड़ से जोड़ना चाहता था। वह कभी बेटे के कटे सिर को निहारता तो कभी उसके चेहरे पर लगी मिट्टी को साफ करता। यह देख हर कोई गमगीन हो गया।
पिता ने कहा हंसी खुशी जा रहा बेटा, पता नहीं किस की नजर लग गई
अलीगढ़ के थाना कोतवाली नगर के मखदूमनगर के कवेला रोड से साहिल और दानिश के निकाह में सभी उनके रिश्तेदार परिवार के लोग हंसी खुशी बस में सवार होकर हाथरस जंक्शन के गांव मवेली जा रहे थे। बस में साहिल और दानिश का भाई अली मोहम्मद भी था। बस में सवार बारातियों ने बताया कि अली अपने भाइयों की शादी को लेकर काफी खुश था। रास्ते में एक जगह जब बस रूकी तो पिता आस मोहम्मद से उसने चाकलेट खरीदने को कहा। पिता ने उसे चाकलेट दिला दी। हंसी खुशी बारातियों की बस वहां से रवाना हो गई।
कैलौरा के पास हुआ हादसा
करीब 15 किलो मीटर दूर ही साहिल और दानिश की बरात जानी। तभी कैलौरा के निकट ये हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर लड़की के परिवार में भी मातम छा गया। शादी के नाम पर केवल औपचारिकताएं हुई। दूल्हे दानिश और साहिल परिवार के पांच अन्य लोगों के साथ बारात लेकर पहुंचे। वहां मौलवी ने दोनों का निकाह कराया। दोनों दुल्हनों की गमगीन माहौल में विदाई की गई।
आनन-फानन में कराया बच्चे का पोस्टमार्टम
हादसे में बच्चे की मृत्यु से दोनों परिवारों में मातम छा गया। बच्चे की मृत्यु बारात की बस में हादसे के कारण हुई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मात्र तीन घंटे के अंदर पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए पोस्टमार्टम प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया, जिससे स्वजन को अपने बच्चे का अंतिम संस्कार करने में मदद मिली। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन अलीगढ़ ले गए, जहां वे अपने बच्चे का अंतिम संस्कार करेंगे। इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरा सदमा पहुंचाया है।
होटल में छात्रा से दुष्कर्म: प्रेमी और उसका सहयोगी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
23 Jun, 2025 05:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अछल्दा रोड स्थित ओयो होटल में बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म हुआ था। इसकी मेडिकल में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने प्रेमी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने होटल को सीज करने की संस्तुति करते हुए एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
घटना के बाद रविवार को होटल में ताला लगा पाया गया।पुलिस के अनुसार, ऐरवाकटरा क्षेत्र की रहने वाली छात्रा शनिवार को अपनी मां से योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने की बात कहकर घर से निकली थी।
दोपहर करीब एक बजे प्रेमी नेम सिंह उर्फ श्याम, निवासी नगला बसावन थाना भरथना, इटावा और उसका साथी अंकित, निवासी करमूपुर ऐरवाकटरा, छात्रा को गंभीर हालत में कस्बे के मातृ-शिशु अस्पताल छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने छानबीन करते हुए रविवार को हरचंदापुर पुलिया से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में नेम सिंह ने बताया कि वह छात्रा को अछल्दा रोड स्थित ओयो होटल ले गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अधिक खून बहने के कारण छात्रा की हालत बिगड़ने पर दोनों उसे अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल से छात्रा को गंभीर हालत में चिचौली स्थित मेडिकल कालेज और फिर सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर किया गया।
मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फिलहाल छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच, पुलिस ने ओयो होटल को सीज करने के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
पहले भी हो चुकी है आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायत
अछल्दा रोड स्थित इसी होटल को लेकर पूर्व में भी कई बार शिकायतें की जा चुकी थीं। आसपास के स्कूलों के संचालकों ने कोतवाली पुलिस और तहसील प्रशासन से इस होटल की गतिविधियों की ओर ध्यान दिलाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी एक अन्य होटल में प्रेमी युगलों के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला उजागर हुआ था।
सरकारी स्कूलों में तकनीकी क्रांति: 350 करोड़ से बनेंगी हाई-टेक कंप्यूटर लैब्स
23 Jun, 2025 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राज्य सरकार की ओर से करीब 10 वर्ष के बाद स्कूलों के लिए नए कंप्यूटर खरीदे जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से 350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, 250 करोड़ से नए कंप्यूटर खरीदे जाएंगे। जबकि 100 करोड़ रुपये कंप्यूटर लैब्स के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए खर्च किए जाएंगे। 2015 के बाद स्कूलों के लिए नए कंप्यूटर नहीं खरीदे गए थे।
बीते वर्ष शिक्षा विभाग ने स्कूलों में नए कंप्यूटर खरीदने की तैयारी की थी लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से देश भर के स्कूलों के परफार्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआइ) 2.0 के लिए सर्वेक्षण चल रहा था। इसके चलते कंप्यूटर खरीदने की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
इसका मुख्य कारण यह था कि कंप्यूटर खरीदने के लिए सरकार को यह लिखित में देना था कि उनके पास कंप्यूटर बहुत पुराने हैं और ऐसा करने पर राज्य की ग्रेडिंग नीचे गिर सकती थी।
पीआईसीटीइएस के तहत हुई थी कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती
इस कारण से नए कंप्यूटर नहीं खरीदे गए। शिक्षा विभाग स्कूल के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर शिक्षा को लेकर कई पहल कर रही है। राज्य में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए 2005 में पंजाब सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी शिक्षा सोसायटी (पीआईसीटीइएस) की स्थापना की गई थी, जिसके तहत कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती की गई थी।
इसके अतिरिक्त, पंजाब के कई स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट कक्षाएं स्थापित की गई हैं। पीआइसीटीइएस की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करके डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना था।
कंप्यूटर शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, ताकि वे छात्रों को आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके प्रभावी ढंग से पढ़ा सकें। कई स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट कक्षाएं स्थापित की गई हैं, जहां छात्र आनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।
सरकारी स्कूलों की बनाई जाएंगी बेवसाइट
सरकारी स्कूलों की बनेंगी वेबसाइटें सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की तरह घर पर ही होमवर्क व अन्य जानकारियां मिल सके, इसके लिए स्कूलों की वेबसाइटों का भी निर्माण किया जा रहा है जिसमें स्कूल से लेकर विद्यार्थियों की सभी जानकारियां अभिभावकों के लिए उपलब्ध रहेगी।
तरनतारन में AAP के बूथ इंचार्ज पर चलीई गोलियां
23 Jun, 2025 04:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गांव बालेचक्क से कांग्रेसी सरपंच के पति रंजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी (आप) के बूथ इंचार्ज जगदीश सिंह पर गोलियां चलाईं। सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच दौरान में 7.65 बोर का खाली खोल बरामद किया गया। कांग्रेस से संबंधित महिला सरपंच के पति रंजीत सिंह व उसके साथी निर्मल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विधानसभा हलका तरनतारन के गांव बालेचक्क निवासी जगदीश सिंह ने बताया कि वह आप का बूथ इंचार्ज है। वर्ष 2019 से लेकर 2024 तक रंजीत सिंह की मां गुरजीत कौर कांग्रेस की तरफ से सरपंच रही। जबकि बाद में रंजीत सिंह की पत्नी सरपंच बनी।
पंचायत द्वारा मनरेगा की ग्रांटों में कथित तौर पर हेराफेरी की जाती रही। जिस बाबत आप के बूथ इंचार्ज जगदीश सिंह ने पंचायत विभाग को लिखित शिकायत देकर मनरेगा ग्रांटों में जांच मांगी।
बीडीपीओ द्वारा शुरु की जांच में आप के बूथ इंचार्ज जगदीश सिंह ने सबूतों समेत दस्तावेज पेश करते आरोप लगाया कि संबंधित सरपंच द्वारा अपने चहेतों के मनरेगा जॉब कार्ड बनवाकर हेराफेरी की गई है।
शिकायतकर्ता जगदीश सिंह के मुताबिक, 21 जून को महिला सरपंच के पति रंजीत सिंह ने गांव स्तर पर बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर धमकी दी कि तुम्हें देख लेंगे। शाम पौने छह बजे जगदीश सिंह अपने ताया के लड़के जगजीत सिंह, दोस्त जगप्रीत सिंह के साथ रेहड़े पर पशुओं का चारा लेने जा रहे थे।
महिला सरपंच के घर के आगे से गुजरते समय आरोपित रंजीत सिंह- गाड़ी (पीबी 46 एएम 4800) पर सवार होकर आया व रेहड़े के आगे गाड़ी लगाकर रास्ता बंद कर दिया। रंजीत सिंह के साथी निर्मल सिंह ने पहले जगदीश सिंह के साथ गाली-गलौज किया। फिर रंजीत सिंह के कंधे पर हाथ रखकर इशारा किया कि आए दिन शिकायतें करने के बदले जगदीश सिंह को सबक सिखा दिया जाए।
यह सुनते ही रंजीत सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर गोलियां चलाईं। थाना सिटी के प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि ड्यूटी अधिकारी एएसआइ गुरदीप सिंह ने मौके से 7.65 बोर का खाली खोल बरामद कर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सत्ता का लाभ लेकर झूठा केस दर्ज करवाया
महिला सरपंच के पति रंजीत सिंह ने दावा किया कि वह कांग्रेस परिवार से संबंधित है। आम आदमी पार्टी का दबाव बनाकर जगदीश सिंह द्वारा बिना वजह परेशान किया जाता है। पंचायती कार्यों में दखल देकर रुकावट डाली जाती है।
बिना वजह झूठी शिकायतें देकर परेशान करने के बदले जगदीश सिंह को कई बार समझाया गया। अब सत्ता का लाभ लेकर उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाया गया है। मैं प्रत्येक पड़ताल के लिए तैयार हूं।
बच्चा नहीं होने से ससुराल वाले देते थे ताना, विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या
23 Jun, 2025 04:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब के तरनतारन जिले के गांव हवेलियां निवासी जुगराज सिंह की पत्नी संजना ने अपने ससुराल में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना सराय अमानत खां की पुलिस ने सूचना मिलते ही शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। संजना की मां के बयानों पर उसके पति जुगराज सिंह, देवर कुलदीप सिंह व सास बलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया। प्रथम जांच में सामने आया कि औलाद न होने के कारण संजना को ससुराल परिवार द्वारा ताने दिए जाते थे। जिला फिरोजपुर के गांव पीरां वाला की कुनाल कॉलोनी (थाना सदर) निवासी मंगत सिंह की पत्नी संतो ने बताया कि फरवरी 2023 में उसने अपनी बेटी संजना उर्फ लव का विवाह तरनतारन जिले के गांव हवेलियां निवासी सरबजीत सिंह के लड़के जुगराज सिंह के साथ किया था।
विवाह मौके संजना के स्वजनों ने हैसियत मुताबिक दहेज दिया। मेहनत-मजदूरी करने वाले परिवार से संबंधित जुगराज सिंह अपनी पत्नी को मायके से और दहेज लाने के लिए परेशान करता था। संजना कई बार पति से दुखी होकर मायके जाती तो उसको ताने दिए जाते थे। औलाद न होने के कारण संजना को उसका पति जुगराज सिंह, देवर कुलदीप सिंह व सास बलजीत कौर परेशान करते थे। रविवार को सुबह आठ बजे संजना व जुगराज सिंह के बीच विवाद हुआ।
औलाद न होने का ताना सुनते ही संजना ने कमरा बंद कर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। देवर कुलदीप सिंह ने संजना को मृत हालत में फंदे से उतारा। तब तक उसकी जान जा चुकी थी। एसपी रिपुतपन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना सराय अमानत खां के प्रभारी अमरीक सिंह, ड्यूटी अधिकारी एएसआई साहिब सिंह मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर संजना की मां संतो के बयान दर्ज किए। जिसके आधार पर आरोपित पति जुगराज सिंह, देवर कुलदीप सिंह व सास बलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
फ्लाईओवर का स्लैब अपनी जगह से खिसका
23 Jun, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चेन्नई। तमिलनाडु के होसुर में एक फ्लाईओवर का स्लैब अपनी जगह से खिसक गया। इससे सडक़ पर करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। वाहनों को सर्विस रोड का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। यह फ्लाईओवर बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर बना है और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सिर्फ 40 किमी दूर है। सुरक्षा कारणों से फ्लाईओवर पर बेंगलुरु जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। पुलिस ने बताया कि एक्सपट्र्स का एक पैनल होसुर फ्लाईओवर की जांच करेगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अरावली क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर शिकंजा
23 Jun, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वन विभाग ने अरावली क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर शिकंजा कस दिया है। इसके तहत लगभग 10 दिन में 60 से ज्यादा फॉर्म हाउस, बैंक्वेट हॉल तोड़े जा चुके हैं। इसमें एक भाजपा नेता का फॉर्म हाउस भी शामिल है। इसके अलावा जो भी फॉर्म हाउस और बैंक्वेट हॉलों को तोडऩे का नोटिस दिया गया है। वह ज्यादातर अधिकारियों और नेताओं के कब्जे वाले हैं। यह कार्रवाई वन विभाग सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कर रहा है। वन विभाग के सूत्रों की मानें तो 17 जुलाई तक अरावली क्षेत्र में करीब 6500 अवैध निर्माण तोड़े जाने हैं। इनमें ज्यादातर फॉर्म हाउस और बैंक्वेट हॉल, शिक्षण संस्थान और धार्मिक स्थल हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अवैध फार्म हाउस और बैंक्वेट हॉल के खिलाफ चल रही बुलडोजर कार्रवाई रविवार को भी अरावली क्षेत्र में जारी रही। इस दौरान वन विभाग की टीम ने एक बड़े फॉर्म हाउस को जेसीबी से ढहाने की कोशिश की, लेकिन फार्म के संचालक ने लोगों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए उन्हें समझाया और शांत कराया। इसके बाद कार्रवाई को फिर से जारी रखा गया।
विमान हादसा : 251 मृतकों के डीएनए सैंपलों का मिलान, जिनमें से 245 शव परिवारों को सौंप दिए गए
23 Jun, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद | 12 जून को अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मृतकों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण की प्रक्रिया अभी भी जारी है। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में अब तक 251 डीएनए मिलान पूरे हो चुके हैं। इस दुर्घटना में हुए भयानक विस्फोट में शव बुरी तरह जल गए थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। इसलिए परिजनों के डीएनए सैंपल लेकर शवों की पहचान की जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार अब तक सिविल अस्पताल में 251 मृतकों के डीएनए का मिलान हो चुका है। जबकि 245 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पीएम रूम में 6 शवों को उनके परिवारों को सौंपने के लिए तैयार किया जा रहा है, जिनमें से दो शव ब्रिटेन के हैं। जानकारी के अनुसार, 3 शवों को कल उनके परिवार वाले ले जाएंगे और एक शव 25 तारीख को सौंपा जाएगा। 26 शवों को हवाई मार्ग से और 219 शवों को सड़क मार्ग से उनके गृहनगर पहुंचाया गया है। 245 शवों में से 176 भारतीय, 49 ब्रिटिश, 1 कनाडाई, 7 पुर्तगाली और 12 अन्य लोग हैं। बताया जा रहा है कि विमान में सवार 233 यात्रियों और 12 स्थानीय लोगों के शव सौंप दिए गए हैं। बाकी शव डीएनए मिलान के बाद परिवारों को सौंप दिए जाएंगे। 8 मृतकों के परिजनों का दोबारा डीएनए लिया गया है।
ऑपरेशन नियमों की लगातार अनदेखी पर डीजीसीए की एअर इंडिया को चेतावनी
23 Jun, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने एअर इंडिया को गंभीर चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बडिय़ां जारी रहीं, तो एयरलाइन का लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है या वापस भी लिया जा सकता है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, यह कदम पायलट ड्यूटी शेड्यूलिंग और निगरानी में लगातार और गंभीर उल्लंघनों के कारण उठाया गया है। इससे पहले शनिवार को डीजीसीए के आदेश पर एअर इंडिया को 3 अफसरों को हटाया था। इनमें डिविजिनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, क्रू शेड्यूलिंग करने वाली चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और क्रू शेड्यूलिंग की प्लॉनिंग से जुड़ी पायल अरोड़ा शामिल हैं।
एअर इंडिया इन अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों से तत्काल हटाए। इन अधिकारियों के खिलाफ इंटर डिसिप्लिनरी एक्शन तुरंत शुरू करे। 10 दिन में डीजीसीए को रिपोर्ट दे। इन अधिकारियों को जब तक सुधारात्मक प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक नॉन-ऑपरेशनल पदों पर ट्रांसफर किया जाए और इन्हें किसी भी फ्लाइट सेफ्टी या क्रू अनुपालन जुड़ी पोस्ट पर काम करने की परमिशन न दी जाए। भविष्य में क्रू शेड्यूलिंग, लाइसेंसिंग या फ्लाइट समय से जुड़े किसी भी नियम का उल्लंघन पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसमें जुर्माना, लाइसेंस निलंबन या ऑपरेटर परमिशन कैंसिल करना शामिल हो सकता है।
डीजीसीए ने एअर इंडिया की ऑडिट डीटेल्स भी मांगी
डीजीसीए ने एअर इंडिया के 2024 से किए गए सभी इंस्पैक्शन और ऑडिट का ब्यौरा मांगा है। डीजीसीए ने फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर्स से एअर इंडिया का ब्यौरा 22 जून तक उपलब्ध कराने को कहा है। यह डेटा प्लान-अनप्लांड इंस्पैक्शन, ऑडिट, कॉकपिट/एनरूट, स्टेशन फैसिलिटी, रैंप और केबिन इंस्पैक्शन के बारे में है। इधर, प्लेन हादसे में मारे गए लोगों के परिजन और आश्रितों को अंतरिम मुआवजा दिया जाने लगा है। 20 जून से शुरू हुई इस प्रक्रिया में अब तक तीन परिवारों को भुगतान मिल चुका है। शेष दावों पर कार्रवाई की जा रही है।
मानसरोवर की झील में स्नान पर प्रतिबंध
22 Jun, 2025 09:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
देहरादून। चीन ने 5 साल बाद मानसरोवर यात्रा के लिए रास्ता खोल दिया है। चीन ने मानसरोवर यात्रियों के लिये इस बार कड़ी गाइडलाइन तैयार की है। मानसरोवर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को चीन ने चेतावनी है। यात्री पवित्र झील में स्नान नहीं करेंगे। पवित्र झील का जल बोतल में भरकर ला सकते हैं।
चीन के सुरक्षाकर्मी भारतीय श्रद्धालुओं के सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को लगातार चेक कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के ऊपर चीन द्वारा कड़ी निगाहें रखी जा रही है। मानसरोवर के लिए पहला जत्था नाथुला दर्रे से रवाना हो चुका है। उत्तराखंड के लिपूलेख दर्रे से जाने वाला पहला जत्था 30 जून को दिल्ली से रवाना होगा। 4 जुलाई को टनकपुर पहुंचेगा। यहां से चीन के ताकलाकोट के लिए रवाना होगा। यह जत्था एक रात के लिए नाभीटांग में रुकेगा। इसके बाद चीन के अधिकारी यात्रियों की निगरानी और देखरेख करेंगे। यहां से करीब तीन किलोमीटर की यात्रा पैदल होती है।
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद, सभी हेली कंपनियां वापस लौटीं
22 Jun, 2025 08:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाली सभी आठ हेली कंपनियां तय समय से दो दिन पहले ही वापस लौट गई हैं। शनिवार को हेली कंपनियों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। दूसरे चरण की हेली सेवा अब आगामी सितंबर माह से शुरू होगी। केदारनाथ धाम के लिए 22 जून तक हेली कंपनियों के टिकट बुक थे, लेकिन 15 जून को गौरीकुंड खर्क के पास हुई हेली दुर्घटना के बाद से उड़ान शुरु नहीं हो पाई थी।
डीजीसीए ने भी सख्त निर्देश हेली कंपनियो को दिए हुए थे। हादसे के बाद दो दिन तक सरकार ने उड़ान पर रोक लगाई, लेकिन इसके बाद मौसम खराब होने के कारण उड़ान नहीं हो सकी। हालांकि इस बीच मौसम कई बार साफ भी रहा लेकिन कोई भी हेली ने उड़ान नहीं भरी। इसके पीछे कयास लगाए जा रहे हैं, कि डीजीसीए के सख्त निर्देश के बाद कोई भी हेली कंपनी रिस्क नहीं लेना चाहती थी।
वहीं अब हेली सेवा की तय समय से दो दिन पूर्व ही सभी हेली कंपनियों वापस लौट गई है। 15 जून से लेकर अब तक सात हजार से ज्यादा टिकट कैंसिल हो चुके हैं। वहीं हेलीपैडों पर सन्नाटा है। हेली सेवाएं दे रही पवनहंस, हिमालयन हेली, ग्लोबल, थंबी, ऐरा कंपनियां वापस लौट गई हैं, जबकि हेली दुर्घटनाओं के चलते डीजीसीए आर्यन, ट्रांस भारत और क्रिस्टल की सेवाएं पहले ही बंद करा दी थी।
दूसरे चरण की हेली सेवाएं सितंबर माह से शुरू होती हैं, सेवा मौसम पर निर्भर करती हैं, यदि मौसम साफ रहा तो सितंबर के पहले सप्ताह में सेवाएं शुरू की जाएंगी, नहीं तो 15 सितंबर के बाद शुरू होंगी। हेली सेवाओं के नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी हेली सेवाएं वापस लौट गई हैं।
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
राज्यपाल बागडे की केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
