जगन्नाथ मंदिर में घुसे 9 बांग्लादेशी, पुलिस ने हिरासत में ले लिया
भुवनेश्वर । पुरी के जगन्नाथ मंदिर में अनाधिकृत रूप से 9 बांग्लादेशी घुस आए। ओडिशा पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। विश्व हिंदू परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं ने कई बांग्लादेशियों को गैर-हिंदू मंदिर के मानदंडों का उल्लंघन करते मिले थे।
दरअसल, ये सभी मंदिर में प्रवेश कर रहे थे, तभी उन्हें हिरासत में लिया गया। पुरी के अतिरिक्त एसपी सुशील मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए पर्यटकों को हिरासत में लिया। हमें शिकायत मिली है कि बांग्लादेश से कुछ गैर-हिंदू लोग मंदिर में प्रवेश कर गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नौ बांग्लादेशियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
केवल हिंदुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति
मंदिर के नियमों के अनुसार, केवल हिंदुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति है।अगर वे गैर-हिंदू पाए गए तब उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। हम उनके पासपोर्ट का सत्यापन कर रहे हैं। पता चला कि उनमें से एक हिंदू है। हम अन्य लोगों के पासपोर्ट की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि नौ में से चार बंदियों ने मंदिर में प्रवेश किया था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
