भारतीय युवा वर्ग में बेरोजगारी अधिक पर अस्थायी है: आशिमा गोयल
नई दिल्ली । आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की सदस्य आशिमा गोयल ने कहा कि युवा आयु वर्ग में बेरोजगारी सबसे अधिक है, लेकिन यह अस्थायी है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय युवा कौशल हासिल करने और उद्यम शुरू करने में अधिक समय लगाते हैं। गोयल ने कहा कि मजबूत वृद्धि के साथ देश में रोजगार सृजन में लगातार सुधार हो रहा है। अधिक योग्य लोगों में युवा बेरोजगारी अधिक है, लेकिन वे अधिक वेतन भी कमाते हैं। इसलिए युवा कौशल हासिल करने और नौकरी की तलाश में अधिक समय बिता रहे हैं। गोयल हाल ही में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की रिपोर्ट पर एक सवाल का जवाब दे रही थीं। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में भारत की कुल बेरोजगार आबादी में बेरोजगार युवाओं की हिस्सेदारी लगभग 83 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा कि युवा आयु वर्ग इंतजार के दौरान अनौपचारिक काम करते हैं या उद्यमिता में जोखिम उठाते हैं, जहां बहुत अच्छा करते हैं। गोयल ने बताया कि आईएलओ की रिपोर्ट यह भी दर्शाती है कि हाल की अवधि में युवा बेरोजगारी में कमी आई है। बेहतर स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, बीमा, शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण सुविधाओं के माध्यम से युवाओं के लिए अवसरों को बढ़ाया जा सकता है, न कि स्थायी सरकारी नौकरियां देकर, जो सुरक्षा प्रदान करती हैं और साथ ही ठहराव भी।

क्रिकेट जगत में त्योहार को लेकर दिखा उत्साह
कुछ विशेषज्ञों ने प्रदर्शन के आधार पर समर्थन किया
बेरोजगारों को बनाया निशाना, नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी
पाइपलाइन प्रोजेक्ट में लापरवाही, सड़कें बनी मुसीबत
रीवा की APS यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, रामायण-बघेली पर होगा शोध
जमीन खरीदी-बिक्री पर लगेगा ब्रेक, 23 मार्च से बंद रहेगा राजस्व सिस्टम
लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा, जांच में सामने आया मामला
किसान को राहत देते हुए कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया
कई जिलों में फायर स्टेशनों की कमी पर जताई नाराजगी
संबल योजना में घोटाले का आरोप, दलालों ने बनाया कमाई का जरिया
