अनंत सिंह को जान से मारने की धमकी? सोनू-मोनू गैंग का नाम सामने
महेंद्रपुर। बाढ़ अनुमंडल के महेंद्रपुर गांव निवासी शिवरतन कुमार और नौरंगा जलालपुर में विधायक अनंत सिंह को चुनौती देने वाले कुख्यात सोनू-मोनू गिरोह के सदस्य सोनू के बीच 38 हजार रुपये के लेन-देन का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सोनू शिवरतन को जान से मारने और हाथ-पैर तोड़ने की धमकी देता नजर आ रहा है। इस संबंध में शिवरतन कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो में सोनू, शिवरतन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहता है कि उसने उसके घर में रहकर नौरंगा जलालपुर गोलीकांड के दौरान अनंत सिंह की मुखबिरी की थी। सोनू का कहना है कि जो उससे गद्दारी करता है, उसका नाम उसकी “लिस्ट” में दर्ज रहता है। वह शिवरतन को चेतावनी देते हुए कहता है कि अगर इस बार वह उसके सामने आया तो जान से नहीं मारेगा, लेकिन उसके दोनों हाथ-पैर तोड़ देगा। वीडियो में विवाद के दौरान शिवरतन कुमार को अपनी मूंछों पर ताव देते हुए भी देखा जा सकता है। इस पर सोनू भड़क उठता है और उसे गालियां देते हुए मूंछों से हाथ हटाने को कहता है। वह धमकी भरे लहजे में कहता है कि “जो तुम्हारा मूंछ वाला है, उसे भी हम भगा दिए, तुम्हें काटने पर हड्डियां भी नहीं मिलेंगी।” वहीं, पैसों के लेन-देन को लेकर भी दोनों के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। शिवरतन कुमार वीडियो में सोनू पर 38 हजार रुपये बकाया होने का आरोप लगाता है। इसके जवाब में सोनू भद्दी गालियां देते हुए पूछता है कि वह कहां है, ताकि वह वहीं आकर उससे मिल सके। सोनू का कहना है कि उसने जितना सोना दिया था, उसके बदले उतनी चांदी लौटा दी गई है और अब केवल एक हजार से पंद्रह सौ रुपये ही बकाया होंगे। इस पर शिवरतन पलटवार करते हुए कहता है कि भागलपुर जाने के दौरान उसने सोनू को दस बोतल शराब भी दी थी, ऐसे में इतना कम बकाया होना संभव नहीं है। इस दौरान शिवरतन यह भी कहता है कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह “संतोष कर लेगा”, जिस पर सोनू और अधिक आक्रामक हो जाता है। बातचीत के दौरान सोनू बार-बार शिवरतन को जान से मारने, हाथ-पैर तोड़ने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है। वह यह भी दोहराता है कि जिसने उसके साथ गद्दारी की, उसका अंजाम बुरा होता है। वीडियो के अंत में भी सोनू शिवरतन को बिना हाथ-पैर का कर देने की धमकी देता हुआ सुनाई देता है। मामले को लेकर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है और वीडियो भी प्राप्त हुआ है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘ममता की हार का बदला लिया गया’: सुवेंदु अधिकारी का चौंकाने वाला आरोप
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें - अरुण साव
‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्योति कुलस्ते को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद
सोमनाथ हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का है प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
