आज का मौसम सामान्य, कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार
पटना। प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो गया है। इस बार मानसून का आगमन 17 जून को हुआ था। 20 जून तक प्रदेश में सक्रिय हो गया था। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।
सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बने होने के साथ दिन में तेज धूप से लोग परेशान रहेंगे। पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसून ऋतु में एक जून से 30 सितंबर तक प्रदेश के कुल वर्षा 686.3 मिमी दर्ज की गई जो सामान्य से 31 प्रतिशत कम रही है, जबकि वर्षा का मानक 992.2 मिमी है।
वहीं पोस्ट मानसून के दौरान एक अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक 128.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य से 235 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई। मानसून सीजन के दौरान 26 जिलों में सामान्य से कम, पटना सहित 13 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई।
सोमवार को पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस एवं 33.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। राजधानी व आसपास इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रहा। दिन में तेज धूप के कारण लोग परेशान रहे।

रिश्तों का खूनी अंत: पति ने पत्नी को मारा, फिर खुद भी खत्म की जिंदगी
सफाई के दौरान हादसा: मैनहोल में उतरा पश्चिम बंगाल का युवक गायब
भीषण सड़क हादसा: मिनी ट्रक-ट्रैक्टर भिड़ंत में चालक की जान गई
ड्रग्स सूचना लीक का आरोप, सरपंच मर्डर केस में हेड मुंशी निलंबित
मानपुर में जुए के बड़े अड्डे का खुलासा, 13 लाख रुपए के साथ 18 जुआरी पकड़े गए
पंजाब विधानसभा में टकराव: माफी की मांग पर कांग्रेस ने छोड़ा सदन
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जांच के दिए आदेश
ग्लोबल तनाव और FII बिकवाली से रुपया कमजोर, डॉलर के सामने दम निकला
छत्तीसगढ़ में तैनात एयरफोर्स विंग कमांडर की रायपुर में मौत, जांच शुरू
‘भारत की प्रतिनिधि लघुकथाएं’ का भागलपुर में विमोचन, डॉ. आरोही बोले– मिट्टी से जुड़ी है लघुकथा
