NDA में बढ़ी सियासी सरगर्मी, आईपी गुप्ता ने नीतीश-चिराग के विधायकों पर किया दावा
पटना। महागठबंधन हर हाल में राज्यसभा की पांचवी सीट पर अपने उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को विजयी बनाना चाहता है। मंगलवार को तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर महागठबंधन के सभी विधायकों को एकजुट किया। बातचीत हुई। राज्यसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने सारी बातें स्पष्ट कर दी। इसके बाद महागठबंधन के सहयोगी घटक दल के प्रमुख इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता उर्फ आईपी गुप्ता ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने राष्ट्रीय जनतांत्रिग गठबंधन में टेंशन बढ़ा दी। आईपी गुप्ता ने कहा कि महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह की जीत तय है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी विधायकों के अलावा एआईएमआईएम के पांच और बसपा के एक विधायक हमारे उम्मीदवार को समर्थन दे रहे हैं। तेजस्वी यादव ने एआईएमआईएम से बातचीत कर ली है।
45 विधायक एडी सिंह को अपना समर्थन दे रहे हैं
इंडियन इनक्लूसिव पार्टी के प्रमुख आईपी गुप्ता ने कहा कि राज्यसभा चुनाव केवल एक सीट का मामला नहीं है। यह बिहार की राजनीति की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन को अपेक्षा से अधिक समर्थन मिल रहा है। 45 विधायक एडी सिंह को अपना समर्थन दे रहे हैं। इसमें महागठबंधन के 35, एआईएमआईएम के पांच, बसपा के एक और बाकी जदयू और लोजपा (राम) के विधायक हैं। आईपी गुप्ता ने दावा कि एनडीए के कुछ ऐसे विधायक संपर्क में हैं, जो अंदर से महागठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।
महागठबंधन के विधायकों के साथ मीटिंग की तेजस्वी ने
दरअसल, एक दिन पहले तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर महागठबंधन के विधायकों के साथ मीटिंग की थी। यह मीटिंग तीन घंटे तक चली गई। इसमें एआईएमआईएम और बसपा को बुलाने की भी बात सामने आई थी। लेकिन, इन दोनों पार्टी के विधायक नहीं आए। इसके बाद बसपा विधायक ने कहा कि उन्हें नहीं बुलाया गया था। इधर, राजद के दो और कांग्रेस के तीन विधायक गायब दिखे। इससे सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म हो गया।

मेट्रो प्रोजेक्ट में बड़ा कदम, पुट्ठा मिल में कई फीट गहरा गड्ढा, जल्द शुरू होगा टनल काम
2जी सिस्टम ने रोकी राशन सप्लाई, हरियाणा के 9300 डिपो पर काम बंद
देश की अखंडता से जुड़ा मामला: ज्योति मल्होत्रा को राहत देने से हाईकोर्ट का इनकार
जंबूरी कार्यक्रम को लेकर सदन में बवाल, कांग्रेस ने उठाए टेंडर घोटाले के सवाल
सोशल मीडिया का प्यार बना सनसनी, 21 की मोना 17 के राज संग फरार
रिश्तों का खूनी अंत: पति ने पत्नी को मारा, फिर खुद भी खत्म की जिंदगी
सफाई के दौरान हादसा: मैनहोल में उतरा पश्चिम बंगाल का युवक गायब
भीषण सड़क हादसा: मिनी ट्रक-ट्रैक्टर भिड़ंत में चालक की जान गई
ड्रग्स सूचना लीक का आरोप, सरपंच मर्डर केस में हेड मुंशी निलंबित
मानपुर में जुए के बड़े अड्डे का खुलासा, 13 लाख रुपए के साथ 18 जुआरी पकड़े गए
