पति ने ही गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
बेमेतरा में आशिफा परवीन हत्याकांड में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस ने पति शहजादा शेखानी पिता आरिफ शेखानी उम्र 26, निवासी वार्ड 18 बाजार पारा बेमेतरा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, 13 अप्रैल की रात दो बजे आरोपी पति शहजादा ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी आशिफा की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिजनों को सामान्य मौत बताकर 13 अप्रैल को ही बेमेतरा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इस बीच मायके पक्ष ने मौत को लेकर सवाल खड़े किए कि आशिफा की हत्या उसके पति ने किया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की।सोमवार 15 अप्रैल को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्रिस्तान से शव की खुदाई कर बाहर निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई। तब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

क्रिकेट जगत में त्योहार को लेकर दिखा उत्साह
कुछ विशेषज्ञों ने प्रदर्शन के आधार पर समर्थन किया
बेरोजगारों को बनाया निशाना, नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी
पाइपलाइन प्रोजेक्ट में लापरवाही, सड़कें बनी मुसीबत
रीवा की APS यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, रामायण-बघेली पर होगा शोध
जमीन खरीदी-बिक्री पर लगेगा ब्रेक, 23 मार्च से बंद रहेगा राजस्व सिस्टम
लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा, जांच में सामने आया मामला
किसान को राहत देते हुए कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया
कई जिलों में फायर स्टेशनों की कमी पर जताई नाराजगी
संबल योजना में घोटाले का आरोप, दलालों ने बनाया कमाई का जरिया
