निजी जमीन पर सडक़ बना दी, शासन से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
बिलासपुर। निजी जमीन पर सडक बनाये जाने के मामले में शासन को हाईकोर्ट ने जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। शासन की ओर से जवाब प्रस्तुत न होने पर कोर्ट ने जवाब के लिए समय दिया है। रायपुर निवासी हरिशंकर मिश्रा और उनके रिश्तेदारों की जमीन पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने सडक़ बना दी। इसके बाद भी न तो भूमि का अधिकृत रूप से अधिग्रहण किया गया न कोई मुआवजा ही निर्धारित किया गया। याचिकाकर्ताओं ने निरंतर शासन प्रशासन को लिखित आवेदन कर जमीन का मुआवजा तय करने का अनुरोध किया। जब कोई पहल नहीं हुई तो अधिवक्ता राकेश झा के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जस्टिस राकेश मोहन पाण्डेय ने सुनवाई के बाद एनएचएआई और शासन से जवाब माँगा था। अब तक शासन का जवाब न आने पर शासन को जवाब देने समय दिया गया है।

भक्ति और श्रद्धा से की गई पूजा देती है शुभ फल
महिलाओं की घिसीं उंगलियों ने रोकी योजना की रफ्तार, वेरिफिकेशन में दिक्कत
पहले दिन शैलपुत्री माता को घी का भोग अर्पित करें
मान्यता: घी अर्पित करने से मिलता है स्वास्थ्य और ऊर्जा का आशीर्वाद
त्योहारों से पहले भोपाल में संगठनों की भिड़ंत, ‘अपनों से खरीदारी’ पर विवाद
डीपफेक तकनीक के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग
दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती सोशल मीडिया पर चर्चा में
LPG सप्लाई बढ़ाने पर सरकार की घोषणा, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त कोटा
मुख्यमंत्री ने घटना को बताया बेहद दुखद और पीड़ादायक
