जल जीवन मिशन से बदला सेमबती का भविष्य
रायपुर : जल जीवन मिशन योजना से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत सिरियाखोह के ग्राम सिरियाखोह की बस्ती में एक नई रोशनी की किरण जगाई है। इस योजना के अंतर्गत हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित नल जल पहुंचाने का सपना अब साकार हो चुका है। इसका सबसे जीवंत उदाहरण है। सेमबती जो इस बदलाव की साक्षात प्रतीक बन चुकी हैं। सेमबती, जो पहले पानी के लिए कई किलोमीटर दूर पैदल चलने को मजबूर थीं, अब उनके आंगन में नल से स्वच्छ जल प्राप्त हो रहा है। इससे न केवल उनका समय बचा, बल्कि परिवार की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ा है। पहले जहां पानी की कमी से उन्हें खेती-बाड़ी और घरेलू कामों में कठिनाई होती थी, वहीं स्वच्छ जल की उपलब्धता उसके व उसके परिवार के स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है, एक ओर जहां शुद्ध पेय जल उन्हें डायरिया, हैजा से बचाती है। वहीं उन्हें इन बीमारियों से होने वाली आर्थिक हानि से भी बचने में मदद करती हैं। अब वे अपने परिवार को अधिक समय भी दे पा रही है उनकी दिनचर्या सुचारू और संतुलित हो गई है।
सेमबती की यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि योजनाएं जब ज़मीनी स्तर पर ईमानदारी से लागू होती हैं, तो वे आम जीवन को असाधारण रूप से बदल सकती है। जल जीवन मिशन ने न केवल पानी पहुंचाया, बल्कि गांव की उम्मीदों की नई किरण है।

‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
Shaina NC ने UCC विरोध पर साधा निशाना, कहा- फैलाया जा रहा भ्रम
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना
लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान
