तीन राइस मिलों में अनियमितताएं, प्रशासन ने की सील करने की कार्रवाई
रायपुर। जिला प्रशासन की टीम ने आज जिले के विभिन्न राइस मिलों का निरीक्षण किया। धान उठाव की प्रगति समेत कई अन्य बिंदुओं पर जांच की गई। इस दौरान तीन राइस मिलों में अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें सील कर दिया गया। जिला प्रशासन की टीम ने महामाया राइस मिल, लड्डू गोपाल राइस मिल, गोयल एनर्जी राइस मिल, मां संतोषी राइस मिल और रानू गांधी राइस मिल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान महामाया राइस मिल, मां संतोषी राइस मिल और रानू गांधी राइस मिल में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद इन तीनों मिलों को सील करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जांच में राइस मिलों द्वारा धान उठाव में देरी और अन्य प्रक्रियात्मक नियमों का उल्लंघन सामने आया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राइस मिलों की जांच नियमित रूप से जारी रहेगी। सभी मिलों को निर्देशित किया गया है कि वे धान उठाव की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। अनियमितताओं में लिप्त पाए जाने वाले अन्य राइस मिलों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला कलेक्टर ने कहा, हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि धान उठाव और संबंधित प्रक्रियाएं समय पर पूरी हों। किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इतिहास रचा पीएम मोदी ने, सबसे लंबी अवधि तक सत्ता में बने
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
