सपा पर केशव मौर्य का तीखा हमला, राजनीति गरमाई
लखनऊ|यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी की जनता के लिए खतरा है। सपा की सरकार आने का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना। महिलाओं के सुहाग को खतरे में डालना और जिन्हें राखी बांधी जाती है उन भाइयों के जीवन को खतरे में डालना। प्रदेश की जनता ने सपा को 2014 में, 2017 में, 2019 में और 2022 में हराया है। 2024 में वो किसी तरह जनता को गुमराह कर अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब हो गए।
उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सपा के लिए कोई संभावना नहीं है। सपा में गुंडे और माफियाओं का बोलबाला है। 2027 के चुनाव में सपा यूपी में पूरी तरह समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।
वहीं, धुरंधर-2 फिल्म के बारे में अखिलेश यादव के बयान कि भाजपा पैसे देकर फिल्में बनवाती है। इस पर केशव ने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता से बाहर रहने के कारण परेशान हैं लेकिन 2047 तक उनके लिए कोई संभावना नहीं है।

हरियाणा के बहादुरगढ़ में तेज रफ्तार कैंटर का कहर, 7 लोग चपेट में; 3 की गई जान
सरकार का किसान हित में कदम, समर्थन मूल्य बढ़ाया
CM योगी बोले- आपके परिवार की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी
Pitbull के हमले से घायल हुआ बच्चा, रोहतक में मालिक और बेटी पर FIR
गवर्नर कार्यक्रम से 700 मीटर दूर चली गोलियां, एक्टिवा सवार को बनाया निशाना
मस्जिद हटाने की मांग पर अड़े संजय निषाद, धरना जारी
कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, सौर ऊर्जा भी एजेंडे में शामिल
282 सीढ़ियां और 7 द्वार पार, तब होते हैं Chilay Mata Temple के दर्शन
स्कूल में मारपीट का मामला, शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा
