गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने कई भूखंडों का अधिग्रहण किया
मुंबई । रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने घरों की बढ़ती मांग के बीच चालू वित्त वर्ष में अब तक कई भूखंडों का अधिग्रहण किया है, जिससे करीब 20,000 करोड़ रुपये का राजस्व पैदा होने की संभावना है। कंपनी के अधिकारी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में 15,000 करोड़ रुपये का नया कारोबार करने का लक्ष्य पहले ही हासिल कर लिया है। वहीं नए भूखंडों की खरीद एवं जमीन मालिकों के साझेदारियां इसी का हिस्सा हैं।
हमने चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में 8,425 करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं शुरू की हैं। चौथी तिमाही में भी कंपनी हैदराबाद एवं नोएडा में दो भूखंड खरीद चुकी है और बेंगलुरु में एक साझेदारी की है। उन्होंने कहा कि इन तीनों जमीन सौदों से कंपनी करीब 11,500 करोड़ रुपये का कुल राजस्व सृजित करने में सफल रहेगी। इस तरह चालू वित्त वर्ष में कारोबार राजस्व 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। पिछले वित्त वर्ष में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 32,000 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली जमीनों का अधिग्रहण किया था।

वीर दास बोले, ‘यहां सितारों का अहंकार सबसे बड़ी चुनौती’
महिला समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सोशल मीडिया पर अली फजल का रोमांटिक मैसेज, लिखा 'मुबारक हो पार्टनर...'
अभिनेत्री कंगना ने कहा, ‘गाने में अश्लीलता की हदें पार की गईं’
कांग्रेस का सख्त रुख, क्रॉस वोटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
'तुम चांद देख लेना' का टीजर रिलीज, रोमांटिक अंदाज में नजर आई चित्रांगदा
राजपाल यादव बोले, ‘हम सब एक परिवार की तरह काम करते हैं’
सिटी के कचरा प्रबंधन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का खुलासा
ऑयली और स्टिकी स्किन से परेशान? अपनाएं ये सिंपल रूटीन
