महिला मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण उपरांत ली मतदाता शपथ
बिलासपुर । जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने जिला प्रशासन द्वारा स्वीप की गतिविधियां बड़े पैमाने पर आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखंड कोटा में महिला कर्मचारियों ने चुनाव प्रशिक्षण के बाद बड़ी संख्या में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। ये महिलाएं संगवारी मतदान केंद्रों में चुनाव कराने का दायित्व संभालेंगी। कार्यक्रम में महिलाओं ने सामूहिक रूप से मतदाता शपथ भी ली। कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने बताया कि मतदान में अपना दायित्व निभाने के साथ ही ये महिला कर्मचारी अपने क्षेत्र के मतदाताओं एवं नव मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक कर रही है। मतदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने कोटा ब्लॉक के 700 से अधिक लोगों ने आकृति बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के दौरान मतदान कर्मी, कोटा ब्लॉक की शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन एवं सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे।

पाइपलाइन प्रोजेक्ट में लापरवाही, सड़कें बनी मुसीबत
रीवा की APS यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, रामायण-बघेली पर होगा शोध
लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा, जांच में सामने आया मामला
किसान को राहत देते हुए कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया
कई जिलों में फायर स्टेशनों की कमी पर जताई नाराजगी
संबल योजना में घोटाले का आरोप, दलालों ने बनाया कमाई का जरिया
पश्चिम एशिया तनाव के बीच फेड का बड़ा फैसला—दरें स्थिर
सीएम भजनलाल शर्मा ने गोविंददेव जी की महाआरती में लिया भाग
सरिस्का में CTH बदलाव का आरोप, खदान-रिसॉर्ट्स को फायदा पहुंचाने की साजिश?
अस्पताल में कैमरा-लाइट एक्शन! बिना परमिशन शूट पर उठा विवाद
