मतदान कर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें-सिंह
जयपुर । भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव हमारे लोकतंत्र का मूल आधार है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो जोधपुर द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी जोधपुर, पंचायत समिति शेखाला, महिला एवं बाल विकास विभाग सेतरावा के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर और ग्राम पंचायत कनोडिया पुरोहितान, में आयोजित मतदाता जागरूकता विचार गोष्ठी आयोजन किया गया।
पंचायत समिति शेखाला के विकास अधिकारी नाथू सिंह ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि 26 अप्रैल को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मतदान अनिवार्य रूप से करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन वर्मा ने प्रत्येक मत के महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की और 26 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया, साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों ने कहा कि 18 साल से ऊपर के सभी नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग करें।केंद्रीय संचार ब्यूरो जोधपुर के के. आर. सोनी ने आगामी 26 अप्रैल को हो रहे चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान का फर्ज निभाने की अपील की है। वोटर अपने संबंधित मतदान केन्द्र पर पहुंच कर अपनी पहचान का दस्तावेज दिखाकर अपना वोट डाल सकते हैं। और मतदाता वोटर आईडी कार्ड के अतिरिक्त भी चुनाव आयोग द्वारा मान्य किए गए 12 प्रकार के दस्तावेजों को दिखाकर भी मतदान कर सकते है ।

घर बैठे पाएं पार्लर जैसा निखार, अपनाएं ये होम स्किन केयर टिप्स
वोटिंग सुरक्षा और ईवीएम की निष्पक्षता पर सीएम का बयान
फर्शी सलवार में कुलदीप यादव की दुल्हन ने लूटी महफिल
घर पर तैयार करें क्रीमी सेवई, आसान और टेस्टी रेसिपी
मुलायम और स्पंजी दही भल्ले बनाने की आसान ट्रिक, नोट कर लें रेसिपी
हरियाणा कांग्रेस में इस्तीफे का सियासी भूचाल
डीलर्स का दावा: 27 लाख के बजाय केवल 21 लाख सिलिंडर सप्लाई
बिना मैदा भी तैयार होंगे टेस्टी भटूरे, जानें बनाने का तरीका
रफ्तार के सौदागर की रफ्तार पर ब्रेक, दो साल में सिर्फ 6 IPL मैच
बठिंडा कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी दोषी करार
