एनसीपी नेता पर ईडी का एक्शन, रोहित पवार से आज होगी पूछताछ
शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार से आज ईडी पूछताछ करेगी। ईडी ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी (एमएससी) बैंक घोटाले के सिलसिले में उन्हें एजेंसी के सामने पेश होने के लिए तलब किया है।इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार और एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले मुंबई में पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि रोहित पवार से पूछताछ पूरी होने तक शरद पवार पूरे दिन पार्टी दफ्तर में ही रहेंगे।मुंबई में ईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच शरद पवार गुट के नेताओं ने ईडी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।इससे पहले मंगलवार को रोहित पवार ने कहा था कि वह केंद्रीय जांच एजेंसी के साथ जांच में सहयोग करेंगे। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अगर ईडी शरद पवार के खिलाफ कोई गलत कार्रवाई करता है तो वे उनका समर्थन करते रहें।

घरेलू बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स और निफ्टी चढ़े, वहीं रुपये में 14 पैसे की गिरावट
टीम से बाहर होने पर भड़के खिलाड़ी, ब्रेंडन मैकुलम पर लगाए गंभीर आरोप
क्रिकेट से राजनीति तक का सफर, पूर्व भारतीय खिलाड़ी अब चुनावी मैदान में
सप्लाई बाधित, कई इलाकों में संकट गहराया
IPL 2026 में SRH की कप्तानी पर सस्पेंस, कमिंस की गैरमौजूदगी बनी चिंता
भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को मिलेगा नया आयाम
थार के शौक ने बना दिया चोर, नाबालिगों का चौंकाने वाला कारनामा
IPL से पहले झटका, कोलकाता नाइट राइडर्स का स्टार गेंदबाज बाहर
IPL में रनआउट का रिकॉर्ड, किन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा गंवाया विकेट?
एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान, टी20 का GOAT कोई और
