बृजमोहन अग्रवाल आज दाखिल करेंगे नामांकन
शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर बीजेपी शक्ति प्रदर्शन करेगी। पार्टी के सीनियर नेता भाजपा जिला कार्यालय एकात्मक परिसर से रैली निकालकर नामांकन दाखिल करवाने के लिए कलेक्टोरेट तक जाएंगे। भाजपा ने इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है।नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रैली की शक्ल में सभा होगी, जिसे भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद सुनील सोनी,भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, लोकसभा चुनाव प्रभारी संदीप शर्मा, संयोजक अशोक बजाज समेत अनेक नेता संबोधित करेंगे।बता दें कि पिछले 8 आठ लोकसभा चुनावों से रायपुर संसदीय क्षेत्र भाजपा का अभेद्य गढ़ है। अग्रवाल स्वयं अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के हर चुनाव में रायपुर विधानसभा से लीड लेकर चुनाव जीतते रहे हैं। इस सीट पर अग्रवाल को मात देने के लिए कांग्रेस ने कई प्रयोग किये पर कभी जीत हासिल नहीं कर सकी।

पाइपलाइन प्रोजेक्ट में लापरवाही, सड़कें बनी मुसीबत
रीवा की APS यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, रामायण-बघेली पर होगा शोध
लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा, जांच में सामने आया मामला
किसान को राहत देते हुए कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया
कई जिलों में फायर स्टेशनों की कमी पर जताई नाराजगी
संबल योजना में घोटाले का आरोप, दलालों ने बनाया कमाई का जरिया
पश्चिम एशिया तनाव के बीच फेड का बड़ा फैसला—दरें स्थिर
सीएम भजनलाल शर्मा ने गोविंददेव जी की महाआरती में लिया भाग
सरिस्का में CTH बदलाव का आरोप, खदान-रिसॉर्ट्स को फायदा पहुंचाने की साजिश?
अस्पताल में कैमरा-लाइट एक्शन! बिना परमिशन शूट पर उठा विवाद
