भाजपा नेता ने ब्लड बैंक में आधी रात कर्मचारी के साथ की मारपीट
भाजपा नेता की दबंगई सामने आई है। जहां सरेआम गुंडागर्दी करते हुए मारपीट कर रहा है। बार-बार मार खाने वाला हाथ जोड़ रहा है। लेकिन उसके बावजूद भी वह थप्पड़ पर थप्पड़ मार रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की है। ये पूरा मामला शहर के मध्य निहारिका क्षेत्र स्थित बिलासा ब्लड बैंक का है। जहां शुक्रवार की देर रात एक कथित भाजपा नेता ने इस घटना को अंजाम दिया है।
बिलासा ब्लड बैंक के कर्मचारी के साथ भाजपा नेता ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। नेता जी की सारी हरकतें ब्लड बैंक में लगे सारी करतूत सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। इस संबंध में पीड़ित कर्मचारी ने सिविल लाइन रामपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दिया है।कर्मचारी लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र पटेल ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह ड्यूटी पर था कि यहां पहुंचे बृजेश यादव ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए शराब के नशे में धुत्त होकर गाली-गलौज करते हुए हाथ झापड़ से मारपीट किया है।लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र पटेल ने बताया कि ब्लड बैंक में एक व्यक्ति ब्लड लेने के लिए पहुंचा था। लेकिन उसे ब्लड देने के एवज में रक्त लेने की आवश्यकता थी। इस पर कथित भाजपा नेता के द्वारा शराब के नशे में उसका ब्लड लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और इससे मना करने पर विवाद करते हुए मारपीट की।

मुख्यमंत्री ने घटना को बताया बेहद दुखद और पीड़ादायक
क्रिकेट जगत में त्योहार को लेकर दिखा उत्साह
कुछ विशेषज्ञों ने प्रदर्शन के आधार पर समर्थन किया
बेरोजगारों को बनाया निशाना, नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी
पाइपलाइन प्रोजेक्ट में लापरवाही, सड़कें बनी मुसीबत
रीवा की APS यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, रामायण-बघेली पर होगा शोध
जमीन खरीदी-बिक्री पर लगेगा ब्रेक, 23 मार्च से बंद रहेगा राजस्व सिस्टम
लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा, जांच में सामने आया मामला
किसान को राहत देते हुए कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया
कई जिलों में फायर स्टेशनों की कमी पर जताई नाराजगी
