ख़बर
लंदन-ग्लासगो फ्लाइट में हंगामा, यात्री ने दी विमान उड़ाने की धमकी
28 Jul, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लंदन के ल्यूटन एयरपोर्ट से ग्लासगो जा रही ईजीजेट एयरलाइन की फ्लाइट में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जिसमें फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने अचानक से हंगामा कर दिया. जिससे हड़चंप मच गया. हंगामा करने वाले यात्री ने जोर से चिल्लाते हुए विमान को बम से उड़ा देने की धमकी दी. उस व्यक्ति ने अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाए, और ट्रंप मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. ऐसा करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ अभी भी जारी है.
जब ये फ्लाइट ग्लासगो एयरपोर्ट पर उतरी तब ट्रंप मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले उस व्यक्ति को स्कॉटलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो व्यक्ति चिल्लाते हुए कहता नजर आ रहा है कि मैं विमान को बम से उड़ा दूंगा. इसके अलावा वीडियो में वो अमेरिका मुर्दाबाद, ट्रंप मुर्दाबाद और ‘अल्लाह हू अकबर’बोलता हुआ भी नजर आ रहा है. जिसके बाद फिर फ्लाइट में मौजूद दूसरे यात्री ने उसको पकड़कर गिरा दिया.
एक बड़े टकराव की आशंका टल गई
इसकी उम्र 41 साल की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो की जांच आतंकवाद विरोधी विभाग कर रहा रहै है. रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं, किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है. यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पांच दिन के दौरे पर स्कॉटलैंड गए हुए हैं. ट्रंप के यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ हुए एक महत्वपूर्ण समझौते के तहत ट्रान्साटलांटिक टैरिफ को लेकर चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया है, जिससे एक बड़े टकराव की आशंका टल गई है. ट्रंप की इस यात्रा का विरोध भी किया जा रहा है.
कमला हैरिस ने 2024 के चुनाव अभियान में पैसे लिए, उन पर चले मुकदमा
28 Jul, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर कमला हैरिस पर भड़क गए। उन्होंने कमला हैरिस के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग कर दी। ट्रंप ने कहा कि हैरिस और कुछ अन्य शीर्ष अमेरिकी सेलेब्स ने 2024 के चुनाव अभियान में पैसे लिए। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गैरकानूनी है। इससे चुनावी अभियान के आर्थिक कानूनों का उल्लंघन हुआ है। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है। बता दें इस वक्त ट्रंप खुद एप्सटीन मामले को लेकर विवादों में हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने आरोप लगाया कि कमला हैरिस ने गायिका बियॉन्से, टीवी होस्ट ओपरा विन्फ्रे, और सिविल राइट्स एक्टिविस्ट अल शार्पटन जैसे सितारों के समर्थन के बदले लाखों डॉलर खर्च किए। उन्होंने कहा कि यह समर्थन अभियान असली नहीं, थे बल्कि पैसे देकर हासिल किए थे। ट्रंप ने लिखा क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि क्या होगा यदि नेता सभी समर्थन करने वालों को पैसे देना शुरू कर दें? उन्होंने कहा कमला और उन सभी ने जिन्होंने पैसे लिए उन्होंने कानून तोड़ा है। इन सभी पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
बता दें ट्रंप ने यह हमला उस वक्त किया है जब वह खुद जेफ्री एप्सटीन मामले से घिरे हुए हैं। ट्रंप ने एप्सटीन केस में जांच को राजनीति से प्रेरित बताया है। ट्रंप ने लिखा कि यह लेफ्ट डेमोक्रेट्स लोगों का ध्यान भटकाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि उनकी कोशिश है कि लोग पिछले छह महीने की हमारी शानदार सेवा को भुला दें। कई लोग हमारे इन छह महीनों को अमेरिकी इतिहास के किसी भी राष्ट्रपति के छह महीनों से बेहतर बता रहे हैं।
भारत ने मालदीव की मदद की, आगे भी हम अच्छे सहयोगी साबित होंगे: मुइज्जू
28 Jul, 2025 09:36 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
माले। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा कि भारत उन देशों में से है जो कि मालदीव का पर्यटन बढ़ाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि वह भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि हमने एफटीए को लेकर बातचीत शुरू कर दी है और जल्द ही इसपर निर्णय भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में दोनों देश एक दूसरे के अहम सहयोगी साबित होंगे।
मुइज्जू ने कहा कि भारत ने मालदीव की मदद की है और आगे भी हम अच्छे सहयोगी बने रहेंगे। पीएम मोदी की इस यात्रा के बाद मालदीव का पर्यटन और बढ़ जाएगा। इसके अलावा हमारा पीपल टु पीपल कनेक्शन भी मजबूत होगा। भारत यात्रा के बारे में मुइज्जू ने कहा कि जल्द ही वह प्लान करेंगे। पीएम मोदी शनिवार को मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। मोदी का समारोह में शामिल होना दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का एक और संकेत है।
मालदीव की राजधानी में स्थित समारोह स्थल, ‘रिपब्लिक स्क्वायर’ पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उनके मंत्रिमंडल के शीर्ष मंत्रियों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीएम मोदी का मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना द्विपक्षीय संबंधों में एक मील का पत्थर है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पहला मौका है जब किसी भारतीय पीएम ने मालदीव में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। करीब 50 मिनट तक चले समारोह के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत मालदीव की आकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और मुइज्जू के साथ उनकी बातचीत द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम साबित होगी।
पीएम मोदी ने मालदीव के लोगों और सरकार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई भी दीं। मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव के बीच गहरी साझेदारी है जो आपसी सम्मान, साझा मूल्यों और सांस्कृतिक एवं आर्थिक आदान-प्रदान के लंबे इतिहास पर आधारित है। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा कि हमारे संबंध लगातार आगे बढ़ रहे हैं, जो लोगों के बीच आपसी संपर्क और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग से आकार ले रहे हैं। पीएम मोदी की मालदीव यात्रा को तनाव के दौर के बाद द्विपक्षीय संबंधों में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
भारत ने मालदीव के लिए 4,850 करोड़ रुपए की ऋण सुविधा देने की घोषणा की थी और जल्द ही एक मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर सहमति व्यक्त की थी। साथ ही पीएम मोदी ने कहा था कि भारत को मालदीव का ‘‘सबसे भरोसेमंद’’ मित्र होने पर गर्व है। पीएम मोदी ने शनिवार को मालदीव में भारतीय समुदाय के लोगों से भी वार्ता की और दोनों देशों के बीच मजबूत और जीवंत संबंधों के निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।
इजराइल ने गाजा में पहली बार मदद पहुंचाई
28 Jul, 2025 09:29 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गाजा। इजराइल ने हमास के खिलाफ जंग के बाद रविवार को पहली बार गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाई है। इजराइली सेना ने आटा, चीनी, दवाई और डिब्बाबंद खाना गाजा में हवाई मार्ग से पहुंचाया। यह कदम अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर उठाया गया। वहीं, इजराइल ने गाजा के कुछ हिस्सों में सीजफायर और संयुक्त राष्ट्र के लिए सुरक्षित रास्ते बनाने का भी ऐलान किया ताकि वहां की जनता को मदद पहुंचाया जा सके। मार्च से मई तक इजराइल ने गाजा में बाहरी सहायता पर रोक लगा दी थी।
अब इजराइल का कहना है कि वह यूएन की सहायता वितरण में रुकावट नहीं डाल रहा। गाजा में इजराइल-हमास जंग को शुरू हुए 22 महीने हो चुके हैं। अब तक इस लड़ाई की वजह से 124 लोग भूख से मारे गए हैं, जिनमें से 81 बच्चे हैं। जुलाई महीने में ही भूख से 40 लोगों की मौत हुई, जिनमें 16 बच्चे हैं।
गाजा को एयर रूट से मदद मिलाना शुरू
इजराइली सेना ने पुष्टि की कि उन्होंने गाजा में एयर रूट से मदद भेजना शुरू कर दिया है। इससे पहले एक इजराइली सुरक्षा अधिकारी ने बताया था कि गाजा में भुखमरी के संकट पर बढ़ती अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बीच इजराइल विदेशी देशों को गाजा में एयर रूट से मदद भेजने की इजाजत देगा। अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचील लेइटर ने बताया कि इजराइली सेना रविवार से गाजा के लिए ह्यूमेटेरियन कॉरिडोर खोलेगी। इनका मकसद गाजा की आबादी के लिए मानवीय सहायता बढ़ाना है।
वॉलमार्ट स्टोर में चाकूबाजी, 11 घायल
28 Jul, 2025 08:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
न्यूयार्क। अमेरिका के उत्तरी मिशिगन में शनिवार को ट्रैवर्स सिटी में एक वॉलमार्ट स्टोर में चाकूबाजी की घटना में 11 लोग घायल हो गए। मिशिगन स्टेट पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है। मिशिगन स्टेट पुलिस के सिक्स्थ डिस्ट्रिक्ट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- संदिग्ध हिरासत में है, लेकिन अभी जानकारी सीमित है। पुलिस ने लोगों से जांच पूरी होने तक घटनास्थल के आसपास न आने की अपील की है। मुनसन मेडिकल सेंटर में सभी 11 घायलों का इलाज चल रहा है। वॉलमार्ट के प्रवक्ता जो पेनिंगटन ने कहा कि कंपनी पुलिस के साथ पूरी तरह सहयोग कर रही है। उन्होंने एक ईमेल में कहा कि हम पुलिस के साथ काम कर रहे हैं और अभी सभी सवालों के लिए उनसे ही संपर्क करें।
ट्रंप ने किया फेडरल रिजर्व का दौरा, रेनोवेशन को लेकर चेयरमैन से हुई बहस
27 Jul, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फेडरल रिजर्व बैंक के मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने चेयरमैन जेरोम पॉवेल की आलोचना की और फेडरल ऑफिस की रेनोवेशन लागत पर सवाल उठाए। इस दौरान दोनों के बीच बहस भी हुई। ट्रम्प ने दावा किया कि रेनोवेशन की लागत 3.1 बिलियन डॉलर है। इस पर पॉवेल ने असहमति जताते हुए कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं।
मीडिया रिपोर्ट में फेडरल रिजर्व के मुताबिक रेनोवेशन लागत 2.5 बिलियन डॉलर यानी 23 हजार करोड़ रुपए है। इसके बाद ट्रम्प ने अपनी जेब से एक डॉक्यूमेंट निकाला और पॉवेल को दिया। पॉवेल ने डॉक्यूमेंट देखकर उसे वापस करते हुए कहा कि ट्रम्प तीसरी इमारत को लागत में जोड़ रहे हैं। ट्रम्प ने जवाब दिया यह इमारत बन रही है, लेकिन पॉवेल ने तुरंत कहा कि यह इमारत पांच साल पहले बन चुकी है, यह नई नहीं है।
ट्रम्प ने कहा कि उनकी सरकार फेडरल रिजर्व में हो रहे कामों पर नजर रख रही है। वह चाहते हैं कि रेनोवेशन का काम पूरा हो और पॉवेल बेंचमार्क ब्याज दरों में भारी कटौती करें। ट्रम्प पहले भी पॉवेल की आलोचना कर चुके हैं। यह मुलाकात दोनों के बीच तनाव को उजागर करती है। दौरे के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा- रेनोवेशन काम में अभी बहुत वक्त लगना है, अगर इसे कभी शुरू ही नहीं किया जाता तो बहुत बेहतर होता, लेकिन जो है सो है।
बता दें ट्रम्प ने 2017 में पॉवेल को फेडरल रिजर्व का चेयरमैन नियुक्त किया था, लेकिन 2018 में ब्याज दरें बढ़ाने के फैसले पर ट्रम्प ने पॉवेल की आलोचना की। ट्रम्प ने कहा था कि वह पॉवेल की नियुक्ति से थोड़ा भी खुश नहीं हैं और फेडरल रिजर्व की नीतियां गलत दिशा में हैं इसके अलावा भी वो पॉवेल को नफरत करने वाला और बेवकूफ कह चुके हैं।
कैमरून ही नहीं दुनियां के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति पॉल बिया फिर चुनावी मैदान में, 43 साल से चला रहे सरकार
27 Jul, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
याउंडे। मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के राष्ट्रपति पॉल बिया, जो वर्तमान में दुनिया के सबसे बुजुर्ग मौजूदा राष्ट्राध्यक्ष (92 वर्ष) हैं, ने अक्टूबर 2025 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी आठवीं बार उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। बिया 1982 से लगातार सत्ता में हैं और यदि वे इस बार भी जीतते हैं तो उनका कार्यकाल लगभग 100 वर्ष की आयु तक बढ़ सकता है।
बिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, कि कैमरून के 10 क्षेत्रों और प्रवासी समुदाय की ओर से कई आग्रहपूर्ण संदेश मिले, जिसके बाद मैंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। 1982 में राष्ट्रपति बने पॉल बिया ने अब तक कोई भी चुनाव नहीं हारा है। उनके नेतृत्व में कैमरून ने आर्थिक संकट से उबरने और एकदलीय शासन से बहुदलीय व्यवस्था की ओर कदम बढ़ाने जैसी उपलब्धियां हासिल कीं हैं।
हालांकि, उनके शासन पर भ्रष्टाचार, गबन, खराब प्रशासन और असुरक्षा जैसे आरोप भी लगते रहे हैं। 2008 में कार्यकाल सीमा समाप्त कर दी गई थी, जिससे उन्हें लगातार पुनर्निर्वाचित होने का मौका मिलता रहा। उनके स्वास्थ्य को लेकर भी कई बार सवाल उठे हैं। पिछले वर्ष वे करीब छह सप्ताह तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए। उस दौरान सरकार ने मीडिया को राष्ट्रपति के स्वास्थ्य पर रिपोर्ट करने से मना कर दिया और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला करार दिया।
राष्ट्रपति के लंबे समय तक विदेश में रहने की आदत भी विवादों का कारण रही है। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने 2006 और 2009 जैसे वर्षों में लगभग एक-तिहाई समय देश से बाहर बिताया। इन अनुपस्थितियों के दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं, जैसे 2016 की रेल दुर्घटना जिसमें 75 लोगों की मौत हुई थी, पर उनका कोई प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं दिखा।
इसके अलावा, कैमरून के अंग्रेज़ी भाषी प्रांतों में भेदभाव और हाशिए पर रखे जाने के विरोध में हिंसक आंदोलन हुए। इन प्रदर्शनों से अलगाववादी विद्रोह को भी बल मिला। मौजूदा समय में देश बढ़ती जीवन-यापन लागत, उच्च बेरोजगारी और राजनीतिक असंतोष से जूझ रहा है।
इस बार का चुनाव बिया के लिए पहले जितना आसान नहीं माना जा रहा। उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सहयोगी इस्सा चिरोमा बाकरी तथा पूर्व प्रधानमंत्री बेलो बौबा मैगारी ने बगावत कर दी है और स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बाकरी ने बयान दिया—एक देश हमेशा एक ही व्यक्ति से नहीं चल सकता।
दक्षिण-पूर्वी ईरान में आतंकी हमला, 8 की मौत, कई घायल
27 Jul, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तेहरान । दक्षिण-पूर्वी ईरान में एक आतंकवादी हमले में करीब आठ लोग मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान के दक्षिण-पूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में एक कोर्ट हाउस पर हुए घातक आतंकवादी हमले में करीब आठ लोग मारे गए और एक दर्जन से ज़्यादा घायल हो गए। रिपोर्ट में बताया गया हैं कि सिस्तान-बलूचिस्तान की राजधानी ज़ाहेदान में हुए हमले में पूरी संभावना है कि एक आत्मघाती हमलावर शामिल था।
लोकल मीडिया के मुताबिक, सुन्नी जैश अल-अदल बलूच समूह के बंदूकधारियों ने ईरान के अशांत दक्षिण-पूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में एक कोर्टहाउस पर हमला किया। कोर्ट हाउस के आसपास धमाकों और गोलियों की आवाज़ें सुनी गईं। इसके साथ ही, जैश अल-अदल ने एक बयान में हमले की ज़िम्मेदारी ली है। हमले के बाद कई घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। बलूच मानवाधिकार समूह ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि हमले में कई न्यायिक कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मारे गए या घायल हो गए। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा के पास सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत ईरान के सुन्नी मुस्लिम बलूच अल्पसंख्यकों का घर है, जो लंबे वक्त से आर्थिक हाशिए पर होने और राजनीतिक बहिष्कार की शिकायत करते रहे हैं।
थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष में मौत का आंकड़ा 33 हुआ
27 Jul, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बैंकॉक/नोम पेन्ह। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 1000 हजार साल पुराने दो शिव मंदिरों को लेकर शुरू हुआ संघर्ष तीसरे दिन भी जारी है। इस संघर्ष में अब तक 33 लोगों की मौत हो गई है। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक लड़ाई में उसके 13 लोगों की मौत हुई है। इनमें 8 नागरिक और 5 सैनिक शामिल हैं। इसके अलावा 71 लोग घायल हुए हैं। वहीं, थाईलैंड के भी 20 लोग मारे गए हैं। इनमें 14 नागरिक और 6 सैनिक शामिल है। कंबोडिया ने थाईलैंड पर जानबूझकर हमला करने का आरोप लगाया है और कहा है कि थाई सेना उनकी संप्रभुता का उल्लंघन कर रही है।
कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट ने शनिवार को दावा किया कि मलेशिया की मध्यस्थता में 24 जुलाई की रात दोनों ही देश सीजफायर पर समहत हुए थे, लेकिन समझौते पर पहुंचने के 1 घंटे से भी कम वक्त में थाईलैंड ने अपना रुख बदल दिया और समझौते से हट गया। यूएन सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी बैठक में कंबोडिया ने जंग को रुकवाने की मांग की है। इस मीटिंग में थाईलैंड ने कंबोडिया पर सीमावर्ती इलाके में बारूदी सुरंगें बिछने का आरोप लगाया। थाई राजदूत ने कहा कि कंबोडिया ने ही हमले शुरू किए।
हरियाणा हादसा: बीजेपी झंडी लगी थार ने स्कूटी सवार युवतियों को रौंदा
26 Jul, 2025 03:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार इस थार गाड़ी पर सत्ता दारी पार्टी बीजेपी की झंडी लगाई हुई थी। टीका राम गर्ल्स कॉलेज के पास तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी। बिना नंबर की थार कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सिटी थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
कैसे मारी टक्कर
हादसे में शिकार हुई महिलाओं के परिजनों का कहना है कि यह कालूपर चुंगी से शहर की तरफ आ रही थी। स्कूटी को ज्योति नाम की महिला चल रही थी और सरस्वती नाम की महिला पीछे बैठ थी। लेकिन जैसी ही वह सोनीपत के टीकाराम गर्ल्स कॉलेज के पास पहुंचे एक तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस थार को सागर सांगवान नाम का शख्स चल रहा था। परिजनों का कहना है कि गाड़ी के कागजात को अपने कब्जे में ले लिए हैं और पुलिस को सौंप दिया है।
परिजनों की पुलिस से मांग
परिजनों का कहना है कि उन्हें गाड़ी कर लगी झड़ी से कोई वास्ता नहीं हे। लेकिन आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी करवाई की जाए ,जो हादसे के बाद फरार हो गया हैं। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं इस हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस प्रेस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक थार गाड़ी ने स्कूटी सवार महिलाओ को टक्कर मार दी और वह मौके से फरार हो गया हैं। मामले में सिटी थाना पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
फिटनेस गुरु बनीं 77 वर्षीय दादी, जानें कैसे रखती हैं खुद को हेल्दी और एनर्जेटिक
26 Jul, 2025 01:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोनीपत: हसोनीपत (हरियाणा): उम्र सिर्फ एक संख्या है... इस कहावत को हरियाणा के सोनीपत जिले की 77 वर्षीय दादी सबों पर बिल्कुल सटीक बैठती है। इन दिनों यह दादी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस दादी का जज़्बा, जोश और सेहतमंद जीवनशैली हर किसी को हैरान कर रही है। दादी इस उम्र में भी अपने पोते के साथ नदी में कूदकर तैराकी करती हैं और देसी तरीके से व्यायाम भी करती हैं। गांव वाले दादी के हौसले और फिटनेस को देख दंग रह जाते हैं और उन्हें सलाम करते हैं। दादी का फिटनेस लेवल ऐसा है कि युवाओं के भी पसीने छूट जाए
10 साल की उम्र से शुरू की तैराकी
दादी सबों ने बताया कि उन्होंने महज 10 साल की उम्र से गांव में तैराकी शुरू कर दी थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने कभी अभ्यास नहीं छोड़ा। उन्होंने यहां तक कहा कि वह गंगा नदी भी पार कर चुकी हैं और तीन लोगों की जान भी बचा चुकी हैं। आज 77 की उम्र में भी वह उसी ऊर्जा और लगन से तैराकी करती हैं। दादी का कहना है कि उन्होंने कभी फास्ट फूड खाया ही नहीं और न ही उन्हें उसके स्वाद की कोई जानकारी है। देसी घी, ताजा अनाज, सादा खाना और नियमित व्यायाम ही उनकी ताकत और सेहत का राज है। उनका मानना है कि बीमारियों की असली जड़ आज की बिगड़ी जीवनशैली और जंक फूड है, जिससे आज की युवा पीढ़ी को दूर रहने की जरूरत है।
पोते के साथ करती हैं अभ्यास
दादी के पोते चिराग ने हाल ही में एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था, जिसमें दादी नदी में तैराकी करती नजर आ रही थीं। यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने दादी के जज्बे को खूब सराहा। दादी के बेटे संदीप ने बताया कि वह आज भी अपनी मां को घर में उगाए गेहूं से बना भोजन ही देते हैं। उन्होंने बताया कि दादी और पोते का खाना भी अलग बनता है ताकि पोता पहलवानी में आगे बढ़ सके और दादी उसकी तैयारी में साथ दे सकें।
बुलडोजर पहुंचा, लेकिन चला नहीं! फार्महाउस का थोड़ा हिस्सा गिराकर लौटे अफसर
26 Jul, 2025 12:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फरीदाबाद: वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को अरावली में बने एक फार्महाउस को तोड़ने के नाम पर केवल खानापूर्ति की। बताया जा रहा कि फार्महाउस फरीदाबाद बिजली विभाग के एक बड़े अधिकारी की पत्नी का है। वहीं यहां पर हुई तोड़फोड़ से निकले सीएंडडी वेस्ट को हटाने का काम भी निगम की पांच टीमों ने शुरू कर दिया है। अनखीर सूरजकुंड रोड पर डिलाइट बैंक्वेट हाल के साथ से एक रास्ता पहाड़ से होकर राधा स्वामी सत्संग भवन तक जाता है। उसी के पास नौ एकड़ जमीन पर फार्महाउस बना है। हालांकि यह पार्टनर के नाम से है। फार्महाउस को सुप्रीम कोर्ट ने तोड़ने के आदेश दिए हैं। इससे पहले इस आदेश के चलते वन विभाग ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर और विधायक मनमोहन भड़ाना, पूर्व मंत्री करतार भड़ाना सहित लगभग सभी फार्महाउस तोड़ दिए थे, लेकिन ये फार्महाउस को नहीं तोड़ा गया। इससे सभी में नाराजगी थी। लोगों ने इसकी शिकायत की थी।
सीएंडडी वेस्ट को हटाने का काम शुरू
अरावली में हुई तोड़फोड़ के बाद सीएंडडी वेस्ट मौके पर ही पड़ा है, लेकिन निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने वेस्ट को हटवाने के लिए पांच टीम बनाई हैं। पहली टीम एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में बनाई है। दूसरी टीम एसडीओ हितेश दहिया, तीसरी टीम एसडीओ विनोद सिंह, चौथी टीम पंकज गर्ग और पांचवीं टीम एसडीओ कृष्ण कुमार के नेतृत्व में बनाई गई है। वहीं सीएंडडी वेस्ट को हटवाने की फोटोग्राफी और विडियोग्राफी भी तैयार की जा रही है और सीएंडडी वेस्ट को उठाने के लिए पर्याप्त मात्रा में मशीनरी उपलब्ध कराई गई है। इसकी जिम्मेदारी लख्मी तेवतिया को दी गई है। 31 जुलाई तक सीएंडडी वेस्ट का काम पूरा करना है।
क्या बोले डीएफओ
डीएफओ फरीदाबाद विपिन कुमार का कहना है कि अरावली वन क्षेत्र में नियमानुसार तोड़फोड़ होगी। अगर कोई हिस्सा रह गया है तो उसे भी हटाया जाएगा। नए निर्माण न हो, इसके लिए डीसी के नेतृत्व में एक कमिटी बनाई गई है, जो अरावली वन क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं। कमिटी में अधिकांश विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
मालदीव के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी की मौजूदगी, बौद्ध से इस्लामी देश बनने की दिलचस्प कहानी
26 Jul, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
PM Modi Visit Maldives: पीएम नरेंद्र मोदी मालदीव के दौरे पर हैं। मोदी आज मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान भारत और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों (India Maldives Relation) की स्थापना के 60 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया जाएगा। दरअसल, मालदीव को साल 1965 में ब्रिटिश शासन से पूर्ण स्वतंत्रता मिली थी। 1887 से लेकर 1965 तक मालदीव की विदेश नीति और रक्षा ब्रिटिश कंट्रोल में थी। भारत ने सबसे पहले मालदीव को मान्यता दी।
भारत और मालदीव ने किया समझौता
पीएम मोदी के मालदीव दौरे के दौरान भारत और मालदीव के बीच कर्ज, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA), मत्स्य पालन और वॉटर कृषि, डिजिटल परिवर्तन, फार्माकॉपिया और UPI समेत कुल 8 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इस दौरान पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने माले में रक्षा मंत्रालय के नए भवन का उद्घाटन किया।
भारत देगा मालदीव को बड़ा आर्थिक पैकेज, क्या बदले हैं रिश्तों के समीकरण मोदी-मुइज़्जू वार्ता के बाद?
26 Jul, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
India and Maldives Sign Key Agreements: भारत ने मालदीव को करीब 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सहायता (Line of Credit) देने का फैसला किया है ताकि विकास परियोजनाओं को गति दी जा सके। इसके साथ ही, ₹3,000 करोड़ और 3,340 करोड़ रुपये की मुद्रा विनिमय व्यवस्था (Currency Swap) पर सहमति बनी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi) और मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू (Mohammed Muizzu) के बीच आज माले में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद भारत और मालदीव ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर (India and Maldives Sign Key Agreements) किए। ये समझौते भारत और मालदीव के रिश्तों को आर्थिक, सुरक्षा, और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में एक नई दिशा देने वाले हैं।
व्यापार समझौता (FTA) की शुरुआत
दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) को लेकर बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई है, जिससे व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, यूनुस सरकार जनता के निशाने पर
26 Jul, 2025 09:16 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bangladesh Gopalganj Violence: बांग्लादेश के गोपालगंज में हाल ही में हुई हिंसा (Bangladesh Gopalganj Violence) ने देश की नई राजनीतिक व्यवस्था की एक काली छवि सामने ला दी है। सेना की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं । इससे जनता में बहुत आक्रोश है। विश्लेषकों का कहना है कि यह घटना यूनुस सरकार ( Yunus Government ) की कार्यशैली और उसकी नीतियों पर कई सवाल खड़े करती है। राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो इस हिंसा ने यह दिखाया है कि राजनीतिक असहिष्णुता और हिंसा को बढ़ावा देने वाले माहौल को रोकना कितना जरूरी है। गोपालगंज हिंसा (Gopalganj violence) से साफ है कि राजनीतिक तनाव केवल वहां के लोगों के लिए खतरा नहीं, बल्कि पूरे देश के लोकतंत्र के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। देश की नई सरकार को चाहिए कि वह ऐसे हालात पर काबू पाए और अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
यूनुस सरकार की कमजोरियां उजागर
यह हिंसा यूनुस सरकार की कमजोरियां उजागर करती है और नई राजनीतिक व्यवस्था की स्थिरता पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। इसके बावजूद, सरकार को चाहिए कि वह संवाद और समझौते के जरिए देश में शांति बहाल करे। सरकार की तरफ से इसे "राजनीतिक साजिश" बताया गया है, वहीं विपक्षी दलों ने इसे सरकार की "तानाशाही प्रवृत्ति" का नतीजा बताया।
JDA की कार्रवाई के बीच पहुंचे विधायक, अवैध कब्जे हटाने को लेकर जमकर विवाद
चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में मचेगी प्रशासनिक हलचल
एंटी पेपर लीक कानून पर बहस के बीच राहुल गांधी का बड़ा दांव, सरकार को घेरने की तैयारी
अब कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया? जिम्बाब्वे दौरे के बाद दिसंबर तक का पूरा कार्यक्रम
गोरखपुर में बोटिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो बोटों की भिड़ंत में गई पर्यटक की जान
अमेरिका-तुर्की रिश्तों में नया मोड़, S-400 हटाने की मांग बनी बड़ी बाधा
आइंस्टीन की महान खोज को मिली नई पुष्टि, वैज्ञानिकों ने फिर माना सिद्धांत सही
दतिया में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, CM मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल साथ आएंगे नजर
