नारी विशेष
गर्मियों में स्किन पर न लगाएं ये 3 घरेलू नुस्खे, आपकी खूबसूरती को हो सकता है नुकसान
27 Mar, 2025 05:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमूमन हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा बेदाग, निखरी और चमकदार दिखे. इसी वजह से लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. भारतीय परंपरा में नेचुरल चीजों से स्किन केयर करने का ट्रेंड सदियों से चला आ रहा है, और इनमें से कई नुस्खे वाकई कारगर होते हैं. वहीं गर्मियों में खासतौर पर स्किन का ख्याल रखने के लिए लोग कई तरह के घरेलु नुस्खें अपनाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ घरेलू उपाय, जिन्हें हम त्वचा के लिए फायदेमंद समझते हैं, वे दरअसल नुकसान भी पहुंचा सकते हैं?
कई बार बिना सोचे-समझे चेहरे पर कुछ ऐसी चीजें लगा लेते हैं, जो त्वचा के लिए हानिकारक होती हैं और हमारी स्किन को ड्राई, रैशेज से भरी या सेंसटिव बना सकती हैं. आज हम आपको बताएंगे तीन ऐसी चीजों के बारे में, जिन्हें भूलकर भी अपने चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए. ये चीजें आपको फायदा पहुंचाने के बजाय मुसीबत खड़ी कर सकती हैं.
1. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा को अक्सर स्क्रब या एक्ने ट्रीटमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये त्वचा के लिए बिल्कुल सेफ नहीं है. इसकी अल्कलाइन नेचर आपकी त्वचा के नेचुरल पीएच बैलेंस को बिगाड़ सकती है, जिससे त्वचा ड्राई, रेड और इरिटेटेड हो सकती है. इसके इस्तेमाल से स्किन ज्यादा ड्राई और सेंसटिव हो सकती है. साथ ही नेचुरल ऑयल हटने से इंफेक्शन और जलन का खतरा बढ़ जाता है. वहीं, लंबे समय तक इस्तेमाल से स्किन पतली और कमजोर हो सकती है. अगर आप स्किन एक्सफोलिएशन चाहते हैं, तो ओटमील, कॉफी स्क्रब या हल्दी और दही का मिश्रण बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं.
2. नींबू
नींबू का रस एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है, लेकिन इसमें सिट्रिक एसिड ज्यादा पाया जाता है, जो आपकी स्किन को ज्यादा सेंसटिव बना सकता है. खासकर धूप में निकलने के बाद नींबू लगाने से सनबर्न, रेडनेस और हाइपरपिगमेंटेशन का खतरा बढ़ जाता है. इसके साथ ही स्किन पर जलन, रैशेज और खुजली हो सकती है. त्वचा का पीएच बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे ड्राइनेस और स्किन डैमेज हो सकती है. इसलिए अगर आप स्किन ब्राइटनिंग चाहते हैं, तो खीरे का रस, एलोवेरा जेल या टमाटर का रस का इस्तेमाल कर सकते हैं.
3. बर्फ भी पहुंचा सकती है नुकसान
कई लोग स्किन को टाइट करने और सूजन कम करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, सीधे बर्फ लगाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है. बर्फ की ठंडक स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचा सकती है और फ्रॉस्टबाइटका खतरा बढ़ा सकती है. लंबे समय तक बर्फ लगाने से स्किन सेल्स डैमेज हो सकते हैं. साथ ही ब्लड सर्कुलेशन इफेक्ट हो सकता है, जिससे त्वचा पर दाग-धब्बे पड़ सकते हैं. अगर आप चेहरे पर ठंडक चाहते हैं, तो रोज वाटर या ठंडे खीरे के रस लगाएं.
गर्मियों में बच्चों के लिए बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक्स, सेहतमंद भी और टेस्टी भी
27 Mar, 2025 05:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए हेल्दी नेचुरल ड्रिंक्स पीनी चाहिए. हालांकि फ्रेश फील करने के लिए मार्केट वाली कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे हेल्थ को कई नुकसान हो सकते हैं. बच्चे भी कई बार गर्मी में बाहर से कोल्ड ड्रिंक पीने की जिद करते हैं, लेकिन सेहत को ध्यान में रखते हुए, इन ड्रिंक्स को अवॉइड करना जरूरी होता है क्योंकि मार्केट की कोल्ड ड्रिंक्स में कई तरह के केमिकल्स और शुगर होती है. तो चलिए जान लेते हैं ऐसी ही ड्रिंक्स के बारे में जो हेल्दी तो है हीं साथ में टेस्टी भी हैं. ऐसे में बच्चे भी इन ड्रिंक्स को खुश होकर पिएंगे.
गर्मी के दिनों में सबसे बेसिक ड्रिंक की बात करें तो लोग घरों में ज्यादातर नींबू पानी ही बनाकर पीते हैं. ये हेल्थ के लिए फायदेमंद रहता है, लेकिन नींबू पानी के अलावा भी आपके पास कई हेल्दी ड्रिंक्स के ऑप्शन हैं जो न्यूट्रिएंट्स रिच होती हैं और हीट स्ट्रोक से भी बचाव करने में हेल्प पुल हैं.
टैंगी आम पन्ना
गर्मी के दिनों में टैंगी आम पन्ना किसे पसंद नहीं होता है. ये स्वाद का तो खजाना है ही, इसके अलावा सेहत के लिए भी ये लाजवाब ड्रिंक है. खासतौर पर जब लू चलने लगती है तो आम पन्ना बेहद फायदेमंद ड्रिंक रहती है.
सत्तू का प्रोटीन रिच शरबत
गर्मी के लिए सत्तू का शरबत भी बेहतरीन हेल्दी ड्रिंक्स में से एक है. सत्तू का शरबत गर्म मौसम में शरीर को ठंडा रखने का काम तो करता ही है, इसके अलावा ये आपके शरीर में प्रोटीन की पूर्ति भी करता है, जिससे आपकी मसल्स को मजबूती मिलती है और एनर्जी भी बूस्ट होती है.
बेल का शरबत बनाएं
गर्मी के दिनों के लिए बेल का शरबत भी बढ़िया रहता है. ये शरीर को ठंडा रखने के साथ ही पाचन के लिए भी अच्छा रहता है. बेल का शरबत एसिडिटी, कब्ज आदि से बचाव करता है और त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने में भी कारगर रहता है. इससे लू से भी बचाव होता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है.
खस का टेस्टी शरबत
गर्मियों के लिए खस का शरबत भी फायदेमंद रहता है. इसमें कई न्यूट्रिएंट्स जैसे आयरन मैंगनीज आदि होते हैं. इसे पीने से न सिर्फ ठंडक महसूस होती है, बल्कि इम्यूनिटी बूस्ट होना, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार, ब्लड प्रेशर कंट्रोल, हीट स्ट्रोक से बचाव जैसे कई फायदे होते हैं.
सौंफ का शरबत बनाएं
पाचन के लिए सौंफ सबसे बढ़िया नेचुरल इनग्रेडिएंट माना जाता है और इसकी तासीर भी ठंडी होती है, इसलिए गर्मी के दिनों में सौंफ का शरबत भी एक बढ़िया ड्रिंक है. ये वेट कंट्रोल में भी कारगर रहता है.
मोहब्बत वाला शरबत
गर्मियों में आप मोहब्बत वाला शरबत बनाकर पी सकते हैं. इसे ठंडे दूध, रुहफ्जा और तरबूज से बनाया जाता है जो न्यूट्रिएंट्स रिच होने के साथ ही शरीर को ठंडक देगा और एनर्जी भी बूस्ट करेगा.
गर्मियों में स्किन के लिए फायदेमंद है अदरक, जानें कैसे करें इसका उपयोग
27 Mar, 2025 05:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अदरक का इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है. सब्जी या दाल, इसके बिना स्वाद अधूरा सा लगता है. मसाला होने के साथ-साथ अदरक का इस्तेमाल खांसी-जुकाम में भी किया जाता है. इसे खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है. सर्दियों में अदरक खाते हैं तो इससे शरीर को गर्माहट मिलती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है. आयुर्वेद और गट हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि गर्मियों में भी अदरक खाया जा सकता है. हालांकि, इसकी क्वांटिटी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दाग-धब्बे कम करने के साथ-साथ स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम करना है.
एंटी-एजिंग गुण: अदरक में एंटी-ऑक्सिडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो हमारी त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाने में मदद करती है. यह फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है. अदरक में मौजूद जिंजरोल नामक तत्व त्वचा में कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देते हैं.
सूजन करे कम: कई बार त्वचा पर सूजन, लालिमा और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं. नियमित तरीके से अदरक को खाने से इंफ्लामेशन नहीं होता. इससे रेडनेस की दिक्कत भी नहीं होती.
पिंपल्स के लिए: पिंपल्स को कम करने के लिए भी अदरक काफी फायदेमंद है. अदरक में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स का कारण बनने वाले बैक्टीरिया से निपटने में मदद करते हैं. पिंपल वाली जगह पर अदरक का पेस्ट लगाने से काफी फायदा होता है.
ग्लोइंग स्किन: अदरक में विटामिन C और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं. यह त्वचा को प्राकृतिक निखार देने में मदद करते हैं. अदरक का रस त्वचा की रंगत को सुधारने और उसे चमकदार बनाने में मदद कर सकता है. यह त्वचा के मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं के विकास को बढ़ावा देता है.
हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि गर्मियों में 4 से 5 ग्राम ही अदरक खाया करें. इससे ज्यादा अदरक खाने से पेट को नुकसान हो सकता है.
फेस पाउडर से मेकअप को रखें लंबे समय तक ताजगी से भरा, जानें सही पाउडर का चुनाव कैसे करें
26 Mar, 2025 05:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फेस पाउडर को ही कॉम्पैक्ट पाउडर के नाम से भी जाना जाता है, जो मेकअप का एक जरूरी हिस्सा होता है। मेकअप लंबे समय तक टिका रहे इसके लिए फेस पाउडर जरूर इस्तेमाल करना चाहिए, लेकिन इसके एप्लीकेशन और कौन सा पाउडर चुनना चाहिए...इसे चेहरे अक्सर महिलाएं कनफ्यूज रहती हैं, तो आज के लेख में हम मेकअप को फ्लॉलेस दिखाने में फेस पाउडर कैसे करता है सपोर्ट, जानेंगे इस बारे में।
स्किन टाइप और कॉम्पैक्ट शेड
फेस पाउडर के बारे में कहा जाता है कि जितना महंगा उतना अच्छा, लेकिन ये गलत है। महंगा नहीं बल्कि ये आपकी स्किन टोन से मैच करता हुआ होना चाहिए। मतलब देखकर ऐसा न करें कि आपने पाउडर इस्तेमाल किया है। पूरी तरह से नेचुरल लगना चाहिए। किसी वजह से स्किन टोन से मैचिंग पाउडर नहीं मिलता, तो ट्रांसल्यूसेंट पाउडर का इस्तेमाल करें।
तरह-तरह के फेस पाउडर
लूज पाउडरः यह देखने में नॉर्मल पाउडर की तरह ही लगता है और स्किन को इवन कर हल्की चमक देता है।
प्रेस पाउडरः मेकअप के बाद टचअप के लिए इसी पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।
शीयर पाउडरः इस पाउडर का इस्तेमाल चेहरे को एक्स्ट्रा ग्लो। देने के लिए हमेशा मेकअप के बाद किया जाता है।
मैट पाउडरः यह स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल एब्जॉर्ब करने के काम आता है।
कैसे पहचानें सही पाउडर?
- अच्छी क्वॉलिटी का फेस पाउडर हल्का और सिल्की टेक्सचर वाला होता है। मतलब ये चेहरे पर सेट होकर नेचुरल लुक देता है।
- खराब क्वॉलिटी का फेस पाउडर लगाने के बाद चेहरे पर महीन रेखाएं नजर लगती हैं। मेकअप पैची दिखने लगता है।
कॉम्पैक्ट कैसे लगाएं?
- कॉम्पैक्ट लगाने से पहले चेहरे पर आइस क्यूब रगड़ लें। इससे स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं और एक्स्ट्रा ऑयल भी हट जाता है। इसके बाद मेकअप ब्रश की फेस पाउडर लगाएं।
- फेअर स्किन के लिए पिंक अंडर टोन का कॉम्पैक्ट खरीदें, वहीं सांवली रंगत के लिए ऑरेंज अंडर टोन वाला कॉम्पैक्ट पाउडर लें।
अगर आप कौन सा फेस पाउडर खरीदें इसे लेकर कनफ्यूज़ हैं, तो आप Arcelia ब्रांड का focus on me कॉम्पैक्ट ट्राई कर सकती हैं। जो आपको देगा रेडिेएंट लुक। साथ ही ये स्किन को हाइड्रेट भी रखता है। इस कॉम्पैक्ट के इस्तेमाल से स्किन एकदम स्मूद और नेचुरल नजर आती है।
स्पंज से फेस पाउडर न लगाएं, क्योंकि यह अच्छी-खासी मात्रा में पाउडर सोख लेता है।
गर्मियों केलिए वॉटरप्रूफ कॉम्पैक्ट बेस्ट रहता है। ऑयली स्किन। है, तो शिमर कॉम्पैक्ट पाउडर लगाना अवॉयड करें।
सेंसिटिव स्किन होने पर मिनरल बेस्ड पाउडर का ही इस्तेमाल करें।
इस आसान विधि से घर पर बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल
26 Mar, 2025 05:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पनीर में मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं. यह प्रोटीन अच्छा सोर्स होता है. लोग इसे अलग-अलग तरह से अपनी डाइट में शामिल करते हैं. कई लोग पनीर भुर्जी, मटर पनीर या फिर परांठे बनाकर खाते हैं. वहीं पनीर काठी रोल भी बना सकते हैं.
पनीर काठी रोल बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. रेस्टोरेंट्स या फिर पार्टी में ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद करते हैं, लेकिन घर पर भी इसे बनाना आसान है. अगर आप पनीर से कोई स्वादिष्ट चीज बनाना चाहते हैं तो पनीर काठी रोल भी बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी
सामग्री
इसे बनाने के लिए चाहिए होगा 200 ग्राम पनीर, पराठा या रुमाली रोटी, प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च, 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 2 चम्मच हरा धनिया कटा हुआ, चाट मसाला, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 हल्दी पाउडर, 2 चम्मच दही, 2 चम्मच तेल या घी, नमक और नींबू का रस.
ऐसे बनाएं पनीर काठी रोल
पनीर काठी रोल बनाने के लिए एक बाउल में आटा और मैदा को मिलाकर आटा गूंथ लें. आप चाहें तो सिर्फ आटे भी उपयोग कर सकते हैं. इसके बाद प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर को काट लें. अदरक-लहसुन का पेस्ट तैयार करें. एक बड़े कटोरे में लहसुन और अदरक का पेस्ट, सरसों का तेल, नमक, काला नमक, काली मिर्च, नमक, घी, दही और सभी मसाले- लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नींबू रस, अजवाइन पाउडर डालें. कस्तूरी मेथी को क्रश करके बाउल में डालें और अच्छी तरह मिलाएं. अब पनीर को काटकर इस ग्रेवी में डालें. कटोरे को ढक दें और इसे कम से कम 30 मिनट तक के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें.
इसके बाद पैन में थोड़ा-सा तेल डालकर उसे गर्म करें और उसमें कटी हुई शिमला मिर्चा और प्याज डालकर फ्राई करें. इसमें आप नमक, गर्म मसाला और मिर्चपाउडर भी मिला सकते हैं. अब मैरिनेट किए हुए पनीर को इसमें डालकर 1 से 2 मिनट तक चलाएं. गूंथे हुए आटे का परांठा बनाएं और उस पर हरी चटनी लगाकर उसमें पनीर का पेस्ट भरें और फिर अपने पसंद के मुताबिक सॉस या ग्रीन चटनी के साथ इसे खाएं. आप इस रोल में अपनी पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं.
सिल्की और शाइनी होंगे बालों सत्तू का करे इस्तेमाल
26 Mar, 2025 05:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर्मियों में बढ़ता तापमान न सिर्फ सेहत को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि हमारी त्वचा और बालों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं, सूरज की हानिकारक UV Rays से बाल ड्राई और डैमेज हो जाते हैं। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर आप अपने बालों को हेल्दी बनाए रख सकते हैं। इससे वे लंबे, घने और मजबूत भी बनेंगे। आज हम आपको सत्तू के बारे में बताने जा रहे हैं। सत्तू आपके बालों की सेहत को सुधारने में मदद कर सकता है। प्रोटीन, फाइबर, आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर सत्तू न सिर्फ शरीर को ताकत देता है बल्कि बालों को भी मजबूती, लंबाई और शाइनी बनाता है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि ये आपके बालों को कैसे फायदा पहुंचाता है।
सत्तू काे एक तरह से सुपरफूड माना जाता है। जिसमें कई आवश्यक पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, आयरन, बायोटीन, फाइबर ओमेगा 3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस बालों को मजबूती प्रदान करते हैं।
बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है
सत्तू में मौजूद प्रोटीन और आयरन स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर हेयर फॉलिकल्स को पोषण देता है। इससे बालों की ग्रोथ तेज होती है और वे जल्दी लंबे होने लगते हैं।
बालों का झड़ना भी रोके
बाल झड़ने का एक मुख्य कारण पोषण की कमी भी होती है। ऐसे में सत्तू इस कमी काे पूरा कर सकता है। सत्तू में मौजूद आयरन और बायोटिन बालों को झड़ने से राेकते हैं।
डैंड्रफ से दिलाए राहत
सत्तू की तासीर ठंडी होती है। ये शरीर के गर्मी काे कंट्रोल करता है। ठंडा प्रभाव शरीर में गर्मी को नियंत्रित करता है, जिससे स्कैल्प हेल्दी रहता है और डैंड्रफ की समस्या नहीं होती। साथ ही, यह स्कैल्प पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।
बालों को बनाए शाइनी और सिल्की
सत्तू में मिनरल्स अधिक मात्रा में होते हैं। यही कारण है कि सत्तू बालों को अंदर से मॉइश्चराइज करता है। इससे वे रूखे और बेजान नहीं नजर आते हैं। रोजाना सत्तू का सेवन करने से बाल नेचुरली शाइनी और सिल्की हो जाते हैं।
ऐसे करें सत्तू का इस्तेमाल
रोजाना सुबह खाली पेट सत्तू का पानी या शरबत पीने से बालों को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
सत्तू को हेयर मास्क के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आप बालों की हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो सत्तू को अपनी डेली डाइट में शामिल करें। आप इसे पराठा, लड्डू, चीला या सूप के रूप में भी खा सकते हैं।
इस आसान विधि से घर पर बनाएं लाल मिर्च का भरवां अचार, सालों तक नहीं होगा खराब
25 Mar, 2025 04:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारतीय खाने की पहचान उसके मसालेदार स्वाद में छिपी होती है, और जब बात हो अचार की, तो लाल मिर्च का भरवां अचार हर खाने को खास बना देता है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ा देता है बल्कि इसकी खुशबू और मसालेदार स्वाद हर खाने के साथ जादू कर देते हैं। दादी-नानी के जमाने में अचार बनाना सिर्फ स्वाद से जुड़ी बात नहीं थी, बल्कि यह एक परंपरा थी, जिसमें प्यार, देखभाल और सही तकनीक का मिश्रण होता था। बाजार के अचारों में प्रिजर्वेटिव और मिलावट होने के कारण अब घर का बना अचार ही सबसे बेहतर ऑप्शन है। खास बात यह है कि इस पारंपरिक रेसिपी से बना अचार सालों तक खराब नहीं होता और इसका स्वाद समय के साथ और भी बढ़ जाता है। अगर आपको भी घर पर शुद्ध, मसालेदार और लंबे समय तक टिकने वाला लाल मिर्च का भरवां अचार बनाना है, तो यह आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी आजमा सकते हैं।
लाल मिर्च का भरवां अचार बनाने के लिए सामग्री
लाल मिर्च (मोटी और लंबी वाली) – 500 ग्राम
सरसों का तेल – 1 कप
सौंफ (मोटी और पिसी हुई) – 4 बड़े चम्मच
मेथी दाना – 2 बड़े चम्मच
कलौंजी – 1 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
हींग – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
अमचूर पाउडर – 2 बड़े चम्मच
गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) – 2 बड़े चम्मच (अगर मीठा स्वाद चाहिए)
नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च का भरवां अचार बनाने की विधि
सबसे पहले लाल मिर्च को अच्छे से धोकर कपड़े से सुखा लें।
अब इनका डंठल काट लें और चाकू से बीच में लंबाई में चीरा लगा दें, लेकिन ध्यान रखें कि मिर्च दो टुकड़ों में न कटे।
मिर्चों को धूप में 2-3 घंटे के लिए सुखाएं, ताकि इनमें बची हुई नमी निकल जाए।
एक पैन में सरसों का तेल हल्का गुनगुना कर लें और इसे ठंडा होने दें।
अब एक कटोरी में सौंफ, मेथी दाना, कलौंजी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग, नमक और अमचूर पाउडर डालें।
अगर आपको अचार में हल्की मिठास पसंद है, तो गुड़ को कद्दूकस करके इसमें मिला लें।
अब इस मसाले में 2 बड़े चम्मच नींबू का रस और 2-3 चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि यह गीला हो जाए और मिर्च में भरने लायक बन जाए।
अब हर लाल मिर्च के अंदर तैयार मसाले को अच्छे से भरें और हल्के हाथ से दबाएं, ताकि मसाला बाहर न गिरे।
सभी मिर्चों को भरकर एक सूखे और साफ कांच के जार में रखें।
अब बचा हुआ सरसों का तेल गर्म करें और इसे ठंडा होने दें।
जब तेल ठंडा हो जाए, तो इसे मिर्चों के ऊपर डालें, ताकि सारी मिर्चें तेल में डूबी रहें।
जार का ढक्कन टाइट बंद करें और इसे 2-3 दिन तक धूप में रखें, ताकि अचार अच्छी तरह मिक्स हो जाए और पक जाए।
स्पेशल टिप्स
साफ-सुथरे और सूखे हाथों से ही अचार छूएं, वरना नमी से यह जल्दी खराब हो सकता है।
अचार को हमेशा कांच या सिरेमिक के जार में स्टोर करें, प्लास्टिक के डिब्बे से इसका स्वाद बिगड़ सकता है।
अगर तेल कम लगे, तो ऊपर से और सरसों का तेल डालें, ताकि अचार हमेशा तेल में डूबा रहे।
इस अचार को आप 6-12 महीने तक आराम से स्टोर कर सकते हैं।
बालों को मजबूत और चमकदार बनाएगा नींबू का रस, ऐसे करे इस्तेमाल
25 Mar, 2025 04:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में मौजूद नींबू सिर्फ एक स्वाद बढ़ाने वाली चीज नहीं, बल्कि बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। जी हां, नींबू के रस में मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल एसिडिक गुण बालों की सेहत को बेहतर बनाते हैं। यह स्कैल्प की गहरी सफाई करने, बालों की ग्रोथ बढ़ाने और उन्हें सॉफ्ट और शाइनी बनाने में सहायक हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि नींबू का रस आपके बालों के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है और इसे सही तरीके से कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है
नींबू के रस के फायदे
- बालों की तेज ग्रोथ में मददगार- नींबू का रस कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे बालों की ग्रोथ तेज होती है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है, जिससे बाल झड़ने की समस्या भी कम होती है।
- डैंड्रफ को जड़ से खत्म करे- नींबू के एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प से डैंड्रफ हटाने में मदद करते हैं। इसका एसिडिक नेचर स्कैल्प का पीएच बैलेंस करता है, जिससे खुजली की समस्या खत्म हो जाती है।
- ऑयली बालों से छुटकारा- जिनके बाल जल्दी चिपचिपे और ऑयली हो जाते हैं, उनके लिए नींबू एक बेहतरीन उपाय है। यह एक्स्ट्रा सीबम कंट्रोल कर स्कैल्प को साफ और फ्रेश बनाता है।
- बालों में नेचुरल शाइन लाए- नींबू के रस से बालों की ऊपरी परत स्मूथ हो जाती है, जिससे वे ज्यादा शाइनी और सिल्की दिखते हैं। यह बालों की प्राकृतिक नमी को बनाए रखता है और ड्राइनेस को कम करता है।
- स्कैल्प इन्फेक्शन और खुजली से राहत- नींबू का एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को इन्फेक्शन से बचाता है और खुजली को दूर करता है। यह पोर्स को खोलकर स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखता है।
इस्तेमाल करने का तरीका
- नींबू और नारियल तेल- दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच नारियल तेल मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करें और 30 मिनट बाद नॉर्मल पानी और माइल्ड शैम्पू से वॉश करें।
- नींबू और एलोवेरा जेल- स्कैल्प पर एलोवेरा और नींबू का मिक्सचर लगाने से बालों की नमी बरकरार रहती है और डैंड्रफ की समस्या दूर होती है।
- नींबू और दही- दही और नींबू दोनों को बराबर मात्रा में मिक्स कर लगाने से बालों में नेचुरल कंडीशनिंग होती है और वे सॉफ्ट हो जाते हैं।
- नींबू और आंवला पाउडर इन दोनों को मिक्स कर बालों पर लगाने से यह हेयर फॉल रोकने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती है।
ध्यान रखें
- नींबू के रस को सीधे स्कैल्प पर लगाने से बचें, इसे हमेशा किसी सामग्री के साथ मिलाकर लगाएं।
- सप्ताह में 1-2 बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें, वरना आपके बाल ड्राई भी हो सकते हैं।
Aloe Vera Gel खरीदने से पहले जानें असली और नकली का अंतर, 5 आसान टिप्स
25 Mar, 2025 04:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बाजार में मिलने वाले हर एलोवेरा जेल पर भरोसा करना सही नहीं है। जी हां, क्या आप जानते हैं कि नकली और केमिकल-बेस्ड जेल का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा को फायदा नहीं, बल्कि नुकसान हो सकता है? अब सवाल यह है कि असली और नकली एलोवेरा जेल की पहचान कैसे करें? तो आइए, आज यहां हम आपको ऐसे 5 आसान टिप्स बताएंगे, जो असली एलोवेरा जेल की पहचान करने में आपकी मदद करेंगे, ताकि आप बेफिक्र होकर अपनी स्किन का ख्याल रख सकें।
रंग और टेक्सचर देखें: असली एलोवेरा जेल हल्का ट्रांसपेरेंट या हल्का हरा होता है। अगर कोई जेल बहुत ज्यादा गाढ़ा हरा या सफेद दिख रहा है, तो वह नकली हो सकता है। साथ ही, असली जेल का टेक्सचर लाइट और वॉटरी होता है, जबकि नकली जेल चिपचिपा या बहुत गाढ़ा हो सकता है।
इंग्रीडिएंट लिस्ट को ध्यान से पढ़ें: जब भी एलोवेरा जेल खरीदें, उसकी इंग्रीडिएंट लिस्ट जरूर पढ़ें। अगर उसमें एलोवेरा के अलावा बहुत सारे केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव्स (जैसे पैराबेन, आर्टिफिशियल फ्रेग्रेंस) मिलाए गए हैं, तो वह शुद्ध एलोवेरा जेल नहीं है। असली एलोवेरा जेल में एलोवेरा की मात्रा 90% से ज्यादा होनी चाहिए।
खुशबू से करें पहचान: असली एलोवेरा जेल की खुशबू हल्की और नेचुरल होती है। अगर जेल में बहुत स्ट्रॉन्ग और आर्टिफिशियल खुशबू आ रही है, तो यह नकली हो सकता है। बाजार में कई नकली जेल तेज महक वाले होते हैं, जो असली एलोवेरा जेल से बिल्कुल अलग होते हैं।
पैकेजिंग और ब्रांड: हमेशा किसी अच्छी और भरोसेमंद कंपनी का ही एलोवेरा जेल खरीदें। लोकल ब्रांड्स या अनजान कंपनियों के जेल से बचें, क्योंकि उनमें अशुद्धियां हो सकती हैं। साथ ही, पैकेजिंग पर ‘100% Pure Aloe Vera’ या ‘No Added Chemicals’ लिखा हो, तब भी उसके इंग्रीडिएंट्स को जरूर पढ़ें।
स्किन पर करें पैच टेस्ट: अगर आपने एलोवेरा जेल खरीदा है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले स्किन टेस्ट जरूर करें। थोड़ा सा जेल हाथ पर लगाएं, अगर उसमें जलन, खुजली या चिपचिपाहट महसूस हो, तो इसका मतलब है कि वह प्योर नहीं है। असली एलोवेरा जेल को लगाने पर हल्की ठंडक मिलती है और यह त्वचा में जल्दी समा जाता है।
असली और नकली एलोवेरा जेल की पहचान करना बहुत जरूरी है, ताकि आपकी स्किन को किसी भी तरह का नुकसान न हो। हमेशा अच्छी क्वालिटी का जेल खरीदें और ऊपर बताए गए टिप्स को ध्यान में रखें। अगर संभव हो, तो घर पर ही फ्रेश एलोवेरा जेल निकालकर इस्तेमाल करें, ताकि आपको शुद्ध और केमिकल-फ्री जेल मिले।
इस आसान विधि से घर पर बनाएं अदरक-लहसुन की चटनी
24 Mar, 2025 04:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
क्या आपको पता है कि अदरक-लहसुन की यह चटनी सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है? यह न सिर्फ पाचन में मदद करती है, बल्कि इम्युनिटी भी बढ़ाती है और सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में कारगर मानी जाती है। सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं और जब आप इसे परोसेंगे, तो हर कोई आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेगा। तो देर किस बात की? आइए, जानते हैं इसे बनाने की आसान और झटपट वाली रेसिपी।
अदरक-लहसुन की चटनी बनाने के लिए सामग्री
अदरक – 2 इंच टुकड़ा (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
लहसुन – 10-12 कलियां
टमाटर – 2 (मीडियम शेप के, कटे हुए)
सूखी लाल मिर्च – 4-5 (या स्वादानुसार)
जीरा – 1 टीस्पून
नींबू का रस – 1 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
सरसों का तेल – 1 टीस्पून
पानी – 2-3 टेबलस्पून (जरूरत के अनुसार)
अदरक-लहसुन की चटनी बनाने की विधि
स्टेप 1: सामग्री को भूनें
एक पैन में सरसों का तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें।
जब जीरा चटकने लगे, तो सूखी लाल मिर्च, अदरक और लहसुन डालें।
इन्हें 1-2 मिनट तक हल्का भूनें, ताकि इनका कच्चापन खत्म हो जाए।
स्टेप 2: टमाटर डालें और पकाएं
अब कटे हुए टमाटर डालें और हल्की आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं।
जब टमाटर नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा होने दें।
स्टेप 3: पीसकर चटनी तैयार करें
जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे मिक्सी में डालें।
इसमें नमक और नींबू का रस डालें।
अब थोड़ा-सा पानी डालकर दरदरा या चिकना पीस लें, जैसा आपको पसंद हो।
स्टेप 4: तैयार है तीखी और स्वादिष्ट चटनी
अदरक-लहसुन की बेहतरीन चटनी तैयार है। इसे एक बाउल में निकालें और परोसें।
अदरक-लहसुन की चटनी के फायदे
पाचन में मददगार: इसमें मौजूद अदरक और लहसुन डाइजेशन को मजबूत बनाते हैं।
इम्युनिटी बढ़ाए: लहसुन और अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
सर्दी-खांसी से राहत: यह चटनी शरीर को गर्म रखने में मदद करती है, जिससे सर्दी-खांसी में आराम मिलता है।
स्वाद बढ़ाने वाली: यह किसी भी खाने के साथ एकदम परफेक्ट जाती है, खासकर पराठे, दाल-चावल और स्नैक्स के साथ।
चेहरे की खोई चमक लौटाएगा गेहूं का आटा, बस इन 4 चीजों को करें मिक्स
24 Mar, 2025 04:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आमतौर पर जब भी स्किन केयर की बात आती है, तो लोगों के मन में सबसे पहला ख्याल बेसन या एलोवेरा का ही आता है। हालांकि, अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए आप गेहूं के आटे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
जी हां, आपने सही सुना है। हम बात कर रहे हैं गेहूं के आटे की, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर रोटी बनाने के लिए किया जाता है। शायद इसलिए आप स्किन केयर के लिए इसका इस्तेमाल सुनकर हैरान हो गए हैं, लेकिन यह पूरी तरह सच है। आप चमकती और दमकती त्वचा के लिए गेहूं के आटे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे तरीकों के बारे में, जिनकी मदद से आप स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
ऑयली स्किन के लिए गेहूं का आटा और दूध
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो गेहूं का आटा आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके लिए आपको बस 2 बड़े चम्मच आटा और 2 बड़े चम्मच दूध को मिलाकर इनका पेस्ट बनाना होगा। अब इस तैयार पेस्ट को रेगुलर फेस पैक की तरह चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। फिर से 15 मिनट तक सूखने दें और बाद में नॉर्मल पानी से मुंह धो लें।
डल स्किन के लिए आटा, गुलाब जल और दूध
रोज भी भागदौड़ और कामकाज के चलते सिर्फ शरीर ही नहीं अक्सर स्किन भी थक जाती है, जिसकी वजह से स्किन डल नजर आने लगती है। ऐसे में गेहूं के आटे की मदद से आप अपनी स्किन को रिफ्रेश बना सकते हैं। इसके लिए 2 बड़े चम्मच गेहूं के आटे में दूध और गुलाब जल को एक साथ मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपको टैनिंग दूर करने में मदद मिलेगी और दूध-गुलाब जल स्किन को रिफ्रेश बनाएंगे।
हाइड्रेशन के लिए आटा, शहद और दही
अगर आप अपनी स्किन को हाइड्रेटिंग बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी गेहूं के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच गेहूं का आटा, 2 बड़े चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट का फेस मास्क बनाएं अच्छी तरह से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। लगाने के बाद इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।
रोज रात को सोने से पहले ये खास रूटीन करे फॉलो, हर कोई पूछेगा खूबसूरती का राज
22 Mar, 2025 06:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
खूबसूरत दिखने की चाहत हर किसी की होती है। लेकिन अब भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के चेहरे का रंग फीका पड़ता जा रहा है। चमकती त्वचा और रेशमी बालों के साथ जागने का सपना जैसे मानो अधूरा हो गया है। आपको बता दें कि सुबह सोकर उठने पर परफेक्ट लुक पाना कोई बड़ी चुनौती नहीं है। रात के समय सही ब्यूटी रूटीन अपनाकर आप स्किन और बालों को जरूरी पोषण दे सकते हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन तो ग्लोइंग बनेगी ही, साथ-साथ आपके बाल सिल्की और मजबूत बनेंगे। आज हम आपको अपने इस लेख में कुछ ब्यूटी हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको रोज रात को सोने से पहले फॉलो करना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं-
रात में जरूर लगाएं मॉइश्चराइजर: आपको बता दें कि चेहरे और बालों की खूबसूरती के लिए रात का समय सबसे सही माना जाता है। इस समय आप जो भी रूटीन अपनाते हैं वह अच्छे से काम कर पाता है। आप रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। ये त्वचा की नमी को बनाए रखेगा। इससे चेहरे की चमक भी दाेगुनी हो जाएगी।
सिल्क पिलो कवर का करें इस्तेमाल: सिल्क का तकिया आपके बालों और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये चेहरे की झुर्रियों को कम करता है। साथ ही बालों को टूटने से भी रोकता है। इससे आपके बालों में प्राकृतिक रूप से नमी बनी रहती है। इसके अलावा ये बालों में चमक भी बनाए रखता है।
लिप बाम जरूर लगाएं: फटे हुए होंठ भी आपकी खूबसूरती पर दाग लगाने का काम करते हैं। इसलिए रोज रात को सोने से पहले अपने होंठों पर हाइड्रेटिंग लिप बाम लगाएं। इससे आपके होंठ सॉफ्ट बनेंगे और गुलाबी नजर आएंगे।
हाथ-पैर बनेंगे मुलायम: अगर आपके हाथ पैर फटे हुए नजर आते हैं तो आपको रोजाना सोने से पहले मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। इसके बाद मोजे और दस्ताने पहन कर सोना चाहिए। ये हाइड्रेशन को लॉक कर देते हैं, जिससे सुबह तक आपकी त्वचा मुलायम हो जाती है।
हेयर मास्क का करें इस्तेमाल: जब भी आप सोने जाएं तो डीप कंडीशनिंग करने वाले हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। ये बालों की नमी को बनाए रखते हैं। इससे बालों का झड़ना भी कम होता है। आप चाहें ताे रात में अपने बालों पर नारियल का तेल, एलोवेरा या आर्गन ऑयल लगाकर सोएं। सुबह उठकर शैंपू कर लें।
इस आसान विधि से घर पर बनाएं रिफ्रेशिंग और टेस्टी तरबूज का शरबत
22 Mar, 2025 06:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तरबूज का शरबत बनाना बहुत ही आसान और ताजग़ी भरा होता है। यह गर्मी के दिनों में बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज का शरबत पीने से न केवल शरीर को ठंडक मिलती है बल्कि यह पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है। इसे गर्मी के दिनों में जरूर ट्राई करें! यहां तरबूज का शरबत बनाने की आसान रेसिपी दी गई है। आइए जानें। गर्मियों में पिएं तरबूज का शरबत, पीने के मिलेंगे कई फायदे।
सामग्री :
- 2-3 चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
- 1 मध्यम आकार का तरबूज (लगभग 4-5 कप कटे हुए टुकड़े)
- 1 कप ठंडा पानी
- 1 चम्मच नींबू का रस (ऑप्शनल)
- बर्फ के टुकड़े (सर्व करने के लिए)
- पुदीने की पत्तियां (सजाने के लिए)
विधि :
- तरबूज को धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- बीजों को अलग कर दें (अगर बीज रह जाएं तो शरबत में कड़वाहट आ सकती है)।
- तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालें और इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें जब तक कि यह एक स्मूद प्यूरी न बन जाए।
- ब्लेंड किए हुए तरबूज को एक छलनी या मलमल के कपड़े से छान लें ताकि गूदा अलग हो जाए और केवल रस ही रह जाए।
- छने हुए तरबूज के रस में चीनी और ठंडा पानी मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाएं ताकि चीनी पूरी तरह से घुल जाए।
- अगर आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं, इससे शरबत का स्वाद और बढ़ जाएगा।
- तरबूज के शरबत को गिलास में डालें और ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें।
- पुदीने की पत्तियों से सजाकर सर्व करें।
मेकअप करते समय ध्यान रखे इन जरूरी बातों का, इससे आपकी त्वचा बनी रहेगी हेल्दी
22 Mar, 2025 05:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोशल लाइफ हो या फिर सोशल मीडिया, खुद को ठीक ढंग से प्रेजेंट करने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। आज कल लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी मेकअप कराने लगे हैं। मेकअप न केवल खूबसूरती को निखारने का काम करता है बल्कि यह आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। ये अब अपनी पहचान को संवारने का भी माध्यम बन चुका है। हालांकि कई लोग मेकअप को केवल दिखावे से जोड़कर देखते हैं लेकिन वास्तव में मेकअप के कई फायदे होते हैं। यह न केवल अच्छा लुक देता है, बल्कि कई तरह से मानसिक और सामाजिक प्रभाव भी डालता है। आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि मेकअप क्यों जरूरी होता है। इसके क्या फायदे हो सकते हैं।
सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाता है मेकअप
मेकअप करने से लुक काफी अच्छा आ जाता है। जब आप अच्छी दिखती हैं तो हर कोई आपकी तारीफ करता है। ऐसे में खुद-ब-खुद आपमें सेल्फ कॉन्फिडेंस आ जाता है। खासकर जब किसी पार्टी, इंटरव्यू या खास मौके पर जाना हो तो मेकअप आत्मविश्वास को दोगुना कर सकता है।
स्किन को करता है प्रोटेक्ट
आपको बता दें कि मेकअप सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने का ही जरिया नहीं है। ये हमारी स्किन की सुरक्षा भी करता है। फाउंडेशन और प्राइमर चेहरे को धूल, धूप और प्रदूषण से बचाने का काम करते हैं। सनस्क्रीन भी त्वचा को हानिकारक UV Rays से बचाते हैं।
खामियों को छुपाता है मेकअप
कई बार चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे या डार्क सर्कल्स हुए रहते हैं। मेकअप करने से इन्हें छिपाने में मदद मिलती है। एक क्लीन और फ्रेश लुक मेकअप से पाया जा सकता है।
खुद को एक्सप्रेस करने का बेस्ट तरीका
मेकअप एक आर्ट की तरह होता है। कोई हल्का और नेचुरल लुक पसंद करता है, तो कोई बोल्ड और ग्लैमरस लुक अपनाना चाहता है। अलग-अलग रंग और स्टाइल आजमाकर अपने लुक में नयापन लाया जा सकता है।
मूड को करता है बेहतर
मेकअप करने से आप अपने आपको खुशी दे सकती हैं। दरअसल ये मूड को भी बेहतर बनाने का काम करता है। जब आप अपने लुक से खुश होती हैं तो पूरे दिन एनर्जी और पॉजिटिविटी बनी रहती है।
पड़ता है अच्छा इम्प्रेशन
कई बार हमें ऑफिस की मीटिंग्स अटेंड करने बाहर जाना होता है। ऐसे में आपका लुक एकदम परफेक्ट होना चाहिए। मेकअप ही वह जरिया है जो आपकी पर्सनालिटी को निखारने में मदद करता है और Positive Impression डालता है।
खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन के लिए इन तरीकों से करें चुकंदर का इस्तेमाल
20 Mar, 2025 05:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चुकंदर आमतौर पर सलाद का एक जरूरी हिस्सा होता है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो स्किन सेल्स को रिपेयर करता है और सन डैमेज और प्रदूषण से होने वाले नुकसान को भी रिवर्स करता है। चुकंदर पिग्मेंटेशन कम करता है और मुंहासे के दाग भी लाइट करता है।
चुकंदर को फेस पैक या फेस मास्क की तरह इस्तेमाल करने से ये चेहरे पर इंस्टेंट पिंकिश ग्लो लाता है, जिससे चेहरा खिला खिला दिखता है। साथ ही रोजाना इसे खाने से स्किन फ्रेश दिखती है, ये हमेशा हाइड्रेटेड बनी रहती है और स्किन की इलास्टिसिटी भी बढ़ती है। चुकंदर होंठो पर मौजूद हाइपरपिगमेंटेशन को भी दूर करता है और इन्हें नेचुरल पिंक बनाता है।
चुकंदर इस्तेमाल करने का तरीका
स्किन के लिए चुकंदर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है इसका पाउडर बना कर स्टोर कर लेना। पाउडर बनाने के लिए चुकंदर को छील कर साफ करें। इसकी पतली गोल स्लाइस काटें और धूप में सुखा लें। जब ये पूरी तरह सूख कर क्रिस्प हो जाए तो इसका पाउडर बना लें। इसे फ्रिज में एक महीने तक के लिए स्टोर किया जा सकता है। इस पाउडर को फेस पैक, फेस स्क्रब, लिप स्क्रब, फेस मास्क जैसी किसी भी स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें और अपनी स्किन को दें चुकंदर के अद्भुत गुणों का लाभ।
चेहरे के लिए कुछ ऐसे करें चुकंदर का इस्तेमाल
2 टेबलस्पून चुकंदर का रस, 2 टेबलस्पून बेसन ½ टेबलस्पून दही मिलाएं और फेस पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर लगा कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए छुड़ाएं। हफ्ते में एक दिन इस पैक को लगाएं। चेहरे में ग्लो दिखना शुरू हो जाएगा।
2 टेबलस्पून चुकंदर के जूस में 2 टेबलस्पून शहद मिलाएं। इस मिक्स में कॉटन बॉल डालें, फेस और नेक पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। हल्के गर्म टॉवेल से वाइप करें। चुकंदर में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट स्किन के कॉलेजन लेवल को बूस्ट करता है, इससे स्किन की इलास्टिसिटी में सुधार होता है जिससे स्किन सॉफ्ट और स्मूथ होती है।
1 टेबलस्पून चुकंदर का पाउडर, 1 टेबलस्पून संतरे के छिलके का पाउडर को दो चम्मच पानी के साथ मिक्स करें और पेस्ट तैयार करें। आयरन और विटामिन सी से भरपूर चुकंदर हाइपरपिगमेंटेशन दूर करता है। विटामिन सी युक्त संतरे का छिलका भी डार्क स्पॉट को हल्का करता है जिससे स्किन में इंस्टेंट ग्लो आता है।
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य
भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर, एक की जान गई
मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, भोपाल-इंदौर में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू
सोशल मीडिया और मीडिया मैनेजमेंट का बड़ा रोल
