नारी विशेष
गुलाब जल से पाएं गुलाब जैसी कोमल त्वचा, हर कोई पूछेगा आपका ब्यूटी सीक्रेट
28 Apr, 2025 05:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर्मियों में धूल-प्रदूषण और पसीने से खूबसूरती पर गहरा असर पड़ता है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स खरीद कर लाते हैं। जिससे कुछ खास असर देखने को नहीं मिलता है। वहीं कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। कोई हल्दी दूध बेसन लगाता है, तो कोई एलोवेरा जेल, दही, शहद से अपनी त्वचा की देखभाल करता है। महंगे प्रोडक्ट्स से कई गुना ज्यादा फायदेमंद घरेलू नुस्खा माना जाता है। अगर आप भी गर्मी में अपने चेहरे की खाेई हुई रंगत वापस पाना चाहते हैं तो गुलाब जल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये आपकी स्किन को ढेरों फायदे पहुंचाने में मददगार है। आज हम आपकाे अपने इस लेख में स्किन के लिए गुलाब जल के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
त्वचा को रखे तरोताजा : गर्मियों में हमारी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इससे चेहरे पर थकान नजर आता है। ऐसे में गुलाब जल आपके चेहरे के लिए वरदान से कम नहीं होता है। चेहरे पर गुलाब जल स्प्रे करने से ताजगी मिलती है। यह स्किन को हाइड्रेट रखता है।
नेचुरल टोनर : गुलाब जल एक बेहतरीन नेचुरल टोनर है। यह स्किन के पोर्स को टाइट करने में कारगर माना जाता है। ये चेहरे पर जमी गंदगी को बाहर निकालता है। फेस वॉश के बाद गुलाब जल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे स्किन की सफाई ज्यादा अच्छे से होती है। इससे चेहरा दमकने लगता है।
मुंहासों को करे कम : गुलाब जल में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये चेहरे से बैक्टीरिया हटाने में मदद करते हैं। अगर आप पिंपल्स और मुंहासों की समस्या से जूझ रहे हैं ताे गुलाब जल का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें नींबू भी मिलाया जा सकता है।
रेडनेस की समस्या से राहत : गर्मियों में अक्सर हमारी त्वचा लाल हो जाती है। इसके लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे स्किन का पीएच बैलेंस ठीक रहता है।
डार्क सर्कल्स से बचाए : गुलाब जल को रुई में भिगोकर आंखों पर रखने से डार्क सर्कल्स कम होते हैं। इससे आंखों की थकान भी दूर होती है। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं तो ये तरीका जरूर अपनाएं।
स्किन को देता है नेचुरल ग्लो : अगर आप बिना किसी केमिकल प्रोडक्ट के ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो गुलाब जल को अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें। आप रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में दमकती हुई त्वचा मिल जाएगी।
इस बार गर्मियों में बनाएं रिफ्रेशिंग वॉटरमेलन पन्ना, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का फायदा
28 Apr, 2025 05:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
तरबूज के साथ-साथ तरबूज से बनी ड्रिंक्स भी गर्मियों में सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं। अगर आपने भी कभी तरबूज का पन्ना बनाकर नहीं देखा है तो आपको इस बार गर्मियों में इस कमाल की देसी ड्रिंक को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। तरबूज से बनी इस ड्रिंक का टेस्ट वाकई में किसी का भी दिल जीत सकता है।
ठंडक पहुंचाने वाली ड्रिंक
तरबूज का पन्ना पीने से आपकी बॉडी में ठंडक पहुंचेगी जिससे आप गर्मियों में होने वाले साइड इफेक्ट्स से काफी हद तक बच सकते हैं। तरबूज का पन्ना पीने से आप एनर्जेटिक फील करेंगे। आइए इस देसी ड्रिंक की स्पेशल रेसिपी के बारे में जानते हैं।
सामग्री :
2 कप कटा हुआ तरबूज (बीज रहित)
1/4 कप पुदीने की पत्तियां
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई, वैकल्पिक)
1/2 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/4 चम्मच काला नमक (सेंधा नमक भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
1-2 चम्मच नींबू का रस (स्वादानुसार)
1 चम्मच चीनी या शहद (ऑप्शनल, तरबूज की मिठास के अनुसार)
बर्फ के टुकड़े (परोसने के लिए)
पानी आवश्यकतानुसार
विधि :
सबसे पहले कटे हुए तरबूज के टुकड़ों को एक ब्लेंडर में डालें और अच्छी तरह से ब्लेंड करके स्मूद प्यूरी बना लें।
अब ब्लेंडर में पुदीने की पत्तियां, बारीक कटी हरी मिर्च (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं), कद्दूकस किया हुआ अदरक, भुना जीरा पाउडर और काला नमक डालें।
सभी सामग्री को एक साथ फिर से ब्लेंड करें ताकि पुदीना और अदरक अच्छी तरह से पिस जाएं और उनका स्वाद तरबूज के साथ मिल जाए।
अगर आपको पन्ने में रेशे या बीज के छोटे कण महसूस हो रहे हैं, तो आप मिश्रण को एक महीन छलनी से छान सकते हैं। हालांकि, बिना छाने पीने से फाइबर की मात्रा बनी रहती है।
छाने हुए या बिना छाने मिश्रण में नींबू का रस और चीनी या शहद (अगर यूज कर रहे हैं) मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाएं ताकि चीनी घुल जाए। तरबूज की मिठास के अनुसार चीनी की मात्रा को बैलेंस करें।
अब जरूरत के मुताबिक ठंडा पानी मिलाएं। आप इसे गाढ़ा या पतला अपनी पसंद के अनुसार रख सकते हैं।
तरबूज पन्ना को कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा करें।
ठंडा-ठंडा तरबूज पन्ना बर्फ के टुकड़ों के साथ परोसें और गर्मी के इस नए स्वाद का आनंद लें।
इन 5 टिप्स से पाएं कोरियन ग्लास स्किन, हर कोई पूछेगा आपका ब्यूटी सीक्रेट
28 Apr, 2025 05:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोरियन स्किन के बारे में कौन नहीं जानता? कोरियाई ग्लास स्किन Glass Skin अब एक ट्रेंड बन चुका है, जिसे पाने की चाहत हर किसी के दिल में है। यह त्वचा ऐसी होती है, जो बिलकुल ग्लोइंग, स्मूद और साफ-सुथरी दिखती है, जैसे उसमें कोई धब्बा या फोल्ड न हो। आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा ऐसी दिखे, तो आपको कोरियाई स्किनकेयर रूटीन को अपनाना होगा। जानिए, वो 5 आसान स्किनकेयर टिप्स, जिनसे आप भी पा सकते हैं कोरियन ग्लास स्किन।
डबल क्लींजिंग : किसी भी ब्यूटी रूटीन की सबसे पहली और अहम कड़ी है क्लीनिंग। अगर आपकी त्वचा साफ नहीं होगी तो आपकी स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का असर भी कम होगा। कोरियाई रूटीन में, डबल क्लींजिंग को बहुत अहम माना जाता है। पहले आप ऑयल-बेस्ड क्लींजर से मेकअप और गंदगी हटाएं, फिर एक जल आधारित क्लींजर से अपनी त्वचा को अच्छे से साफ करें। इससे आपके चेहरे की सारी गंदगी और एक्सट्रा ऑइल हट जाएगी, और आपकी त्वचा फिर से ताजगी से भर जाएगी।
टोनर भी है जरूरी : टोनर आपकी त्वचा के pH लेवल को बैलेंस करता है और स्किन को हाइड्रेट करता है। कोरियाई रूटीन में हाइड्रेटिंग टोनर का इस्तेमाल सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह त्वचा में नमी बनाए रखता है। टोनर त्वचा को क्लींजिंग के बाद और भी साफ और फ्रेश बनाता है, साथ ही पोर्स को भी बंद करता है। इसे अपने चेहरे पर पैट करके लगाएं और हल्के हाथों से थपथपाएं ताकि यह त्वचा में अच्छे से समा जाए।
हाइड्रेशन का रखें ख्याल : आपके पास ग्लास स्किन पाने के लिए हाइड्रेशन का होना बहुत जरूरी है। सीरम का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है और यह त्वचा के अंदर तक जाकर उसे मॉइस्चराइज करता है। इसके बाद मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें ताकि त्वचा को सही मात्रा में नमी मिले और यह ग्लोइंग लगे। कोरियाई ब्यूटी रूटीन में आमतौर पर एंटी-एजिंग और हाइड्रेटिंग सीरम का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रखता है।
एसपीएफ का इस्तेमाल न भूलें : आप चाहे घर में हों या बाहर, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। यूवी किरणें आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं और इससे रिंकल्स, डार्क स्पॉट्स, और एजिंग के निशान पड़ सकते हैं। कोरियाई महिलाएं हमेशा SPF 50 या उससे ऊपर की सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं ताकि उनकी त्वचा सुरक्षित रहे और ग्लास स्किन जैसी दिखे।
स्लीप और डाइट का ख्याल : यह टिप्स कोरियाई ब्यूटी रूटीन का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन ये बेहद जरूरी हैं। अच्छी नींद और सही आहार आपकी त्वचा को अंदर से निखारने में मदद करते हैं। जितना आप अपनी त्वचा को एक्सटर्नल ट्रीटमेंट देंगे, उतना ही ज्यादा इसे अंदर से भी पोषण मिलना चाहिए। खूब पानी पीएं, ताजे फल और सब्जियां खाएं और अपनी नींद पूरी करें ताकि आपकी त्वचा ताजगी से भरपूर दिखे।
अब बाजार नहीं, घर पर मिनटों में बनाएं कुरकुरी जलेबी
25 Apr, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जब जलेबी की बात होती है तो लगभग सभी के मुंह में पानी आ जाता है। मौसम कोई भी हो लेकिन सामने गरमा-गरम जलेबी हो तो शायद ही कोई खाने क लिए माना करें। जलेबी खाने के शौक़ीन जब भी घूमने के लिए बाहर निकलते हैं तो हलवाई की दुकान में खाने के लिए ज़रूर पहुंच जाते हैं। लेकिन जब कोई घर पर जलेबी बनाता है तो उसमें हलवाई वाला टेस्ट नहीं आता है। ऐसे में अगर आप भी हलवाई जैसी स्वादिष्ट जलेबी घर पर बनाना चाहती हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहए। क्योंकि इस लेख में हलवाई वाली रेसिपी बताने जा रहे हैं।
सामग्री :
1 कप मैदा
1/4 कप दही
1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
1 चुटकी केसर (ऑप्शनल)
पानी, घोल बनाने के लिए
तेल या घी, तलने के लिए
1 कप चीनी
1/2 कप पानी
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
1/2 चम्मच नींबू का रस
विधि :
सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, दही और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार करें।
घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा, इसकी कंसिस्टेंसी ऐसी होनी चाहिए कि वह आसानी से पाइपिंग बैग या कपड़े से निकल सके।
अगर आप रंग और खुशबू के लिए केसर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे थोड़े से गरम पानी में भिगोकर घोल में मिला दें।
घोल को ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें और फिर एक पैन में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर गरम करें।
जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो 2-3 मिनट तक उबाल लें। चाशनी की एक तार की कंसिस्टेंसी होनी चाहिए (थोड़ी चिपचिपी)।
अब इसमें इलायची पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। नींबू का रस डालने से चाशनी जमेगी नहीं। चाशनी को धीमी आंच पर गरम रखें।
एक कड़ाही या पैन में तेल या घी गरम करें। तेल मध्यम गरम होना चाहिए। अब जलेबी बनाने के लिए या तो पाइपिंग बैग का इस्तेमाल करें या फिर एक मोटे कपड़े में छोटा सा छेद कर लें।
घोल को पाइपिंग बैग या कपड़े में डालें और फिर गरम तेल में पाइपिंग बैग या कपड़े की मदद से गोल-गोल घुमाते हुए जलेबी का आकार बनाएं।
आप अपनी पसंद के अनुसार छोटा या बड़ा आकार दे सकते हैं। जलेबियों को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
ध्यान रखें कि आंच ज्यादा तेज न हो, नहीं तो जलेबियां ऊपर से जल जाएंगी और अंदर से कच्ची रहेंगी।
जब जलेबियां कुरकुरी हो जाएं तो उन्हें तेल से निकालकर तुरंत गरम चाशनी में डालें। जलेबियों को 1-2 मिनट तक चाशनी में रहने दें ताकि वे अच्छी तरह से रस सोख लें।
चाशनी से निकालकर गरमागरम जलेबियों को परोसें। आप इन्हें रबड़ी, दही या अपनी पसंद के अनुसार किसी भी चीज़ के साथ खा सकते हैं।
गर्मियों में चाहिए ग्लोइंग स्किन? दही में मिलाएं ये 4 चीजें और देखें कमाल
25 Apr, 2025 05:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। खासकर गर्मियों में इसे डाइट में शामिल करने से कई फायदे मिलते हैं। सेहत के साथ-साथ यह स्किन के लिए भी काफी गुणकारी होता है।
खासकर गर्मियों में जब स्किन रूखी और बेजान हो जाती है, दही इसे ग्लोइंग और निखरी बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं स्किन के लिए दही के फायदे और कैसे करें इसे इस्तेमाल-
स्किन के लिए दही के फायदे
गर्मी के मौसम अक्सर शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसकी वजह से सिर्फ बॉडी ही नहीं, बल्कि स्किन के भी पानी की कमी होने लगती है, जिससे स्किन डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाती है। ऐसे दही स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
त्वचा पर दही लगाने से स्किन की ड्राइनेस भी दूर होती है। अगर आपकी स्किन की रूखेपन का शिकार हो रही है, तो दही आपके लिए फायदेमंद होगा।
दही स्किन के लिए नेचुरल मॉइश्चराइज की तरह काम करती है, जिसे स्किन को गर्मी के मौसम में नमी मिलती है।
त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए कोलेजन बेहद जरूरी है। ऐसे में इसमें मौजूद लाइसिन और प्रोलाइन अमीनो एसिड्स स्किन में कोलेजन को बढ़ाते हैं।
स्किन के लिए कैसे करें दही का इस्तेमाल
दही के साथ टमाटर मिलाकर लगाने से स्किन की सफाई होती है। दही में टमाटर मिलाकर स्किन पर अप्लाई करने से त्वचा गहराई से साफ होती है।
दही और शहद भी स्किन को फायदा पहुंचाती हैं। दोनों को मिलाकर लगाने से चेहरे की खोई हुई चमक वापस मिल सकती है।
दही और एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से ऑयली स्किन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
अगर आप टैनिंग से परेशान हैं, तो दही में 1 चुटकी हल्दी मिक्स करके लगा लें। इससे आपको टैनिंग से छुटकारा मिल जाएगा।
क्या आपका मेकअप ब्रश है बैक्टीरिया का घर? जानें इसे साफ करने के आसान तरीके
24 Apr, 2025 05:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हर दिन आप अपने चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही ब्रश आपकी त्वचा के सबसे बड़े दुश्मन भी बन सकते हैं? जी हां, अगर आपके मेकअप ब्रश की सफाई ठीक से नहीं हो रही है, तो यह बैक्टीरिया, गंदगी और ऑयल का अड्डा बन सकते हैं, जो पिंपल्स, स्किन एलर्जी और इन्फेक्शन जैसी समस्याओं को जन्म देते हैं। ज्यादातर महिलाएं मेकअप पर तो बहुत ध्यान देती हैं, लेकिन मेकअप ब्रश की सफाई को नजरअंदाज कर देती हैं। चलिए, आज जानते हैं कि क्यों जरूरी है मेकअप ब्रश की सफाई और कैसे आप 5 आसान तरीकों से इसे घर बैठे ही कर सकती हैं।
क्यों जरूरी है मेकअप ब्रश की सफाई?
हेल्दी स्किन के लिए: गंदे ब्रश से चेहरे पर बैक्टीरिया फैल सकते हैं, जिससे पिंपल्स और रैशेज की समस्या होती है।
मेकअप का सही फिनिश: साफ ब्रश से मेकअप ज्यादा स्मूद और प्रोफेशनल लगता है।
ब्रश की लाइफ बढ़ती है: नियमित सफाई से ब्रश लंबे समय तक चलते हैं।
सेंसिटिव स्किन के लिए जरूरी: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो गंदे ब्रश से एलर्जी और जलन हो सकती है।
ऐसे करें मेकअप ब्रश की रेगुलर सफाई
बेबी शैम्पू से करें क्लीन
थोड़ा सा बेबी शैम्पू लें और गुनगुने पानी में घोल लें। अपने ब्रश को इसमें डुबोकर हल्के हाथों से साफ करें। फिर साफ पानी से धो लें और तौलिये पर सुखा लें।
वाइट विनेगर और पानी का घोल
एक कटोरी में वाइट विनेगर और पानी बराबर मात्रा में मिलाएं। ब्रश को इसमें 10-15 मिनट तक भिगोकर रखें, फिर धो लें। यह तरीका ब्रश को डीप क्लीन करता है।
ब्रश क्लीनिंग स्प्रे
मार्केट में कई तरह के मेकअप ब्रश क्लीनिंग स्प्रे आते हैं। इन्हें ब्रश पर छिड़कें, हल्के से टिश्यू पेपर या कपड़े पर रगड़ें और ब्रश साफ हो जाएगा।
हैंड सोप और ऑलिव ऑयल
थोड़ा सा हैंड सोप लें और उसमें कुछ बूंदें ऑलिव ऑयल की मिलाएं। यह ब्रश से मेकअप को भी हटाएगा और उसे मुलायम भी बनाएगा।
DIY ब्रश क्लीनिंग पैड का इस्तेमाल
अगर आपके पास ब्रश क्लीनर पैड नहीं है, तो घर में कोई भी रबर मैट या स्ट्रक्चर्ड सतह वाला बर्तन लें। इस पर ब्रश को गोल-गोल घुमाते हुए साफ करें।
ब्रश सुखाने का सही तरीका
ब्रश धोने के बाद उन्हें हमेशा उल्टा यानी ब्रिस्टल्स नीचे करके सुखाएं। इससे पानी ब्रश के अंदर नहीं जाएगा और ब्रश जल्दी खराब नहीं होगा। चाहें तो तौलिये के ऊपर हल्के से टेढ़ा करके रख दें।
हर कितने दिन में करें सफाई?
फाउंडेशन/कंसीलर ब्रश: हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें।
पाउडर/ब्लश ब्रश: हर 10-15 दिन में सफाई जरूरी है।
आईशैडो ब्रश: हफ्ते में एक बार काफी है, खासकर अगर आप डेली आई मेकअप करती हैं।
दही-आलू – स्वाद से भरपूर और बनाने में आसान रेसिपी, जानें इसे कैसे बनाएं
24 Apr, 2025 05:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हर दिन वही लौकी, तोरई, भिंडी और परवल देखकर जब आपका मन भी मुंह मोड़ने लगे, तो समझ जाइए कि खाने में थोड़ा ट्विस्ट लाना बेहद जरूरी है। कुछ ऐसा जो झटपट बन जाए, स्वाद में लाजवाब हो और गर्मियों के मौसम में उसे खाकर ताजगी का एहसास भी हो, तो क्यों न इस बार आप दही-आलू ट्राई करें? जी हां, दही-आलू एक ऐसी सब्जी है जो हल्की भी है, टेस्टी भी और पेट पर भी भारी नहीं पड़ती। इसे आप लंच में गरम-गरम रोटियों के साथ या डिनर में जीरे वाले चावल के साथ मजे से खा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसे बनाने की आसान और झटपट वाली रेसिपी।
दही-आलू बनाने के लिए सामग्री
2-3 मीडियम शेप के उबले हुए आलू, टुकड़ों में कटे हुए
1 कप ताजा दही
1/2 चम्मच जीरा
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार)
1/4 चम्मच गरम मसाला
हरी मिर्च, बारीक कटी हुई (स्वादानुसार)
हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
नमक स्वादानुसार
तेल या घी, 1 चम्मच
दही-आलू बनाने की विधि
सबसे पहले एक कड़ाही या पैन में तेल या घी गरम करें।
जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें जीरा डालें और उसे चटकने दें।
अब इसमें हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लें।
कटे हुए उबले आलू डालें और उन्हें मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
एक अलग कटोरी में दही को अच्छी तरह से फेंट लें ताकि वह चिकना हो जाए।
अब दही में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
भुने हुए आलू में दही का मिश्रण डालें और हल्के हाथों से मिलाएं ताकि आलू टूटे नहीं।
आंच को धीमी कर दें और सब्जी को 2-3 मिनट तक पकने दें, ताकि दही का स्वाद आलू में अच्छी तरह से समा जाए। ध्यान रहे कि दही फटे नहीं, इसलिए इसे लगातार चलाते रहें।
अगर आपको ग्रेवी थोड़ी पतली चाहिए, तो आप थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं, लेकिन इसे ज्यादा न पकाएं।
अंत में बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
गरमागरम दही-आलू की सब्जी को रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें।
यह दही-आलू की सब्जी न केवल बनाने में आसान है, बल्कि यह स्वाद में भी बहुत रिफ्रेशिंग होती है। दही की खटास और मसालों का चटपटापन मिलकर इसे एक बेहतरीन डिश बनाते हैं। तो अगली बार जब आपका मन एक ही तरह की सब्जी खाकर ऊब जाए, तो इस आसान रेसिपी को जरूर आजमाएं।
घर पर पेडिक्योर से पाएं सुंदर और आकर्षक पैर, जानिए सबसे आसान तरीका
24 Apr, 2025 05:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
खूबसूरती सिर्फ चेहरे की नहीं होती है, बल्कि आपके हाथ और पैरों की भी होती है। चेहरे के साथ-साथ अगर हाथ-पैर भी सुंदर दिखे तो फिर क्या ही कहना। चेहरे की रंगत निखारने के लिए लड़किया बाजार से महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स खरीद कर लाती हैं। इनमें केमिकल्स भी मिले होते हैं जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा वे पार्लर में जाकर हजारों खर्च करके फेशियल, ब्लीच और न जानें क्या-क्या करवाती हैं। साथ ही हाथ-पैरों को सुंदर बनवाने के लिए भी इन्हें हजारों खर्च करना पड़ता है। हाथों के लिए जहां मेनिक्योर कराती हैं ताे पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पेडिक्योर का सहारा लेती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप इसे घर पर भी आसानी से कर सकती हैं? घर पर पेडिक्योर करने से न केवल पैसे बचते हैं, बल्कि यह समय बचाने और आराम से अपने पैरों की देखभाल करने का एक शानदार तरीका भी है। आज हम आपको अपने इस लेख में घर पर आसानी से पेडिक्योर करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
पैरों को पानी में रखें
पेडिक्योर करने के लिए एक टब में गर्म पानी लें और उसमें कुछ बूंदें लैवेंडर ऑयल या नींबू का रस डालें। इससे आपके पैरों को आराम मिलेगा। अब पैरों को कम से कम 15-20 मिनट तक इस पानी में डुबोए रखें। इससे पैरों की त्वचा मुलायम हो जाएगी और डेड सेल्स निकालने में मदद मिलेगी।
स्क्रब करें
अब आप नेचुरल स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे शक्कर और जैतून का तेल। चीनी डेड स्किन को हटाने में मदद करती है, जबकि ऑलिव ऑयल त्वचा को नमी प्रदान करता है। स्क्रब को पैरों पर अच्छे से लगाकर गोलाकार गति में मसाज करें। खासकर एड़ी, पंजे और उंगलियों के बीच ध्यान से स्क्रब करें।
नाखून काटना
स्क्रबिंग के बाद, पैरों के नाखूनों को काटें। नाखूनों को सही आकार में काटें ताकि वे तेजी से बढ़ें और टूटने से बचें। एक अच्छे नाखून कटर या नेल क्लिपर का ही इस्तेमाल करें।
क्यूटिकल्स की देखभाल
क्यूटिकल्स की देखभाल भी पेडिक्योर का अहम हिस्सा है। नाखूनों के आस-पास की त्वचा को क्यूटिकल्स कहा जाता है। इन्हें नर्म करने के लिए आप क्यूटिकल ऑयल या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। तेल को कुछ समय के लिए लगाकर रखें और फिर नर्म क्यूटिकल्स को हल्के से वापस खींचें।
मॉइस्चराइजिंग
इतना सब करने के बाद अब अपने पैरों को मॉइस्चराइज करें। ये करना जरूरी होता है। आप एक अच्छा फुट क्रीम या हल्का बॉडी लोशन इस्तेमाल कर सकती हैं।
नेल पॉलिश लगाएं
अगर आप चाहें तो पेडिक्योर के बाद अपने नाखूनों पर अपने पसंदीदा रंग की नेल पॉलिश भी लगा सकती हैं। इससे आपकेे पैर और भी ज्यादा सुंदर दिखेंगे।
फुट मासाज
पेडिक्योर के बाद पैरों की अच्छे से मसाज करें। आप किसी भी अच्छी खुशबू वाले तेल या क्रीम से पैरों की मसाज कर सकती हैं। मसाज से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और थकावट दूर होती है।
कॉन्टूर से बनेगा शार्प लुक, ब्रोनजर से मिलेगा सन-किस्ड ग्लो – जानें अंतर
23 Apr, 2025 06:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बहुत कम ही ऐसी महिलाएं होंगी जिन्हें मेकअप करना पसंद नहीं होगा. मेकअप एक तरीके की आर्ट होती है. इससे चेहरे की सुंदरता और बढ़ जाती है. साथ ही मेकअप से चेहरे फीचर्स को भी निखारा जाता है. मेकअप में कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. जैसे गालों को गुलाबी करने के लिए ब्लश, आंखों को सुंदर बनाने के लिए काजल और आईलाइनर, चेहरे के दाग-धब्बे छिपाने के लिए फाउंडेशन और बेस का इस्तेमाल किया जाता है. इन्ही में से दो प्रोडक्ट्स हैं ब्रोनजर और कॉन्टूर. ये दोनों ही प्रोडक्ट्स चेहरे को शेप देने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. इनका कलर डार्क ब्राउन कलर का होता है, जिसे चेहरे पर लगाकर फॉरहेड, चीक्स, नाक और जॉ लाइन को शेप दी जाती है. मेकअप एक्सपर्ट तो इनके बीच का अंतर समझती हैं. लेकिन कुछ आम महिलाएं अक्सर ब्रोनजर और कॉन्टूर को लेकर कंफ्यूज हो जाती हैं. इन दोनों का काम लगभग एक जैसा ही होता है. ऐसे में महिलाओं का सवाल रहता है कि शेप देने के लिए क्या चुनें. तो चलिए आज इस आर्टिकल में बताते हैं कि ब्रोनजर और कॉन्टूर में क्या अंतर है? और चेहरे की शेप के लिए कौन सा बेहतर तरीके से काम करता है.
ब्रोनजर क्या है?
ब्रोंजर ब्राउन कलर का पाउडर फॉर्म आने वाला प्रोडक्ट है. इसका इस्तेमाल मेकअप करते वक्त महिलाएं अपने चेहरे को टोन दिखाने के लिए करती हैं. या यूं कह लें कि इसका इस्तेमाल चेहरे पर सन -किस्ड लुक बनाने के लिए किया जाता है. इसे चेहरे के उन हिस्सों पर लगाया जाता है जहां जो सूरज की रोशनी में हाईलाइट होते हैं. जैस गाल, नाक और चिन. ये थोड़ा सा शाइनी होता है, जिसकी वजह से इसे लगाने पर चेहरे के ये हिस्से भी हाईलाइटिड लगते हैं.
कॉन्टूर क्या होता हैं?
कॉन्टूर मेकअप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाना वाला प्रोडक्ट है. ये क्रीम बेस्ड और पाउडर दोनों फॉर्म में आता है. इसका काम चेहरे के हिस्सों को शेप देना होता है. इसे लगाकर नाक, जॉ लाइन और चीक्स बोन को शार्प बनाया जाता है, जिससे चेहरा पतला और शॉर्प लगता है.
शेप देने के लिए कौन है बेहतर?
अगर आप अपने चेहरे को पतला और शार्प दिखाना चाहती हैं तो आपके लिए कॉन्टूर बेस्ट ऑप्शन है. वहीं, अगर आप अपने चेहरे के हिस्सों को हाईलाइट करना चाहती हैं तो ब्रोनजर का इस्तेमाल कर सकती हैं. अगर आपको अपने चेहरे को शार्प भी दिखाना है और हिस्सों को हाईलाइट भी करना है तो आप इन दोनों का इस्तेमाल कर सकती हैं.
मिक्स वेजिटेबल पराठा बनाएगा आपकी सुबह को खास, जानें आसान रेसिपी
23 Apr, 2025 06:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मिक्स वेजिटेबल पराठा ब्रेकफास्ट के लिए एक बेहतरीन फूड आइटम होता है. हर घर में अमूमन ये रोज की परेशानी होती है कि आज नाश्ते में क्या बनाया जाए. रोज-रोज स्वादिष्ट डिश किसी के भी लिए बनाना मुमकिन नहीं होता. इस पर ये भी जरूरी है कि नाश्ता स्वाद से भरपूर होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. आप भी अगर इस तरह की परेशानी का सामना करते हैं तो आज हम आपको टेस्ट में बेस्ट और सेहत के लिए भी फायदेमंद मिक्स वेजिटेबल पराठा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. मिक्स वेजिटेबल पराठा सिर्फ ब्रेकफास्ट में ही नहीं बल्कि लंच या डिनर में भी बनाया जा सकता है. आप अगर पराठा खाने के शौकीन हैं तो ये फू़ड डिश आपके लिए ही है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे आप घर पर ही इसे आसानी से बना सकते हैं.
सामग्री :
गेहूं का आटा- 2 कप
नमक- 1/2 छोटा चम्मच
पानी- आवश्यकतानुसार
तेल- 1 छोटा चम्मच (मोयन के लिए)
उबला आलू- 2 मध्यम (मैश किया हुआ)
गाजर- 1 (कद्दूकस की हुई)
फूलगोभी- 1/2 कप (कद्दूकस की हुई)
पत्ता गोभी- 1/2 कप (बारीक कटी हुई)
शिमला मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी- 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
नमक- स्वाद अनुसार
तेल- 1 छोटा चम्मच (स्टफिंग भूनने के लिए)
विधि :
एक बड़े बर्तन में आटा, नमक और तेल डालें। थोड़े-थोड़े पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
अब गीले कपड़े से ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें।
इसके बाद एक पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें।
उसमें जीरा डालें और चटकने दें।
अब अदरक, हरी मिर्च और सारी कटी सब्जियां डाल दें।
3-4 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें। फिर मसाले और नमक डालें।
आखिर में उबला आलू और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। मिश्रण को ठंडा होने दें।
अब आटे से मध्यम आकार की लोई लें और बेल लें।
बीच में 2 चम्मच स्टफिंग रखें और चारों ओर से बंद कर लें।
फिर से हल्के हाथ से बेल लें।
गरम तवा पर पराठा रखें और दोनों ओर से घी/तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।
मिक्स वेजिटेबल पराठा को दही, अचार या हरी चटनी के साथ गरमा गरम परोसें। आप इसे चाय के साथ भी खा सकते हैं।
चमकदार त्वचा के लिए लौकी है वरदान, अपनाएं ये 3 आसान टिप्स
23 Apr, 2025 06:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नेचुरल ग्लोइंग स्किन की चाहत तो हर किसी की होती है, लेकिन चेहरे को निखारने के लिए जब हम बाजार के प्रोडक्ट रोज यूज करते हैं तो चेहरा कुछ पल के लिए ही निखर सकता है, लेकिन इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स की वजह स्किन को कई बार नुकसान भी हो सकता है. बात करें नेचुरल ग्लो की तो इसके लिए अंदर से शरीर भी डिटॉक्स होना जरूरी होता है. नेचुरल चीजें स्किन ग्लो के लिए ज्यादा कारगर मानी जाती हैं और इसलिए हमारी दादी नानी भी घरेलू नुस्खे अपनाती थीं. अगर ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो बता दें कि गर्मियों की सब्जी लौकी आपके काफी काम आ सकती है. इस साधारण सी सब्जी जिसे देखकर लोग नाक सिकोड़ लेते हैं, लेकिन यकीन मानिए लौकी किफायती होने के साथ-साथ बहुत ही फायदेमंद भी होती है. जानते हैं आप किस तरह से लौकी को अपनी स्किन केयर का हिस्सा बना सकते हैं. लौकी में विटामिन सी होता है जो कोलेजन बूस्ट करने में हेल्पफुल है. वहीं इसमें विटामिन ई और एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज होती है. जो आपकी स्किन को हील करती हैं और चेहरे को प्राकृतिक ग्लो मिलता है. लौकी के जूस से लेकर लौकी का फेस मास्क भी आपके स्किन केयर का हिस्सा बन सकता है. चलिए जान लेते हैं कैसे.
लौकी का बनाएं फेस मास्क
लौकी का फेस मास्क आपकी स्किन को क्लीन-क्लियर बनाने में मदद करेगा और पिंपल्स से भी छुटकारा मिलेगा. लौकी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसका फेस मास्क रैशेज, सूजन, इचिंग को भी कम करता है. फेस मास्क बनाने के लिए लौकी को ग्राइंडर में पीस कर पेस्ट बना लें. उसमें दही, हल्दी, शहद मिलाएं और चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रख लें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें. इस फेस मास्क को आप हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं.
लौकी का टोनर
गर्मियों में उमस की वजह से चेहरे पर डलनेस आ जाती है. स्किन को फ्रेश बनाना है तो आप लौकी का टोनर बना सकते हैं. इसके लिए लौकी के जूस में बराबर मात्रा में खीरे का जूस मिलाएं. इसमें एलोवेरा जेल और गुलाब जल भी एड करें. अच्छी तरह मिक्स करने के बाद स्प्रे बोतल में भर लें और फ्रिज में स्टोर करें. इससे स्किन में नेचुरल ग्लो और सॉफ्टनेस आती है.
लौकी का जूस
लौकी आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन को भी ग्लोइंग बनाती है इसलिए आप आप लौकी को कई तरीकों से अपनी स्किन के लिए यूज कर सकते हैं. आप इसके जूस को अपनी डाइट में एड कर सकते हैं. सेहत भी दुरुस्त रहेगी और इस जूस से आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा साथ ही बेदाग त्वचा भी मिलती है.
ये भी होते हैं लौकी के स्किन को फायदे
लौकी अगर आप भी अपनी डाइट में लौकी को शामिल करते हैं तो आपका चेहरा चमकदार रहेगा. यह आपकी त्वचा की झुर्रियों, फाइन लाइन्स को भी कम करता है. अगर आप मुहांसों की समस्या से परेशान हैं तो आपको लौकी को अपने डाइट के साथ-साथ स्किन केयर का भी हिस्सा बनाना चाहिए. आप लौकी से बने फेस मास्क और टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं जो पिंपल्स को खत्म करने में मदद करता है.
खस्ता आलू कचौड़ी की आसान विधि, हर बार मिलेगा परफेक्ट स्वाद
22 Apr, 2025 05:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आलू की कचौड़ी एक ऐसी डिश है जिसे बनाना बहुत ही आसान होता है. आपका जब भी कुछ चटपटा खाने का मन करे आप फटाफट आलू की कचौड़ी बनाकर खा सकते हैं. खासतौर से ठंड के मौसम में आलू की गर्मागरम कचौड़ी आपके स्वाद को बढ़ा देती हैं. कचौड़ी का चटपटा और गर्मागर्म स्वाद सभी को अच्छा लगता है. अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आलू की कचौड़ी बनाकर जरूर खाएं. आप इन्हें लंच, डिनर या स्नैक्स में भी खा सकते हैं. जानते हैं रेसिपी.
सामग्री :
कचौड़ी के लिए आटा
मैदा- 2 कप
सूजी- 2 टेबलस्पून
नमक- 1/2 छोटा चम्मच
अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच
तेल- 2 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
पानी- गूंधने के लिए
उबले हुए आलू- 3 से 4 (मीडियम साइज, मैश किए हुए)
अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
सौंफ- 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
अमचूर- 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला- 1/4 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हरा धनिया- थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
तेल
विधि :
एक परात में मैदा, सूजी, नमक और अजवाइन डालें।
इसमें 2 टेबलस्पून तेल मिलाकर अच्छे से हाथों से मिक्स करें।
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त और चिकना आटा गूंथ लें। इसे 20 मिनट के लिए रख दें।
अब एक कड़ाही में 1 टेबलस्पून तेल गर्म करें।
उसमें सौंफ, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें।
अब मैश किए हुए आलू डालें और उसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च, अमचूर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालें।
अच्छे से मिलाकर 4 से 5 मिनट तक भून लें और ठंडा होने दें।
इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
एक लोई को बेलें (मोटा और छोटा बेलें), बीच में थोड़ा सा स्टफिंग रखें और किनारों को बंद करके गोला बना लें।
फिर हल्के हाथ से बेलकर कचौड़ी का शेप दें। इसे बहुत पतली न करें।
अब कड़ाही में तेल गर्म करें। ध्यान रहे कि तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो।
अब एक-एक करके कचौड़ियां डालें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें।
गरमा गरम आलू कचौड़ी मीठी चटनी, हरी धनिया-पुदीना की चटनी या दही और आलू की सब्जी के साथ परोसें।
इसे चाय के साथ भी खा सकते हैं।
गर्मी में भी चेहरे पर चमक लाएगा चुकंदर, जानें गुलाबी निखार पाने का तरीका
22 Apr, 2025 05:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर्मी में उमस की वजह से पसीना आने से पिंपल्स, ब्लैकहेड्स, स्किन का फ्रेश न रहना आदि स्किन प्रॉब्लम होती हैं तो वहीं तेज धूप में निकलने की वजह से टैनिंग, रैशेज जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इस वजह से चेहरा डल हो जाता है और निखार खो जाता है. चेहरे पर निखार के लिए वैसे तो बहुत सारी चीजें इस्तेमाल की जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुकंदर सेहत को दुरुस्त रखने के साथ ही आपकी चेहरे पर गुलाबी निखार ला सकता है और कई स्किन प्रॉब्लम से भी छुटकारा दिला सकता है, बस इसे सही तरह से अप्लाई करना चाहिए.
चुकंदर विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है, इसलिए ये स्किन की रंगत निखारता है और टैनिंग भी रिमूव करने में हेल्पफुल रहता है. इसके अलावा चुकंदर झुर्रियों को कम करने, पिग्मेंटेशन, डार्क सर्कल कम करने, और स्किन को इवनटोन करने का काम करता है. इस आर्टिकल में जानेंगे कि कैसे आप चुकंदर का इस्तेमाल अपने स्किन केयर में कर सकते हैं.
चुकंदर का फेस मास्क
सबसे पहले चुकंदर को धोकर छील लें और फिर इसका जूस निकाल लें या फिर ब्लेंड करके पेस्ट बना लें. इसमें रोज वाटर मिलाएं और एलोवेरा जेल एड करें, साथ में थोड़ी सी ग्लिसरीन डालें. इस पैक को अंडर आइ एरिया और पूरे चेहरे से लेकर गर्दन तक लगाएं. इसके बाद 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए क्लीन करें. आपके पहली ही बार में बेहतरीन रिजल्ट दिखेगा.
टैनिंग से मिलेगा छुटकारा
चुकंदर को छीलकर पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें दही एड करें. इसके साथ ही कुछ बूंद नींबू का रस भी मिलाएं. इसे पैक को आप चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट के बाद फेस क्लीन कर लें. इसे हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल किया जा सकता है. जिससे आप देखेंगे कि टैनिंग हटने लगी है.
चुकंदर का बनाएं टोनर
आप चुकंदर का रस निकाल लें और इसमें बराबर मात्रा में गुलाब जल एड करें. इसमें विटामिन ई के कैप्सूल डालें और किसी स्प्रे बोतल में भर लें और सोने से पहले टोनर की तरह चेहरे पर लगाएं. इससे पिंपल्स भी कम होने लगेंगे और चेहरे पर गुलाबी निखार भी आएगा. आप चुकंदर को स्लाइस करके सीधे भी चेहरे पर रब कर सकते हैं जिससे काफी फायदा मिलता है.
चुकंदर से होते हैं स्किन को ये फायदे
चेहरे पर चुकंदर लगाने से स्किन सेल्स हेल्दी रहते हैं और इससे त्वचा की लोच भी बढ़ती है, जिससे झुर्रियां, फाइन लाइन नहीं होती हैं. इसके अलावा चुकंदर चेहरे की रंगत निखारता है और नेचुरल ग्लो देता है.
त्वचा की रंगत लौटाएं ये 5 पौधे, सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं, देंगे स्किन को भी पोषण
21 Apr, 2025 05:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जरा सोचिए, आपके घर में ही ऐसे हरे-भरे दोस्त मौजूद हैं जो न केवल आपको शुद्ध हवा देकर हेल्दी रखते हैं, बल्कि आपकी त्वचा को भी रेशम-सा मुलायम और चांद सा चमकदार बना सकते हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा! हम अक्सर पौधों को सिर्फ ऑक्सीजन का सोर्स मानते हैं, लेकिन प्रकृति के खजाने में ऐसे 5 शानदार पौधे छिपे हैं, जिनका रोजाना इस्तेमाल आपकी त्वचा की खोई हुई रंगत को वापस ला सकता है और चंद दिनों में ही आपको बेदाग और निखरी त्वचा मिल सकती है। आइए जानें ऐसे 5 पौधे और उनका इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में।
एलोवेरा
एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो अपने औषधीय गुणों के लिए सदियों से जाना जाता है। इसकी पत्तियों में मौजूद जेल त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है, रूखेपन को दूर करता है और उसे मुलायम बनाता है। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग गुण भी होते हैं, जो त्वचा की जलन, मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।
इस्तेमाल का तरीका: एलोवेरा की एक पत्ती तोड़कर उसका जेल निकाल लें। इस जेल को सीधे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने दें। बाद में ठंडे पानी से धो लें। आप रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
तुलसी
तुलसी सिर्फ एक पवित्र पौधा ही नहीं, बल्कि यह त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो मुंहासों और अन्य त्वचा संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाकर उसे जवां बनाए रखते हैं।
इस्तेमाल का तरीका: तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें। इस पानी को ठंडा करके टोनर के रूप में इस्तेमाल करें। आप तुलसी की पत्तियों को पीसकर शहद के साथ मिलाकर फेस पैक भी बना सकते हैं।
नीम
नीम अपने कड़वे स्वाद के लिए जाना जाता है, लेकिन यह त्वचा के लिए एक अद्भुत औषधि है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों, पिंपल्स, एक्जिमा और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। नीम त्वचा को साफ और स्वस्थ रखने में भी मददगार है।
इस्तेमाल का तरीका: नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से चेहरा धोएं। आप नीम की पत्तियों को पीसकर हल्दी और दही के साथ मिलाकर फेस पैक भी बना सकते हैं।
गुलाब
गुलाब अपनी सुंदरता और मनमोहक खुशबू के लिए जाना जाता है, लेकिन यह त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी है। गुलाब जल एक बेहतरीन नेचुरल टोनर है जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है, पोर्स को टाइट करता है और त्वचा को एक नेचुरल चमक देता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं।
इस्तेमाल का तरीका: गुलाब जल को सीधे अपने चेहरे पर स्प्रे करें या कॉटन बॉल की मदद से लगाएं। आप इसे फेस पैक में मिलाकर भी यूज कर सकते हैं।
लैवेंडर
लैवेंडर अपनी शांत करने वाली खुशबू के लिए जाना जाता है, लेकिन यह त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा की जलन और इन्फेक्शन को कम करने में मदद करते हैं। लैवेंडर का तेल त्वचा को आराम पहुंचाता है और उसे हेल्दी बनाता है।
इस्तेमाल का तरीका: लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदों को नारियल या जैतून के तेल में मिलाकर अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। आप लैवेंडर के फूलों को पानी में डालकर उस पानी से चेहरा धो भी सकते हैं।
खास मौके या छुट्टी के दिन बनाए कुछ अलग? कॉर्न पुलाव है बेस्ट चॉइस
21 Apr, 2025 05:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोच रही हैं लंच में ऐसा क्या बनाऊं जो सबको पसंद आए? आजमाकर देखिए कॉर्न पुलाव की यह स्पेशल रेसिपी Corn Pulao एक ऐसी डिश है जो सभी को पसंद आती है। इसमें मक्का यानी स्वीट कॉर्न की हल्की मिठास होती है जो मसालों के साथ मिलकर गजब का जायका लेकर आती है। इसे आप हसबैंड के ऑफिस लंच या फिर बच्चों के टिफिन में भी पैक कर सकती हैं। इसके अलावा छुट्टी वाले दिन घर में कुछ अलग बनाने का मूड हो तो भी यह बेस्ट ऑप्शन है। रोज-रोज के वही दाल-चावल या रोटी-सब्जी खाकर हर किसी का मन ऊब ही जाता है। ऐसे में हर गृहिणी या किचन में जाने वाला इंसान एक ही सवाल से जूझता है- "आज लंच में क्या बनाऊं जो सबको पसंद आए?" कुछ ऐसा जो बनाने में आसान हो, स्वाद में लाजवाब हो और बच्चों से लेकर बड़ों तक सब चटकारे लेकर खाएं। अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कॉर्न पुलाव की एक खास रेसिपी, जो ना केवल स्वादिष्ट है, बल्कि झटपट बन भी जाती है। मकई के दानों की मिठास, मसालों की खुशबू और बासमती चावल की नरमी जब एक साथ मिलते हैं, तो हर निवाला खास बन जाता है। आइए जानें इन्हें बनाने की सिंपल रेसिपी।
कॉर्न पुलाव बनाने के लिए सामग्री
1 कप बासमती चावल, धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें
1 कप फ्रेश या फ्रोजन स्वीट कॉर्न (मक्का के दाने)
1 मध्यम आकार का प्याज, बारीक कटा हुआ
1 छोटा टमाटर, बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई (स्वादानुसार)
1 इंच अदरक का टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
2 लहसुन की कलियाँ, बारीक कटी हुई
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार)
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच गरम मसाला
2 बड़े चम्मच तेल या घी
1 तेज पत्ता
2 लौंग
2 हरी इलायची
थोड़े से हरे धनिये के पत्ते, बारीक कटे हुए
नमक स्वादानुसार
2 कप पानी
कॉर्न पुलाव बनाने की विधि
कॉर्न पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही या पैन में तेल या घी गरम करें।
जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें तेज पत्ता, लौंग और हरी इलायची डालें। कुछ सेकंड के लिए भूनें जब तक कि उनकी खुशबू न आने लगे।
अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
इसके बाद अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक भूनें ताकि कच्चापन निकल जाए।
फिर बारीक कटा हुआ टमाटर और हरी मिर्च डालकर नरम होने तक पकाएं।
हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और कुछ सेकंड के लिए भूनें। ध्यान रहे कि मसाले जलें नहीं।
अब इसमें स्वीट कॉर्न के दाने डालकर मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं।
इसके बाद भिगोए हुए चावलों को पानी निकालकर पैन में डालें। हल्के हाथों से मिलाएं ताकि चावल टूटे नहीं।
फिर स्वादानुसार नमक और गरम मसाला डालें। अच्छी तरह मिलाएं और 2 कप पानी डालें और एक उबाल आने दें।
जब पानी उबलने लगे, तो आंच धीमी कर दें और पैन को ढक्कन से ढक दें।
चावल को धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक या जब तक सारा पानी सूख न जाए और चावल अच्छी तरह से पक न जाएं, तब तक पकाएं। बीच-बीच में हल्के हाथों से चला सकते हैं ताकि चावल नीचे न लगे।
जब पुलाव पक जाए, तो गैस बंद कर दें और ढक्कन हटाकर 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इससे चावल और खिले-खिले बनेंगे।
बारीक कटे हुए हरे धनिये से गार्निश करें।
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
