नारी विशेष
बिना मिलावट के घर पर बनाएं संतरे की आइसक्रीम, बच्चों को आएगा खूब पसंद
7 May, 2025 04:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सामग्री :
2 कप हैवी क्रीम, ठंडा
1 लीटर मीठा गाढ़ा दूध, ठंडा
½ कप ताजा संतरे का रस
1 बड़ा चम्मच संतरे का छिलका (वैकल्पिक)
1 छोटा चम्मच वेनिला एक्सट्रैक्ट (वैकल्पिक)
चुटकी भर नमक
विधि :
एक बड़े कटोरे में, ठंडी हैवी क्रीम, ठंडा मीठा गाढ़ा दूध, संतरे का रस, संतरे का छिलका (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं), वेनिला अर्क (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं) डालकर मिक्स करें।
अब नमक को डालकर तब तक फेंटें जब तक कि सख्त पीक्स न बन जाएं। इलेक्ट्रिक मिक्सर से इसमें 3-5 मिनट लग सकते हैं।
इस मिश्रण को फ्रीजर-सेफ कंटेनर में डालें। प्लास्टिक रैप से ढकें (आइसक्रीम की सतह पर सीधे दबाएं ताकि बर्फ के क्रिस्टल न बनें) और फिर ढक्कन से ढक दें।
अब इसे कम से कम 6 घंटे या रात भर के लिए फ्रीज करें, जब तक कि यह स्कूप करने लायक सख्त न हो जाए।
परोसने से पहले इसे सामान्य तापमान पर 5-10 मिनट के लिए रहने दें, ताकि इसे स्कूप करना आसान हो जाए।
घर पर बनी संतरे की आइसक्रीम तैयार है।
गर्मियों में त्वचा की रक्षा करेगा नारियल तेल, नेचुरल सनस्क्रीन का करता है काम
7 May, 2025 04:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर्मी के दिनों में अक्सर लोग सेहत का ज्यादा ख्याल रखते हैं। हालांकि, इस मौसम में सेहत ही नहीं स्किन का ख्याल भी बेहद जरूरी है। गर्मियों में अक्सर धूप-धूल और मिट्टी त्वचा तो खराब कर देती हैं। ऐसे में लोग अपनी स्किन को हेल्दी बनाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खों तक, लोग खूबसूरत दिखने के लिए काफी कुछ करते हैं। हालांकि, एक मामूली-सी चीज को अनदेखा कर देते हैं।
हम बात कर रहे हैं नारियल के तेल की, जिसे लोग अक्सर गर्मियों में इग्नोर करने लगते हैं। कई लोगों को ऐसा लगता है कि इस मौसम में नारियल का तेल स्किन को ऑयली बना देगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। गर्मियों में भी नारियल का तेल स्किन को फायदा पहुंचाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे गर्मियों में स्किन पर नारियल तेल लगाने के फायदे-
गर्मियों में क्यों लगाएं नारियल का तेल?
नारियल का तेल कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है। इसमें फेनोलिक और फैटी एसिड होते हैं। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट और रिजनरेटिव गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसे स्किन पर लगाने से कई फायदे मिलते हैं।
मॉइस्चराइजर का काम करे
नारियल का तेल एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है और इसमें फैटी एसिड होता है, जो स्किन के अंदर गहराई से जाकर इसे हाइड्रेटेड और मुलायम बनाता है।
यूवी किरणों से बचाता है
गर्मी के दिनों में सूरज की यूवी किरणें आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसकी वजह से सनबर्न और समय से पहले बुढ़ापा आ सकता है। ऐसे में नारियल तेल एक नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करता है और यूवी किरणें से बचाव करता है।
त्वचा की सूजन कम करता है
गर्मी के दिनों अक्सर स्किन में सूजन और रेडनेस की समस्या होने लगती है। ऐसे में नारियल तेल के नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लालिमा यानी रेडनेस और सूजन को कम करने और त्वचा को आराम देने में मदद कर सकते हैं।
मुंहासे की समस्या दूर करे
स्किन से जुड़ी समस्याओं में मुंहासे एक आम समस्या है, जो गर्मियों में और भी बदतर हो जाती है। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं और सूजन की समस्या भी कम करते है।
स्किन में ब्लड फ्लो बेहतर करे
गर्मियों में नारियल का तेल लगाने से ब्लड फ्लो बढ़ता है, जो तनाव से राहत देता है और शरीर की मालिश के लिए इसे एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है।
लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये 7 ट्रैवल डेस्टिनेशन, सेफ्टी के साथ मिलेगा एडवेंचर का मजा भी
6 May, 2025 07:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अगर आप भी अकेले घूमने का प्लान बना रही हैं और सोच रही हैं कि कहां जाएं जहां सब कुछ सेफ भी हो और मज़ेदार भी, तो ये स्टोरी आपके काम की है. हम लाए हैं आपके लिए 7 ऐसी बढ़िया जगहें, ...और पढ़ें अकेले घूमने का है प्लान? लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये 7 ट्रैवल डेस्टिनेशन सेफ्टी, मॉडर्निटी और कलरफुल लाइफस्टाइल के लिए टोक्यो बेस्ट है.
हाइलाइट्स
बाली में खूबसूरत बीच और स्कूबा डाइविंग का मजा लें.
इगुआज़ु फॉल्स में हाइकिंग और बोट राइड का आनंद लें.
बर्लिन में इतिहास और संस्कृति का अनुभव करें.
अगर आप अकेले घूमने की शौकीन हैं और अपनी अगली ट्रिप को खास बनाना चाहती हैं, तो दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो आपकी सोलो जर्नी को न सिर्फ सेफ बनाती हैं, बल्कि वहां का माहौल और कल्चर आपके अनुभव को और भी खास बना देता है. दरअसल, आजकल लड़कियां अकेले ट्रैवल करना पसंद कर रही हैं. खुद को टाइम देने के लिए, कुछ नया एक्सपीरियंस करने के लिए या बस मस्ती के लिए ट्रैवल एक अच्छा तरीका है. तो आइए जानते हैं ऐसी 7 टॉप डेस्टिनेशन के बारे में, जहां अकेली महिलाएं बेझिझक घूम सकती हैं.
बाली, इंडोनेशिया
बाली एक ट्रॉपिकल जगह है जिसे अगर स्वर्ग कहा जाए तो कम नहीं होगा. यहां की खूबसूरत बीच, स्कूबा डाइविंग और स्वादिष्ट खाना हर महिला ट्रैवलर को अपनी ओर खींचता है. यहां लक्ज़री होटल्स से लेकर कल्चर डायवर्सिटी सब कुछ अच्छा लगता है. आप क्रिस्टल क्लियर पानी और चट्टानों के अद्भुत नज़ारों के बीच खुद को तरोताजा महसूस करेंगी.
इगुआज़ु फॉल्स, अर्जेंटीना
दुनिया का सबसे बड़ा वॉटरफॉल सिस्टम इगुआज़ु फॉल्स एक बेहद रोमांचक और शांतिपूर्ण जगह है. यहां हाइकिंग के साथ-साथ बोट राइड का लुत्फ भी उठाया जा सकता है जो आपको झरनों के करीब ले जाती है.
रूखे और बेजान बालों को कहें अलविदा, इन घरेलू उपायों से पाएँ नेचुरल शाइन
6 May, 2025 05:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हर एक महिला सॉफ्ट और सिल्की हेयर चाहती है. लेकिन आजकल खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण का असर हमारी सेहत के साथ ही बालों पर भी दिखाई देता है. कई लोग ड्राई हेयर की समस्या से परेशान रहते हैं.वह बालों को मजबूत,सॉफ्ट और सिल्की बनाने के लिए महंगे से महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं.लेकिन इसके बाद भी कुछ खास असर देखने को नहीं मिलता है. लेकिन घर पर मौजूद कुछ चीजें आपके बालों को नेचुरली सिल्की और शाइनी के साथ ही मजबूत बनाने में मदद कर सकती हैं.आप इन चीजों का हेयर मास्क बनाकर हफ्ते में एक या दो बार लगा सकते हैं.आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में
दही
दही प्रोबायोटिक होता है.यह हेयर फॉलिकल को मजबूत बनाने और बालों को ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है.साथ ही डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है.आप इसका हेयर मास्क बनाकर लगा सकते हैं.इसके लिए एक चम्मच दही लें और उसमें दो चम्मच आंवले का चूर्ण डालकर मिक्स करें.इस स्कैल्प और बालों पर 25 से 30 मिनट तक लगाए रखने के बाद शैंपू से बाल धो लें.लेकिन पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
जैतून का तेल
जैतून का तेल हमारी स्किन और बाल दोनों के लिए फायदेमंद होता है.इसमें कई तरह के विटामिन,मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. तेल का गुनगुना कल बालों पर लगाएं और मालिश करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे स्कैल्प हेल्दी होती है. 1से2घंटे बाद शैंपू कर लें.
एलोवेरा
एलोवेरा बालों और स्किन को नमी प्रदान करने का काम करता है. इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटी फंगल गुण डैंड्रफ को कम करने और बालों को सिल्की बनाने में मदद करते हैं. साथ ही बाल झड़ने की समस्या को भी कम किया जा सकता है. आप ताजा एलोवेरा जेल में नारियल तेल मिलाकर अपने बालों पर लगा सकते हैं. इसे 30 से 40 मिनट लगाएं रखने के बाद हेयर वॉश करें.
केला और शहद
बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए आप केले और शहद का भी उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए केले को छीलकर मैश कर लें, इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं. इसे पेस्ट को बालों पर 20 से 25 मिनट लगाएं रखने के बाद शैंपू करें. यह बालों में नमी बनाए रखने में मदद करेंगे, जिससे बाल रूखे कम होंगे. साथ ही इस पेस्ट से बालों को मजबूत बनाने में भी मदद मिल सकती है.
दही से बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपीज, गर्मियों में रहेंगे हेल्दी और कूल
6 May, 2025 05:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर्मियोे में दही खाना हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व होते हैं. दही को सिंपल या रायता बनाकर तो आप सभी ने खाया होगा पर क्या आप जानते हैं कि आप इसे गर्मी अगल-अलग तरीकों से खा सकते हैं. क्योंकि ऐसा करने से न सिर्फ सेहत को फायदा होगा बल्कि स्वाद भी बरकरार रहेगा. घर पर मेहमान आएं हो और उनके स्वागत में कुछ अलग खिलाया जाए तो मजा ही अलग होता है. सिंपल से दही को इंट्रस्टिंग रेसिपी के अंदाज में सर्व किया जाए तो बात ही कुछ और होती है.
गर्मियों के मौसम में सिंपल दही को खाने की जगह आप इसकी कुछ झटपट बनने वाली रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. इन्हें बनाना भी आसान है ओर ये खाने में भी टेस्टी होती है. बच्चें हो या बूढ़े हर किसी को ये दही से बनी रेसिपीज पसंद आएंगी.
दही कबाब बन जाएगा आपका फेवरेट
दही कबाब बनाना काफी आसान है इसे बनाने के लिए आधा कप दही, प्याज, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नमक, तेल, ब्रेड क्रंब्स, बेसन, चीज का इस्तेमाल करें.
सबसे पहले दही को एक कॉटन के कपड़े में बांधकर रख दीजिए ताकि उसका पानी निकल जाए फिर एक दूसरे बर्तन में बेसन के साथ पनीर और दूसरे मसालों को डालकर मिक्स कर लें फिर इस मिक्सचर में चीज को कद्दूकस करके डालें और ब्रेड क्रंब्स को डालकर इस मिक्सचर को कबाब का आकार दे दें और एक पैन में तेल गर्म करके कबाब को डीप फ्राई कर लीजिए.
दही पराठा भी है लिस्ट में
दही का पराठा बनाने के लिए आटे में अजवाइन, हरी मिर्च, हल्दी, नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद इसमें पुदीना पत्ता, एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें फिर 10 मिनट के लिए आटें को अलग रख दें फिर इसकी लोइयां बनाकर बेल लीजिए. अब एक पैन में घी गर्म करें और पराठे को सुनहरा होने तक दोनों साइड सेंक लें.
दही और भिंडी की सब्जी का स्वाद है बेमिसाल
दही औऱ भिंडी की सब्जी बनाना काफी आसान है इसे बनाने के लिए आप एक पैन में तेल गर्म करके उसमें भिंडी को हल्का फ्राई कर ले. फिर पैन में प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें फिर प्याज के साथ अन्य सभी मसालों को डालकर अच्छे से पका लें. अब दही और भिंडी को एक साथ डालें और कुछ देर पका लें. दूसरे पैन में घी, राई, कढ़ीपत्ता और हरी मिर्च डालें और गर्म होने के बाद दही भिंडी में तड़का लगा लीजिए.
स्किन को रखें ग्लोइंग और दिनभर तरोताजा, गर्मियों में बैग में रखें ये जरूरी सामान
6 May, 2025 05:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
स्किन से लेकर सेहत तक वैसे तो हर किसी को खुद की केयर करनी चाहिए, लेकिन लड़कियों को खासतौर पर अपनी त्वचा को लेकर कनसर्न रहता है. गर्मी के दिनों में स्किन प्रॉब्लम तो काफी बढ़ जाती है, लेकिन उनके ये लिए समस्या और भी ज्यादा होती है जो लोग रोज घर से बाहर जाते हैं. अगर गर्मी के दिनों में आपके फेस का ग्लो कहीं खो जाता है और चेहरा बेहद डल दिखने लगता है तो रिफ्रेश ग्लो के लिए कुछ चीजें काफी काम आती हैं. अगर आप भी रोजाना ऑफिस जाती हैं और वर्कप्लेस पर पहुंचते-पहुंचते धूप-धूल और पसीने से चेहरा बहुत चिपचिपा हो जाता है और फ्रेशनेस नहीं रहती है तो इस आर्टिकल में बताई गई चीजों को अपने बैग में जरूर रखें.
गर्मी के दिनों में चेहरे का मेकअप भी बहुत जल्दी खराब हो जाता है और रास्ते की धूप तो हालत ही खराब कर देती है, साथ ही इससे स्किन को भी नुकसान पहुंचता है. चाहे आप ऑफिस में दिनभर काम करती हो या फिर फील्ड वर्क हो. गर्मी में कुछ प्रोडक्ट अपने बैग में जरूर रखें.
फेस वाइप्स रखें साथ
गर्मी के दिनों में अपने बैग में पेस वाइप्स जरूर रखें. पसीना और धूल मिट्टी साफ करने के लिए ये आपके काफी काम की चीज है. अगर फेस वॉश करने की जगह न हो तो इससे चेहरे पर जमा डर्ट साफ होगी और पसीने से चिपचिपा हुआ चेहरा फिर क्लीन हो जाएगा.
सनस्क्रीन लोशन या क्रीम
घर से निकलते वक्त फेस पर सनस्क्रीन क्रीम या लोशन लगाना ही चाहिए, लेकिन इसी के साथ इसे अपने बैग में भी कैरी करें. स्किन को सन डैमेज से बचाने के लिए एक से दो घंटे के बाद इसे दोबारा अप्लाई करना जरूरी होता है.
फेस मिस्ट या गुलाबजल स्प्रे
गर्मी में चेहरा डल हो जाता है और ग्लो भी खो जाता है. इसे बनाए रखने के लिए अपने साथ बैग में फेस मिस्ट या फिर गुलाब जल स्प्रे जरूर रखें. इससे जरुरत पड़ने पर आप स्किन को फ्रेश रख सकती हैं.
सन प्रोटेक्ट लिप बाम
अपने साथ सनस्क्रीन लोशन के साथ ही बैग में एक सन प्रोटेक्ट लिप बाम भी रखना चाहिए. इससे लिप पिगमेंटेशन से बचाव होता है. धूप की वजह से होठों पर कालापन भी होने लगता है, इसलिए सन प्रोटेक्ट लिप बाम अप्लाई करते रहना चाहिए. इससे आपको तुरंत फ्रेश लुक भी मिलेगा.
स्टॉल और एक कैप
गर्मी के दिनों में अपने बैग में एक स्टॉल के साथ ही एक कैप जरूर रखना चाहिए. इससे बाहर निकलते समय आपको फेस और हाथों की स्किन को धूप से कवर करने में मदद मिलती है. वहीं जरूरत पड़ने पर स्टॉल कई और कामों में भी आ सकता है.
गर्मियों की हर स्किन प्रॉब्लम का इलाज है ये होममेड टोनर, जानें तरीका
5 May, 2025 04:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर्मियों का मौसम जितना सुहावना लगता है, उतनी ही परेशानियां ये हमारी त्वचा के लिए लेकर आता है. तेज धूप, उमस और पसीना मिलकर स्किन को बेजान, ऑयली और कभी-कभी मुंहासों से भर देते हैं. कई बार तो धूप से स्किन जलने लगती है, जिससे रैशेज और खुजली जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं. ऐसे में त्वचा को राहत देने और ठंडक पहुंचाने के लिए जरूरत होती है किसी ऐसे उपाय की जो नेचुरल हो, केमिकल-फ्री हो और हर स्किन टाइप के लिए सेफ भी हो.
आपने बाजार में मिलने वाले महंगे टोनर्स जरूर इस्तेमाल किए होंगे, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स आपकी स्किन को लंबे समय में नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. इसलिए आज हम आपको बताएंगे एक ऐसा टोनर जो आप घर पर ही बड़ी आसानी से बना सकते हैं. ये टोनर सिर्फ स्किन को ठंडक ही नहीं देता बल्कि गर्मियों में होने वाली ज्यादातर स्किन प्रॉब्लम्स जैसे ऑयलीनेस, एक्ने, सनबर्न और रैशेज से भी छुटकारा दिलाएगा. चलिए जानते हैं इस टोनर को बनाने का तरीका और इसके फायदे.
टोनर बनाने के इंग्रिडियंट्स
इस टोनर को बनाने के लिए आपको चाहिए 2 बड़े चम्मच खीरे का रस, गुलाब जल, एलोवोरा जेल. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो नींबू का रस, पानी और एक स्पे बोतल. ध्यान रखें की अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो नींबू का इस्तेमाल न करें.
टोनर बनाने का तरीका
सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें. अब एक कटोरी में खीरे का रस, गुलाब जल, एलोवेरा जेल और नींबू का रस मिलाएं. ऊपर से थोड़ा सा पानी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. इस मिक्सचर को एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें. आपका कूलिंग समर टोनर तैयार है!
कैसे करें इस्तेमाल
दिन में 2-3 बार चेहरे पर स्प्रे करें, खासकर जब बाहर से आएं. चेहरा धोने के बाद इसे कॉटन से अप्लाई करें या सीधे स्प्रे करें. ये टोनर स्किन को ठंडक देगा, पोर्स को टाइट करेगा और पसीने व धूल से हुए डैमेज को ठीक करेगा.
टोनर के फायदे
गर्मियों में होने वाली हर स्किन प्रॉबल्म से राहत दिलाने में ये टोनर मदद करेगा. ये त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है. अगर आपको सनबर्न, रैशेज और इरिटेशन हैं तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही ऑयली स्किन वालों के लिए भी बढ़िया है. गर्मियों में होने वाले मुंहासों और ओपन पोर्स की समस्या में भी हेल्प करता है. सबसे खासबात ये 100% नेचुरल और केमिकल-फ्री है, जो आपकी स्किन को कोई भी साइड इफ्केट नहीं देगा.
गर्मियों की परफेक्ट डिश: स्वाद और सेहत से भरपूर खीरे का रायता
5 May, 2025 04:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर्मियों में ठंडे-ठंडे व्यंजन न सिर्फ शरीर को राहत देते हैं, बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखते हैं. ऐसे मौसम में रायता एक परफेक्ट ऑप्शन होता है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है. खासतौर पर खीरे का रायता, जो ठंडक पहुंचाने के लिए जाना जाता है.
यह हल्का, झटपट बनने वाला और बेहद पौष्टिक व्यंजन है. खीरा पानी से भरपूर होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है. इसे आप लंच या डिनर के साथ परोस सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर खीरे का रायता बनाने की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी.
सामग्री :
दही (ताजा) - 2 कप
खीरा - 1 मीडियम शेप का, कद्दूकस किया हुआ
हरी मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच, बारीक कटी हुई (वैकल्पिक)
भुना जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
काला नमक - 1/4 छोटा चम्मच (या स्वादानुसार)
सादा नमक - स्वादानुसार
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच, बारीक कटा हुआ
पुदीना के पत्ते - 5-6, बारीक कटे हुए (ऑप्शनल)
विधि :
सबसे पहले एक कटोरे में दही लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें ताकि वह स्मूथ (चिकना) हो जाए और उसमें कोई गुठली न रहे। आप चाहें तो दही को थोड़ा पतला करने के लिए 1-2 चम्मच ठंडा पानी भी मिला सकते हैं।
इसके बाद खीरे को धोकर छील लें और फिर उसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस किए हुए खीरे को हल्के हाथों से निचोड़ लें ताकि उसका एक्स्ट्रा पानी निकल जाए। ऐसा करने से रायता ज्यादा पतला नहीं होगा।
फिर फेंटे हुए दही में कद्दूकस किया हुआ और निचोड़ा हुआ खीरा डालें और अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं), भुना जीरा पाउडर, काला नमक और सादा नमक डालें।
इसके बाद बारीक कटा हुआ हरा धनिया और पुदीना के पत्ते (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं) भी रायते में डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
रायते को कम से कम 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा करें। ठंडा होने के बाद यह और भी स्वादिष्ट लगता है।
ठंडे-ठंडे खीरे के रायते को आप रोटी, पराठा, चावल या किसी भी मेन डिश के साथ परोस सकते हैं। यह गर्मियों में एक बेहतरीन साइड डिश है जो आपके खाने को और भी टेस्टी और रिफ्रेशिंग बना देगा।
गर्मियों में पसीना और ऑयली स्किन से परेशान? ये फेस पैक देंगे राहत
5 May, 2025 04:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर्मियों में ऑयली स्किन की समस्या कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। इस मौसम में तेज धूप के कारण जहां पसीने के जरिए शरीर से पानी निकल जाता है, वहीं स्किन भी ऑयली हाेने लगती है। इससे हमारी त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं। स्किन पर गंदगी और कीटाणुओं का जमना शुरू हो जाता है। इसके अलावा कील और मुंहासों की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए जरूरी है आप स्किन की सही केयर करें। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप बाजार से महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स खरीदें। आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकती हैं। इनका एक ये फायदा होता है कि ये केमिकल फ्री होते हैं। इससे कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। जी हां, हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जाे ऑयली स्किन की समस्या से राहत दिलाएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से-
बेसन और गुलाबजल का फेस पैक
इसे बनाने के लिए दो चम्मच बेसन लें। अब इसमें जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिलाएं। अगर आप चाहें तो थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। आपकाे बता दें कि बेसन तेल सोखने का काम करता है और गुलाबजल स्किन को ठंडक देता है। इससे स्किन साफ और फ्रेश दिखती है।
मुल्तानी मिट्टी और चंदन का पैक
एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच चंदन का पाउडर मिला लें। इसमें जरूरत के हिसाब से गुलाबजल या ठंडा पानी मिक्स करें। इसे भी चेहरे पर तब तक लगाए रखें जब तक ये सूख न जाए। यह पैक चेहरे से एक्सट्रा ऑयल को कम करने में मददगार है। साथ ही ये दाग-धब्बे भी हटाता है। इससे स्किन को ठंडक भी मिलती है।
टमाटर और नींबू का रस
टमाटर का रस निकाल लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को कॉटन की मदद से चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा कर रखें। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। टमाटर और नींबू दोनों ही नेचुरल क्लेंजर हैं। ये स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल हटाकर उसे साफ और चमकदार बनाते हैं।
एलोवेरा जेल और शहद का फेस पैक
एक चम्मच एलोवेरा जेल में बराबर मात्रा में ही शहद मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है और शहद बैक्टीरिया से लड़ता है। ये पैक ऑयली स्किन को बैलेंस करता है।
दही और ओट्स का स्क्रब-फेस पैक
दो चम्मच दही में आपको एक चम्मच ओट्स मिलाना होगा। ध्यान रखें कि ओट्स थोड़ा दरदरा पिसा हुआ हो। इसे मिलाकर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। ये फेस पैक स्क्रब का भी काम करता है। इससे डेड स्किन हटती है और ऑयलीपन कम होता है।
गर्मियों में नेचुरल ग्लो चाहिए तो लगाएं मुल्तानी मिट्टी और ये 3 खास रस वाला फेस पैक
3 May, 2025 04:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हेल्दी स्किन के लिए हम कई सारे प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं पर मार्केट में मिलने वाले अधिकतर प्रोडक्ट्स में केमिकल होता है, जिससे इंस्टेंट निखार तो दिख सकता है, लेकिन लॉन्ग टर्म नुकसान भी हो सकते हैं. ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से भी त्वचा से भी स्किन का ग्लो को कम हो सकता है और अन्य स्किन प्रॉब्लम बढ़ सकती हैं, इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ज्यादा करें. हमारी दादी-नानी के समय से मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है और आज भी लोग मुल्तानी मिट्टी लगाते हैं. जो स्किन का ऑयल कंट्रोल करती है और चेहरे पर निखार को बरकरार रखती है.
मुल्तानी मिट्टी में एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं जो चेहरे से पिगमेंटेशन, दाग-धब्बों और मुहांसों को कम करने में मदद करते है, पर अगर आप मुल्तानी मिट्टी में ये 3 चीजें मिलाकर लगा लेंगे तो आपको इसके दोगुने फायदे होंगे. तो चलिए जानते हैं इस फेस पैक को कैसे बनाया जाए और इसके क्या-क्या फायदे हैं
मुल्तानी मिट्टी से आता है त्वचा में निखार
मुल्तानी मिट्टी क्लींजर और एक्सफोलिएटर का काम करती है. इसका रोजाना इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा से जुड़ी समस्याएं कम हो जाएंगी. यह त्वचा की पोर्स को साफ करती है, एक्ट्रा ऑयल कम होता है, डेड स्किन सेल्स कम होते हैं, मुहांसे भी कम होते हैं और त्वचा का निखार बरकरार रहता है.
मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 3 रस
मुल्तानी मिट्टी और आलू का रस
मुल्तानी मिट्टी और आलू का रस स्किन के लिए फायदेमंद होता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए एक आलू को कद्दूकस करके रस निकाल लें, फिर उसमें मुल्तानी मिट्टी को मिला दें. इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर रखें फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें. आप देखेंगे की आपकी स्किन ग्लोइंग और स्मूद हो जाएगी.
मुल्तानी मिट्टी और टमाटर का रस
मुल्तानी मिट्टी के साथ टमाटर का रस मिलाने से त्वचा को कई लाभ हो सकते हैं. टमाटर का रस त्वचा को एक्सफोलिएट करने और दाग-धब्बों को हटाने में हेल्प करता है और मुल्तानी मिट्टी त्वचा से एक्सट्रा तेल और गंदगी को निकालने में मदद करता है. इससे टैनिंग भी रिमूव होती है और चेहरे का निखार बरकरार रहता है.
मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस
मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है. इस फेस पैक को लगाने से टैनिंग, पिपंल्स दूर होते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाते है और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं.
त्वचा का निखार बरकरार रखने के लिए आपको ये घरेलू नुस्खे जरूर अपनाने चाहिए इससे गर्मी के मौसम में स्किन से जुड़ी सारी समस्याएं जैसे टैनिंग, ड्राईनेस, दाग-धब्बों, मुहांसो से राहत मिलेगी और चेहरा बेदाग लगेगा.
घर पर बनाएं स्वादिष्ट पनीर मोमोज, होटल जैसा स्वाद अब अपने किचन में
3 May, 2025 04:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बच्चे हो या बड़े या फिर बुजुर्ग आजकल सभी को मोमोज खाना बहुत पसंद होता है। मोमोज और इसकी तीखी चटनी को देखकर ही मुंह में पानी आने लगता है। लेकिन आजकल कोरोनावायरस के चलते लोग बाहर के खाने से बच रहे हैं। ऐसे में इसका लुफ्त उठाने के लिए क्या किया जाए? ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल होता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम रेसिपी ऑफ द डे में आपके लिए पनीर मोमोज की रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप घर पर ही आसानी से बना सकती हैं। घर में बने पनीर मोमोज टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है क्योंकि हमें इसे आटे से बनाएंगे और इसे आप जब चाहे घर में बनाकर इसके स्वाद का लुफ्त उठा सकती हैं। आइए आटे के पनीर मोमोज की रेसिपी जानते हैं।
सामग्री :
आटा के लिए
2 कप मैदा (मैदा)
½ चम्मच नमक
पानी
1 चम्मच तेल
भरावन के लिए
कद्दूकस किया हुआ 200 ग्राम पनीर
1 मध्यम आकार का प्याज कटा हुआ
1 इंच अदरक घिसा हुआ
2-3 लहसुन की कलियां बारीक कटी हुईं
बारीक कटी हुई हरी मिर्च (स्वादानुसार)
¼ कप बारीक कटी हुई गाजर
¼ कप बारीक कटी हुई पत्ता गोभी
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
½ चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच तेल
विधि :
एक बड़े कटोरे में मैदा और नमक मिला कर नरम आटा गूंथ लें।
आटे को तेल से चिकना करें और गीले कपड़े से ढककर 20-30 मिनट के लिए रख दें।
इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें।
अब बारीक कटे हुए प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें। अदरक और लहसुन डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
इसके बाद हरी मिर्च, गाजर और पत्ता गोभी डालकर 2-3 मिनट तक पका लें।
अब कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। और ठंडा होने दें।
अब आटे को छोटी-छोटी लोइयों में तोड़ लें।
सभी को पतले गोल आकार में बेल लें। किनारे पतले रखें।
बेली हुई पूरी के बीच में 1-2 चम्मच पनीर का भरावन रखें।
किनारों को मोड़कर अपनी पसंद का आकार दे सकते हैं।
किनारों को अच्छी तरह से सील करें ताकि भरावन बाहर न निकले।
अब एक स्टीमर में पानी उबालें।
स्टीमर की जाली को तेल से चिकना करें ताकि मोमो चिपके नहीं।
तैयार मोमो को जाली पर एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर रखें।
स्टीमर को ढक दें और मध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक भाप में पकाएं।
गरमागरम पनीर मोमो को अपनी पसंदीदा मोमो चटनी या सॉस के साथ परोस सकते हैं।
बालों को नुकसान से बचाने के लिए हेयर स्पा के दौरान अपनाएं ये 5 टिप्स
3 May, 2025 04:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर्मियों का मौसम आते ही सेहत के साथ ही बालों का भी खास ध्यान रखने की जरूरत होती है. धूप-धूल की वजह से बाल भी काफी रूखे और बेजान हो जाते हैं, जिन्हें सिर्फ शैंपू से धोकर ठीक नहीं किया जा सकता है. बालों को पोषक की भी बहुत जरूरत होती है. इसके लिए अक्सर महिलाएं हेयर स्पा ट्रीटमेंट लेती हैं जो पार्लर में काफी महंगे होते हैं और समय भी लगता है. यही वजह है कि कई महिलाएं बजट और समय की बचत के लिए हेयर स्पा को घर पर ही करती हैं. अगर आप भी घर पर हेयर स्पा करने का सोच रही हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है. क्योंकि अगर आपने गलत तरीके से हेयर स्पा कर लिया तो ये आपको बालों को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है. चलिए जानते हैं कि घर में पहली बार स्पा करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
1. सही प्रोडक्ट्स चुनना : कुछ महिलाएं हेयर स्पा के लिए मार्केट से कोई भी मास्क ले आती हैं. जबकि ऐसा करना गलत है. आपको हमेशा अपने बालों के टाइप के मुताबिक ही हेयर मास्क लगाना चाहिए. अगर आप गलत मास्क, क्रीम लेंगी तो इसे बालों पर कोई फायदा नहीं होगा. साथ ही कोशिश करें के नेचुरल इंग्रीडियंट्स से बने ही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें.
2. बालों की अच्छी तरह से सफाई करें : कुछ लोग हेयर स्पा करते समय हेयर मास्क या क्रीम को डायरेक्ट ही अपने बालों पर लगा लेते हैं. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. हेयर क्रीम या मास्क लगाने से पहले आपने बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश करें और इसके बाद ही प्रोडक्ट को अप्लाई करें. ऐसा करने से हेयर प्रोडक्ट बालों में अच्छे तरीके से एब्जॉर्ब हो जाएगा.
3. स्टीम जरूर दें : हेयर स्पा के दौरान बालों को भाप यानी स्टीम देना बहुत जरूरी है. इससे स्कैल्प के पोर्स खुलते हैं और क्रीम या ऑयल अंदर तक असर करता है. अगर स्टीमर न हो तो गर्म पानी में तौलिया भिगोकर सिर पर 10-15 मिनट रखें. लेकिन याद रहे कि 15 मिनट से ज्यादा सिर पर स्टीम नहीं देनी है. साथ ही तौलिया बहुत ज्यादा गर्म भी नहीं होनी चाहिए.
4. मसाज करें : हेयर स्पा का मतलब सिर्फ बालों में हेयर मास्क लगाना और स्टीम देना ही नहीं होता. बल्कि मास्क लगाने के बाद बालों में मसाज भी बहुत जरूरी है. इसलिए हेयर स्पा करते वक्त स्कैल्प की हल्की मसाज जरूर करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों को न्यूट्रिएंट्स अच्छे से मिलते हैं.
5. स्पा के बाद सही देखभाल करें : हेयर स्पा के बाद बालों की देखभाल भी बहुत जरूरी हो. ऐसे में स्पा के तुरंत बाद हेवी केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें. बालों को खुला रखें या हल्की चोटी बनाएं ताकि वो सांस ले सकें और टूटें नहीं.
5000 साल पुराना है लिपस्टिक का इतिहास, जानिए कैसे बनी मेकअप का अहम हिस्सा
30 Apr, 2025 05:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लिपस्टिक महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा रही है. हर महिला के पास आपको अलग-अलग शेड के लिपस्टिक जरूर मिल जाएंगे. बाजार में तरह-तरह के लिपस्टिक मिल जाते हैं जो आपकी स्कीनटोन के हिसाब से आपके होठों और चेहरों की खूबसूरती को बढ़ाते हैं. अब लिपस्टिक में ही इतनी वैरायटी है कि मैट, शिमर से लेकर लिक्वीड लिपस्टिक बाजार में मिल जाती है जो आपकी स्कीनटोन के लिए परफेक्ट बैठेगी. लिपस्टिक का इतिहास तो सदियों पुराना है बस इसका फॉरमूलेशन नया हो गया है. लिपस्टिक का इतिहास 5000 साल पुराना है. महिलाओं के मेकअप बॉक्स का अहम हिस्सा होती है जो उनके रुप को निखार देती है और उनके होठों को और खूबसूरत बनाती है. तो आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि महिलाओं के पसंदीदा प्रोडक्ट लिपस्टिक का क्या इतिहास है.
5000 साल पुराना है लिपस्टिक का इतिहास:
लिपस्टिक को महिलाओं की ब्यूटी को इनहैंस करती है. आज के टाइम में मार्केट में अलग-अलग शेड्स और ब्रांड की लिपस्टिक मौजूद हैं, लेकिन पहले के समय में लोग फूल और कीमती पत्थरों को पीसकर होठ पर लगाते थे.खास बात यह है कि यह आज से नहीं बल्कि यह प्रथा 5000 साल पुरानी है. पर पहले के जमाने में लिपस्टिक नेचुरल तरीकों से बनती थी जो औषधी का भी काम करती थी.
लिपस्टिक का रोचक इतिहास- 16वीं सदी: इंग्लैंड की क्वीन एलिजाबेथ के जमाने में भी लिपस्टिक का चलन था. उन्होंने लाल कलर की लिपस्टिक को लगाने के ट्रेंड को पॉपुलर कर दिया. इस दौरान लिपस्टिक केवल अभिनेत्रियों तक सीमित थी और तीन सदियों तक उन तक सीमित रही.
1880 में गुरेलिन नाम की एक फ्रेंच कंपनी पहली बार बाजार में लिपस्टिक लाई. यह लिपस्टिक हिरण के शरीर से निकलने वाली वसा, बीवैक्स और केस्टर ऑयल से मिलकर बनी थी और बाद में इसे रेशम में मिलाकर इस्तेमाल किया जाता था.
साल 1915 में श्रेय मॉरिस लेवी ने सिलेंड्रिकल पैंकिंग में लिपस्टिक का उत्पादन शुरु किया जो आज भी ट्रेंड में है.
साल 1920 में अलग-अलग शेड जैसे लाल, बैंगनी, चेरी और ब्राउन रंग की लिपस्टिक ट्रेंड में आ गई. इसी दौरान फ्रेंच केमिस्ट पॉल बॉडरक्रॉक्स ने किश प्रूफ लिपस्टिक बनाई. हालांकि वो मार्क्रेट में अपनी जगह नहीं बना पाई थी, क्योंकि महिलाओं के लिए इसे मिटाना बड़ा मुश्किल हो जाता था. फिर लिपस्टिक के मार्केट में ग्रोथ हुई और शनेल, एस्टी लॉडर, ग्वेरलेन जैसी कंपनियों की लिपस्टिक को बेचना शुरु कर दिया था.
अगर हम बात करें 1980 और 1990 की तो रेड लिपस्टिक ने फिर एक बार ट्रेंड सेट कर दिया और यह महिलाओं की पसंदीदा बन गई. शिमर और ग्लॉस लिपस्टिक का भी ट्रेंड इस दौर में ही आया था. हॉट पिंक लिपस्टिक इस समय काफी पॉपुलर बन गई थी.
साल 2000 के बाद लिपस्टिक मेकअप का अहम हिस्सा बन गई. लिपस्टिक के बिना मेकअप करने की महिलाएं कल्पना भी नहीं कर सकती थी. लिपस्टिक का इतिहास रोचक होने के साथ-साथ मुश्किल भी था. तो जब भी आप तैयार होते समय लिपस्टिक लगाएंगी तो खुद को इसके इतिहास को याद करता हुआ पाएंगी.
गर्मी में डाइट को बनाएं मजेदार, खाएं रिफ्रेशिंग आम-पुदीने की चटनी
30 Apr, 2025 05:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर्मी के दिनों में कच्चे आम पुदीना की चटनी तंदुरुस्त रखने में मददगार होती है। कच्चा आम और पुदीना दोनों ही शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और इनका सेवन गर्मी में बॉडी को कूल रखने में मदद करता है। कच्चे आम पुदीना की चटनी की खासियत है कि ये मिनटों में तैयार होती है और इसका लाजवाब स्वाद खाने का मज़ा दोगुना कर देता है। कच्चे आम की चटनी को लंच या डिनर किसी भी वक्त परोसा जा सकता है। कच्चे आम पुदीना की चटनी में विटामिन सी और फाइबर भरपूर होता है। ये चटनी पाचन में सुधार लाने के साथ ही ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने का काम भी करती है। आपने अगर कभी कच्चे आम पुदीना की चटनी नहीं बनाई है तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है।
सामग्री :
1 कप कच्चा आम (छिला हुआ और मोटा कटा हुआ)
1 कप ताजा पुदीना के पत्ते
½ कप ताजा धनिया के पत्ते
2-3 हरी मिर्च
1 इंच अदरक
1 चम्मच जीरा पाउडर
½ चम्मच काला नमक
स्वादानुसार नमक
1-2 बड़े चम्मच पानी
½ चम्मच चीनी या गुड़ (अगर आम बहुत खट्टे हैं)
विधि :
सबसे पहले कच्चे आम, पुदीने के पत्ते और धनिया के पत्तों को अच्छी तरह से धो लें।
आम को छीलकर मोटा-मोटा काट लें। हरी मिर्च और अदरक को मोटा-मोटा काट लें।
ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में, कटे हुए कच्चे आम, पुदीने के पत्ते, धनिया के पत्ते, हरी मिर्च, अदरक , जीरा पाउडर, काला नमक, सामान्य नमक और 1-2 बड़े चम्मच डालें।
सभी सामग्रियों को तब तक ब्लेंड करें, जब तक आपको एक स्मूद चटनी न मिल जाए।
चटनी को चखें और अपनी पसंद के अनुसार नमक, काला नमक और हरी मिर्च को एड करें।
अगर आम बहुत खट्टे हैं, तो आप खट्टेपन को संतुलित करने के लिए थोड़ी चीनी या गुड़ मिला सकते हैं।
अगर चटनी बहुत गाढ़ी है, तो थोड़ा और पानी डालें और फिर से तब तक मिलाएं जब तक कि आप मनचाही स्थिरता प्राप्त न कर लें।
आम पुदीने की चटनी को एक सर्विंग बाउल में डालें। आप इसे तुरंत स्नैक्स, भोजन या डिप के रूप में परोस सकते हैं।
घर की ये चीजें बनेंगी नैचुरल मेकअप रिमूवर, स्किन होगी डीप क्लीन
30 Apr, 2025 05:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेकअप अगर दिनभर चेहरे पर रहे और रात को इसे रिमूव न किया जाए तो कई स्किन प्रॉब्लम होने लगती हैं. ब्यूटी प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स की वजह से आपका चेहरा उम्र से पहले बूढ़ा दिखाई दे सकता है, इसलिए मेकअप साफ करने के बाद ही सोना चाहिए और त्वचा को डीप क्लीन भी करना जरूरी होता है ताकि पोर्स में गंदगी या मेकअप के महीन कण जमा न रहे. मार्केट में मेकअप रिमूवर और मेकअप रिमूविंग वाइप्स आती हैं, लेकिन आपके घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कई ऐसी चीजें हैं जो स्किन को डीप क्लीन करती हैं. इन नेचुरल चीजों से आप मेकअप रिमूव कर सकते हैं साथ ही इससे त्वचा को पोषण भी मिलेगा और स्किन प्रॉब्लम कम होंगी.
त्वचा की डीप क्लीनिंग सिर्फ मेकअप रिमूव करने के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि इससे पोर्स में जमा गंदगी साफ होती है, जिससे ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स होने की संभावना कम हो जाती है. इससे स्किन फ्रेश भी नजर आती है और मुंहासे नहीं होते हैं. नेचुरल चीजों से डीप क्लीनिंग के दौरान हल्की मसाज भी हो जाती है, जिससे स्किन में ब्लड फ्लो सुधरता है और त्वचा पर नेचुरल ग्लो बना रहता है. जान लेते हैं कौन सी चीजों को आप स्किन की डीप क्लींजिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
कच्चे दूध का करें इस्तेमाल
मेकअप रिमूव करने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए कॉटन बॉल को दूध में डुबाएं और इससे चेहरा साफ करें. दूध त्वचा को साफ करने के साथ ही हाइड्रेट भी करता है और गर्मी में होने वाली स्किन इरिटेशन से बचाकर त्वचा को मुलायम बनाता है. ये एक ऐसा क्लींजर है जो हर स्किन टाइप के लिए सही रहता है.
खीरा का जूस
गर्मियों में त्वचा को फ्रेश बनाए रखने और ऑयल रोकने के लिए खीरा बेहतरीन नेचुरल इनग्रेडिएंट है. फेस पैक में खीरा मिलाकर लगाना त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता ही है साथ ही आप इसके जूस को मेकअप रिमूवर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे पफीनेस कम होती है और रिफ्रेश रेडिएंट स्किन मिलती है.
नारियल का तेल
त्वचा के लिए नारियल का तेल भी बेहद अच्छा नेचुरल इनग्रेडिएंट है. इससे चेहरे की मसाज की जा सकती है और डीप क्लींजर की तरह भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर वाटरप्रूफ मेकअप किया है तो कोकोनट ऑयल से क्लीन करना सही रहता है. इससे त्वचा की ड्राईनेस भी कम होती है और सेंसिटिव स्किन के लिए भी कोकोनट ऑयल सही रहता है.
दही है बेहतरीन क्लींजर
त्वचा को डीप क्लीन करना है तो दही एक बेहतरीन नेचुरल इनग्रेडिएंट है. आप मेकअप क्लीन करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. हाथों में थोड़ा सा दही लेकर फेस पर मसाज करें. इससे स्किन मुलायम और ग्लोइंग बनती है साथ ही त्वचा ब्राइट भी होती है.
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
