नारी विशेष
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर छोले-पनीर का पराठा, जिम करने वालों के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन
30 Jun, 2025 05:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। हमारे यहां भारत में आपको खाने पीने की चीजों की कोई कमी नहीं मिलेगी। स्पाइसी से लेकर स्वीट डिश तक में यहां हजारों ऑप्शन होते हैं। ये कहीं न कहीं हमारे सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। आज के समय में वजन बढ़ने की समस्या तो सबसे आम हो गई है। दरअसल, लगातार घंटों बैठकर काम करने से लोगों में मोटापे की समस्या देखी जा रही है।
ऐसे में लोग इससे छुटकारा पाने के लिए घंटों जिम में जाकर पसीना बहाते हैं। इसके लिए उन्हें मोटी रकम भी चुकानी पड़ती है। वहीं कुछ लोग कई तरह की डाइट भी फॉलो करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो जिम जाने वालों के लिए एकदम बेस्ट रहेगी। जी हां, हम आपको प्रोटीन से भरपूर छोले और पनीर पराठे की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद भी बेहद जबरदस्त होता है। ये मेटाबॉलिज्म को भी स्ट्रॉन्ग करने का काम करेगा। साथ ही इससे वजन कम करना भी आसान होगा। अगर आप इसे रोजाना नाश्ते में खाएंगे तो भूख भी कंट्रोल रहेगी और आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। आइए छोला पनीर पराठा की आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं विस्तार से-
छोले पनीर पराठा बनाने के लिए सामग्री
आटे के लिए
गेहूं का आटा दो कप
नमक आधा छोटा चम्मच
तेल एक बड़ा चम्मच
पानी गूंथने के लिए
स्टफिंग के लिए
पनीर 250 ग्राम कद्दूकस किया हुआ
बराबर मात्रा में उबला हुआ काबुली चना
हरी मिर्च दो बारीक कटी हुई
हरा धनिया
कश्मीरी लाल मिर्च आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला आधा छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर आधा छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
घी या तेल
छोले पनीर पराठा बनाने की रेसिपी
इसे बनाने के लिए आपको एक बड़े बर्तन में आटा, नमक और तेल मिलाकर नरम आटा गूंथ लेना है।
अब आटे को कम से कम 20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए।
अब एक बड़े कटोरे में कद्दूकस किया हुआ पनीर लें। उसमें छोले मैश कर लें।
इसके बाद हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालकर सभी को अच्छे से मिला लें।
अब आटे से बराबर आकार में लोइयां बना लें।
इसके बाद एक लोई लें और उसको हल्का बेल लें।
बीच में दो चम्मच स्टफिंग रखें।
अब किनारों को मिलाकर आटे को बंद करें और हल्के हाथ से बेल लें।
इसके बाद गर्म तवे पर पराठा रखें और दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।
आपका प्रोटीन से भरपूर छोले पनीर का पराठा तैयार है।
इसे गरमा गरम हरी चटनी के साथ परोसें।
लंच में कुछ खास चाहिए? ट्राय करें हेल्दी और टेस्टी कढ़ी पकौड़ा
28 Jun, 2025 09:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अगर आप लंच में कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहीं हैं तो आप कढ़ी पकौड़े बना सकती हैं। ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा।
लंच में इस तरह से बनाएं कढ़ी पकौड़ा, सेहत और स्वाद का है जबरदस्त कॉम्बिनेशन; नोट करें रेसिपी
सामग्री :
पकोड़े के लिए
बेसन एक कप
प्याज एक बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च एक बारीक कटी हुई
अजवाइन आधा छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत के अनुसार
तेल तलने के लिए
कढ़ी के लिए
बेसन आधा कप
दही डेढ़ कप
हल्दी आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
पानी तीन से चार कप
तड़के के लिए
राई आधा छोटा चम्मच
जीरा आधा छोटा चम्मच
साबुत लाल मिर्च
हींग एक चुटकी
मेथी दाना एक चौथाई छोटा चम्मच
कढ़ी पत्ता
तेल एक बड़ा चम्मच
विधि :
सबसे पहले एक कटोरे में एक कप बेसन, कटी प्याज, हरी मिर्च, अजवाइन और नमक मिलाएं।
थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
अब कड़ाही में तेल गरम करें और छोटे-छोटे गोले डालकर पकौड़े तल लें।
एक बड़े बाउल में आधा कप बेसन और डेढ़ कप दही को अच्छे से फेंट लें।
इसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च, नमक और तरीन से चार कप पानी मिलाकर पतला घोल बनाएं।
अब इसे एक गहरे बर्तन मध्यम आंच पर चढ़ाएं।
लगातार चलाते रहें जब तक उबाल न आ जाए।
जब ये घोल पक जाए तो एक छोटे से पैन में एक बड़ा चम्मच तेल गर्म करें।
इसमें राई, जीरा, हींग, लाल मिर्च, मेथी दाना और कढ़ी पतता डाल कर चटकने दें।
अब इसे कढ़ी में मिला दें।
इसके बाद पकौड़ों को कढ़ी में डालकर पांच मिनट के लिए पकने दें।
इसके बाद गैस बंद करके थोड़ी देर के लिए ढक रख दें।
अआप इसे चावल के साथ परोसें।
ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं।
बच्चे करेला देखकर मुंह बनाते हैं? ये मजेदार रेसिपी कर देगी फेवरेट डिश में शामिल
28 Jun, 2025 05:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी होता है। इसके लिए हमें हरी सब्जियों और मौसमी फलों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। वैसे तो हरी सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इन्हें खाने में मुंह बनाते हैं। खासकर बच्चों को। करेले की बात करें तो ये हर किसी काे पसंद नहीं आता है। दरअसल, इसका स्वाद कड़वा होता है, इस कारण हर कोई इसे नहीं खा पाता है। लेकिन क्या हो अगर करेला से एक ऐसी रेसिपी बनाई जाए जो न सिर्फ स्वादिष्ट हो, बल्कि कुरकुरी भी हो? जी हां, करेला चिप्स एक ऐसा हेल्दी और स्वादिष्ट ऑप्शन है, जिसको आप एक स्नैक्स की तरह भी खा सकते हैं। इसे बनाने में आपकाे ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी। इसकी खास बात तो ये है इसमें ज्यादा तेल भी नहीं सोखता है। ऐसे में आप इसे एक बार तो ट्राई कर ही सकते हैं।
यकीन मानिए आप सभी को इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको करेला चिप्स की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे खाकर आपको वाकई मजा आएगा। आइए इसकी रेसिपी के बारे में जानते हैं विस्तार से -
करेला चिप्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री
करेला 4 मध्यम आकार के
बेसन तीन बड़े चम्मच
चावल का आटा दो बड़े चम्मच क्रिस्पनेस के लिए
हल्दी आधी छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर आधा छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
करेला चिप्स बनाने की विधि
सबसे पहले करेले काे धोकर पतले-पतले गोल आकार में काट लें।
ध्यान रहे कि काटते समय बीजों को निकाल लें।
अब कटे हुए करेले में थोड़ा सा नमक लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद हाथ से दबाकर इसका पानी निकाल दें।
इससे करेले की कड़वाहट निकल जाएगी।
अब एक कटोरे में करेले में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, अमचूर और थोड़ा सा नमक मिलाएं।
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मसालाें को अच्छे से कोट करें।
ध्यान रहे कि पानी ज्यादा न हो।
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें।
इसके बाद मीडियम आंच पर करेला स्लाइस को क्रिस्पी होने तक तल लें।
एक बार में ज्यादा चिप्स न डालें, वरना क्रिस्पी नहीं बनेंगे।
आपका करेला चिप्स बनकर तैयार हो गया है।
आप इसे दाल चावल के साथ परोस सकती हैं।
क्या आपने कभी देखा है लिपस्टिक पर लिखा नंबर? जानें इसका छिपा हुआ राज़
27 Jun, 2025 07:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। फैशन की दुनिया बहुत बड़ी है। यहां आए दिन कोई न कोई चीज ट्रेंड करती रहती है। फैशन का मतलब सिर्फ आउटफिट्स से नहीं होता है। बल्कि आपका मेकअप भी फैशन की ही कैटेगरी में आता है। जब भी मेकअप की बात होती है तो काजल, आइलाइनर, फाउंडेशन, फेस पाउडर का नाम लिया जाता है। लिपस्टिक भी उन्हीं में से एक होती है। जब भी हम लिपस्टिक लगाते हैं तो खूबसूरती और निखरकर सामने आती है। सभी लड़कियां अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही लिपस्टिक का कलर चूज करती हैं। ये हर लड़की के मेकअप का अहम हिस्सा होती है। आपने भी देखा होगा कि जब भी कोई लड़की या महिला घर से बाहर निकलती है तो वो भले मेकअप न करे लेकिन लिपस्टिक जरूर लगाती है। आज के समय में कई तरह के टेक्सचर में लिपस्टिक (Lipstick Shade Codes) आती है। लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि लिपस्टिक के पीछे एक नंबर लिखा होता है, जैसे ‘115’, ‘07’ या ‘M12’।
क्या है इन नंबरों का मतलब?
आपने कभी ये जानने की कोशिश की कि इन नंबरों का क्या मतलब होता है? क्या इनका कोई मतलब होता भी है या ये ऐसे ही लिख दिए जाते हैं? ज्यादातर लोगों के मन में ये सवाल होता है। इन्हीं सवालाें के जवाब जानने के लिए हमने लखनऊ की सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट, मेकअप, हेयर एंड ब्यूटी एडुकेटर अमरीश कौर से बात की। उन्होंने इस पर विस्तार से जानकारी दी है।
अमरीश कौर ने बताया कि लिपस्टिक पर जो नीचे की ओर नंबर लिखा होता है, वह उस लिपस्टिक के शेड को पहचानने का सबसे आसान तरीका होता है। ज्यादातर ब्रांड्स ये नंबर इसलिए लिखते हैं क्योंकि ये एक यूनिक कोड होता है जो उस खास रंग या फॉर्मूलेशन को दिखाता है। Example से समझिए, जैसे आप एक लिपस्टिक का शेड नंबर 115 इस्तेमाल कर रही हैं। ये शेड आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आता है। तो मान लीजिए अगर आप बाद में शेड का नाम भूल भी जाती हैं तो नंबर देखकर वही लिपस्टिक आसानी से खरीद सकती हैं।
नंबर और नाम दोनों क्यों होते हैं?
आपने देखा होगा कि लिपस्टिक पर ब्रांड के नाम के साथ-साथ नंबर भी लिखा होता है, जैसे- ‘Ruby Woo – 707’, MR 22। इसका कारण ये है कि एक ही नाम कई ब्रांड्स में यूज किया जा सकता है, लेकिन नंबर सिर्फ एक यूनिक पहचान देता है। आपको बता दें कि कुछ ब्रांड्स शेड के साथ-साथ फॉर्मूला भी इसी नंबर से दिखाते हैं।
आसान है दोबारा खरीदारी
अगर आप पहले से कोई लिपस्टिक यूज कर रहीं हैं और अब आपको नया खरीदना लेकिन नाम नहीं याद आ रहा है तो ये नंबर्स आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए लिपस्टिक का शेड नंबर नोट कर लेना हमेशा-हमेशा के लिए फायदेमंद हो सकता है।
ऑनलाइन शॉपिंग में नंबर की भूमिका
आप अगर ऑनलाइन लिपस्टिक खरीद रहीं हैं, तो शेड नंबर ही सबसे भरोसेमंद तरीका होता है। इससे आपको वही कलर आसानी से मिल सकता है। कई बार ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदने पर रंग मिसमैच हो जाता है। दरअसल, जाे रंग हमें फोटो में दिखाई देती है, वो असल में एकदम अलग होती है। ऐसे में ये नंबर ही सबसे सही तरीका है।
हर दिल अजीज 'काठी कबाब की थाली'
27 Jun, 2025 06:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
काठी कबाब' नाम सुनते ही आपको चटपटा मसालेदार और लजीज व्यंजन याद आ जाता है।
एक ऐसी डिश जिसे दिल्ली के लोग बहुत चाव से खाते और खिलाते हैं। दिल्ली की शामों को खास बनाने वाली ये स्ट्रीट फूड की थाली तीन चीजों को मिलाकर पूरी होती है। पहला है कबाब स्टिक्स, दूसरा रुमाली रोटी और तीसरी पर बहुत खास हरी चटनी। इन तीनों को मिलाकर जो थाली तैयार होती है उसे एक बार खाने वाला कभी नहीं भूलता और हो जाता है इसका शौकीन। यहां हम आपको इसी थाली की रेसिपी बताने वाले हैं जिससे आप इसे घर में बनाइए और सबको खिलाकर उनकी तारीफ पाइए।
दो-तीन लोगों के लिएः
कबाब स्टिक्स की सामग्री-
सोया चंक्स..........15-20 पीस (छोटे)
शिमला मिर्च.........1 (बड़ी)
प्याज बड़ी............1
टमाटर बड़ा........1
बेसन................1/2 कप
लाल मिर्च..........1/2 टीस्पून
डेगी मिर्च...........1/4 चम्मच
गरम मसाला.......1 टेबलस्पून
चाट मसाला........1 टीस्पून
तेल...................तलने के लिए
नमक................स्वादानुसार
विधि
- सोया चंक्स को 15-20 मिनट के लिए गरम पानी में भिगो दें।
- अब बेसन में नमक, चाट मसाला, डेगी मिर्च, लाल मिर्च और पानी मिलाकर गाढ़ा पकौड़ी जैसा घोल बना लें।
- प्याज और शिमला मिर्च चौकोर काट लें।
- टमाटर को बीच में से खाली कर उसे भी चौकोर काट लें। बीच से निकला भाग अलग रख लें।
- अब बड़ी टूथपिक ले कर पहले एक शिमला मिर्च का टुकड़ा, फिर प्याज का और उसके बाद सोया चंक और फिर टमाटर का टुकड़ा बारी-बारी से टूथपिक में घुसा लें। इस तरह और भी स्टिक्स तैयार कर लें।
- अब इन तैयार स्टिक्स को बेसन के घोल में डिप करके कोट कर सुनहरा होने तक इसे तेल में तलें।
कबाब के ग्रेवी की सामग्री-
सोया चंक्स..............1 कप
सोया ग्रैन्यूल्स...........1 कप
प्याज बारीक कटी......2 बड़ी
अदरक-लहसुन पेस्ट....2 बड़े चम्मच
टोमैटो प्यूरी...............2 " "
डेगी मिर्च..................1/2 टीस्पून
लाल मिर्च.................1/2 टीस्पून
गरम मसाला..............1 टेबलस्पून
चाट मसाला................1 टेबलस्पून
धनिया पाउडर.............1 टेबलस्पून
किचन किंग मसाला......1 टेबलस्पून
पनीर के टुकड़े.............150 ग्राम
बटर............................50 ग्राम
धनिया पत्ती बारीक कटी
नमक
तेल..............................2 टेबलस्पून
विधि-
- सोया चंक्स व ग्रैन्यूल्स को 15-20 के लिए पानी में भिगो दें।
- फिर इन्हें उसी पानी में 7-8 मिनट उबाल लें।
- उबल जाने के बाद इनका पानी निचोड़ कर इन्हें अलग रख लें।
- अब गैस पर कढ़ाई रख तेल डालकर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट को 2-3 मिनट तक सौते करें।
- अब इसमें कटी प्याज डालकर भूरा होने तक भुनें।
- भूरा होने पर तुरंत उसमें डेगी मिर्च, टोमैटो प्यूरी और नमक डालें।
- इसे 2-3 मिनट मध्यम आंच पर चलाते हुए पकाएं।
- अब इसमें सोया ग्रैन्यूल्स डाल दें, फिर इसमें दो कप पानी डालकर 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- अब इसमें ऊपर लिखे सभी सूखे मसाले, चाट मसाला छोड़कर डाल दें।
- इसके बाद इसमें सोया चंक्स, पनीर के टुकड़े और तैयार की गई कबाब स्टिक्स डाल कर हल्के हाथों से चलाएं।
- कुछ मिनट बाद इसमें ऊपर से चाट मसाला डालें और गैस बंद कर धनिया पत्ती छिड़क दें।
इस तरह काठी कबाब तैयार हो जाएगा। अब हम इसकी चटनी तैयार कर लेंगे।
चटनी की सामग्री-
धनिया पत्ती.......1 कप
हरी मिर्च...........2-3
अदरक..............1 इंच टुकड़ा
दही..................1 छोटी कटोरी
काला नमक........1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर...1/4 टीस्पून
नींबू का रस..........2 टेबलस्पून
नमक..................1/4 चम्मच
विधि-
- धनिया, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट में दही डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिला लें।
- अब इसमें बची सामग्रियां मिलाकर अच्छे से फेट लें।
इस तरह आपकी हरी चटनी भी तैयार हो जाती है।
अब तैयार कबाब, चटनी को बाउल में निकाल लें और इन्हें रुमाली रोटी, कच्चे प्याज के छल्लों और नींबू के टुकड़ों के साथ गर्मागर्म परोसें।
ऐसे बनायें रेस्टोरेंट स्टाइल की आलू गोभी
27 Jun, 2025 06:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रेस्टोरेंट की आलू गोभी खाने का दिल है, लेकिन घर से बाहर नहीं जाना चाहते हैं तो मन छोटा न करें। आप घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल में आलू गोभी की सब्जी बना सकते हैं। पार्टी एवं किसी विशेष अवसर पर भी इसे झट से बनाया जा सकता है। अब ये कैसे बनती है, आइये आपको बताते हैं-
ये चाहिये आवश्यक सामग्री -
गोभी का फूल - 1 (350 -400 ग्राम)
आलू - 350 ग्राम
टमाटर - 2 (150 ग्राम)
अदरक - 1 - 1.5 इंच
हरी मिर्च - 2
हरा धनिया - 2-3 बडे़ चम्मच (बारीक कटा हुआ)
तेल - तलने के लिए और सब्जी बनाने के लिये
जीरा - ½ छोटी चम्मच
हींग - 1 पिंच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
साबुत गरम मसाला - 2 बडी़ इलायची, ½ इंच दालचीनी, 3 लौंग, 8-10 काली मिर्च
धनिया पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
कसूरी मेथी - 2 छोटे चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ ज्यादा या स्वादानुसार
ऐसे बनेगी आलू गोभी-
गोभी के डंठल हटा कर छोटे टुकड़े में काट कर धो लें। आलुओं को भी छील लें और धोकर एक-एक आलू को 6 टुकड़ों में काट लें।
टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को पीस लें। थोडे़ से अदरक को लम्बे-लम्बे पतले टुकड़ों में काट लें।
अब कढा़ई में तेल डालकर अच्छे से गरम कर लें। तेल गर्म होने पर आलू डालकर हल्का ब्राउन होने तक तल लें। अब इस तेल में गोभी भी हल्की ब्राउन होने तक तल लें।
अब कढ़ाई में 2-3 टेबल स्पून तेल छोड़ कर अतिरिक्त तेल निकाल दें। तेल में जीरा और हींग डालकर भून लें। फिर कटा हुआ अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और दरदरा कुटा हुआ गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर भून लें। इसमें टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें और लाल मिर्च पाउडर डाल कर तब तक भूनें, जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे।
मसाला भून जाने पर इसमें ½ कप पानी, नमक, गरम मसाला डालकर उबलने दें। कुछ देर उबलने के बाद इसमें तले हुए गोभी-आलू और हरा धनिया डाल कर मिक्स कर दें और ढककर 3-4 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लें।
रेस्टोरेंट स्टाइल में आलू गोभी की सब्जी तैयार है। अब इसे किसी बर्तन में निकाल कर हरे धनिये के साथ गार्निश कीजिए। गरमा गरम परांठे, नान, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये।
शाम की भूख मिटाएं – बनाएं झटपट शेजवान ब्रेड पकौड़ा
26 Jun, 2025 07:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
क्या आपको भी शाम को हल्की-फुल्की भूख सताती है और कुछ चटपटा खाने का मन करता है? अगर हां, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी रेसिपी जो झटपट बन जाती है और स्वाद में भी इसका कोई जवाब नहीं है। जी हां- शेजवान ब्रेड पकौड़ा! इसे बनाना इतना आसान है कि कोई बिगिनर भी इसे ट्राई कर सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी।
शाम की हल्की भूख में बनाकर खाएं टेस्टी शेजवान ब्रेड पकौड़ा, यहां है इसे बनाने की सबसे सिंपल रेसिपी
सामग्री :
ब्रेड स्लाइस – 6-8
उबले हुए आलू – 2 मीडियम शेप के
शेजवान सॉस – 2 बड़े चम्मच (आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
बारीक कटी हुई प्याज़ – 1 छोटी
बारीक कटी हुई शिमला मिर्च – 1/2 (ऑप्शनल)
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
गरम मसाला – 1/4 छो
विधि :
सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें।
अब इसमें शेजवान सॉस, बारीक कटी प्याज, शिमला मिर्च (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं), हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। आपकी चटपटी स्टफिंग तैयार है।
फिर एक बड़े बर्तन में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, हींग और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा और चिकना घोल बना लें।
ध्यान रहे, घोल में गुठलियां न पड़ें। घोल ऐसा होना चाहिए कि ब्रेड पर अच्छे से चिपक जाए।
इसके बाद एक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर आलू की तैयार स्टफिंग को अच्छे से फैला दें।
अब दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर कर दें और हल्के हाथों से दबा दें।
आप चाहें तो ब्रेड को त्रिकोण आकार में काट सकते हैं, या फिर पूरा ही रहने दें।
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल मध्यम गरम होना चाहिए।
ब्रेड को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोएं, ताकि ब्रेड पूरी तरह बेसन से लिपट जाए। अब इसे धीरे से गरम तेल में डालें। एक बार में उतने ही पकोड़े तलें जितने आसानी से कड़ाही में आ जाएं।
फिर पकोड़ों को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें।
अब तले हुए शेजवान ब्रेड पकौड़ों को एक टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।
बस, तैयार हैं आपके गरमागरम और चटपटे शेजवान ब्रेड पकौड़े। इन्हें हरी चटनी, टोमैटो सॉस या अपनी पसंदीदा डिप के साथ गरमागरम परोसें और शाम की चाय का मजा लें।
ऐसे बनाएं गणपति के फेवरेट मोदक
26 Jun, 2025 05:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Modak। मोदक गणेश जी की फेवरेट डिश है और गणेश पूजा के मौके पर यह खासतौर पर बनाए जाते हैं। कई जगहों पर गणेश पूजा मोदक से ही होती है। महाराष्ट्र में तो गणेश पूजा के मौके हर घर में मोदक बनाए जाते हैं। इन्हें बनाने में घी का प्रयोग नहीं होता, इसलिए इन्हें खाने में मोटापा की चिंता भी नहीं होगी। तो आइए जानते हैं कि कैसे बनते हैं मोदक-
मोदक बनाने के लिए ये सामान चाहिए-
चावल का आटा - 2 कप
गुड़ - 1 .5 कप (बारीक तोड़ा हुआ )
कच्चे नारियल - 2 कप ( बारीक कद्दूकस किया हुआ )
काजू - 4 टेबल स्पून ( छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये )
किशमिश - 2-3 टेबल स्पून
खसखस - 1 टेबल स्पून ( गरम कढ़ाई में डालकर हल्का सा रोस्ट कर लीजिये)
इलाइची - 5 -6( छील कर कूट लीजिये )
घी - 1 टेबल स्पून
नमक - आधा छोटी चम्मच
ये है मोदक बनाने की विधि-
गुड़ और नारियल को कढ़ाही में डाल कर गरम करने के लिये रख दें और चम्मच से हिलाते रहें। तब तक हिलाते रहें, जब तक गुड़ गुड़ और नारियल का गाढ़ा मिश्रण न बन जाए। मिश्रण बनने के बाद में काजू, किशमिश, खसखस और इलाइची मिला दें। मोदक में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है।
अब 2 कप पानी में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर गरम होने के लिए रख दीजिए। जैसे ही पानी उबलने लगे, गैस बन्द कर दीजिये और चावल का आटा और नमक डाल कर चम्मच से हिला कर अच्छी तरह मिला दें। अब इस मिश्रण को 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
अब चावल के आटे को बड़े बर्तन में निकाल कर हाथ से नरम करके आटा गूंथ लें। अगर आटा सख्त लग रहा हो तो 1-2 टेबल स्पून पानी और डाल सकते हैं। एक प्याली में थोड़ा घी लीजिए। घी हाथों में लगाकर आटे को तब तक मसलें जब तक आटा नरम न हो जाए। अब इस आटे को साफ कपड़े से ढक कर रख दें।
हाथ को घी से चिकना करें और गूंथे हुए चावल के आटे से एक नीबू के बराबर आटा निकाल कर हथेली पर रखें। दूसरे हाथ के अंगूठे और उंगलियों से उसे किनारे पतला करते हुए बढ़ा लें। उंगलियों से थोड़ा गड्डा करें और इसमें 1 छोटी चम्मच पिठ्ठी रख दें। अंगूठे और उंगलियों की सहायता से मोड़ डालते हुए ऊपर की तरफ चोटी का आकार देते हुए बन्द कर दें। सारे मोदक इसी तरह तैयार कर लें।
किसी चौड़े बर्तन में 2 छोटे गिलास पानी डाल कर गरम होने के लिए रखें। जाली स्टैन्ड लगाकर चलनी में मोदक रख कर भाप में 10-12 मिनट तक पकने दीजिए। जब मोदक चमकदार लगने लगे, तब ये खाने के तैयार हैं। मोदक को प्लेट में निकाल कर रखें और परोसकर खाएं।
दाग-धब्बों से लेकर पिंपल्स तक, फिटकरी है हर स्किन प्रॉब्लम का इलाज
26 Jun, 2025 05:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। पसीना, धूल-मिट्टी और तेज धूप के कारण चेहरा बुझा-बुझा नजर आने लगता है। इन वजहों से स्किन से जुड़ी कई परेशानियां, जैसे- डार्क स्पॉट्स, एक्ने और पिग्मेंटेशन भी होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी स्किन पर कुछ ऐसा इस्तेमाल करें, जो एक्ने को कम करके चेहरे के डार्क स्पॉट्स को हल्का करें। फिटकरी ऐसी ही एक चीज है। इसमें एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एस्ट्रिंजेंट गुण पाए जाते हैं, जो इन परेशानियों से लड़ने में मदद करते हैं। आइए जानें चेहरे पर फिटकरी लगाने के क्या फायदे हो सकते हैं।
चेहरे पर फिटकरी लगाने के फायदे
एक्ने से छुटकारा- फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इसके अलावा, यह त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करके पोर्स को बंद करती है, जिससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या कम होती है। अगर आपको ज्यादा एक्ने होते हैं, तो गीले चेहरे पर फिटकरी लगाएं और 15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
चेहरे की रंगत निखारे- फिटकरी त्वचा के दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को कम करती है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर चेहरे को निखारने में मदद करती है। इसके लिए आप पानी में फिटकरी मिलाकर इससे अपना चेहरा धो सकते हैं।
त्वचा की सूजन और जलन कम करे- कई बार चेहरे पर रैशेज, कीड़े के काटने या सनबर्न की वजह से सूजन हो जाती है। फिटकरी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और खुजली को शांत करते हैं। फिटकरी को पानी में मिलाएं और रूई की मदद से फिटकरी के पानी को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं।
ब्लीडिंग रोकने में मददगार- अगर शेविंग या वैक्सिंग के बाद चेहरे पर कट लग जाए और खून निकलने लगे, तो फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह खून को जमाने में मदद करती है।
ऑयली स्किन को कंट्रोल करे- ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए फिटकरी काफी फायदेमंद होती है। यह सीबम प्रोडक्शन को कम करके पोर्स को टाइट करती है, जिससे चेहरा लंबे समय तक मैट दिखता है। सीबम प्रोडक्शन कम होने की वजह से एक्ने भी कम होते हैं। हालांकि, फिटकरी लगाने के बाद चेहरा थोड़ा खिंचा-खिंचा लग सकता है। इसलिए मॉइश्चराइज करना न भूलें।
दाढ़ी और बालों के इन्फेक्शन से बचाव- पुरुष अगर शेविंग के बाद फिटकरी का इस्तेमाल करें, तो इससे रेजर बर्न और इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।
धूप, टैनिंग और दाग-धब्बों से दिलाए राहत, खीरे से करें स्किन केयर
26 Jun, 2025 05:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। सबसे ज्यादा सलाद के रूप में खाया जाने वाला खीरा आपकी स्किन के लिए भी बड़े काम का है। इसे आप आई मास्क, फेस मास्क या टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में खीरे का नाम आता ही एक ठंडक भरा एहसास मिलता है। दरअसल, खीरे में 96% तक पानी होता है, इसलिए रोजाना हाइड्रेशन के लिए इसे आप अपनी डाइट के साथ-साथ ब्यूटी रीजिम में भी शामिल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसे खीरा सिर्फ सलाद में ही नहीं आपकी सुंदरता बढ़ाने में काम आ सकता है।
आंखों को पहुंचाए ठंडक
कम नींद लेने की वजह से आंखों के आस-पास सूजन हो जाती है, ऐसे में खीरे के स्लाइसेस काटकर आंखों के ऊपर रखने से ठंडक मिलने के साथ-साथ सूजन भी कम होती है। ऐसा खीरे में मौजूद विटामिन सी और फॉलिक एसिड की वजह से होता है। इसके बाद क्रीम लगाना न भूलें, क्योंकि खीरा आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम नहीं करता।
खीरे का मास्क
जिन लोगों को चेहरे पर खुजली या एक्ने की शिकायत रहती है, उनके लिए भी खीरा काफी फायदेमंद होता है। बेंटोनाइट क्ले में खीरे का पानी मिलाकर आप एक मास्क तैयार कर सकते हैं। इससे स्किन पर खुजली और सूजन जैसी समस्या में राहत मिलेगी।
खीरे के पानी से धोएं अपना फेस
सुबह सादे पानी से चेहरा धोने की बजाय Cucumber वॉटर में एलोवेरा, ग्रीन टी मिलाकर इस्तेमाल करें। इससे आपको ज्यादा फ्रेशनेस महसूस होगी।
टोनर की तरह कर सकते हैं इस्तेमाल
नेचुरल टोनर तैयार करने के लिए खीरे के कुछ स्लाइसेस को ब्लेंड कर उसका जूस छानकर निकाल लें। इस जूस को पानी के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर फेस टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे में नेचुरली एस्ट्रिंजेंट गुण होता है, जो पोर्स को टाइट करता है और ताजगी लाता है। इस मिश्रण को कॉटन बॉल की मदद से लगाएं।
डिटॉक्स करने में भी करता है मदद
अपने रेगुलर पानी में खीरे के स्लाइसेस डाल देने से आपकी बॉडी ज्यादा बेहतर तरीके से हाइड्रेट होती है। साथ ही यह आपके लिए डिटॉक्स वॉटर की तरह भी काम करता है। खासकर अगर आपको बार-बार सादा पानी पीना पसंद न हो।
अब दूध फटने का नहीं होगा अफसोस! फटे दूध से बनाएं ये 3 टेस्टी डिश
25 Jun, 2025 04:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Spoiled Milk Recipes: गर्मियों में अक्सर दूध फट जाता है और लोग सोचते है कि अब इसका क्या करें। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप फटे दूध का इस्तमाल करके तीन टेस्टी और आसान डिश बना सकते है, जिन्हें खाकर सभी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
1. पनीर पराठा अगर दूध फट जाए तो उसका पनीर बना लें। इस पनीर को कद्दूकस करें और उसमें बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया और अदरक डालें। इसके अलावा आप मटर या गाजर का इस्तमाल भी कर सकते है। इसके बाद स्वादानुसार नमक और मसाले मिलाकर स्टफिंग तैयार करें। आटे की लोई बनाकर उसमें स्टफिंग भरें और पराठा बेल लें। तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ से कुरकुरा सेकें। इसे दही और अचार के साथ परोसें।
2. छेना अगर दूध फट जाए तो उससे स्वादिष्ट छेना भी तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले फटे हुए दूध को छानकर छेना बना लें, और इसे एक बार ठंड़े पानी से धोकर एक टाइट कपड़े में बांध दें। जिसके बाद इस छेने को अच्छी तरह मैश करें और छोटे-छोटे गोले बना लें। एक बर्तन में पानी, चीनी और इलायची पाउडर डालकर हल्की चाशनी तैयार करें। अब इसमें छेने के गोले डालें और आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि गोले चाशनी में अच्छे से भीग जाएं। ठंडा करने के बाद इसे फ्रिज में रखें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
3. छेना खीर फटे हुए दूध से आप स्वादिष्ट खीर भी बना सकते है। सबसे पहले फटे हुए दूध को छानकर उसका छेना तैयार करें। अब 1 लीटर दूध को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक उबालें। दूध जब अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए तो उसमें तैयार किया हुआ छेना डालें और 10 मिनट तक पकाएं। फिर इसमें स्वादानुसार चीनी, केसर, इलायची पाउडर और कटे हुए सूखे मेवे मिला दें। खीर को ठंडा करके परोसें। गर्मी में ठंडी छेना खीर सभी को खूब पसंद आएगी।
गुलाबी होंठों की दुश्मन हैं ये 3 आदतें, तीसरी वाली तो आज ही छोड़ दें
25 Jun, 2025 04:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Lips care tips : चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में गुलाबी होंठों का काफी योगदान होता है। इसकी वजह से चेहरा देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। पर, कई बार होंठों का रंग बदलकर अपने आप ही काला होने लगता है, जिससे चेहरा भी अजीब दिखता है। होंठों के रंग बदलने के बाद उसपर अगर लिपस्टिक भी लगाई जाए तो भी लुक परफेक्ट नहीं आता।
यदि आपके साथ भी ये दिक्कत है तो आपको संभलने की जरूरत है। ज्यादातर लोगों के होंठों का रंग बदलने का कारण उनकी खुद की कुछ आदतें होती हैं। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि कौन सी वो तीन आदतें हैं, जो आपके होंठों की दुश्मन हैं।
1. बार-बार होंठों को चबाना
अगर आपकी आदत बार-बार अपने होंठों को चबाने की है, या फिर आप बार-बार अपना होंठ चाटते हैं तो इससे उनकी ड्राईनेस बढ़ जाती है। तब होंठ ज्यादा रूखे हो जाते हैं तो वो फटते भी ज्यादा हैं।
इसके बाद उनका रंग गुलाबी से बदलकर धीरे-धीरे काला होने लगता है। तो अगर आप भी बार-बार अपने होंठों को चाटते हैं, या चबाते हैं तो ये आदत आज ही छोड़ दीजिए।
2. खराब क्वालिटी के प्रोडक्ट इस्तेमाल करना
बाजार में आज-कल 10 रुपये में भी लिप बाम बड़ी आसानी से मिल जाता है। ये लिप बाम भले ही आपके होंठों को मुलायम बना देते हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल से होंठों की आंतरिक और बाहरी तरह को काफी नुकसान पहुंचता है। इसलिए चाहे लिप बाम हो या फिर लिपस्टिक, उसकी क्वालिटी का खास ध्यान रखें, ताकि इसका असर आपके होंठों पर न हो।
3. UV किरणें से बचाकर न रखना
जो अच्छे क्वालिटी के लिप बाम आते हैं, उनमें सनस्क्रीन वाले तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व आपके होंठों को यूवी किरणों से बचाकर रखते हैं।
अगर आप सनस्क्रीन युक्त लिप बाम इस्तेमाल नहीं करेंगे तो इससे भी आपके होंठों का कालापन बढ़ता चला जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि UV किरणें होंठों की स्किन को डैमेज करती हैं और उनका रंग गहरा कर देती हैं।
ऐसे बरकरार रखें होंठों का गुलाबी रंग
य़दि आप आसान विधि से अपने होंठों का गुलाबी रंग बरकरार रखना चाहते हैं या फिर होंठों का कालापन दूर करना चाहते हैं तो गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल के लिए आपको गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर उसमें दूध मिलाकर होंठों पर लगाना है। इससे होंठों का रंग निखरता है और कालापन दूर होता है।
ब्रेकफास्ट का हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है 'मूंग दाल ढोकला
25 Jun, 2025 02:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। ब्रेकफास्ट अगर टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, तो पूरे दिन न सिर्फ मूड फ्रेश रहता है, बल्कि शरीर में एनर्जी की कमी भी महसूस नहीं होती है। जी हां, अगर आप भी एक ऐसा नाश्ता ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट भी हो, पौष्टिक भी और बनाने में भी आसान, तो मूंग दाल ढोकला आपके लिए परफेक्ट है। यह गुजरात का एक पारंपरिक व्यंजन है जो प्रोटीन से भरपूर है और ऑयल-फ्री होने के कारण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आइए, बिना देर किए जान लीजिए इसकी लाजवाब रेसिपी।
मूंग दाल ढोकला बनाने के लिए सामग्री
मूंग दाल (धुली हुई): 1 कप (लगभग 200 ग्राम)
दही (खट्टा): ½ कप
अदरक: 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ या पेस्ट)
हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई या पेस्ट)
हल्दी पाउडर: ¼ छोटा चम्मच
हींग: 1 चुटकी
नमक: स्वादानुसार
इनो फ्रूट सॉल्ट: 1 छोटा चम्मच (या बेकिंग सोडा ½ छोटा चम्मच)
तेल: 1 बड़ा चम्मच (ढोकला चिकना करने के लिए)
तड़के के लिए:
तेल: 1 बड़ा चम्मच
राई (सरसों के दाने): 1 छोटा चम्मच
कढ़ी पत्ता: 8-10
हरी मिर्च: 2 (बीच से चीरा लगाई हुई)
सफेद तिल: 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
पानी: ¼ कप
चीनी: 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया: गार्निंश के लिए
मूंग दाल ढोकला बनाने की विधि
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें और फिर इसे 3-4 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो दें।
अब भीगी हुई दाल का पानी निकाल दें। अब इसे मिक्सर ग्राइंडर में दही, अदरक, और हरी मिर्च के साथ डालकर हल्का दरदरा पेस्ट बना लें।
ध्यान रहे, पेस्ट बहुत ज्यादा पतला न करें। इसके बाद दाल के पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकाल लें।
फिर इसमें हल्दी पाउडर, हींग और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
इस मिश्रण को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
अब एक ढोकला मेकर या कोई गहरा बर्तन लें और इसमें 2-3 कप पानी डालकर गरम होने दें।
ढोकला प्लेट्स को तेल लगाकर चिकना कर लें और ढोकला बनाने से ठीक पहले, दाल के मिश्रण में इनो फ्रूट सॉल्ट डालें और ऊपर से 1-2 चम्मच पानी डालकर हल्का सा मिलाएं।
मिश्रण में बुलबुले उठने लगेंगे। इसे बहुत ज्यादा न मिलाएं, बस इतना कि इनो घुल जाए। (अगर आप बेकिंग सोडा का यूज कर रहे हैं, तो उसे 1/2 छोटा चम्मच नींबू के रस या खट्टे दही के साथ मिलाएं)।
मिश्रण को तुरंत चिकनी की हुई ढोकला प्लेट्स में डालें। प्लेट्स को स्टीमर में रखें और ढककर मध्यम आंच पर 15-20 मिनट के लिए स्टीम करें।
ढोकला पक गया है या नहीं, यह जांचने के लिए एक टूथपिक या चाकू ढोकले के बीच में डालें। अगर वह साफ बाहर आता है, तो ढोकला पक गया है।
ढोकले को स्टीमर से निकालें और 5 मिनट के लिए ठंडा होने दें। फिर इसे मनचाहे आकार (चौकोर या त्रिकोणीय) में काट लें।
एक छोटे पैन में तेल गरम करें। राई डालें और जब वे चटकने लगें, तो कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और सफेद तिल (यदि उपयोग कर रहे हैं) डालें।
कुछ सेकंड भूनने के बाद, इसमें पानी, चीनी और नींबू का रस डालकर एक उबाल आने दें।
इस तड़के को तैयार ढोकले के ऊपर समान रूप से फैला दें।
बारीक कटे हरे धनिये से गार्निश करें और गरमागरम परोसें।
अब आपका स्वादिष्ट और पौष्टिक मूंग दाल ढोकला तैयार है।
इसे अपनी मनपसंद चटनी के साथ सुबह के नाश्ते में या शाम के स्नैक्स में एन्जॉय करें।
भाई के लिए बनाएं ये खास मिठाई, मिल्क केक से करें रक्षाबंधन मीठा
24 Jun, 2025 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Rakshabandhan Sweets: इस रक्षाबंधन आप अपने भाई को कुछ अच्छी मिठाई बनाकर खिलाना चाहती हैं, तो आप ये कम समय में बनने वाली स्वादिष्ट मिठाई ट्राई कर सकती हैं.
मिल्क केक रेसिपी
Source : Other
हर साल भाई बहन के प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस साल रक्षाबंधन अगस्त में आने वाला है. ऐसे में हर भाई अपनी बहन के लिए कुछ न कुछ गिफ्ट जरूर खरीद कर लाता है. वहीं बहन अपने भाई के लिए कुछ अच्छा बनना पसंद करती है.
मिल्क केक
अगर आप भी अपने भाई के लिए कुछ अच्छा बनाना चाहती है, तो इस रक्षाबंधन अपने भाई को मिल्क केक बनाकर खिला सकती हैं. इससे आपका भाई खुश हो जाएगा. आइए जानते हैं मिल्क केक बनाने की आसान रेसिपी के बारे में.
मिल्क केक बनाने के लिए सामग्री
मिल्क केक बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री लगेगी जैसे 2 लीटर दूध, एक चुटकी नींबू का रस, 2 चम्मच दही, 200 ग्राम चीनी और 50 ग्राम घी. इन सभी सामग्री का इस्तेमाल कर आप घर पर आसानी से मिलकर बना सकती हैं.
मिल्क केक बनाने की विधि
मिल्क केक बनाने के लिए आपको एक भारी तले वाली कढ़ाई लेना है. उसमें सारा दूध डाल दें और मध्यम आंच पर इसे उबाल लें. जब इसमें अच्छा उबाल आ जाए तो आंच को कम कर दें और इस दूध को लगातार फैटते रहे. जब यह दूध आधा हो जाए, तो कढ़ाई के किनारे पर बनने वाली मलाई को एक तरफ कर ले, अब इस दूध में थोड़ा नींबू का रस डाल दें और फिर दही डालकर अच्छी तरह इन सबको मिला ले.
अब इस दूध को अच्छी तरह उबाल लें. जब दूध फट कर छेना बन जाए, तो छेना को एक मलमल के कपड़े में छान ले और ठंडे पानी से धो लें. अब छेना को कपड़े से टाइट पैक कर किसी भारी चीज से दबा दें. इसके बाद आप एक पैन लें, उसमें घी गर्म करें लें. जब घी गर्म हो जाए, तो इसमें छेना डाल दें और मध्यम आंच पर 10 से 15 मिनट तक इसे भून लें. जब तक आपका मिश्रण गाढ़ा और चिकना हो, तब तक आप इसे भूनते रहे. अब आप इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिला ले. इसे तब तक गैस पर रखें जब तक चीनी पिघल ना जाए और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. अब एक ट्रे लें, उस पर थोड़ा घी लगा दे फिर इस मिश्रण को उस ट्रे पर डाल दे और अच्छी तरह फैला दे. अब आप इसे मनचाहे आकार में काट सकती हैं और फिर इस ट्रे को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख सकती हैं.
मिल्क केक को बनाएं और स्वादिष्ट
अब आपका मिल्क केक तैयार हो गया है. आप इसे एक दो हफ्ते तक चला सकती हैं. अगर आप अपने मिल्क केक और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो अपनी पसंद के अनुसार इसमें इलायची पाउडर, केसर या पिस्ता पाउडर भी डाल सकती हैं. इस आसान रेसिपी की मदद से आप घर पर मिलकर बनाकर अपने भाई को खुश कर सकती हैं और इस रक्षाबंधन के त्यौहार को यादगार बना सकती हैं.
गहराई से सफाई चाहते हैं? ये ट्रिक्स ज़रूर अपनाएं
23 Jun, 2025 08:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अगर आप भी प्रेशर कुकर पर लगे जिद्दी दागों से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू नुस्खे आजमाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। जी हां, यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे सिंपल टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाने से आपका प्रेशर कुकर नया जैसा चमकदार हो जाएगा और इसे मेहमानों के आगे निकालने में आपको शर्मिंदगी भी महसूस नहीं होगी।
प्रेशर कुकर को साफ करना कई लोगों को बड़ा टास्क लगता है।
इस्तेमाल के साथ-साथ इसपर तेल की चिकनाई जमने लगती है।
कुछ आसान तरीकों से आप इसे नए जैसी चमक दे सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपका प्रेशर कुकर भी जिद्दी दागों और चिकनाई से खराब दिख रहा है? क्या आप इसे चमकाने के लिए घंटों मेहनत करके थक गए हैं? अगर हां, तो चिंता मत कीजिए! आज हम आपको ऐसे 3 आसान और असरदार ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनसे आपका पुराना प्रेशर कुकर मिनटों में नए जैसा चमकने लगेगा। ये तरीके न सिर्फ सस्ते हैं, बल्कि आपके समय और मेहनत की भी बचत करेंगे। आइए जानें।
नींबू और नमक का कमाल
नींबू और नमक का मिश्रण जिद्दी दागों और चिकनाई को हटाने के लिए एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है।
कैसे करें इस्तेमाल?
एक नींबू को आधा काट लें।
नींबू के कटे हुए हिस्से पर थोड़ा सा नमक छिड़कें।
अब इस नींबू से प्रेशर कुकर के दाग वाले हिस्सों और चिकनाई पर अच्छी तरह रगड़ें। आप चाहें तो थोड़ा और नमक छिड़क सकते हैं।
कुछ देर रगड़ने के बाद, इसे 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।
गर्म पानी और एक स्क्रबर की मदद से रगड़ कर साफ करें। दाग और चिकनाई आसानी से निकल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- नींबू के छिलकों से आसान हो जाएंगे घर के ये 5 मेहनत भरे काम, इन तरीकों से करें इसका इस्तेमाल
बेकिंग सोडा और सिरके का जादू
बेकिंग सोडा और सफेद सिरका मिलकर एक पावरफुल क्लीनिंग एजेंट बनाते हैं, जो सबसे मुश्किल दागों को भी हटा सकता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
प्रेशर कुकर में 2-3 कप पानी डालें।
इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा और आधा कप सफेद सिरका (विनेगर) डालें।
अब कुकर को ढक्कन लगाकर 10-15 मिनट के लिए धीमी आंच पर गरम करें। ध्यान रहे, इसमें सीटी न लगाएं।
गैस बंद करने के बाद, कुकर को ठंडा होने दें।
पानी को फेंक दें और एक स्पंज या स्क्रबर से रगड़ कर साफ करें। चिकनाई और दाग तुरंत साफ हो जाएंगे।
डिटर्जेंट और गर्म पानी का घोल
कई बार जमी हुई चिकनाई और दागों को छुड़ाने के लिए डिटर्जेंट और गर्म पानी का घोल भी बहुत काम आता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
प्रेशर कुकर में इतना पानी भरें कि दाग और चिकनाई वाले हिस्से पूरी तरह डूब जाएं।
इसमें अपने बर्तन धोने वाले डिटर्जेंट की कुछ बूंदें या 1-2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालें।
पानी को उबाल लें और फिर आंच बंद करके इसे 20-30 मिनट के लिए या रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
अगले दिन, इस पानी को फेंक दें और एक स्क्रब पैड से रगड़ कर साफ करें। चिकनाई और दाग ढीले पड़ जाएंगे और आसानी से निकल जाएंगे।
इन आसान और असरदार ट्रिक्स से आप अपने प्रेशर कुकर को हमेशा नया और चमकदार बनाए रख सकते हैं।
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
