नारी विशेष
मानसून में चाहिए ग्लोइंग स्किन? चुकंदर से बनाएं ये 3 असरदार फेस पैक
7 Jul, 2025 04:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बारिश के मौसम में अपनी स्किन अपना ग्लो खो देती है। ऐसे में स्किन को बेजान होने से बचाने के लिए खास देखभाल की जरूरत होती है। वैसे तो बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट मिलते हैं, जो आपकी स्किन का ग्लो को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। वहीं, कई बार इसमें मौजूद केमिकल आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं। ऐसे में आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। इसके लिए चुकंदर एक असरदार स्किन केयर प्रोडक्ट साबित हो सकता है। आइए जानते हैं आप चुकंदर से कौन-कौन से फेस पैक तैयार कर सकते हैं?
DIY चुकंदर फेस पैक
DIY चुकंदर फेस पैक पर घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। ये स्किन को फ्रेश, ग्लोइंग और गुलाबी बनाने में मदद करता है। इसे तैयार करने के लिए आप चुकंदर के रस को शहद या दही के साथ अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद धो लें। चुकंदर त्वचा को नेचुरल तरीके से हेल्दी रखने में मदद करता है। वहीं, दही या शहद त्वचा को हाइड्रेट रखता है।
चुकंदर का स्क्रब
चुकंदर का स्क्रब रूखी और बेजान हेल्दी बनाने और स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए चुकंदर के रस में थोड़ी चीनी या फिर पिसी हुई कॉफी में थोड़ा शहद या तेल डालकर अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर 2 मिनट के लिए स्क्रब करें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
चुकंदर का आईस क्यूब
अगर आप भी चेहरे के सूजन से परेशान हैं, तो इसके लिए चुकंदर का आईस क्यूब एक बेहतरीन उपाय है। इसे बनाने के लिए चुकंदर का पेस्ट तैयार कर लें इसके बाद इसे आईस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रिज में जमाने के लिए छोड़ दें। जमने के बाद एक पतले कपड़े में लपेटकर कुछ सेकंड के लिए अपने चेहरे पर धीरे से रगड़ें। इससे स्किन को ठंडक मिलती है और सूजन से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही स्किन फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है। खासकर गर्मी और बारिश के मौसम में।
हेयर फॉल और चिपचिपाहट से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान नुस्खा
5 Jul, 2025 05:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बारिश का मौसम आते ही ताजगी का एहसास तो होता है, लेकिन साथ ही बालों से जुड़ी कई परेशानियां भी सताने लगती हैं. मानसून में हवा में नमी ज्यादा होती है, जिस कारण स्कैल्प ऑयली हो जाता है और बाल जल्दी गंदे लगने लगते हैं, बालों से ऑयल निकलने लगता है और बालों में चिपचिपाहट महसूस होती है. कई बार तो शैंपू करने के कुछ घंटों बाद ही बाल फिर से चिपचिपे और बेजान नजर आने लगते हैं.
ऐसे में मानसून में बालों को स्टाइल करना भी ठोड़ा मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रही हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी 10 रुपये में मिलने वाली कुछ ऐसी नेचुरल चीजें जो आपके बालों को बना देगें फिर से सॉफ्ट, क्लीन और चमकदार. चलिए जानते हैं इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका.
नींबू का करें इस्तेमाल
नींबू बालों की चिपचिपाहट को दूर करने के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड होता है जो सिर्फ स्कैल्प को डीप क्लीन करता है बल्कि डैंड्रफ और चिपचिपाहट से भी छुटकारा दिलाता है. इसके लिए एक कटोरी पानी में आधे से एक नींबू का रस मिलाएं और शैंपू करने के बाद आखिरी रिंस के रूप में इसका इस्तेमाल करें. ये स्कैल्प की एक्सट्रा गंदगी और तेल हटाकर बालों को साफ और मुलायम बना देता है.
दही भी है अच्छा ऑप्शन
दही भी बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए काफी अच्छा होता है. दही में मौजूद प्रोटीन, लैक्टिक एसिड और नेचुरल फैट्स बालों को गहराई से पोषण देते हैं, उन्हें मुलायम बनाते हैं और स्कैल्प को ठंडक भी देते हैं. इसके लिए आप दही का मास्क बनाकर लगा सकते हैं. 4-5 चम्मच दही लें. इसे सीधे स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं. 20-30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें.
अंडे की जर्दी का करें यूज
अंडे की जर्दी भी मानसून में बालों को सॉफ्ट बना सकती है. अंडे की जर्दी प्रोटीन से भरपूर होती है, जो बालों को प्रोटीन देती है. इसे लगाने के लिए आप अपने बालों की लंबाई के हिसाब से 1 या 2 अंडे लें और अंडे की जर्दी निकालकर अलग कर लें. इसे फेट कर अपने पूरे बालों में लगाएं. 15-20 मिनट के बाद शैंपू से धो लें. ये बालों को सॉफ्ट बनाने के साथ ही मजबूत भी करती है.
अलसी के बीज का जेल
अलसी के बीज भी काफी फायदेमंद है. ये बालों को मजबूत करने के साथ ही उनका टेक्सचर भी सुधारते हैं और बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाते हैं. असली के बीज में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही ओमेगा -3, विटामिम और फैटी एसिड पाया जाता है. ये बालों की ग्रोथ के लिए भी काफी अच्छा है. इसके लिए आप बस अलसी के बीज ले और उन्हें बालों में उबाल लें जब तक की वो जेल फॉर्म में न आ जाएं. इसके बाद जेल को एक कॉटन या जाली के कपड़े से अलग कर लें. ठंडा होने के बाद पूरे बालों में अप्लाई करें. रिजल्ट आप खुद देखेंगी.
टमाटर के सूप में चुकंदर डालें, बच्चों को मिलेगा आयरन और ग्लोइंग स्किन का फायदा
5 Jul, 2025 05:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
किसी भी पार्टी या स्पेशल फंक्शन में लंच या डिनर से पहले अगर कुछ गर्मागरम सर्व किया जाए, तो टमाटर का सूप लोगों की पहली पसंद होता है. बहुत से लोग इसे घर पर भी रोजाना पीना पसंद करते हैं, क्योंकि यह भूख को बढ़ाने के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है. टमाटर का सूप शरीर को एनर्जी देता है, पाचन को सुधारता है और स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है. अगर आप सूप को और ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इसमें चुकंदर के टुकड़े मिलाएं. इससे न सिर्फ इसका रंग और भी आकर्षक हो जाता है, बल्कि शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है.
टमाटर का सूप बनाना बेहद आसान है और इसे कम समय में तैयार किया जा सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर बना टमाटर का सूप भी होटल जैसा स्वादिष्ट लगे, तो आपको बस कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने होंगे. यहां हम आपको एक ऐसी आसान विधि बता रहे हैं जिससे आप बेहद स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर टमाटर का सूप बना सकते हैं.
टमाटर का सूप बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
टमाटर (मीडियम/बड़े आकार के) – 4-5
चुकंदर (कटा हुआ) – 2 टेबलस्पून
मैदा या कॉर्न फ्लोर – 1 टी स्पून
साबुत काली मिर्च – 7-8 दाने
लहसुन की कलियां (कटी हुई) – 2-3
तेजपत्ता – 1
मक्खन – 1/2 टेबलस्पून
चीनी – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
टमाटर का सूप बनाने की विधि:
सबसे पहले टमाटर को अच्छे से धोकर उनका पानी सुखा लें और बड़े टुकड़ों में काट लें. इसके बाद चुकंदर को भी धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक प्रेशर कुकर लें और उसमें कटे हुए टमाटर, चुकंदर, लहसुन, साबुत काली मिर्च और तेजपत्ता डालें. फिर इसमें लगभग 1 से 1.5 कप पानी मिलाएं और कुकर को ढककर मीडियम आंच पर 8 से 10 मिनट तक पकने दें. इससे सभी सामग्री अच्छे से नरम हो जाएगी.
जब सामग्री ठंडी हो जाए, तो कुकर खोलें और तेजपत्ता अलग कर दें. अब बाकी बची सामग्री को मिक्सर या हैंड ब्लेंडर की मदद से अच्छे से पीस लें ताकि एक स्मूद प्यूरी तैयार हो जाए. अब एक छन्नी लें और उस पर यह प्यूरी डालकर छान लें. ध्यान रखें कि ज्यादा महीन छन्नी का इस्तेमाल न करें ताकि पल्प भी सूप में बना रहे. इससे सूप गाढ़ा और टेस्टी बनेगा.
अब एक छोटे पैन में मक्खन गरम करें और उसमें कॉर्न फ्लोर डालकर हल्का सा भून लें. इसके बाद इसे टमाटर प्यूरी में धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते जाएं ताकि कोई गांठ न बने. अब इसमें स्वादानुसार नमक, चीनी और ½ कप पानी मिलाएं और मिश्रण को अच्छे से मिलाकर तेज आंच पर 5 मिनट तक उबालें.
जब सूप में अच्छी तरह उबाल आ जाए, तो गैस बंद कर दें और गरमा-गरम सूप को सर्व करें. चाहें तो इसके ऊपर कुछ काली मिर्च पाउडर या बटर की कुछ बूंदें डाल सकते हैं. सर्दियों में यह सूप न सिर्फ शरीर को गर्म रखेगा, बल्कि स्वाद में भी कोई कमी नहीं छोड़ता.
हरियाली तीज 2025: हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये ट्रेंडिंग मेहंदी डिज़ाइन
5 Jul, 2025 05:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाली तीज के पर्व पर महिलाएं व्रत रखती हैं साथ ही इस दिन मेहंदी लगाती हैं. हरियाली तीज के लिए इन मेहंदी के डिजाइन से ले सकती हैं आइडिया .
मेहंदी का ये डिजाइन बहुत ही बेहतरीन लग रहा है.साथ ही फूल का डिजाइन डाला गया है. ये बेल मेहंदी डिजाइन बहुत ही बेहतरीन लग रहा है. आप इसे घर पर भी आसानी से लगा सकती हैं. साथ ही इसमें थ्री डी टच भी दिया गया है.
आजकल थ्री डी मेहंदी डिजाइन बहुत ही सुंदर लग रहा है. इसमें लीफ का आकार बनाया गया है. पूरे हाथ पर एक ही डिजाइन बहुत ही बेहतरीन लग रहा है. इस तरह से मेहंदी का रंग भी ज्यादा गाढ़ा आ सकता है.
मेहंदी का ये डिजाइन बहुत ही बेहतरीन लग रहा है. इसमें कमल का फूल और मोर बनाया गया है. साथ ही उंगलियों पर जाली और पत्तियों का डिजाइन बनाया गया है. आप मेहंदी के इस डिजाइन से भी आइडिया ले सकती हैं.
मेहंदी का ये डिजाइन सिंपल और सोबर लग रहा है. इसमें कमल का फूल और जाली का डिजाइन डाला गया है. अगर आपको मेहंदी लगानी आती है, तो आप घर पर भी इस तरह का डिजाइन आसानी से लगा सकती हैं.
गोल मेहंदी डिजाइन आजकल बहुत ट्रेंड में है. इसमें आप कई डिजाइन बना सकते हैं. लेकिन यह सबसे सिंपल और सोबर लग रहा है. इसे आप घर पर भी आसानी से लगा सकते हैं और जल्दी भी लग जाएगी.
अरेबिक मेहंदी डिजाइन बहुत ही सुंदर लगते हैं. इसमें फूल, अंबी, पत्तियों और जाली के साथ तरह-तरह के डिजाइन डाले गए हैं. आप भी बेल या फिर भरे हाथ अरेबिक मेहंदी लगा सकते हैं. यह हमेशा ही ट्रेंड में रहती है.
हील्स को रखें हमेशा नई जैसी चमकदार, जानें आसान सफाई और देखभाल के टिप्स
4 Jul, 2025 05:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अगर आप फैशन की शौकीन हैं और हील्स पहनना आपको बेहद पसंद है तो यह जरूरी है कि आप उनकी सही देखभाल भी करें। हील्स न सिर्फ आपके लुक को स्टाइलिश बनाती हैं बल्कि आपके कॉन्फिडेंस को भी काफी बढ़ा देती हैं। लेकिन अक्सर लोग पहनने पर तो ध्यान देते हैं पर उनकी सफाई और देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं। जिस कारण या तो हील्स जल्दी खराब हो जाती हैं या टूट जाती हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपकी हील्स हमेशा नई और फ्रेश दिखें तो कुछ आसान से टिप्स को अपनाना बेहद जरूरी है। इन टिप्स की मदद से न सिर्फ आपकी हील्स चमकती रहेगी, बल्कि उनकी लाइफ भी लंबी होगी। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जो आपकी हील्स को चमकदार बनाने में सही साबित हो सकते हैं।
हील्स को रोजाना साफ करें और पोछें
ऐसे बहुत से लोग हैं जो हील्स तो पहनते हैं लेकिन ध्यान बिल्कुल नहीं देते हैं। हील्स पर जमी धूल और गंदगी उन्हें खराब कर सकती है। हील्स पहनने के बाद मुलायम कपड़े या ब्रश से जूते साफ करें ताकि उनकी चमक बनी रहे। इसके साथ ही गंदगी भी हट जाए।
नई हील्स को लंबे समय तक न पहनें
अक्सर ऐसा बहुत लोगों के साथ होता ही होगा कि नई हील्स पहनते ही शू बाइट हो जाती है। इसलिए नई हील्स को पहनने से पहले थोड़ा-थोड़ा समय देकर पहनें। इससे आपके पैर आसानी से एडजस्ट हो जाएंगे और छाले या दर्द भी नहीं होगा।
हील्स पॉलिश करें और चमक बरकरार रखें
लेदर या सिंथेटिक हील्स की चमक बनाए रखने के लिए उन पर समय-समय पर पॉलिश लगाएं। इससे हील्स की चमक बनी रहेगी। इसके साथ ही यह उन्हें नया-सा लुक देगा।
हील्स को सही तरीके से स्टोर करें
ऐसे बहुत से लोग हैं जो हील्स पहनने के बाद उन्हें कहीं भी रख देते हैं। लेकिन ऐसा करने से हील्स खराब होने लगती हैं। इसलिए हील्स को हमेशा डिब्बे में या शू ऑर्गेनाइजर में रखें। उन्हें एक-दूसरे के ऊपर न रखें, इससे उनका आकार बिगड़ सकता है और स्क्रैच भी आ सकते हैं।
घिसे या टूटे हील टिप्स को तुरंत बदलवाएं
अगर हील का निचला सिरा, जिसे हील टिप भी कहते हैं घिस गया है या टूट गया है तो उसे नजरअंदाज न करें। इसे बदलवाने से हील्स की ग्रिप और बैलेंस दोनों बेहतर रहेगा।
डिनर स्पेशल: घर पर बनाएं पंजाबी स्टाइल दम आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछे रेसिपी का राज!
4 Jul, 2025 05:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लंच हो या डिनर दम आलू का स्वाद इसे काफी बढ़ा देता है. पंजाबी स्टाइल का दम आलू काफी पसंद किया जाता है और इसे हर उम्र के लोग बढ़े चाव से खाते हैं. पार्टी या फंक्शन में आपको अक्सर दम आलू देखने को मिल जाएंगे. इसके लाजवाब स्वाद की वजह से ही इस रेसिपी की काफी डिमांड भी रहती है. अगर घर में कोई मेहमान आ गए हैं और आप उनके लिए कुछ स्पेशल रेसिपी बनाना चाहते हैं तो पंजाबी दम आलू एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इस फूड रेसिपी को बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है.
पंजाबी दम आलू बनाने के लिए ग्रेवी में कई मसाले पड़ते हैं जो दम आलू का स्वाद काफी बढ़ा देते हैं. इस रेसिपी को आपने अगर अब तक घर पर ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि आपके काफी काम आ सकती है.
सामग्री :
छोटे आलू (उबले और छिले हुए) - 500 ग्राम
दही - 1 कप (फेंटा हुआ)
प्याज - 2 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर - 2 (बारीक कटा हुआ या प्यूरी)
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
जीरा - 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच (या स्वादानुसार)
गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
कसूरी मेथी - 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया - बारीक कटा हुआ (गार्निश के लिए)
तेल - तलने और पकाने के लिए
नमक - स्वादानुसार
विधि :
सबसे पहले उबले और छिले हुए आलुओं में कांटे या टूथपिक से छेद कर लें ताकि मसाले अंदर तक जा सकें।
फिर एक कड़ाही में तेल गरम करें और आलुओं को सुनहरा भूरा होने तक तल लें। उन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
अब उसी कड़ाही में थोड़ा तेल रहने दें और जीरा डालें और तड़कने दें।
इसके बाद अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर एक मिनट भूनें।
टमाटर डालें और तब तक भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए। अब हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर एक मिनट और भूनें।
अब आंच धीमी कर दें और फेंटा हुआ दही धीरे-धीरे डालते हुए लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।
जब दही अच्छी तरह मिल जाए और ग्रेवी में उबाल आने लगे, तब तले हुए आलू डालें।
नमक, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
कड़ाही को ढक दें और धीमी आंच पर 15-20 मिनट के लिए "दम" पर पकने दें, जब तक कि आलू सारे फ्लेवर सोख न लें और ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए। बीच-बीच में हल्के हाथ से चला सकते हैं।
बस फिर आखिर में, हरे धनिए से गार्निश करें और गरमागरम परोसें।
मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये हर्बल चाय, जाने इसके फायदे
4 Jul, 2025 05:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंहासे का होना एक आम बात है, लेकिन इसके कारण आपकी स्किन खराब हो जाती है। इस दौरान त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। इसे लेकर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड प्रशिक्षित एक्सपर्ट डॉ. सौरभ सेठी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि पुदीने की चाय को अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं ये आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। उन्होंने कहा कि अपने रुटीन में पुदीने की चाय को शामिल करने से न केवल त्वचा ग्लो करती है, बल्कि मुहांसे भी कम होते हैं। इसके साथ ही आपके हार्मोन को भी कंट्रोल करती है।
डॉ. कहते हैं कि मुंहासे के लिए सबसे अच्छा ड्रिक पुदीने की चाय है। इसे पीने से नींद भी अच्छी आती है। हार्मोनल हेल्थ और पीसीओएस के लिए भी पुदीने की चाय बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ ही ये आपके मांसपेशियों को भी हेल्दी रखने में मदद करती है।
पुदीने की चाय के फायदे
इसकी एंटी बैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करती है।
इसे पीने से ये माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती है।
गैस, अपच, पेट फूलना और बदहजमी में राहत मिलती है।
पुदीने में मौजूद मेंथॉल सिरदर्द और माइग्रेन से आराम दिलाते हैं।
इसकी खुशबू मानसिक तनाव और थकान को दूर करती है।
खांसी, जुकाम, कफ और साइनस ब्लॉकेज में राहत मिलती है।
पुदीने की चाय बनाने की विधि
सबसे पहले 1 कप पानी उबालें
इसके बाद इसमें 5 से 10 पुदीने की पत्तियां डालें
अब 5 मिनट के लिए उबालें और छान लें।
मिठास और टेस्ट के लिए इसमें शहद और नींबू रस मिलाएं।
सिल्की और शाइनी बालों के लिए ऐसे लगाएं एलोवेरा जेल, जानिए असरदार तरीका
3 Jul, 2025 04:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मानसून का मौसम शुरू हो गया है, और इस मौसम में हर कोई बालों के झड़ने और उनके चिपचिपेपन से परेशान रहता है। कई लोग तो बारिश के में भी बालों के रूखेपन की दिक्कत का सामना कर रहे होते हैं। ऐसे समय में एलोवेरा जेल आपकी मदद करेगा।
जी हां, एलोवेरा जेल, जो हर लगभग हर भारतीय घर में पाया जाता है, उसकी मदद के आप अपने बालों को चिपचिपेपन से राहत दिलाकर सिल्की और शाइनी बना सकते हैं। यदि इसका इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं तो पहले इसका सही तरीका जान लें, ताकि इसका पूरा-पूरा लाभ आपको मिल सके।
सबसे पहले बालों को करें साफ
किसी भी चीज को अगर बालों में अप्लाई कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने बालों को साफ करें। गंदे बालों पर जेल अप्लाई करके आपको कोई लाभ मिलेगा नहीं।
ऐसे में सबसे पहले तो अपने बालों को अच्छी तरह से शैंपू से साफ करके धो लें। बालों को धोकर उन्हें सुलझाएं और उसका पानी सुखा लें। इसे एकदम नहीं सुखाना है, हल्का नमी रहेगी तो एलोवेरा जेल अप्लाई करने में आसानी होगी।
अब करें जेल अप्लाई
अब बारी आती है बालों में एलोवेरा जेल अप्लाई करने की तो उसके लिए अपने हथेली पर थोड़ा सा एलोवेरा जेल निकालें और इसे दोनों हथेलियों पर लगा लें। ऐसा करने से वो समान रूप से बालों पर अप्लाई होगा। इसके बाद बालों में सिरे से लेकर छोर तक एलोवेरा जेल को हथेली के माध्यम से अप्लाई करें।
यदि आपके बाल काफी लंबे हैं तो उन्हें छोटे-छोटे भागों में बांट कर एलोवेरा जेल अप्लाई करें, इससे आपको ही आसानी रहेगी। छोर से लेकर सिरों तक एलोवेरा जेल अप्लाई करने के बाद स्कैल्प पर भी इससे मसाज करें। अब लगभग आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें, ताकि ये बालों में अच्छी तरह से अवशोषित हो सके।
आखिर में करें ये काम
अब सबसे आखिर में आपको बालों को धोना है, जोकि सबसे अहम स्टेप है। एलोवेरा जेल बालों पर अप्लाई करने के बाद अपने बालों को सादा पानी से धो लें।
चाहें तो थोड़े से माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल आप कर सकते हैं, ताकि स्कैल्प पर अगर थोड़ी बहुत भी गंदगी जमा है वो भी निकल जाए। एलोवेरा जेल के ऐसे इस्तेमाल के बाद आपके बालों को किसी तरह के कंडीशनर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
क्या आपने खाए हैं गोलगप्पे के ये 4 नए अवतार? स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे पुराना टेस्ट
3 Jul, 2025 04:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गोलगप्पे, बताशे, पानीपूरी, पताशी......न जाने और कितने नामों से आप इस डिश को जानते होंगे। भारत के हर गली-मोहल्ले में मिलने वाले ये गोलगप्पे बड़ों से लेकर बच्चों तक को पसंद होते हैं। खासतौर पर महिलाएं तो इसे खाने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं। अगर आपको भी गोलगप्पे काफी पसंद हैं, लेकिन आप इससे कुछ अलग बनाना चाहती हैं तो हमारे बताए चार स्नैक्स ट्राई करें। ये चारों स्नैक्स खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये खिलाकर आप हर किसी को प्रसन्न कर सकते हैं।
दही पूरी चाट
गोलगप्पे से कुछ अलग खाना चाहते हैं तो दहीपूरी चाट तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले तो गोलगप्पों को ऊपर से हल्का फोड़ें। इसके बाद इसमें उबले आलू, मूंग या छोले भरें। सबसे आखिर में परोसने के ठीक पहले इनमें दही, इमली की चटनी, हरी चटनी, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, सेव और अनार के दाने डालें। बस ये दही पूरी चाट परोसने के लिए बेस्ट है।
चीज़ बेक्ड गोलगप्पा
गोलगप्पे से बना ये स्नैक्स बच्चों को काफी पसंद आता है। इसे बनाने के लिए गोलगप्पे के सआथ-साथ आपको प्याज, आलू, चीज, चीली फ्लैक्स और ऑरिमैनो की जरूरत पड़ेगी। तैयार करने के लिए सबसे पहले गोलगप्पे में आलू, प्याज़, मिर्च और चाट मसाला भरें। इसके बाद ऊपर से मोज़रेला चीज़ डालें। अब इसे माइक्रोवेव ओवन में 180°C पर 5-7 मिनट बेक करें। इसे आपको गर्म ही परोसना है।
सेव पूरी
ये जरूरी नहीं है कि सेवपूरी बनाने के लिए पापड़ी ही इस्तेमाल करें। आप इसके लिए गोलगप्पे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पूरी में उबले आलू, टमाटर और प्याज़ भरें। इसके बाद इसके ऊपर चाट मसाला, हरी चटनी और मीठी चटनी डालें। सबसे आखिर में सेवपूरी के ऊपर से सेव और धनिया डालें।
स्पाइसी भेल पूरी बाउल्स
भेलपूरी तो आपने खायी ही होगी, पर आप यदि इसी की मदद से कुछ और बनाना चाहते हैं तो भेलपूरी बाउल्स तैयार करें। इस डिश को तैयार करने के लिए आपको गोलगप्पे में भेलपूरी भरनी है। इसे बनाने के लिए भेल की सामग्री तैयार करें। फिर इस मिश्रण को पूरी में भरें। सबसे लास्ट में इसमेंं ऊपर से नींबू और सेव डालें। ये डिश भी स्वादिष्ट लगती है।
स्क्रब के बाद फेस पैक लगाना क्यों है ज़रूरी? जानिए त्वचा को होने वाले फायदे
3 Jul, 2025 04:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फेस स्क्रब एक स्किन केयर प्रोडक्ट है, जिसका उपयोग स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए किया जाता है. यह आपकी स्किन पर मौजूद डेड स्किन सेल्स और गंदगी निकालने में मदद करता है. जिससे ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स को कम करने और मुंहासे होने की संभावना कम हो सकती है.
लेकिन स्क्रब करने के बाद फेस पैक लगाना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि स्क्रब स्किन पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाकर पोर्स को खोल देता है. ऐसे में अगर फेस पैक लगाएं, तो स्किन सही से उसमें मौजूद पोषक तत्वों को अब्सॉर्ब करने के लिए तैयार हो जाती है.
इसके साथ ही फेस पैक ओपन पोर्स को बंद करने, स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करने और स्किन को क्लीन करने में मदद कर सकता है. जिससे चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है. साथ ही स्क्रब लगाते हुए हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें.
कई बार स्क्रब स्किन को ड्राई बना सकता है. ऐसे में सही फेस पैक स्किन को नमी प्रदान करने और हाइड्रेट करने में मदद करता है. फेस टोन में सुधार ने और दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद मिल सकती है.
हफ्ते में 2 बार से ज्यादा स्क्रब करने से बचना चाहिए. क्योंकि इससे भी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है. वहीं स्क्रब और फेस पैक दोनों का चयन अपनी स्किन टाइप के मुताबिक करना चाहिए. तभी वह आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होंगे. दोनों प्रोडक्ट्स की क्वालिटी और क्वांटिटी का ध्यान रखें.
कब, कैसे और कितनी मात्रा में लगाना चाहिए सनस्क्रीन? यहां जानें क्या है सही तरीका
1 Jul, 2025 08:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। धूप में निकलते ही हमारी त्वचा पर सूरज की हानिकारक अल्ट्रा वायलेट (UV) किरणों का असर शुरू हो जाता है। ये किरणें न केवल स्किन को झुलसाती हैं, बल्कि समय से पहले पिग्मेंटेशन, झुर्रियां, झाइयां और यहां तक कि स्किन कैंसर जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकती हैं। ऐसे में सनस्क्रीन एक कवच की तरह काम करता है, जो आपकी स्किन को इन नुकसानों से बचाता है। पर सही लाभ तभी मिलेगा जब आप इसे सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से लगाएंगे। आइए जानें सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका क्या है।
कब लगाना चाहिए सनस्क्रीन?
सनस्क्रीन केवल गर्मियों या तेज धूप के दिनों के लिए नहीं है। इसे हर मौसम में, यहां तक कि क्लाउडी मौसम में भी लगाना चाहिए, क्योंकि यूवी किरणें मौसम का लिहाज नहीं करतीं और स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए सनस्क्रीन को घर में हों तो भी सनस्क्रीन लगाएं या फिर घर से निकलने वाले हों तो कम से कम 15-30 मिनट पहले लगाना चाहिए, ताकि यह स्किन को बेहतर प्रोटेक्शन दे सके।
सनस्क्रीन कैसे लगाएं?
सनस्क्रीन लगाने से पहले अपना चेहरा, गर्दन, हाथ-पैर साफ कर लें।
फिर सनस्क्रीन को धीरे-धीरे अपनी स्किन पर मसाज हुए पर लगाएं जिससे यह एक समान रूप से फैल जाए।
चेहरे, कान, गर्दन, बाजू, हाथ और खुले अंगों को कवर करना न भूलें।
मेकअप करने से पहले सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। इससे यह बेस की तरह काम करेगा और स्किन को प्रोटेक्ट करेगा।
अगर आप स्वीमिंग करते हैं या बहुत पसीना आता है तो वॉटरप्रूफ सनस्क्रीन का ही चयन करें।
सनस्क्रीन कितनी मात्रा में लगाएं
चेहरे और गर्दन के लिए लगभग 1/4 टीस्पून (एक चम्मच का चौथाई हिस्सा) सनस्क्रीन काफी है।
पूरे शरीर के लिए लगभग 2 टेबलस्पून (यानी एक शॉट ग्लास जितनी मात्रा) जरूरी होती है।
बहुत कम मात्रा में लगाने से इसका प्रभाव कम हो जाता है, इसलिए मात्रा का ध्यान रखें।
दोबारा कब लगाएं?
हर 2-3 घंटे के इंटरवेल पर दोबारा लगाएं, खासकर अगर आप धूप में हैं या पानी में गए हैं।
तौलिया इस्तेमाल करने या पसीने के बाद भी दोबारा लगाना न भूलें।
सनस्क्रीन आपकी स्किन का सुरक्षा कवच है। इसे अपनी डेली स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना बेहद जरूरी है। सही समय, मात्रा और तरीके से लगाया गया सनस्क्रीन ही आपको सूरज की किरणों से पूरी सुरक्षा दे सकता है और आपकी स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखता है।
मेहमानों को करें इंप्रेस Stuffed Paneer Mushroom से, स्वाद में है लाजवाब ट्विस्ट
1 Jul, 2025 04:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। क्या आप हर बार डिनर पार्टी में वही घिसे-पिटे पकवान परोसते-परोसते थक गए हैं? क्या इस बार आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो मेहमानों की आंखों को भी भाए और उनकी जुबान को भी? अगर आपका जवाब 'हां' है, तो तैयार हो जाइए एक ऐसी डिश के लिए जो आपकी डिनर पार्टी को हमेशा के लिए यादगार बना देगी! पेश है "स्टफ्ड पनीर मशरूम" की एक ऐसी रेसिपी जिसे चखते ही मेहमान कहेंगे, "भई वाह! मजा आ गया!"
स्टफ्ड पनीर मशरूम बनाने के लिए सामग्री
मशरूम: 12-15 बड़े बटन मशरूम
पनीर स्टफिंग के लिए:
1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
1/4 कप बारीक कटा हुआ प्याज
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई, स्वादानुसार)
1/4 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
अन्य सामग्री:
1 बड़ा चम्मच मक्खन या जैतून का तेल
थोड़ा सा कटा हुआ हरा धनिया (सजाने के लिए)
स्टफ्ड पनीर मशरूम बनाने की विधि
सबसे पहले मशरूम को अच्छे से धो लें और उनके डंठल सावधानी से निकाल दें। डंठल को बारीक काट कर अलग रख लें।
फिर एक कटोरे में कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, कटा हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आप चाहें तो इसमें मशरूम के बारीक कटे हुए डंठल भी मिला सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ेगा।
अब हर मशरूम कैप (टोपी) के अंदर पनीर की स्टफिंग को अच्छे से भरें। ध्यान रहे कि स्टफिंग बाहर न निकले।
इसके बाद एक नॉन-स्टिक पैन में मक्खन या तेल गरम करें।
पैन में भरे हुए मशरूम को सावधानी से रखें और फिर इसे ढक दें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं, या जब तक मशरूम हल्के नरम न हो जाएं और स्टफिंग पक न जाए।
आप चाहें तो ओवन में 180°C पर 10-15 मिनट के लिए बेक भी कर सकते हैं, जब तक कि मशरूम सुनहरे न हो जाएं।
गरमागरम स्टफ्ड पनीर मशरूम को बारीक कटे हुए हरे धनिए से गार्निश करके तुरंत परोसें। आप इसे हरी चटनी या पुदीने की चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
स्टफ्ड पनीर मशरूम बनाने की विधि
सबसे पहले मशरूम को अच्छे से धो लें और उनके डंठल सावधानी से निकाल दें। डंठल को बारीक काट कर अलग रख लें।
फिर एक कटोरे में कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, कटा हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आप चाहें तो इसमें मशरूम के बारीक कटे हुए डंठल भी मिला सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ेगा।
अब हर मशरूम कैप (टोपी) के अंदर पनीर की स्टफिंग को अच्छे से भरें। ध्यान रहे कि स्टफिंग बाहर न निकले।
इसके बाद एक नॉन-स्टिक पैन में मक्खन या तेल गरम करें।
पैन में भरे हुए मशरूम को सावधानी से रखें और फिर इसे ढक दें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं, या जब तक मशरूम हल्के नरम न हो जाएं और स्टफिंग पक न जाए।
आप चाहें तो ओवन में 180°C पर 10-15 मिनट के लिए बेक भी कर सकते हैं, जब तक कि मशरूम सुनहरे न हो जाएं।
गरमागरम स्टफ्ड पनीर मशरूम को बारीक कटे हुए हरे धनिए से गार्निश करके तुरंत परोसें। आप इसे हरी चटनी या पुदीने की चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
एक गलती और बन गई दुनिया की पसंदीदा मिठाई! रसमलाई की अनोखी कहानी
1 Jul, 2025 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। बात अगर मिठाइयों की करें, तो शायद ही कोई ऐसा होगा जो रसमलाई का नाम न ले। मुलायम, स्पंजी और दूध में डूबी रसमलाई का स्वाद पूरे देश में मशहूर है। इसका अनोखा स्वाद हर मौके को खास बना देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे सबसे पहले किसने बनाया था। इसके पीछे बेहद दिलचस्प कहानी है। वैसे इसका नाम भी काफी दिलचस्प है। अगर आप इसके नाम पर गौर करेंगे, तो यह दो शब्दों से मिलकर बना है"रस" (रसीला) और "मलाई" (मलाईदार), जो इसकी बनावट और स्वाद को पूरी तरह से दर्शाता है। आइए जानते हैं रसमलाई का इतिहास और कैसे बनाई इसने लोगों के दिल में अपनी खास जगह।
रसमलाई को पहली बार कहां बनाई गई?
रसमलाई को पहली बार किसने बनाया इसे लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रसमलाई का जन्म बांग्लादेश के कोमिला में हुआ था। तब यह भारत का ही हिस्सा हुआ करता था। वहीं कुछ लोग मानते हैं कि पहली बार रसमलाई कोलकाता में बनाई गई थी।
कोलकाता में बनी थी?
माना जाता है कि 19वीं शताब्दी में बंगाल के मशहूर मिठाई विक्रेता के.सी. दास ने इस मिठाई को बनाया था। उनकी दुकान पर पहले "रसगुल्ले" बनाए जाते थे, जो चाशनी में डूबे हुए होते थे। कहा जाता है कि किसी ने इन रसगुल्लों को दूध में डालकर ठंडा करके खाया, जिससे रसमलाई का जन्म हुआ। इसके पीछे ऐसी भी कहानी है कि रसमलाई को एक एक्सपेरिमेंट के रूप में बनाया गया था। दरअसल, के.सी. दास के पोते ओसमोसिस प्रोसेस के बारे में पढ़ रहे थे और इसे टेस्ट करने के लिए उन्होंने सबसे पहले डिब्बाबंद रसगुल्ले बनाए। इसी प्रयोग को आगे बढ़ाते समय रसमलाई का आविष्कार हुआ। इसके बाद वहां रहने वाली मारवाड़ी समुदाय ने रसमलाई को मशहूर बनाया।
कोमिला में बनाई गई थी पहली बार?
एक दूसरी कहानी है कि बांग्लादेश के कोमिला के सेन बंधुओ के परिवार ने रसमलाई को बनाया था। इसे शुरुआत में खीर भोग कहा जाता था, यानी दूध से बनी मिठाई। बाद में इसका नाम बदलकर रसमलाई कर दिया गया।
रसमलाई बनाने की विधि
रसमलाई बनाने की प्रक्रिया काफी दिलचस्प है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ताजे छेना को गूंथकर छोटे गोले बनाए जाते हैं। इन गोलों को चाशनी में पकाया जाता है। फिर इन्हें केशर, इलायची और चीनी मिलाएं हुए गाढ़े दूध में डुबोया जाता है। इसके बाद ऊपर से पिस्ता या बादाम से गार्निश करते हैं।
स्वाद के साथ सेहतमंद भी होती है कच्चे केले के छिलकों की सब्जी, नोट करें रेसिपी
30 Jun, 2025 07:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कच्चे केले की सब्जी तो आप सभी ने खूब खाई होगी। एक बार इसके छिलके की सब्जी बनाकर देखें। ये बेहद स्वादिष्ट होती है।
स्वाद के साथ सेहतमंद भी होती है कच्चे केले के छिलकों की सब्जी, नोट करें रेसिपी
सामग्री :
कच्चे केले के छिलके 4 से 5 बड़े
प्याज एक बारीक कटा हुआ
टमाटर एक बारीक कटा हुआ
अदरक-लहसुन का पेस्ट एक चम्मच
हरी मिर्च बारीक कटी हुई
जीरा आधा चम्मच
हल्दी पाउडर आधा चम्मच
धनिया पाउडर एक चम्मच
लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
गरम मसाला आधा चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल 3 बड़े चम्मच
हरा धनिया
पानी
विधि :
सबसे पहले केले के छिलकों को अच्छी तरह धो लें।
अब छिलकों के ऊपर और नीचे के सख्त हिस्सों को काट के हटा दें।
अब छिलकों के बाहरी हरे या पीले रंग की पतली लेयर को हल्का-सा खुरच दें। ध्यान रहे, पूरी तरह नहीं छीलना है।
अब छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
इन्हें पानी में डालकर रख दें।
अब एक एक बर्तन में पानी गरम करें और उसमें कटे हुए केले के छिलके और थोड़ा-सा नमक डालकर उबाल लें।
इसके बाद इन छिलकों को पानी से अलग रख दें।
अब एक कड़ाही तेल गरम करें।
अब इसमें जीरा डालें।
इसके बाद कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
कटा हुआ टमाटर डालें और पकने दें।
अब सभी मसाले और नमक मिलाकर अच्छे से मिला लें।
इसके बाद इन्हें तब तक पकाएं जब तक ये तेल न छोड़ दें।
अब उबले हुए केले के छिलके डालकर मिलाएं ताकि मसाला छिलकों पर अच्छे से लग जाए।
जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डाल दें।
इसे तब तक पकाएं जब तक ये नमर न हो जाएं।
अब इसे हरे धनिये से सजाकर गरमागरम परोसें।
आप इसे रोटी या दाल चावल के साथ परोस सकती हैं।
इसके बाद इन्हें तब तक पकाएं जब तक ये तेल न छोड़ दें।
अब उबले हुए केले के छिलके डालकर मिलाएं ताकि मसाला छिलकों पर अच्छे से लग जाए।
जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डाल दें।
इसे तब तक पकाएं जब तक ये नमर न हो जाएं।
अब इसे हरे धनिये से सजाकर गरमागरम परोसें।
आप इसे रोटी या दाल चावल के साथ परोस सकती हैं।
रखे-रखे सूख गई हैं Nail Polish, तो फेंकने की न करें गलती
30 Jun, 2025 06:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। फैशन की दुनिया बहुत बड़ी है। इस फील्ड में आपको एक से एक आउटफिट्स महिलाओं के लिए मिल जाएंगे। फैशन की बात जब भी होती है तो आउटफिट्स के साथ-साथ मेकअप का भी जिक्र किया जाता है। लड़कियां तो बिना मेकअप किए घर से बाहर भी नहीं निकलती हैं। काजल, लिपस्टिक से लेकर बिंदी तक, ये सभी आपके लुक को निखार देते हैं। आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
आपको बता दें कि ज्यादातर लड़कियों को नेल पेंट (जिसे नेल पॉलिश भी कहते हैं) लगाना पसंद होता है। वे हर ड्रेस के साथ मैचिंग नेल पेंट लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में वे एक साथ ढेर सारे नेल पॉलिश खरीद लेती हैं। कई बार तो इनका इस्तेमाल भी नहीं हो पाता और ये पूरी तरह से सूख जाते हैं। इनके सूखने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? अगर हां, तो अब आपको परेशान हाेने की जरूरत नहीं है। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिससे सूखी या गाढ़ी हो चुकी नेल पेंट को आप आसानी से दोबारा इस्तेमाल कर सकेंगे। आइए उन टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से -
गर्म पानी का करें इस्तेमाल
अगर आपकी नेल पेंट सूख गई है तो आपको एक बर्तन में पानी को गर्म करना है। पानी गुनगुना ही रहे। उसमें सूखी हुई नेल पॉलिश को कम से कम 20 मिनट के लिए डाल दें। इसके बाद इसे निकालकर अच्छी तरह से शेक करें। इससे आप नेल पॉलिश को दोबारा इस्तेमाल कर सकेंगी।
फ्रिज में न करें स्टोर
अगर आप भी नेल पॉलिश को फ्रिज में रखने की गलती करती हैं तो अब ऐसा करने से बचें। दरअसल, नेल पॉलिश को फ्रिज में रखने से इसमें थक्के बन जाते हैं। कोशिश करें कि इन्हें कमरे में नॉर्मल टेंपरेचर पर ही रखें।
थिनर भी आएगा काम
आपको बता दें कि सूखी हुई नेल पॉलिश को दोबारा इस्तेमाल में लाने के लिए आप थिनर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नेल पॉलिश में थिनर की दो से तीन बूंद डाल दें और उसे अपनी हथेलियों के बीच रखकर रब करें। कम से कम दो मिनट तक ऐसा करें।
धूप में रखें
गाढ़ी हो चुकी नेल पॉलिश को आप धूप में भी रख सकती हैं। अगर धूप तेज है तो कम से कम आधे घंटे के लिए नेल पॉलिश को छत पर रख दें। इससे कुछ ही देर में इसका गाढ़ापन दूर हो जाएगा। आप दोबारा से इसका इस्तेमाल कर सकेंगी।
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
