नारी विशेष
जब एक ही सब्जी से हो जाए मन ऊब, तो ट्राई करें अचारी पनीर
21 Jul, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। क्या आप भी रोज-रोज दाल-चावल या एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं? मन करता है कुछ नया, कुछ चटपटा खाने का? तो हम आपके लिए लाए हैं अचारी पनीर की एक ऐसी शानदार रेसिपी, जिसे लंच या डिनर में किसी भी समय बनाकर खाया जा सकता है। जी हां, अचारी पनीर! नाम सुनकर ही लग रहा है न चटपटा? यकीन मानिए, इसे बनाना जितना आसान है, यह खाने में उतना ही लाजवाब लगता है। इसमें अचार का तीखा और खट्टापन पनीर के साथ मिलकर एक स्पेशल टेस्ट देता है। आइए, बिना देर किए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
सामग्री
पनीर: 250 ग्राम (छोटे क्यूब्स में कटा हुआ)
प्याज: 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
टमाटर: 2 मध्यम (बारीक कटे हुए या प्यूरी)
अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 चम्मच
हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई, स्वादानुसार)
दही: 2 बड़े चम्मच (फेंटा हुआ)
अचार का मसाला: 2 बड़े चम्मच (कोई भी मिक्स अचार का मसाला, तेल के साथ)
हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर: 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच (स्वादानुसार)
जीरा: 1/2 चम्मच
हींग: चुटकी भर
कसूरी मेथी: 1 चम्मच
नमक: स्वादानुसार
तेल: 2-3 बड़े चम्मच
हरा धनिया: गार्निश के लिए
अचारी पनीर बनाने की विधि
सबसे पहले, पनीर को छोटे क्यूब्स में काट लें। आप चाहें तो इन्हें हल्का सुनहरा होने तक शैलो फ्राई भी कर सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ जाएगा।
एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं।
अब बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
प्याज भुन जाने पर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक और भूनें।
अब टमाटर (या टमाटर प्यूरी) डालें। हल्दी, धनिया, और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न होने लगे।
जब मसाला अच्छे से भुन जाए, तो इसमें अचार का मसाला और फेंटा हुआ दही डालें। आंच धीमी रखें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं। 2-3 मिनट तक और भूनें।
अब कसूरी मेथी को हाथ से मसल कर डालें। कटा हुआ पनीर डालें और हल्के हाथ से मिलाएं ताकि पनीर टूटे नहीं।
अगर ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी लग रही है तो थोड़ा पानी डालें (लगभग 1/2 कप)। नमक डालकर मिलाएं और ढककर 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकने दें, ताकि पनीर मसालों का स्वाद सोख ले।
गरमा गरम अचारी पनीर को हरे धनिये से गार्निश करें और रोटी, पराठा, नान या चावल के साथ सर्व करें।
नेचुरल हेयर मिस्ट से मानसून में भी रहें बाल हेल्दी और स्टाइलिश
21 Jul, 2025 04:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सुबह ऑफिस जाने की भागमभाग और घर का काम. उन सबके बीच स्किन और बालों की केयर करना भी काफी चैलेंजिंग होता है. खासतौर पर गर्मी के दिनों में बाल बहुत जल्दी गंदे दिखाई देने लगते हैं और उनकी फ्रेशनेस खो जाती है. वहीं पॉल्यूशन, धूप और धूल कई ऐसी वजह हैं जिससे और बालों की प्राकृतिक चमक को नुकसान पहुंचता है. मार्केट में वैसे तो हेयर केयर प्रोडक्ट की भी कोई कमी नहीं है, लेकिन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स आपके बालों को नुकसान पहुंचाते हैं. हेयर मिस्ट एक बेहतरीन और आसान तरीका है जो न सिर्फ आपके बालों को गर्मी में भी चिपचिपेपन से दूर रखकर लाइट वेट बनाता है, बल्कि इससे बालों में नमी बनी रहती है और फ्रेश खुशबू भी रहती है. इसे आप घर पर भी बनाकर तैयार कर सकते हैं.
आपको बाजार में भी अलग-अलग खुशबू वाले हेयर मिस्ट मिल जाएंगे लेकिन नेचुरल चीजों से बनाए गए हेयर मिस्ट बालों के लिए बेहद फायदेमंद भी रहते हैं. इन हेयर मिस्ट को यूज करने से गर्मियों में पसीने और उमस से चिपचिपे हुए बालों को इंस्टेंट रिफ्रेश मिलता है साथ ही इससे बालों में चमक आती है. फ्रिज कंट्रोल के साथ ही स्कैल्प हेल्दी रहती हैं और हेयर सिल्की बनते हैं. जान लेते हैं नेचुरल हेयर मिस्ट बनाने का तरीका.
भीनी-फ्रेश खुशबू देगा ये हेयर मिस्ट
आपको अगर ठंडी और भीनी खुशबू साथ में चाहिए तो पुदीना और गुलाब जल का हेयर मिस्ट बनाएं. इससे बनाने के लिए एक कप गुलाब जल में 15 से 20 पुदीने की पत्तियां क्रश डाल दें और फिर 2 से 3 घंटे इसे ऐसे ही रूम टेम्परेचर पर खा रहने दें, लेकिन ध्यान रखें कि जार का ढक्कन बंद रहे. इसके बाद छान लें और स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर कर लें. इसमें तीन-चार बूंद कोई अपनी पसंद का एशेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं.
कूलिंग इफेक्ट का हेयर मिस्ट
बालों के लिए एलोवेरा और लेमन दोनों ही फायदेमंद हैं और इनमें हाइड्रेटिंग गुण होने के साथ ही कूलिंग इफेक्ट भी होता है. ये हेयर मिस्ट डेंड्रफ को भी कम करने में मदद करेगा. इसके लिए दो बड़े चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल लेकर इसे एक कप उबले हुए (पानी पहले ठंडा कर लें) में डालें और साथ में एक चम्मच नींबू का रस भी मिला दें. इसे ब्लेंड कर लें, फिर छानकर स्प्रे बोतल में भरकर स्टोर करें. हर बार यूज से पहले बोतल को शेक कर लें.
एंटी फंगल हेयर मिस्ट बनाएं
गर्मी और मानसून में स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं काफी होती हैं, जैसे इचिंग होना. ऐसे में एंटी फंगल हेयर मिस्ट काफी काम आएगा. इसके लिए आप सबसे पहले एक कप पानी को उबालकर ठंडा कर लें. फिर इसमें 5-6 बूंद टी ट्री ऑयल, इतना ही नीम का तेल और थोड़ा सा रोज वाटर एड करें. इन सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर कर लें.
खाली क्रीम से नहीं होगा काम, स्किन के लिए डाइट में लाएं बदलाव
19 Jul, 2025 07:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
क्रीमें पोतकर देख ली हो, तो अब स्किन केयर को लगाने के साथ-साथ खाना भी शुरू कर ही दीजिए। दरअसल, हम सभी अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए या स्किन के नेचुरल रंग को वापस पाने के लिए तरह-तरह की क्रीमों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इन सभी चीजों का हमारी त्वचा पर उतना असर नहीं होता है, जितना होना चाहिए। ऐसे में हम सभी के मन में एक ही बात आती है, 'पैसा बर्बाद' हो गया है। अब अगर आप भी पैसे को बिना बात के पानी की तरह बहाते हुए थक गए हैं, तो स्किन केयर को लगाने के साथ-साथ खाना शुरू करें। आपने कई बार ये सुना होगा कि पोषण सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। मगर क्या आप ये जानते हैं कि ये पोषण सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत जरूरी होता है। अगर आपका जवाब नहीं है, तो ये आर्टिकल आपके लिए गुणकारी साबित हो सकता है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप किन चीजों को खाकर स्किन का ख्याल रख सकते हैं। बता दें कि ये जानकारी न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा सुधाकर ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में दी है।
ग्लोइंग स्किन के लिए पोषक तत्व जरूरी क्यों?
ग्लोइंग स्किन के लिए पोषक तत्व बहुत जरूरी हैं, क्योंकि इनसे त्वचा को नेचुरली स्वस्थ और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद मिल सकती है। अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है, तो त्वचा डल, बेजान और रूखी नजर आने लगती है। आइए जानते हैं कि आप कौन-से पोषक-तत्व के लिए किस चीज का सेवन कर सकते हैं?
कोलेजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
अगर आप अपने शरीर में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाना चाहते हैं, तो डाइट में कद्दू के बीज और चने शामिल कर सकते हैं। इनमें जिंक और प्रोटीन पाए जाते हैं। इन दोनों के एक साथ मिलते ही शरीर में नेचुरली कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है।
विटामिन सी कैसे बढ़ाएं?
विटामिन सी का सबसे बड़ा स्रोत आंवला होता है। आप इसे किसी भी रूप में ले सकते हैं। जैसे कि कच्चा, फर्मेन्टेड या जूस के रूप में किसी भी तरह इसका सेवन किया जा सकता है।
रेटिनॉल के लिए क्या खाएं?
बीटा कैरोटीन एक प्लांट बेस्ड एंटीऑक्सीडेंट है। ये आपके शरीर में जाकर रेटिनॉल में बदल जाते हैं। बता दें कि गाजर में बीटा कैरोटीन होता है, आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हयालूरोनिक एसिड के लिए क्या खाएं?
बता दें कि हयालूरोनिक एसिड त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करने का काम करता है। ऐसे में आप चिया सीड्स के बीजों का सेवन बढ़ा सकते हैं। ये ज्यादा पानी सोखते हैं और त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए क्या खाएं?
विटामिन ई बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
शरीर में विटामिन ई की मात्रा को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा स्रोत सूरजमुखी के बीज होते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच कच्चे भुने हुए या पाउडर के रूप में बीजों का सेवन कर सकते हैं।
ग्लोइंग स्किन का राज़: चुकंदर से करें ये दो काम, फर्क दिखेगा पहले दिन से
19 Jul, 2025 07:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चेहरे पर गुलाबी इफेक्ट लाने के लिए महिलाएं गालों पर ब्लश का इस्तेमाल करती हैं। आमतौर पर हर कोई ब्लश को अपने मेकअप का हिस्सा नहीं बनता है, क्योंकि ये प्रोडक्ट अकेला ही बहुत महंगा आता है। ऐसे में अगर महिलाओं को चेहरे पर लाल या गुलाबी निखार चाहिए, तो वो ब्लश की जगह लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। ये हम मिडल क्लास लोगों का बेहतरीन देसी जुगाड़ होता है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर स्किन पर ब्लश का इस्तेमाल करने की जरूरत ही न पड़े, तो कैसा होगा?
जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा असरदार नुस्खा बताएंगे, जिससे चेहरे पर नेचुरली गुलाबी निखार आएगा। साथ ही, ये एक ऐसा निखार होगा, जो हटाए नहीं हटेगा। इस परमानेंट गुलाबी रंग के लिए आपको किसी केमिकल वाले मेकअप प्रोडक्ट की नहीं, बल्कि फ्रिज में पड़े चुकंदर की जरूरत है। जी हां इस आर्टिकल में हम आपको चुकंदर का इस्तेमाल करने के तरीके बताएंगे। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
सौरव हजारिका ने बताया नुस्खा
चेहरे पर गुलाबी निखार लाने वाले इन नुस्खों के बारे में जानकारी कंटेंट क्रिएटर सौरव हजारिका ने अपनी एक इंस्टाग्राम वीडियो में दी है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि चुकंदर का 2 तरीके से इस्तेमाल करके आप वाइटहेड्स, ब्लैकहेड्स और चेहरे के कालेपन जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। आइए अब जान लेते हैं कि आप चुकंदर का किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं?
चुकंदर स्किन के लिए फायदेमंद कैसे?
बता दें कि चुकंदर में विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे न्यूट्रिएंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये पोषक-तत्व त्वचा को चमकदार बनाने, काले धब्बे और पिगमेंटेशन को कम करने और नेचुरली ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। बता दें कि चुकंदर का रोजाना इस्तेमाल करने से बढ़ती उम्र के निशानों को भी धीमा किया जा सकता है, जिससे स्किन ताजा और जवां दिखाई देती है। इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं।
चुकंदर से बनाएं स्क्रब
इसके लिए आपको चुकंदर को पीसकर इसका जरूरत के हिसाब से जूस निकालना है। अब आप इसमें कॉफी पाउडर को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इस स्क्रब को हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें और बाद में फेस वॉश कर लें। इससे आपके ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स गायब हो जाएंगे और स्किन पहले से कई गुना ज्यादा ग्लोइंग नजर आएगी।
चुकंदर से बनाएं मास्क
इस नेचुरल मास्क को बनाने के लिए भी आपको चुकंदर का जूस लेना है। इसमें जरूरत के हिसाब से चावल का आटा और बेसन मिला लें। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब आपको इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लेना है। इसे अच्छी तरह से सूखने तक, चेहरे पर लगाएं। इसके बाद साफ पानी से मुंह धो लें। इस तरह आपके चेहरे पर नेचुरली गुलाबी निखार आएगा।
कॉफी से स्किन को होने वाले फायदे
कॉफी स्किन के लिए फायदेमंद होती है, क्योंकि ये त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने का काम करती है। ये डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करती है। इससे त्वचा चमकदार और मुलायम हो जाती है।
चेहरे का कालापन कैसे दूर करें?
चावल के आटे के फायदे
चावल का आटा स्किन को नेचुरल तरीके से एक्सफोलिएट करता है, जिससे डेड स्किन हटती है और चेहरा ग्लोइंग नजर आता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन B स्किन टोन को सुधारते हैं और पिगमेंटेशन को कम करते हैं। साथ ही, ये ऑयल को कंट्रोल करते हैं और झुर्रियों से भी बचाते हैं।
बेसन के फायदे
बेसन त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। ये त्वचा को साफ करने, एक्सफोलिएट करने, चमक लाने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। बेसन को स्किन केयर का एक जरूरी हिस्सा माना जा सकता है।
घरेलू तेल से बढ़ाएं बालों की रफ्तार, दोगुनी तेजी से बढ़ेगी चोटी
19 Jul, 2025 03:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बाल झड़ने की समस्या बहुत आम होती है। ऐसा सिर्फ मौसम के कारण नहीं, बल्कि कई अन्य वजहों से भी हो सकता है। इनमें ज्यादा स्ट्रेस, खराब डाइट और नींद पूरी नहीं होने जैसी कई वजहें शामिल हो सकती हैं। ऐसे में लोगों की हेयर लाइन पीछे खिसकने लगती है और नए बाल भी नहीं उगते हैं। ऐसे में गंजेपन का खतरा बढ़ने लगता है। अगर आप इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपने बचाव के लिए सबसे पहले क्या किया? इसका जवाब शायद यही होगा कि हमने एंटी-हेयरफॉल ट्रीटमेंट, शैंपू और कंडीशनर जैसे हेयर केयर प्रोडक्ट्स को बदला है या इन्हें हेयर केयर रूटीन में शामिल किया है। मगर क्या आपको इन चीजों से फायदा हुआ है। अगर आपका जवाब नहीं है, तो आप हेयर केयर प्रोडक्ट्स में बेकार में पैसे क्यों बहा रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए आप पैसे खर्चने की जगह घर पर रखी कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे किफायती दामों में आपकी हेयर ग्रोथ बढ़ सकती है।
बाल झड़ने के आम कारण क्या है?
जेनेटिक कारक
हार्मोनल बदलाव
मेडिकल समस्याओं के कारण,
दवाएं
तनाव
शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी भी वजह है।
हेयर ग्रोथ के लिए कौन सा नुस्खा आएगा काम
बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए कंटेंट क्रिएटर दिव्या मालिक ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही बेहतरीन घरेलू तेल की रेसिपी साझा की है। साथ ही, उन्होंने वीडियो में कहा कि 'उन्हें बालों में तेल लगाना बिल्कुल पसंद नहीं था, लेकिन उनकी मम्मी ने कहा कि बालों को मजबूती देने के लिए और इनकी ग्रोथ को बढ़ाने के लिए तेल बहुत जरूरी है।' इसके बाद उन्होंने अपने लंबे-काले और घने बालों में इस्तेमाल होने वाले खास तेल की रेसिपी को साझा किया। आइए अब हम भी इस बेहतरीन तेल को बनाने में इस्तेमाल हुई सामग्री और बनाने का तरीका जान लेते हैं।
नुस्खा बनाने में इस्तेमाल हुई सामग्री
आंवला
नीम के पत्ते
करी पत्ता
एलोवेरा
हिबिस्कस (ऑप्शनल)
मेथी के बीज
कलौंजी के बीज
रोजमेरी की पत्तियां (ऑप्शनल)
(नोट: सामग्री की मात्रा आप अपने हिसाब से तय कर सकते हैं)
तेल को बनाने की विधि
अगर आप बालों को स्ट्रांग, सिल्की और स्मूथ बनाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले ताजा आंवला, नीम की पत्तियां, करी पत्ते और एलोवेरा जेल को मिक्सी में डाल लेना है। इन सभी चीजों को पीसकर हरे रंग का लिक्विड तैयार करना है। इसके बाद आपको मेथी और कलोंजी के बीजों को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लेना है। अब आपको शुद्ध नारियल के तेल में सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लेना है। अब इस तेल को कम आंच पर कुछ घंटे पकने के लिए छोड़ दें। इसके बाद जब ये ठंडा हो जाए, तो आप इसे छानकर बोतल में भरकर रख सकते हैं।
हेयर ग्रोथ कैसे बढ़ाएं?
कैसे करें इस्तेमाल?
आप हफ्ते में 2 बार इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको इस तेल को बालों की जड़ों में यानी स्कैल्प में लगाना है। इससे बालों को मजबूती मिलती और इनका झड़ना बंद हो सकता है। वहीं, अगर इस तेल की शेल्फ लाइफ की बात करें, तो अगर आप इसे एक बार में थोड़ी ज्यादा मात्रा में बना लेते हैं, तो अगले 10 महीने तक की छुट्टी हो सकती है। बता दें कि ये तेल जल्दी से खराब नहीं होता है।
शुद्ध 'ज्ञान दही' से बनाएं होली स्पेशल दही के शोले, हर कोई पूछेगा रेसिपी
19 Jul, 2025 03:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शाम की चाय का समय हो या फिर होली पार्टी। अगर आप झटपट बनने वाले, स्वादिष्ट नाश्ते की तलाश में हैं, तो आपके लिए दही के शोले से बेहतर विकल्प और क्या हो सकता है भला। यह न सिर्फ बनाने में आसान हैं बल्कि इन्हें आप शाम की होली पार्टी के लिए स्नैक्स के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं। दही के शोले बनाने के लिए इसमें जो सबसे अहम सामग्री होती है, वह है दही। दही अगर अच्छी क्वालिटी का होगा तभी आपका यह स्वादिष्ट पकवान जायकेदार बनेगा। इसे बनाने के लिए हम ज्ञान दही का प्रयोग करेंगे क्योंकि यह एक अनोखा और स्वादिष्ट दही है, जो अपने अद्भुत स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के लिए पहचाना जाता है। गुणवत्ता और पौष्टिकता से भरा यह दही पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। तो आइए आज हम सीखते हैं दही के शोले बनाने की आसान रेसिपी...
आवश्यक सामग्री:
'ज्ञान दही' से बनाएं क्रिस्पी दही के शोले, एक-एक बाइट में मिलेगा गजब का स्वाद
बनाने की विधि:
एक बड़े कटोरे में दही निकाल लें। अगर दही में बहुत पानी है तो उसे एक छन्नी या बारीक कपड़े में डालकर अतिरिक्त पानी निकाल दें।
सबसे पहले शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया, काला नमक, अदरक, प्याज और स्वादानुसार नमक दही में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब एक चॉपिंग बोर्ड लें, उस पर ब्रेड रखें और एक बेलन की मदद से उसपर रोल करें।
अब एक प्लेट में मैदा लेकर उसमें 2 चम्मच पानी डालकर घोल बना लें। घोल को ज्यादा पतला ना बनाएं।
ब्रेड स्लाइस लें और हल्का सा पानी लगाकर गीला कर लें। (बहुत ज्यादा पानी न लगाएं)
ब्रेड पर तैयार मिश्रण का एक चम्मच भरकर रखें।
ब्रेड को रोल करें और रोल के किनारों को मैदा के घोल से चिपकाकर बंद कर दें। इस तरह से सारी ब्रेड रोल बना लें।
कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो धीमी आंच पर ब्रेड रोल को सुनहरा होने तक तलें।
तले हुए दही के शोले को किचन पेपर पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
चटनी या दही की डिप के साथ दही के शोले का मज़ा लें।
स्वाद ही नहीं सेहत से भी भरा है शुद्ध दूध से बना ज्ञान दही
ज्ञान दही प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है। ज्ञान दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इस दही में कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा भी अधिक है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। क्या आप जानते हैं कि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है। यदि आप इन सभी चीजों का फायदा उठाना चाहते हैं तो बिना देर किए हुए शुद्ध दूध से बना ज्ञान दही तुरंत ही घर ले आएं।
क्या आपकी त्वचा आपकी उम्र से ज्यादा बूढ़ी लगती है? 1 चुटकी वाला टेस्ट बताएगा सच
19 Jul, 2025 03:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां और लटकती त्वचा जैसे निशान दिखने पर लोगों को त्वचा की बढ़ रही उम्र का पता चलता है, लेकिन आजकल के समय में आपको स्किन की उम्र जानने के लिए इन सभी निशानों के दिखने का इंतजार नहीं करना पड़ता है। दरअसल, ऐसे बहुत से टेस्ट और स्कैन हैं, जिनकी मदद से आप अपनी स्किन की बिल्कुल सटीक उम्र का पता लगा सकते हैं। ये टेक्नोलॉजी का जमाना है और यहां त्वचा की उम्र का पता लगाना भी मुमकिन और आम बात है। हालांकि, इसके लिए आपको पैसे खर्चने पड़ेंगे और ये चार्ज हर जगह और डॉक्टर के अलग होते हैं।
अब आप कहेंगे कि हमें त्वचा की उम्र का पता लगाना है, मगर हम इसके लिए पैसे खर्चना अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। आपकी बात बिल्कुल ठीक है, हम उम्र का पता लगाने के लिए भी पैसे खर्चने लगेंगे, तो जिन जरूरी कामों के लिए असल में पैसे की जरूरत थी, वो किस तरह पूरे कर पाएंगे? ऐसे में आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे त्वचा की उम्र का पता आप बिना कोई टेस्ट किए हुए भी लगा सकते हैं।
डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया तरीका
जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिससे आप घर पर बैठे-बैठे बिल्कुल मुफ्त में अपनी त्वचा की असली उम्र का पता लगा सकते हैं। अब क्योंकि आपको ये मनगढंत बात लग सकती है, इसलिए हम आपको बताना चाहते हैं कि ये जानकारी इंस्टाग्राम पर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर किरण ने अपनी एक वीडियो में दी है। इसका साफ मतलब यही है कि आप इस तरीके से त्वचा की उम्र का पता लगा सकते हैं।
चुटकी से कैसे लगाएं त्वचा की उम्र का पता?
चुटकी से त्वचा की उम्र का पता लगाने के लिए डॉक्टर किरण ने 3 सेकेंड्स पिंच टेस्ट करने की सलाह दी है। ये बहुत ही आसान टेस्ट है। इसके लिए आपको अपने एक हाथ से दूसरे हाथ को 3 सेकेंड्स के लिए चुटकी काटनी है। बता दें कि ये टेस्ट त्वचा की इलास्टिसिटी और हाइड्रेशन की जांच करता है, जो उम्र के साथ कम हो जाते हैं। हालांकि, कई मामलों में इंसान की उम्र कम ही होती है, मगर त्वचा की उम्र उनके हाथ से निकलने लगती है।
जानें टेस्ट करने का तरीका
इस टेस्ट के लिए आपको अपनी उंगली से त्वचा को 2-3 सेकंड के लिए धीरे से चुटकी भरनी है और फिर त्वचा को छोड़ देना है। इसके बाद अगर त्वचा तुरंत अपनी सामान्य स्थिति में वापस आ जाती है, तो आपकी त्वचा स्वस्थ है। आसान शब्दों में कहें, तो आपकी और आपकी त्वचा की उम्र बराबर है। वहीं, अगर त्वचा को वापस अपनी सामान्य स्थिति में आने में 3 सेकंड या इससे ज्यादा का समय लग रहा है, तो ये त्वचा की इलास्टिसिटी में कमी का संकेत हो सकता है। ये स्थिति उम्र बढ़ने के साथ होती है। आइए अब जान लेते हैं कि इससे बचाव के लिए क्या कर सकते हैं?
पेप्टाइड्स और रेटिनॉल का इस्तेमाल
डॉक्टर किरण के मुताबिक, एजिंग की समस्याओं से निपटने के लिए आप पेप्टाइड्स और रेटिनॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दोनों ही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं, लेकिन इनके काम करने के तरीके और फायदे एक दूसरे से काफी अलग हैं। बता दें कि रेटिनॉल त्वचा की बढ़ती उम्र को कंट्रोल करने में मदद करता है, जबकि पेप्टाइड्स त्वचा को मुलायम बनाने और सेंसिटिव स्किन के लिए अच्छे हो सकते हैं। हालांकि, आपको दोनों ही चीजों का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। खासकर, ड्राई स्किन वाले लोगों को पहले डॉक्टर की सलाह लेनी है।
मॉइस्चराइजर लगाने के फायदे
बता दें कि चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाने से एजिंग के लक्षणों को स्लो किया जा सकता है। इससे फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, अच्छी तरह से मॉइस्चराइज की गई त्वचा ज्यादा सॉफ्ट और जवां दिखती है।
सनब्लॉक्स लगाने के फायदे
सनब्लॉक या सनस्क्रीन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इससे झुर्रियां, पिगमेंटेशन, काले दाग-धब्बे को कम और कोलेजन को बचाने में मदद मिलती है। इससे स्किन को कई फायदे होते हैं।
अनचाहे बालों से छुटकारा और ग्लोइंग स्किन – पानी में मिलाओ यह एक देसी चीज़
17 Jul, 2025 07:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए पार्लर और स्किन केयर प्रोडक्ट्स में पानी की तरह पैसे बहा देती हैं। पार्लर एक ऐसी जगह है, जहां कदम रखने भर की देर होती है। हमारी त्वचा से लेकर बालों तक, हर चीज से जुड़ी ऐसी समस्याएं निकल कर आ जाती हैं, जिनका हमे पता तक नहीं होता है। खैर, ज्यादातर महिलाएं कुछ बेसिक कामों के लिए पार्लर जाती हैं। इन्हीं में से एक काम अनचाहे बालों से पीछा छुड़वाना भी होता है। दरअसल, अगर चेहरे या शरीर के अनचाहे बालों को नहीं हटाया जाता है, तो हाइजीन की समस्या के साथ-साथ महिलाओं का चेहरा और बॉडी काली सी भी नजर आने लगती है। ऐसे में चेहरे पर नेचुरल निखार लाने की कोशिश में महिलाएं थ्रेडिंग और फेशियल वैक्सिंग जैसे दर्दनाक रास्तों को आजमाती हैं। हालांकि, ये दोनों ही तरीके स्किन के जलने और कटने जैसी परेशानियों के कारण बन सकते हैं। अगर आप भी इन समस्याओं का सामना कर रही हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
पानी में एक चीज मिलाने से होगा फायदा
जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने वाले हैं, जो चेहरे के अनचाहे बालों से पीछा छुड़वाने का काम करता है। इसके साथ ही, बेजान और रूखी त्वचा में भी जान फूंक देता है। इस नुस्खे के बारे में जानकारी कंटेंट क्रिएटर मानसी गुलाटी ने अपनी एक इंस्टाग्राम वीडियो में दी है। इस वीडियो, तो आप पानी में बस एक चीज मिलाकर बेजोड़ निखरी त्वचा पा सकती हैं। आइए अब बिना समय बर्बाद किए इस नुस्खे के बारे में जान लेते हैं।
नुस्खे में इस्तेमाल होंगी महज 2 चीजें
बता दें कि इस नुस्खे में किचन में मिलने वाली दो बहुत ही बेसिक चीजों का इस्तेमाल किया है। इसमें पहला पानी है और दूसरी चीज पिंक साल्ट है। अगर आप पिंक साल्ट से इसे नहीं समझ पाई हैं, तो हम यहां पर सेंधा नमक की बात कर रहे हैं। जी हां, इस नुस्खे के लिए आपको महज पानी में सेंधा नमक डालने की जरूरत पड़ेगी। सेंधा नमक स्किन और सेहत दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
अगर वीडियो की मानें, तो मानसी ने एक गिलास में पानी लिया है और उसमें सेंधा नमक को अच्छी तरह से मिला लिया है। इसके बाद उन्होंने गिलास से पानी को सीधा अपने चेहरे पर डाला है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि आप रोजाना इस पानी से मुंह धो सकती हैं। इससे स्किन को ढेरों फायदे होते हैं। आइए इन फायदों के बारे में जान लेते हैं।
चेहरे के बालों की ग्रोथ होती है कम
जी हां, अगर आप सेंधा नमक के पानी से रोजाना चेहरा धोती हैं, तो आपके चेहरे पर निकलने वाले बालों की ग्रोथ कम हो सकती हैं। ऐसे में चेहरे पर अनचाहे बाल भी कम मात्रा में ही निकलते हैं।
नमक के पानी के फायदे
पोर्स साफ होते हैं
सेंधा नमक का पानी स्किन पोर्स को साफ करने का काम करता है। इससे चेहरे पर नेचुरल निखार आता है। बता दें कि त्वचा पर मौजूद छोटे-छोटे छेदों को पोर्स कहा जाता हैं। ये छेद त्वचा को सांस लेने और नेचुरल तेल (सीबम) को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे मुंहासे की समस्या से बचा जा सकता है।
डेड स्किन से छुटकारा
नमक का पानी डेड सेल्स से भी छुटकारा दिलाता है। ये पानी त्वचा को बहुत अच्छे से एक्सफोलिएट करने का काम करता है। ऐसे में स्किन कॉम्प्लेक्शन में बिना किसी केमिकल के नेचुरली निखार आना लाजमी बात है।
रकुल प्रीत से सीखें 5 मिनट में फ्लॉलेस मेकअप करने का आसान तरीका
17 Jul, 2025 05:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेकअप सिर्फ हमारी ब्यूटी को इनहैंस करने का काम ही नहीं करता है बल्कि इससे हम ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं, क्योंकि जब आप ज्यादा अच्छे दिखते हैं तो खुश रहते हैं और इससे आत्मविश्वास बढ़ता है. वर्कप्लेस पर इसलिए ही खासतौर पर सही स्टाइलिंग की जरूरत होती है साथ ही लुक को और हाईलाइट करने के लिए भले ही लाइट ही सही लेकिन मेकअप जरूरी होता है. वैसे तो ज्यादातर लड़कियों को मेकअप और ज्वेलरी काफी पसंद होती है, लेकिन बहुत सारी वुमन ऐसी हैं जो कम मेकअप करती हैं. इस वजह से कभी-कभी जब मेकअप करने बैठती हैं तो घंटों लग जाते हैं. बहुत सारी वर्किंग वुमन इसलिए भी मेकअप नहीं लगाती हैं, क्योंकि घर के कामों और ऑफिस टाइमिंग के बीच उतना टाइम नहीं मिलता है. ऐसे में आप रकुल प्रीत सिंह से सीख सकती हैं कि कम टाइम में मेकअप कैसे किया जा सकता है.
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की बेहतरीन ब्यूटी डीवास में से एक हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया से लेकर इवेंट्स तक में ब्यूटीफुल लुक्स में नजर आती हैं. और फिटनेस से लेकर अपनी लाइफ के ब्यूटीफुल मोमेंट्स भी शेयर करती हैं. फिलहाल इस बार उन्होंने बताया है कि कैसे आप 5 मिनट में फटाफट मेकअप करके रेडी हो सकती हैं. उन्होंने फाउंडेशन से लेकर लिपस्टिक से लुक फाइन करने तक के बारे में स्टेप टू स्टेप ट्यूटोरियल दिया है.
5 मिनट मेकअप का स्टेप 1
रकुल प्रीत कहती हैं कि मॉर्निंग रूटीन के बाद यानी चेहरा मॉश्चराइज होना चाहिए. सबसे पहले बिल्कुल कुछ ड्रॉप फाउंडेशन लें और इसे ब्रश की हेल्प से अपने पूरे फेस और नेक को अच्छी तरह कवर करें. खासतौर पर अपनी आंखों का अंडर आई एरिया. दरअसल जब आप ब्यूटी ब्लेंडर की बजाय ब्रश से फाउंडेशन लगाते हैं तो काफी जल्दी ब्लेंड हो जाता है और फेस को एक बढ़िया कवरेज देता है.
सेकंड स्टेप कंसीलर
एक्ट्रेस ने बताया कि कंसीलर को अंडर आई एरिया पर डॉट-डॉट करके लगाएं और इसे स्पंज की बजाय अपनी उंगलियों से ब्लेंड करें, क्योंकि वह भी इसी में कंफर्टेबल रहती हैं. अगर आपके चेहरे पर किसी तरह का कोई डार्क स्पॉट है तो उसे भी कंसीलर से कवर कर लें.
3 स्टेप है कंटूरिंग करना
अपने फेस को कंटूरिंग करें और इसे भी उंगलियों से ही ब्लेंड कर लें जो सिर्फ कुछ ही सेकंड का काम है. इससे आपके फेस के फीचर हाइलाइट होते हैं और मेकअप में शार्पनेस दिखाई देती है. इसके बाद लूज पाउडर से अपने मेकअप को सेट कर लें. इससे आपको फ्लॉलेस लुक मिलता है और फिर ब्रश से एक बार अपनी कंटूरिंग एरिया को हाइलाइट करें.
इस तरह फिनिश करें मेकअप
अपना मेकअप बेस कंप्लीट करने के बाद लाइट आईशैडो को उंगलियों की हेल्प से सेट कर लें, क्योंकि ब्रश से बहुत ज्यादा टाइम लग जाता है और फिर ब्लश लगाने के बाद लिपस्टिक अप्लाई करें और सबसे लास्ट में मस्कारा अप्लाई करें. इस तरह से आपको कुछ ही मिनटों में फ्रेश लुक मिल जाएगा.
बरसात में लें गर्मा-गर्म मूंग दाल पकोड़े का स्वाद, जानें आसान रेसिपी
17 Jul, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जब बाहर बारिश हो रही हो और घर में गरमा-गरम चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन होता है. ऐसे मन को तृप्त करने के लिए मूंग दाल के पकोड़े से बेहतर कुछ नहीं. इन पकोड़ों को बनाने में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है और ना ज्यादा सामग्री. हल्की ठंडी हवा, चाय की प्याली और साथ में मूंग दाल के पकोड़े का कॉम्बिनेशन, आपके मन और आत्मा दोनों को तृप्त कर देगा. मूंग दाल के पकोड़े न सिर्फ जल्दी बनते हैं बल्कि इनका स्वाद इतना देसी और खास होता है कि हर उम्र के लोग इन्हें चटनी या सॉस के साथ चाव से खाते है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं बिल्कुल आसान, देसी अंदाज में मूंग दाल के पकोड़े बनाने की वो विधि, जो आपकी रसोई से बरसात को और भी खास बना देगी.
सामग्री
मूंग दाल – 1 कप (छिलके वाली या बिना छिलके वाली, दोनों चलेगी)
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ, वैकल्पिक)
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
हींग – 1 चुटकी
अजवाइन – ½ टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
तेल – तलने के लिए
मूंग दाल के पकोड़े बनाने की विधि
मूंग दाल के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को 3–4 घंटे तक पानी में भिगो दें और फिर अच्छी तरह धो लें. भिगोई हुई दाल को अदरक और हरी मिर्च के साथ दरदरा (मोटा) पीस लें लेकिन ध्यान रहे कि इसमें ज्यादा पानी ना डालें. अब इस मिश्रण में प्याज, हरा धनिया, हींग, अजवाइन, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. अगर आप चाहें तो थोड़ी सी कसूरी मेथी या हल्का सा बेसन भी डाल सकते हैं ताकि पकोड़े अच्छे से बंधें.
अब शुरू करते हैं पकोड़े बनाना
एक कढ़ाई में तेल गरम करें. जब तेल मीडियम गरम हो जाए, तब उसमें हाथ से या चम्मच से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण डाल लें. पकोड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक धीमी आंच पर तलें. ध्यान रहे कि एक बार में बहुत सारे पकोड़े ना डालें. पकोड़ों को टिशू पेपर पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए. हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमा-गरम परोसें.
घरेलू नुस्खों से न करें त्वचा के साथ एक्सपेरिमेंट, बरसात में हो सकता है नुकसान
17 Jul, 2025 05:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
त्वचा की देखभाल के लिए महंगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की तुलना में नेचुरल तरीके ज्यादा प्रभावी हैं। घर पर ही कुछ घरेलू या आपकी रसोई में रखी चीजों के इस्तेमाल से स्किन केयर किया जा सकता है। हालांकि अलग-अलग स्किन पर अलग-अलग घरेलू नुस्खा काम आता है। वैसे ही मौसम के मुताबिक भी आपके चेहरे पर सूट करने वाली घरेलू चीज बदलती रहती हैं। अभी बरसात का मौसम है। मानसून में नमी और बैक्टीरिया की मौजूदगी के कारण स्किन का खास ख्याल रखना बेहद ज़रूरी हो जाता है। कई लोग सोचते हैं कि रसोई में मौजूद घरेलू चीजें त्वचा के लिए सुरक्षित होती हैं, लेकिन हर चीज हर मौसम में फायदेमंद नहीं होती। बरसात के मौसम में कुछ घरेलू चीजें आपकी त्वचा को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानें रसोई की वो तीन चीजें, जिनका इस्तेमाल बरसात के मौसम में करने से बचना चाहिए।
बेसन : बेसन प्राकृतिक क्लींजर है जो आपकी त्वचा से गंदगी, अशुद्धियां और अतिरिक्त तेल को प्रभावी ढंग से हटाता है। ऑयली स्किन वालों के लिए बेसन बहुत प्रभावी उत्पाद है। ये मुहांसे को रोकता है और रंगत में निखार लाता है। हालांकि बारिश के मौसम में बेसन स्किन को ड्राई और इरिटेट कर सकता है। नमी भरे मौसम में यह त्वचा से नेचुरल ऑयल्स को हटा देता है, जिससे रैशेज या पपड़ीदार स्किन की समस्या हो सकती है।
नींबू : नींबू आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। इससे काले धब्बे और दाग दूर होते हैं। नींबू में एसिड की मात्रा अधिक होती है जो मानसून में सेंसिटिव स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली या जलन हो सकती है। धूप के संपर्क में आने पर स्किन बर्न होने का खतरा बढ़ता है।
हल्दी : हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जलन वाली त्वचा को शांत करता है। हल्दी चेहरे की झुर्रियों को रोकती है और त्वचा से दाग-धब्बों को हल्का करने में फायदेमंद होती है। हालांकि मानसून में हवा में नमी ज़्यादा होती है, जिससे हल्दी का पेस्ट स्किन पर फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकता है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो हल्दी से एलर्जी हो सकती है।
स्किन पर क्या लगाएं?
अगर आपके स्किन केयर रूटीन में बेसन, हल्दी या नींबू शामिल है और मानसून में इससे होने वाले नुकसान से बचना चाहते हैं तो पैच टेस्ट करके देख सकते हैं। अगर इसके इस्तेमाल से त्वचा को समस्या होती है तो बरसात के मौसम में नींबू, बेसन और हल्दी का उपयोग बंद कर दें।
इसके बजाए मानसून में माइल्ड फेसवॉश से दिन में दो बार चेहरा साफ करें। आप एलोवेरा जेल, गुलाब जल या चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइस्चराइजर और हल्का सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
डैंड्रफ हटेगा जड़ से, जब बेकिंग सोडा में मिलाएंगे ये 3 असरदार चीजें
16 Jul, 2025 03:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हम सभी अक्सर महसूस करते हैं कि सर्दी के मौसम में डैंड्रफ की समस्या ज्यादा होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि डैंड्रफ किसी मौसम या समय का मोहताज नहीं है? दरअसल, ये समस्या सर्दी ही नहीं गर्मी या बरसात में भी हो सकती है। अब ऐसे बहुत से लोग होंगे, जिनके सिर में अभी डैंड्रफ की मोटी परत जम रही होगी। इस समस्या से बचाव के लिए हमारे और आपके दिमाग में सबसे पहले शैंपू और कंडीशनर जैसे प्रोडक्ट्स आते हैं। मगर परेशानी तब होती है, जब व्यक्ति को इन चीजों पर पैसे बहाने के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ता है।
जी हां, कई मामले ऐसे होते हैं, जिनमें महंगे से महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स भी घुटने टेक देते हैं। अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो आप पैसे बहाने की जगह कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, आयुर्वेद में हमारी लगभग सभी समस्याओं का इलाज है। यही वजह है कि इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आयुर्वेदिक टिप्स बताएंगे, जो डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं। इससे पहले आइए जान लेते हैं कि डैंड्रफ की समस्या आखिर होती क्यों है?
डैंड्रफ होने के क्या कारण हैं?
कंटेंट कक्रिएटर सुपरनिका त्रिखा ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में बताया है कि डैंड्रफ केवल एक सतही समस्या नहीं है, ये अक्सर फंगल बिल्डअप, बैक्टीरिया असंतुलन और स्ट्रेस के कारण होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि जब बालों की समस्या अलग है, तो इसके बचाव के लिए भी आपको अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। मगर ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, आप डैंड्रफ से बचने के लिए हेयर केयर प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि आयुर्वेदिक नुस्खे की मदद ले सकते हैं। इस तरह आप डैंड्रफ से छुटकारा पाने के साथ बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए पोषण भी दे सकते हैं।
नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री
एलोवेरा
मेथी पाउडर
1 चम्मच बेकिंग सोडा
एप्पल साइडर विनेगर
(नोट: आप सामग्री की मात्रा को अपनी जरूरत के हिसाब से तय कर सकते हैं)
नुस्खा बनाने की विधि
इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एलोवेरा जेल लेना है। इसमें मेथी पाउडर मिलाना है। बता दें कि मेथी पाउडर बनाने के लिए आप इसके बीजों को मिक्सी में ग्राइंड कर सकते हैं। अब इस कॉम्बिनेशन में बेकिंग सोडा और एप्पल साइडर विनेगर मिलाना है। अब आप सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला सकते हैं। आपका पैक बनकर तैयार हो जाएगा।
कैसे करें इस्तेमाल?
बता दें कि इस नुस्खे को आप हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको इस मास्क को अच्छी तरह से स्कैल्प में लगाना है। ध्यान रखें कि आपको इस पेस्ट को उंगलियों की मदद से दबा-दबाकर स्कैल्प में लगाना है। आप इसे लगभग आधे घंटे के लिए बालों में लगाकर छोड़ सकते हैं।
इसके बाद जेंटल शैंपू और क्लींजर से हेयर वॉश कर सकते हैं। इससे बाल साफ हो जाएंगे और डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकेगा। आइए अब इस नुस्खे में इस्तेमाल हुई चीजों से होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।
एलोवेरा के फायदे
बता दें कि एलोवेरा स्कैल्प को शांत करने और ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इससे संक्रमण होने का खतरा कम हो सकता है। साथ ही, बालों को मजबूती मिलती है।
बेकिंग सोडा के फायदे
बेकिंग सोडा को बालों में लगाने से ढेरों फायदे हो सकते हैं। ये आपकी स्कैल्प को जेंटली एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इससे बालों को जड़ से साफ करने में मदद मिल सकती है।
बालों के लिए आयुर्वेदिक टिप्स
मेथी पाउडर के फायदे
मेथी पाउडर सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो स्कैल्प में जमे डैंड्रफ को अच्छी तरह से बाहर निकालने का काम करते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर के फायदे
इस नुस्खे में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया गया है। इससे स्कैल्प का पीएच बैलेंस होने में मदद मिलती है और बालों को डैंड्रफ जैसी कई समस्याओं से बचाया जा सकता है।
लहसुन से ग्लोइंग स्किन: जानिए कैसे करें सही उपयोग
15 Jul, 2025 06:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। लहसुन का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अपने कई बार किया होगा। ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन का इस्तेमाल करके आप चेहरे पर निखार भी ला सकते हैं? जी हां, ये सुनने में भले ही अजीब लग सकता है। मगर यही सच है कि लहसुन से भी त्वचा पर नेचुरल निखार लाया जा सकता है। आप सभी ने चेहरे पर निखार के लिए आज तक तरह-तरह की क्रीमों का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन इससे स्किन पर कोई खास असर नहीं होता है। अगर आप भी इस महंगी क्रीमों को खरीद कर पछता रहे हैं, तो अब कुछ किफायती इस्तेमाल करके देख सकते हैं। इससे चेहरा चांद सा चमकने लगेगा। आइए इस नुस्खे के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
डॉक्टर ने साझा किया नुस्खा
इंस्टाग्राम वीडियो में डॉक्टर मनोज दास ने लहसुन का एक बेहतरीन नुस्खा बताया है। इससे त्वचा को कई फायदे हो सकते हैं। इस नुस्खे की सामग्री के बारे में बात करें, तो आपको चार चीजों की जरूरत है:
लहसुन की 10 कलियां
एक कप दूध
बाजार वाला एलोवेरा जेल
ग्लिसरीन
(नोट: सामग्री की मात्रा को आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं)
नुस्खा बनाने की विधि
आपको इस नुस्खे को तैयार करने के लिए लहसुन की 10 कलियां लेनी हैं। इन कलियों को आप छीलकर कद्दूकस कर लें या बारीक काट लें। अब इन कलियों के साथ एक कप दूध मिलाना है। अब इस दूध को किस बर्तन में गर्म करने के लिए रख दें। आपको इसे तब तक गर्म करना है, जब तक दूध की मात्रा आधी नहीं रह जाती है। अब इस दूध को छानकर ठंडा कर लें। अब इसमें बाजार से खरीदा हुआ एलोवेरा जेल मिलाएं। ध्यान रखें कि आपको पौधे से तोड़ा हुआ ताजा एलोवेरा इस्तेमाल नहीं करना है। इसके बाद आपको ग्लिसरीन मिलाना है चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। आपका स्किन को निखारने वाला लोशन तैयार है।
कैसे करें इस्तेमाल?
इस घरेलू लोशन को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक हफ्ते का समय होता है। आसान शब्दों में समझें, तो आप एक बार में सिर्फ एक हफ्ते के हिसाब से ही लोशन बनाएं। आप लोशन को इससे ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। दरअसल, दूध में खटास आने लगती है, जो चेहरे पर इस्तेमाल करने लायक नहीं रहता है। इस लोशन को आप रोजाना रात में साफ चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरे की 15 से 20 मिनट के लिए मसाज करें। ध्यान रखें कि आपको मुंह नहीं धोना है। इससे कुछ ही दिनों में चेहरे पर निखार आएगा।
लहसुन स्किन के लिए फायदेमंद कैसे?
लहसुन अपनी एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लामेट्री प्रॉपर्टीज के कारण स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये मुंहासे, लालिमा, और त्वचा के इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है, साथ ही त्वचा को निखारता है।
दूध के फायदे
कच्चा दूध त्वचा की रंगत को सुधारता है और दाग-धब्बों को कम करता है। कच्चा दूध त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे रूखा होने से बचाता है। इससे त्वचा की जलन जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
बाजार वाले एलोवेरा के फायदे
एलोवेरा जेल में पानी, खनिज और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को गहराई से नमी देते हैं। इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है। इससे स्किन की कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
दिवाली पार्टी में छा जाएगी पनीर खीर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान
14 Jul, 2025 06:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार हो और घर वालों के लिए कुछ मीठा ना बनाया जाए, भला ऐसा कैसे हो सकता है। वैसे तो खुशी के मौके पर लोग खीर और सेवईं बनाना ज्यादा पसंद करते हैं, मगर आज चलिए कोई नई चीज ट्राय करते हैं। इस मौके पर अगर आप पनीर की खीर बनाकर सबका मुंह मीठा करेंगे तो आप यकीन मानिए वे सब अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। चावल की खीर को खा कर अगर आप बोर हो चुके हैं तो इस खीर को ट्राय करना तो बनता ही है।
इस खीर को बनाने के लिए आपको खास सामग्रियों की भी जरूरत नहीं होती और इसे बनाना भी बेहद आसान है। यह पनीर को गाढ़े दूध में उबालकर बनती है। यह ना सिर्फ दिवाली बल्कि कसी भी त्योहार में बनाकर सर्व की जा सकती है। यह खीर 4 लोगों के लिए बन कर तैयार होगी। इसे पकाने में आपको कुल 30 मिनट का समय लगेगा। यदि घर पर कोई डायबिटिक हो तो आप इसमें शक्कर की जगह शुगर फ्री का भी प्रयोग कर सकते हैं।
सामग्री
1 लीटर दूध (4 कप)
200 ग्राम पनीर
1/2 कप चीनी
10 केसर के धागे
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
2 बड़े चम्मच कटे हुए मेवे
पनीर की खीर बनाने का तरीका
सबसे पहले पनीर को कद्दूकस करके अलग रख लें।
एक सॉस पैन में दूध डालें। केवल फुल क्रीम दूध का उपयोग करें।
दूध को उबाल कर धीमी आंच पर पकाएं।
इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह लगभग आधा न रह जाए।
अब चीनी डालें। फिर केसर के धागे डालें।
इसे अच्छी तरह मिलाएं, फिर से कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
कसा हुआ पनीर डालें।
अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
ऊपर से इलायची पाउडर और मेवे डालें।
अच्छी तरह मिलाएं और गैस को बंद कर दें।
आपकी पनीर खीर तैयार है। इसे ठंडा या गर्म परोसें।
यह खीर तभी स्वादिष्ट बनेगी जब आप इसमें फुल फैट वाला दूध प्रयोग करेंगे। आप चाहे तो गाय का दूध या पैकेट वाला दूध इस्तेमाल कर सकते हैं।
2025 ब्राइड्स के लिए ब्यूटी सीक्रेट: हल्दी, चंदन और बेसन से पाएं ब्राइट स्किन
14 Jul, 2025 06:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। क्या आप भी 2025 में दुल्हन बनने वाली हैं तो फिर अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दीजिए। हम शॉपिंग की बात नहीं कर रहे बल्कि बात कर रहे हैं स्किन को ग्लो करने की तैयारी। गर्मी का मौसम जारी है और इस मौसम में स्किन की तो बैंड बज जाती है।
इस दौरान टैनिंग, एक्ने, डलनेस और न जाने कौन-कौन सी स्किन संबंधी समस्या को झेलना पड़ता है। लेकिन एक दुल्हन के तौर पर ये कोई नहीं चाहता कि उनके स्पेशल दिन पर उनकी स्किन खराब दिखे। क्योंकि अगर स्किन ही नहीं सही रहेगी तो फिर मेकअप भी अच्छे से नहीं टिकेगा, जिससे तस्वीरें भी सुंदर नहीं आएंगे। ओवरऑल, आपका दिन खराब हो सकता है।
ऐसे में जरूरी है कि आप शादी की डेट नजदीक आने से पहले ही अपने स्किन को सुधारने पर ध्यान दें। हम आपको एक ऐसे आयुर्वेदिक उबटन (Ayurvedic Ubtan) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टैनिंग को रिमूव करने और स्किन को निखारने में मदद करेगा। आइए जानते हैं इस जादुई नुस्खे के बारे में।
दुल्हन के लिए बेस्ट उबटन क्या है
जानी मानी न्यूट्रिशनिस्ट और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी किरण कुकरेजा अक्सर अपने वीडियो के जरिए लोगों को हेल्थ और स्किन व हेयर के बारे में टिप्स और उपाय शेयर करती रहती हैं। एक वीडियो में उन्होंने ब्राइड-टू-बी के लिए एक बेस्ट उबटन की रेसिपी शेयर की है,जिसे बनाने में लगभग 20 इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इसे बनाकर आप कुछ समय के लिए स्टोर कर सकते हैं।
क्या हैं आयुर्वेदिक उबटन के फायदे
किरण कुकरेजा ने बताया कि ये उबटन होने वाली दुल्हनों के लिए बेस्ट है। इसे लगाने से कई फायदे मिलते हैं,जैसे कि-
1- यह उबटन चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है।
2- इसमें मौजूद सामग्रियां डेड स्किन को रिमूव करने में मददगार हैं।
3- यह स्किन को ब्राइट करने में हेल्पफुल है।
4- इस आयुर्वेदिक उबटन को लगाने से पिगमेंटेशन को भी कम किया जा सकता है।
5- साथ ही यह उबटन स्किन को ठंडक देता है।
आयुर्वेदिक उबटन बनाने के लिए जरूरी सामग्रियां-
इस आयुर्वेदिक उबटन को बनाने के लिए 15 ड्राई इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल किया जाता है। जिसे आप एक साथ मिलाकर एक एयरटाइट ग्लास जार में स्टोर करके रख सकते हैं। वहीं,करीब 5Wet Ingredientsडाले जाते हैं,जिन्हें हमेशा फ्रेश यूज करना होता है।
सूखे इंग्रीडिएंट्स-
1. बेसन- 3 बड़े चम्मच
2. मसूर दाल पाउडर- 2 बड़े चम्मच
3. संतरे के छिलके का पाउडर- 1.5 बड़े चम्मच
4. कस्तूरी हल्दी- 1 बड़ा चम्मच
5. गुलाब की पंखुड़ी पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
6. नीम पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
7. चंदन पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
8. तुलसी पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
9. चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच
10. ओट्स का आटा- 2 बड़े चम्मच
11. मुल्तानी मिट्टी- 2 बड़े चम्मच
12. आंवला पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
13. कॉफी पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
14. मंजिष्ठा पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
15. सूखा गुड़हल पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
गीले इंग्रीडिएंट्स-
1- दूध या दही (स्किन टाइप के अनुसार)
2- एलोवेरा जेल
3- गुलाब जल
4- शहद
5- कुमकुमादि तैलम की कुछ बूंदें (ऑप्शनल)।
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
