नारी विशेष
देसी नुस्खा: बालों को बना दे कोयला सा काला, पर ध्यान से लगाएं
25 Jul, 2025 08:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बालों का सफेद होना भले ही अनुभव की निशानी होता है, लेकिन कोई भी अपने साथ इस तरह की निशानियां लेकर नहीं घूमना चाहता है। यही वजह यही कि महिलाएं हो या पुरुष हर कोई अपने अनुभव को काले बालों के साथ ही दिखाना चाहते हैं। ऐसे में कई लोग घर में बैठकर ही अपने बालों को काला करते हैं। ऐसा ज्यादातर हमारे और आपके जैसे मिडल क्लास घरों में ही होता है, क्योंकि हमें ऐसा लगता है कि बाल काले ही करने हैं। इसके लिए हमें पार्लर में जाकर कई 500-600 रुपए बर्बाद क्यों ही करने हैं? हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है कि लोग पार्लर में जाकर अपने बालों को काला नहीं करवाते हैं। दरअसल, पैसे बचाना एक बहुत बड़ा पॉइंट है, मगर पार्लर में जाकर बालों को काला करवाने के भी कई फायदे होते हैं। जैसे कि इससे आपके बाल गहराई तक काले हो जाते हैं। साथ ही, बालों को काला करनेकी वजह से आपके चेहरे, कान, गर्दन और हाथ काले नहीं होते हैं। खैर, बालों को काला करने का तरीका कोई भी हो मगर उसमें एक चीज नहीं बदलती है, जो कि केमिकल वाली हेयर डाई या हेयर कलर का इस्तेमाल है। बाजार में बिकने वाले इस प्रोडक्ट में केमिकल की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो बालों को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।
केमिकल वाले हेयर डाई का इस्तेमाल पड़ता है भारी
अगर हम बालों को काला करने के लिए केमिकल वाले हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं, तो बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। दरअसल, डाई बालों को कमजोर करती है और हेयर फॉल का कारण बनती है। इसके अलावा, कुछ लोगों को हेयर डाई में मौजूद केमिकल से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आप बालों को काला करने के लिए क्या कर सकते हैं? आपके इस सवाल का जवाब 'घरेलू नुस्खे' हैं। हालांकि, यहां हम आपको कई नुस्खे नहीं, बल्कि एक ही असरदार नुस्खा बताने वाले हैं।
किसने दी घरेलू नुस्खे की जानकारी?
बता दें कि बिना किसी साइड इफेक्ट्स के बालों को काला बनाने वाले इस बेहतरीन नुस्खे की जानकारी हमें एक इंस्टाग्राम वीडियो से मिली है। दअरसल, लंबे बालों वाली कंटेंट क्रिएटर सलोनी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
उन्होंने एक नुस्खा बताया है, जिससे बालों को नेचुरली काला किया जा सकता है। इस वीडियो में सलोनी ने हिदायत देते हुए कहा है कि घर पर बनी इस डाई को सिर्फ बालों में ही लगाना है। आप इसे बालों में लगाने के लिए ग्लव्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर ये डाई हाथ में लग गई, तो कालिख को निकालना मुश्किल हो जाएगा।
घरेलू नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री
2 से 3 कॉटन शीट (पोटली बनाने के लिए)
करी पत्ते
मेथी के दाने
लौंग
काले तिल
कपूर
(नोट: सामग्री की मात्रा आप अपने हिसाब से तय कर सकते हैं)
नुस्खा बनाने की विधि
बालों को काला करने वाली इस नेचुरल डाई को बनाने के लिए आपको सबसे पहले कॉटन शीट्स को क्रिस क्रॉस तरीके से एक के ऊपर एक रख लेना है। अब इसके ऊपर से करी पत्ते, मेथी के दाने, लौंग, काले तिल और कपूर को रखना है। अब इस पोटली को बंद करना है और एक बार हिला लेना है। इससे अंदर रखी हुई चीजें मिक्स हो जाएंगी।
अब आपको एक कटोरी में इस पोटली को रख लेना है। इसके ऊपर स सरसों का तेल डालना है, थोड़ा सा कपूर और घी की बाती को रखना है। अब इसे जला दें और कटोरी के आसपास 2 गिलास रखें, इन गिलासों के ऊपर प्लेट को उल्टा करके रखना है। इससे नीचे जल रही पोटली से निकले वाली कालिख प्लेट में जमा हो जाएगी। अब कुछ देर बाद प्लेट को उठाएं और इसके ऊपर जमी हुई काली परत को खुरचकर इकट्ठा कर लें। आपकी नेचुरल हेयर डाई तैयार है।
बालों को काला करने के लिए टिप्स
कैसे करें इस्तेमाल?
आपको इस नुस्खे को इस्तेमाल करने के लिए काले पाउडर को लेना है। इसमें अमलतास की फली के पानी को मिलाकर गाढ़ा सा पेस्ट बना लेना है। अब आप इस लिक्विड को सफेद बालों में लगा सकते हैं। आप इस रेमेडी को हफ्ते में 2 से 3 बार ट्राई कर सकते हैं। इससे बालों को किसी तरह के साइड इफेक्ट का सामना नहीं करना पड़ेगा और बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी।
बादाम तेल से करें चेहरे की मालिश, पाएं प्राकृतिक ग्लो
25 Jul, 2025 04:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हम आपके लिए बादाम तेल के फायदे लेकर आए हैं। बेशुमार गुणों से भरपूर बादाम ना सिर्फ खाने में मजेदार लगता है, बल्कि स्किन के लिए उपयोगी है। सर्दी हो या गर्मी या फिर बारिश, रोज सोने से पहले चेहरे पर बादाम के तेल से मसाज करने से स्किन की कई परेशानियां दूर होती हैं। यह स्किन के दाग-धब्बों को दूर करता है, साथ ही चेहरे को चमकदार भी बनाता है।
बादाम के तेल में पाए जाने वाले तत्व
बादाम के तेल में विटामिन A,E,D, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, आयरन, मैंगनीज, फास्फोरस और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। बादाम के तेल के यह सभी गुण स्किन की समस्याओं का बेहतरीन उपचार हैं।
इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल
पहला तरीका– बादाम के तेल को किसी भी मॉस्चेराइजिंग लोशन में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। रात को सोने से पहले बादाम का तेल लगाने से स्किन में निखार आता है।
दूसरा तरीका– रात में सोने से पहले बादाम के तेल से चेहरे की मसाज करें। हाथों पर तेल की कुछ बूंदें लेकर हथेलियों को आपस में रगड़ें ताकि तेल हल्का गर्म हो जाए. अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें.
चेहरे पर बादाम तेल लगाने के फायदे
फायदा 1- स्ट्रेच मार्क्स दूर करता है
बादाम का तेल स्किन के स्ट्रेच मार्क्स खत्म करने में मददगार है, क्योंकि इस तेल में शामिल विटामिन ई स्किन पर पड़ने वाली झुर्रियों को खत्म करता है। यही वजह है कि ये बढ़ती उम्र को छिपाने में अहम किरदार निभाता है।
फायदा 2- खूबसूरती बढ़ाने में असरदार है
बादाम का तेल एक प्राकृतिक मॉस्चेराइजर है जो खुश्क और संवेदनशील स्किन को हाइड्रेट रखता है, खास तौर से सर्दियों की शुष्क हवा में स्किन को खराब नहीं होने देता।
बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं अरबी पत्ते के भजिए, स्वाद में लाजवाब
25 Jul, 2025 04:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: अरबी के पत्ते सोडियम और पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से आपको ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही आपको जोड़ों के दर्द में भी राहत प्रदान होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए अरबी के पत्तों के भजिए बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में चटपटे और क्रिस्पी लगते हैं। इनको आप मानसून सीजन के दौरान गर्मागर्म चाय के साथ खूब चाब से खा सकते हैं। बच्चे और बड़े इसके स्वाद को यकीनन खूब पसंद करेंगे, तो चलिए जानते हैं अरबी के पत्तों के भजिए बनाने की रेसिपी-
सामग्री-
-अरबी के पत्ते 8-10
-बेसन 1 कप
-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
-हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
-धनिया पाउडर 1/2 चम्मच
-लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
-अमचूर पाउडर 1 चम्मच
-नींबू का रस थोड़ा सा
-नमक स्वादानुसार
-तेल जरूरत के अनुसार
रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में बेसन और सारे मसालें डालें।
फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें।
इसके बाद आप इन सबको अच्छी तरह से मिलाकर पकौड़े का घोल तैयार कर लें।
फिर आप इसमें कटे हुए अरबी के पत्ते डालें और अच्छे से मिला लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम हीट पर गर्म करें।
फिर आप इसमें तैयार पेस्ट डालकर नॉर्मल प्याज के पकौड़े की तरह डीप फ्राई कर लें।
अब आपके क्रिस्पी अरबी के पत्तों के भजिए बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इनको कैचप या किसी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
सैलून के झंझट छोड़िए, अपनाइए दादी-नानी का आजमाया हुआ देसी फार्मूला
25 Jul, 2025 04:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बरसात का मौसम हो या गर्मी, बालों का झड़ना कभी नहीं रुकता जिससे बालों की ग्रोथ कम हो जाती है। इस कारण लोगों को टेंशन होने लगती है कि वे अपने बालों को कैसे लंबा करें। ऐसे तो मार्केट में कई तरह के ट्रीटमेंट आ गए हैं, जिससे लोग बालों को लंबा करवाते हैं। इसके साथ ही बहुत से घरेलू उपायों को भी आजमाते हैं लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत हो रही है तो क्या आप जानते हैं कि सिर्फ एक स्प्रे से आप अपने बालों को लंबा कर सकते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट के अनुसार बाल बढ़ाने के लिए किस चीज का उपयोग रोजाना करना चाहिए।
स्प्रे बनाने की विधि
सबसे पहले आप 100 ग्राम चावल लें और उसमें आधा लीटर पानी डालें।
अब चावल को 3 घंटे तक भीगने दें।
इसके बाद इन चावलों को 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
ध्यान रहे, आंच धीमी होनी चाहिए ताकि चावल पकें भी और उनका पोषक पानी भी न उड़ जाए।
अब इस चावल के पानी को छान लें।
छाने हुए पानी में उतनी ही मात्रा में ग्लिसरीन मिलाएं।
फिर उसमें नीम की पत्तियों का रस मिलाएं।
जब यह मिश्रण तैयार हो जाए, तो इसे एक स्प्रे की बोतल में भर लें।
स्प्रे को कैसे करें इस्तेमाल
इस राइस वॉटर स्प्रे को रोजाना रात में अपने बालों पर स्प्रे करें। रोजाना इस्तेमाल से बाल लंबे, घने और मजबूत हो जाएंगे। हफ्ते में दो बार शैम्पू करें।
स्प्रे में इस्तेमाल सामग्री और उनके फायदे
चावल का पानी
चावल के पानी में अमीनो एसिड, विटामिन बी और ई, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और बालों की ग्रोथ तेज करते हैं।
ग्लिसरीन
यह बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है जिससे बाल मुलायम और फ्रिज-फ्री रहते हैं। साथ ही यह स्कैल्प को भी हाइड्रेट करता है।
नीम का रस
नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन को रोकते हैं, जिससे बाल मजबूत और स्वस्थ रहते हैं।
चेहरे पर निखार लाने का सस्ता और असरदार तरीका, जानिए कैसे
24 Jul, 2025 06:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आजकल की तेज जीवनशैली में लोग अपनी त्वचा का ठीक से ख्याल नहीं रख पाते, जिसके कारण पिंपल्स, रूखापन, दाग-धब्बे जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। धूल, धूप और प्रदूषण से त्वचा की चमक धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। ऐसे में त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है, ताकि चेहरा ताजा और ग्लोइंग बना रहे। अगर आप भी अपनी त्वचा को प्राकृतिक (नेचुरल) तरीकों से ठीक करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं एक घरेलू फेस मास्क के बारे में जिसे आप अपनी स्किन पर अपना सकते हैं और ग्लो पा सकते हैं।
फेस मास्क बनाने के लिए
इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले कुछ पपीते के पत्ते लें। इसके बाद पत्तों को अच्छे से पीस लें। अब इस पेस्ट में थोड़ा सा बेसन और थोड़ा सा शहद मिलाएं। तीनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को सप्ताह में एक बार चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तब चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें।
पपीते के पत्ते-बेसन-शहद फेस मास्क के फायदे
यदि आप इस मास्क का सप्ताह में एक बार उपयोग करते हैं तो यह आपके चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने, त्वचा को साफ करने और ग्लो लाने में काफी मदद करता है। पपीते के पत्तों में मौजूद एंजाइम त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। यह मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं के विकास को बढ़ावा देते हैं। बेसन एक प्राकृतिक क्लींजर है, जो त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी को निकालता है। यह त्वचा को साफ, मुलायम और टोन करता है। शहद में एंटी बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो पिंपल्स को कम करते हैं और त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करते हैं।
आलू-प्याज को कहें बाय-बाय, अब ट्रेंड में हैं टमाटर के क्रिस्पी पकौड़े!
24 Jul, 2025 05:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत में देसी स्नैक्स की बात की जाए तो पकौंडे और समोसे सबसे पहले सूची में आते हैं। पकौड़े की भी कई वैरायटी होती हैं जो हर मौसम में स्वाद के साथ खाए जाते हैं। इसमें आलू के पकौड़े, प्याज के पकौड़े, पनीर के पकौड़े और ब्रेड पकौड़ा समेत कई तरह के पकौड़ों की लिस्ट बताई जा सकती है। लेकिन क्या आपने कभी टमाटर के पकौड़े खाएं हैं?
अगर आप हर बार एक ही तरह के आलू-प्याज के पकौड़े खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार टमाटर के खट्टे-मीठे, चटपटे और कुरकुरे पकौड़े ट्राई कर सकते हैं। टमाटर के पकौड़े बनाना आसान है, साथ ही झटपट तैयार हो जाते हैं और इसका स्वाद भी बेहद खास होता है। आइए जानते हैं घर पर टमाटर के क्रिस्पी लजीज पकौड़े कैसे बनाए जा सकते हैं।
सामग्री
दो मीडियम आकार के टमाटर
एक कप बेसन
दो बड़े चम्मच चावल का आटा
बारीक कटी हरी मिर्च
आधा चम्मच अजवाइन
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
चुटकीभर हल्दी
एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
नमक
पानी
तलने के लिए तेल
टमाटर के पकौड़े बनाने की विधि
टमाटर के पकौड़े बनाने के लिए टमाटर को गोल स्लाइस में काट लें। ध्यान रखें कि टमाटर के स्लाइस बहुत पतले न हों।
अब एक कटोरे में बेसन, क्रिस्पी करने के लिए चावल का आटा, सभी मसाले, हरी मिर्च, अजवाइन आदि सभी कुछ डालकर अच्छे से मिला लें।
इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
अब एक बड़ी कढ़ाई में तेल गर्म करें।
टमाटर के स्लाइस को बैटर में डुबोकर गर्म तेल में डालें।
मीडियम आंच पर टमाटर के पकौड़े को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
जब पकौड़ें अच्छे से तल जाएं तो उन्हें नैपकिन पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल हट जाए।
टमाटर के क्रिस्पी पकौड़े तैयार है। इसे हरी चटनी, मीठी चटनी या साॅस के साथ परोसें।
अब अंडरआर्म्स की टेंशन खत्म, डॉ. उपेंद्र का नुस्खा देगा सिर्फ 7 दिन में फर्क
24 Jul, 2025 05:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पिछले काफी समस्या से स्लीवलेस टॉप्स, कुर्ती और अन्य चीजें ट्रेंड में बनी हुई हैं। ऐसे में महिलाएं खुद को अप टू डेट रखने के लिए ट्रेंडिंग कपड़े जरूर खरीदती हैं। हालांकि, कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो चाहते हुए भी स्लीवलेस कपड़े नहीं पहन पाती हैं। जी नहीं, इसमें रोकटोक की कोई समस्या नहीं है। हर जगह बातें इतनी ज्यादा सीरियस नहीं होती हैं। खैर, हम आपको बता रहे थे कि महिलाएं स्लीवलेस इसलिए नहीं पहन पाती हैं, क्योंकि उनके अंडरआर्म्स काले होते हैं।
जी हां, अंडरआर्म्स का कालापन कोई ऐसी-वैसी समस्या नहीं है, इससे लड़कियां बहुत अंडर कॉंफिडेंट महसूस करती हैं। इसी चीज का फायदा उठाते हुए कॉस्मेटिक बनाने वालों ने बाजार में स्किन व्हाइटनिंग क्रीम से लेकर डियो तक, सबकुछ बना दिया है। इन चीजों से आप टेम्परेरी अंडरआर्म्स को साफ कर सकते हैं। मगर लॉन्ग टर्म में इनका कोई फायदा नहीं है, ये पैसे बर्बाद करने वाली बात होती है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि क्या किया जा सकता है?
आयुर्वेद से होगा फायदा
अगर आप केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स में पैसे बर्बाद करते-करते थक गए हैं और अब साइड इफेक्ट्स का शिकार नहीं होना चाहते हैं, तो इन प्रोडक्ट्स की जगह पर घर में पड़ी चीजों का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं। इससे अंडरआर्म्स का कालापन छूमंतर हो जाएगा और इसमें कोई ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा। इसके अलावा, आयुर्वेदिक नुस्खों को फॉलो से साइड इफेक्ट्स होने का खतरा भी कम होता है। यही वजह है कि इस आर्टिकल में हम आयुर्वेदिक डॉक्टर उपेंद्र बहादुर द्वारा बताए घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं। डॉक्टर ने अपनी वीडियो में कहा कि उनके नुस्खे को इस्तेमाल करने के बाद अंडरआर्म्स कभी काले ही नहीं होंगे।
नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री
हल्दी
बेसन
टमाटर का रस
दूध
(नोट: सामग्री की मात्रा आप अपने हिसाब से तय कर सकते हैं)
नुस्खे को बनाने की विधि
इस नुस्खे को बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी में 1 चम्मच बेसन मिलाना है। इसमें थोड़ा सा टमाटर का रस भी मिला लेना है। इन तीनों चीजों को मिलाकर थोड़ा गाढ़ा सा पेस्ट बन जाएगा। अब इस पेस्ट में एक चम्मच दूध मिला लेना है। आपका अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने वाला पेस्ट बनकर तैयार है। आपको इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करना है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपके अंडरआर्म्स कभी काले नहीं होंगे।
हल्दी के फायदे
हल्दी में एंटीसेप्टिक और स्किन ब्राइटनिंग गुण होते हैं, इससे अंडरआर्म्स के कालेपन को कम करने में मदद मिलती है। इससे आपकी त्वचा पर जमी काली परत धीरे-धीरे साफ होने लगती है।
बेसन के फायदे
बता दें कि बेसन अंडरआर्म्स के कालापन को दूर करता है। इसमें ब्लीचिंग और एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा की रंगत को सुधारने का काम करते हैं।
अंडरआर्म्स का कालापन कैसे दूर करें?
टमाटर के रस के फायदे
टमाटर के रस में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये अंडरआर्म्स का कालापन कम करते हैं। बता दें कि टमाटर का रस त्वचा से टैनिंग और डेड स्किन सेल्स को हटाने का काम करता है।
दूध के फायदे
दूध अंडरआर्म्स के कालापन को दूर करता है, क्योंकि इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाने का काम करता है। इससे स्किन सॉफ्ट और फेयर बन जाती है।
सोया सॉस से पाए ग्लोइंग स्किन? पहली बार में असरदार देसी फॉर्मूला वायरल
23 Jul, 2025 05:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोया सॉस के इस्तेमाल की बात आती है, तो हम सभी के दिमाग में सबसे पहली चीज खाना होता है। हालांकि, ये सॉस खाने की रंगत को बदलने में काम आता है, इसलिए इसका कोई ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर पाता है। ऐसे में सोया सॉस फ्रिज के किसी कोने में पड़ा रहता है। अगर आपके फ्रिज में भी पड़े-पड़े सोया सॉस सड़ने लगा है और आप नहीं समझ पा रह हैं कि इसका आखिर करें क्या, तो स्ट्रेस मत लीजिए हम आपकी हर समस्या को दूर करने की मूमकिन कोशिश करने के लिए बैठे हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको सोया सॉस को ठिकाने लगाने का बेहतरीन तरिका बताने वाले हैं। जैसा कि आप समझ ही गए होंगे कि आप समझ ही गए होंगे कि हम सोया सॉस का इस्तेमाल त्वचा पर करने वाले हैं। मगर ये सुनने में ही कितना अजीब लगता है कि सोया सॉस का इस्तेमाल आप अपनी त्वचा पर जमी मैल की काली परत को साफ करने के लिए कर सकते हैं। मगर इंस्टाग्राम पर एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर ने सोया सॉस का इस्तेमाल त्वचा पर करने का बेहतरीन नुस्खा बताया है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
सोया सॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं?
दरअसल, कंटेंट क्रिएटर मनप्रीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने सोया सॉस का इस्तेमाल अपनी गर्दन, अंडरआर्म्स, कोहनियों और घुटनों पर किया है। मनप्रीत का कहना है कि सोया सॉस में कोजिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। उन्होंने वीडियो में ये भी कहा कि चाइना में लोग सोया सॉस का इस्तेमाल अपने चेहरे पर भी करते हैं। बता दें कि इस नुस्खे की जानकारी हम आपको मनप्रीत कौर की वीडियो के आधार पर ही दे रहे हैं।
कोजिक एसिड स्किन के लिए फायदेमंद कैसे?
बता दें कि कोजिक एसिड त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बता दें कि इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, कोजिक एसिड स्किन से कालेपन को हटाने और दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, ये त्वचा में मेलानिन बनने की प्रोसेस को कम करता है, इससे पिगमेंटेशन, टैनिंग , झाइयां और दाग हल्के होते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन का छिपा हुआ नेचुरल रंग बाहर निकलता है।
नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री
ओट्स
सोया सॉस
दही
बेसन
नींबू
(नोट: सामग्री की मात्रा अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं)
नुस्खे को बनाने की विधि
इंस्टाग्राम वीडियो में मनप्रीत सबसे पहले एक कटोरे में थोड़ा सा सोया सॉस लेती हैं। इसमें उन्होंने ओट्स, दही और बेसन को डालकर अच्छी तरह से मिक्सी में ग्राइंड कर लिया है। इसके बाद कुछ बूंदे नींबू के रस की डाली हैं। इस तरह स्किन की रंगत को सुधारने वाला पेस्ट बनकर तैयार हो गया है। अब आप इसे अपनी काली गर्दन, अंडरआर्म्स, कोहनी और घुटनों पर लगा सकते हैं। आप इस पेस्ट को नहाने से पहले 10 मिनट के लिए लगा लें और फिर कपड़े से हटाकर नहा लें।
सोया सॉस के फायदे
इस बात का रखें खास ख्याल
आपको सोया सॉस का स्किन पर डायरेक्ट इस्तेमाल नहीं करना है। आप इस पेस्ट को पूरी तरह लगाने से पहले छोटी सी जगह पर लगाकर देख सकते हैं। अगर आपको त्वचा में कोई परेशानी महसूस होती है, तो इस नुस्खे का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या कोई त्वचा से जुड़ी समस्या है, तो आपको इस नुस्खे का इस्तेमाल करने के बारे में सोचना भी नहीं है।
हरियाली तीज पर पाएं रॉयल लुक, ट्राय करें ये खूबसूरत बिछिया डिज़ाइन्स
23 Jul, 2025 05:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाली तीज का त्योहार इस साल 27 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। जैसे-जैसे यह त्यौहार नजदीक आ रहा है, वैसे ही महिलाओं की शॉपिंग शुरू हो चुकी है। अगर आप भी इस खास मौके पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं और सभी के बीच स्टाइल में छाना चाहती हैं तो आइए जानते हैं बिछिया की ट्रेंडिंग डिजाइनों के बारे में। पैरों में सुंदर सी मेहंदी हो, शानदार सी बिछिया हो तो त्योहार का लुक और भी निखरकर आता है। आजकल मार्केट में बिछिया और छोटी उंगली की अंगूठियों के कई ट्रेंडी और यूनिक डिजाइन्स मिलते हैं। अगर आप इस तीज पर अपने ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा ग्लैम जोड़ना चाहती हैं तो इन डिजाइन्स को जरूर ट्राई करें।
ऑक्सीडाइज्ड बिछिया
आजकल ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही है। अगर आप भी ऑक्सीडाइज्ड के शौकीन हैं तो आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी की बिछिया ले सकती हैं, जो आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगी। ये पैरों में बेहद सुंदर लगती हैं और आपके तीज के त्योहार में रौनक भर देंगी।
मोती की बिछिया
हालांकि बिछिया कई वैरायटी में उपलब्ध हैं, लेकिन मोती वाली बिछिया एक सिंपल और एलीगेंट लुक देती है। यह आर्टिफिशियल ज्वेलरी आपके तीज लुक में चार चांद लगा सकती है।
चांदी की बिछिया
चांदी की बिछिया तो पारंपरिक पसंद है। यह कई डिजाइनों में उपलब्ध होती है। इस बार आप कुछ नया ट्राई करते हुए लेटेस्ट डिजाइन की चांदी की बिछिया जरूर लें। ये आपके पैरों में बहुत सुंदर लगेंगी।
घुंघरू बिछिया
अगर आप पायल नहीं पहनना चाहती हैं तो घुंघरू वाली बिछिया एक बेहतरीन विकल्प है। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध है और देखने में बेहद आकर्षक भी लगती है। इसमें झुनझुनाहट की मधुर ध्वनि त्योहार को और खास बना देती है।
स्मूथनिंग फेल? डाइट में छिपा है सिल्की बालों का सीक्रेट, रोज खाएं ये 2 चीजें
23 Jul, 2025 05:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लड़कियों के बाल उनकी खूबसूरती और पर्सनालिटी को बेहतर बनाने का काम करते हैं। अगर कोई भी लड़की अपने बंधे हुए बालों को खोल देती है, तो उसका लुक पहले से कई गुना ज्यादा अट्रैक्टिव दिखने लगता है। यही वजह है कि महिलाओं को उनके बाल बहुत प्यारे होते हैं। अब वो अपनी प्यारी चीज का अच्छी तरह से ख्याल रखने की कोशिश करते हैं। ऐसे में उनके बाल सिल्की, स्मूथ और बाउंसी नजर आएं, इसके लिए वो पार्लर केराटिन और स्मूथनिंग जैसे ट्रीटमेंट करवाती हैं। मगर सबसे बड़ा और जरूरी सवाल अब भी एक ही है कि क्या हर महीने पार्लर या सैलून में जाकर पानी की तरह पैसे बहा देने का फैसला सही है और क्या इस पैसे को खर्चने के बाद आपके बालों में कोई अंतर नजर आ भी रहा है या नहीं? दरअसल, अब सच्चाई सुनने में भले ही कितनी भी कड़वी लगे, लेकिन हम सस्ते से सस्ते हेयर ट्रीटमेंट में भी ढ़ाई हजार रूपए लगाती हैं और हमारे बालों पर इस ट्रीटमेंट का असर ढ़ाई महीने भी नहीं रहता है। ऐसे में बालों का ख्याल कैसे रखा जाए?
प्रोडक्ट्स नहीं थाली पर दो ध्यान
अगर आपको भी अपने बालों को मजबूत और शाइनी बनाना है, तो आपको हेयर केयर प्रोडक्ट्स पर नहीं बल्कि अपनी थाली यानी अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा। जी हां, अगर आपको बालों को बचना है, तो इस समस्या की जड़ पर काम करना होगा। इसके बाद ही आपके बाल नेचुरली बेहतर होने शुरू होंगे और आपको अपने बालों पर आंख बंद करके पैसा नहीं बहाना पड़ेगा। ऐसे में आप डेली डाइट में क्या खा सकते हैं, इस बारे में जानकारी कंटेंट क्रिएटर रौनक माथुर ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में दी है। आइए जान लेते हैं कि आप बालों के लिए किन चीजों का सेवन कर सकते हैं?
करी पत्ता खाने के फायदे
बता दें कि करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड से भरपूर होता है। ये समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकने और इनकी नेचुरल ग्रोथ में मदद करते हैं। इसके लिए आप रोजाना कुछ ताजी करी पत्तियों को चबाकर खा सकते हैं।
नारियल पानी पिएं
नारियल पानी में हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज + पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है। ये जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं और बालों की चमक में इजाफा करते हैं। आप इस पाने को सुबह के समय पी सकते हैं।
अलसी का पाउडर + दही खाएं
इस कॉम्बिनेशन में ओमेगा-3 फैटी एसिड + प्रोबायोटिक्स की अच्छी मात्रा है। इससे बालों की बनावट, हेयर ग्रोथ और डैंड्रफ कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में आप नाश्ते में या दोपहर के खाने के साथ दही में 1 बड़ा चम्मच अलसी का पाउडर मिलाकर खा सकते हैं।
सूरजमुखी और कद्दू के बीज खाएं
इन दोनों बीजों के कॉम्बिनेशन में जिंक, बायोटिन, प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक-तत्व पाए जाते हैं। ये सभी न्यूट्रिएंट्स स्वस्थ बालों के लिए जरूरी हैं। आप अपने नाश्ते में स्मूदी के साथ इन दोनों बीजों का सेवन कर सकते हैं।
मेथी का पानी पीने के फायदे
रात भर पानी में भीगे हुए मेथी दानों का पानी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे बालों का झड़ना कम, स्कैल्प की सेहत में सुधार और जड़ों को अंदर से मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इससे बाल मजबूत होते हैं।
सुबह की भागदौड़ में फटाफट तैयार करें ये टेस्टी रेसिपी, ऑफिस लंच के लिए बेस्ट
23 Jul, 2025 05:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सुबह-सुबह की जल्दबाजी में अक्सर ये समझ नहीं आता है की टिफिन में क्या बनाकर ले जाएं. इस जल्दबाजी के कारण लोग बाहर के खाने का सेवन कर लेते हैं. बाहर के खाने का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आप भी सुबह में टिफिन को लेकर परेशान रहते हैं तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें. इसको बनाना बहुत आसान है और ये 15-20 मिनट में तैयार हो जाता है.
सामग्री
पके हुए चावल- 1 कप
प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
लहसुन-3-4 कलियां
शिमला मिर्च- 2-3 बड़े चम्मच
गाजर- 1 बारीक कटा हुआ
मिर्च-1
अदरक- छोटा टुकड़ा बारीक कटा हुआ
काली मिर्च का पाउडर- 1 छोटा चम्मच
हरा प्याज- 1
बीन्स- 4-5
नमक- स्वादानुसार
सोया सॉस- 1 चम्मच
विनेगर- 1 छोटा चम्मच
तेल- 2-3 बड़े चम्मच
विधि
फ्राइड राइस बनाने के लिए बचे हुए चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप रात में चावल बनाकर फ्रिज में रख दें. आप चाहें तो सुबह भी चावल तैयार कर सकते हैं. अब गाजर, शिमला मिर्च और बीन्स को बारीक कट कर रख लें. आप और भी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
प्याज और लहसुन को भी बारीक काट लें. अदरक और हरी मिर्च को भी काट लें. अगर आपके पास ताजा प्याज के पत्ते हैं तो उसमें से प्याज वाले हिस्से को भी काट कर डाल दें. समय बचाने के लिए आप सब्जियों को पहले से भी काट कर रख सकते हैं.
अब कढ़ाई को गर्म करें और आंच को तेज रखें. फ्राइड राइस को ज्यादा आंच पर ही बनाएं. अब इसमें तेल को डालें और लहसुन को फ्राई करें. प्याज को भी डाल दें. साथ ही अदरक और मिर्च को भी डाल कर लगातार चलाते रहें नहीं तो ये जल सकता है.
अब इसमें कटी हुई सब्जियों को भी मिला दें और इन्हें भी तेज आंच पर फ्राई करें. जब सब्जियां पक जाएं तब इसमें चावल डाल कर नमक को भी मिक्स कर दें.
अब इसमें सोया सॉस और विनेगर को भी मिला दें. इसमें चुटकी भर चीनी को भी मिक्स करें. चीनी डालने से फ्राइड राइस का स्वाद बैलेंस होता है. सभी चीजों को लगातार मिक्स करते रहें. ध्यान रखें कि चावल के दाने टूटे नहीं.
अब इसमें काली मिर्च का पाउडर और प्याज के पत्तों को बारीक काटकर सजाएं. आप चाहें तो इसमें पनीर भी डाल सकते हैं.
बरसात में भी रहे स्किन हाइड्रेटेड, जानें घरेलू मॉइस्चराइजर बनाने का आसान तरीका
23 Jul, 2025 05:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मानसून अपने साथ लाता है ठंडी हवाएं, बारिश की फुहार और दिल को खुश कर देने वाली हरियाली. ये मौसम ज्यादातर लोगों का फेवरेट होता है, लेकिन इसी के साथ सेहत से लेकर फैशन और स्किन के लिए ये चैलेंजिंग टाइम होता है. इस दौरान फंगल इंफेक्शन का डर तो रहता ही है, लेकिन इसके अलावा नमी और उमस मिलकर त्वचा को चिपचिपा बना देते हैं. इस वजह से चेहरा बहुत ज्यादा डल दिखाई देने लगता है साथ ही गंदगी भी तेजी से चिपकती है, जिससे ब्लैक हेड्स, पिंपल्स जैसी समस्याएं होने लगती हैं. बहुत सारे लोग इसी वजह से मॉइस्चराइजर लगाना बंद कर देते हैं, लेकिन यह सही नहीं रहता है. हर मौसम में हमारी स्किन को हाइड्रेशन की जरूरत होती है. बरसात के दिनों में ऐसा मॉइस्चराइजर लगना चाहिए जो नमी भी दे लेकिन लाइट वेट हो.
मॉइस्चराइजर आपकी स्किन पर एक लेयर बनाता है जो त्वचा को मुलायम बनाए रखे के लिए बेहद जरूरी है. इससे स्किन डैमेज की संभावना भी कम हो जाती है. यही वजह है कि सिर्फ सर्दियों में ही नहीं बल्कि गर्मी और बरसात में भी अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करना जरूरी होता है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे नेचुरल चीजों से बनने वाली लाइट वेट मॉइस्चराइजर को बनाने का तरीका. जो आपकी त्वचा को न सिर्फ नमी देगा बल्कि चिपचिपाहट भी नहीं होगी और स्किन हील भी होती है.
मॉइस्चराइजर बनाने के लिए इनग्रेडिएंट्स
इसके लिए आपको चाहिए होगा प्योर एलोवेरा जेल 3 बड़े चम्मच (मार्केट से अच्छी क्वालिटी का खरीदें), गुलाब जल 1 बड़ा चम्मच जोजोबा ऑयल या फिर नीम का तेल 5 से 6 बूंदें. इसके अलावा कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल या फिर लैवेंडर ऑयल की चाहिए होंगी. ग्लिसरीन 1/2 छोटा चम्मच (ऑप्शनल है). चलिए जान लेते हैं इसे बनाने का तरीका.
मॉइस्चराइजर बनाने का तरीका
सबसे पहले एलोवेरा जेल को किसी ग्लास के बाउल में निकाल लें. इसमें गुलाब जल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं. इसके बाद नीम का तेल या जोजोबा ऑयल, टी-ट्री या लैवेंडर ऑयल और ग्लिसरीन एड करें. इन सारी चीजों को एड करने के बाद या तो आप चम्मच की हेल्प से इसे मिला सकते हैं या फिर ब्लेंडर से ब्लेंड कर लें. इससे मॉइस्चराइजर को एक अच्छा टेक्सचर मिलेगा.
इस तरह से करें स्टोर
इस मॉइस्चराइजर को बनाने के बाद एक पंप बॉटल या फिर बिल्कुल साफ ट्रांसपेरेंट डिब्बी में भरकर फ्रिज में स्टोर करें. आप इसे रेगुलर मॉइस्चराइजर की तरह अप्लाई कर सकते हैं.
इस मॉइस्चराइजर से फायदे
इसमें एलोवेरा का यूज किया गया है जो स्किन को हाइड्रेटिंग, कूलिंग इफेक्ट देगा. गुलाब जल से स्किन फ्रेश रहेगी साथ ही ये एक बेहतरीन टोनर का काम करता है. टी-ट्री ऑयल, जोजोबा. नीम का तेल आदि स्किन में न सिर्फ नमी बनाए रखेंगे, बल्कि ये एंटी-बैक्टीरियल, हल्के और नॉन-कॉमेडोजेनिक होते हैं, जिससे त्वचा संबंधित समस्याएं होने की संभावना कम रहती है.
पति का नाम हो साफ और रंग हो गहरा – मेहंदी के लिए आज़माएं ये 6 घरेलू नुस्खे
22 Jul, 2025 06:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
27 जुलाई के दिन देशभर में हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जाने वाला है। ये त्यौहार सुहागन महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होता है, क्योंकि तीज का व्रत पति की लंबी आयु और सफलता के लिए रखा जाता है। हालांकि, इस त्यौहार के कई नियम भी होते हैं, जिनमें से एक 16 श्रृंगार है। इस नियम के मुताबिक, महिलाएं 16 श्रृंगार करने के बाद ही पूजा करती हैं। ऐसे में महिलाओं के पास सजने-सवारने का बहुत बड़ा रीजन होता है। बता दें कि तैयार होने में कपड़े और मेकअप जितने जरूरी होते हैं, उतनी ही या शायद इनसे भी ज्यादा जरूरी मेहंदी होती है।
क्या सिर्फ पति के प्यार से ही गाढ़ी होती है मेहंदी?
जी नहीं, ये बात सुनने में फनी लगती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है कि पति के प्यार से मेहंदी का रंग डिसाइड होता है। अगर आपकी मेहंदी का रंग डार्क नहीं हो रहा है, तो आपको अपने पति की गर्दन पकड़ने की जरूरत नहीं है। आप मेहंदी लगने के बाद कुछ बातों का खास ख्याल रख सकती हैं। इससे मेहंदी का रंग गाढ़ा हो सकता है।
मेहंदी को सूखने का समय दें
अगर आप तीज के दिन अपनी मेहंदी का रंग गाढ़ा करना चाहती हैं, तो इसे सूखने के बाद कम से कम 6-8 घंटे तक पानी के संपर्क में आने से बचें। आपको इसे सूखने का अच्छे से मौका देना चाहिए, जल्दबाजी दिखाने से बचें।
मेहंदी पर ये मिश्रण लगाएं
ये हम पर करते ही हैं, लेकिन अगर आप नहीं करती हैं तो आज से ही शुरू कर दें। इसके लिए आपको मेहंदी के सूख जाने पर, इसके ऊपर नींबू के रस और चीनी के मिश्रण को हल्के हाथों से लगाना होता है। ध्यान रखें कि मेहंदी पर कॉटन की मदद डैब करते हुए इस घोल को लगाना है।
लौंग की गर्माहट दें
जी हां, अगर आप मेहंदी का गहरा रंग पाना चाहती हैं, तो गहरे दाग के लिए, मेहंदी लगे हाथों को लौंग की गर्माहट दें। इसके लिए मेहंदी सूख जाए, तो तवे पर लौंग डालकर गर्म करें, फिर उस धुएं को हाथों पर लें। इसके बाद आपकी मेहंदी का रंग डार्क हो सकता है।
मेहंदी हटाने में पानी का इस्तेमाल न करें
आपको हाथ पर सुखी हुई मेहंदी को हटाने के लिए कभी भी पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आप दोनों हाथों को आपस में रगड़कर मेहंदी को खुरच या झाड़ सकते हैं।
मेहंदी को काला कैसे करें?
हाथों में बाम लगाएं
ये एक खास हैक आप शायद ही इसके बारे में जानते होंगे। इसमें आपको मेहंदी को झाड़ने के बाद अपने हाथों में थोड़ा सा बाम लगा लेना है और इसे अच्छी तरह रगड़ें।
कड़वा तेल लगाएं
मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए आप मेहंदी पर कड़वा तेल लगा सकते हैं। अगर आसान शब्दों में समझाएं, तो अपने हाथों पर सरसों का तेल या कोई भी अचार का तेल लगा सकते हैं।
रात के बचे चावल बनेंगे आपकी स्किन के डॉक्टर, बस मिलाएं ये 4 देसी चीजें
22 Jul, 2025 06:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कभी-कभी घर में खाना ज्यादा बन जाने की वजह से या फिर रात के समय किसी के खाना ना खाने की वजह से बच जाता है। इस बचे हुए खाने को लोग अगले दिन दोबारा गर्म करके खा लेते हैं। हालांकि, इस खाने में उतना स्वाद नहीं होता है, जितना ताजे खाने में होता है। ऐसे में आपके हर तरह के बचे हुए खाने का तो फिलहाल कोई इलाज नहीं है। मगर रात में सफेद चावल बचे हैं, तो आप इन चावलों का इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर सकते हैं। जी हां, ये सुनने में बहुत अजीब लग सकता है, मगर आप सफेद चावलों को चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आप चेहरे पर जमी मैल की काली परत को बिना केमिकल और महंगे प्रोडक्ट्स के हटा सकते हैं। इससे त्वचा की नेचुरल चमक बढ़ती है और आपका असली रंग निकलकर आ सकता है। ऐसे में आइए पिगमेंटेशन को हटाने वाले चावल के इस नुस्खे के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
चावल त्वचा के लिए फायदेमंद कैसे?
बता दें कि चावल त्वचा के लिए देसी और असरदार नुस्खा साबित होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन बी और फेरुलिक एसिड होते हैं। ये सभी स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और पिगमेंटेशन को कम करने का काम करते हैं। इससे टैनिंग हटाना बहुत आसान हो जाता है। ऐसे में आप स्किन केयर के लिए चावल का कई अलग-अलग तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन को ठंडक देने और नेचुरली ब्राइट बनाने में मदद करता है। आइए अब नुस्खे के बारे में जान लेते हैं।
इंस्टाग्राम पर मिला पके चावल का नुस्खा
बता दें कि डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर शिरीन फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने रात के बचे हुए चावलों का इस्तेमाल कर एक बहुत ही बेहतरीन मास्क तैयार किया है। इस मास्क को बनाने के लिए आपको बाजार में बिकने वाले मेकअप प्रोडक्ट्स में पानी की तरह पैसा बहाने की कोई जरूरत नहीं है। डॉक्टर शिरीन ने अपनी वीडियो में घर पर मिलने वाली बहुत ही बेसिक चीजों को मिलाकर फेस मास्क बनाया है। ये मास्क पूरी तरह से नेचुरल है।
नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री
3 बड़े चम्मच बचे हुए उबले चावल
1 चम्मच भुनी हुई हल्दी
1 चम्मच कॉफी पाउडर
नींबू के रस की कुछ बूंदें
1 बड़ा चम्मच दूध पाउडर
(नोट: आप अपनी जरूरत के हिसाब से सामग्री की मात्रा को कम-ज्यादा कर सकते हैं)
कैसे तैयार करें नुस्खा?
इस मास्क को बनाने के लिए आपको सबसे पहले पके हुए चावलों को मैश करना है।
इसमें भुनी हुई हल्दी, कॉफी पाउडर और मिल्क पाउडर को मिला लें।
अब नींबू की कुछ बूंदें डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
इसके बाद अगर पेस्ट थोड़ा गाढ़ा लगे, तो थोड़ा गुलाब जल या दूध भी मिला सकते हैं। ये पूरी तरह से ऑप्शनल है।
भुनी हल्दी पाउडर के फायदे
भुनी हल्दी पाउडर एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे और दाने ठीक करते हैं। इससे स्किन की सूजन और लालिमा कम होती है, चेहरे पर नेचुरल ग्लो और चमक आती है। ये दाग-धब्बे और झाइयां हल्की करने में मदद करती है।
पिगमेंटेशन कैसे कम करें?
कॉफी पाउडर के फायदे
ये डेड स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है। कॉफी पाउडर से स्किन फ्रेश दिखती है, डार्क स्पॉट्स और टैनिंग कम होते हैं। बता दें कि ये जानकारियां इंटरनेट से ली गई है।
मिल्क पाउडर के फायदे
मिल्क पाउडर स्किन को गहराई से मॉइश्चर देता है। साथ ही, फेस को बेबी सॉफ्ट और स्मूद बनाता है। ये नेचुरल ब्लीच जैसा काम करता है। इससे सनटैन को हटाने में भी फायदा होता है।
धूल-धूप से परेशान स्किन को दें राहत, शीट मास्क बनाएं घर पर
21 Jul, 2025 05:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आज कल स्किन को इंस्टेंट ग्लो और शाइनी बनाने के लिए महिलाएं महंगे-महंगे फेस शीट मास्क का इस्तेमाल कर रही हैं. ये शीट मास्क आपको मार्केट में कई फ्लेवर में मिल जाएंगे, जो स्किन को ब्राइट बनाने के साथ ही ग्लोइंग भी बनाते हैं. साथ ही इसका इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेटिड भी रहती है. अपनी स्किन के मुताबिक , महिलाएं इन शीट मास्क का इस्तेमाल कर रही हैं.
वैसे तो मार्केट में आपको हर तरह और हर स्किन टाइम के मुताबिक शीट मास्क मिल जाएंगे. लेकिन कैसा हो अगर आप इसे घर पर ही बना सकें? ये सुनकर आप चौंक जरूर गई होंगी लेकिन आप घर पर ही शीट मास्क बना सकती हैं. इस आर्टिकल हम आपको कुछ घरेलू चीजों से ही फेस शीट मास्क बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन को देगा एक इंस्टेंट ग्लो.
राइज वॉटर शीट मास्क
चावल का पानी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. ये स्किन को ब्राइट करने के साथ ही उसे नेचुरल ग्लो भी देता है. आप राइज वॉटर से शीट मास्क बनाकर एक हेल्दी स्किन पा सकती हैं. इसके लिए आपको बस आधा कप चावल को ओवरनाइट पानी में भिगो देना है. सुबह पानी और चावल को अलग कर लें. फिर चावल के पानी में एक मलमल का कपड़ा डालकर उसे फ्रिज में रख दें. आधे घंटे के बाद मलमल के कपड़े से बने शीट मास्क को साफ चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद कपड़ा हटाकर चेहरे पर मसाज करें और फिर पानी से धो लें.
एलोवोरा से बनाएं शीट मास्क
एलोवोरा भी स्किन को कई फायदे देता है. इसका शीट मास्क बनाने के लिए आप एक बाउल में फ्रेश एलोवेरा का जेल निकालकर रख लें. इसके बाद इसमें तरबूज का जूस मिलाकर इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें. फ्रिज से निकालने के इसमें मलमल का कपड़ा भिगोएं और फिर चेहरे को अच्छे से साफ करके इसे 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं. शीट मास्क निकालने के बाद फर्क आप खुद देखेंगी.
खीरे से बना शीट मास्क
खीरा खाना और चेहरे पर लगाना दोनों ही फायदेमंद है. इसके लिए आप खीरे के रस का फेस शीट मास्क भी बना सकती हैं. इसके लिए आपको चाहिए एक खीरा, जिसको कद्दूकस करके उसके पूरा रस निकाल लें. इसके बाद इसमें गुलाब जल मिलाएं और मलमल का कपड़ा डालकर इसे फ्रिज में रख दें. फ्रिज से निकालने के 2-3 मिनट के बाद इसे अपने क्लीन फेस पर लगाएं. ये हाइड्रेशन के साथ ही स्किन को इंस्टेंट ब्राइट बनाएगा.
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
