धर्म एवं ज्योतिष
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन
2 Mar, 2025 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- मान-प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, कार्य व्यवसाय गति उत्तम, स्त्री वर्ग से क्लेश होगा।
वृष राशि :- धन प्राप्ति के योग बनेंगे, नवीन मैत्री-मंत्रणा प्राप्त होगी ध्यान अवश्य दें।
मिथुन राशि :- इष्ट मित्र सहायक रहेंगे, व्यवसाय क्षमता में वृद्धि होगी तथा कार्य बनेंगे।
कर्क राशि :- सामाजिक कार्य में प्रतिष्ठा, कार्य कुशलता से संतोष तथा रुके कार्य बनेंगे।
सिंह राशि :- परिश्रम से समय पर सोचे कार्य पूर्ण होंगे, व्यवसाय गति उत्तम होगी।
कन्या राशि :- अधिकारियों का समर्थन फलप्रद होगा, कार्य कुशलता से संतोष होगा।
तुला राशि :- दैनिक व्यवसाय गति उत्तम, कार्यगति उत्तम बनेगी, चिन्तायें कम होंगी।
वृश्चिक राशि :- कार्यवृत्ति में सुधार होगा, असमंजस तथा सफलता के कार्य अवश्य बनेंगे।
धनु राशि :- स्थिति अनियंत्रित रहेगी, सफलता के लिये परिश्रम करें, कार्य नियंत्रण से लाभ होगा।
मकर राशि :- मानसिक खिन्नता तथा स्वाभाव में उद्विघ्नता अवश्य होगी, कार्य करें।
कुंभ राशि :- कार्य योजना फलीभूत होगी, विघटनकारी तत्व परेशान करेंगे, कार्य समय पर करें।
मीन राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक होगा, कार्य कुशलता से संतोष अवश्य होगा।
होली पर चंद्र ग्रहण का साया... क्या रंगों के खेल में पड़ेगा खलल?
1 Mar, 2025 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वैदिक पंचांग के अनुसार होली का पर्व हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन मनाया जाता है. जबकि फाल्गुन पूर्णिमा की रात्रि में होलिका दहन किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. गौरतलब है कि ग्रहण के दौरान शुभ काम से परहेज किया जाता है.
ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा पर ही लगता है. चंद्र ग्रहण के दिन होली का पर्व भी मनाया जाएगा. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि रंग और गुलाल कैसे और कब खेला जाएगा? गौरतलब है कि हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता.
फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च सुबह 10 बजकर 35 मिनट शुरू होगी और 14 मार्च दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसी स्थिति में होलिका दहन 13 मार्च की रात्रि को मनाई जाएगी.
जबकि साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण का समय सुबह 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक है. चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल लगता है. सूतक के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता.
ज्योतिष गणना के अनुसार 2025 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में तो नहीं दिखाई देगा. ऐसी स्थिति में यहां पर न तो चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव रहेगा और न ही सूतक काल मान्य होगा. ऐसी स्थिति में इस बार की होली पर चंद्र ग्रहण का साया भारत में नहीं रहेगा. होली के दिन लोग रंग-गुलाल एक दूसरे को लगा सकते हैं.
2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 100 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत
1 Mar, 2025 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, समय समय पर कुछ ऐसे ग्रह नक्षत्र का अद्भुत संयोग देखने को मिलता है, जो शतकों बाद होता है और उसका असर मानव जीवन के साथ ही सभी राशियों के ऊपर पड़ता है.
मार्च के महीने में कई बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं. उनमें से सबसे क्रूर ग्रह से एक शनि ग्रह भी शामिल हैं. मार्च के महीने में ही शनि भी अपना राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा. किसी राशि के ऊपर सकारात्मक तो किसी राशि के ऊपर नकारात्मक.
कहा कि करीब 100 साल के बाद ऐसा देखने को मिल रहा है कि जिस दिन शनि अपना राशि परिवर्तन करेंगे उसी दिन ग्रहण योग भी लगने जा रहा है.
जी हां 29 मार्च को शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करने वाले हैं. उसी दिन साल का पहला आशिक सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है. एक ही दिन शनि के राशि परिवर्तन करने से और सूर्य ग्रहण लगने से चार राशि के जीवन में कुछ नहीं बदलाव हो सकते हैं. वह चार राशि है मिथुन, कर्क, धुन और मकर.
मेष राशि के ऊपर सूर्य ग्रहण और शनि के राशि परिवर्तन का प्रभाव सकारात्मक पड़ने वाला है. आर्थिक तंगी दूर होगी, आकस्मिक धन लाभ का योग है. युवा जातक जो भी मेहनत करेंगे उनका सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. जो छात्र प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं, उनके लिए सफलता का योग होगा.
कर्क राशि जातक के ऊपर सूर्य ग्रहण और शनि की राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. कर्क राशि की किस्मत तारों की तरह चमकने वाली है. सबसे पहले शनि की कुदृष्टि से मुक्ति मिलने वाली है. हर कार्य में सफलता हासिल होगी. मानसिक तनाव समाप्त होगा. कार्यक्षेत्र में कार्य को लेकर प्रशंसा होगी. वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा.
वृश्चिक राशि जातक के ऊपर सूर्य ग्रहण और शनि की राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. पैतृक संपत्ति के मामले सुलझेंगे. जमीन, प्रॉपर्टी, वाहन इत्यादि खरीदने का योग बनेगा. अगर आप नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय बिल्कुल अनुकूल रहने वाला है. नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि का भी योग बन सकता है. आकस्मिक धन लाभ का भी योग बन सकता है.
धनु राशि जातक के ऊपर सूर्य ग्रहण और शनि की राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. नौकरीपेशा जातक लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. विदेश यात्रा का सपना देखने वाले जातकों का सपना पूरा हो सकता है. नए व्यापार का आरंभ कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे.
कौन थे बाल ब्रह्मचारी हनुमान जी के पुत्र? कैसे हुआ उनका जन्म
1 Mar, 2025 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पवनपुत्र हनुमान बाल-ब्रह्मचारी थे. लेकिन मकरध्वज को उनका पुत्र कहा जाता है. यह कथा उसी मकरध्वज की है. वाल्मीकि रामायण के अनुसार, लंका जलाते समय आग की तपिश के कारण हनुमानजी को बहुत पसीना आ रहा था. इसलिए लंका दहन के बाद जब उन्होंने अपनी पूंछ में लगी आग को बुझाने के लिए समुद्र में छलांग लगाई तो उनके शरीर से पसीने के एक बड़ी-सी बूंद समुद्र में गिर पड़ी. उस समय एक बड़ी मछली ने भोजन समझ वह बूंद निगल ली. उसके उदर में जाकर वह बूंद एक शरीर में बदल गई.
मकरध्वज बने पाताल रक्षक : एक दिन पाताल के असुरराज अहिरावण के सेवकों ने उस मछली को पकड़ लिया. जब वे उसका पेट चीर रहे थे तो उसमें से वानर की आकृति का एक मनुष्य निकला. वे उसे अहिरावण के पास ले गए. अहिरावण ने उसे पाताल पुरी का रक्षक नियुक्त कर दिया. यही वानर हनुमान पुत्र मकरध्वज के नाम से प्रसिद्ध हुआ.
राम और लक्ष्मण का हुआ अपहरण : जब राम-रावण युद्ध हो रहा था, तब रावण की आज्ञानुसार अहिरावण राम-लक्ष्मण का अपहरण कर उन्हें पाताल पुरी ले गया. उनके अपहरण से वानर सेना भयभीत व शोकाकुल हो गयी. लेकिन विभीषण ने यह भेद हनुमान के समक्ष प्रकट कर दिया. तब राम-लक्ष्मण की सहायता के लिए हनुमानजी पाताल पुरी पहुंचे. जब उन्होंने पाताल के द्वार पर एक वानर को देखा तो वे आश्चर्यचकित हो गए. उन्होंने मकरध्वज से उसका परिचय पूछा. मकरध्वज अपना परिचय देते हुआ बोला मैं हनुमान पुत्र मकरध्वज हूं और पातालपुरी का द्वारपाल हूं.
हनुमान जी के पुत्र ने किया खुलासा : मकरध्वज की बात सुनकर हनुमान क्रोधित होकर बोले यह तुम क्या कह रहे हो? दुष्ट! मैं बाल ब्रह्मचारी हूं. फिर भला तुम मेरे पुत्र कैसे हो सकते हो?” हनुमान का परिचय पाते ही मकरध्वज उनके चरणों में गिर गया और उन्हें प्रणाम कर अपनी उत्पत्ति की कथा सुनाई. हनुमानजी ने भी मान लिया कि वह उनका ही पुत्र है.लेकिन यह कहकर कि वे अभी अपने श्रीराम और लक्ष्मण को लेने आए हैं, जैसे ही द्वार की ओर बढ़े वैसे ही मकरध्वज उनका मार्ग रोकते हुए बोला- “पिताश्री! यह सत्य है कि मैं आपका पुत्र हूं लेकिन अभी मैं अपने स्वामी की सेवा में हूं इसलिए आप अन्दर नहीं जा सकते.”
पिता पुत्र में हुआ भीषण युद्ध : हनुमान ने मकरध्वज को अनेक प्रकार से समझाने का प्रयास किया, किंतु वह द्वार से नहीं हटा. तब दोनों में घोर य़ुद्ध शुरु हो गया. देखते-ही-देखते हनुमानजी उसे अपनी पूंछ में बांधकर पाताल में प्रवेश कर गए. हनुमान सीधे देवी मंदिर में पहुंचे जहां अहिरावण राम-लक्ष्मण की बलि देने वाला था. हनुमानजी को देखकर चामुंडा देवी पाताल लोक से प्रस्थान कर गईं. तब हनुमानजी देवी-रूप धारण करके वहां स्थापित हो गए.
अहिरावण का हुआ वध : कुछ देर के बाद अहिरावण वहां आया और पूजा अर्चना करके जैसे ही उसने राम-लक्ष्मण की बलि देने के लिए तलवार उठाई, वैसे ही भयंकर गर्जन करते हुए हनुमानजी प्रकट हो गए और उसी तलवार से अहिरावण का वध कर दिया. उन्होंने राम-लक्ष्मण को बंधन मुक्त किया. तब श्रीराम ने पूछा-“हनुमान! तुम्हारी पूंछ में यह कौन बंधा है? बिल्कुल तुम्हारे समान ही लग रहा है. इसे खोल दो. हनुमान ने मकरध्वज का परिचय देकर उसे बंधन मुक्त कर दिया.
मकरध्वज बने पाताल के राजा : मकरध्वज ने श्रीराम के समक्ष सिर झुका लिया. तब श्रीराम ने मकरध्वज का राज्याभिषेक कर उसे पाताल का राजा घोषित कर दिया और कहा कि भविष्य में वह अपने पिता के समान दूसरों की सेवा करे. यह सुनकर मकरध्वज ने तीनों को प्रणाम किया. तीनों उसे आशीर्वाद देकर वहां से प्रस्थान कर गए. इस प्रकार मकरध्वज हनुमान पुत्र कहलाए.
कब से लग रहा है होलाष्टक? भूलकर भी न करें ये शुभ काम...अर्थ का हो जाएगा अनर्थ!
1 Mar, 2025 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
होली का पर्व लोग उत्साह से मनाते हैं. इस पर्व का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. लेकिन, होली से आठ दिन पहले होलाष्टक भी शुरू हो जाता है. होलाष्टक को अशुभ माना गया है. इन दिनों में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है. इस बार बार यह होलास्टक कब से शुरू और कब खत्म हो रहा है.
कब से लग रहा है होलास्टक
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार होलाष्टक की शुरुआत 07 मार्च से हो रही है.वहीं, इसका समापन होलिका दहन के दिन पहले यानी 13 मार्च 2025 को होगा.इसके अगले दिन यानी 14 मार्च को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा.
कब है मनाई जाएगी होली
वैदिक पंचांग के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा को किया जाता है. इस साल होलिका दहन 13 मार्च की रात्रि में किया जाएगा. फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. ऐसे में 13 मार्च को होलिका दहन होगा और 14 मार्च को होली का पर्व देशभर में मनाया जाएगा. हालांकि इस बार होली पर भद्रा का भी साया माना जा रहा है.
होलाष्टक के दौरान क्यों नहीं करते शुभ कार्य
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक के समय ग्रह अशुभ माने जाते हैं. इस समय ग्रहों की स्थिति शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं मानी जाता है.इस दौरान किए गए कार्य केवल बाधाएं उत्पन्न करते हैं. इसलिए होलाष्टक के दौरान कोई भी शुभ कार्य करना निषिद्ध है.
होलाष्टक के दौरान कौन से कार्य वर्जित
होलाष्टक के दौरान शादी, मुंडन, गृह प्रवेश, बच्चे का नामकरण आदि जैसे मांगलिक और शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए.होलाष्टक में घर का निर्माण या गृह प्रवेश नहीं किया जाता है. अगर आप नए घर में प्रवेश करने की सोच रहे हैं तो इसे होलाष्टक के बाद करें. होलाष्टक के दौरान सोना-चांदी, वाहन आदि खरीदने की मनाही होती है.और होलाष्टक के दौरान किसी भी नए व्यापार या काम की शुरुआत से बचना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके काम में रुकावटें आ सकती हैं.होलाष्टक के दौरान शादी, मुंडन, छेदन जैसे संस्कारों से बचना चाहिए.
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन
1 Mar, 2025 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- कुटुम्ब की समस्याओं में समय बीतेगा, धन का व्यय होगा, मन उद्विघ्न रहे।
वृष राशि :- मानसिक बेचैनी क्लेश अशांति के योग बनेंगे तथा कार्य भार अवश्य ही बढ़ेगा।
मिथुन राशि :- व्यर्थ भ्रमण से धन हानि का आरोप, क्लेश से बचे तथा स्थिति संदिग्ध रहेगी।
कर्क राशि :- परिश्रम से कुछ सफलता मिलेगी, अर्थव्यवस्था कुछ अनुकूल बन जायेगी।
सिंह राशि :- मनोबल उत्साह वर्धक होगा, कार्यगति में सुधार होगा कार्य आनंद से होगा।
कन्या राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, व्यक्तिगत मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला राशि :- इष्ट मित्र सुख वर्धक होगे तथा सामाजिक कार्यों में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, कार्य गति में सुधार होगा बिगड़े कार्य बनेंगे।
धनु राशि :- कुटुम्ब में धन का व्यय, मानसिक व्यग्रता स्वभाव में बेचैनी बनेगी।
मकर राशि :- चिन्ताऐं दूर हो, सफलता के साधन जुटाये तथा रुचि कार्य अवश्य बनेगें।
कुंभ राशि :- स्त्रीवर्ग से हर्ष, उल्लास कार्यगति में अनुकूलता अवश्य ही बनेगी, चिन्ता होगी।
मीन राशि :- अधिकारियों से तनाव स्थिति रखे, मित्रों से विवाद तथा धोखा होगा।
दान के समय की गई ये गलती कर देगी आपको कंगाल, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
28 Feb, 2025 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दान एक नेक काम है लेकिन अगर सही तरीके से न किया जाए तो यह नुकसान भी पहुंचा सकता है. जब हम किसी जरूरतमंद को कुछ देते हैं तो हमारे मन में यह भावना होती है कि हमारी अधिकता किसी और के काम आ जाए. लेकिन अगर दान करने में लापरवाही बरती जाए या यह आपकी कुंडली के नियमों के विरुद्ध हो तो यह आपको लाभ पहुंचाने की बजाय हानि भी दे सकता है. इसलिए दान करते समय सतर्क रहना जरूरी है. हमें दान करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौन-सी चीजें हमें दान करने से बचना चाहिए, इस बारे में जानकारी दे रहे हैं ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र रवि पाराशर.
दान और दक्षिणा में अंतर
दान और दक्षिणा दोनों का अर्थ अलग-अलग होता है. दक्षिणा वह होती है जो किसी सेवा के बदले दी जाती है, जबकि दान निस्वार्थ भाव से किया जाता है. दान तब ही प्रभावी होता है जब इसे बिना किसी दिखावे और अहंकार के किया जाए, तो उसका महत्व समाप्त हो जाता है. जब भी हम किसी को कुछ देते हैं, तो यह समझें कि वह चीज पहले भी हमारे जीवन में किसी न किसी रूप में आई थी. अब जब कुदरत ने हमें सक्षम बनाया है, तो हम उसे आगे बढ़ा रहे हैं. यह भाव यदि हमारे भीतर रहेगा, तो दान का सही असर देखने को मिलेगा.
ग्रहों के अनुसार दान का महत्व
ज्योतिष में नौ ग्रह होते हैं, और हर ग्रह से कुछ खास चीजें जुड़ी होती हैं. यदि कोई ग्रह आपके जीवन में कष्ट दे रहा हो, तो उसकी संबंधित चीजों का दान करने से राहत मिल सकती है.
सूर्य से जुड़ी चीजें जैसे गेहूं, तांबा, माणिक्य, सरकारी तंत्र और पिता का सम्मान बढ़ाते हैं.
चंद्रमा दूध, चावल और मानसिक शांति का प्रतीक होता है.
मंगल से जुड़ी मीठी चीजें, लाल मसूर और हथियार रक्षा और संघर्ष से संबंधित होते हैं.
बुध से हरी मूंग, स्टेशनरी और संवाद क्षमता जुड़ी होती है.
गुरु सोना, पीला वस्त्र और धर्म से जुड़ी चीजों का प्रतिनिधित्व करता है.
शुक्र इत्र, चांदी, चावल और सौंदर्य से जुड़ा है.
शनि से सरसों का तेल, उड़द, काले चने और श्रमिक वर्ग का संबंध होता है.
राहु इलेक्ट्रॉनिक सामान और रहस्यमयी चीजों से जुड़ा होता है, जबकि केतु आध्यात्मिकता का प्रतीक है.
जब भी किसी ग्रह से जुड़ी समस्या हो, तो उससे संबंधित चीजों का दान करने से राहत मिलती है. लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर ग्रह की चीजें हर व्यक्ति को दान नहीं करनी चाहिए.
दान करते समय कौन-सी गलतियां न करें?
अपने लग्न के ग्रहों का दान न करें: आपकी कुंडली में अगर कोई ग्रह लग्न में मजबूत स्थिति में है तो उसकी चीजों का दान करने से वह ग्रह कमजोर हो सकता है, जिससे जीवन में अनचाही परेशानियां आ सकती हैं.
कुछ ग्रहों की चीजों का दान हानिकारक हो सकता है
चंद्रमा अगर आपकी कुंडली के छठे घर में हो तो दूध और चावल दान करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.
वहीं गुरु सप्तम भाव में हो तो अपने पहने हुए कपड़े किसी को न दें बल्कि बदले में कोई छोटा-सा मूल्य जरूर लें.
अगर शनि ग्यारहवें घर में हो, तो शराब या कोई नशीली चीज किसी को न दें, वरना आपका भाग्य कमजोर हो सकता है.
चंद्रमा बारहवें घर में हो, तो किसी की पढ़ाई के लिए धन न दें, वरना खुद के ज्ञान और निर्णय क्षमता में बाधा आ सकती है.
अगर बुध दूसरे घर में हो, तो स्टेशनरी का दान न करें, वरना संचार और धन से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं.
दान करते समय पात्रता का ध्यान रखें
दान हमेशा योग्य व्यक्ति को ही देना चाहिए. अगर गलत व्यक्ति को दान दिया जाए, तो उसका सही प्रभाव नहीं मिलता.
गुप्त दान सबसे श्रेष्ठ
दान का प्रचार किया जाए, तो उसका पुण्य समाप्त हो जाता है. सोशल मीडिया पर दान की तस्वीरें डालने से वह एक मार्केटिंग स्टंट बन जाता है, न कि पुण्य का कार्य.
योग्य व्यक्ति को ही दान करें
कोई व्यक्ति आपके दान का दुरुपयोग कर सकता है या उसका हकदार नहीं है, तो उसे दान करने से बचना चाहिए.
बिना सोच-समझे दान न करें
हर चीज का दान हर किसी को नहीं करना चाहिए. बिना ज्योतिषीय सलाह के किसी ग्रह से जुड़ी चीजों का दान करने से आपको अनजाने में हानि हो सकती है.
महाकुंभ में संगम स्नान का तभी मिलेगा पुण्य, जब करेंगे यह काम
28 Feb, 2025 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज में 45 दिन से चल रहा महाकुम्भ बुधवार को सम्पन्न हुआ. इस दौरान 66.31 करोड़ लोगों ने स्नान किया. अंतिम दिन डेढ़ करोड़ लोग पहुंचे. यह संख्या चीन-भारत को छोड़कर बाकी कई देशों की आबादी से अधिक है. कहा जाता है कि गंगा स्नान से धूल जाते हैं. लेकिन, क्या सच में सिर्फ गंगा में डुबकी लगाने से ही जीवन के सभी दोष मिट सकते हैं?
इस सवाल का जवाब जानने के लिए लोकल 18 ने पटना के मशहूर ज्योतिषविद डॉ. श्रीपति त्रिपाठी ने बातचीत की. उन्होंने बताया कि अगर केवल स्नान से ही मोक्ष मिल जाता, तो फिर शास्त्रों में अच्छे कर्मों और धर्म का इतना महत्व क्यों दिया गया है. उन्होंने इस सवाल का जवाब महाभारत और शास्त्रों में कही गई बातों के आधार पर समझाया है.
भीष्म पितामह का गंगा से है संबंध
मशहूर ज्योतिषविद डॉ. श्रीपति त्रिपाठी के अनुसार भीष्म पितामह स्वयं गंगा के पुत्र थे और महान योद्धा के साथ धर्मज्ञ थे. लेकिन, उन्होंने दुर्योधन का अन्न खाया और उसका साथ दिया, जिससे उनकी सोच प्रभावित हुई. नतीजन, वे बाणों की शैया पर तब तक पड़े रहे जब तक कि उत्तरायण का समय नहीं आया. महाभारत में भीष्म कहते हैं, “अन्नं हि सर्वभूतानां जीवनं, तदनुबन्धस्तु जीवितं। यदन्नं भजते नित्यं, स तद्भावेन युज्यते”. इसका मतलब यह हुआ कि “जो जैसा अन्न ग्रहण करता है, उसकी बुद्धि भी वैसी ही बनती है”. यानी अगर संगति गलत होगी, तो सोच भी प्रभावित होगी. इससे सीख मिलती है कि सिर्फ गंगा स्नान से पाप नहीं धुलते, बल्कि सही कर्म भी जरूरी हैं.
शास्त्रों में क्या कहा गया है?
पुराणों में कहा गया है कि गंगा स्नान से पाप नष्ट होते हैं. स्कंद पुराण में लिखा है, “गंगे तव दर्शनात् स्पर्शनात् स्नानात् पापं विनश्यति”. यानी गंगा का दर्शन, स्पर्श और स्नान मात्र से पाप समाप्त हो जाते हैं. लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि केवल स्नान कर लेने से ही मोक्ष मिल जाएगा. गरुड़ पुराण में स्पष्ट कहा गया है कि सच्ची मुक्ति के लिए अच्छे कर्म और पवित्र आचरण भी जरूरी हैं.
गंगा स्नान के साथ क्या करना चाहिए?
डॉ. श्रीपति त्रिपाठी के अनुसार पाप मुक्त होने और मोक्ष की प्राप्ति के लिए गंगा में डुबकी लगाने के साथ ही अपने विचारों और कर्मों को भी शुद्ध करना होगा. सत्य, अहिंसा, परोपकार और धर्म के मार्ग पर चलें, तभी पाप मुक्त हो सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि गलत संगति से व्यक्ति का नैतिक पतन होता है. इसलिए, अच्छे लोगों के साथ रहना जरूरी है. गंगा स्नान का असली लाभ तब मिलेगा, जब हम जरूरतमंदों की सेवा करेंगे और अच्छे कार्य करेंगे.
भयंकर बाढ़ और भारी बर्फ से भी टस से मस नहीं हुआ केदारनाथ मंदिर, इसके पीछे का रहस्य कर देगा हैरान!
28 Feb, 2025 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
केदारनाथ मंदिर भारत के प्रमुख शिव मंदिरों में से एक है. भारत ही नहीं दुनिया भर से लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचते है. यह उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित है और हिंदू धर्म के पवित्र स्थलों में गिना जाता है. यह (छोटा) चार धाम यात्रा का भी हिस्सा है. आइए, जानते हैं केदारनाथ मंदिर से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य, जो इसके इतिहास, वास्तुकला और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाते हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए.
निर्माण का रहस्य
केदारनाथ मंदिर की उत्पत्ति को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं. कुछ इतिहासकार और भक्त इसके निर्माण काल को लेकर अलग-अलग राय रखते हैं. एक लोकप्रिय मान्यता के अनुसार, यह मंदिर महाभारत काल के पांडवों द्वारा बनाया गया था. ऐसा कहा जाता है कि पांडवों ने यहां आकर भगवान शिव की पूजा की और अपने पापों की क्षमा मांगी. बाद में आदि शंकराचार्य, जो 8वीं शताब्दी के महान संत थे, उन्होंने इस मंदिर का पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार किया.
मंदिर की बनावट
केदारनाथ मंदिर की वास्तुकला बेहद खास है. यह विशाल पत्थरों की शिलाओं से निर्मित है, जो इसे मजबूती प्रदान करती हैं. समुद्र तल से 3,583 मीटर (11,755 फीट) की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर का निर्माण कठिन मौसम में भी बना रहना अपने आप में एक चमत्कार है. मंदिर की दीवारों पर सुंदर नक्काशी की गई है, जो सदियों से चली आ रही है और आज भी अपनी खूबसूरती बनाए हुए है.
केदारनाथ मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक और ऐतिहासिक धरोहर भी है, जो श्रद्धालुओं को आस्था, शक्ति और विश्वास की अनुभूति कराता है.
केदारनाथ मंदिर का अद्भुत निर्माण
केदारनाथ मंदिर का निर्माण विशाल पत्थरों से हुआ है, जिन्हें बिना सीमेंट के इंटरलॉकिंग तकनीक से जोड़ा गया है. यही कारण है कि यह मंदिर 2013 की भयानक बाढ़ और हिमस्खलन जैसी आपदाओं के बावजूद सुरक्षित रहा. वैज्ञानिकों का मानना है कि यह मंदिर 400 साल तक बर्फ में दबा रहा, लेकिन फिर भी इसकी संरचना को कोई नुकसान नहीं हुआ.
भीम शिला का चमत्कार
2013 में आई बाढ़ के दौरान एक विशाल चट्टान (भीम शिला) मंदिर के पीछे आकर रुक गई और मंदिर को बाढ़ से बचा लिया. यह चट्टान आज भी मंदिर के पीछे मौजूद है और इसे भगवान शिव की कृपा का प्रतीक माना जाता है.
“कोडाराम” से आया केदारनाथ नाम
केदारनाथ नाम का मूल “कोडाराम” शब्द से माना जाता है. एक प्राचीन कथा के अनुसार, देवताओं ने भगवान शिव की पूजा की ताकि वे राक्षसों से उनकी रक्षा करें. इसके बाद, भगवान शिव बैल (नंदी) का रूप लेकर प्रकट हुए, राक्षसों का वध किया और उनके शवों को अपने सींगों से उठाकर मंदाकिनी नदी में फेंक दिया. यही वजह है कि इस स्थान को केदारनाथ कहा जाता है.
6 महीने तक जलने वाला दीपक
जब सर्दियों में केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होते हैं, तब मंदिर के अंदर जलने वाला दीपक बिना किसी देखरेख के 6 महीने तक जलता रहता है. कपाट खुलने के बाद मंदिर पूरी तरह साफ-सुथरा मिलता है, जिससे यह रहस्य बना हुआ है कि इस दौरान मंदिर की देखभाल कौन करता है.
नर्मदा नदी की परिक्रमा क्यों की जाती है? क्या है इसका महत्व व धार्मिक मान्यताएं?
28 Feb, 2025 06:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
विश्व में कई नदियां बहती हैं जिनकी महिमा का वर्णन हमने शास्त्र पुराणों में सुना है. इन्हीं में सम्मिलित एक ऐसी नदी हैं मां नर्मदा, जो कि विश्व में एकमात्र ऐसी नदी हैं जिनकी परिक्रमा की जाती है. कहा जाता है कि गंगा मैय्या में स्नान करने से पुण्य प्राप्त होता है लेकिन नर्मदा जी के दर्शन मात्र से ही पुण्य मिल जाता है.
नर्मदा नदी के बारे में वर्णन मिलता है कि जो मनुष्य प्रातः काल उठकर नर्मदा जी में स्नान व नाम जप करता है उसके सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं. इतना ही नहीं नर्मदा जी की इतनी महिमा है कि उनमें पाया जाने वाला कंकड भी शंकर के समान माना जाता है. ऐसे में क्या है जानते हैं भोपाल के ज्योतिषाचार्य डॉ अरविंद पचौरी से की क्यों और कब की जाती है मां नर्मदा की परिक्रमा.
भगवान शिव के पसीने से उत्पन्न हुईं थी मां नर्मदा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नर्मदा का जन्म भगवान शिव के पसीने से हुआ था. साथ ही बताया जाता है कि नर्मदा जी के तट पर लगभग 88 हजार तीर्थ मौजूद हैं. इसके साथ ही अगर कहीं भगवान शिव के मंदिर के पास नर्मदा जी प्रवाहित होती हों, तो वहां स्नान करने से एक लाख गंगा स्नान के बराबर फल मिलता है.
पश्चिम दिशा में बहती है नर्मदा नदी
नर्मदा नदी मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के अमरकंटक में नर्मदा का उद्गम स्थल माना जाता है. अमरकंटक से अवतरित हुई नर्मदा जी बाकी सभी नदियों के ठीक विपरीत पश्चिम दिशा की तरफ उल्टी बहती हैं. बता दें कि पश्चिम दिशा में बहने वाली यह देश की सबसे बड़ी नदी है.
क्यों की जाती है नर्मदा जी की परिक्रमा?
पुराणों में नर्मदा नदी की परिक्रमा का वर्णन मिलता है जिसके अनुसार, बताया गया है कि जो व्यक्ति अपने जीवन में एक बार नर्मदा परिक्रमा कर लेता है उसे जीवन के कई सारे ज्ञान एक साथ प्राप्त हो जाते हैं. इसके साथ ही उसके पापों का नाश हो जाता है व उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि नर्मदा जी को दाहिनी ओर रखते हुए उनकी परिक्रमा की शुरुआत की जाती है. कई लोगों के अनुभव के अनुसार माना जाता है कि नर्मदा मैय्या की परिक्रमा कर लेने से लोगों की जिंदगी बदल जाती है. उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है.
तीर्थ यात्रा के बराबर मिलता है फल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नर्मदा नदी का महातम्य इतना ज्यादा है कि जो भी व्यक्ति इनकी परिक्रमा करने आता है उसे एक तीर्थ यात्रा में जितना पुण्य मिलता है उससे कहीं ज्यादा पुण्य नर्मदा परिक्रमा में मिलता है. नर्मदा परिक्रमा के लिए लोगों की बड़ी आस्था बनी हुई है. कई लोग नर्मदा परिक्रमा किसी शुभ दिन और विशेष मुहूर्त से नर्मदा जी की परिक्रमा करते हैं, तो कई लोग साल में कभी भी यात्रा शुरू कर देते हैं.
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन
28 Feb, 2025 12:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेष राशि :- धन का व्यय होगा, तनाव पूर्ण वातावरण से बचने का प्रयास करें, स्वास्थ्य नरम रहेगा।
वृष राशि :- अधिकारियों के समर्थन से साधन जुटायेंगे, शुभ समाचार अवश्य ही मिलेगा।
मिथुन राशि :- चिन्तायें कम होंगी, सफलता के साधन जुटायेंगे, शुभ समाचार से हर्ष होगा।
कर्क राशि :- बड़े-बड़े लोगों से मेल-मिलाप होगा, सुख-समृद्धि के साधन अवश्य ही बनेंगे।
सिंह राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास होगा, भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, कार्यगति उत्तम होगी।
कन्या राशि :- प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, संघर्ष से अधिकार प्राप्त करेंगे, भाग्य आपका साथ देगा।
तुला राशि :- कुटुम्ब और धन की चिन्ता बनी ही रहेगी, सोचे कार्य परिश्रम से पूर्ण होंगे ध्यान दें।
वृश्चिक राशि :- प्रत्येक कार्य में बाधा क्लेशयुक्त रखे, स्थिति सामर्थ योग्य बनेगी ध्यान अवश्य दें।
धनु राशि :- भावनायें विक्षुब्ध रहेंगी, दैनिक कार्यगति मदं रहेगी, परिश्रम से कार्य अवश्य बनेंगे।
मकर राशि :- तनाव, क्लेश व अशांति, धन का व्यय, मानसिक खिन्नता अवश्य ही बनेगी।
कुंभ राशि :- कार्य कुशलता से संतोष, व्यवसायिक समृद्धि के साधन अवश्य ही जुटायेंगे।
मीन राशि :- कुटुम्ब के कार्यों में समय बीतेगा तथा हर्षप्रद समाचार मिलेगा, मित्र मिलेंगे।
शनि कृपा से इन राशियों का बदलेगा भाग्य
27 Feb, 2025 07:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वृषभ राशि- शनिदेव का अस्त व गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। शनि आपकी राशि से आय और लाभ भाव में गोचर करेंगे, यह वित्त में वृद्धि की संभावना बनाएगा। आमदनी के साधनों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ने के योग बन रहे हैं। व्यवसायी इस अवधि में विशेष लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। बेकार के खर्चों पर रोक लगेगी।
मकर राशि- शनि देव की चाल मकर राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। मार्च 2025 में शनि के मीन राशि में जाते ही मकर राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। इससे नौकरीपेशा करने वाले जातकों को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। ऑफिस में नई भूमिकाएं मिल सकती हैं। उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। नौकरी चेंज करने के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। मकर राशि के जातक व्यापारिक सौदों में मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।
धनु राशि- शनि की चाल धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इस अवधि में आपको को वाहन और संपत्ति का सुख बढ़ सकता है। परिवार में उत्साह व खुशियां छाई रहेंगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में जीत हासिल हो सकती है। कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है। रिश्तों में सुधार होगा। धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा
27 Feb, 2025 06:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शनिवार 29 मार्च 2025 में सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा। ग्रहण शनिवार और अमावस्या के दिन लग रहा है, इसलिए इस ग्रहण पर अमावस्या के पितृकार्य भी किए जा सकेंगे। इसके अगले दिन चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं, उसमें भी ग्रहण का कोई असर नहीं होगा। आपको बता दें कि 8 अप्रैल 2024 के सूर्य ग्रहण की तरह यह 29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण खास नहीं होगा, जब काफी देर तक सूर्य ग्रहण को देखा जा सका था।
यह ग्रहण नोदर्न गोलार्ध से देखा जा सकेगा। आपको बता दें कि यह बड़ा सूर्य ग्रहण होगा, हालांकि चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर नहीं पड़ेगी, लेकिन इसलिए यह पूर्ण नहीं होगा, लेकिन यह एक बड़ा सूर्य ग्रहण होगा।यूरोप के अधिकांश भागों में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। जो लोग नॉर्थ अमेरिका के पूर्वी भाग में जो लोग रह रहे हैं, वो इसे आसानी से देख सकेंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025, शनिवार को लगेगा। सूर्य ग्रहण भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6.16 मिनट पर समाप्त होगा। 29 मार्च, 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के उत्तर-पूर्वी भाग, यूरोप और उत्तरी रूस से दिखायी देगा। कनाडा, पुर्तगाल, स्पेन, आयरलैण्ड, फ्रान्स, यूनाइटेड किंगडम, डेनमार्क, जर्मनी, नॉर्वे, फिनलैण्ड और रूस से दिखायी देगा।
होली के बाद बुध होंगे वक्री
27 Feb, 2025 06:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बुध ग्रह होली के अगले दिन यानी 15 मार्च से मीन राशि में वक्री चाल चलेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध 15 मार्च 2025, शनिवार को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर उलटी चाल चलना शुरू करेंगे। 24 दिन तक वक्री चाल चलने के बाद 07 अप्रैल 2025, को शाम 04 बजकर 36 मिनट पर मार्गी होंगे। बुध की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहने वाली है। इन राश वालों को आर्थिक, व्यावसायिक व शारीरिक रूप से लाभ होगा। जानें वक्री बुध किन राशियों के लिए रहेंगे लाभकारी-
1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए बुध की उलटी चाल लाभकारी रहेगी। इस अवधि में आपको हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। संतान का साथ व अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा में उन्नति मिलने के योग हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल शुभ रहेगी। इस अवधि में आपके अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। धन का आवक बढ़ेगा। यात्रा का योग बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए अच्छे समय का निर्माण हो रहा है।
3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। धन का आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों में बढ़ोतरी के संकेत हैं। व्यापारिक रूप से अच्छे दिनों का निर्माण होगा।
4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए बुध की उलटी चाल अनुकूल रहने वाली है। आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं। वाणी मधुर रहेगी। निवेश के सुअवसरों की प्राप्ति होगी। पार्टनरशिप लाभकारी रहेगी। व्यापार में नई डील साइन कर सकेंगे। लंबित धन की वापसी हो सकती है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।
ज्यातिष के मुताबिक व्रत रखने से मिलता है फल
27 Feb, 2025 06:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सनातन धर्म में सप्ताह के सारे दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित हैं। जिस तरह से सोमवार का दिन भगवान शिवजी का और मंगलवार का दिन हनुमान जी का है। उसी तरह से बुधवार को भगवान गणेश की पूजा की जाती है और उनके लिए व्रत रखा जाता है। ज्योतिषियों के मुताबिक व्रत रखने से भगवान खुश होते हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं बुधवार के व्रत की कथा। व्रत रखने वाले लोगों को इस दिन यह कथा सुननी होती है।
प्राचीन काल की बात है एक व्यक्ति अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया। कुछ दिन अपने ससुराल में रुकने के बाद व्यक्ति ने अपने सास-ससुर से अपनी पत्नी को विदा करने को कहा लेकिन सास-ससुर ने कहा कि आज बुधवार है और इस दिन हम गमन नहीं करते हैं। लेकिन व्यक्ति ने उनकी बात को मानने से साफ इनकार कर दिया। आखिरकार लड़की के माता-पिता को अपने दामाद की बात माननी पड़ी और अपनी बेटी को साथ भेज दिया। रास्ते में जंगल था, जहां उसकी पत्नी को प्यास लग गई। पति ने अपना रथ रोका और जंगल से पानी लाने के लिए चला गया। थोड़ी देर बाद जब वो वापस अपनी पत्नी के पास लौटा तो देखकर हैरान हो गया कि बिल्कुल उसी के जैसा व्यक्ति उसकी पत्नी के पास रथ में बैठा था।
ये देखकर उसे गुस्सा आ गया और कहा कि कौन है तू और मेरी पत्नी के पास क्यों बैठा है। लेकिन दूसरे व्यक्ति को जवाब सुनकर वो हैरान रह गया। व्यक्ति ने कहा कि मैं अपनी पत्नी के पास बैठा हूं। मैं इसे अभी अपने ससुराल से लेकर आया हूं। अब दोनों व्यक्ति झगड़ा करने लगे। इस झगड़े को देखकर राज्य के सिपाहियों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
यह सब देखकर व्यक्ति बहुत निराश हुआ और कहा कि हे भगवान, ये कैसा इंसाफ है, जो सच्चा है वो झूठा बन गया है और जो झूठा है वो सच्चा बन गया है। ये कहते है कि फिर इसके बाद आकाशवाणी हुई कि ‘हे मूर्ख आज बुधवार है और इस दिन गमन नहीं करते हैं। तूने किसी की बात नहीं मानी और इस दिन पत्नी को ले आया।’ ये बात सुनकर उसे समझ में आया की उसने गलती कर दी। इसके बाद उसने बुधदेव से प्रार्थना की कि उसे क्षमा कर दे।
इसके बाद दोनों पति-पत्नि नियमानुसार भगवान बुध की पूजा करने लग गए। ज्योतिषियों के मुताबिक जो व्यक्ति इस कथा को याद रखता उसे बुधवार को किसी यात्रा का दोष नहीं लगता है और उसे सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। बुधवार के दिन अगर कोई व्यक्ति किसी नए काम की शुरुआत करता है तो उसे भी शुभ माना जाता है।
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
