ट्रेन के पहियों से निकलने लगीं आग की लपटें; आधी रात को सहम गए यात्री
मधेपुरा | बिहार के मधेपुरा जिले में शुक्रवार की देर रात एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। पटना से पूर्णिया कोर्ट जा रही कोसी एक्सप्रेस के जनरल कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना रात करीब 11:20 बजे दीनापट्टी के पास की है।धुआं देख सहमे यात्री बताया जा रहा है कि ट्रेन की जनरल बोगी (एस-5) के निचले हिस्से से अचानक धुएं का गुबार निकलने लगा। पहले तो यात्रियों ने इसे सामान्य समझा, लेकिन देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया। आग बढ़ती देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए गेट की ओर भागने लगे।
मची भगदड़, तत्परता से टला हादसा कोच में आग की सूचना मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोका गया। रेलवे स्टाफ ने बिना देरी किए आग बुझाने के उपकरणों का इस्तेमाल किया और कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान ट्रेन लगभग आधे घंटे तक मौके पर खड़ी रही। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।जांच के आदेश आग बुझने और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को पूर्णिया के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल आग लगने की सटीक वजह सामने नहीं आई है। रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं ताकि घटना के असल कारणों का पता लगाया जा सके।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
