मध्य प्रदेश
दो माह पूर्व जन्मे चारों प्रीमेच्योर शिशु पूरी तरह स्वस्थ, मां और शिशु डिस्चार्ज
9 Jun, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय, भोपाल में विशेषज्ञों की देखरेख ने दो माह पूर्व जन्मे चार प्रीमेच्योर शिशुओं को नया जीवन मिला है। शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं और बच्चों सहित मां को डिस्चार्ज कर दिया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. रचना दुबे ने बताया कि ज्योति ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। यह डिलीवरी 9 अप्रैल को हुई। विवाह के पाँच वर्षों बाद ज्योति को यह खुशी मिली थी। प्रसव प्री-टर्म (समयपूर्व) था और चारों नवजात शिशुओं का वजन अत्यंत कम था। इनमें से एक शिशु का वजन 1 किलोग्राम से भी कम था, जबकि अन्य तीन का वजन लगभग 1 किलोग्राम के आसपास था।
कठिन परिस्थितियों के बावजूद चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम द्वारा सभी शिशुओं को सी-पैप पर रखा गया और सर्फेक्टेंट थेरेपी दी गई, जो सामान्यतः निजी अस्पतालों में अत्यंत महंगी होती है। कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय में यह संपूर्ण चिकित्सा सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई गई। चारों नवजातों को लगभग 60 दिनों तक चिकित्सालय में रखकर समुचित देखभाल प्रदान की गई।
चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की सतत निगरानी और प्रयासों के फलस्वरूप चारों नवजात शिशु पूर्णतः स्वस्थ हैं और 9 जून को माँ ज्योति को अस्पताल से विधिवत डिस्चार्ज कर दिया गया। नोडल अधिकारी डॉ. रचना दुबे के मार्गदर्शन में यह चिकित्सकीय प्रक्रिया की गई। चारों नवजात की देखभाल में प्रमुख रूप से डॉ. सुजाता जनवदे, डॉ. स्मिता सक्सेना, डॉ. ममता वर्मा, डॉ. प्रतिभा रैकवार सहित डॉ. अमित, डॉ. लोकनाथ, डॉ. निर्मला, डॉ. गरिमा, डॉ. राकेश और अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने अत्यंत समर्पण और मानवीय संवेदना के साथ योगदान दिया।
भोपाल मंडल में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में रेल अधिकारियों/कर्मचारियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन
9 Jun, 2025 11:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
डीआरएम ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
भोपाल। मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मंडल क्रीड़ा परिषद, पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल द्वारा दिनांक 03 जून से 08 जून 2025 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज एवं बेंच प्रेस जैसी श्रेणियों में संपन्न हुईं। इस आयोजन में भोपाल मंडल के 100 से अधिक रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल क्रीड़ा परिषद ने खेल जगत की प्रतिभाओं को भी विशेष सम्मान प्रदान किया। इनमें श्री जे. पी. यादव (क्रिकेट), श्री कमल चावला (स्नूकर) एवं सुश्री तनीषा असनानी (पॉवरलिफ्टिंग) प्रमुख रूप से शामिल रहे। समारोह के दौरान रेलवे अधिकारी – श्री विजय सिंह (वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी),श्री प्रमोद जाधव (मंडल परिचालन प्रबंधक), श्री विवेक अग्रवाल (मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता), एवं श्री प्रिंस यादव (मंडल विद्युत अभियंता/टीआरडी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
टेबल टेनिस में उल्लेखनीय प्रदर्शन
टेबल टेनिस स्पर्धा में आरक्षण पर्यवेक्षक श्री परमजीत सिंह (वाणिज्य विभाग) ने एकल प्रतियोगिता में विजेता का खिताब अपने नाम किया। युगल स्पर्धा में उन्होंने श्री पंकज गुप्ता (वाणिज्य विभाग/भोपाल) के साथ मिलकर प्रथम स्थान प्राप्त किया इस संपूर्ण आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मंडल क्रीड़ा परिषद भोपाल के पदाधिकारियों – श्री प्रदीप याग्निक, श्री सनी भटनागर, श्री मो. शाकिर, श्री मो. सलमान, श्री हेमंत यादव, श्रीमती ज्योति बंदोपाध्याय एवं श्री जितेंद्र आसनानी की अहम भूमिका रही। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है, और इस प्रकार के आयोजन उनके उत्सा
बावड़ियों का संरक्षण जल संवर्धन के लिए जरूरी
9 Jun, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को निवास कार्यालय में जल गंगा सवंर्धन अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद द्वारा प्रकाशित पुस्तक ' बूंद सहेजे बावड़ी' का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की दिशा यह में एक सतत प्रयास है जिसमें प्रदेश की बावड़ियों की जानकारी प्राप्त कर उसे स्वच्छ एवं निर्मल जल में परिवर्तित किया जाना है।
देवड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की यह अनूठी पहल है। देवड़ा ने कहा कि बावड़ियाँ हमारी प्राचीन जलस्त्रोत धरोहर हैं और यही जल संरक्षण का आधार रही हैं। हमारा दायित्व है कि प्रदेश में बावड़ियों की खोज कर उन्हें संरक्षित कर पीने योग्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि नगरिकों को यह पुस्तक धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक महत्व को समझने और समझाने का अवसर होगा। देवड़ा ने कहा कि जल का संरक्षण आवश्यक है क्योंकि जल ही जीवन है इसके बगैर मनुष्य की कल्पना करना बेकार है । जन अभियान परिष्द जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिये जनभागीदारी में कर रही है। जन जागरूकता से बावड़ियों को सहेजने का कार्य हो रहा है ।
इस अवसर पर म.प्र. जनअभियान परिषद् के उपाध्यक्ष मोहन नागर एवं निर्देशक डॉ. बकुल लाड़ उपस्थित रहे।
केन्द्रीय सचिव हरिरंजन राव और डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने खेल और युवा कल्याण की गतिविधियों और योजनाओं का किया अवलोकन
9 Jun, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : सचिव खेल मंत्रालय एवं महानिदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण हरिरंजन राव और सचिव युवा कल्याण डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने सोमवार को भोपाल में मध्यप्रदेश की खेल और युवा कल्याण की गतिविधियों का अवलोकन किया और योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली।
सचिव हरिरंजन राव ने सुबह उद्धवदास मेहता भाईजी सेन्ट्रल रीजनल सेन्टर, भारतीय खेल प्राधिकरण गौरा-गांव, बिशनखेड़ी की सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने खेल और युवा कल्याण विभाग की शूटिंग, घुड़सवारी अकादमी, स्पोर्ट्स सांइस सेन्टर का भी अवलोकन किया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल और युवा कल्याण मनु श्रीवास्तव के साथ तात्याटोपे स्टेडियम स्थित ध्यानचंद कॉन्फ्रेन्स हॉल में बैठक हुई। बैठक में सचिव खेल मंत्रालय हरिरंजन राव, संचालक खेल और युवा कल्याण राकेश गुप्ता, संचालक रीजनल सेन्ट्रल सेन्टर अभिषेक सिंह, सचिव साई विष्णुकांत तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में खेल संचालक राकेश गुप्ता द्वारा विभाग की खेल और युवा कल्याण गतिविधियों एवं योजनाओं का प्रेजेन्टेशन दिया गया। खेल अकादमियों पर आधारित लघु फिल्म और खेलो बढ़ो अभियान की फिल्म को भी प्रदर्शित किया गया। सचिव हरिरंजन राव ने मध्यप्रदेश के खेल और युवा कल्याण की गतिविधियों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए भारत सरकार से हर संभव मदद का अश्वासन दिया।
माय भारत पोर्टल से जुड़ें विभिन्न विभाग
सचिव, युवा कार्यक्रम मंत्रालय डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने यूथ हॉस्टल भोपाल का अवलोकन किया और तात्याटोपे स्टेडियम में एन.वॉय.के. और माय भारत के अधिकारियों से भेंट कर गतिविधयों की जानकारी ली। डॉ. गोविल ने टी.टी. नगर खेल स्टेडियम पहुँचकर माय भारत योजना की राज्य स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने युवाओं की भागीदारी को सशक्त करने के लिए सुझाव दिए। 'माय भारत' पोर्टल एवं एप के उपयोग को सशक्त करने के लिये तकनीकी सुधार के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न विभागों को 'माय भारत' प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर बल दिया।
बैठक में राज्य निदेशक अतुल निकम ने 'माय भारत (मेरा युवा भारत)' योजना की गतिविधियों और उद्देश्यों पर प्रस्तुति दी। बैठक के समापन पर जिला युवा अधिकारी भोपाल निक्की राठौर ने आभार माना। बैठक में उपनिदेशक रोहित यादव, विनोद चतुर्वेदी, हर्षल तलस्कर, पंकज गोस्वामी, राजेंद्र शर्मा, सागर वाधवानी एवं खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
भोपाल सनातन संस्कृति के केंद्र के रूप में बना रहा है पहचान मुख्यमंत्री डॉ. यादव
9 Jun, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल, सनातन संस्कृति के केंद्र के रूप में पहचान बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा है। कैंची धाम वाले नीम करोली महाराज के हनुमत धाम के निर्माण से भोपाल की आभा और कीर्ति बढ़ेगी। भोपाल में राजा भोज के नाम से भोज द्वार बनाने का संकल्प लिया था, हनुमत धाम निर्माण भी इसी दिशा में एक कदम है। सम्राट विक्रमादित्य सहित भारतीय संस्कृति से जुड़े सभी गौरवशाली पक्षों को यहां प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के रतनपुर भोपाल में बन रहे हनुमत धाम के भूमि पूजन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका "कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज-बाबा का हनुमत धाम" का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में बाबा का धाम बनाने का राम राज बाबा नीब करौरी चैरिटेबल ट्रस्ट का संकल्प स्वागत योग्य है। बाबा से जुड़े कार्यक्रम में सम्मिलित होना सौभाग्य का विषय है। धाम निर्माण का संकल्प एक अध्यात्मिक युग के सूत्रपात जैसा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कैंची धाम की महिमा देश-विदेश में अनुभव की जा रही है। वैश्विक स्तर पर उनके अनुभवों और संदेशों से लोग प्रेरणा ले रहे हैं। भोपाल का यह धाम सम्पूर्ण प्रदेश और आस-पास के राज्यों के लिए बाबा के आशीर्वाद का केन्द्र बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धाम के लिए डॉ. बृजेश श्रीवास्तव द्वारा भूमि समर्पित करने के लिए उनकी सराहना करते हुए भूमि दान को अनुकरणीय पहल बताया।
खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग तथा सांसद वी.डी. शर्मा ने भी अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हितानंद शर्मा, आशीष अग्रवाल, डॉ. बृजेश श्रीवास्तव, नितेन्द्र शर्मा, अनिता अग्निहोत्री तथा बाबा नीम करौरी की पौत्र-वधु शैलजा शर्मा उपस्थित थीं। रतनपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा एवं भगवानदास सबनानी, बाबा नीब करौरी के पौत्र डॉ. धनंजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राकेश अग्निहोत्री सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
मप्र भाजपा अध्यक्ष के चुनाव पर असमंजस बरकरार
9 Jun, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
16 जून के बाद हो सकता है संगठन चुनाव का एलान
भोपाल । मप्र भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बीते पांच महीनों से सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी कार्यकर्ता और संगठन से जुड़े पदाधिकारी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं कि आखिर यह चुनाव कब होगा। हालांकि, अब संकेत मिल रहे हैं कि 16 जून के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। दरअसल, जनवरी में पार्टी ने प्रदेश के सभी 60 संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी थी। बूथ, मंडल और जिला स्तर के चुनाव पूरे हो चुके हैं। पहले दावा किया गया था कि फरवरी में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा, लेकिन अलग-अलग कारणों से इसे लगातार टाल दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव न हो पाने के पीछे राष्ट्रीय स्तर की कुछ बड़ी वजहें सामने आई हैं। इस दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव और फिर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से पार्टी का पूरा ध्यान अन्य मुद्दों पर केंद्रित हो गया। साथ ही, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर संगठनात्मक प्रक्रिया भी लंबी खिंच गई, जिससे प्रदेशों के चुनाव टलते गए।
मप्र भाजपा मुख्यालय में बीते कुछ महीने से सन्नाटा है. आवेदन लेकर और अपनी नई भूमिका की तलाश में पार्टी मुख्यालय पहुंचने वाले कार्यकर्ता भी हताश हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि अब जो भी होगा पार्टी संगठन में हुई नए बदलाव के बाद ही होगा। कार्यकर्ता निराश स्वर में कहते हैं, जनवरी में पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाना था, लेकिन अब तक नहीं मिल पाया है। पार्टी में कई कार्यकर्ता हैं जो ये जानते हैं कि उनको नई भूमिका तभी मिल पाएगी, जब संगठन में नया नेतृत्व आएगा, जो लंबे समय से लंबित है।
पचमढ़ी प्रशिक्षण वर्ग के बाद मिल सकते हैं स्पष्ट संकेत
अब पार्टी सूत्रों के अनुसार, 14 से 16 जून तक पचमढ़ी में भाजपा के विधायकों और सांसदों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी तय है। ऐसे में माना जा रहा है कि शिविर के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाएगी। इस संबंध में राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने हाल ही में बयान दिया कि चुनाव की तिथि तय नहीं है, लेकिन कहा कि सब कुछ तय समय पर होगा।
प्रदेश अध्यक्ष के ये दावेदार
मप्र भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा इसे लेकर कई नेताओं के नामों की चर्चाएं और कयास लंबे समय से लगाए जा रहे हैं। वर्तमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा इस रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं और इसका कारण उनके कार्यकाल में मध्यप्रदेश में भाजपा की अपार सफलता है । इसके साथ ही बैतूल विधानसभा सीट से विधायक हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, मंडला लोकसभा सीट से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, अनुसूचित जाति के होने के कारण लाल सिंह आर्य के नाम चर्चाओं में बने हुए हैं।
कृषि आधारित उद्योग लगाने पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
9 Jun, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उनका और राज्य सरकार का गाडरवारा के नागरिकों के साथ विकास और विश्वास का रिश्ता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि उद्योग समागम मेला भी लगाए जा रहे हैं। कृषि आधारित उद्योग लगाने वाले किसानों को 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी। कृषि उद्योग से जुड़े रोजगार परक कारखाने बनायेंगे, जहां काम करने वाले को 5 हजार रुपये महिने भी दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गाडरवाड़ा में गौशाला निर्माण किए जाने और प्रदेशवासियों को सुगम परिवहन सेवा भी उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में 80 करोड़ रूपये से अधिक के निर्माण और विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सेवा एवं सुशासन के 11 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। विकास की नई उपलब्धियां सभी के सामने हैं। उनके कार्यकाल में तीन तलाक का कानून पास हुआ, जिसके क्रियान्वयन में कहीं भी कोई विरोध नहीं हुआ। धारा 370 हटाने पर देश के अंदर एक आनंद का माहौल रहा। पहलगांव की घटना में पूरा देश एकजुट हुआ और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर देश में सनातन संस्कृति को नई ऊंचाई प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब, युवा, किसान और महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं और इसका समाज में व्यापक असर भी दिख रहा है।
नई पीढ़ी को शिक्षित करने की मुहिम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत कर उन्हें पुस्तकें प्रदान की। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देने का प्रबंध किया जा रहा है, ताकि बच्चे देश के लोकतंत्र, सभ्यता व संस्कृति को जान सकें और अपने उज्ज्वल भविष्य के सपने को साकार कर सकें।
महिला सशक्तिकरण प्राथमिकता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी प्रदेश सरकार कई कल्याणकारी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना की राशि 5 साल में तीन हजार रुपये कर दी जायेगी। पहले साल में एक बार रक्षाबंधन का त्यौहार आता था, लेकिन अब लाड़ली बहना योजना की राशि आने से हर महीने बहनों के लिए त्यौहार जैसा माहौल रहता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परिसीमन के बाद लोकसभा व विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट के माध्यम से 80 करोड़ 46 लाख 30 हजार रुपये के 135 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने 56 करोड़ 58 लाख 6 हजार रुपये के 67 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 23 करोड़ 88 लाख 24 हजार रुपये के 68 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के कार्यों में कोई कोर कसर नहीं रखी जायेगी। जिले के विकास के लिए मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा जो प्रस्ताव दिए गए हैं, उन्हें पूर्ण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वृहद स्तर पर सोलर पॉवर कनेक्शन प्रदाय किए जाएंगे, जिससे किसानों को बिजली की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
मुख्यमंत्री सुगम बस योजना की प्रदेश में होगी शुरूआत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत शीघ्र ही पूरे प्रदेश में "मुख्यमंत्री सुगम बस योजना" प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन निगम पुनः पूरे प्रदेश में बसों का संचालन करेगा। उन्होंने कहा कि सांईखेड़ा में 132 केव्ही का विद्युत सबस्टेशन बनेगा। उन्होंने 60 करोड़ रुपये की लागत से चीचली- सालीचौका 20 किमी सड़क बनाने की घोषणा की और 27 करोड़ रुपये की लागत से अर्जुनगांव से गाडरवारा 17.50 किमी की सड़क बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांसे, पीतल का उपयोग करें इससे चीचली सहित हमारे आसपास के भाई-बहनों को काम मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार गुरू पूर्णिमा एवं कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जायेगी। दशहरे में रावण का दहन तो होगा ही, साथ ही शस्त्र-पूजन भी किया जायेगा। जल संरक्षण की दिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान और नदी जोड़ो परियोजना के काम तेजी से चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का किया सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कक्षा 10 वीं व 12 वीं में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और शैक्षणिक कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का भी प्रतिमात्मक रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गाडरवारा को डेढ़ साल में 350 करोड़ रुपये की सौगात दी है और इस क्षेत्र को विकास की राह पर पहुंचाया है। मुख्यमंत्री को 2 करोड़ रुपये की लागत से गाडरवारा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए भी धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं अन्य अतिथियों ने शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर सांसद चौधरी दर्शन सिंह, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह और पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी मंचासीन थे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
9 Jun, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के वैंक्वेट हॉल में किया गया।
राज्यपाल पटेल ने धरती आबा बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। भगवान बिरसा मुंडा को राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Meghalaya के SP ने बताई राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री की पूरी डिटेल
9 Jun, 2025 09:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या के बाद अब ये मामला देशभर की नजर में गया है। इस मामले की गुत्थी को पिछले महीने से सुलझाने की कोशिश की जा रही थी 2 जून को राजा का शव बुरी हालत में पाया गया। शव की हालात इतनी खराब थी कि पहचानना मुश्किल था, आखिरकार राजा के टैटू के जरिए शव की शिनाख्त हो सकी।
पुलिस का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी, जिसमें सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए तीन लोगों को सुपारी दिया। यह जांच दो राज्यों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक फैली और चार लोग गिरफ्तार किए गए।
राजा के शव मिलने के बाद उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की तलाश जारी थी। लंबी तलाश के बाद, 8 जून 2025 को सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिलीं और उन्होंने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
कैसे इस अफसर ने सुलझा दी हत्या की गुत्थी?
मेघालय पुलिस के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) विवेक सियेम ने इस सनसनीखेज मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे इस हत्या की 'गुत्थी सुलझी'?
एसपी विवेक सियेम ने बताया कि उनके पास सोनम और राज कुशवाहा के खिलाफ पक्के सबूत हैं, जिनपर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। एसपी सियेम ने कहा, "पहले हमें शक था कि शायद यह कोई हादसा हो। उस इलाके में पहले भी कोई लापता हुआ था, इसलिए हमारी टीमें तलाश कर रही थीं।"
हालांकि जब 2 जून को राजा की लाश मिली, तो मामला हत्या का निकला। लाश पर धारदार हथियार के निशान थे। इससे साफ हो गया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोचा-समझा कत्ल था।
इसके बाद मेघालय पुलिस ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई। सात दिन के अंदर, पुलिस ने तेजी से काम किया और सबूत जुटाए। दो टीमें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश भेजी गईं, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से चारों आरोपियों को पकड़ा गया।
कब क्या हुआ, राजा रघुवंशी की हत्या के पहले और बाद की पूरी क्रोनोलॉजी
11 मई 2025: राजा और सोनम की शादी इंदौर में हुई।
20 मई 2025: दोनों हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे।
22 मई 2025: कपल मावलाखियात गांव में किराए के स्कूटर से पहुंचा।
23 मई 2025: राजा और सोनम लापता हो गए। उन्हें आखिरी बार नोंगरीयात में एक होमस्टे से निकलते देखा गया।
24 मई 2025: सोहरारिम गांव में उनका किराया पर लिया गया स्कूटर लावारिस हालत में मिला।
25 मई 2025: पुलिस ने स्कूटर की पहचान की और पुष्टि हुई कि यह राजा-सोनम ने किराए पर लिया था।
2 जून 2025: वेइसावडोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में राजा की सड़ी-गली लाश मिली। लाश पर धारदार हथियार के निशान थे।
7 जून 2025: पुलिस ने तीन आरोपी आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और राज सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार किया।
9 जून 2025: सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर मिलीं और उन्होंने सरेंडर कर दिया।
राजा के भाई का पहला रिएक्शन
राजा रघुवंशी की हत्या मामले में उनके भाई विपिन रघुवंशी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी खबर सामने आई है और सच कहूं तो हम सभी स्तब्ध हैं, क्योंकि हमने पहले कभी ऐसी खबर नहीं सुनी थी। मैंने इसे कभी देखा भी नहीं था। अब तक हम सोनम की तलाश कर रहे थे और अब सोनम मिल गई है। साजिशकर्ता के तौर पर सोनम का नाम सामने आ रहा है।
12 घंटे बाद बुझी पुट्ठा फैक्ट्री की आग
9 Jun, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के एच सेक्टर आदर्श नगर स्थित वरुण इंटरप्राइजेज पुट्ठा (पेपर के गत्ते) बनाने की फैक्ट्री में करीब 12 घंटे तक आग सुलगती रही। आज सुबह 7 बजे तक भी धुआं निकलता रहा। देर रात 50 से ज्यादा दमकलों और टैंकरों की मदद से भीषण आग पर काबू तो पा लिया गया था, लेकिन पुट्ठों की वजह से वह बार-बार सुलगती रही। फैक्ट्री में रखे कागज के रोल और प्लास्टिक की मौजूदगी के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने के लिए शहर के सभी फायर स्टेशनों से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। कुल 10 फायर फाइटर, 2 वाटर बाऊजर और 8 टैंकर ने करीब 5-5 बार पानी की रिफिलिंग कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। 50 से ज्यादा टैंकर और दमकलें आग बुझाने में लगे रहे।
बता दें कि फैक्ट्री में रविवार शाम 7 बजे आग लग गई थी। आग तेजी से फैलती की गई। इस वजह से पास की झुग्गी बस्ती को तत्काल खाली कराना पड़ा। झुग्गियों तक आग न पहुंचे, इसके लिए सबसे पहले दमकलकर्मियों ने वहीं मोर्चा संभाला। इसके बाद फैक्ट्री के अंदर की आग पर काबू पाने की कोशिश रात भर चलती रही। हालांकि, सुबह तक आग काबू में आ गई, लेकिन कुछ जगहों से वह बार-बार सुलग रही थी। इस कारण दमकलें मौके पर ही तैनात रही।
बंद फैक्ट्री का ताला तोड़ा
जानकारी के अनुसार, रविवार होने से फैक्ट्री बंद थी, इसलिए फायर फाइटर्स ने दरवाजा तोड़ा। तभी आग से जलकर टीन शेड से बनी छत नीचे गिर गई। इससे फायरमैन को अंदर घुसने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालात को देखते हुए मौके पर जेसीबी बुलाकर टीन शेड हटाया गया। आग से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। देर रात तक लोग झुग्गियों से बाहर सडक़ों पर डटे रहे। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड के साथ ही अशोका गार्डन थाने से पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।
‘संकल्प से सिद्धि तक’: जनता से सीधा संवाद करेगी बीजेपी
9 Jun, 2025 01:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी आज से देशभर में 'संकल्प से सिद्धि तक' नामक एक व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और कांग्रेस शासन की विफलताओं को उजागर करना है।
भारतीय जनता पार्टी आज से 'संकल्प से सिद्धि तक' नामक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के माध्यम से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता देशभर में जाकर केंद्र की मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही, कांग्रेस शासन के दौरान हुई विफलताओं की भी जानकारी घर-घर दी जाएगी। इस अभियान के दौरान भाजपा मोर्चा और प्रकोष्ठों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है ताकि सरकार की योजनाएं और नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। पार्टी स्तर पर रणनीति तय की गई है कि 10 और 11 जून को जिला स्तर पर प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें मीडिया के माध्यम से लोगों तक सरकार की उपलब्धियों का संदेश जाएगा।
इसके साथ ही प्रत्येक मंडल में 'भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया जाएगा। 15 से 20 जून के बीच अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत मंडल स्तर पर योग शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे लोगों में स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता बढ़े। भाजपा इस अभियान को वैचारिक दृष्टिकोण से भी मजबूती देना चाहती है। 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस और 6 जुलाई को उनकी जयंती का आयोजन कर पार्टी अपने वैचारिक स्तंभों को जन-जन तक ले जाएगी। वहीं, 25 जून को आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़े सेनानियों का सम्मान भी किया जाएगा। इस अभियान को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए पार्टी ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की जिम्मेदारी संभाग और जिला स्तर पर तय की है। भाजपा का लक्ष्य है कि जनता तक सरकार के कार्यों की सीधी जानकारी पहुंचे और 2024 लोकसभा चुनाव के बाद अब पार्टी 2029 की तैयारी के लिए फिर से जनविश्वास मजबूत करे।
बाइक सवारों पर कहर बनकर टूटा अज्ञात वाहन, मैहर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत
9 Jun, 2025 09:29 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर में भीषण सड़क हादसा हो गया. सरलानगर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए मैहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है. बताया जा रहा है कि हादसे में तीनों मृतकों के सिर में गहरी चोटें आईं हैं, ज्यादा ब्लीडिंग होने से तीनों की मौत हो गई.
धनवाही से मैहर जा रहे थे युवक
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार की रात 8.30 बजे की है. बाइक पर सवार होकर चार युवक धनवाही से मैहर की ओर जा रहे थे. तभी मैहर के कोतवाली क्षेत्र के सरला नगर रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.
हादसे में 3 युवकों की मौत
इस घटना में शैलेन्द्र कुशवाहा (25 वर्ष), अमित दहिया (24 वर्ष) और रजनीश कुशवाहा (25 वर्ष) की मौत हुई है. ये तीनों मैहर के ग्राम डांडी के निवासी थे. वहीं आनंद कुशवाहा (उम्र 20) निवासी धनवाही गंभीर रूप से घायल है. मृतक रजनीश कुशवाहा बाहर रहता था और कंस्ट्रक्शन का काम करता था. वह चार भाईयों में सबसे छोटा था, उसके पिता नहीं हैं. वहीं शैलेंद्र कुशवाहा दो भाईयों में सबसे छोटा है. वह मैहर में गेराज में काम करता था. उसके पिता घर में आटा की चक्की चलाते हैं. अमित दहिया भी शैलेंद्र के साथ गैरेज में काम करता था. ये भी दो भाई में छोटा था इसके पिता फैक्ट्री में मजदूरी करते है.रजनीश कुशवाहा अपनी मौसी के लड़के (घायल) आनंद कुशवाहा और अमित व शैलेंद्र को धनवाही से लेकर मैहर की ओर आ रहे थे. तभी हादसे का शिकार हो गए. मैहर सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि, ''अस्पताल में तीन लोगों के शव आए हैं. वहीं एक गंभीर घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है.''
डेढ़ महीने बाद लौटी भीषण गर्मी, जनजीवन प्रभावित
9 Jun, 2025 08:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश में लगातार डेढ़ महीने से चल रहे आंधी बारिश के बीच एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिन गर्मी और बढ़ेगी हालांकि इस बीच आज प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में आंधी-बारिश का भी अलर्ट है। जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत बाकी जिलों में गर्मी का असर रहेगा। 10 और 11 जून को ग्वालियर-चंबल संभाग में हीट वेव यानी, लू चलने का अनुमान है।
प्रदेश में दो दिन से बढ़ी गर्मी
पिछले 2 दिन से प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रविवार को जून में पहली बार पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। छतरपुर जिले का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 21 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। टीकमगढ़ में 43.7 डिग्री, खजुराहो-शिवपुरी में 43.6 डिग्री, शिवपुरी-सागर में 43 डिग्री, सतना में 42.7 डिग्री, दमोह में 42.5 डिग्री, रीवा में 42.4 डिग्री, शाजापुर में 42.2 डिग्री, सीधी में 42 डिग्री, उमरिया में 41.4 डिग्री, मलाजखंड में 41 डिग्री, मंडला में 40.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 40.4 डिग्री, सिवनी-रतलाम में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 43.4 डिग्री पहुंच गया। भोपाल में 41.6 डिग्री, उज्जैन में 41.2 डिग्री, जबलपुर में 42.2 डिग्री और इंदौर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ पड़ेगी तेज गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, अभी 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से कई जिलों में मौसम बदला हुआ है। सोमवार को अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा।
15 जून तक पहुंचेगा मध्य प्रदेश में मानसून
पिछले 11 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री लेट हो रही है। अगले 2 से 3 दिन तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना कम ही है। यानी, मानसून 15 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इस बार मई जून में आंधी-बारिश वाला मौसम रहा। प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो 8 जून को भी जारी रहा। यानी, लगातार 44 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में पानी गिर रहा है, या आंधी चल रही है। रविवार को भी कई जिलों में बारिश का दौर बना रहा।
प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम
9 जूनः अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट है।
10 जून: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चल सकती है। पन्ना, कटनी, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में बारिश हो सकती है।
11 जूनः ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है। वहीं, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, सिवनी, जबलपुर, कटनी, पन्ना, सतना, मैहर, उमरिया, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक और बारिश का असर रह सकता है।
12 जून: जबलपुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, दमोह, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्की बारिश होने की संभावना है।
पचमढ़ी में वीकेंड पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, सीजन में पहली बार हाउसफुल
9 Jun, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पचमढ़ी: सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में पिछले दो दिनों से देशी विदेशी पर्यटक जगह जगह कतारों में लगे नजर आ रहे हैं. इस सीजन में पहली बार रविवार को हिल स्टेशन की अधिकांश सुविधाओं की बुकिंग पर्यटकों के लिए फुल रही. जिससे सैलानियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा.हालात यह थी कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण कई होटलों के कमरे 2000 से 6000 पहुंच गए, वहीं पचमढ़ी भ्रमण का टैक्सी का किराया 3200 से ₹4000 तक पहुंच गया. खाना खाने से लेकर दूसरी सुविधाओं के लिए पर्यटकों को लंबी-लंबी लाइन में लगना पड़ा. होटल में कमरा और भ्रमण के लिए वाहन नहीं मिलने के कारण पर्यटकों को वापस भी लौटना पड़ा. हिल स्टेशन में गाइड एसोसिएशन के सदस्यों के अनुसार ईद और वीकेंड के कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ी है. वहीं 15 जून को ग्रीष्मकालीन छुट्टियां खत्म हो रही हैं. लोग पचमढ़ी भ्रमण के लिए आ रहे हैं. इस कारण एकदम से हिल स्टेशन पर्यटकों की भीड़ से पट गई. हालांकि वीकेंड और ईद की भीड़ सोमवार तक कम हो जाएगी. पचमढ़ी आने वाले कई पर्यटकों ने पहले से बुकिंग कर ली थी इस कारण उनको दिक्कत नहीं हुई.
भ्रमण के लिए 350 जिप्सी वाहन पहले से बुक
पचमढ़ी में अधिकांश पर्यटन स्थल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में आते हैं. यहां भ्रमण के लिए पर्यटकों को निर्धारित शुल्क चुकाकर वाहन और गाइड की सुविधा मिलती है. पचमढ़ी के बायसन लॉज से यह बुकिंग सुबह 9 से 11:30 बजे तक की जाती है. यहां सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन के रोस्टर में 350 जिप्सियां संचालित होती हैं. लेकिन 300 से अधिक जिप्सी की बुकिंग एक दिन पहले ही हो गई थी. शेष वाहनों की बुकिंग काउंटर खुलते ही हो गई. निर्धारित समय के बाद भी पर्यटक काउंटर के सामने लाइन लगाकर खड़े रहे. वाहन सुविधा भ्रमण के लिए नहीं मिलने से परेशान अधिकांश पर्यटकों को वापस लौटना पड़ा.
होटल में कमरे हुए महंगे
महाराष्ट्र से आए दीपक जामठे ने बताया कि उन्होंने पहले से बुकिंग नहीं की थी. पचमढ़ी शनिवार को आ गए थे. यहां एक होटल में महंगा कमरा लेकर पूरा परिवार रुका था. रविवार और सोमवार तक हमें रुकना था, लेकिन होटल के रुम्स का किराया 2000 से सीधे 5000 हो गया. इस कारण हमें रविवार को ही वापस लौटना पड़ रहा है. भोपाल के खालिद अहमद ने बताया कि ईद पर छुट्टी होने के कारण पचमढ़ी आए थे लेकिन यहां एमपी टूरिज्म की होटल पहले से बुक है. निजी होटल वाले मनमाना किराया ले रहे हैं. भ्रमण के लिए जिप्सी भी नहीं मिली. एक जिप्सी ड्राइवर से बात हुई तो उन्होंने निर्धारित 3200 की जगह 5000 किराया बता दिया. इस कारण अब हम बिना भ्रमण किया ही वापस लौट रहे हैं.
प्राकृतिक वातावरण ठंडा
मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन होने और आवागमन के साधन सुलभ होने के कारण यह पर्यटकों की पहली पसंद रहता है. पचमढ़ी प्राकृतिक सौंदर्य से भरा पड़ा है. इसी वजह से पचमढ़ी में देशी-विदेशी सैलानियों की तादाद सालभर अच्छी खासी रहती रही है. गर्मी के मौसम में पचमढ़ी का तापमान दूसरे स्थान की अपेक्षा 8 से 10 डिग्री तक कम रहता है. गर्मी से राहत पाने और पचमढ़ी के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं.
पचमढ़ी के प्रमुख दर्शनीय झरने
हिल स्टेशन पचमढ़ी में देखने के लिए कई सुरम्य स्थल मौजूद है. यहां के प्राकृतिक झरने पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं. जिसमें बीफॉल का झरना पर्यटकों की पहली पसंद होता है. 150 फीट ऊंचाई से गिरते झरने के नीचे नहाने और इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. इसके आलावा 30 फीट से गिरता अप्सरा विहार फॉल्स और सिल्वर फॉल्स महत्वपूर्ण है. सिल्वर फॉल्स या रजत प्रपात 350 फीट की ऊंचाई से गिरता है और जब इस पर सूरज की रोशनी पड़ती है तो यह चांदी की पट्टी की तरह दिखता है, इसलिए इसे सिल्वर फॉल्स कहा जाता है.
पांडवों द्वारा बनाई गई गुफा
पचमढ़ी समृद्ध इतिहास और प्रकृति की सौगात का खजाना है. यहां लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है पांडव गुफाएँ, जिनके बारे में माना जाता है कि इन्हें पांडवों ने बनवाया था. अपने वनवास के दौरान वे अपनी पत्नी द्रौपदी के साथ यहां आए थे.
भगवान महादेव की नगरी
पचमढ़ी का धार्मिक महत्व भी है. इसे भगवान महादेव की नगरी भी कहा जाता है. शिवरात्रि के समय लाखों श्रद्धालु पचमढ़ी में महादेव के दर्शन के लिए आते हैं. जटाशंकर, बड़ा महादेव, गुप्त महादेव, चौरागढ़ आदि मंदिर दर्शनीय हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सबके अपने महत्व हैं.
प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़
मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ पहुंचकर पर्यटक यहां सनसेट और सनराइज का आनंद लेते हैं. धूपगढ़ की समुद्र तल से ऊंचाई 1352 मीटर है. प्राकृतिक सुंदरता के अलावा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सफारी जैसी साहसिक गतिविधियों का आनंद पर्यटक ले सकते हैं. यात्रा में रोमांच जोड़ने के लिए पचमढ़ी के बीचों-बीच पैरामोटरिंग, एटीवी बाइक राइड, पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और बहुत कुछ पर्यटकों के लिए है. पुरानी वास्तुकला वाला क्राइस्ट चर्च, झील गार्डन और व्यू प्वाइंट भी है.
परेशान पर्यटकों की समस्या का समाधान किया
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पार्क संचालक संजीव शर्मा ने बताया "अवकाश के कारण एकदम से भीड़ बढ़ गई थी. इस सीजन में ऐसा पहली बार देखने को मिला है. अधिकांश पर्यटकों ने पहले से बुकिंग करा कर रखी थी, लेकिन वीकेंड और ईद की छुट्टी होने के कारण एकदम से कई पर्यटक पचमढ़ी आ गए. भ्रमण के लिए कुछ लोगों को वाहन नहीं मिल रहे थे, इससे वे परेशान थे. कर्मचारियों द्वारा उनकी समस्या का समाधान भी किया गया. कई पर्यटकों को वाहन उपलब्ध कराए गए."
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में होंगे शामिल
8 Jun, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहडोल जिले के ब्यौहारी में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव 80 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 55 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 250 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 52 विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे। यह सम्मेलन राज्य सरकार की जनजातीय समुदायों के समावेशी विकास और उत्थान के लिये प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोक निर्माण विभाग के 6 कार्य (₹31.45 करोड़), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 33 कार्य (₹22.64 करोड़), मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का 1 कार्य (₹10 करोड़), मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 10 कार्य (₹6 करोड़), लोक निर्माण विभाग (सेतु) का 1 कार्य (₹4.75 करोड़), जनजातीय कार्य विभाग का 1 कार्य (₹2.75 करोड़), लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के 3 (₹1.47 करोड़) कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के 15 कार्य (₹121.92 करोड़), मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के 5 कार्य (₹94.49 करोड़), ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 8 कार्य (₹9.17 करोड़), लोक निर्माण विभाग के 6 अन्य कार्य (₹7.69 करोड़), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 16 कार्य (₹7.06 करोड़), लोक निर्माण विभाग (सेतु) का 1 कार्य (₹3.29 करोड़) और मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड कॉर्पोरेशन का 1 कार्य (₹0.47 करोड़) का भूमि-पूजन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करेंगे। इनमें राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, उद्यानिकी तथा स्वास्थ्य विभाग प्रमुख रूप से शामिल हैं।
मृत्यु के बाद भी नहीं मिलती मुक्ति! गरुड़ पुराण में बताए गए भयावह दंड
खाने की ये आदतें लाती हैं दरिद्रता! शास्त्रों की चेतावनी
हाथ से कलावा हटाते ही न करें ये 1 काम, वरना बिगड़ सकता है भाग्य
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
