मध्य प्रदेश
IRS अफसर ने पन्ना टाइगर रिजर्व में बनाया स्टे होम, लगाई आरा मशीन, जांच के आदेश
18 Sep, 2025 11:18 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश कई मामलों में गजब है. आए दिन अलग-अलग तरह के मामलों को लेकर मध्य प्रदेश का नाम चर्चा में आ जाता है. आमतौर पर वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के मामले तो सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पन्ना टाइगर रिजर्व से सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि, टाइगर रिजर्व के सेंसेटिव जोन में होटल, रिसोर्ट और आरा मशीन तक बना दी गई. और यह बनाने वाला कोई और नहीं, बल्कि एक दिल्ली में पदस्थ इनकम टैक्स कमिश्नर बी श्रीनिवास कुमार हैं, जिनकी पत्नी हिमानी सरद सुप्रीम कोर्ट में केन्द्रीय लोक सूचना अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं. वन विभाग ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है.
ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब 3 सितंबर को वन बल प्रमुख और प्रधान मुख्य वन संरक्षक पन्ना टाइगर रिजर्व के भ्रमण के दौरान पहुंचे थे. केके क्षेत्रीय निदेशक नरेश कुमार यादव ने 3 सितंबर को क्षेत्रीय दौरा किया. इस दौरान टाइगर रिजर्व के इको सिस्टम जोन चंद्रनगर रेंज के कंपार्टमेंट नंबर 666, 668 खसरा नंबर 1341 में अवैध गतिविधियों का संचालन होता पाया गया. इस जमीन का कुल रकबा 42 हेक्टेयर का है. इसके पास अवैध रूप से होम स्टे का निर्माण भी किया गया. मौके पर एक आरा मशीन भी मिले, जिसे जब्त कर लिया गया.
मामले की जांच शुरू, गुरुवार तक देना है जवाब
उधर वन बल प्रमुख के आदेश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वन विभाग ने इसके लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है, इसमें पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर नरेश सिंह यादव, डिप्टी डायरेक्ट और असिस्टेंट डारेक्टर को शामिल किया गया है. जांच में सामने आया है कि जहां निर्माण कार्य चल रहा है, वह संरक्षित भूमि है और यह भूमि फॉरेस्ट में नोटिफाई है.
प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव शुभरंजन सेन ने बताया कि, ''वन भूमि पर होटल रिसोर्ट जैसा कुछ बन रहा है. वहां आरा मशीन भी मिली है. मामले की जांच चल रही है. वन भूमि का सीमांकन भी कराया जाएगा.'' उधर जांच टीम द्वारा इस मामले में पहले ही दंपत्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और परिसर में रखी आरा मशीन जब्त कर ली गई है. दंपत्ति को मामले में 18 सितंबर तक अपना जवाब देना है.
नर्स के खर्राटे और प्रसव पीड़ा से कराहती महिला, वॉशरूम में डिलेवरी, फर्श पर गिरे नवजात की मौत
18 Sep, 2025 08:14 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छिंदवाड़ा : जिले के चौरई का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र. देर रात प्रसव के तेज दर्द से चीखती महिला. महिला की सास गहरी नींद में सो रही नर्स को उठाने की जद्दोजहद करती रही. नर्स उठी तो लेकिन टालकर बोली धैर्य रखो, अभी बच्चा पैदा होने में समय है. ये कहकर नर्स फिर खर्राटे लेने लगी. वहीं, महिला का दर्द और बढ़ गया. सास फिर दौड़कर नर्स के पास पहुंची और जगाने की कोशिश की.
इसी दौरान दर्द से कराहती महिला अपनी सास के साथ टॉयलेट के लिए वॉशरूम में पहुंची. वॉशरूम में महिला की डिलेवरी हुई. नवजात फर्श पर गिरा और उसकी मौत हो गई. ये सीन बताता है कि मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कैसी व्यवस्था है.
नर्स ने चेकअप कर महिला को भर्ती किया
महिला की सास मालती बाई वनवारी ने बताया "सामुदायिक स्वास्थ केंद्र चौरई में गुरुवार रात लगभग 2 बजे 108 एम्बुलेंस से मंदरिया से सोना कहार को प्रसव पीड़ा के चलते लाया गया. एम्बुलेंस में महिला और उसके परिजन थे. आशा कार्यकर्ता परिजनों की सूचना के बाद भी मौके से नदारद थी. अस्पताल में डॉक्टर उपस्थित न होने से नर्स ने महिला की जांच की. नर्स ने बताया कि डिलीवरी में समय है. कल शाम तक डिलेवरी होगी. नर्स बच्चे की धड़कन और बीपी आदि सब सामान्य बताकर वार्ड में भर्ती कर सोने के लिए चली गई."
चौरई अस्पताल के वॉशरूम में डिलेवरी
भर्ती होने के थोड़ी देर बाद महिला को प्रसव का तेज दर्द होने लगा. महिला की सास 3 बार नर्स को नींद से उठाने और प्रसव पीड़ा की जानकारी देने गई. हर बार नर्स ने उसे बच्चा पैदा होने में वक्त है, कहकर लौटा दिया. महिला जब वॉशरूम पहुंची तो वहीं उसने बच्चे को जन्म दिया. फर्श पर नवजात के गिरने से मौत हो गई. इस प्रकार जिस घर में खुशियां आनी थीं, वहां अब मातम है.
अस्पताल ने गर्भ में नवजात की मौत बताई
घटना के बाद सुबह जब परिजनों को डॉक्टर द्वारा रिपोर्ट दी गई तो उसमें लिखा गया कि ‘मैकरेटेड स्टिलबर्थ’ अर्थात नवजात की मौत गर्भ में ही हो जाना. लेकिन गर्भवती महिला की सास ने बताया कि जब बच्चा गिरा था तो वॉशरूम में रोने की आवाज आई थी. अस्पताल ने मृत शिशु को परिजन को सुपुर्द करने से पहले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए. दस्तावेज में मेडिकल की भाषा में शिशु की मृत्यु का कारण ‘मैकरेटेड स्टिलबर्थ’ लिखा था. परिजनों ने बताया कि जिस रात यह घटना घटी उस दिन ट्रेनी डॉक्टर ने ड्यूटी ज्वाइन की थी ओर उनकी ड्यूटी का पहला दिन था. लेकिन नर्स ने डॉक्टर को जानकारी नहीं दी.
दिन में आला अफसरों ने किया निरीक्षण, रात में हादसा
खास बात ये है कि घटना से कुछ घंटे पहले दिन में संभागीय कमिश्नर धनंजय सिंह एवं जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, एसडीएम प्रभात मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया था. व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए. वहीं, रात होते ही लापरवाही के चलते घटना घट गई. चौरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो पर्याप्त स्टाफ है और न ही विशेषज्ञ डॉक्टर. आलम यह है कि सामान्य बीमारियों का इलाज भी यह ठीक से नहीं हो पा रहा है.
परिजनों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
पीड़ित परिजनों ने चौरई SDM प्रभात मिश्रा को ज्ञापन देकर घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और व्यवस्था सुधारने की मांग की. SDM प्रभात मिश्रा ने बताया "चौरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वॉशरूम में बच्चे के जन्म की घटना को लेकर परिजनों द्वारा ज्ञापन दिया गया है. मैंने जांच के लिए निर्देशित किया है. जांच में जो भी मामला आएगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी." वहीं अस्पताल के BMO अशोक सेन का कहना है "दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं. जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी."
शिवपुरी में मंडराया लंपी वायरस का खतरा, अलर्ट मोड पर पशु चिकित्सा विभाग
18 Sep, 2025 07:11 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवपुरी: लंपी वायरस ने एक बार फिर से शिवपुरी में दस्तक दे दी है. कई गांवों में पशुओं में लंपी रोग के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं. इसको देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया है. पशु चिकित्सक का कहना है कि इन पशुओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, वहीं एहतियात बरतते हुए प्रशासन ने शिवपुरी में 25 हजार वैक्सीन भेज दिए हैं.
पहले भी वायरस ने दी थी दस्तक
बता दें कि साल 2022 में शिवपुरी जिले के मवेशियों को लंपी वायरस ने चपेट में ले लिया था, जिससे सैकड़ों मवेशियों की मौत भी हो गई थी. यह वायरस एक संक्रामक बीमारी है. इसमें मवेशियों की त्वचा खासकर गर्दन, चेहरे और थूथन पर गांठें निकल आती हैं. पशु सुस्त रहने लगते हैं और खाना-पीना बंद कर देते हैं. उन्हें बुखार आने लगता है और दूध देने वाले पशुओं की दूध देने की क्षमता कम हो जाती है.
पशु पालक ये एहतियात बरतें
मवेशी में लंपी वायरस जैसे कोई भी लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर के यहां ले जाएं.
यह वायरस मक्खी, मच्छर, कीट पतंगों के माध्यम से दूसरे मवेशी में फैलता है. इसलिए पशुओं के आसपास इन्हें नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए.
जहां मवेशी रहते हैं, वहां नियमित सफाई और कीटनाशक का छिड़काव करें.
यदि कोई पशु लंपी वायरस से पीड़ित है, तो उसे स्वस्थ पशुओं से अलग कर देना चाहिए.
यदि किसी पशु की लंपी वायरस की चपेट में आने से मौत हो जाती है, तो उसके शरीर को चूना व नमक डालकर गहरे गड्ढे में दबा देना चाहिए.
हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. एलआर शर्मा ने बताया, "हमने प्रारंभिक तौर पर सभी विकास खंडों में डॉक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि प्रदेश स्तर से जो एडवाइजरी और निर्देश आए हैं, उनका पालन करने के निर्देश पशुपालकों को दिए जाएं. अभी लंपी बेकाबू वाली स्थिति में नहीं है. पशुपालकों को इस बारे में जागरूक करने के साथ मवेशियों को वैक्सीन लगाना होगा, जिससे कि समय रहते वायरस को काबू किया जा सके."
आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ के अधिवेशन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
17 Sep, 2025 06:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उनके निवास पर भेंट की।
प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश में नवीन आयुर्वेद कॉलेजों की स्थापना तथा आयुष पद्धतियों के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन किया एवं संघ के आगामी अधिवेशन हेतु आमंत्रण भी प्रदान किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा किए जा रहे रुग्ण परीक्षण, वेलनेस सेवाओं, ओपीडी व आईपीडी में निरंतर वृद्धि तथा आयुष विभाग को प्राप्त स्कॉच अवार्ड की सराहना की। उन्होंने संघ के अधिवेशन में सम्मिलित होने हेतु अपनी सहमति भी प्रदान की।
मुख्यमंत्री जी ने सचिव महोदय से चर्चा उपरांत अधिवेशन एवं वैज्ञानिक संगोष्ठी की नई तिथि शीघ्र निर्धारित करने का आश्वासन दिया।
संघ के प्रतिनिधि मंडल में डॉ. शशांक झा (प्रदेश अध्यक्ष), डॉ. अनिल वर्मा (महासचिव), डॉ. सैयद शाहिद अली (संयोजक), डॉ. प्रवीण रघुवंशी, डॉ. जितेंद्र जैन, डॉ. रश्मि त्रिपाठी एवं डॉ. श्रीराम चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेशभर के आयुष चिकित्सा अधिकारियों से आह्वान किया है कि वे संगठन को मजबूत बनाने और अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में सक्रिय सहयोग करें, ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ के अधिवेशन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
17 Sep, 2025 06:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उनके निवास पर भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश में नवीन आयुर्वेद कॉलेजों की स्थापना तथा आयुष पद्धतियों के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन किया एवं संघ के आगामी अधिवेशन हेतु आमंत्रण भी प्रदान किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा किए जा रहे रुग्ण परीक्षण, वेलनेस सेवाओं, ओपीडी व आईपीडी में निरंतर वृद्धि तथा आयुष विभाग को प्राप्त स्कॉच अवार्ड की सराहना की। उन्होंने संघ के अधिवेशन में सम्मिलित होने हेतु अपनी सहमति भी प्रदान की। मुख्यमंत्री जी ने सचिव महोदय से चर्चा उपरांत अधिवेशन एवं वैज्ञानिक संगोष्ठी की नई तिथि शीघ्र निर्धारित करने का आश्वासन दिया।
संघ के प्रतिनिधि मंडल में डॉ. शशांक झा (प्रदेश अध्यक्ष), डॉ. अनिल वर्मा (महासचिव), डॉ. सैयद शाहिद अली (संयोजक), डॉ. प्रवीण रघुवंशी, डॉ. जितेंद्र जैन, डॉ. रश्मि त्रिपाठी एवं डॉ. श्रीराम चतुर्वेदी उपस्थित रहे। संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेशभर के आयुष चिकित्सा अधिकारियों से आह्वान किया है कि वे संगठन को मजबूत बनाने और अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में सक्रिय सहयोग करें, ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज की लापरवाही उजागर, नवजात वार्ड में घुसा चूहा
17 Sep, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवपुरी: इंदौर के एमवाय अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में चूहे ने दो नवजात के हाथ कुतर दिए थे. इस घटना के बाद दोनों बच्चों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद प्रदेश में कई और अस्पतालों में चूहे होने की खबर सामने आई थी. अब शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट में एक चूहा चहलकदमी करते नजर आया.
शिवपुरी अस्पताल के बच्चा वार्ड में दिखा चूहा
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में चूहे दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है. हालांकि इस संबंध में जब शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर डी परमहंस से बात की गई तो उनका कहना था कि "यह बात मेरे संज्ञान में आई है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसके बाद मैंने एसएनसीयू का निरीक्षण किया है. लेकिन मुझे यहां कोई भी चूहा नजर नहीं आया."
इंदौर MY अस्पताल में चूहे ने कुतरे थे नवजातों के हाथ
गौरतलब है कि 1 सितंबर 2025 को इंदौर के NICU वार्ड में चूहे ने दो नवजातों के हाथ कुतर दिए थे. चूहे द्वारा बच्चों के पास होने का वीडियो सामने आया था. इस घटना के बाद 2 सितंबर को एक नवजात की मौत हो गई थी. जबकि 3 सितंबर को दूसरे नवजात ने भी दम तोड़ दिया था. हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने बच्चों के पहले से बीमार होने की बात कही थी. चूहे के काटने से मौत होने की बात से इंकार किया था.
MY प्रबंधन ने लिया था एक्शन, हाई कोर्ट ने पूछा सवाल
इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए नर्सिंग स्टाफ को निलंबित किया था. स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल अधीक्षक को नोटिस दिया था. इस घटना को गैर जिम्मेदाराना करार दिया था. साथ ही पेस्ट कंट्रोल वालों पर 1 लाख का जुर्माना लगाया था. हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया था. हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से पूछा था कि मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई और जिम्मेदारी पर क्या एक्शन लिया गया है.
जबलपुर और छतरपुर अस्पताल में भी दिखा चूहा
इसके बाद 16 सितंबर को जबलपुर नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में मानसिक रोग विभाग में भर्ती 2 मरीजों को चूहों ने कुतर दिया था. इस घटना को कॉलेज के डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने मामूली घटना बताया था. वहीं डॉक्टर और कर्मचारियों ने लापरवाही मानी थी. वहीं छतरपुर अस्पताल के प्रसूति वार्ड में एक अलमारी में चूहे ने बच्चे दिए थे.
विवादित वीडियो से प्रशासन में हलचल, SDM पर जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू
17 Sep, 2025 02:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुरैना: सबलगढ़ एसडीएम के खिलाफ एक महिला और पुरुष ने गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद मुरैना कलेक्टर ने एसडीएम अरविंद माहौर को उनके पद से तत्काल हटा दिया है। महिला ने आरोप लगाए थे कि एसडीएम गलत मंशा से परिवार के परेशान कर रहे हैं। उसकी बेटी को फोनकर अभद्र मैसेज करते हैं।
महिला ने एसडीएम पर लगाए आरोप
दरअसल, ग्वालियर के चंदन नगर में रहने वाली महिला सबलगढ़ में रहने वाले देवर को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। महिला ने सबलगढ़ एसडीएम अरविंद माहौर के खिलाफ शिकायती आवेदन देते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि सबलगढ़ एसडीएम द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके देवर को भी जब मन किया बुला लेते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते। जब बुला लेते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
भाभी और भतीजी के लिए अभद्र भाषा
इतना ही नहीं शिकायती आवेदन में यह भी लिखा है कि एसडीएम अभद्र भाषा का प्रयोग करते है। फरियादी के भैया, भाभी और भतीजी को अपशब्द कहे हैं। उस भाषा का जिक्र आवेदन में नहीं कर सकते हैं। साथ ही आवेदक ने एक वीडियो भी दिया था। वीडियो में एसडीम अरविंद माहौर अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। उसमें वह कह रहे हैं कि तेरी भाभी और भतीजी में ज्यादा गर्मी है।
मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हमें
शिकायतकर्ता ने कहा कि एसडीएम हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। कहीं से भी नंबर लेकर उनके परिवार एवं भतीजी को फोन कर उल्टी सीधी बातें करते हैं। एसडीएम के रवैए से तंग आकर बेटी ने एसडीएम को फटकार लगाई तो सबलगढ़ में उसके देवर को घर पर बुलाकर धमका दिया। यह पूरी घटना देवर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। लेकिन लोकलाज के डर से उसने शिकायत नहीं की।
रात में बेटी को करते हैं मैसेज
महिला ने पत्रकारों से कहा कि एसडीएम बेटी को रात में मैसेज करते हैं, पिछले एक साल से यही हालत है। कई बार नंबर बदल लिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि अगर जल्दी ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह अपने परिवार सहित आत्महत्या कर लेगा। जिसका संपूर्ण दायित्व प्रशासन का होगा।
कलेक्टर ने एसडीएम को हटाया
एसडीएम के खिलाफ शिकायती आवेदन मिलने के बाद मुरैना कलेक्टर ने एसडीएम अरविंद माहौर को सबलगढ़ से हटा दिया। साथ ही मुरैना कलेक्ट्रेट में डेप्युटी कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया। बताया जा रहा है कि अब सबलगढ़ में एसडीएम के पद पर मेघा तिवारी को पदस्थ किया जाएगा। वही एसडीएम का कार्यभार भी संभालेंगी।
गरीबी में जी रही महिला की चमकी किस्मत, एक साथ तीन हीरे मिलते ही बनी लखपति
17 Sep, 2025 01:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पन्ना: भगवान जब देते हैं तो छप्पर फाड़ के देते हैं। यह चरितार्थ पन्ना में एक बार फिर से हुआ है। गरीब आदिवासी महिला विनीता गौड़ की जिंदगी पल भर में बदल गई है। उसे एक साथ तीन हीरे मिले हैं। इन तीन में से एक हीरा बेशकीमती है, जिसकी कीमत लाखों में है। महिला पट्टे पर जमीन लेकर हीरा खनन का काम कर रही थी। उसे एक साथ तीन हीरे मिल गए हैं।
महिला को मिले तीन हीरे
दरअसल, पन्ना जिले के राजपुर बड़वारा की रहने वाली महिला विनीता गौड़ की किस्मत रातों रात चमक गई है। विनीता को खनन के दौरान तीन हीरे मिले हैं, जिनकी कीमत लाखों में है। हीरा मिलने के बाद एक झटके में वह लखपति बन गई है। विनीता ने पट्टा लेकर पन्ना जिले में हीरा खनन की शुरुआत की थी। अब तीन हीरे एक साथ मिले हैं तो खुशी का ठिकाना नहीं है। विनीता ने हीरा कार्यालय में हीरे को जमा करवा दिया है।
बेशकीमती हैं हीरे
वहीं, विनीता गौड़ को मिले हीरे बेशकीमती हैं। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि इन हीरों में एक हीरा 7 सेंट, दूसरा हीरा एक कैरेट 48 सेंट और तीसरा 20 सेंट का है। तीनों में से एक हीरा जेम्स क्वालिटी का है। यह बेहद हाई क्वालिटी का होता है। इसकी कीमत सबसे अधिक होती है। बाकी दो सामान्य हैं।
नीलामी के बाद दी जाएगी राशि
वहीं, नीलामी के बाद हीरों की कीमत पता चल पाएगी। ऐसे अनुमान है कि इसकी कीमत लाखों में होगी। नीलामी से जो राशि मिलेगी, उसमें से टैक्स काटकर बाकी की राशि विनीता गौड़ को दे दी जाएगी। हीरा मिलने के बाद विनीता के परिवार में खुशी की लहर है। इससे मिले पैसे से उनकी गरीबी दूर हो जाएगी। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पन्ना वो जगह है, जहां रातों रात लोगों की किस्मत बदल जाती है। विनीता गौड़ से पहले भी वहां कई महिलाओं की किस्मत चमकी है। हालांकि कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन हीरा नहीं मिला है।
PM मोदी की पहल से नदियों ने जोड़े मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान
17 Sep, 2025 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MY MODI STORY शेयर की। उन्होंने बताया कि कैसे पीएम मोदी की एक सलाह से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के आपसी संबंध और मजबूत हुए।
सीएम मोहन यादव ने एक वीडियो जारी कर कहा
"जब मेरी भेंट आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी से हुई, तब उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश नदियों का मायका है। इस आधार पर पड़ोसी राज्यों से संबंध सौहार्दपूर्ण होने चाहिए। इसी सोच से केन-बेतवा और पार्वती–कालीसिंध–चंबल परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ, जिसने लाखों लोगों का जीवन संवार दिया। प्रधानमंत्री जी की इस संवेदनशील दृष्टि को नमन करता हूं।"
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी की सोच से ही एक लाख करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना का शुभारंभ मध्य प्रदेश में हुआ। इस पहल ने नदी जोड़ने के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के बीच सहयोग की नई मिसाल कायम की।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से भाजपा देशभर में ‘सेवा पखवाड़ा’ मना रही है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान पार्टी नेता और कार्यकर्ता #MYMODISTORY के जरिए अपने व्यक्तिगत अनुभव और किस्से सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
परीक्षा देकर लौटी और मौत को गले लगाया, पांचवीं की छात्रा के कदम से स्कूल व परिवार में सन्नाटा
17 Sep, 2025 01:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पांचवी कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। हैरान करने वाली बात यह है कि वह फांसी पर झूली। 11 साल की बच्ची के फांसी पर झूलकर आत्हत्या करने वाला भोपाल का संभवत: यह पहला मामला है।
बच्ची की मौत पर मोहल्ले में मातम
यह मामला भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र का है। यहां पर मासूम बच्ची ने अपने ही घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। बच्ची की मौत के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। अशोका गार्डन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पांचवीं में पढ़ती थी बच्ची
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची पांचवीं कक्षा की छात्रा थी और उसकी उम्र 11 वर्ष थी। माता-पिता दोनों प्राइवेट जॉब करते हैं। उस समय ड्यूटी पर गए हुए थे। सोमवार दोपहर को वह तिमाही परीक्षा देकर घर लौटी थी। दोपहर के बाद बच्ची अपने भाई और दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। वह अचानक घर लौट आई और टीन शेड के नीचे लकड़ी की बल्ली से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली।
भाई ने देखा पहले
शाम को जब उसका बड़ा भाई घर पहुंचा तो बहन को फांसी पर झूलता देखकर स्तब्ध रह गया। देखते हुए उसने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग पहुंच गए और पुलिस को बुलाया गया। जब पुलिस जवान मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया।
कारणों का खुलासा नहीं
पुलिस के अनुसार खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बच्ची के आसपास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन के बयान दर्ज किए जाने बाकी हैं। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है, लेकिन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस हत्या या अन्य कारणों के पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
नियमितीकरण के वादे पूरे न होने पर गेस्ट टीचर्स व स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन, शिवराज-सिंधिया पर निशाना
17 Sep, 2025 01:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपालः मध्यप्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की माली हालत की आवाज राजधानी भोपाल में गूंजी। एक ओर स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन न मिलने का दुखड़ा सुनाया। वहीं, अतिथि शिक्षकों ने दिग्गज नेताओं पर छलने का आरोप लगाया।
दरअसल, प्रदेश भर के आए हजारों अतिथि शिक्षकों ने भोपाल के तुलसी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में जुटे। उन्होंने नियमितीकरण, अवकाश सहित अलग-अलग मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अतिथि शिक्षकों ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एक बार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले कि अतिथि शिक्षकों के लिए सड़कों पर उतरेंगे। लेकिन अब वे राजगद्दी पर बैठ गए हैं। अतिथि शिक्षकों ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भी ठगने के आरोप लगाए। आपको बता दें कि उक्त दोनों नेता वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं।
अतिथि शिक्षकों की रेगुलर करने की मांग
अतिथि शिक्षकों का कहना है कि जिस प्रकार पूर्व में 'गुरुजी' शिक्षकों को नियमित किया गया था। उसी तर्ज पर अतिथि शिक्षकों के लिए भी एक स्पष्ट नीति बनाकर उन्हें स्थायीत्व प्रदान किया जाए। एक महिला अतिथि शिक्षकों ने कहा है कि सरकार लाड़ली बहनों को फ्री में करोड़ों रुपए बांट रही है। लेकिन हम अतिथि शिक्षक मेहनत करते हैं और मेहनत के बदले सुविधा मांग रहे हैं तो नहीं दी जा रही है।
स्वास्थ्य कर्मी भी आंदोलनरत
मध्यप्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने 5 नंबर बस स्टॉप स्थित पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने खून से प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखा। लेटर में उन्होंने मांग की है कि प्रदेश सरकार ने अब तक आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए कोई ठोस नीति तय नहीं की है। इससे यह वर्ग शोषण का शिकार हो रहा है। आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मियों को न तो समय पर वेतन मिल रहा है। साथ ही श्रम विभाग द्वारा तय न्यूनतम वेतन दरों के अनुसार भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। श्योपुर जिले में 11 माह से वेतन अटका है। वहीं, अन्य कई जिलों में भी हालात गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी 10 से 12 घंटे तक सेवाएं देते हैं। कोविड काल से लेकर आज तक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हुए हैं। लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रही है।
भोपाल में ED ने रंजीत ऑटोमोबाइल्स की ₹27.30 करोड़ की संपत्ति कुर्क की
17 Sep, 2025 12:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़े फ्रॉड केस में बड़ी कार्रवाई की है। ED भोपाल इकाई ने रंजीत ऑटोमोबाइल्स की 27.30 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई 16 सितंबर को की गई।
मिसरोद की प्रॉपर्टी कुर्क
ED ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति भोपाल के मिसरोद इलाके में नेशनल हाईवे नंबर 12 पर स्थित है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई। मामला बैंक ऑफ बड़ौदा से 34.36 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट में धोखाधड़ी से जुड़ा है।
क्या है बैंक फ्रॉड केस?
ED के अनुसार, भोपाल स्थित रंजीत ऑटोमोबाइल्स ने बैंक ऑफ बड़ौदा से 34.36 करोड़ रुपये की क्रेडिट लिमिट ली थी। लेकिन कंपनी ने इस धनराशि को व्यापार में लगाने के बजाय अन्य कार्यों में खर्च कर दिया। शिकायत मिलने के बाद ED ने जांच शुरू की और यह बड़ी कार्रवाई की।
DRI की समानांतर कार्रवाई
इसी दिन 16 सितंबर को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भी कार्रवाई की। DRI ने भोपाल के लालघाटी इलाके से जगदीश नामक एक युवक को हिरासत में लिया है। उस पर मादक पदार्थों की तस्करी और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन में शामिल होने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, उसके बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन और तस्करों से संपर्क की जानकारी सामने आई है। हालांकि, DRI ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
तान्या मित्तल के भाई की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने लगाया धमकाने का आरोप
17 Sep, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर: रियलिटी शो बॉग बॉस में इन दिनों ग्वालियर की तान्या मित्तल काफ़ी चर्चा में हैं. इधर उनके भाई भी सुर्खियों में छाए हुए हैं. तान्या के भाई अमितेश मित्तल के खिलाफ ग्वालियर के ही एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
तान्या मित्तल के भाई के खिलाफ की शिकायत
असल में टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के लेटेस्ट सीजन में हिस्सा ले रही तान्या मित्तल ग्वालियर की रहने वाली हैं. उनकी लक्ज़री लाइफ स्टाइल की बातें बिग बॉस हाउस में सभी का ध्यान खींच रही हैं. इस बीच उनके भाई अमितेश मित्तल एक विवाद में घिर गए हैं. ग्वालियर के ही सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर विश्वम पंजवानी ने अमितेश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि अमितेश ने उनके घर आकर उन्हें धमकाया है.
सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो
विश्वम पंजवानी ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें उसका कहना है कि वह सोशल मीडिया के लिए कॉमेडी रील्स बनाता है. उसने तानिया मित्तल को लेकर भी कुछ वीडियो बनाए हैं, जिसको लेकर तान्या के भाई अमितेश ने उसे फोन पर धमकाया और उसके घर भी आ गया. विश्वम इस वीडियो में ग्वालियर पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए कह रहा है कि अगर उसके साथ कुछ भी गलत होता है तो इसके जिम्मेदार तान्या और अमितेश मित्तल होंगे.
पुलिस कंप्लेंट में बताया जान का खतरा
इस वीडियो के बाद विश्वम पंजवानी ने ग्वालियर पुलिस को एक शिकायती आवेदन भी दिया है. जिसमें उसने लिखा है कि 14 सितंबर 2025 को तानिया के भाई अमितेश ने उसे फोन मैसेज कर परेशान किया. इसके बाद वह सुबह से ही फ़रियादी को फ़ोन और मैसेज कर उसकी फ़ैक्ट्री का दौरा कराने का दबाव बना रहा था. आरोप है कि मना करने पर अमितेश अपने साथियों को लेकर उसके क्षेत्र में पहुंच गया और उसे धमकाया और गालियां भी दीं. उसने कई नेताओं का नाम लिया और साथ ही जान से मारने की धमकी दी.
सिंधिया पैलेस को दिखाया तान्या मित्तल का घर, महारानी ने किए कमेंट
अमितेश मित्तल का कहना है कि पंजवानी के वीडियो मैक्स इंडिया पैलेस को देखकर ख़ुद ग्वालियर राजघराने की महारानी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कि पत्नी प्रियदर्शनी राजे ने भी उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट किया है कि उसने सिंधिया पैलेस को किसकी इजाज़त से अपने वीडियो में ग़लत तरीक़े से दिखाया.
मैंने भाई की तरह समझाया, वह रिश्तेदारों को भी कर रहा था परेशान
अमितेश का कहना है "रहा सवाल उसे धमकाने का तो यह पूरी तरह ग़लत है. मैंने उसे फ़ोन किया था लेकिन एक भाई की तरह सिर्फ़ इतना समझाया था वीडियो बनाओ लेकिन कुछ ग़लत मत दिखाओ जिससे हमारी रेपुटेशन खराब हो. उसे 20 दिन पहले भी समझाया था क्योंकि वह हमारे कुछ रिलेटिव्स के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था. उनकी गाड़ियों और घर के वीडियो बना रहा था. जब उन लोगों ने आपत्ति की तो मैंने उसे समझाने की कोशिश की थी. वह नहीं माना तो उसके घर गए थे कि शायद घर वालों से बात करने पर इस बात को समझे"
विश्वम पंजवानी ने यह कहकर बात ख़त्म कर दी थी कि वह समझ गया है, उसे ऐसा नहीं करना था. लेकिन बाद में उसने इस तरह की शिकायत क्यों की, इस बात से इतना ही लगता है कि वह सिर्फ़ फेमस होने के लिए ऐसा कर रहा है. जब 10 हजार लोग तान्या को लेकर वीडियो बना रहे हैं तो एक और से हमें क्या ही फर्क पड़ेगा. मैं चाहता तो सीधे पुलिस में शिकायत कर सकता था लेकिन जबरन की बात खींचना ठीक नहीं."
पुलिस कह रही जाँच की बात
वहीं इस पूरे मामले को लेकर ग्वालियर डीएसपी किरण अहिरवार का कहना है कि उनके पास एक शिकायती आवेदन आया है जो रियलिटी शो में पार्टिसिपेट कर रही सानिया मित्तल के भाई अमितेश मित्तल के खिलाफ है. फरियादी की शिकायत पर मामला जाँच में लिया गया है. आगे जो अभी वैधानिक कार्यवाही होगी की जाएगी.
मध्य प्रदेश की धरती उगलेगी सोना, 1.33 लाख टन गोल्ड का भंडार मिला, सिंगरौली बनेगा हब
17 Sep, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश की धरती जल्द ही सोना उगलने जा रही है. यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मध्य प्रदेश में सोने का एक बड़े भंडार का अनुमान लगाया गया है. मध्य प्रदेश के मिनरल के मामले में सबसे समृद्ध जिला सिंगरौली जल्द ही गोल्ड के भंडार के मामले में विश्व भर में प्रतिष्ठित हो रहा है. प्रदेश में पहली बार सिंगरौली स्थित चकरिया गोल्ड ब्लाॅक के स्वर्ण खनन पट्टे का निष्पादन कर दिया गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा है कि, ''मध्य प्रदेश के खनन क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है और प्रदेश मिनरल प्रदेश ऑफ इंडिया बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.''
1.33 लाख टन स्वर्ण भंडार का अनुमान
सोने के भंडार के खनन के लिए नीलामी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है. चकरिया गोल्ड ब्लाॅक का ई-नीलामी के जरिए प्रक्रिया को पूरा किया जा चुका है. चकरिया गोल्ड ब्लाॅक 23.57 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है. इस ब्लॅक में थोड़ा बहुत नहीं, बल्कि 1 लाख 33 हजार 785 टन सोने के भंडार का अनुमान लगाया गया है. अनुमान है कि इसके खनन से 1 लाख 76 हजार 600 ग्राम सोने की रिकवरी हो सकती है. सोने के खनन के लिए खनिज विभाग ने सभी जरूरी वैधानिक अनुमतियां भी प्राप्त कर ली हैं.
4 दूसरे गोल्ड ब्लाॅक की हो चुकी नीलामी
मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा कि, ''प्रदेश में सोने और दूसरे खनिज के मामले में जबरदस्त संभावनाएं मौजूद हैं. इसको लेकर लगातार खोज की जा रही है. इसी का ही नतीजा है कि कटनी और सिंगरौली में खनिजों को लेकर सकरात्मक संकेत मिले हैं. प्रदेश में अभी तक 4 दूसरे गोल्ड ब्लाॅक की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं. इनमें गुहर पहाड़, इमलिया, ईस्टर्न एक्सटेंशन आफ सोनकुरवा और अम्लीय वाह हैं. प्रदेश के प्रयासों और केन्द्र के सहयोग से मध्य प्रदेश खनिज के क्षेत्र में तेजी से उभरा है और देश-विदेश के निवेशकों का ध्यान मध्य प्रदेश ने खींचा है.''
मुख्यमंत्री बोले- प्रदेश में स्वर्ण खनिज में जबरदस्त संभावना
मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने स्वर्ण खनन की दिशा में एक कदम आगे बढ़ने को लेकर कहा कि, ''प्रदेश में सोने और दूसरे खनिज के मामले में जबरदस्त संभावनाएं मौजूद हैं. इससे मध्य प्रदेश के आर्थिक विकास में नए पंख लगेंगे. खनिज साधन के अलावा मध्य प्रदेश कई दूसरे औद्योगिक क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रहा है. खास तौर से रिफाइनिंग, लाॅजिस्टिक सहित दूसरे उद्योगों में निवेश आए और प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों को और मजबूरी मिलेगी.''
धर्म विशेष के लोग नवरात्रि गरबा में न जाएं, सांसद ने दी खुली चेतावनी
17 Sep, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों नवरात्रि को लेकर भोपाल सांसद ने चेतावनी जारी कर दी है. भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने दो टूक कहा है कि धर्म विशेष के लोग नवरात्रि गरबा में न जाएं, अगर गए तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें. गौरतलब है कि 22 सितंबर से नवरात्रि है और नवरात्रि पर दुर्गा पूजा के लिए जगह-जगह दुर्गा पंडाल लगाए जाते हैं, साथ ही गरबा नृत्य का आयोजन किया जाता है. ऐसे में गरबा महोत्सव को लेकर भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने चेतावनी भी जारी कर दी है.
गरबा में गैर हिंदू न आएं
भोपाल जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में सांसद आलोक शर्मा ने कहा, '' जो जिस संप्रदाय का है, वह अपने संप्रदाय का त्योहार मनाए. अब लव जिहादी कलावा बांधकर और टीका लगाकर गरबा के आयोजन में न जाएं. कोई एक व्यक्ति लव जिहाद करता है, तो उसका पूरा परिवार उसका परिणाम भुगतता है.'' भोपाल सांसद ने कहा कि गरबा महोत्सव में सिर्फ हिंदुओं को भी प्रवेश करना चाहिए.
संत समाज भी उठा चुका प्रतिबंध की मांग
हालांकि, इसके पहले संत समाज भी गरबा आयोजन में दूसरे धर्मों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग उठा चुका है. हाल ही में महामंडेश्वर अनिलानंद महाराज ने कहा, '' गरबा आयोजन में दूसरे धर्मों के आने पर एंट्री बंद की जाए.'' साथ ही संत समाज ने गरबा आयोजन में साधु संतों को भी दूर रहने की हिदायत दी थी और कहा था कि ऐसे आयोजन में शालीनता रखी जाए.
संत समाज ने आयोजकों से अपील की थी कि आयोजन में किसी भी कीमत पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि कोई शिकायत या इस तरह का कोई वीडियो सामने आया तो मौके पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा.
नवरात्रि के लिए मौलवी भी कर चुके हैं अपील
हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब गरबा नृत्य में दूसरे धर्म के प्रवेश को लेकर इस तरह की आपत्ति जताई गई हो. पिछले कुछ सालों से गरबा आयोजन के पूर्व से गैर हिंदुओं के गरबा आयोजन में शामिल होने की बात उठती आई है. साल 2024 में शहर के स्थानीय मौलवी सैयद अहमद अली ने गरबा जैसे आयोजनों में मुस्लिमों के भाग लेने को इस्लामी तालीम के खिलाफ बताया था और मुस्लिम समुदाय के लोगों को ऐसे त्योहारों से दूर रहने की अपील की थी। इसे लेकर उन्होंने लिखित अपील भी जारी की थी.
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
