मध्य प्रदेश
सेवा पखवाड़ा: जबलपुर अस्पताल में सीएम ने किया श्रमदान
19 Sep, 2025 07:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रानी दुर्गावती चिकित्सालय, जबलपुर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों और शासकीय कर्मचारियों से स्वच्छता के लिए श्रमदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सामाजिक संगठनों से भी सहयोग करने की अपील की और संभागीय कमिश्नर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सफाई अभियान का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
सीएम मोहन यादव ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, 'सेवा पखवाड़ा' के तहत अस्पतालों की सफाई पर जोर
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर अस्पताल में चलाया स्वच्छता अभियान
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता अभियान के तहत गुरूवार को रानी दुर्गावती चिकित्सालय जबलपुर में साफ-सफाई के लिए झाडू लगाकर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिकित्सालय के स्टाफ एवं शासकीय कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे कार्यालयीन समय के पूर्व रोस्टरवार स्वच्छता के लिए श्रमदान करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों से अपील की कि वे सेवा पर्व के दौरान स्वच्छता के लिये श्रमदान करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संभागीय कमिश्नर एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सफाई अभियान का नियमित निरीक्षण और निगरानी करने के निर्देश दिये। साथ ही मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण से भी अनुरोध किया कि वे साफ-सफाई अभियान का निरीक्षण कर आमजन और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी श्रमदान के लिये प्रोत्साहित करें।
'मंडला बालाघाट केधीरेंद्र शास्त्री ने जताई चिंता: ‘मंडला, बालाघाट के बाद छतरपुर में बढ़े धर्मांतरण के मामले’ बाद छतरपुर में हो रहा सबसे ज्यादा धर्मांतरण': धीरेंद्र शास्त्री का बयान
19 Sep, 2025 07:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी कथा और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. देश और प्रदेश के अलावा वह विदेशों में भी जाकर कथा करते हैं और सनातन धर्म की बात करते हैं. वहीं एक बार फिर धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण को लेकर बयान दिया है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मैं किसी धर्म और मजहब का विरोधी नहीं हूं. मुझे अपने धर्म की चिंता है, जिसमें कई लोग धर्मांतरण का शिकार हो रहे हैं.
धीरेंद्र शास्त्री बोले- मैं किसी मजहब का विरोधी नहीं
पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने छतरपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान धर्मांतरण के मुद्दे पर नाराजगी जताई. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि "मध्य प्रदेश में बालाघाट और मंडला के बाद छतरपुर धर्मांतरण के मामलों में तीसरे स्थान पर है. यहां लोगों को बहला-फुसलाकर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया जाता है. बागेश्वर बाबा ने कहा कि हम किसी के विरोधी नहीं हैं. हम किसी मजहब के विरोधी नहीं है, न मुसलमानों न ईसाई से कोई बुराई है. हम तो अपनी संभालने में लगे हैं.
कोलकाता में कथा करेंगे बागेश्वर बाबा
बागेश्वर बाबा ने कहा हमें दूसरों की खेती से क्या लेना देना, जब अपनी खुद की खेती उजड़ रही हो. हमारे कई हिंदू भाईयों का धर्मांतरण हो रहा है. इस दौरान उन्होंने बताया कि मैं पश्चिम बंगाल गया था. जहां मैंने काली माता के दर्शन किए और मां से कहा मैं बंगाल आता रहूंगा, मुझे आशीर्वाद दीजिए. मां ने मेरी पुकार सुनी और उसी दिन फैसला हुआ, हम कोलकाता में कथा करेंगे."
बाबा ने छतरपुर वासियों से साथ देने की अपील की. उन्होंने कहा कि कहते हैं दुनिया जीत लो, लेकिन घर न जीत पाओ तो जीते हुए नहीं कहलाते. इसलिए छतरपुर वासियों आप मेरे साथ रहना. अगर मैंने घर जीत लिया और दुनिया न भी जीत पाऊं तो भी कोई हरा नहीं सकता.
दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे बागेश्वर बाबा
खबर है कि धीरेंद्र शास्त्री दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे. यह पदयात्रा 7 से 16 नवंबर तक चलेगी. इस यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री भारत को एक सूत्र में बांधने, जात-पात खत्म करने और लोगों को जोड़ने की अपील करेंगे. बागेश्वर बाबा इस पदयात्रा में देशभर के कई साधु-संतों को भी आमंत्रित करेंगे.
राज्यस्तरीय संयुक्त पुलिस परामर्शदात्री समिति एवं पुलिस कल्याण समिति की वार्षिक बैठक संपन्न
19 Sep, 2025 06:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा के निर्देश पर “पुलिस कर्मियों के हित में 6 वर्ष बाद हुई राज्यस्तरीय संयुक्त समिति की बैठक
कल्याणकारी मुद्दों पर लिया गया निर्णय
भोपाल। राज्यस्तरीय संयुक्त पुलिस परामर्शदात्री समिति एवं पुलिस कल्याण समिति की वार्षिक बैठक पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रविन्द्र भवन सभागर भोपाल में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, समिति के सदस्य तथा विभिन्न इकाइयों एवं निकायों से जुड़े प्रतिनिधिगण सम्मिलित रहे।
बैठक में पुलिस बल के कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, लंबित रिक्तियों की पूर्ति, कार्यक्षमता में वृद्धि तथा जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में डीजीपी श्री मकवाणा ने पुलिस कर्मचारियों के लिए किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों और विशेष प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के मनोबल को सशक्त बनाने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नगद पुरस्कृत किया जा रहा है और प्रशंसा पत्र भी जारी किए जा रहे हैं। साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अनुकंपा नियुक्ति में तेजी लाई गई हैं।
पुलिसकर्मियों के 6 बच्चों के UPSC सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होना प्रशंसनीय है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए।
डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने कहा कि प्रदेश में 7,500 आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। साथ ही 500 सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार एवं 500 कार्यालयीन स्टॉफ की भर्ती भी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। नक्सल अभियानों में उत्कृष्ट कार्यवाही पर 64 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। पुलिस भर्ती बोर्ड का प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। लंबे समय से एक ही थानों पर पदस्थ कर्मचारियों के स्थानांतरण से पारदर्शिता और जनता का विश्वास बढ़ा है।
प्रदेश की विभिन्न पुलिस इकाइयों/निकायों के पास उपलब्ध शासकीय भूमि का उचित सीमांकन व संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे कोई अतिक्रमण न हो और वह भूमियाँ आवास तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए सुरक्षित रखी जा सकें।
पुलिस बल के लिए नए पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे कार्यभार में राहत और दक्षता बढ़ेगी। नए आपराधिक कानूनों में प्रदेश द्वारा अच्छी कार्यवाही की गई है।
“सेफ क्लिक” और “नशे से दूरी है” अभियानों के माध्यम से व्यापक स्तर पर जागरूकता चलायी गई है। e-HMRS सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे शासकीय सेवकों की सेवा पुस्तिकाएं डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेंगी। पुलिस मुख्यालय में e-office प्रारंभ किया जा चुका है।
कल्याणकारी गतिविधियों और प्रस्तावों पर हुई चर्चा
पुलिस परामर्शदात्री समिति में प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सदस्य हैं। पुलिस कल्याण की गतिविधियों के संचालन हेतु सभी का आर्थिक योगदान होता है। बैठक में विशेष पुलिस महानिदेशक श्री अनिल कुमार ने कल्याण शाखा की विभिन्न मदों की बैलेंस शीट प्रस्तुत की और कल्याण संबंधी कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसमें परोपकार निधि से मृत्यु उपरांत दी जाने वाली राशि को 01 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया गया है। इसके लिए समस्त रैंक से वर्ष भर में 1200 रूपए (100 रूपए प्रतिमाह) अतिरिक्त प्राप्त किया जाएगा। इस योजना से लिखित अनुरोध में पुलिसकर्मी विकल्प देकर प्रथक हो सकता है। शिक्षा निधि से दी जाने वाली सहायता राशि को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है।
बैठक में पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़ी अन्य गतिविधियों जैसे पेट्रोल पंप, साख समिति, पीएचपीएस (PHPS) पर भी विमर्श हुआ। साथ ही बंदियों की खुराक, छोटे जेल वाहनों की आवश्यकता, थानों एवं पुलिस लाइनों में आवासीय सुविधाओं और बैरक संबंधी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया गया।
प्रदेश के सभी जिलों की विभिन्न इकाइयों एवं निकायों से आए आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक के 111 अधिकारी/कर्मचारी एवं 50 वरिष्ठ अधिकारी बैठक में सम्मिलित थे। इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक एसटीएफ श्री पंकज श्रीवास्तव, विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशासन श्री आदर्श कटियार व विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्री अनिल कुमार मंचासीन थे। साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सर्वश्री ए.साईं मनोहर, चंचल शेखर, जयदीप प्रसाद, राजाबाबू सिंह, आशुतोष राय, योगेश चौधरी, पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारि मिश्र भी मौजूद थे।
भोपाल मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता रैली आयोजित
19 Sep, 2025 06:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
डीआरएम ने कार्यालय प्रागंण से स्वच्छता रैली को दिखाई हरी झंडी
भोपाल। मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत भोपाल मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों, रेल यार्डों, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, रेलवे कॉलोनियों, रेल चिकित्सालयों तथा यात्री गाड़ियों में विविध स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में दिनांक 19 सितम्बर को एक विशेष स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली "साइक्लोथॉन एवं वॉकथॉन" के रूप में आयोजित की गई। मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी द्वारा इस स्वच्छता रैली को डीआरएम कार्यालय प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
साइक्लोथॉन एवं वॉकथॉन के रूप में आयोजित यह रैली रेलवे आवास कॉलोनी, हबीबगंज की विभिन्न स्थानों से होते हुए सामुदायिक भवन हबीबगंज पर समाप्त हुई। साथ ही इलेक्ट्रिक शेड इटारसी में साईकिल रैली का भी आयोजन किया गया।
सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इस स्वच्छता रैली का उद्देश्य रेलकर्मियों एवं आमजनमानस को रेल परिसर व स्टेशनों पर स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के चौथे दिन 20 सितम्बर को रेलवे स्कूलों में खेलकूद गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
इस स्वच्छता रैली के अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (A&I), अपर मंडल रेल प्रबंधक (O&S), वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, अन्य अधिकारी, रेल कर्मचारीगण, आरपीएफ के सदस्य एवं भोपाल रेलवे स्काउट दल उपस्थित रहे।
MP पुलिस भर्ती 2025: टैटू कर सकता है सिलेक्शन में दिक्कत, नियम हुए सख्त
19 Sep, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश में 2022 में पटवारी भर्ती परीक्षा और 2023 में हुई पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर बड़े सवाल उठे थे. एक बार फिर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 8589 पदों पर पुलिस भर्ती कराई जा रही है. पिछली परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी से बड़ा सबक लेते हुए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल इस बार खास सर्तकता बरत रहा है. गड़बडी रोकने के लिए अभ्यार्थियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से गुजरना होगा.
मुन्नाभाईयों पर नकेल कसने के लिए इस बार सिर्फ आधार वेरिफिकेशन और थंप इंप्रेशन से काम नहीं चलेगा, बल्कि एआई तकनीक से अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान भी किया जाएगा. उधर फिजिकल के लिए भी पुलिस मुख्यालय नियम तैयार कर रहा है. इस बार शरीर पर टैटू बनवाने वालों को भर्ती प्रक्रिया से अलग किया जा सकता है.
अब सिर्फ फिंगर प्रिंट से नहीं चलेगा काम
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सिर्फ आधार कार्ड और फिंगर प्रिंट मिलान से ही काम नहीं चलेगा. इसके अलावा कई सुरक्षा फीचर्स का उपाए इस बार किया जाएगा. मध्य प्रदेश में 2023 में पुलिस भर्ती परीक्षा से सबक लेकर यह किया गया है. 2023 में पुलिस भर्ती परीक्षा में मुन्नाभाई फिल्म की तर्ज पर भर्ती में फर्जीवाड़ा किया गया था. अभ्यर्थियों ने अपने स्थान पर मुन्नाभाईयों को परीक्षा में बैठाकर एग्जाम पास किया था.
इस परीक्षा में शामिल होने वाले एग्जाम सेंटर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के थंब इंप्रेशन का मिलान किया गया था, लेकिन कई अभ्यर्थियों ने सांठगांठ कर आधार कार्ड में फिंगर प्रिंट ही अपडेट करा लिए और अपने स्थान पर मुन्नाभाई को परीक्षा केन्द्र में पहुंचा दिया. हालांकि जब ज्वाइनिंग का मौका आया तो फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया. 2022 में हुई पटवारी परीक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हुए थे. इसमें मेरिटी लिस्ट के 10 में से 7 टॉपर एक ही सेंटर से परीक्षा देने वाले थे.
दो परीक्षाओं के बाद यह लिया निर्णय
मध्य प्रदेश में अब हो रही 8589 पदों पर भर्ती को लेकर एमपी कर्मचारी चयन मंडल ने 3 बड़े बदलाव किए हैं, ताकि मुन्नाभाईयों को परीक्षा में बैठने से रोका जा सके.
पुलिस भर्ती परीक्षा में इस बार सिर्फ आधार कार्ड, फिंगर प्रिंट मिलान से काम नहीं चलेगा. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों का आधार कार्ड में लगाए गए फोटो से अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान किया जाएगा. इसके लिए सभी सेंटर पर फेस रिकग्नीशन कैमरे लगाए जाएंगे.
परीक्षा सेंटर पर पहुंचने वाले सभी अभ्यर्थियों के फिंगर प्रिंट का मिलान तो होगा ही, साथ ही अभ्यर्थियों की आंखों की पुतली के पैटर्न का भी मिलान करेगा, ताकि यदि कोई फिंगर प्रिंट चैंज भी करा ले, तो आंखों की पुतली से उसे पकड़ा जा सके.
इस बार परीक्षा सेंटर बनाने में भी विशेष सर्तकता बरती जा रही है. इस बार 11 प्रमुख शहरों में ही परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे. भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में ही ऑनलाइन परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे. पूर्व में विवादित हो चुके शहरों में परीक्षा केन्द्र नहीं बनाए गए हैं. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के संचालक साकेत मालवीय कहते हैं कि "परीक्षा पारदर्शी तरीके से हो, इसके लिए इस बार आंखों की पुतली की स्कैनिंग और एआई के उपयोग जैसे कई कदम उठाए जा रहे हैं."
टैटू बनवाने से बचें अभ्यर्थी
उधर पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट से भी गुजरना होगा. इसमें अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट भी होगा. इसमें ऐसे उम्मीदवारों को परेशानी आ सकती है, जिनके शरीर पर किसी तरह के फैशनेबल टैटू बने होंगे. आमतौर पर नवरात्री में गरबा जैसे आयोजन में हिस्सा लेने के पहले युवा शरीर पर आकर्षक टैटू बनवा लेते हैं. पुलिस भर्ती में सिलेक्शन में ऐसे टैटू परेशानी बन सकते हैं.
एडीजी चयन एवं भर्ती शाहिद अबसार कहते हैं कि "सेना में आमतौर पर नियम होता है कि शरीर पर किसी तरह का टैटू आदि नहीं होना चाहिए, जो उनके शिष्टाचार के नियम को तोड़े. मध्य प्रदेश पुलिस में भी शिष्टाचार का विशेष ध्यान रखा जाता है. पुलिस भर्ती को लेकर शासन स्तर से इसको लेकर नियम आए तो ऐसे अभ्यर्थियों को समस्या हो सकती है."
नवरात्रि पर भोपाल मंडल होकर जाने वाली 14 जोड़ी ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का ठहराव
19 Sep, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा नवरात्रि मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली 15 जोड़ी रेलगाड़ियों का मैहर स्टेशन पर दिनांक 22.09.2025 से 06.10.2025 तक 5 मिनट का अस्थाई हाल्ट प्रदान किया गया है।
प्रारम्भिक तिथियों से चलने वाली निम्न रेलगाड़ियों का मैहर स्टेशन पर ठहराव:-
1) गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनाँक 21.09.2025 से 05.10.2025 तक एलटीटी से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 03:15/03:20 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनाँक 23.09.2025 से 05.10.2025 तक गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:25/20:30 बजे रहेगा।
2) गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस दिनाँक 23.09.2025 से 04.10.2025 तक एलटीटी से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 03:15/03:20 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनाँक 22.09.2025 से 06.10.2025 तक छपरा से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:25/20:30 बजे रहेगा।
3) गाड़ी संख्या 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस दिनाँक 22.09.2025 से 04.10.2025 तक चैन्नई से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:50/20:55 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस दिनाँक 22.09.2025 से 01.10.2025 तक छपरा से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 07:25/07:30 बजे रहेगा।
4) गाड़ी संख्या 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस दिनाँक 27.09.2025 से 04.10.2025 तक वलसाड से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15:05/15:10 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस दिनाँक 22.09.2025 से 29.09.2025 तक मुज़फ्फरपुर से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:40/11:45 बजे रहेगा।
5) गाड़ी संख्या 11045 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस दिनाँक 26.09.2025 से 03.10.2025 तक कोल्हापुर से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 17:20/17:25 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11046 धनबाद-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर एक्सप्रेस दिनाँक 22.09.2025 से 06.10.2025 तक धनबाद से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 22:25/22:30 बजे रहेगा।
6) गाड़ी संख्या 15268 एलएलटी-रक्सौल एक्सप्रेस दिनाँक 22.09.2025 से 29.09.2025 तक एलटीटी से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15267 रक्सौल-एलएलटी एक्सप्रेस दिनाँक 27.09.2025 से 04.10.2025 तक रक्सौल से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:25/11:30 बजे रहेगा।
7) गाड़ी संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनाँक 25.09.2025 से 02.10.2025 तक पुणे से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:05/11:10 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस दिनाँक 27.09.2025 से 04.10.2025 तक गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय भोर 04:20/04:25 बजे रहेगा।
8) गाड़ी संख्या 17610 पूर्णा-पटना एक्सप्रेस दिनाँक 25.09.2025 से 02.10.2025 तक पूर्णा से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस दिनाँक 27.09.2025 से 04.10.2025 तक पटना से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय सायं 17:15/17:20 बजे रहेगा।
09) गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस दिनाँक 22.09.2025 से 29.09.2025 तक एलटीटी से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 06:45/06:50 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनाँक 23.09.2025 से 30.09.2025 तक अयोध्या कैंट से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 08:50/08:55 बजे रहेगा।
10) गाड़ी संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-राँची एक्सप्रेस दिनाँक 26.09.2025 से 03.10.2025 तक एलटीटी से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18609 राँची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनाँक 24.09.2025 से 01.10.2025 तक राँची से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 13:40/13:45 बजे रहेगा।
11) गाड़ी संख्या 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस दिनाँक 22.09.2025 से 29.09.2025 तक बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15:05/15:10 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस दिनाँक 24.09.2025 से 01.10.2025 तक पटना से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 08:15/08:20 बजे रहेगा।
12) गाड़ी संख्या 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस दिनाँक 22.09.2025 से 29.09.2025 तक पुणे से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:05/11:10 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस दिनाँक 24.09.2025 से 01.10.2025 तक बनारस से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:25/11:30 बजे रहेगा।
13) गाड़ी संख्या 15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस दिनाँक 26.09.2025 से 03.10.2025 तक एलटीटी से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्य रात्रि 01:00/01:05 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनाँक 23.09.2025 से 30.09.2025 तक गुवाहाटी से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:15/23:20 बजे रहेगा।
14) गाड़ी संख्या 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस दिनाँक 21.09.2025 से 05.10.2025 तक सूरत से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्य रात्रि 02:30/02:35 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस दिनाँक 23.09.2025 से 05.10.2025 तक छपरा से चलने वाली ट्रेन का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 22:45/22:50 बजे रहेगा।
सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्री दिए गए ठहराव की सुविधा का लाभ लेते हुए इस ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीईएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।
भारतीय रेल ने कर्मचारियों को NPS से UPS में वन टाइम स्विच की सुविधा हेतु आयोजित किए 1,799 सेमिनार
19 Sep, 2025 05:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। भारतीय रेल ने देशभर में अपने कर्मचारियों को नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में वन टाइम स्विच की सुविधा के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारी देने के लिए 1,799 सेमिनार आयोजित किए।
इनमें सबसे अधिक 768 सेमिनार दक्षिण रेलवे में आयोजित हुए। इसके बाद दक्षिण-पूर्व रेलवे (135), दक्षिण-पश्चिम रेलवे (99), दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे (91), उत्तर-पश्चिम रेलवे (90), उत्तरी रेलवे (88) और उत्तर मध्य रेलवे (80) में महत्वपूर्ण योगदान रहा। अन्य जोन जैसे उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे (70), दक्षिण-मध्य रेलवे (69), पश्चिम-मध्य रेलवे (72), मध्य रेलवे (40), पूर्वी रेलवे (40) और पश्चिम रेलवे (41) ने भी सक्रिय भागीदारी की। वहीं पूर्वी तट रेलवे (27), पूर्व-मध्य रेलवे (9) और उत्तर-पूर्व रेलवे में (16) सेमिनार आयोजित हुए।
उत्पादन इकाइयों और प्रशिक्षण संस्थानों ने भी इस अभियान में सक्रिय भाग लिया। इनमें रिसर्च डिज़ाइन्स एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (5), रेल कोच फैक्ट्री (6), मॉडर्न कोच फैक्ट्री (6), इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (17), रेल व्हील फैक्ट्री (20), बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (5) और चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (4) शामिल रहे। विशेषीकृत प्रशिक्षण संस्थानों में इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ने भी कर्मचारियों के बीच जागरूकता बढ़ाने हेतु एक सेमिनार आयोजित किया।
बता दें कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने 24.01.2025 को अधिसूचित किया था। इसके बाद वित्तीय सेवाएँ विभाग ने 25.08.2025 को एक कार्यालय ज्ञापन जारी कर यह सुविधा दी कि नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में शामिल कर्मचारी, निर्धारित शर्तों के अंतर्गत, एक बार UPS में स्विच कर सकते हैं।
NPS से UPS स्विच की मुख्य शर्तें:
1.पात्र कर्मचारी केवल एक बार NPS से UPS में स्विच कर सकते हैं। वापस NPS में लौटने की अनुमति नहीं होगी।
2.यह स्विच कम से कम सेवानिवृत्ति से एक वर्ष पूर्व या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से तीन माह पूर्व किया जाना आवश्यक है।
3.हटाए जाने, बर्खास्तगी या अनिवार्य सेवानिवृत्ति (दंडस्वरूप) की स्थिति में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
4.जो कर्मचारी निर्धारित समय में विकल्प नहीं देंगे, वे स्वतः NPS में बने रहेंगे।
5.जो कर्मचारी NPS में बने रहेंगे, वे 30 सितम्बर 2025 के बाद UPS में नहीं जा पाएंगे।
यह पहल केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशन संबंधी वित्तीय सुरक्षा की योजना बनाने में सूचित और समझदारीपूर्ण निर्णय लेने का अवसर प्रदान करती है। UPS अपनाने वाले कर्मचारियों के पास भविष्य में NPS में लौटने का विकल्प रहेगा, जबकि NPS में बने रहने वालों के पास UPS में जाने का अवसर केवल 30 सितम्बर 2025 तक ही उपलब्ध है।
होटल में हुई घटना में अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
19 Sep, 2025 05:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सेना के एक जवान ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती का रेप किया है। युवती की शिकायत पर शहर की ईटखेड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं उसके फरार दोस्त की तलाश कर रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 24 साल की युवती ने ग्रेजुएशन किया है। उसकी सगाई अप्रैल 2024 में सीहोर के रहने वाले अमन रावत से हुई। अमन सेना में जवान है और जम्मू कश्मीर में पोस्टेड है। युवती पुलिस को बताया है कि सगाई के बाद वह अमन के साथ वृंदावन घूमने गई। उसके साथ उसका दोस्त अर्जुन बाथम भी था। वहीं पर होटल में अमन ने संबंध बनाए। जिसका उसके दोस्त अर्जुन ने वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को दबोचा
उसने बताया कि अर्जुन ने भी उसके साथ वृंदावन में दुष्कर्म किया। फिर दोनों ने मिलकर पिछले महीने तक कई बार गैंगरेप किया। जब यह बात परिजनों को पता चली तो वे बेटी को लेकर 16 सितंबर को थाने पहुंचे। ईटखेड़ी पुलिस ने युवती की शिकायत पर अमन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जब इस बात की खबर सेना के अफसरों को लगी तो वे ईटखेड़ी थाने पहुंचे। जहां पर पुलिस ने उन्हें केस की पूरी जानकारी बताई।
AI-जनरेटेड कंटेंट के ज़रिये गलत सूचनाओं का खतरा बढ़ा, नेताओं ने सरकार से नियम कड़े करने को कहा
19 Sep, 2025 04:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: आपने पिछले कुछ दिनों से देखा होगा कि AI का इस्तेमाल कर लोगों ने जहां सुंदर-सुंदर फोटो बनाए हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उनके साथ बैठकर फोटो भी खूब वायरल हुआ है। यह टेक्नोलॉजी अब छोटे नेताओं के लिए सिरदर्द बन गई है। मध्य प्रदेश के मंत्री, विधायक और सांसद ऐसे फोटो से परेशान हैं। कारण है- मछली कांड सहित अन्य आरोपियों के साथ उनकी फोटो वायरल होना।
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि एआई और फोटोशॉप इमेज के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। बहुचर्चित ड्रग्स और लव जिहाद कांड के आरोपों से घिरे मछली परिवार के सदस्य के साथ फोटो वायरल होने से नेता परेशान हैं। सांसद ने कहा कि मेरा एक वीडियो वायरल किया गया है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और हितानंद जी थे। मैंने सौ लीडर के नाम बताए कि इस प्रकार से भाजपा जीरो से लेकर आज यहां तक पहुंची है। सारे नाम डिलीट कर दिए। एक ही नाम को फोकस किया। यहां पर सिर किसी का, धड़ किसी का।
मंत्री कृष्णा गौर के साथ ड्रग पैडलर की फोटो
आलोक शर्मा ने कहा कि एआई के माध्यम से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले विधायक रामेश्वर शर्मा और मंत्री कृष्णा गौर भी फेक फोटो को लेकर शिकायत कर चुके हैं। मंत्री कृष्णा गौर के साथ खड़े युवक की जगह ड्रग पैडलर की फोटो वायरल की जा रही है। यह फोटो एडिटेड बताई जाती है। फोटो में दिख रहा व्यक्ति ड्रग्स पैडलर आशू हसन बताया जाता है। वहीं, विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ ड्रग्स पैडलर आशू हसन की फोटो वायरल की जा रही है।
रॉन्ग नंबर से शुरू हुई चैट, महिला को फँसाकर ठग ने बनाया ठगी का शिकार
19 Sep, 2025 03:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक डॉक्टर की पत्नी के साथ ठगी हुई है। बताया जा रहा है कि ठग ने पहले डॉक्टर की पत्नी से दोस्ती की, उसका आपत्तिजनक वीडियो मंगाया। फिर गिफ्ट देने के नाम पर 3.76000 लाख की ठगी की। जब पैसे की डिमांड बढ़ने लगी तो पीड़िता ने पैसे देने से मना कर दिया। आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी और कुछ लोगों को वीडियो भेज दिया। परेशान होकर पीड़िता ने पूरी बात अपने भाई को बताई और थाने जाकर शिकायत की। पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने क्राइम ब्रांच को बताया कि करीब 1 महीने पहले उसके व्हाट्सएप नंबर पर 923007507684 नंबर से हाय का मैसेज आया। पीड़िता ने पलट कर पूछा कि आप कौन? मैसेज करने वाले ने कहा कि पीड़िता का नंबर उसे इंस्टाग्राम से मिला है। वह मुझसे दोस्ती करना चाहता है। उसने अपना नाम विपिन बताया था। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी बातचीत बढ़ने लगी और बातचीत कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला।
महिला ने भेज दिया न्यूड वीडियो
पीड़िता को आरोपी पर इतना भरोसा हो गया कि वह अपने फोटो भी उसे भेजने लग गई और आरोपी भी अपने फोटो उसे भेज देता था। आरोपी ने एक दिन पीड़िता को बताया कि वह एनआरआई है और लंदन में रहता है। क्या वह भी लंदन आना चाहती है? तो पीड़िता ने कहा कि वह शादीशुदा है और अगर उसके पति को पता चला तो वह उसे घर से निकाल देंगे। इसी तरह बातों का दौर चलता रहा। कुछ दिन पहले आरोपी ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर भेजने को कहा। जिस पर पहले तो महिला ने इनकार किया। बाद में आरोपी के जिद करने पर उसने अपना न्यूड वीडियो भेज दिया। उसके बाद आरोपी ने कहा कि वह उसे एक गिफ्ट भेज रहा है। उसके लिए उसका आधार कार्ड चाहिए तो आरोपी के कहने पर पीड़िता ने अपना आधार कार्ड उसे भेज दिया।
वीडियो वायरल करने धमकी देकर मांगने लगा रुपए
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने विदेश से उपहार और डॉलर भेजने का आश्वासन देकर कस्टम जीएसटी से लेकर अलग-अलग टैक्स के नाम पर पांच बार में लगभग 3.76 लाख रुपए अलग-अलग पे वॉलेट पर बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद 2.85 लाख रुपए की मांग की। जब पीड़िता ने रुपए देने से इनकार किया तो वह वीडियो इंटरनेट पर डालकर बदनाम करने की धमकी देने लगे। कुछ लोगों को वीडियो भेज भी दिया गया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके रिश्तेदारों को भी फोन किया। तंग आकर पीड़िता ने पूरी घटना अपने भाई को बताई और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश में न्यायिक अधिकारी पर गंभीर आरोप, विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू
19 Sep, 2025 03:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ग्वालियरः एमपी हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने भ्रष्टाचार मामले में कड़ा रुख अपनाया है। उच्च न्यायालय ने सेशन कोर्ट के जज के आचरण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही ज्यूडिशियल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, आरोपी की पांचवी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। कोर्ट पाया कि प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने 5 करोड़ की सार्वजनिक धनराशि गबन के मामले में तथ्यों पर गौर किए बिना आरोपी को गंभीर धाराओं से मुक्त कर दिया। दरअसल, ग्वालियर खंडपीठ के न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता ने शिवपुरी के प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विवेक शर्मा के आचरण पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पाया कि आरोपी को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भ्रष्टाचार के गंभीर धाराओं को हटाकर केवल हल्की धाराएं लगाई। इससे उसके जमानत का रास्ता आसान हो गया।
हाई कोर्ट के विभागीय जांच के आदेश
हाई कोर्ट ने इस मामले में विभागीय जांच के लिए सिफारिश की है। साथ ही जज के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को भी कहा है। इस आदेश की एक कॉपी अब उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश को भेजी जाएगी। इसमें जज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। हालांकि निचली अदालतों के जजों ने बिना सबूत जज पर की गई टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई है।
क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला शिवपुरी जिले से है। आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर रूप सिंह परिहार शिवपुरी के भूमि अधिग्रहण कार्यालय में पदस्थ है। उस पर जमीन अधिग्रहण के मुआवजे में हेराफेरी करने का आरोप है। जांच में पता चला कि जिन किसानों को करीब 6.55 लाख मिलने थे। उनकी जगह किसी अन्य 8 लोगों में प्रत्येक को लगभग 25.55 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए गए। इसमें से 73 लाख से ज्यादा रुपए आरोपी रूप सिंह की पत्नी के खाते में जमा हुए। इस तरह से आरोपी ने 5 करोड़ से अधिक सार्वजनिक धन का गबन किया।
कलेक्टर के आदेशों से छेड़छाड़ का आरोप
रूप सिंह पर यह भी आरोप है कि उसने कलेक्टर कार्यालय के आदेशों के साथ भी छेड़छाड़ की है। इसकी मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इतना ही नहीं राजस्व अभिलेखों में आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश भी की। इस पर अलग से एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी पर आईपीसी की धाराओं 409, 420, 467,471, 120 बी और 107 सहित भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई थीं।
हाई कोर्ट की नाराजगी
ग्वालियर हाई कोर्ट ने पाया कि ट्रायल कोर्ट के जज ने आरोपी रूप सिंह परिहार को लाभ पहुंचाने के लिए गंभीर धाराओं को हटाकर केवल हल्की धारा 406 लागू कर दी। इससे उसकी जमानत आसान हो सकती थी। जस्टिस राजेश कुमार गुप्ता ने इसे संदेहास्पद और उद्देश्यपूर्ण फैसला बताते हुए कहा किया कि यह ज्यूडिशियल प्रक्रिया और सार्वजनिक धन की सुरक्षा दोनों के खिलाफ है। इसलिए आरोपी की पांचवी जमानत याचिका खारिज कर दी।
हाई कोर्ट की टिप्पणी
सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में मामले को केवल आरोपी तक सीमित नहीं रखा। कोर्ट ने कहा कि प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विवेक शर्मा ने धारा कम करके आरोपी को लाभ देने का प्रयास किया। इसलिए, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जरूरी है। इस आदेश की प्रति हाईकोर्ट के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार (विजिलेंस) को भेजी गई है। ताकि इसे मुख्य न्यायाधीश के सामने रखा जा सके। साथ ही जज के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जा सके।
सड़कों से गौवंश हटाने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का फॉर्मूला, राज्य सरकार तत्काल अमल करे
19 Sep, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छतरपुर: बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सड़कों पर घूम रहे गोवंश को लेकर कहा "यह बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश और हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा दुर्भाग्य है. जिसको हम मां कहते हैं, वह सड़कों पर है. गायें सड़कों पर हैं तो बड़ा कष्ट होता है. अगर देश में कोई जल्दी कदम नहीं उठाया जाएगा तो और घटनाएं भी बढ़ती जाएंगी. इसलिए हमें लगता है भारत सरकार को विशेष कर मध्य प्रदेश सरकार को कोई काम करना चाहिए."
बाबा बागेश्वर ने कहा "गायों के लिए तत्काल अभ्यारण्य योजना लागू करके हर ब्लॉक या हर जिले में ऐसी 5-5 गौशालाएं बनवाई जाएं, जिनमें 5 से 10 हजार गोवंश रखने का प्रावधान हो. ऐसा हुआ तो हर जिले में 40-50 हजार गौ माता सड़कों से हटकर अभ्यारण्य में व्यवस्थित हो जाएंगी."
छतरपुर की 75 साल पुरानी रामलीला देखने पहुंचे
छतरपुर जिले की 75 साल पुरानी रामलीला देखने के लिए श्रीअन्नपूर्णा रामलीला के मंच पर बााबा बागेश्वर पहुंचे. इसी अवसर पर वह संबोधित रहे थे. श्री अन्नपूर्णा रामलीला अपना 75वां अमृत महोत्सव मना रही है. बाबा बागेश्वर ने रामलीला के मंच पर पहुंचकर सबसे पहले भगवान की आरती की. इसके बाद राष्ट्रगान गाया. बाबा बागेश्वर ने कहा "राष्टगान की परंपरा अच्छी है, हर मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर में राष्ट्रगान बजना चाहिए. धर्मभक्ति के साथ देशभक्ति भी होनी चाहिये. सप्ताह में कम से कम एक बार तो बजाना ही चाहिए ताकि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य के लिए हम एकजुट रहें."
सेल्फी लेने वाले युवाओ को दी नसीहत
बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा "किसी भी बड़ी हस्ती के साथ सेल्फी लेने के लिए परेशान नहीं हुआ करें. किसी भी सेलिब्रिटी के आगे-पीछे दौड़ने में कुछ नहीं रखा. ये भागदौड़ कभी खत्म नहीं होगी, अगर अपने विचारों को नहीं बदला तो. युवाओं में ऊर्जा का भंडार है. अगर वे चाहें तो कुछ भी कर सकते हैं. ऐसे काम करो, खुद को इतना बड़ा बनाओ कि लोग आपके साथ सेल्फी लेने के लिए घूमें."
बाबा बागेश्वर ने बचपन की यादें ताजा की
छतरपुर की पुरानी गल्ला मंडी स्थित रामलीला मैदान में बाबा बागेश्वर जब रामलीला देखने पहुंचे तो उन्होंने मंच से अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा "हम भी छतरपुर की इन्हीं गालियों में घूमे हैं. चौक बाजार हमने सालों बाद देखा है. चौक बाजार पर खूब चाट-फुल्की खाई. दीवाली पर पटाखे इसी चौक बाजार से लेने आते थे. पूरी दुनिया बदल गई लेकिन मेरा चौक बाजार नहीं बदला."
"मेरा सौभाग्य है कि मैं छतरपुर में पैदा हुआ. छतरपुर जिले में जटाशंकर सा केदारनाथ है. खजुराहो सी अद्भुतता है, कुड़नताल बाबा का चमत्कार है. बागेश्वर हनुमान जी की लीला हो रही है. छत्रसाल की नगरी है. छतरपुर का उपकार मेरे ऊपर बहुत है. अगर मेरा जन्म किसी और जिला में होता तो शायद हम ये सब ना पा पाते, जो पाया है."
धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा "कुछ धर्म विरोधी ताकतें छतरपुर में भी रहती हैं. कभी हमारा छतरपुर जातिवाद के नाम पर सुलगने लगता है. कभी धर्म-मजहब के नाम पर सुलगने लगता, लेकिन दो-तीन कार्यक्रम छतरपुर के ऐसे हैं कि विरोधियों की छाती पर चना नचते हैं. उनमें रामनवमी की शोभायात्रा और अन्यपूर्णा रामलीला है."
गुना होगा कई गुना सुंदर, सिंधिया की पड़ी नजर, मिले 7 प्रोजेक्ट्स
19 Sep, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुना/अशोकनगर : केंद्रीय मंत्री व गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अब गुना और अशोकनगर को कई गुना सुंदर बनाने वाले हैं. गुरुवार को वर्चुअल मीटिंग से सिंधिया ने अशोकनगर और गुना शहरों की प्लानिंग व सौंदर्यीकरण को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली. इस बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे. बैठक में दोनों शहरों के विकास से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई और स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी प्रस्तावित कार्यों के फाइनल डिजाइन, लागत और समय सीमा तय कर इन्हें निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए. सिंधिया ने बैठक में कहा की हर प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी एक-एक जनप्रतिनिधि ले जिससे सभी प्रोजेक्ट गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा के अंदर पूरे हो सकें.
गुना रोड पर बनेगा थीम गेट
समीक्षा बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने यातायात सुधार के लिए ऑटो जोन, पर्यटक आकर्षण संकेत व गुना रोड पर थीम गेट बनाने की बात कही. इस दिशा में गुना के लिए सात प्रमुख प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई. सिंधिया ने बीस भुजा मंदिर द्वार का रीडिजाइन, माधव वाटिका पार्क के विकास और पूरे शहर में 5 सेल्फी प्वाइंट्स के नवीनीकरण, और सिटी चौराहे का सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए.
सौंदर्यीकरण से गुना की खूबसूरती और बढ़ेगी
केन्द्रीय मंत्री ने गुना रोड़ चौड़ीकरण, हर 200 मीटर पर पार्किंग स्पेस, और ऑक्सीजन पार्क के विकास पर बल दिया. टेकरी सरकार मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण में ग्वालियर, शिवपुरी और चंदेरी स्टोन का उपयोग करने और नई बैंच लगाने के निर्देश दिए. सिंधिया ने कहा, '' इस सौंदर्यीकरण कार्य से गुना शहर की खूबसूरती नई ऊंचाईयों को स्पर्श करेगी व पर्यटन के साथ साथ क्षेत्र में स्थानीय रोजगार में भी बढ़ावा होगा.'
ट्रैफिक मूवमेंट में सुधार के लिए तय हो स्पष्ट डेडलाइनः सिंधिया
बैठक में पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन और नगर वन विकास पर गहन चर्चा हुई. सिंधिया ने गुनिया नदी में 400 से अधिक अतिक्रमण हटाकर अभियान शुरू करने के निर्देश दिए और साथ ही गुनिया नदी में मोटरबोट जैसी पर्यटन सुविधाएं स्थापित करने भी प्रस्ताव दिया जिससे गुनिया नदी पर पर्यटन को बढ़ावा मिल सके. केन्द्रीय मंत्री ने कहा, '' पर्यटन को बढ़ाने के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया जाए और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए स्पष्ट डेडलाइन तय की जाए.''
सिंधिया ने कहा, '' हर प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी एक-एक जनप्रतिनिधि को सौंपी जाए जिससे प्रगति की निगरानी पारदर्शी और प्रभावी ढंग से हो सके.'' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्मार्ट भारत के संकल्प से प्रेरित होकर, मेरा लक्ष्य है कि अशोकनगर और गुना दोनों ही शहर बेहतर, सुविधाजनक और सुव्यवस्थित बनें. यह केवल वर्तमान का विकास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुनहरे भविष्य की नींव है.
सीधी में खड़े ट्रक से भिड़ी बोलेरो, 3 की मौत, मोहन यादव ने रद्द किया रीवा-सीधी का कार्यक्रम
19 Sep, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सीधी: सीधी-सिंगरौली हाइवे पर गुरुवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में एक बुलेरो वाहन खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरजस्त थी की बुलेरो में सवार दो लोगों के अलावा ट्रक से टेंट का समान उतार रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बुलेरो वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया. जिसके बाद चिकित्स्कों ने प्राथमिक उपचार करके घायलों को रीवा संजय गांधी रीवा के लिए रेफर कर दिया.
सीधी में मोहन यादव के कार्यक्रम से पहले हादसा
19 सितंबर को रीवा और सीधी जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव का आगमन होना था. दोनों स्थलों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर सीएम मोहन यादव रीवा और सीधी की जनता को करोड़ों के विकास कार्य की सौगात देने वाले थे. मगर इससे पहले ही एक बड़ी अनहोनी हो गई. गुरुवार को सीधी जिले के बहरी में स्थित सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रहीं थी जिसके चलते कार्यक्रम स्थल पर ट्रकों से टेंट का समान लाया जा रहा था.
ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बुलेरो, 3 की मौत
ट्रक कार्यक्रम स्थल के बाहर 500 मीटर दूर सड़क किनारे खड़ा था और कर्मचारी ट्रक से टेंट का समान नीचे उतार रहे थे. इसी दरमियान एक तेज रफ्तार बुलेरो वाहन आया और अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया. टक्कर इतनी भीषण थी की हादसे में बुलेरो वाहन में सवार दो लोगों के आलावा ट्रक से समान उतार रहे एक अन्य युवक की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
बीजेपी मण्डल अध्यक्ष के परिवार के बताए जा रहे मृतक
जानकारी के मुताबिक, हादसे में मयापुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवकुमारी जयसवाल के परिवार के दो सदस्यों के आलावा एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है. बताया गया कि बुलेरो वाहन जगदीश जायसवाल का है. गुरुवार को जगदीश जायसवाल का बेटा देर शाम घर से बुलेरो वाहन लेकर निकला था. उस दरमियान उसके साथ बुलेरो में दो अन्य लोग सवार थे. मगर रास्ते में कुछ और लोग भी सवार हुए थे. बुलेरो वाहन जैसे ही बहरी गांव पहुंचा तभी हाइवे किनार खड़े ट्रक से टक्कर हो गई.
बहरी स्थित जेठूला गांव के निवासी है मृतक
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में उपस्थित घायलों के परिजन आशीष जयसवाल ने बताया कि, ''बुलेरो बाहन में सवार मेरे भाई और चाचा के आलावा अन्य और लोग सवार थे. सभी जेठुला गांव के निवासी थे. बहरी में अयोजित होने वाले सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल गए थे. हाइवे किनारे खड़े ट्रक से उनके बुलेरो वाहन की जोरदार टक्कर हो गई. वाहन में सवार दो लोगों के आलावा ट्रक से टेंट का समान उतार रहे एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक धर्मेंद्र जयसवाल और आदित्य जयसवाल जबकि इनमे सें एक मृतक का नाम अब तक सामने नहीं आया है.''
रीवा SGMH में चल रहा तीनों घायलों का इलाज
घटना को लेकर संजय गांधी हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ. वाय एस बघेल ने बताया कि, ''सीधी के बहरी में हुए एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए 3 लोगों को रीवा रेफर किया गया है. उसमें 26 वर्षीय अजय जयसवाल, 30 वर्षीय प्रिंस जयसवाल और 30 वर्षीय बालकृष्ण प्रजापति हैं. तीनों की स्थित गंभीर है. डॉक्टरों के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है.''
सिहावल से बीजेपी विधायक ने सीएम से की भावुक अपील
हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया. इसी दरमियान सिहावल से बीजेपी विधायक विश्वमित्र पाठक ने बयान जारी करते हुए मुख्य मंत्री मोहन यादव से भावुक अपील कर दी. विधायक ने कहा कि, ''बहरी क्षेत्र के हमारे भाजपा मण्डल अध्यक्ष के परिवार के सदस्यों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. इसलिए शुक्रवार को बहरी में होने जा रहे कार्यक्रम को आप स्थगित कर दें.''
मोहन यादव ने रद्द किया रीवा और सीधी का कार्यक्रम
इसके कुछ समय बाद ही सीएम मोहन यादव ने X पर ट्वीट करते हुए रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र स्थित चाक घाट और सीधी जिले के बहरी में आयोजित होने वाले दोनों कार्यक्रमों को रद्द कर दिया. सीएम मोहन यादव ने X पर लिखा कि, "सीधी में हुए सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है. दुर्घटना में घायलों को उपचार और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन को निर्देशित किया गया है. इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के कारण मैंने सीधी और रीवा में आयोजित कार्यक्रमों को रद्द कर दिए हैं. बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.''
सेवा पखवाड़े में मंत्री टेटवाल ने सारंगपुर में चलाया सफाई अभियान
18 Sep, 2025 11:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : सारंगपुर में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को व्यापक सफाई अभियान का आयोजन किया गया। कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल ने स्वयं सफाई कर नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। जब तक प्रत्येक नागरिक व्यक्तिगत स्तर पर जिम्मेदारी नहीं निभाएगा, तब तक किसी भी शहर को स्वच्छता में अग्रणी नहीं बनाया जा सकता।
मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि सारंगपुर को स्वच्छता में नंबर वन स्थान दिलाना हम सबका संकल्प होना चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि हम न केवल अपने घरों और आस-पास की सफाई रखें, बल्कि सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ बनाए रखने में योगदान दें। उन्होंने अपील की कि नगर, गली और मोहल्ले को गंदा न करें तथा जहां गंदगी दिखे, उसे तत्काल साफ करने की आदत विकसित करें।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहते हैं। गंदगी से बीमारियां फैलती हैं, वहीं स्वच्छता से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और विकास की भावना उत्पन्न होती है। मंत्री टेटवाल ने कहा कि नगरवासियों को इस दिशा में सजग रहकर आगे आना चाहिए ताकि सारंगपुर प्रदेश के स्वच्छ नगरों में शामिल हो सके।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और समाजसेवी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर और सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
