मध्य प्रदेश
पहले मां ने छोड़ा फिर कुपोषण से लड़ी जंग, 6 इंडियन पैरेंट्स ने नकारा, क्या इटली में खुलेगा भाग्य ?
28 Sep, 2025 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शहडोल: कभी-कभी रियल जिंदगी में भी कुछ ऐसा हो जाता है, जो बिल्कुल फिल्मी सा लगता है. कुछ ऐसी ही कहानी है, शहडोल के इस मासूम बच्ची की. जिसे पैदा होने के महज कुछ साल में ही संकट के समय मां ने छोड़ा, अपनाने कोई नहीं आया, फिर कुपोषण से जंग लड़ी. कुपोषण से जीतने के बाद भी राह में कुपोषण का दंश आड़े आ रहा था, लेकिन अब फिर एक उम्मीद की किरण जगी है, क्या इस मासूम बच्ची की इटली में भाग्य खुलेगा.
फिल्मी है मासूम बच्ची की कहानी
यहां एक मासूम बच्ची की कुछ ऐसी ही कहानी है. शहडोल के महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा उस मासूम बच्ची को याद करते हुए कहते हैं कि "बच्ची ने बचपन में ही बहुत बड़ा संघर्ष किया है. वो बताते हैं कि बच्ची सितंबर 2022 में ब्यौहारी में एक जगह पर मिली थी. महिला को उस बच्ची की मां उसे सौंपकर कहीं गायब हो गई थी.
अतिकुपोषित थी बच्ची
अखिलेश मिश्रा आगे बताते हैं कि वो बच्ची बहुत ही कुपोषित हालत में मिली थी, जब वो मिली थी तो उसकी उम्र उस समय लगभग ढाई साल ही थी. उसका वजन भी उम्र के हिसाब से बहुत ही कम था. लगभग चार किलो के आसपास थी. जो कुपोषण के गंभीर श्रेणी में आता है. बच्ची कुछ इस तरह से कुपोषित थी कि बैठ भी नहीं पा रही थी.
कुपोषण से कैसे जीती जंग ?
बच्ची को बाल कल्याण समिति के माध्यम से आदेश कराकर स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी शिवालय शिशु गृह सतगुरु मिशन शहडोल में रखा गया. लाने के तुरंत बाद ही हमने संस्था के माध्यम से उस मासूम को हॉस्पिटलाइज कराया और जहां उसका लंबा इलाज चला. एनआरसी सेंटर में बच्ची करीब 23 से 24 दिन तक रही, क्योंकि बच्ची कुपोषण के गंभीर श्रेणी में थी. इस दौरान बच्ची काफी हद तक रिकवर कर चुकी थी. फिर कुपोषण से जंग जीतने के बाद बच्ची वर्तमान में अभी संस्था में ही निवासरत है.
कई इंडयिन पेरेंट्स ने नकारा
बच्ची को जब बाल कल्याण के माध्यम से संस्था में प्रवेश दिलाया गया, तो हमारी कई कैटेगरीज होती हैं, उसमें एक होता है देखरेख सरंक्षण वाली कटेगरी. उस श्रेणी में ही बच्ची को रखा गया. जब किसी गार्जियन ने संपर्क नहीं किया तो बाल कल्याणसमिति के माध्यम से उस बच्ची को अक्टूबर 2024 में लीगल फ्री किया गया कि अब बच्ची एडॉप्शन के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है.
उसके बाद फिर एडॉप्शन के लिए जो हमारा डेजिगनेटेड पोर्टल है, उसके माध्यम से बहुत सारे जो इंडियन पेरेंट्स हैं, जो बच्चों को गोद लेना चाहते हैं, उन्हें रेफरल के रुप में बच्ची दिखाई गई, लेकिन अनफॉर्चुनेटली जो इंडियन पेरेंट्स हैं, उनमें से करीब पांच से 6 लोगों ने उस बच्ची को रिजर्व किया. लेकिन किसी ने भी उस बच्ची को गोद लेने की प्रक्रिया अंत तक नहीं की, कह सकते हैं कि एडॉप्शन में नहीं जा पाई.
विदिशा के कुरवाई पर मेहरबान हुए मोहन, 258 करोड़ की सौगात के साथ लोकार्पण व शिलान्यास
28 Sep, 2025 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
विदिशा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदिशा के कुरवाई क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने विदिशा जिले के कुरवाई में आयोजित हिनौता सिंचाई परियोजना अंतर्गत जाजपोन पुनर्वास कॉलोनी व विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने 92 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत के 46 विकास कार्यों का भूमि पूजन और 165 करोड़ रुपए की लागत के 34 कार्यों का लोकार्पण किया. इसके साथ ही 7 करोड़ 36 लाख रुपए की हिनौता बांध परियोजना का लोकार्पण भी किया.
सरकार के पास पैसे की कमी नहीं
मुख्यमंत्री ने कुरवाई में कहा कि राज्य सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है और प्रदेश की जनता का जीवन बेहतर बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी. सीएम ने कहा कि आज बदलते दौर में भारत और भारत की ताकत को पूरी दुनिया देख रही है. यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान बना रहा है.
सीएम ने किया शिवराज से चर्चा का जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर प्रदेश में भावांतर योजना लागू की गई है. इसके तहत इस वर्ष सोयाबीन की बिक्री पर किसानों को 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी, जो सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में 15 दिन में जमा कराई जाएगी. सीएम ने कहा कि इसके साथ ही खराब फसलों का सर्वे कराकर राहत राशि, बीमा आदि का लाभ भी दिया जाएगा.
लाडली बहनों को भाई दूज पर मिलेंगे
डॉ. यादव ने घोषणा की कि लाडली बहना योजना के तहत दीपावली के बाद भाई दूज पर बहनों को 1500 रुपए की राशि दी जाएगी. उन्होंने बच्चों की शिक्षा को लेकर भी योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि बच्चों को स्कूटी, छात्रावास, सीएम राइज स्कूल जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. लटेरी और ग्यारसपुर में 87 करोड़ रुपए की लागत से सांदीपनि स्कूल और क्रिटिकल केयर अस्पताल खोले जाएंगे.
तीर्थस्थलों और स्वदेशी वस्तुओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान कृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा. उन्होंने जीएसटी में कटौती से वस्तुओं के सस्ता होने का भी उल्लेख किया.
सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा ह. दुर्घटना में घायल की जान बचाने वालों को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. जरूरत पड़ने पर इलाज के लिए एयरलिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है.
नए विकास कार्यों की घोषणाएं
नगर परिषद कुरवाई को 2 करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए.
पठारी में नया महाविद्यालय.
कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 50 बिस्तरों तक उन्नयन.
बीना रिफाइनरी से जुड़े औद्योगिक क्षेत्र का विकास.
कुरवाई, लटेरी, नटेरन में 50-50 बिस्तर के छात्रावास.
कुरवाई और विदिशा में 10 करोड़ रुपए से जनपद पंचायत भवन.
सिरोंज और अन्य स्थानों पर 6 करोड़ रुपए से हाई स्कूल भवन.
कुरवाई में बेतवा नदी पर घाट और सौंदर्यीकरण.
उदयपुर गणेश मंदिर से कुल्हार तक सड़क निर्माण.
उदयपुर में नीलकंठेश्वर कॉरिडोर का विकास.
भव्य स्वागत और कार्यक्रम की झलक
हेलमेट है जीवन का सुरक्षा कवच’ – सीएम ने युवाओं को संदेश दिया
27 Sep, 2025 05:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने बांटे फ्री हेलमेट, बोले- 'ये है जीवन का सुरक्षा कवच
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार (27 सितंबर) को सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए अटल पथ पर आयोजित नि:शुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. साथ ही दो पहिया वाहन रैली को हरी झंडी दिखाई. सीएम यादव ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाए और संदेश दिया कि हेलमेट हमारे जीवन का सुरक्षा कवच है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान कहा कि सभी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर पहने और जिम्मेदार नागरिक बनें, क्योंकि हेलमेट सड़क हादसे में आपकी जान बचा सकता है. किसी के दुनिया से चले जाने पर उसका परिणाम परिवार को भुगतना पड़ता है. राज्य सरकार यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित कर रही है, जिसके अंतर्गत 2100 युवाओं को नि: शुल्क हेलमेट बांटे गए.
तेज गति से न चलाएं वाहन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवा शक्ति को संदेश दिया है कि वे सड़कों पर तेज गति से वाहन न चलाएं. हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने कर्तव्यों का पालन करें.
घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार
सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है. सड़क सुरक्षा सप्ताह में हमारी राहवीर योजना भी विशेष स्थान रखती है. सड़क हादसे के किसी घायल को अस्पताल पहुंचाने पर राज्य सरकार उस जिम्मेदार नागरिक को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी. इसके अलावा प्रदेशभर में सुरक्षित यात्रा और यातायात नियमों के पालन से संबंधित विशेष अभियान संचालित किए गए हैं. राज्य सरकार सदैव युवाओं के साथ प्रदेश के हर नागरिक की बेहतरी के लिए प्रयासरत है.
एक्सीडेंट देश में आप्राकृतिक मौतों का सबसे बड़ा कारण
कमिश्नर भोपाल हरिनारायणचारी मिश्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं देश में आप्राकृतिक मौतों का सबसे बड़ा कारण है. इसमें भी 75 प्रतिशत मौतें लापरवाही से वाहन चलाने और हेलमेट नहीं पहनने से हुई हैं. वर्ष 2024 में 1 लाख 80 हजार लोगों ने सड़क हादसों में जान गंवाई है.
हत्याओं से ज्यादा होती हैं सड़क दुर्घटनाएं
उन्होंने कहा कि देशभर में एक वर्ष में होने वाली हत्याओं की अपेक्षाकृत 6 से 8 गुना ज्यादा मौतें सड़क हादसों में होती हैं. ट्रैफिक को सुचारू बनाने के लिए शहर के 37 चौराहों को लेफ्ट टर्न फ्री करने का कार्य हो रहा है. सड़क दुर्घटनाओं में मौतों को कम करने के लिए आज 2100 हेलमेट बांटे गए.
एमपी कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए
27 Sep, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी 71 जिला अध्यक्षों के लिए 2 से 12 नवंबर तक पचमढ़ी में 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सीधी क्लास लेंगे। राहुल गांधी की क्लास से पहले सभी जिला अध्यक्ष फील्ड में सक्रिय हो गए हैं। अध्यक्षों को एक महीने में कार्यकारिणी बनानी है, मुद्दों को उठाना है और जनता से सीधा संवाद करना है। यह प्रशिक्षण शिविर सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठनात्मक मजबूती की नींव बनने जा रहा है। इस विशेष शिविर में कांग्रेस नेतृत्व कार्यकर्ताओं को दिशा दिखाने और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे राहुल
शिविर की शुरुआत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे, जबकि राहुल गांधी दो दिन तक प्रशिक्षण में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद करेंगे और पूछेंगे कि आप ने अभी तक संगठन में आपने क्या काम किया? किन मुद्दों पर आंदोलन किए? जनता के बीच कितनी बार पहुंचे? राहुल गांधी व्यक्तिगत रूप से फीडबैक लेंगे, जिससे कार्यकर्ताओं को अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।
नेताओं की मजबूत टीम देगी मार्गदर्शन
2 से 12 नवंबर तक पचमढ़ी में 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में जयराम रमेश, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, प्रशिक्षण विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख सचिन राव, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस का मानना है कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित होगा।
जनसंवाद की रणनीति
1-सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग
2-जमीनी मुद्दों की पहचान और समाधान
489 करोड़ की राशि सीधे स्कूलों के खातों में ट्रांसफर करेंगे CM मोहन यादव
27 Sep, 2025 11:13 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत अशासकीय विद्यालयों में निःशुल्क अध्ययनरत बच्चों की 489 करोड़ रुपये फीस प्रतिपूर्ति की राशि सिंगल क्लिक से सीधे स्कूलों के खातों में अंतरित करेंगे। फीस अंतरण का कार्यक्रम हरदा जिले के खिरकिया नगर में 29 सितंबर को होगा। राज्य शिक्षा केंद्र की अपर मिशन संचालक हरसिमरन प्रीत कौर ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वर्ष 2023-24 के अशासकीय विद्यालयों के प्रेषित प्रस्ताव पर नियमानुसार पोर्टल से जनरेटेड इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट के माध्यम से फीस प्रतिपूर्ति की कार्यवाही की गई है। प्रदेश के 20 हजार 652 अशासकीय विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत नि:शुल्क अध्ययनरत करीब 8 लाख 45 हजार विद्यार्थियों की फीस की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
बता दें, प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के अंतर्गत गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को उनके ग्राम, वार्ड अथवा पड़ोस में स्थित स्कूल की प्रथम प्रवेशित कक्षा की न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क प्रवेश दिए जाने का प्रावधान है। वर्तमान में शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत प्रदेश में लगभग 8.50 लाख बच्चे अशासकीय स्कूलों में निःशुल्क अध्ययनरत होकर शिक्षा प्राप्त कर रहे है। पूर्व के वर्षों में प्रवेशित छात्रों की संख्या को देखा जाए तो सत्र 2011-12 से लागू इस प्रावधान के तहत अशासकीय स्कूलों में नि:शुल्क अध्ययन से लगभग 19 लाख बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं। इन बच्चों की निजी विद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षण व्यवस्था के तहत राज्य सरकार द्वारा अब तक लगभग 3 हजार करोड़ रुपये की फीस प्रतिपूर्ति की गई है।
मौसम विभाग का अनुमान – इंदौर और जबलपुर संभाग में खूब बरसेंगे बादल
27 Sep, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश में जहां मानसून की वापसी का दौर जारी है। वहीं कई जिलों में एक बार फिर से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में तेज बारिश हो सकती है। अगले 3 दिन इंदौर-जबलपुर संभाग में पानी गिरेगा। वहीं, भोपाल में बूंदाबांदी होने के आसार हैं।प्रदेश के 11 जिलों से मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम शामिल हैं। वहीं, उज्जैन, राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से से मानसून की विदाई हो चुकी है।
प्रदेश में इसलिए हो रही बारिश
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के दक्षिणी हिस्से से एक टर्फ गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश के निचले हिस्से के जिलों में हल्की बारिश का दौर बना हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान टर्फ और लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) की सक्रियता बढ़ जाएगी। इससे बारिश का दौर चलेगा। इस बीच प्रदेश के कुछ जिलों से मानसून लौट जाएगा।
अब तक औसत 44.2 इंच बारिश दर्ज
प्रदेश में अब तक औसत 44.2 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 37 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.2 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। अब तक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने पूरी की आयुष चिकित्सकों की सभी मांगें, संघ में उत्साह की लहर
26 Sep, 2025 08:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर मिन्टो हॉल, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयुष चिकित्सा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री *डॉ. मोहन यादव* शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता *स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार* ने की। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव, अपर सचिव, आयुक्त तथा आयुष विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने *राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ, मध्यप्रदेश* की सभी बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करने की घोषणा की। इन घोषणाओं ने प्रदेशभर के आयुष चिकित्सकों में अभूतपूर्व उत्साह का संचार किया।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएँ
* स्वास्थ्य विभाग के समान *आयुष चिकित्सकों को समयमान / चयन वेतनमान (DACP)* प्रदान किया जाएगा।
* *स्नातकोत्तर आयुष चिकित्सकों* को तीन अग्रिम वेतन वृद्धि (PG Increment) दी जाएगी।
* *6600 ग्रेड पे प्राप्त आयुष चिकित्सकों को वरिष्ठ पदनाम के साथ प्रथम श्रेणी दी जाएगी।
* प्रदेश में 12 नए आयुष अस्पताल खोले जाएंगे।
संघ अध्यक्ष डॉ. शशांक झा ने जताया आभार
संघ के अध्यक्ष *डॉ. शशांक झा* ने इस ऐतिहासिक घोषणा के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री श्री इंदर सिंह परमार तथा प्रशासनिक अमले — प्रमुख सचिव, अपर सचिव, आयुक्त और संचालनालय भोपाल के सभी अधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सकों की वर्षों पुरानी मांगें आज पूरी होने से पूरे संघ में अपार उत्साह और विश्वास जागा है। यह निर्णय न केवल चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि प्रदेश में आयुष चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
आयुष चिकित्सा के विकास के प्रति प्रतिबद्धता
संघ अध्यक्ष डॉ. शशांक झा ने आगे कहा कि “आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ मुख्यमंत्री और सरकार की इस ऐतिहासिक घोषणा को प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर मानता है। हम सभी चिकित्सक रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और आयुष चिकित्सा पद्धति को नए आयाम देने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करते रहेंगे।”
किसानों के खेत में 22 फीट लंबा प्राणी, बकरी को निगलते हुए मचा हड़कंप, धान के खेत से सुनाई दी अजीब आवाज
26 Sep, 2025 03:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवपुरीः जिले के नरवर के ग्राम भैंसा गनेटा में देर रात एक विशाल अजगर निकला। इस खबर से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि जब अजगर निकला तो उसने एक बकरी को अपना शिकार बनाकर निगल लिया था। यह देखते ही गांव में हड़कंप का माहौल बन गया। लोग अजगर को देखते ही इधर-उधर भागने लगे। दरअसल, यह गांव जंगल के करीब है। अच्छी बारिश के चलते खेतों में धान की फसल लहलहा रही है। ऐसे में शिकार की तलाश में जंगली जानवर खेतों में पहुंच जा रहे हैं। ऐसे में शिकार की तलाश में यह चट्टान अजगर खेतों में पहुंचा और वहां चर रही बकरी को अपना शिकार बना लिया। जब सुबह लोगों ने नजारा देखा तो सन्न रह गए।
खेत में पसरा था 22 फीट लम्बा अजगर
गांव वालों ने बताया कि धान के खेत में विशालकाय अजगर ने एक बकरी को निगल लिया। गांव वालों ने जब यह नजारा अपनी आंखों से देखा तो दंग रह गए। करीब 22 फीट लंबे इस अजगर का वजन 60 किलो से ज्यादा बताया जा रहा है। अचानक निकले इस अजगर को लेकर गांव के लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना नरवर निवासी सर्पमित्र सलमान पठान को दी। रात करीब 10 बजे पठान मौके पर पहुंचे और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को खेत से बाहर निकाला।
अजगर को पकड़ने के बाद जंगल में छोड़ा गया
सर्प मित्र सलमान पठान ने बताया कि अजगर के पेट में पूरी बकरी थी। इसके बावजूद इसके उन्होंने उसे सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर की लंबाई करीब 22 फुट और वजन लगभग 61 किलो था। उन्होंने गांव के लोगों को समझाया कि यह विशाल अजगर इंसानों पर हमला नहीं करता। इसे जंगल में छोड़ना ही सही कदम है। पहले अजगर को सुरक्षित नरवर लाया गया इसके बाद सुबह होते ही उसे अटल सागर मणिखेड़ा डैम क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया गया। सलमान पठान लंबे समय से अजगर और अन्य खतरनाक जंगली जीवों को पकड़कर इंसानी बस्तियों से दूर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने का काम करते आ रहे हैं।
युवती के साथ दो साल तक जारी रेप का खुलासा, पिता के दोस्त ने रोजगार के नाम पर किया शोषण
26 Sep, 2025 03:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: एक युवती के साथ रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर उसके पिता के दोस्त ने रेप किया है। पीड़िता के साथ आरोपी नौकरी के नाम पर दो साल तक संबंध बनाता रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है।
बागसेवनिया इलाके का है मामला
यह मामला भोपाल के बागसेवनिया इलाके का है। 34 वर्षीय युवती रेलवे कॉलोनी में रहती है। आरोपी बटन दोहरे उर्फ बबलू, युवती के पिता का दोस्त है। इसलिए उसका घर पर आना-जाना था। बबलू रेलवे में क्लर्क के पद पर काम करता है। पुलिस के टीआई अमित सोनी ने बताया कि आरोपी ने युवती को रेलवे में नौकरी दिलाने का लालच दिया। उसने कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा।
होटल में पहली बार किया रेप
आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर युवती को दो साल पहले होटल में मिलने के लिए बुलाया। वहां उसने युवती के साथ पहली बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार दो साल तक युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने कई बार रेप किया लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगवाई। तब उसने पूरी बात अपने परिवार को बताई। गुरुवार को वह अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बबलू को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी बबलू उसके पिता का दोस्त होने के कारण उनके घर आता-जाता था। उसने पीड़िता को विश्वास में लेकर नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को यह भी धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इस डर के कारण पीड़िता इतने दिनों तक चुप रही। लेकिन जब पानी सर से ऊपर चला गया, तो उसने अपने परिवार को सारी बात बता दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 (रेप) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले भी किसी और के साथ इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं।
भोपाल मेट्रो के लिए बड़ा दिन आने वाला—CMRS की अंतिम जांच के बाद जल्द मिल सकती है मंजूरी, पीएम मोदी दिवाली से पहले करेंगे उद्घाटन
26 Sep, 2025 02:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो को जल्द से जल्द दौड़ाए जाने की कवायद तेज हो गई हैं। आम यात्रियों के लिए कमर्शियल ट्रेवलिंग शुरू करने के लिए कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की टीम ने खुद यात्रा करके सुरक्षा मानकों की जांच की। गुरुवार को सीएमआरएस कमिश्नर जनक कुमार गर्ग सुभाषनगर स्थित मेट्रो डिपो पहुंचें। सीएमआरएस कमिश्नर ने टीम के साथ यहां पर करीब 3 घंटे तक निरीक्षण किया और मेट्रो में सवार हुए। उनके साथ मेट्रो एमडी एस कृष्ण चैतन्य भी मौजूद रहे। इस दौरान गर्ग ने प्राथमिकता में शामिल कॉरिडोर के 6.22 किलोमीटर रूट तक सफर किया। यह रूट सुभाष नगर से एम्स तक का है। इस निरीक्षण के दौरान वे और उनकी टीम सुभाषनगर स्टेशन पर करीब 30 मिनट और एम्स स्टेशन पर सवा घंटे रुकी।
क्या हैं सीएमआरएस
दरअसल, किसी भी रेल लाइन या मेट्रो रेल को आम लोगों के लिए प्रारंभ करने से पूर्व सीएमआरएस की जांच आवश्यक होती है। इस टीम की जांच में 'हरी झंडी' मिलने के बाद आम लोगों के लिए मेट्रो दौड़ना यानी कमर्शियल सफर की शुरुआत होती है। इस जांच टीम के अफसर ट्रैक के नट-बोल्ट, सिग्नल, इंट्री-एग्जिट गेट, डिपो सहित सुरक्षा के लिहाज से हर पक्ष की बारीकी से जांच की जाती है। टीम के लौटने के बाद मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही भोपाल में मेट्रो रन प्रारंभ होगा।
पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी
बताया जा रहा है कि इस महीने के अंत तक सीएमआरएस की 'ओके' रिपोर्ट मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। पूरी संभावना है कि वे भोपाल मेट्रो में सफर भी करें। आपको बता दें कि 31 मई को मोदी ने इंदौर मेट्रो को भोपाल से हरी झंडी दिखाई थी।
मेट्रो के दूसरे फेस में भी काम तेज
भोपाल मेट्रो का उद्देश्य यात्रियों के सफर को आसान बनाना है। साथ ही शहर को एक आधुनिक, कुशल शहरी केंद्र के रूप में आकार देना है। भोपाल मेट्रो के पहले चरण का काम पूरा होने के बाद दूसरे चरण को लेकर काम तेजी से चल रहा है। इसका दूसरा चरण भदभदा चौराहे से रत्नागिरी चौराहे तक लगभग 15 किमी लंबा होगा। इसमें 14 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। इस पर भी तेजी से काम चल रहा है।
मौसम विभाग की चेतावनी – गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश, संभलकर रहें
26 Sep, 2025 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश मानूसन विदाई ले रहा है साथ ही बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कई जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक होने के आसार जताए हैं। जबकि 28 और 29 सितंबर को इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और उज्जैन संभाग में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को मंडला-रीवा में पौने 2 इंच पानी गिरा। वहीं, उज्जैन, जबलपुर, सतना, सिवनी, सीधी, उमरिया और बालाघाट में हल्की बारिश दर्ज की गई। भोपाल में तेज धूप खिली। इससे गर्मी और उमस का असर रहा। इंदौर, ग्वालियर में भी मौसम साफ रहा।
ग्वालियर, दतिया और मंदसौर से लौटेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के चार जिले- नीमच, श्योपुर, भिंड और मुरैना से मानसून लौट चुका है। अगले एक-दो दिन में ग्वालियर, दतिया और मंदसौर से भी मानसून के लौटने की संभावना है। अगले 2 दिन तक कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 28 और 29 सितंबर को तेज बारिश का अलर्ट है। इंदौर, देवास, खरगोन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में बारिश हो सकती है।
अब तक औसत 44.1 इंच बारिश दर्ज
प्रदेश में अब तक औसत 44.1 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 36.9 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.2 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। अब तक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। प्रदेश से भी मानसून की विदाई शुरू हो गई है। 4 जिले- नीमच, भिंड, मुरैना और श्योपुर से सबसे पहले मानसून विदा हुआ है। यहां 35 से 115 प्रतिशत तक बारिश ज्यादा हुई है। चंबल संभाग के श्योपुर में सामान्य 26.2 इंच के मुकाबले 56.6 इंच पानी गिर गया, जो 115 प्रतिशत अधिक है। भिंड में 32.4 इंच, मुरैना में 37 इंच और नीमच में 42.9 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से ज्यादा है।
सिस्टम पर सवाल: पुलिस ने रेप पीड़िता को परिवार को देने के बजाय दरिंदे को सौंपा, घर ले जाकर हुआ दोबारा दुष्कर्म, बाल आयोग और कोर्ट के हस्तक्षेप से खुला राज
25 Sep, 2025 05:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सागर: मध्य प्रदेश में एक बार फिर रेप पीड़ित नाबालिग को उसके परिजन को सौंपने के बजाय रेपिस्ट के परिजन को सौंपने और घर में पीड़िता से दोबारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला सागर जिले के खिमलासा थाने का है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (Commission for Protection of Child Rights) द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
बुंदेलखंड में पन्ना-छतरपुर के बाद अब सागर जिले में पुलिस द्वारा नाबालिग रेप पीड़िता को जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को ललितपुर जिले के सलैया बालवेट का अजय भगा ले गया था। परिजन द्वारा रिपोर्ट कराने के बाद पुलिस ने बच्ची को खोज लिया और थाने ले आई। जहां बच्ची को उसके माता पिता को सौंपने की जगह पुलिस ने आरोपी को सौंप दिया। जिसके साथ आरोपी ने फिर से रेप किया। इस मामले में संज्ञान लेते हुए बाल अधिकार संरक्षण आयोग (SCPCR) ने सागर पुलिस अधीक्षक को जानकारी देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कोर्ट में पुलिस के खिलाफ इस्तगासा पेश किया गया
जानकारी अनुसार नाबालिग को जब परिजन को नहीं सौंपने के बजाय आरोपी अजय को ही सौंप दिया गया तो परिजन ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में पुलिस के खिलाफ इस्तगासा पेश किया। पीड़ित परिजन को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ता कृष्ण मुरारी चौबे ने कोर्ट में इस्तगासा पेश किया गया था।
नाबालिग का गर्भपात कराना पड़ा
मामले में कोर्ट के आदेश पर नाबालिग बच्ची के बयान हुए, जिसमें बताया कि युवक उसे भगाकर ले गया था और उसके साथ रेप किया। नाबालिग गर्भवती भी है। डॉक्टरों की निगरानी में नाबालिग बच्ची का गर्भपात कराने के आदेश भी दिए है। जिसके बाद दो दिन पहले गर्भपात कराया गया।
आरोपी के परिजन ने नाबालिग का फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया
पीड़ित नाबालिग के परिजन का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में पैसे लेकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। यही कारण है कि आरोपी के परिजन ने नाबालिग का नकली आधारकार्ड तक बनावा लिया। जिसको न्यायालय में भी पेश कर गुमराह किया। बच्ची से जब पूछताछ की गई तो मामला कुछ और ही निकला। नाबालिग के बनवाए गए आधार कार्ड में बच्ची को बालिग बताया गया है, जबकि परिजनों द्वारा सौंपे गए रिकॉर्ड के अनुसार उसकी उम्र 15 साल 9 महीने थी।
राज्य बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के निर्देश
मामले की जानकारी राज्य बाल संरक्षण आयोग को लगते ही आयोग सदस्य ओंकार सिंह ने पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले को गंभीरता से लेने के लिए कहा है। एक सवाल यह भी उठता है कि बच्ची को दस्तयाब करने के बाद पुलिस ने बाल संरक्षण आयोग को सूचना क्यों नहीं दी?
आयोग को सूचना नहीं दी गई, कार्रवाई की ज रही है
पुलिस ने लापरवाही दिखाते हुए नाबालिग को आरोपी को ही सौंप दिया। जिसकी सूचना बाल कल्याण समिति के लिए भी नहीं दी गई। इस मामले में मैंने एसपी से बात की थी। मामले में आयोग द्वारा कार्रवाई की जा रही।
पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद CBI की सख्ती, गुना के ASI और TI फरार, 2-2 लाख के इनाम की घोषणा
25 Sep, 2025 05:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुनाः मध्य प्रदेश के गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। देवा पारधी की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ा कदम उठाया है। इस मामले में दो आरोपी पुलिस अधिकारी अभी भी फरार हैं। इन्हें पकड़ने में मदद करने वालों के लिए सीबीआई ने 2-2 लाख रुपए के नकद इनाम की घोषणा की है। सीबीआई के अनुसार, देवा पारधी की मौत पुलिस हिरासत में हुई। इसकी जांच एजेंसी द्वारा की जा रही है। मामले में पहले ही तीन आरोपियों (एएसआई देवराज सिंह परिहार, टाउन इंस्पेक्टर जुबैर खान और एक अन्य व्यक्ति) को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
एएसआई और टीआई फरार
इस केस से जुड़े दो और पुलिसकर्मी संजीत सिंह मवै और उत्तम सिंह कुशवाहा अब तक फरार हैं। इनमें से घटना के वक्त संजीत सिंह मवै टीआई के पद पर थे। वहीं, उत्तम सिंह कुशवाहा एएसआई के पद पर पदस्थ थे। इन दोनों पर गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही दोनों को अदालत ने 'घोषित अपराधी' भी घोषित कर दिया है।
सीबीआई ने रखा 2-2 लाख का इनाम
सीबीआई ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के पास इन दोनों फरार आरोपियों (संजीत सिंह मवै और उत्तम सिंह कुशवाहा) की सही और विश्वसनीय जानकारी है तो वह सीबीआई को सूचित कर सकता है। प्रत्येक आरोपी की सूचना देने वाले को 2 लाख रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। एजेंसी ने कहा है कि इस कदम का मकसद आम नागरिकों को इस जांच में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना और इन फरार आरोपियों तक पहुंचना है।
सीक्रेट रहेगी इंफॉर्मर की जानकारी
सीबीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। यह इनाम केवल पुख्ता और विश्वसनीय सूचना देने पर ही मान्य होगा, जिससे इन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।
क्या है मामला
दरअसल, पूरा मामला गुना जिले के म्याना थाने का है। थाना क्षेत्र के बीलाखेड़ी के रहने वाले देवा की शादी 15 जुलाई 2024 को होने वाली थी। लेकिन 14 जुलाई के दिन जब बारात गुना के लिए रवाना हो रही थी। इसके पहले पुलिस चोरी के मामले में देवा और उसके चाचा को थाने ले गई। देर रात घरवालों को पता चला कि हिरासत में देवा पारधी की मौत हो गई थी। इस घटना ने उस समय भारी जन आक्रोश और विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया था। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।
माता का ऐसा मंदिर जो हर भक्त को हैरान कर देता है, फल-फूल की जगह जूते-चप्पल, परंपरा के पीछे की कथा है बेहद चौंकाने वाली
25 Sep, 2025 04:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपालः देशभर में शारदीय नवरात्रि बड़े धूम धाम से मनाई जा रही है। माता के अलग-अलग मंदिर आस्था का केंद्र बने हुए हैं। भक्त देवी मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंच कर हाजिरी लगा रहे हैं। इन्हीं मंदिरों में से एक अनोखा मंदिर एमपी की राजधानी भोपाल में स्थित है। कोलार इलाके में बने सिद्धिदात्री पहाड़वाली मंदिर में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस सिद्धिदात्री पहाड़वाला मंदिर की परंपरा बेहद अनूठी है। यहां भक्त देवी मां को फल, फूल या मिठाई नहीं, बल्कि जूते-चप्पल अर्पित करते हैं। भक्त मानते हैं कि यह अर्पण देवी को प्रिय है और जरूरतमंदों के लिए भी उपयोगी साबित होता है। नवरात्रि में यहां भक्तों का चढ़ावा बढ़ जाता है।
एक सपने से हुई मंदिर की शुरुआत
करीब 30 साल पहले कोलार की पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर की नींव एक सपने के बाद पड़ी थी। जिसमें देवी ने कई भक्तों को एक जैसा सपना दिया। उनके अनुसार, देवी ने आदेश दिया कि कोई भी लड़की नंगे पांव न चले। इसी संदेश को मानकर मंदिर की स्थापना हुई और यहां जूते-चप्पल चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई।
30 सालों से चल रही अनोखी परंपरा
मंदिर के संस्थापक ओमप्रकाश गुप्ता बताते हैं, '1994 में यहां शिव-पार्वती विवाह और यज्ञ का आयोजन किया गया था। इसके बाद मंदिर निर्माण शुरू हुआ। 1995 से लगातार भक्तों की भीड़ यहां पहुंच रही है। मां सिद्धिदात्री हर मनोकामना पूरी करती हैं। जब भक्तों की इच्छाएं पूरी हो जाती हैं, तो वे आभार व्यक्त करने के लिए फिर से जूते-चप्पल अर्पित करते हैं।'
जूते चप्पल चढ़ाने की अनोखी कथा
मंदिर के पुजारी गुप्ता ने बताया कि देवी मेरे सपने में प्रकट हुईं और मुझे निर्देश दिया कि कोई भी लड़की, खासकर बच्चे, नंगे पैर न घूमें। कुछ अन्य भक्तों ने भी ऐसा ही सपना देखने का दावा किया है। तब से मंदिर में प्रसाद के रूप में जूते-चप्पल चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है।
300 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचते हैं श्रद्धालु
देवी सिद्धिदात्री के गर्भगृह तक पहुंचने के लिए भक्तों को लगभग 300 सीढ़ियां चढ़नी होती हैं। गुप्ता के मुताबिक, सामान्य दिनों में रोजाना करीब 50 से 60 जोड़ी जूते-चप्पल चढ़ाए जाते हैं, जबकि नवरात्रि जैसे पर्व में यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है। पुजारी ने बताया कि जूते-चप्पल चढ़ाने का विशेष नियम है। इसके तहत केवल बच्चों का फुटवियर सीधे देवी को अर्पित किया जाता है। वहीं,बड़ों के जूते-चप्पल मंदिर परिसर में रखे डिब्बों में जमा किए जाते हैं।
ज़रूरतमंद बच्चियों तक पहुंचते हैं जूते
मंदिर में अर्पित सभी जूते-चप्पल बाद में सावधानी से इकट्ठे किए जाते हैं और आसपास के क्षेत्रों की जरूरतमंद लड़कियों तक पहुंचाए जाते हैं। यह पहल उन बच्चियों के लिए मददगार साबित होती है, जिनके पास पहनने के लिए पर्याप्त साधन नहीं होते।
मैहर में नवरात्रि का मेला शुरू: जहां आज भी पूजा करने आते आल्हा-उदल, 600 जवानों की निगरानी में है मां शारदा धाम
विदेशों से भी आते हैं जूते
यह परंपरा केवल भोपाल या मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं है। देश के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग डाक के ज़रिए जूते-चप्पल भेजते हैं। उन्हें पहले देवी को अर्पित किया जाता है और फिर ज़रूरतमंदों तक पहुंचा दिया जाता है। ओमप्रकाश गुप्ता का मानना है कि इस परंपरा ने देवी मंदिर को विशेष पहचान दी है और लोगों में दान की भावना को और मजबूत किया है।
प्रदेश में फिर बदल सकता है मौसम, अगले दो दिन में तेज बारिश की संभावना
25 Sep, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश में जहां कुछ जिलों में हल्की बारिश का दौर चल रहा है वहीं मानसून की विदाई भी शुरू हो गई है। 4 जिले नीमच, भिंड, मुरैना और श्योपुर से बुधवार को मानसून ने विदाई ले ली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिन में प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में और विदाई हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिन में प्रदेश के कुछ क्षेत्र में तेज बारिश हो सकती है।
सीधी में डेढ़ इंच बारिश
बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। सीधी में 36 मिमी यानी, करीब डेढ़ इंच पानी गिर गया। भोपाल के कुछ इलाकों में दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। बैतूल, नर्मदापुरम, रीवा, उमरिया, बालाघाट में भी बारिश दर्ज की गई।
अब इन जिलों विदा होगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, अब उज्जैन और ग्वालियर संभाग से मानसून विदाई लेगा। इसके बाद इंदौर, भोपाल, सागर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों से मानसून विदा होने लगेगा। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि आने वाले 2 से 3 दिन में मध्यप्रदेश के कुछ और जिलों से मानसून लौटने की संभावना है। जिन 4 जिलों से मानसून लौटा है, उनमें अबकी बार 35 से 115 प्रतिशत तक बारिश ज्यादा हुई है। चंबल संभाग के श्योपुर में सामान्य 26.2 इंच के मुकाबले 56.6 इंच पानी गिर गया, जो 115 प्रतिशत अधिक है। भिंड में 32.4 इंच, मुरैना में 37 इंच और नीमच में 42.9 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से ज्यादा है।
अब तक औसत 44 इंच बारिश हुई
प्रदेश में अब तक औसत 44 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 36.8 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.2 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। अब तक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
अन्नाद्रमुक गठबंधन को लेकर गरजे खरगे, PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप
केदारनाथ धाम में अनुशासन सख्त, मोबाइल उपयोग पूरी तरह बंद
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
यात्रियों को झटका, कुछ ट्रेनें रद्द तो कुछ का बदला शेड्यूल
नियमों को ठेंगा दिखाकर निजी कंपनी का प्रमोशन, सरगुजा के दो स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस
