मध्य प्रदेश
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी का महू वाला मकान अवैध, 3 दिन में हटाने का आदेश!
20 Nov, 2025 09:53 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP News: दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में जिस अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम सामने आया है, उसके चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी के महू स्थित मकान को कैंट बोर्ड द्वारा अवैध घोषित कर दिया गया है. कैंट बोर्ड ने इस मकान को अवैध निर्माण की श्रेणी में पाते हुए तीन दिन में हटाने का नोटिस जारी किया है. बुधवार को कैंट बोर्ड टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना अनुमति निर्माण होने पर मकान पर नोटिस चस्पा कर दिया.
सिद्दीकी ने किया अवैध मकान का निर्माण
कैंट बोर्ड के सिटी इंजीनियर एच.एस. कोलाय ने बताया कि मुकेरी मोहल्ला में 860 वर्ग फीट क्षेत्र में सिद्दीकी ने जी-प्लस वन मकान अतिक्रमण कर बनाया है. इस मकान में तीनों दिशाओं में 20 से ज्यादा खिड़कियां हैं और इसमें अवैध रूप से तलघर (बेसमेंट) भी बनाया गया है. बोर्ड के अनुसार यह निर्माण नियमों के विपरीत है, इसलिए निर्धारित समय में इसे हटाना अनिवार्य किया गया है.
बड़ा घोटाला : CRPF इंस्पेक्टर गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर लाखों की वसूली!
20 Nov, 2025 09:49 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bhopal News: बंगरसिया क्षेत्र से CRPF के इंस्पेक्टर को नौकरी लगवाने के नाम पर वसूली करने के आरोप में CBI ने गिरफ्तार किया है. सीबीआई के अनुसार, आरोपी इंस्पेक्टर अच्युतानंद आजाद ने सीआरपीएफ और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्मीदवारों से चयन कराने का झांसा देकर मोटी रकम वसूली थी. जांच में सामने आया कि उसने बिचौलियों के माध्यम से अपने बैंक खाते, अपनी पत्नी के बैंक खातों और अपनी साझेदारी फर्म परी तितली इंटरप्राइजेज के खाते में कई संभावित उम्मीदवारों से बड़ी रकम ट्रांसफर करवाई थी.
सीबीआई ने किया इंस्पेक्टर को गिरफ्तार
सीबीआई ने अच्युतानंद आजाद को 17 नवंबर की रात में गिरफ्तार किया था. इसके बाद 18 नवंबर को उसे सीबीआई मामलों के विशेष न्यायलाय, भोपाल की अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजते हुए 20 नवंबर तक रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं. जांच एजेंसी के अनुसार, यह भी पता चला है कि आरोपी गवाहों को धमका रहा था और जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा था.
कड़ाके की ठंड, भोपाल-इंदौर समेत 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी, जानिए अपने शहर का हाल!"
20 Nov, 2025 09:34 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP Weather News: मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन शीतलहर चलने का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा शाजापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन समेत 15 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया. मौसम विभाग ने गुरुवार को भोपाल, इंदौर समेत 6 जिलों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर चलने की संभावना है.
भोपाल में ठंड ने तोड़ा 84 साल का रिकॉर्ड
इस बार नवंबर के पहले सप्ताह से ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड बनी हुई है. स्थिति यह है कि रात का पारा लगातार नीचे जा रहा है. इसी वजह से भोपाल में नवंबर की सर्दी का पिछले 84 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है. वहीं, इंदौर में भी 25 सालों में सबसे ज्यादा सर्दी दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने पूरे नवंबर में तेज ठंड का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है. अगले दो दिन तक प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट रहेगा, जिसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती है.
खंडवा में PM मोदी के भाषण के लिए मंडी में रोकी नीलामी, किसानों ने कहा- पहले प्रधानमंत्री को सुनेंगे
20 Nov, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
खंडवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) की 21वीं किश्त सिंगल क्लिक से देश के किसानों को जारी की हैं। इस दौरान खंडवा अनाज मंडी में किसानों और मंडी समिति ने कुछ समय के लिए नीलामी रोक कर पीएम मोदी का उद्बोधन सुना। जैविक खेती पर प्रधानमंत्री के भाषण को किसानों ने सुना भी और उसे नोट भी किया। वहीं मंडी में अपनी उपज लेकर आए कई किसानों ने ट्रैक्टर ट्राली पर खड़े होकर तो किसी ने कुर्सी पर बैठकर भाषण सुना।
मीडिया से बातचीत में किसानों ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की। ऐसे दुःख के समय जब सोयाबीन और प्याज की फसल को लेकर किसान परेशान है, उस समय यह राशि आना कही न कही किसानों को राहत की बात है। किसानों ने कहा कि किसान सम्मान निधि के दो हजार रुपए से उनकी छोटी जरूरत पूरी होती है, जैसे खाद, बीज, बाजार का सम्मान समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में ये पैसा काफी काम आता है।
खंडवा मंडी सचिव ने कहा कि आज प्रधामनंत्री ने किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त किसान भाइयों के खाते में डाली है। जिसका सीधा प्रसारण मंडी परिसर में किया गया था। जहां किसान भाइयों ने पीएम मोदी का भीषण सुना, उन्हें काफी अच्छा लगा। नीलामी चल रही थी लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री का भाषण शुरू हुआ, किसानों ने कहा कि हम नीलामी रोकते है, पीएम को पहले सुनेगे। प्रधानमंत्री के भाषण के बाद फिर से नीलामी का कार्य शुरू हुआ।
2 साल पूरा करने जा रही मोहन सरकार के दो फैसले पलटे
20 Nov, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ममलेश्वर लोक प्रोजेक्ट को रद्द करने के फैसले पर लोगों ने जश्न मनाया
भोपाल। मध्य प्रदेश में 2 साल पूरे करने जा रही मोहन यादव सरकार ने बीते 24 घंटे के भीतर दो बड़े फैसले पलटे है। ये पहली बार है कि जब मोहन सरकार की ऐसी किरकिरी हुई है। सिंहस्थ लैंड पूलिंग एक्ट को वापस लेने के सरकार के फैसले के बाद किसानों ने उज्जैन में आतिशबाजी की। वहीं, ममलेश्वर लोक प्रोजेक्ट को रद्द करने के फैसले पर ओंकारेश्वर में भी लोगों ने भी जश्न मनाया।
अहम सवाल ये है कि आखिर इसकी नौबत क्यों आई? धार्मिक पर्यटन के लिए मोहन सरकार जो स्कीम ला रही है, उस योजना को बनाने से पहले लोगों से मशविरा क्यों नहीं हो रहा है?
वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं, अगर अफसर और नेता इसतरह के प्लान बनाने से पहले लोगों को भरोसे में लेते, तब ऐसा नहीं होता। ये विरोध प्रदर्शन एसी केबिन में बनाए गए प्लान का नतीजा हैं। जिन लोगों के हित के लिए योजना बनाई जा रही है, उनसे चर्चा की गई होती, तब ऐसी गलती नहीं होती।
50 प्रतिशत भूमि उज्जैन विकास प्राधिकरण लेता और बची 50 प्रतिशत किसान या भूस्वामी के पास ही रहती। 25 प्रतिशत भूमि में रोड, सेंटर लाइटिंग, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, सीवर एवं वाटर लाइन और अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन निर्माण होना था।
5 प्रतिशत भूमि पर पार्क (बच्चों के लिए झूले एवं स्लाइड्स, आम पब्लिक के लिए वॉकिंग पाथवे, ओपन जिम एवं लॉन व प्लांटेशन) विकसित किए जाने का प्लान था। 5 प्रतिशत भूमि पर आमजन की सुविधा के लिए पार्किंग, जनसुविधा केंद्र, हॉस्पिटल, स्कूल, विद्युत सब-स्टेशन आदि बनने थे।
प्राधिकरण ने 1806 किसानों की करीब 5000 सर्वे वाली जमीन को लैंड पूलिंग कर इस पर हाईटेक कुंभ सिटी बनाने की योजना तैयार की थी। अगर लैंड पूलिंग योजना सफल होती, तो ऐसा पहली बार होता, जब सिंहस्थ भूमि पर स्थायी सड़क, बिजली के पोल और अन्य निर्माण कर धार्मिक शहर विकसित किया जाता।
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में अभ्युदय मध्यप्रदेश के दर्शन
19 Nov, 2025 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : अभ्युदय मध्यप्रदेश के दर्शन प्रगति मैदान दिल्ली में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में किए जा सकते हैं। 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' थीम पर 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले मेला में मध्यप्रदेश की विरासत से विकास की अद्भुत झांकी, एक जिला-एक उत्पाद और परम्परागत कलाकृतियों ने आगंतुकों को आकृषित किया है। मंडप में आगामी 21 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में मध्यप्रदेश दिवस भी मनाया जाएगा।
मध्यप्रदेश मण्डप
44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में मध्यप्रदेश मण्डप ग्वालियर किला के रूप में तैयार किया गया है तथा मण्डप के केन्द्र में 64 योगिनी मन्दिर मुरैना के दर्शन होते है। मण्डप को मेले की थीम एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अनुरूप सजाया गया है। गौरतलब है कि लुटियन्स ने जब भारतीय संसद भवन का डिजाइन तैयार किया था तब उन्होने भारत वर्ष की नामी गिरामी इमारतों के डिजायन बुलवाये थे जिसमें से उन्होने मुरैना जिले के 64 योगिनी मन्दिर का चुनाव किया था। इसके आधार पर ही उन्होने भारतीय संसद के भवन का निर्माण कराया था। इस स्थान पर सभी देशी विदेशी पर्यटक भ्रमण करने के लिए आते हैं। जिससे एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना मजबूत होती है। मण्डप में मध्यप्रदेश की विश्व धरोहार खजुराहों, सांची स्तूप एवं भीमबेटका के साथ प्रस्तावित धरोहर स्थलों, विभिन्न सांस्कृतिक माहोत्सव, हस्तशिल्प, हाथकरघा, जी.आई. ओ.डी.ओ.पी. उत्पादों को भी सजाया गया है।
इन उत्पादों को होलोग्राफिक इमेज से भी प्रदर्शित किया जा रहा है। इन उत्पादों की बिक्री भी हो रही है। राज्य शासन की विभिन्न नीतियों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। मण्डप में औद्योगिक विकास के साथ पर्यटन की भी पूर्ण जानकारी प्रदर्शित की गयी है। मण्डप में सिंहस्थ 2028 की तैयारी को भी स्थान दिया गया है। इन्दौर के जी.आई. उत्पाद, चमड़े के खिलौने एवं टेराकोटा का संजीव प्रदर्शन हो रहा है। स्टार्ट-अप भी अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार के साथ विकय भी कर रहे हैं। मध्यप्रदेश मण्डप, निर्मित विरासत, सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय विरासत एवं वन्य जीवन को आकर्षक रूप से प्रदर्शित करता है। मण्डप जहां एक ओर प्रदेश की गौरवशाली विरासत को प्रदर्शित कर रहा है वही दूसरी ओर सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधने का संदेश भी दे रहा है। यही कारण है कि मेले में इस बार फिर मध्यप्रदेश मण्डप लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यहां अभ्युदय मध्यप्रदेश की झलक साफ देखी जा सकती है।
मध्यप्रदेश देश का हृदय प्रदेश है। यहां कि एतिहासिक धरोहर, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल, लोक परम्पराओं की समृद्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प "एक भारत श्रेष्ठ भारत" को न केवल पूरी कर रही है अपितु विश्व पर्यटन मानचित्र पर इसे अग्रणी स्थान दिला रही है। एक अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका ने विगत वर्ष मध्यप्रदेश को दुनिया के टॉप 10 टूरिज्म डेस्टिनेशन में शामिल किया जो गौरव का विषय है। इस सन्दर्भ का उल्लेख प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 25 दिसम्बर को खजुराहो में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती कार्यक्रम में किया गया था।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की ओर से मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम द्वारा विगत 43 वर्षों से इस मेले में नोडल एजेंसी के रूप में कार्य किया जा रहा है। इस मेले में विगत दो वर्षों से निरन्तर मध्यप्रदेश राज्य को विषयांतर्गत प्रस्तुति के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। मेला में राज्य दिवस समारोह 21 नवम्बर को मनाया जाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं विशेष अतिथि के रूप में मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम चेतन्य कुमार काश्यप के शामिल होना प्रस्तावित है। इस समारोह के अंत में मध्यप्रदेश राज्य के सांस्कृतिक कार्यकम बघेली लोक गायन, मटकी एवं पनिहारी लोक नृत्य होगा।
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला प्रत्येक वर्ष प्रगति मैदान, नई दिल्ली में दिनांक 14-27 नवम्बर के मध्य भारत व्यापार संवर्धन सगंठन (ITPO) के द्वारा आयोजित किया जाता है। इस वर्ष मेले का यह 44 वों संस्करण है। इस मेले में विभिन्न राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश, भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अलावा विभिन्न राष्ट्रों द्वारा भाग लिया जाता है। आम नागरिकों के लाभ के लिए राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं और भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने तथा व्यापार, उद्योग एवं सेवाओं को बढावा देने का यह मेला एक मंच है। इससे "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की थीम के अनुरूप भारत के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में रहने वाले विविध संस्कृति के लोगों के बीच सक्रिय रूप से सम्पर्क, आपसी समझ और जुड़ाव को बढावा मिलेगा तथा भारत की एकता एवं अखण्डता मजबूत होगी। इससे स्वदेशीय वस्तुओं के निर्यात, अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन, निवेश को बढावा मिलेगा, जिससे अर्थव्यवस्था और अधिक विकसित होगी तथा उसे वैश्विक रूप प्राप्त होगा।
प्रमुख सचिव यादव की अध्यक्षता में हुई राज्य सुपरवाइजरी बोर्ड की बैठक
19 Nov, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य शिक्षा संदीप यादव की अध्यक्षता में गर्भधारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) राज्य सुपरवाइजरी बोर्ड पी.सी.पी.एन.डी.टी. की बैठक में अनेक निर्णय लिये गये। बैठक में विधानसभा सदस्य प्रियंका मीणा, आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी, अतिरिक्त सचिव विधि एवं विधायी कार्य निशित खरे सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों तथा तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागिता की गयी।
राज्य सुपरवाइजरी बोर्ड की बैठक में लिये गये मुख्य निर्णयों में मध्यप्रदेश में भ्रूण लिंग चयन संबंधी सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने एवं सामाजिक भागीदारिता को बढ़ावा देने के लिये "पुनरीक्षित मुखबिर पुरस्कार योजना'' संचालित है, जिसका प्रदेश में अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाये। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा "पुनरीक्षित मुखबिर पुरस्कार योजना'' अंतर्गत 2 लाख रुपये के पुरस्कार का प्रावधान है, जिसमें मुखबिर के सूचना पर पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम अंतर्गत प्रकरण सफल स्टिंग ऑपरेशन होने अथवा प्रकरण पंजीबद्ध होने पर मुखबिर या सूचनादाता को 50 हजार रुपये दिये जाने का प्रावधान है। साथ ही न्यायालय द्वारा पंजीबद्ध प्रकरण में दंडित किये जाने पर मुखबिर या सूचनादाता को पुन: 30 हजार रुपये दिये जाने का प्रावधान है। पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम की धारा-22 अंतर्गत किसी भी व्यक्ति, संगठन, केन्द्र द्वारा लिंग चयन सुविधाओं के संबंध में किसी भी प्रकार का विज्ञापन भौतिक या इंटरनेट के माध्यम से प्रकाशन, वितरण एवं संसूचित करने पर प्रतिबंध है।
लिंग चयन के संबंध में साइबर एडवर्टाइजमेंट, ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर बेची जा रही सामग्री, इंटरनेट पर उपलब्ध आपत्तिजनक ब्लॉग्स/वीडियोज आदि को साइबर निगरानी द्वारा नियंत्रित किये जाने की आवश्यकता है। इसके लिये विभाग द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, इंटेलिजेंस के समन्वय से सुदृढ़ कार्यवाही पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम, 1994 एवं आई.टी. अधिनियम, 2000 के स्थापित प्रावधान अनुरूप कार्यवाही की जायेगी। समाज में लिंग चयन आधारित गर्भपात से संभावित सामाजिक असंतुलन एवं लैंगिक हिंसा के नियंत्रण के लिये जन-प्रतिनिधियों के सोशल मीडिया पेज तथा जिलों के आधिकारिक वेबसाइट तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से सामाजिक जागरूकता एवं जन-भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।
एसआईआर कार्य के लिए प्रत्येक मतदाता के घर अनिवार्य रूप से जाएं बीएलओ
19 Nov, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा ने बुधवार को निर्वाचन सदन भोपाल में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और प्रदेश में चल रहे एसआईआर कार्य के बारे में जानकारी दी। साथ ही मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाने को लेकर चर्चा की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने कहा कि एसआईआर कार्य के लिए बीएलओ अपने मतदान केंद्र अंतर्गत आने वाले प्रत्येक मतदाता के घर जाएंगे और मतदाता का भौतिक सत्यापन करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रमण आधारित सत्यापन से न केवल नई मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया मजबूत होगी, बल्कि त्रुटियों में भी सुधार होगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र झा ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आग्रह किया है। जिससे मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटि रहित बनाया जा सके। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझाव प्राप्त किए। साथ ही उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
बैठक में आम आदमी पार्टी से सुमित सिंह चौहान, बहुजन समाज पार्टी से सीएल चौहान, भारतीय जनता पार्टी से भगवान दास सबनानी, रजनीश अग्रवाल, एसएस उप्पल, कांग्रेस सज्जन सिंह वर्मा, जेपी धनोपिया, ललित सेन, सीपीआई मार्स्कसिस्ट वीवी रामचंद्रन, पूषन भट्टाचार्य उपस्थित रहे।
टूरिस्ट हेली सर्विस का उठाएं भरपूर लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
19 Nov, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विश्व धरोहर स्थल खजुराहो और पन्ना टाइगर रिजर्व के आसपास पर्यटकों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। खजुराहो में एयरपोर्ट तो पहले से है ही, अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से खजुराहो नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात दे दी है, जिससे बुंदेलखंड की शान मतंगेश्वर महादेव सीधे काशी विश्वनाथ से जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटकों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए नई पीएमहेली टूरिस्ट सर्विस शुरू की है। इसके अलावा प्रदेशवासियों को इंटर स्टेट हवाई सेवा और एयर एंबुलेंस की सुविधा भी मिल रही है। पर्यटक इन सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश आने वाले पर्यटकों की संख्या में 526 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। बीते साल 13 करोड़ 41 लाख से अधिक पर्यटक मध्यप्रदेश की धरती पर आए। हमारी पर्यटन प्रोत्साहन योजनाओं के कारण भविष्य में यह आंकड़ा और भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को खजुराहो में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने खजुराहो में 'होटल द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस' का दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर ओबेरॉय ग्रुप के स्वामी अर्जुन ओबेरॉय ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढाकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खजुराहो का ईश्वर का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। ओबेरॉय ग्रुप के राजगढ़ पैलेस होटल के माध्यम से आज खजुराहो समृद्धि के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। राज्य सरकार बुंदेलखंड के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। खजुराहो की प्राचीनतम स्थापत्य कला को देखने के लिए पूरी दुनिया खिंची चली आती है। खजुराहो महाराजा छत्रसाल की राजधानी रही है। बुंदेलखंड में आल्हा-ऊदल की वीरता की कहानियां जोश से भर देती हैं। यहां 70 एकड़ में यह भव्य होटल बनकर तैयार हुआ है, जिससे पर्यटकों को तो लग्जरियस फेसिलिटी मिलेगी ही, स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा।
क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। खजुराहो एक विश्व धरोहर है, यहां रोजाना दुनियाभर के पर्यटक आते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में 17 आइकोनिक सिटी चिह्नित की हैं, इनमें खजुराहो भी शामिल है। यहां नजदीक ही पन्ना टाइगर रिजर्व को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने खजुराहो को हवाई सेवा के साथ सुपरफॉस्ट ट्रेन वंदे भारत की रेगुलर कनेक्टिविटी भी दे दी है। पन्ना में हीरे तो मिलते ही हैं, भविष्य में राजगढ़ पैलेस 'होटल इंडस्ट्री का डायमंड' बनकर उभरेगा।
राजगढ़ पैलेस की भव्यता की जानकारी देते हुए अर्जुन ओबेरॉय ने बताया कि मध्यप्रदेश अतुलनीय पर्यटन संभावनाओं और संस्कृति का केंद्र है। राजगढ़ पैलेस के डिजाइन और रूप आगंतुकों को मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखने का मौका देगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजगढ़ पैलेस पर्यटकों के लिए मध्यप्रदेश का गेट-वे बनेगा।
कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक अरविंद पटेरिया, विधायक ललिता यादव, विधायक राजेश शुक्ला, विधायक कामाख्या प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, अपर मुख्य सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिव शेखर शुक्ला, डी आईजी विजय खत्री, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ओबेरॉय ग्रुप के स्टॉफ मेंबर्स उपस्थित रहे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीएलओ से संवाद कर प्रतिदिन कार्य की करें समीक्षा
19 Nov, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : भारत निर्वाचन आयोग की निदेशक शुभ्रा सक्सेना एवं सचिव बिनोद कुमार ने बुधवार को वर्चुअल बैठक की। इस दौरान प्रदेश में चल रहे एसआईआर के कार्य की प्रगति की जिलेवार समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा सहित सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी नगर पालिक निगमों के कमिश्नर शामिल हुए।
भारत निर्वाचन आयोग की निदेशक शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि एसआईआर के कार्य को सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गंभीरता से लें। चुनावी मोड पर कार्य करें। लापरवाही ना करें। बैठक के दौरान निदेशक सक्सेना ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं को बांटे जा रहे गणना पत्रक, मैपिंग और डिजिटलाइजेशन के कार्य की समीक्षा की और बेहतर कार्य करने वाले जिलों की प्रशंसा की।
भारत निर्वाचन आयोग की निदेशक शुभ्रा सक्सेना ने सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी कमिश्नर नगर पालिक निगम को जल्द से जल्द डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी जिले कार्ययोजना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। प्रत्येक दिन बीएलओ के कार्य की समीक्षा कर बीएलओ से संवाद करें एवं कार्य में आ रही कठिनाइयों का त्वरित निराकरण करें। सहयोग के लिए वालेंटियर्स को लगाएं। कलेक्टर मैदानी स्तर पर जाकर एसआईआर कार्य की प्रगति देखें। आयोग द्वारा प्रतिदिन आपके कार्य की निगरानी और समीक्षा की जा रही है। आप भी अपने अपने जिलों में प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करें। इस दौरान प्रदेश में सबसे अच्छा कार्य करने वाले जिले अशोक नगर, सीहोर, पांढुर्णा, बालाघाट और नर्मदापुरम् के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से उनकी कार्यप्रणाली जानी गई जिससे अन्य कलेक्टर्स भी आवश्यक सुधार कर सकें। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा ने सभी कलेक्टर्स को प्रतिदिन समीक्षा और मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 10% से अधिक गणना पत्रक के डिजिटलाइजेशन के कार्य का लक्ष्य तय करें। एक सप्ताह के अंदर सभी कार्य पूरा करें। जो डाटा मैपिंग हो चुका है उसका डिजीटलाइजेशन सुनिश्चित करें।
प्रदेश के 6 बीएलओ हुए सम्मानित
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने मध्यप्रदेश निर्वाचन सदन भोपाल में 6 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारियों) को उत्कृष्ट कार्य करने पर शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने कहा कि प्रदेश के अन्य बीएलओ को इनसे प्रेरणा लेकर त्वरित लक्ष्य पूर्ति के लिये प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा में सर्वप्रथम शत् प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले बीएलओ को भोपाल में सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने राजगढ़ जिले के बीएलओ देवकरण शर्मा, देवास जिले के महेन्द्र सिंह परमार, सीहोर जिले के भूरुलाल गहरवाल, गजराज सिंह, बैतूल जिले के दीपक वर्मा और भोपाल जिले के बीएलओ सुरेश वर्मा को सम्मानित किया है।
बैठक के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रामप्रताप सिंह जादौन, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय श्रीवास्तव, सुरभि तिवारी व राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
शिक्षक सहायता कोष को बढ़ाने का होगा प्रयास : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह
19 Nov, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षकों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है। संकट के दौरान शिक्षकों को समय पर हर संभव मदद दी जायेगी। मंत्री सिंह बुधवार को मंत्रालय में शिक्षक कल्याण प्रतिष्ठान की राज्य स्तरीय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता और संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह भी उपस्थित थे।
बैठक में तय हुआ कि वर्ष 2026 में शिक्षक दिवस पर प्रत्येक जिले से 2 शिक्षकों को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिये सम्मानित किया जायेगा। इससे प्रदेश के प्रत्येक जिले को प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग की ओर से जिला स्तर पर भी शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक प्रतिष्ठान की हर 3 माह में बैठक हो यह सुनिश्चित किया जाये। शिक्षकों को संकट के समय आर्थिक सहायता समय पर मिले, इसके लिये राज्य, संभाग और जिला 3 स्तर पर कमेटियाँ होंगी।
शिक्षक सदन पर हुई चर्चा
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 18 शिक्षक सदन संचालित हो रहे हैं। इन शिक्षक सदनों का जरूरत के हिसाब से संधारण किया जायेगा। भोपाल स्थित शिक्षक सदन भवन पर 2 करोड़ 80 लाख रुपये व्यय कर वहाँ केंटीन समेत आधुनिक रूप से व्यवस्थित किया जायेगा।
लंबित अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों की होगी नियमित समीक्षा
स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि दिवंगत शिक्षकों के परिजनों के अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जायेगी। प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द कैसे मदद हो, इसका संतोषजनक रास्ता निकाला जायेगा। बैठक में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र डी.एस. कुशवाहा एवं शिक्षक संघों के प्रतिनिधि डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर, दिनेश शर्मा, राकेश गुप्ता, महेन्द्र सिंह रघुवंशी और सत्यनारायण शर्मा भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने आसियान समिति से कहा मध्यप्रदेश के साथ साझी विकास यात्रा की अपार संभावनाएं
19 Nov, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आसियान समिति से कहा है कि मध्यप्रदेश के साथ साझी विकास यात्रा की अपार संभावनाएं हैं। भारत और आसियान देश साझी सभ्यता वाले क्षेत्र हैं। मध्यप्रदेश और आसियान देशों के बीच सांस्कृतिक आत्मीयता, व्यापारिक समानता और सहयोग की संभावनाएँ अत्यंत मजबूत हैं। दोनों क्षेत्रों के पास युवा जनसंख्या की ऊर्जा, नवाचार की क्षमता, विविध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति तथा विकास के प्रति समान संवेदनशील दृष्टिकोण मौजूद है। प्रदेश के साथ व्यापार, निवेश, पर्यटन, शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में असाधारण और दीर्घकालिक साझेदारियाँ करने की अनंत संभावनाएँ हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में स्थिर, सुरक्षित और उद्योग अनुकूल वातावरण इस यात्रा को और अधिक अर्थपूर्ण बनाएगा।
राज्यपाल पटेल राजभवन में आमंत्रित आसियान समिति के प्रतिनिधि मंडल के साथ बुधवार को चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला भी मौजूद थे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि भारत सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। यह नीति भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के साझा इतिहास, सांस्कृतिक जड़ों और भविष्य की समृद्ध साझेदारी को मजबूत करने का मार्ग है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के साथ व्यापारिक, निवेश, तकनीकी, सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों में निरंतर वृद्धि से पारस्परिक रिश्ते मजबूत होंगे। नए अवसर उत्पन्न होंगे। हमारी सहभागिता आने वाले वर्षों में एक नए अधिक विकसित युग का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पारदर्शी नीतियों के साथ निवेशकों को सुरक्षा प्रदान करती है। इसी वर्ष प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा 18 नवीन इन्वेस्टर फ्रेंडली नीतियाँ लॉन्च की गईं। ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस में मध्यप्रदेश देश के उत्कृष्ट सुधारक राज्यों में शामिल है। मध्यप्रदेश की जनता सरलता, परिश्रम, सहिष्णुता और सौहार्द की मिसाल है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को भारत का हृदय कहा जाता है, क्योंकि इस राज्य की धड़कनें भारत की संस्कृति, परंपराएँ, प्रकृति, अध्यात्म, सामाजिक विविधता, आर्थिक क्षमता और आधुनिक विकास को समेटे हुए हैं। उन्होंने प्रदेश के नगरों, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के विकास और पर्यावरणीय संतुलन को रेखांकित किया। बताया कि राज्य में 11 एग्रो क्लाइमेटिक जोन होने के कारण इसे देश की “फूड बास्केट” कहते हैं। राज्यपाल पटेल ने आसियान समिति नई दिल्ली के प्रतिनिधियों को सांची की प्रतिकृति, स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।
आसियान नई दिल्ली समिति के अध्यक्ष भारत में मलेशिया के उच्चायुक्त दातो मुजफ्फर शाह मुस्तफा ने मध्यप्रदेश में प्रतिनिधि मंडल के गरिमामय स्वागत सत्कार के लिए आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आसियान समूह के सभी देश शांति, समृद्धि के लिए मैत्री भाव के साथ सहकार के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की कृषि, आधारभूत अवसंरचना, उत्पादन, पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। फार्मास्यूटिकल, शिक्षा और कौशल उन्नयन के क्षेत्र में पारस्परिक सहकार के द्वारा मध्यप्रदेश और आसियान राष्ट्रों के संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाया जा सकता है।
स्वागत उद्बोधन प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र कुमार सिंह ने दिया। मध्यप्रदेश प्रवास पर आए आसियान समिति नई दिल्ली के सदस्यों का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि आसियान समिति पहली बार मध्यप्रदेश भ्रमण पर आई है। समिति ने गत दिवस मुख्यमंत्री से भेंट की है। आभार अतिरिक्त सचिव विदेश मंत्रालय भारत सरकार प्रशांत अग्रवाल ने व्यक्त किया।
आसियान समिति प्रतिनिधि मंडल भारत में वियतनाम के राजदूत गुयेन थान्ह हाई, भारत में फिलीपींस के राजदूत जोसेफ एफ. इग्नासियों, भारत और श्रीलंका में कंबोडिया की राजदूत रथ मनी, भारत में तिमोर लेस्ते के राजदूत कार्लितो नुनेस, भारत में थाईलैंड की राजदूत छवनार्ट थांगसुमफंट, भारत और भूटान में इंडोनेशिया की राजदूत इना एच कृष्णमूर्ति और मिशन प्रमुख द्वितीय सचिव ब्रुनेई दारुस्सलाम गणराज्य पेंगिरन मोहम्मद शफी अलवाली बिन पेंगिरन अबू बकर शामिल है। आसियान समिति प्रतिनिधि मंडल के राजभवन आगमन पर राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव ने चंदेरी वस्त्र से बना अंगवस्त्र एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
एमपी में SIR के काम पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, पटवारी-सिंघार हुए फटकार के पात्र
19 Nov, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल | मध्य प्रदेश समेत देश के 12 राज्यों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (Special Intensive Revision) का कार्य जारी है. चुनाव आयोग के द्वारा एसआईआर का काम कराया जा रहा है. ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं. मतदाताओं के लिए फॉर्म बांटे रहे हैं, ताकि वोटर लिस्ट में सुधार किया जा सके. इसी बीच, SIR को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं को फटकार लगाई है|
कांग्रेस आलाकमान ने जताई नाराजगी
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार (18 नवंबर) को एक अहम मीटिंग हुई. इस बैठक में मध्य प्रदेश से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल हुए. मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल और सांसद एवं वरिष्ठ नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए |
सूत्रों के अनुसार एमपी में एसआईआर के कार्य में देरी और लेटलतीफी को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने नाराजगी जताई है. इसके साथ ही बूथ लेवल एजेंट (Booth Level Agent) की ट्रेनिंग को लेकर भी नाराजगी जताई. एमपी ने 52 हजार से ज्यादा BLA की ट्रेनिंग होनी है |
8 चरणों में होनी है ट्रेनिंग
पचमढ़ी में 10 दिवसीय कांग्रेस संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ. इस शिविर में कांग्रेस के सीनियर |
आयुष विभाग का बड़ा एक्शन : डाबर समेत 3 कंपनियों की 6 आयुर्वेदिक दवाओं पर प्रतिबंध, जानें कौन सी दवाएं हैं शामिल
19 Nov, 2025 03:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP Ayurvedic Medicines Banned: मध्य प्रदेश में आयुष विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाबर इंडिया लिमिटेड सहित तीन कंपनियों की छह आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री और वितरण पर तत्काल रोक लगा दी है. ग्वालियर स्थित लैब में दतिया और छिंदवाड़ा से प्राप्त सैंपलों की जांच में ये बैच गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं पाए गए. रिपोर्ट सामने आते ही आयुष कमिश्नर ने प्रदेशभर में इन दवाओं के क्रय-विक्रय, भंडारण और सप्लाई पर सख्त प्रतिबंध लागू कर दिया.
दवाओं के इन बैचों काे पाया अवमानक
जांच में जिन बैचों को अवमानक पाया गया, उनमें शर्मा आयुर्वेद मंदिर दतिया की ‘गिलोय सत्व’ (बैच 005P-1) और ‘कामदुधा रस’ (बैच 25117002P-1), श्री धन्वन्तरी हर्बल्स सोलन की ‘प्रवाल पिष्टी’ (बैच PPMB-077) और ‘मुक्ता शुक्ति’ (बैच MSBBD-059), तथा डाबर इंडिया लिमिटेड साहिबाबाद की ‘कफ कुठार’ (बैच SB00066) और ‘लक्ष्मी विलास रस (नारदीय)’ (बैच SB00665) शामिल हैं.
आयुष विभाग ने दिया निर्देश
आयुष विभाग ने सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे प्रतिबंधित बैचों का स्टॉक तुरंत दुकानों और गोदामों से हटाकर कंपनियों को लौटाएं. यदि कहीं भी इन दवाओं की बिक्री या उपयोग पाया गया तो संबंधित विक्रेता और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में निरीक्षण जारी है और आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त दंड लागू किए जाएंगे.
प्रदेश में तीन कफ सिरप भी हुए थे बैन
छिंदवाड़ा में हाल ही में कफ सिरप से कई मासूमों की मौत के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग सख्त नजर आ रहा है. लगातार दवाओं की टेस्टींग की जा रही है. देशभर की दवा कंपनियों के द्वारा निर्मित दवाओं की जांच चल रही है. प्रदेश में सरकार ने कफ सिरप से मासूमों की मौत के बाद 3 कफ सिरप कपंनियों को बैन कर दिया था. इसमें प्रमुख रूप से कोल्ड्रिफ कप सिरप काे मुख्य बताया गया था. इसके सेवन के बाद ही मासूम बच्चाें की मौत हुई थी. भारत सरकार ने भी कफ सिरप के सेवन पर रोक लगाई थी.
MP Bus Service: 21 साल बाद लौट रही सरकारी बसें, जानिए किन जिलों में पहले चलेंगी
19 Nov, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल | मध्य प्रदेश की सड़कों पर एक बार फिर से सरकारी बसें दौड़ती हुई नजर आने वाली है, क्योंकि मोहन सरकार राज्य में फिर से सरकारी बसें चलाने वाली है, इस सुविधा को सरकार ने 'जनबस' नाम दिया है, राज्य परिवहन निगम की जगह पर अब एमपी सरकार ने यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी बनाई है, यह कंपनी राज्य के 25 जिलों में सरकारी बसों का संचालन करेगी, सालों पहले बंद हो चुकी सरकारी बसों की शुरुआत एमपी के सबसे बड़े शहर इंदौर से होने वाली है, जहां से सबसे पहले बसों का संचालन किया जाएगा |
मध्य प्रदेश में फिर से सरकारी बसों की शुरुआत अप्रैल 2026 से होने जा रही है. जनबस सेवा की शुरुआत राज्य की आर्थिक राजधानी इंदौर से होगी, इसके बाद यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से राज्य के दूसरे संभागों में भी लागू की जाएगी. सरकार का लक्ष्य है कि अप्रैल 2027 तक यह प्रणाली सभी संभागों और जिलों में लागू हो जाए. हालांकि अभी सरकार ने केवल 25 जिलों का चयन किया है, जहां कंपनी के संचालक मंडल ने राज्यभर में 6,000 रूटों को मंजूरी दी है, इन रूटों पर 10,879 बसों का संचालन किया जाएगा, जिसमें शहरी के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर भी बसों का संचालन किया जाएगा.
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
