मध्य प्रदेश
झांसी स्टेशन पर 45 दिन का ब्लॉक : ग्वालियर होकर जाने वाली ट्रेनें रद्द, ताज एक्सप्रेस का भी बदला स्टेशन, जानिए कैसे होगा आपकी यात्रा पर असर?
21 Nov, 2025 12:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP News: झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 45 दिनों का ब्लॉक लागू होने जा रहा है, जिसके चलते ग्वालियर होकर चलने वाली छह ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं. वहीं ताज एक्सप्रेस को इस अवधि में झांसी की बजाय ग्वालियर से संचालित किया जाएगा. स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर वॉशेबल एप्रन हटाने और गिट्टी रहित पटरी बिछाने का काम 25 नवंबर से शुरू होकर 8 जनवरी तक चलेगा. इस निर्माण कार्य की वजह से झांसी, ग्वालियर और आगरा के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.
45 दिनों के लिए रद्द हुई झांसी-आगरा कैंट से चलने वाली ट्रेन
सबसे ज्यादा असर झांसी-आगरा कैंट के बीच रोज चलने वाली ट्रेन नंबर 11901/02 पर पड़ेगा, जिसे पूरे 45 दिनों के लिए रद्द किया गया है. इसी अवधि में झांसी-इटावा (11903/11904) ट्रेन भी नहीं चलेगी. हुबली-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल (07363/07364) समेत कई अन्य ट्रेनों को भी निर्धारित तारीखों पर बंद रखा जाएगा. मार्ग बंद होने का प्रभाव उन यात्रियों पर अधिक पड़ेगा जो ग्वालियर होते हुए झांसी या आगरा जाने के लिए इन ट्रेनों पर निर्भर रहते हैं.
इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस: 24 नवंबर से 16 कोच के साथ पटरी पर, वीकेंड पर आसानी से मिलेंगी सीटें, जानिए पूरी जानकारी!
21 Nov, 2025 12:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Indore-Nagpur Vande Bharat: इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस अब 24 नवंबर से दोगुनी क्षमता के साथ चलेगी. रेलवे ने इसके लिए आधिकारिक अनुमति जारी कर दी है. फिलहाल यह ट्रेन 8 कोच के साथ चल रही थी, लेकिन बुधवार को दिल्ली से 16 कोच का नया अपग्रेडेड रैक इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पहुंच गया, जिसके बाद पिट लाइन पर इसका मेंटेनेंस शुरू कर दिया गया. रेलवे बोर्ड ने हाल ही में वंदे भारत ट्रेनों की बढ़ती मांग और ऑक्यूपेंसी की समीक्षा की थी, जिसके आधार पर देशभर में सात ट्रेनों में कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया.
16 कोच के साथ चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
इंदौर-नागपुर रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और टिकट की कमी को देखते हुए रतलाम मंडल ने कोच बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था. अभी मौजूदा 8 कोच वाली ट्रेन में कुल 530 सीटें हैं, जिनमें 52 सीटें एक्जीक्यूटिव क्लास में और बाकी चेयर कार में उपलब्ध होती हैं. सीरीज के अलग-अलग कोचों में सीटों की संख्या के अनुसार यह क्षमता तय की गई है. नई व्यवस्था के बाद कोचों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी जाएगी, जिससे अब इस ट्रेन में 1150 से अधिक सीटें उपलब्ध होंगी. इसके साथ ही ऑनबोर्ड स्टाफ बढ़ाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.
कोच बढ़ाने से यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
रेलवे सूत्रों के अनुसार, पुराने 8 कोच को किस रूट पर भेजा जाएगा, इसका निर्णय रेलवे बोर्ड बाद में करेगा. वहीं, पश्चिम मध्य रेलवे का कहना है कि कोच बढ़ने से भोपाल, नर्मदापुरम और इटारसी सहित इस मार्ग के अन्य यात्रियों को सीधे लाभ मिलेगा. वेटिंग लिस्ट कम होगी और अधिक लोग आराम से यात्रा कर सकेंगे.
27 जून को हुई थी इंदौर-भोपाल वंदे भारत की शुरुआत
इंदौर-भोपाल वंदे भारत की शुरुआत 27 जून को हुई थी और ट्रेन उज्जैन में मात्र 5 मिनट रुकते हुए तेज गति से सफर पूरा करती है. शुरुआत में कम यात्री मिलने के कारण इसकी समीक्षा भी की गई थी, लेकिन नियमित संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में सुधार हुआ. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अनुरोध पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस सेवा को नागपुर तक बढ़ाने का निर्णय लिया, जिसके बाद यह ट्रेन अब इंदौर से नागपुर तक संचालित हो रही है.
इंदौर-भोपाल वंदे भारत की शुरुआत 27 जून को हुई थी और ट्रेन उज्जैन में मात्र 5 मिनट के लिए रुकते हुए तेजी गति से अपना सफर पूरा कर लेती है. शुरुआत में कम यात्री मिलने के कारण इसकी समीक्षा भी गई थी, लेकिन नियमित संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में सुधार हुआ है.
"डाबर की 2 दवाएं फेल, ग्वालियर लैब ने 7 आयुर्वेदिक दवाओं को किया अमानक घोषित, जानिए कौन सी हैं वो दवाएं?
21 Nov, 2025 12:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP News: आयुर्वेदिक दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. ग्वालियर की लैब में जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें सात तरह की आयुर्वेदिक औषधियां जांच में फेल हो गई हैं. ये सैंपल छिंदवाड़ा जिले से लिए गए थे, जबकि जबलपुर जिले में भी इन दवाइयों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. छिंदवाड़ा में कफ सिरप के कारण बच्चों की मौत के बाद यह व्यापक जांच शुरू की गई थी. अब सभी आयुर्वेदिक दवा दुकानों से सैंपल लिए जा रहे हैं और उनकी गुणवत्ता जांची जा रही है.
जांच में फेल हुई दवाएं
जांच में फेल हुई दवाओं में गिलोय सत्व शामिल है, जिसे शर्मायु जेनुइन आयुर्वेद श्री शर्मा आयुर्वेद मंदिर, सिविल लाइन दतिया द्वारा बनाया गया है और इसका बैच नम्बर 005P-1 है.कामदुधा रस, जिसे शर्मायु जेनुइन आयुर्वेद दतिया ने तैयार किया है, उसका बैच नम्बर 25117002P-1 है. प्रवाल पिष्टी भी फेल पाई गई है, जिसे यूनिट-2 श्री धनवंतरी हर्बल, हिमाचल प्रदेश ने बनाया है और इसका बैच नम्बर PPMB-077 है. इसी तरह मुक्ता शुक्ति भस्म, जो यूनिट-2 श्री धन्वंतरी हर्बल, हिमाचल प्रदेश की है, उसका बैच नम्बर MSBB-059 है.
डाबर इंडिया की दो दवाएं भी फेल
जांच के दौरान डाबर इंडिया लिमिटेड, गाजियाबाद की दो औषधियां भी मानकों पर खरी नहीं उतरीं. इनमें लक्ष्मी विलास रस (बैच नम्बर SB00665) और कफकुठार रस (बैच नम्बर SB00066) शामिल हैं. इसके अलावा शिवायु आयुर्वेद लिमिटेड, औरंगाबाद द्वारा निर्मित कासामृत सिरप भी फेल पाया गया है, जिसका बैच नम्बर KMSL-2501 है. इस मामले में जांच एजेंसियां अब दवाओं के सही प्रयोग और लैब जांच को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रदेश में आयुर्वेदिक दवाइयों के सैंपल एकत्र कर रही हैं ताकि किसी भी तरह की लापरवाही को रोका जा सके.
छिंदवाड़ा में SIT का एक्शन, कोल्ड्रिफ सिरप का केमिकल सप्लायर गिरफ्तार, 8 मेडिकल लाइसेंस सस्पेंड
21 Nov, 2025 11:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश में 24 बच्चों की जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से मौत हो गई थी. कफ सिरप में जिस केमिकल की ज्यादा मात्रा मिलाने से वह जानलेवा हो गया था, उसे सफ्लाई करने वाले व्यक्ति को SIT की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे परासिया कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए 3 दिन की रिमांड पर लिया है.
श्रेसन कंपनी को डायथिलीन ग्लाइकॉल का सफ्लायर गिरफ्तार
छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप कोल्ड ड्रिंक से 24 बच्चों की मौत को लेकर पुलिस ने एसआईटी की टीम गठित की थी. एसआईटी के प्रभारी जितेंद्र सिंह जाट ने बताया कि, ''अब तक इस मामले में 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. श्रेशन कंपनी का कोल्ड्रिफ सिरप जिसमें डायथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा अधिक पाई गई थी, जिसकी वजह से बच्चों की किडनी खराब हो रही थी. इस केमिकल को सप्लाई करने वाले व्यक्ति को भी टीम ने गिरफ्तार कर परासिया कोर्ट में पेश किया है. जहां से पूछताछ के लिए तीन दिनों की रिमांड ली गई है.''
मेडिकल दुकानों में नहीं हो रहा नियमों का पालन, 8 के लाइसेंस सस्पेंड
जहरीले कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के बाद जिला औषधि एवं खाद्य विभाग भी लगातार मेडिकल दुकानों पर जांच कर कार्रवाई कर रहा है. इसके चलते परासिया की 7 मेडिकल दुकान और छिंदवाड़ा की एक दुकान पर नियम का पालन नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. दुकानदारों ने सही समय पर उचित कारण नहीं बता पाया इसलिए आठ मेडिकल दुकानों के अलग-अलग दिनों के लिए लाइसेंस सस्पेंड भी किए गए हैं.
1). दिनेश मेडिकल स्टोर परासिया सात दिवस के लिए निलंबित
2). गुप्ता मेडिकल स्टोर 15 दिन के लिए निलंबित छिदवाडा
3). हरसोरिया मेडिकल स्टोर परासिया 12 दिन के लिए निलंबित
4). कैलाश मेडिकल स्टोर परासिया सात दिवस के लिए निलंबित
5). न्यू सिटी मेडिकल स्टोर परासिया 10 दिन के लिए निलंबित
6). निलेश मेडिकल स्टोर परासिया 7 दिन के लिए
7). राय मेडिकल स्टोर परासिया 12 दिन के निलंबित
8). सुमित मेडिकल स्टोर परासिया 7 दिन के लिए सस्पेंड किए गए हैं.
छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 24 बच्चों की मौत
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बैतूल में 24 बच्चों की मौत कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने के बाद हो गई थी. सिरप पीने के बाद बच्चों की किडनी फेल हो गई थी. जांच में पाया गया कि बच्चों को दिए गए सिरप में जहरीला पदार्थ मिला हुआ था. इस मामले में सरकार ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक, उस सिरप को प्रिसक्राइव करने वाले डॉक्टर, मेडिकल स्टोर में बेचने वाले फार्मासिस्ट, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.
घेराव के बाद भोपाल RGPV के कुलगुरु का इस्तीफा, नैक ग्रेडिंग में फर्जीवाड़े के लगे आरोप
21 Nov, 2025 10:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश के इकलौते तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु द्वारा अचानक राज्यपाल मंगू भाई पटेल को अपना इस्तीफा सौंपने का मामला सामने आया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरजीपीवी पर सेल्फ स्टडी रिपोर्ट यानि SSR में गलत या भ्रामक जानकारी दिखाकर नैक की ए प्लस प्लस ग्रेडिंग हासिल करने का आरोप लगाया था. गुरुवार को इसी मामले में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आरजीपीवी परिसर में जाकर कुलगुरु का घेराव भी कर दिया. माना जा रहा है कि विद्यार्थियों के इस दबाव के बाद कुलगुरु राजीव त्रिपाठी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा.
राज्यपाल को लिखे इस्तीफे के अंश
राज्यपाल को सौंपे गए इस्तीफे में राजीव त्रिपाठी ने लिखा कि, ''आरजीपीवी (राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) भोपाल के कुलपति पद से तत्काल प्रभाव अथवा आपके कार्यालय द्वारा उचित समझे जाने पर औपचारिक रूप से अपना त्यागपत्र देता हूं. मुझ पर जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं. इस पद पर सेवा करना और अपनी पूरी क्षमता से आरजीपीवी के शैक्षणिक एवं संस्थागत विकास में योगदान देना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है.''
इस्तीफे को बताया व्यक्तिगत कारण
राजीव त्रिपाठी भले ही गलत जानकारी देकर SSR रिपोर्ट तैयार कराने के मामले में घिर चुके थे. लेकिन उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा देने का कारण व्यक्तिगत बताया. उन्होंने आगे लिखा कि, ''अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान मैंने मध्य प्रदेश की तकनीकी शिक्षा में शैक्षणिक उत्कृष्टता, पारदर्शिता और नवाचार के मूल्यों को बनाए रखने का प्रयास किया है. अपने व्यक्तिगत कारणों से, मेरा मानना है कि यह पद छोड़ने और विश्वविद्यालय के विजन को आगे बढ़ाने के लिए नए नेतृत्व को अनुमति देने का उपयुक्त समय है.''
एबीवीपी की मांग, यूनिवर्सिटी में लागू हो धारा 54
एबीवीपी के प्रदेश मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि, ''नैक SSR के अंदर गलत एवं भ्रामक तथ्यों को शामिल करना यह गंभीर अकादमिक भ्रष्टाचार है. आज कुलगुरु ने नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा सौंपा, परंतु सरकार को तत्काल प्रभाव से धारा 54 लागू करनी चाहिए और इस भ्रष्टाचार में शामिल सभी दोषियों के ऊपर उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए. एबीवीपी का यह अकादमिक भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन सभी दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित होने तक जारी रहेगा.''
पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का भोपाल दौरा: इस्तीफे के बाद पहला सार्वजनिक संबोधन, जानिए पूरा कार्यक्रम!
21 Nov, 2025 08:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : देश के पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज भोपाल के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वे अपने इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच से संबोधित करेंगे. धनखड़ का यह कार्यक्रम कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के दिन दिए गए इस्तीफे के बाद से वे किसी भी सार्वजनिक आयोजन में वक्ता के रूप में दिखाई नहीं दिए. शुक्रवार सुबह वे करीब 11.30 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सीधे राजभवन जाएंगे, जहां उनका ठहराव लगभग साढ़े चार घंटे का रहेगा.
रवींद्र भवन में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजभवन में निर्धारित मुलाकातों और औपचारिक कार्यक्रमों के बाद पूर्व उप राष्ट्रपति शाम 4.15 बजे रवींद्र भवन में आयोजित एक महत्वपूर्ण पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन वैद्य की नई पुस्तक “हम और यह विश्व” का विमोचन करेंगे और मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करेंगे. इस अवसर पर वृंदावन के श्री आनंदम धाम आश्रम के पीठाधीश्वर रीतेश्वर जी महाराज और वरिष्ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.
आज होगा पहला सार्वजनिक संबोधन
धनखड़ का यह संबोधन इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इस्तीफे के बाद वे सार्वजनिक गतिविधियों से लगभग दूर ही रहे. हालांकि, 12 सितंबर को नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में वे नजर आए थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने किसी भी आयोजन में मंच से बोलना उचित नहीं समझा. आज का यह आयोजन चार महीने के अंतराल के बाद सार्वजनिक रूप से उनके पहले संबोधन का अवसर बनेगा. भाषण के बाद धनखड़ रात करीब आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस कार्यक्रम को विशेष रूप से देखा जा रहा है, क्योंकि यह उनके भविष्य के रुख और सार्वजनिक जीवन में सक्रियता पर संकेत भी दे सकता है.
आज 40 करोड़ की बड़ी सौगात...CM करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
21 Nov, 2025 08:32 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विदिशा जिले को लगभग 40 करोड़ रुपए की बड़ी सौगात देने वाले हैं. कार्यक्रम में सीएम यादव आदर्श ग्राम पंचायत कागपुर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. सीएम 34.05 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत 135 नवीन सामुदायिक भवनों एवं कागपुर से विदिशा-अशोकनगर मार्ग का भूमिपूजन करेंगे. इसके साथ ही कागपुर में 5.75 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हाट बाजार का लोकार्पण भी किया जाएगा. कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितलाभों का वितरण भी करेंगे.
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सुबह 11:00 बजे सीएम विधानसभा पहुंचकर पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 11:20 बजे GIA Exhibition Center, गोविंदपुरा पहुंचकर FED EXPO 2025 का उद्घाटन करेंगे. दोपहर 12.35 बजे मुख्यमंत्री भोपाल से कागपुर (वि.स. शमशाबाद, जिला विदिशा) के लिए रवाना होंगे.
दोपहर 1:00 बजे कागपुर में आदर्श ग्राम पंचायत अधोसंरचना से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां हाट बाजार का लोकार्पण, 34.05 करोड़ रुपए की लागत के 135 सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन तथा कागपुर से विदिशा-अशोकनगर मार्ग के भूमिपूजन जैसे कार्य संपन्न किए जाएंगे. इसके अलावा आदर्श ग्राम पंचायत कागपुर में 5.75 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए हाट बाजार के विकास कार्यों का भी लोकार्पण होगा. मुख्यमंत्री शाम 3:25 बजे भोपाल लौट आएंगे.
RGPV की NAAC ग्रेडिंग पर बड़ा विवाद: कुलपति ने दिया इस्तीफा, ABVP के आरोपों के बाद हड़कंप!
21 Nov, 2025 08:24 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bhopal News: राजधानी भोपाल में स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(RGPV) में NAAC ग्रेडिंग को लेकर विवाद बढ़ गया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) के विरोध के बाद कुलपति प्रो. राजीव त्रिपाठी ने गुरुवार शाम राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. एबीवीपी का आरोप है कि A++ ग्रेड पाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने NAAC को गलत जानकादी दी थी. संगठन कई दिनों से कुलपति के इस्तीफे की मांग कर रहा था.
‘विश्वविद्यालय ने SSR में गलत दी गई’
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्याल प्रशासन ने NAAC को एसएसआर (Self Study Report) में जो जानकारी दी है, वो गलत और भ्रामक है. विश्वविद्यालय ने जानबूझकर गलत जानकारी दी थी ताकि यूनिवर्सिटी को A++ ग्रेड मिल जाए. एबवीपी के प्रदेश मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि यूनिवर्सिटी में अकादमिक भ्रष्टाचार हुआ है.
विरोध के बाद कुलपति ने दिया इस्तीफा
पिछले कुछ दिनों से एबीवीपी के कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे थे और कुलपति का विरोध कर रहे थे. एबीवीपी ने मांग की थी कि यूनिवर्सिटी के कुलपति को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. गुरुवार को भी ABVP के कार्यकर्ता दोपहर से ही कुलपति कक्ष के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे. लगातार एबीवीपी के विरोध के चलते कुलपति ने गुरुवार शाम को इस्तीफा दे दिया.
‘भ्रष्टाचारियों पर मुकदमा दर्ज हो’
वहीं एबीवीपी के पदाधिकारियों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी में अकादमिक भ्रष्टाचार हुआ है. जितने भी लोग भ्रष्टाचार में शामिल हैं उनके ऊपर मुकदमा हो. साथ ही यूनिवर्सिटी के अंदर धारा 54 लागू होनी चाहिए.
पिछले कुछ महीनों से राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में लगातार विवाद बना हुआ है. यूनिवर्सिटी में NAAC की A++ ग्रेडिंग के अलावा भर्ती और वित्तीय अनियमितता जैसे कई आरोप लगे हैं.
प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाये जा रहे पाठ्यक्रम पर हो निरंतर रिसर्च
20 Nov, 2025 10:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाये जा रहे पाठ्यक्रम पर निरंतर शोध करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में प्रदेश की संस्कृति, विरासत, आंचलिक विशेषताओं और जनजातीय गौरव जैसे विषयों को शामिल किये जाने पर विशेष ध्यान दिया जाये। इस प्रक्रिया से बच्चों को मध्यप्रदेश की विशेषताओं को समझने का मौका मिलेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री बुधवार को मंत्रालय में पाठ्यक्रम समिति के सदस्यों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में और वृद्धि के लिये शिक्षकों को लगातार प्रशिक्षण दिये जाने पर भी जोर दिया।
पाठ्यक्रम समिति के सदस्यों ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के सुझाव दिये। बैठक में तय हुआ कि स्कूल पाठ्यक्रम तैयार करने के लिये होने वाली बैठकों और कार्यशाला का निर्धारित कैलेण्डर तैयार किया जाये। बैठक में तय हुआ कि राज्य शिक्षा केन्द्र की लाइब्रेरी में अनुसंधान से जुड़ी पुस्तकों के संग्रह का विस्तार किया जाये। पाठ्यक्रम समिति की बैठकों में एनसीईआरटी के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके भी सुझाव लिये जायें। बैठक में विभाग के टीचर ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट के प्रस्तावित भवन के संबंध में भी चर्चा हुई। बैठक में पाठ्यक्रम समिति के सदस्य डॉ. रविन्द्र कन्हारे, डॉ. अल्केश चतुर्वेदी, डॉ. भागीरथ कुमावत एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा तैयार किये गये मॉडल बने आकर्षण का केन्द्र
20 Nov, 2025 10:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : भोपाल में 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी इन दिनों राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान श्यामला हिल्स भोपाल में चल रही है। प्रदर्शनी में 31 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लगभग 900 विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से मिलकर विज्ञान पर केन्द्रित प्रोजेक्ट और मॉडल प्रस्तुत किये हैं। यह मॉडल प्रदर्शनी में आने वाले बच्चों के बीच आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। इस वर्ष आयोजित राष्ट्रीय प्रदर्शनी का विषय सतत् भविष्य के लिये विज्ञान और प्रौद्योगिकी रखा गया है। बच्चों के लिये प्रदर्शनी अवलोकन प्रात: 9:30 से शाम 6:30 बजे तक रहता है।
प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के कुसुमकसा, बालोद के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों ने अभिनव प्रोटोटाइप प्रदर्शित किया है। यह प्रोटोटाइप नारियल के रेशे और परलाइट को उगाने के माध्यम के रूप में उपयोग करते हुए एक आधुनिक मृदा-रहित कृषि तकनीक को प्रदर्शित करता है। इसके बारे में छात्रा खुशी विश्वकर्मा और उनकी शिक्षक सुश्री सोनल गुप्ता बताती हैं कि पारंपरिक मृदा की आवश्यकता को इस तकनीक में पौधों को केवल पानी और आवश्यक पोषक तत्वों की सहायता से उगाया जाता है, जिसमें मृदा जनित रोगों को जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है। यह विधि स्वच्छ, अधिक कुशल खेती और स्वास्थ्य वर्धक फसलों के लिये उपर्युक्त है। इस प्रणाली का प्रमुख लाभ यह है कि इसमें पौधों को ऊर्ध्वाधर परतों पर उगाया जा सकता है, जिसमें कम भूमि में अधिक खाद उत्पादन संभव होता है, जो सीमित साधन या शहरी क्षेत्रों के लिये आदर्श समाधान है। इस प्रोटोटाइप में कृषि के साथ मछली पालन जैसी गतिविधियों का विस्तार भी किया जा सकता है।
राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश के राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय लालपानी छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिये भोजन प्रबंधन प्रणाली युक्त स्मार्ट चम्मच का प्रदर्शन किया है। इस साइंस मॉडल के बारे में विद्यार्थी दिव्यांशु सोनी गौरव और उनकी शिक्षक सुश्री नेहा शर्मा ने बताया कि इस मॉडल के माध्यम से भोजन की ताजगी का परीक्षण किया जा सकता है। तैयार किये गये प्रोटोटाइप में रियल टाइम में डिजिटल स्क्रीन पर परिणाम देखा जा सकता है। खाद्यान्न असुरक्षित पाये जाने पर उपकरण अलर्ट देता है। इस तरह के उपकरण से समाज में स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा मिलेगा।
महाराष्ट्र राज्य के प्रगट विद्यामंदिर, रामगढ़ मालवन, सिंधु दुर्ग के छात्रों ने दर्भा घास से बनाया स्ट्रा पाइप को प्रस्तुत किया है। उनके द्वारा तैयार किये गये उपकरण से प्लास्टिक स्ट्रा के विकल्प के रूप में घास से तैयार स्ट्रा का उपयोग को बढ़ावा दिया जा सकता है। पर्यावरण को सबसे ज्यादा खतरा प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं से पहुंच रहा है। प्रदर्शनी में आये बच्चों ने इस उपकरण के संबंध में जिज्ञासापूर्वक जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रदर्शनी में सौरमंडल के मॉडल को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इस सौरमंडल में ग्रहों की स्थिति और उनकी विशेषताओं की जानकारी दी गई है। प्रदर्शनी में यह मॉडल भी बच्चों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। प्रदर्शनी में प्रतिदिन विभिन्न स्कूलों के करीब 2 हजार बच्चे भ्रमण कर रहे हैं।
पुराने स्टांप को नया बनाकर धोखाधड़ी, भोपाल में हुआ ये चौंकाने वाला खेल
20 Nov, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल | भोपाल में एमपी नगर पुलिस ने राजधानी में लंबे समय से सक्रिय फर्जी स्टांप गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि सात आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पुराने इस्तेमाल किए हुए स्टांप पेपर को विशेष केमिकल से साफ कर उन्हें नया बताकर बेच रहा था, जिससे सरकार को लाखों रुपए का राजस्व नुकसान हो रहा था. इस पूरे मामले में 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है|
पुराने स्टांप को केमिकल से बनाते थे नया
पुलिस के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से इस गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिल रही थी. आरोपी सरकारी दफ्तरों और बैंकों में मौजूद पुराने दस्तावेजों से Used एडहेसिव स्टांप चोरी कर लाते थे. इसके बाद इन्हें केमिकल से साफ कर बिल्कुल नया जैसा तैयार किया जाता था और बाजार में बेचा जाता था. इन नकली तैयार स्टांपों का उपयोग बैंक डेट में किरायनामा बनाने सहित कई नोटरी कार्यों में धड़ल्ले से हो रहा था, जिससे पूरे स्टांप सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे|
3 ठिकानों पर छापे, बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त
पुलिस ने सूचना के आधार पर तीन प्रमुख स्थानों सारनाथ कॉम्पलेक्स स्थित मामा चेम्बर्स, ए.एम. इंटरप्राइजेस और मिंटो हॉल के सामने स्थित एक दुकान पर छापेमार कार्रवाई की. इस दौरान चिपकाने वाले स्टांप, सील लगे खाली स्टांप, सील-मोहरें, स्टांप की रंगीन जिरॉक्स, ब्लेड और बैक डेट किरायनामा समेत बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई|
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार सात सदस्यों की तलाश के साथ यह भी जांच कर रही है कि यह स्टांप स्कैम आखिर कितना बड़ा है. इस मामले को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा. मामले की गंभीरता से तह तक जांच की जाएगी|
दूसरी तरफ कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरौलिया का कहना है कि मध्य प्रदेश स्कैम का गढ़ बन चुका है. ऐसा कोई स्कैम नहीं जो यहां नहीं हुआ है. स्टांप पेपर स्कैम की भी उच्च स्तरीय जांच की जरूरत है|
दिव्यांगजन पुर्नवास केन्द्रों में रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति के निर्देश
20 Nov, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्रों में रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्र की जायेगी। इस आशय के निर्देश सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्या मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने गुरूवार को सागर संभाग में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए।
मंत्री कुशवाह ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद को प्राप्त हो सके, इसके प्रयास मैदानीकर्मी लगातार करें। उन्होंने सागर संभाग में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में हितग्राहियों की केवायसी की धीमी प्रगति पर पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने 30 नवम्बर तक शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होंने छतरपुर जिले में जिला दिव्यांगजन पुर्नवास केन्द्र और शासकीय बौद्धिक दिव्यांगजन के विशेष विद्यालयों में रिक्त पदों पर चिंता व्यक्त कर प्रदेश में सभी पुर्नवास केन्द्रों में पदों की पूर्ति के लिए अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
जैविक खेती के लिए किसानों को प्रेरित करें :मंत्री कुशवाहा
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने सागर संभाग में उद्यानिकी विभाग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में किसान भाइयों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में किसान भाई परम्परागत खेती के साथ-साथ जैविक खेती के माध्यम से बेहतर लाभ कमा सकते हैं।
विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में निवाड़ी जिले की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की तथा निवाड़ी के सहायक संचालक उद्यानिकी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश संयुक्त संचालक उद्यानिकी को दिए।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैंगलुरू टेक समिट में प्रदर्शति हुआ टियर-2 टेक्नोलॉजी इको सिस्टम
20 Nov, 2025 09:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : राज्य सरकार ने बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर (बीआईईसी) में आयोजित बेंगलुरु टेक समिट (बीटीसी) 2025 में उल्लेखनीय भागीदारी दर्ज की।बीटीसी- 2025 में विशेष प्रदर्शनी मंडप से राज्य की तेजी से विकसित होती टेक्नोलजी ईकोसिस्टम और भारत के प्रमुख टियर-2 इनोवेशन हब के रूप में मध्यप्रदेश की स्थिति को प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया गया।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने मध्यप्रदेश मंडप हॉल 3, बूथ एचएस 17 में स्थापित किया। मंडप में प्रदेश की समग्र नीति व्यवस्था को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया।मंडप ने वैश्विक कंपनियों, टेक्नोलॉजी लीडर्स और तेजी से बढ़ते स्टार्टअप्स का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। प्रदर्शनी में पहुंचे उद्योग प्रतिनिधियों ने राज्य में निवेश अवसरों का आकलन किया और भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था के अंतर्गत प्रदेश में नए अवसरों पर विचार विमर्श किया।
मंडप में प्रमुख रूप से ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) पॉलिसी 2025, ड्रोन प्रमोशन और उपयोग पॉलिसी 2025, AVGC-XR पॉलिसी 2025, सेमीकंडक्टर पॉलिसी 2025 और IT, ITES & ESDM निवेश संवर्धन पॉलिसी 2023 प्रदर्शित की गईं। इन नीतियों का उद्देश्य राज्य को सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं, ईएसडीएम और सेमीकंडक्टर निर्माण, डेटा सेंटर,जीसीसी, एवीजीसी-एक्सआर स्टूडियोज और ड्रोन तकनीक के लिए एक प्रमुख और आकर्षक निवेश केंद्र बनाना है। इन प्रगतिशील नीतियो की सहायता और मिशन-आधारित प्रशासनिक दृष्टिकोण से मध्यप्रदेश भारत का अग्रणी टेक्नोलॉजी हब बन रहा है।
मंडप में मध्यप्रदेश के तेजी से बढ़ते तकनीकी परिदृश्य को भी प्रस्तुत किया गया जो 15 से अधिक आईटी पार्क, 6 आईटी एसईजेड, 2000 से अधिक आईटी और ईएसडीएम इकाइयां, 1200 से अधिक टेक-स्टार्टअप्स और 2 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार से सशक्त है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में कई बड़ी कंपनियों का विस्तार और 50 से अधिक बड़ी आईटी कंपनियों का संचालन राज्य को एक मजबूत निवेशक-अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। मंडप ने इस टियर-2 विकास की कहानी को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया, जो उद्योग प्रतिनिधियों के लिए अत्यंत आकर्षक रही।
राज्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अवंतिका वर्मा, अधिकारी-इन-चार्ज, निवेश संवर्धन, MPSEDC, राजा पंचाल, टीम लीड, एमपीएसईडीसी और निवेश संवर्धन टीम ने किया। समिट के दौरान मंडप ने इंफोसिस, टीसीएस, इम्पेटस, एक्स-ईबिया,हिताची, डीएक्ससी, टेक महिंद्रा, डब्ल्यूएनएस, टास्कयूएस, यश टेक्नोलॉजीज, एजिस, इंफोबीन्स, पर्सिस्टेंट, सिविया, कॉन्साइल, इन्क्चर, आरटेक, रेनेसाँ सॉफ्ट लैब्स, एचएलबी टेक, इंफोग्लोबल, न्यूजटेक फ्यूज और लिमिन्डो जैसी प्रमुख कंपनियों के टेक-लीडर्स के साथ संवाद किया। इन संवादों में डेटा सेंटर विस्तार, सेमीकंडक्टर और ईएसडीएम निर्माण, इंजीनियरिंग आरएंडडी जीसीसी एआई और क्लाउड तकनीक ड्रोन-टेक सॉल्यूसन और एवीजीसी-एक्सआर इनोवेशन हब के रूप में विकसित किये जाने में गहरी रुचि दिखाई दी। इससे यह स्पष्ट हुआ कि उद्योग जगत मध्यप्रदेश को नए निवेश और प्रौद्योगिकी सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में देख रहा है।
इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे ने कहा कि मध्यप्रदेश एक फ्यूचर रैडी इनोवेशन परिदृश्य तैयार कर रहा है, जिसमें मजबूत बुनियादी ढांचा, प्रगतिशील नीतियां और विश्व स्तर की कंपनियों के लिए भरपूर अवसर मौजूद हैं। बेंगलुरु टेक समिट में हमारी उपस्थिति राज्य की तकनीकी निवेश क्षमता को और मजबूत करती है।
बेंगलुरु टेक समिट 2025 में भागीदारी ने राज्य को भारत के सबसे निवेश- योग्य, नवाचार-संचालित और प्रगतिशील तकनीकी हब के रूप में स्थापित किया है। राज्य की प्रदर्शनी ने टियर-2 शहरों की ताकत, नीतिगत उत्कृष्टता और उद्योग सहयोग की क्षमता को उजागर किया, जो मध्यप्रदेश को भारत और वैश्विक स्तर पर निवेश और नवाचार के लिए प्रमुख आकर्षण केंद्र बनाता है।
शहीद आशीष शर्मा का सम्मान, CM मोहन यादव ने कंधा दिया, मंत्री-अफसर हुए भावुक
20 Nov, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मध्य प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा का आज नरसिंहपुर में उनके पैतृक गांव गृहग्राम बोहानी के मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि जब जवान के पार्थिव देह को चिता तक ले जाया गया तो एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने अर्थी को कंधा दिया। शहीद को अंतिम विदाई देने 5000 से ज्यादा लोग पहुंचे थे। हर तरफ भारत माता की जय और आशीष अमर रहे के नारे गूंज सुनाई दी।
सीएम से लेकर कई मंत्री-विधाक पहुंचे शहीद के घर
शहीद के अंतिम संस्कार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पंचायती एंव कृषि मंत्री प्रहलाद पटेल और शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी पहुंचे। वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा एमपी पुलिस के कई सीनियर अफसरों ने भी जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। बता दें कि हॉक फोर्स के 200 जवान भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे।
सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा
वहीं सीएम मोहन यादव ने आशीष शर्मा को X पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान के दौरान नरसिंहपुर जिले के वीर जवान श्री आशीष शर्मा के वीरगति को प्राप्त होने का अत्यंत दुखद समाचार मिला है। इस शोक की घड़ी में सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। शहीद जवान के छोटे भाई को शासकीय सेवा में लिया जाएगा तथा परिवार को शासन की नीति के अनुरूप सभी सुविधाएं और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
‘मैं भी बाघ’, ‘हम हैं बदलाव, ‘हम हैं धरती के दूत’ की थीम पर होंगे ‘अनुभूति’ शिविर
20 Nov, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल : ‘मैं भी बाघ’, ‘हम हैं बदलाव, ‘हम हैं धरती के दूत’की थीम पर आधारित वन विभाग के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘अनुभूति’ का आयोजन 15 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 की अवधि मे परिक्षेत्र स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है। प्रत्येक वन परिक्षेत्र के साथ राष्ट्रीय उद्यान, अभयारण्य एवं बफर क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों को शिविर में शामिल किया जायेगा। वर्ष 2025-26 में प्रदेश के 469 क्षेत्रीय एवं वन्य प्राणी वन परिक्षेत्रों में स्थित शासकीय विद्यालयों में (प्रति परिक्षेत्र 02 शिविर) 938 अनुभूति शिविरों का आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक शिविर मे 126 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। अनुभूति कार्यक्रम में एकरूपता के लिये विगत वर्ष के प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स को एक दिन का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
अनुभूति शिविरों में विद्यार्थियों को वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिये प्रतिवर्ष ‘प्रशिक्षण सह जागरूकता’ प्रशिक्षण दिया जाता है। यह प्रदेश ही नहीं पूरे देश में आयोजित होने वाला एकमात्र कार्यक्रम है, जिसमें विद्यार्थियों एवं उनके माध्यम से परियोजनों और समाज को वन एवं वन्य जीव संरक्षण के लिये प्रेरित एवं जागरूक किया जाता है। अनुभूति शिविरों के लिये उन विद्यालयों का चयन किया जाता है, जो वन क्षेत्रों के समीप स्थित हों। कार्यक्रम के माध्यम से वन क्षेत्रों से लगे जन समुदाय को वन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिये प्रेरित करने में वन विभाग सफल रहा है।
अनुभूति कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य देश के नागरिकों को वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाकर सहभागिता के लिये प्रेरित जाता है। अनुभूति शिविरों में विद्यार्थियों को विभाग एवं विभागीय अधिकारियों के कार्यों, उत्तरदायित्वों एवं चुनौतियों से विद्यार्थियों से भी अवगत कराया जाता है।
अनुभूति शिविरों के लिए 46 मास्टर ट्रेनर्स (20 अशासकीय एवं 26 शासकीय) को प्रशिक्षित किया गया। मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, श्री. व्ही. एन. अम्बाडे, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुखशुभ रंजन सेन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) पुरषोतम धीमान, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) डॉ. समिता राजोरा, राज्य लघु वनोपज संघ के एमडी मनोज कुमार अग्रवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कैम्पा) श्रीमती बिन्दु शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) बसवराज अन्निगेरी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वित्त/बजट) श्रीमती कमलिका मोहन्ता, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन 2) एल कृष्णमूर्ति, म.प्र. ईकोपर्यटन विकास बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार यादव, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (सतर्कता/शिकायत) हरीशंकर मोहन्ता, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (भू-प्रबंध) पुष्कर सिंह, से.नि. प्रधान मुख्य वन संरक्षक एस.एस. राजपूत, से.नि. प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार, मुख्य वन संरक्षक, नर्मदापुरम श्रीमती राखी नंदा, क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व स्वरूप दीक्षित, म.प्र. ईकोपर्यटन विकास बोर्ड के उप वन संरक्षक लोकप्रिय भारती, वनमंडलाधिकारी (सामान्य) वनमण्डल भोपाल म.प्र. ईकोपर्यटन विकास बोर्ड के उप वन संरक्षक संदेश माहेश्वरी और म.प्र. ईकोपर्यटन विकास बोर्ड के सहायक महाप्रबंधक सुनील पंद्रे उपस्थित रहे।
इस वर्ष 2025-26 मे अनुभूति कार्यक्रम ‘मैं भी बाघ’, ‘हम हैं बदलाव, ‘हम हैं धरती के दूत’की थीम पर आयोजित की जा रही है। थीम लोगो एवं थीम सोंग का प्रस्तुतिकरण किया गया। इसके साथ ही अनुभूति कार्यक्रम वर्ष 2024-25 की एक संकलित रिपोर्ट एवं थीम पर आधारित अनुभूति पुस्तिका 2025-26 का विमोचन अपर मुख्य सचिव वन विभाग द्वारा किया गया। अनुभूति कार्यक्रम वर्ष2024-25 की फिल्म का भी प्रस्तुतिकरण किया गया।
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
