मध्य प्रदेश
CM आज शुरू करेंगे तीन दिवसीय पंचायत सशक्तिकरण कार्यशाला, आत्मनिर्भर गांवों पर होगा मंथन
24 Nov, 2025 02:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पंचायतों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला का सोमवार (24 नवंबर) को शुभारंभ करेंगे. ये कार्यशाला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 24 से 26 नवंबर तक भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी. कार्यशाला में तीन दिन तक मंथन होगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाटर शेड महोत्सव का शुभारंभ के साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को पुरस्कृत करेंगे.
कार्यशाला का उद्देश्य
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को प्रशासनिक, वित्तीय एवं सामुदायिक स्तर पर मजबूत बनाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में ठोस रणनीति तैयार करना है. इसके अंतर्गत स्थानीय शासन की पारदर्शिता और जवाबदेही, मनरेगा, आजीविका मिशन, सामाजिक अंकेक्षण, डिजिटल ट्रैकिंग एवं मॉनिटरिंग, वित्तीय प्रबंधन एवं पंचायत शासन, स्वनिधि से समृद्धि अभियान, वाटरशेड परियोजनाओं का क्रियान्वयन, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ ग्राम तथा विभिन्न राष्ट्रीय योजनाओं का प्रभावी संचालन, पेसा ग्राम सभाओं की वर्तमान स्थिति एवं सफल क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा और प्रशिक्षण दिया जाएगा.
कौन-कौन होगा शामिल
इस कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह, राधा सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ और प्रशासनिक अधिकारी मौजू रहेंगे.
नाम बदलने का फैसला, गंजबसौदा अब होगा वासुदेव नगर, सीएम मोहन यादव की घोषणा
24 Nov, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गंजबसौदा | सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए गंजबसौदा का नाम बदलकर वासुदेव नगर करने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री रविवार (23 नवंबर) को विदिशा जिले के गंजबसौदा के दौरे पर थे. यहां सीएम ने 182 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार को गंजबसौदा का नाम बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा है|
‘विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर’
गंजबसौदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि विदिशा राष्ट्रवादी विचारधारा का केंद्र रहा है. राजमाता विजयाराजे सिंधिया, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की कर्म भूमि रही है. वर्तमान में यह क्षेत्र कृषि, उद्योग और व्यापार एवं व्यवसाय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. गंजबासौदा विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर है|
69 स्थानों का नाम बदला गया
मोहन सरकार में अब तक 69 स्थानों का नाम बदला जा चुका है. इससे पहले भोपाल स्थित इस्लाम नगर का नाम जगदीशपुर, होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम और नसरुल्लागंज का नाम भैरुंदा हो चुका है. उज्जैन के मौलाना, जहांगीरपुर और गजनी खेड़ी का नाम बदला गया. इसके साथ ही शाजापुर जिले के 11 और देवास के 54 गांवों के नाम भी बदले गए हैं|
‘गंजबसौदा को पुराना नाम मिले’
करीब चार महीने पहले रामानंदाचार्य संप्रदाय के जगद्गुरु डॉ. राम कमलाचार्य वेदांती जी महाराज ने कहा था कि गंजबसौदा की पुरानी पहचान वासुदेव नगर के रूप नें थी. अब समय आ गया है कि नगर को फिर से वही नाम मिले. मध्य प्रदेश के कई शहरों के नाम बदले गए हैं, ऐसे में गंजबासौदा का नाम भी बदल दिया जाना चाहिए. इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने मुहिम चलाकर शासन-प्रशासन से नाम बदलने का आग्रह किया था|
MP News: भोपाल से जयपुर-जोधपुर जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और रूट डायवर्ट – जानें पूरा अपडेट
24 Nov, 2025 01:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से जयपुर और जोधपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों को अगले कुछ दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल से होकर राजस्थान के दोनों शहरों के लिए जाने वाली कुछ ट्रेन रद्द तो कुछ आंशिक निरस्त रहने वाली हैं.
जयपुर स्टेशन पर निर्माण कार्य
जयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य जारी है. स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स का निर्माण किया जा रहा है. इस वजह से भोपाल और जयपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों पर इसका असर देखने को मिल रहा है. इसके चलते नवंबर और दिसंबर के महीने में अलग-अलग दिन कुछ ट्रेन रद्द रहेंगी, कुछ को आंशिक तौर पर निरस्त किया गया है और वहीं कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. रेलवे की ओर यात्रियों को सलाह दी गई है कि ट्रेन की वर्तमान स्थिति देखने के बाद ही ट्रैवल करें.
इन ट्रेन को निरस्त किया गया
भोपाल जंक्शन से चलकर जयपुर के रास्ते जोधपुर तक वाली भोपाल-जोधपुर ट्रेन (गाड़ी संख्या 14814) को 24 नवंबर को निरस्त किया गया है. वहीं, भोपाल रेलवे स्टेशन से चलकर जयपुर जाने वाली भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19712) 24 नवंबर को निरस्त रहेगी.
ये ट्रेन आंशिक निरस्त रहेंगी
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से चलकर जयपुर जाने वाली हैदराबाद डेक्कन-जयपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12720) 24 नवंबर को अजमेर तक ही जाएगी. वहीं, जयपुर-हैदराबाद डेक्कन एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12719) 26 नवंबर को अजमेर से चलेगी. जयपुर-हैदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12968) 30 और 7 दिसंबर को अजमेर से शुरू होगी. अजमेर और जयपुर के आंशिक निरस्त रहेगी. वहीं, जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12181) 8 दिसंबर तक सवाई माधोपुर तक चलेगी.अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12182) सवाई माधोपुर से संचालित होगी. सवाई माधोपुर और अजमेर के बीच निरस्त रहेगी.
इन ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया
दुर्ग से चलकर अजमेर जाने वाली वीकली एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18207) का रूट डायवर्ट किया गया. ट्रेन कोटा-चंदेरिया होकर अजमेर जाएगी. दुर्ग-अजमेर (गाड़ी संख्या 18213) का भी रूट डायवर्ट रहेगा. ट्रेन कोटा-चंदेरिया के रास्ते डेस्टिनेशन तक पहुंचेगी.
यात्रा करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
ट्रेन की जानकारी, रूट और टाइमिंग के लिए NTES एप पर ट्रेन की सारी जानकारी रखें.
किसी भी प्रकार की नई जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं.
किसी भी परिस्थिति की जानकारी रेलवे की ऑफिशियल साइट IRCTC, एक्स पर सूचना दी जाती है.
यात्रियों को अलर्ट! राजस्थान रूट पर 4 ट्रेनें बंद, 7 में बदलाव, यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस
24 Nov, 2025 01:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से जयपुर और जोधपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों को अगले कुछ दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल से होकर राजस्थान के दोनों शहरों के लिए जाने वाली कुछ ट्रेन रद्द तो कुछ आंशिक निरस्त रहने वाली हैं|
जयपुर स्टेशन पर निर्माण कार्य
जयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य जारी है. स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स का निर्माण किया जा रहा है. इस वजह से भोपाल और जयपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों पर इसका असर देखने को मिल रहा है. इसके चलते नवंबर और दिसंबर के महीने में अलग-अलग दिन कुछ ट्रेन रद्द रहेंगी, कुछ को आंशिक तौर पर निरस्त किया गया है और वहीं कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. रेलवे की ओर यात्रियों को सलाह दी गई है कि ट्रेन की वर्तमान स्थिति देखने के बाद ही ट्रैवल करें|
इन ट्रेन को निरस्त किया गया
भोपाल जंक्शन से चलकर जयपुर के रास्ते जोधपुर तक वाली भोपाल-जोधपुर ट्रेन (गाड़ी संख्या 14814) को 24 नवंबर को निरस्त किया गया है. वहीं, भोपाल रेलवे स्टेशन से चलकर जयपुर जाने वाली भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19712) 24 नवंबर को निरस्त रहेगी|
ये ट्रेन आंशिक निरस्त रहेंगी
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से चलकर जयपुर जाने वाली हैदराबाद डेक्कन-जयपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12720) 24 नवंबर को अजमेर तक ही जाएगी. वहीं, जयपुर-हैदराबाद डेक्कन एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12719) 26 नवंबर को अजमेर से चलेगी. जयपुर-हैदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12968) 30 और 7 दिसंबर को अजमेर से शुरू होगी. अजमेर और जयपुर के आंशिक निरस्त रहेगी. वहीं, जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12181) 8 दिसंबर तक सवाई माधोपुर तक चलेगी.अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12182) सवाई माधोपुर से संचालित होगी. सवाई माधोपुर और अजमेर के बीच निरस्त रहेगी|
इन ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया
दुर्ग से चलकर अजमेर जाने वाली वीकली एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18207) का रूट डायवर्ट किया गया. ट्रेन कोटा-चंदेरिया होकर अजमेर जाएगी. दुर्ग-अजमेर (गाड़ी संख्या 18213) का भी रूट डायवर्ट रहेगा. ट्रेन कोटा-चंदेरिया के रास्ते डेस्टिनेशन तक पहुंचेगी|
यात्रा करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
ट्रेन की जानकारी, रूट और टाइमिंग के लिए NTES एप पर ट्रेन की सारी जानकारी रखें|
किसी भी प्रकार की नई जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं|
किसी भी परिस्थिति की जानकारी रेलवे की ऑफिशियल साइट IRCTC, एक्स पर सूचना दी जाती है|
मध्य प्रदेश के बड़े शहरों से सटी पंचायतों में हाउसिंग प्रोजेक्ट, 37 सरपंचों से होगा संवाद
24 Nov, 2025 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल: मध्य प्रदेश के बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई जिलों से सटी ग्राम पंचायतें आवासीय प्रोजेक्ट विकसित कर सकेंगी. शहरों से लगे सेमी अर्बन एरिया को विकसित करने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक ड्राफ्ट तैयार किया है. इस ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने और त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा के लिए सोमवार से पंचायत विभाग का संवाद कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है. 3 दिन चलने वाले इस संवाद कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे. संवाद कार्यक्रम में पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर भी चर्चा होगी.
सेमी अर्बन सिटीज के विकास को लेकर 3 दिन संवाद
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि "पिछले साल सितंबर माह में त्रिस्तरीय पंचायत का 3 दिवसीय संवाद कार्यक्रम किया था. इस साल यह कार्यक्रम 24 नवंबर से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में शुरू होने जा रहा है. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे. कार्यक्रम में पहले दिन जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ और महानगर से लगी जनपद पंचायत सीईओ और शहरी सीमा से लगे 37 पंचायतों के सरपंचों से चर्चा होगी. इसमें प्रदेश के बड़े शहरों से सटे सेमीअर्बन सिटीज के विकास को लेकर चर्चा की जाएगी. इसके लिए पिछले साल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई थी."
'डेवलपमेंट प्लान का सौंपा जाएगा फॉर्मेट'
मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि "जिला पंचायत में समितियां बनी हैं, लेकिन बैठकें नहीं होतीं. संवाद कार्यक्रम में जिला पंचायत के डेवलपमेंट प्लान पर चर्चा होगी. उन्हें डेवलपमेंट प्लान के फॉर्मेट की जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा उनकी मॉनिटरिंग में भूमिका क्या होगी इस पर चर्चा होगी. जिला पंचायत स्तर की भूमिका पर चर्चा की जाएगी.
दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल मौजूद रहेंगे. वॉटरशेड और पेयजल को लेकर चर्चा होगी. स्वच्छता मिशन और जनमन प्रधानमंत्री सड़क और पेसा एक्ट को लेकर चर्चा होगी. हर विषय पर चर्चा के लिए संबंधित विभाग के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे. हर दिन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच प्रश्न-उत्तर का सत्र भी रखा गया है."
पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने होगी चर्चा
कार्यक्रम में प्रदेश की पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाए जाने पर भी चर्चा होगी. मंत्री प्रहलाद पटेल के मुताबिक "आत्मनिर्भर पंचायत बनाने के लिए वित्तीय प्रबंधन के साथ लोगों को भी जागरूक करना होगा. पंचायती राज के नियम आज तक नहीं बदले. इसको पहली बार जनप्रतिनिधियों के सामने रखा जाएगा. नियम बदलने के लिए विधानसभा जाने की जरूरत नहीं है, इसे मंत्री ही बदल सकता है. इसमें कई ऐसे प्रावधान हैं, जिनका औचित्य ही अब खत्म हो गया है."
'बिहार की आईएएस अधिकारी होंगी युवती की मेंटर और गाइड', सिविल सर्विसेज की तैयारी में पिता नहीं बनेगा रोड़ा
24 Nov, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जबलपुर: सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए घर छोड़ने वाली भोपाल की 18 साल की युवती अब अपने माता-पिता के साथ रहने को तैयार हो गई है. यह युवती अब अपने माता-पिता के साथ रहकर ही सिविल सर्विसेज की तैयारी करेगी. युवती के द्वारा फाइनल डिसीजन लेने के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने युवती की सिविल सर्विस की तैयारी के लिए बिहार में नियुक्त महिला आईएएस अधिकारी को युवती का मेंटर और गाइड नियुक्त किया है.
पिता ने कहा-हाईकोर्ट के आदेश का होगा पालन
भोपाल निवासी याचिकाकर्ता पिता ने ईटीवी भारत से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने हाईकोर्ट को आश्वासन दिया है कि वह अपनी बेटी का अच्छे से ध्यान रखेगा और उसकी पढ़ाई जारी रखेगा. इसके अलावा बेटी को सिविल सर्विसेस परीक्षा की तैयारी के लिए पूरी मदद करेंगे. बेटी पर शादी का दबाव भी नहीं बनाएंगे. हाईकोर्ट को दिये गये आश्वासन का पालन किया जायेगा. अब वह अपनी बेटी को आईएएस अधिकारी के रूप में देखना चाहता है.
आईएएस अधिकारी को नियुक्त किया मेंटर और गाइड
माता-पिता के साथ रहने की रजामंदी के बाद हाईकोर्ट की युगलपीठ ने युवती की सिविल सर्विस की बेहतर तैयारी के लिए बिहार में नियुक्त महिला आईएएस अधिकारी को युवती का मेंटर और गाइड नियुक्त किया है. आईएएस अधिकारी सुश्री वंदना प्रेयसी सेक्रेटरी सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट, पटना में पदस्थ हैं. हाईकोर्ट ने उनसे आग्रह किया है कि वह युवती की मेंटर और गाइड बनकर सिविल सर्विस की तैयारी में उसकी मदद करें. इसके साथ ही युगलपीठ ने विवेचना के दौरान युवती से जब्त की गई सभी सामग्री उसे वापस करने के आदेश विवेचना अधिकारी को दिये हैं.
हाईकोर्ट की सलाह पर बेटी ने कुछ दिन माता-पिता के साथ गुजारे
हाईकोर्ट की पिछली सुनवाई में घर से अलग इंदौर में रहकर नौकरी और सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही युवती ने माता-पिता के साथ रहने से साफ इंकार कर दिया था लेकिन हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने युवती को कुछ दिन माता-पिता के साथ रहने की सलाह दी थी और कहा था कि यदि उसे अच्छा लगे तो वह साथ रह सकती है और यदि नहीं तो उसकी अलग रहने की व्यवस्था कराई जाएगी.
युवती ने माता-पिता के साथ कुछ दिन रहने के बाद निर्णय लिया था कि अब वह माता-पिता के साथ रहकर ही सिविल सर्विसेज की तैयारी करेगी. युवती ने अपने इस निर्णय से हाईकोर्ट को 12 नवंबर को हुई पिछली सुनवाई में ही अवगत करा दिया था.
क्या था पूरा मामला
भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र निवासी एक पिता की ओर से बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका हाईकोर्ट में दायर की गई थी. जिसमें कहा गया था कि उन्होंने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन महीनों गुजर जाने के बावजूद पुलिस उसे तलाश नहीं कर पाई है. न्यायालय ने सुनवाई करते हुए पुलिस को युवती की तलाश करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए थे.
पुलिस ने 10 महीने की तलाश के बाद युवती को ढूंढ़ा
पुलिस ने इंदौर से उसे 10 महीने बाद बरामद किया तो पता चला कि वह किराये के कमरे में रहते हुए एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही है और सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रही है. मामले की पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में उपस्थित युवती ने युगलपीठ को बताया था कि उसके पिता उसे पढ़ाई नहीं करने दे रहे थे और शादी का दबाव बना रहे थे. उनकी प्रताड़ना से परेशान होकर वह घर से निकल गई और इंदौर में एक निजी कंपनी में नौकरी करके अपना खर्च निकालने लगी. इसके साथ ही वह सिविल सर्विस की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही है. वह सिविल सर्विसेज में जाने का सपना संजोए हुए मेहनत कर रही है. युवती ने पिता के साथ नहीं भेजने की गुहार लगाई थी.
12 नवम्बर को हुई सुनवाई के दौरान पिता की ओर से हाईकोर्ट को भरोसा दिलाया गया कि वे अपनी बेटी का अच्छे से ध्यान रखेगा और यह पक्का करेगा कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखे. पिता ने न्यायालय से बेटी को घर भेजने का आग्रह किया. जिसके बाद न्यायालय ने युवती को कहा था कि वह चार-पांच दिनों तक अभिभावक के साथ रहकर देखे. अगर माहौल बेहतर नहीं लगे तो कलेक्टर को आदेश देंगे कि वह उसकी बाहर रहने और पढ़ाई की समुचित व्यवस्था कराएंगे. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता दीपक कुमार रघुवंशी ने पैरवी की थी.
ऑनलाइन धोखाधड़ी कर चीन भेजते थे लाखों रुपए, गिरफ्तार 6 लोगों का सनसनीखेज खुलासा
24 Nov, 2025 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंदौर: क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों गुजरात से 2 आरोपियों को ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया था. पकड़े गए आरोपियों ने इंदौर क्राइम ब्रांच को पूछताछ में जानकारी दी है कि वह चीन के रहने वाले एक व्यक्ति से जुड़े हुए थे और ठगी के रुपए वह चीन भेजते थे. फिलहाल इस मामले में चीन का कनेक्शन सामने आने के बाद काफी बारीकी से पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है. इस पूरे मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
घटना का मास्टरमाइंड है मनीष
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि "पिछले दिनों इंदौर के रहने वाले फरियादी के साथ 60 लाख रुपए की ठगी हुई थी. इस मामले में 2 आरोपी मनीष और अनुराग को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया था. पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि इस पूरे घटनाक्रम में मास्टरमाइंड मनीष है.
कमीशन के आधार पर लोगों को जोड़ा
मनीष ने पुलिस को जानकारी दी थी कि "टेलीग्राम के माध्यम से एक ग्रुप में चीन के एक व्यक्ति से दोस्ती हो गई और उसके द्वारा ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट कंपनी के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही यह भी कहा कि हमारे पास कैश रुपया, यूसडीटी में कन्वर्ट होता है. इसके बाद आरोपी मनीष ने अन्य लोगों से संपर्क किया और लोगों को कमीशन के आधार पर जोड़ता गया."
यूएसडीटी में कन्वर्ट कर चीन भेजे पैसे
मनीष ने जिन लोगों को जोड़ा उसमें से एक सिद्धेश्वर भी था. सिद्धेश्वर के अकाउंट में 10 लाख रुपए आए. मनीष के पास सिद्धेश्वर के बैंक अकाउंट का सारा डिटेल था, जिससे उसने 10 लाख रुपए निकाले और 9 लाख रुपए को यूएसडीटी में कन्वर्ट कर चीन भेज दिया. वहीं, 1 लाख रुपए उन लोगों में कमीशन के तौर पर बांट दिए, जिन्हें वह इस काम में जोड़ा था.
टेलीग्राम चैनल से हुई थी पहचान
मनीष ने पूछताछ में बताया कि "टेलीग्राम चैनल के माध्यम से चीन की व्यक्ति से जान-पहचान हुई थी. टेलीग्राम के माध्यम से ही वीडियो कॉल पर उससे बातचीत हुई थी. मनीष का मोबाइल जब्त किया गया है और पुलिस के द्वारा डाटा को रिकवर कर जांच की जा रही है. वहीं, इस मामले में चीन के व्यक्ति की भी जानकारी जुटाई जा रही है."
कार ने बाइक को उड़ाया, उछलकर कांच में फंसा युवक, कार चालक 200 मीटर तक लेकर दौड़ा
24 Nov, 2025 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायसेन: सागर रोड स्थित अमरावत के पास रविवार रात 8 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. तेज रफ्तार कर का एक वीडियो निकलकर सामने आ रहा है, जिसमें एक्सीडेंट के बाद घायल युवक उछलकर गाड़ी के ऊपर देखा जा रहा है. कार सवार बिना उसकी जान की परवाह किए गाड़ी को भागते हुए दिखाई दे रहा है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हादसे में एक की मौत, कार के शीशे में फंसा युवक
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिर गए, वहीं एक व्यक्ति उछलकर कार के आगे के शीशे में फंस गया. इसके बावजूद, कार चालक करीब 200 मीटर तक वाहन चलाता रहा. हालांकि, कुछ दूरी पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को जब्त कर लिया. घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने अमरावत में चक्का जाम कर दिया. प्रदर्शनकारी मृतक बाइक चालक अमित अहिरवार के परिजन को आर्थिक सहायता और आरोपी कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
सूचना मिलने पर एसडीएम मनीष शर्मा, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल मौके पर पहुंचे. एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया. पुलिस प्रशासन ने हादसे में घायल हुए दो लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया. मृतक अमित अहिरवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवाया गया है. तीनों बाइक सवार बनखेड़ी के निवासी थे और बाइक से रायसेन की ओर आ रहे थे तभी यह हादसा हुआ.
उमरिया में तूफान और ट्रक की टक्कर
उमरिया जिले के नेशनल हाईवे 43 पर एक तूफान गाड़ी ट्रक से जा टकराई. घटना चंदिया थाना क्षेत्र के बरम बाबा के पास हुई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा की टक्कर इतनी तेज थी कि तूफान वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. वाहन में सवार कई लोग घायल होकर वाहन में ही फंसे रहे. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत ही मौके पर पहुंचे, तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी गई. सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया गया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वो लोग दो गाड़ियों से जा रहे थे, उन्हीं में से एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे, जिसमें से एक की मौत हो गई है, 12 लोग घायल हुए हैं. सभी लोग बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पहले सफारी किए हैं, और फिर वहां से अब खजुराहो के लिए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार गाड़ी ट्रक से टकरा गई. उमरिया एसडीओपी नागेंद्र सिंह का कहना है कि, ''सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.''
सतना में एक परिवार को मिली अनोखी खुशी, महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म
23 Nov, 2025 07:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सतना: मध्य प्रदेश के सतना से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक प्रसूता ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया. इनमें एक बेटी और 2 बेटे हैं. जैसे ही यह बात सामने आई जिला अस्पताल में खुशियों की लहर दौड़ गई. लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. तीनों शिशुओं का वजन कम होने के कारण, उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों बच्चों को मॉनिटर किया जा रहा है. वहीं मां का मेटरनिटी वार्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रही है.
महिला ने दिया 3 बच्चों को जन्म
जिला अस्पताल सतना में बीते दिन एक प्रसूता को डिलेवरी के लिए भर्ती कराया गया था. प्रसूता मैहर के बुढेरुआ ग्राम निवासी रंजना पटेल (28) पत्नी मिथिलेश पटेल है. लेबर पेन होने पर उनके परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए थे. जिन्हें लेबर रूम में भर्ती कराया गया. भर्ती होने के बाद रंजना ने शाम करीब 4 बजे एक बच्चे को जन्म दिया. लेकिन इसके बावजूद उसे लेबर पेन बंद नहीं हुआ. इसके बाद प्रसूता ने करीब 2 घंटे बाद 2 और बच्चों को जन्म दिया है.
नॉर्मल डिलीवरी से हुए तीनों बच्चे
बड़ी बात यह है कि तीनों बच्चों की नॉर्मल डिलीवरी हुई है. जच्चा और बच्चा सभी स्वस्थ है. हालांकि, बच्चों का वजन कम है. जिस वजह से उन्हें जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है. इस मामले में जिला अस्पताल प्रशासक (RMO) डॉ. शरद दुबे ने बताया कि "बीते दिन एक प्रसूता जो कि मैहर जिले के अमरपाटन बुढेरुआ ग्राम से डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी, जिसने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है."
पहले से पता था कि 3 बच्चे होंगे
नवजात बच्चों में से एक बच्चे का वजन 1 किलो 600 ग्राम, दूसरा 1 किलो 400 ग्राम वहीं तीसरा बच्चा 1 किलोग्राम का है. तीनों बच्चों का वजन कम होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका इलाज जारी है. अभी तक तीनों बच्चे एकदम स्वस्थ है. प्रसूता रंजना पटेल ने बताया कि "सोनोग्राफी में पहले ही साफ हो गया था कि गर्भ में तीन भ्रूण पल रहे हैं. इसी वजह से परिवार प्रसव की तारीख नजदीक आने पर सतर्क थे. समय रहते परिवार वाले मुझे जिला अस्पताल सतना लाए थे. डॉक्टरों की टीम ने पूरी सावधानी के साथ प्रसव करवाया है." मां और बच्चे दोनों सुरक्षित है.
भारत हिंदू राष्ट्र है, इसे सबको स्वीकार करना है…उमा भारती बोलीं- शिवराज और मैंने जो नीति बनाई उसे आगे बढ़ाने की जरूरत
23 Nov, 2025 03:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- मुझे खुशी है कि हिंदू एकता, हिंदुराष्ट्र की बात धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कही है। बुंदेलखंड से ही ऐसी विभूतियां निकलती है। एक बात है कि भारत हिंदू राष्ट्र है। इसे स्वीकार करना है सबको। यदि हिंदू राष्ट्र है इसलिए सेक्युलर है, जहां जहां हिंदू खतरे में आया वहां इस राष्ट्र में ही कई उदाहरण है। इस्लाम, जैन, बुद्ध, ईसाई कोई नहीं था तब सनातन था। हिंदू ने सबको स्थान दिया किसी की मान्यताओं से इनकार नहीं किया। अन्य धर्मों को सोचना होगा समझना होगा कि हिंदू का मलतब ही विविधता में एकता। भारत हिंदू स्टेट नहीं है यह होगा भी नहीं। हिंदू में एकता हो जातपात से परे हो यह जरूरी है।जातियों में विभागजन के कारण ही कई समस्याएं इतिहास में है।
हिंदू एकता का आधार क्या है। आधार है आर्थिक समानता। हिंदू समाज में एकता के लिए जरूरी है कि सत्ता शासन और प्रशासन का एक होना। सरकारी स्कूल हो या प्राइवेट स्कूल हो या फिर सरकारी अस्पताल और निजी में अंतर क्यों, यह नहीं होना चाहिए। सत्ता शासन और प्रशासन में सबकी भागीदारी समान होना जरूरी है। आरक्षण एक मजबूरी है, यह संवैधानिक बाध्यता है। अब समाज में एक लहर उठने की जरूरत है। सत्ता, शासन और प्रशासन में पदों के वजन बराबर हो। एक विशेष वर्ग पर भारी संपत्ति है, इसे दूर करने का काम मोदी ने किया है। यह सबसे बड़ा उदाहरण है।
अन्य जातियों के बेटी और रोटी का संबंध स्थापित करने से हिंदू एकता को बड़ा बल मिलेगा। हिंदू एकता के लिए अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। मेरे घर में ही अंतर जाति विवाह हुए हैं। किसानों के गौ पालन से गाय बचेगी। इसके लिए सरकार और किसान को आगे आना होगा। शिवराज और मैंने आज जो नीति बनाई, मोहन को उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। निजी क्षेत्र के आरक्षण देना होगा। आर्थिक आधार पर आरक्षण पर विचार किया जाना चाहिए। उस वक्त भी योग्यता में कमी नहीं थी किसी भी वर्ग में वहां तब सुविधाओं का आभाव था। अब विचार हो तो एकता समानता होगी, परिस्थिति अलग होगी।
सड़क खराब जो जाती है भ्रष्टाचार के कारण होती हैं। गायों की भी मौत हो रही है। सड़कों पर बैठना पड़ा तो बैठेंगे। राजनीति आकांक्षा के संबंध में कहा – ना में हाशिए पर हूं और ना में किसी की तलाश में हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाने के लिए मैं तैयार हूं। खासकर गंगा से जुड़ी गौ माता से जुड़ी जिम्मेदारी। राहुल गांधी का क्या है, जनेऊ पहनने का नाटक करते हैं। अभी गाय का मुद्दा बड़ा हो जाए तो गोबर की टीका लगाकर जेब में गौ मूत्र लेकर चलने लगेगा राहुल। इनका क्या है नाटक करने में एक नंबर।
क्या विकास के लिए शीर्षासन करना होगा। विकास के नाम पर गाय का नाश, नदी का नाश पहाड़ों का नाश कर रहे हैं। जरूरी है कि इस दिशा में कदम उठाया जाए। जीडीपी के लिए पीछे सब कुछ नहीं छोड़ देना चाहिए। दो साल पूरे हो रहे हैं मोहन सरकार के, तीन चुनौतियां मुझे लगती हैं। जो निवेश ला रहे हैं, उसे जमीन पर उतरना, शराबबंदी और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण की ठोस व्यवस्था।
बैतूल जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया!
23 Nov, 2025 01:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Betul Hospital Fire: मध्य प्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल के स्टोर रूम में रविवार (23 नवंबर) को करीब 9 बजे आग गई. अस्पताल के स्टोर रूम से धुआं उठने के बाद अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते ग्राउंड फ्लोर में दम घोंट देने वाले धुंए से मरीज और स्टाफ कर लोग घबरा गए. अस्पताल के स्टाफ ने तत्काल ही ग्राउंड फ्लोर के वार्डों को खाली करवाया. सभी मरीजों को अस्पताल भवन के बाहर खुले में शिफ्ट कर दिया गया. आग अस्पताल के स्टोर रूम में लगी थी, जहां सफाई का सामान रखा था जिसमें केमिकल भी शामिल होते हैं.
हादसे में जनहानि नहीं हुई
कुछ देर की मशक्कत के बाद आग और काबू तो पा लिया गया लेकिन इस घटना ने जिला अस्पताल के फायर सेफ्टी सिस्टम की पोल खोल दी. फायर सेफ्टी सिस्टम फेल होने के बाद दमकल की गाड़ी बुलाई गई जो समय पर पहुंच गई. यदि दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचती तो हादसा बहुत बड़ा रूप ले सकता था. मौके पर पहुंचे प्रभारी कलेक्टर ने निरीक्षण के बाद माना कि आग शॉट सर्किट से लगी थी और घटना की विस्तृत जांच करवाई जा रही है.
प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने कहा कि इस घटना से किसी को कोई हानि नहीं हुई है. मरीजों को दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. स्टोर रूम में मिले केमिकल्स की लैब में जांच करवाई जा रही है. इसके बाद ये तय होगा कि यदि केमिकल जलते तो क्या नुकसान हो सकता था.
मरीजों के परिजनों ने उठाए सवाल
इस हादसे के बाद मरीजों के परिजनों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. आग लगने पर फायर अलार्म नहीं बजे. इसके साथ ही आग बुझाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाले उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पाए. प्रभारी कलेक्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
मध्य प्रदेश भाजपा में प्रभारियों की नियुक्तियां की गईं
23 Nov, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के हस्ताक्षरों से जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से प्रदेश मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी आशुतोष तिवारी और कार्यालय व्यवस्था प्रभारी जितेंद्र लिटोरिया को बनाया गया है। प्रदेश में भाजपा अपने संगठन को निरंतर व्यवस्थित और मजबूत करने के मकसद से नियुक्तियां कर रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल को विष्णु दत्त शर्मा के स्थान पर जिम्मेदारी सौंपी गई। लंबी जद्दोजहद के बाद खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया। विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति हो चुकी है; कुछ नियुक्तियां वर्तमान विशेष हैं। राज्य में एक तरफ जहां संगठन को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं, वहीं दूसरी ओर, सरकार में राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं। इन नियुक्तियों को लेकर पार्टी में लंबे अरसे से मंथन का दौर जारी है। तमाम दिग्गज निगम मंडलों में अपनी अथवा समर्थकों की नियुक्तियां करना चाहते हैं। इसके लिए वे संगठन और सरकार में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं।
सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पहले निगम मंडल पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी और उसके बाद ही राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार का रस्ता भी साफ हो सकता है। राज्य में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में अभी समय है और पार्टी की कोशिश यही है कि इन चुनावों से पहले तमाम नियुक्तियां कर ली जाएं। वहीं, दूसरी ओर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में भी पार्टी पदाधिकारी पूरी सक्रियता से लगे हुए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर संसद और विधायक भी एसआईआर अभियान की सफलता के लिए जगह-जगह दौरा और बैठक कर पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश भी जारी कर रहे हैं। साथ ही उन्हें कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से भी अवगत कराया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में SIR के दौरान बढ़ा काम का दबाव, 24 घंटे में दो BLO की मौत
23 Nov, 2025 12:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP SIR प्रक्रिया के तहत देशभर के 12 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण का काम लगातार चल रहा है। मध्य प्रदेश में भी ब्लॉक लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर फॉर्म बांटने, दस्तावेज़ इकट्ठा करने और डेटा अपलोड करने में जुटे हैं। लेकिन इस बार काम का दबाव पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। चुनाव आयोग के सख्त निर्देशों और जिलों के कलेक्टरों की निगरानी में यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी बीच चिंताजनक खबर यह है कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में दो BLO की मौत हो गई है।
BLO इन दिनों कॉलोनियों में घूम-घूमकर साल 2003 की वोटर लिस्ट से नाम मिलान कर रहे हैं। जिन लोगों का नाम दर्ज नहीं है, उनके दस्तावेज लेकर ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। MP SIR की इस भारी-भरकम जिम्मेदारी ने कई कर्मचारियों को मानसिक और शारीरिक दबाव में ला दिया है। भोपाल के टीटी नगर में तैनात BLO कीर्ति कौशल को अचानक हार्ट अटैक आया, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं रायसेन जिले के मंडीदीप क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारी रमाकांत पांडे की मौत हो गई।
इसके अलावा दमोह में भी एक BLO की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि काम का बढ़ता प्रेशर ही इन घटनाओं की बड़ी वजह बनता जा रहा है। एक अन्य BLO नारायण सोनी के लापता होने की सूचना भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक कुल 4 BLO अपनी जान गंवा चुके हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
इस बीच भोपाल जिला कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने विधानसभा क्षेत्र 151 नरेला के तीन BLO सुपरवाइजर और तीन बूथ लेवल ऑफिसर्स को काम में अनियमितता के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया है। MP SIR की इस प्रक्रिया में बढ़ते तनाव और घटनाओं ने कर्मचारियों की सुरक्षा और काम के बोझ पर नई बहस छेड़ दी है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव हैदराबाद में उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे
23 Nov, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल । मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) हैदराबाद में उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे (Will hold discussions with Industrialists in Hyderabad ) । यह चर्चा मध्य प्रदेश के लिए बड़े पैमाने पर निवेश प्रस्ताव लाने के लिए होगी ।
मध्य प्रदेश के सीएम कार्यालय ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अब ‘तेलंगाना’ से निवेश आएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में आज हैदराबाद में ‘मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर पर इंटरैक्टिव सत्र’ का आयोजन होने जा रहा है। उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद होगा।” इससे पहले, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा, “हमारी सरकार मध्य प्रदेश को एक इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, जिससे युवाओं के लिए ओवरऑल ग्रोथ और रोज़गार के मौके पक्के होंगे। इस प्रोसेस में, मैं शनिवार को हैदराबाद में उद्योगपतियों के साथ चर्चा करूंगा।”
भोपाल में मीडिया से बातचीत में मोहन यादव ने कहा कि यह मीटिंग इंडस्ट्री ग्रुप्स को मध्य प्रदेश की पॉलिसी, इंफ्रास्ट्रक्चर और उभरते इन्वेस्टमेंट के मौकों के बारे में जानकारी पाने के लिए एक अहम प्लेटफॉर्म देगी। बायोटेक सेक्टर पर एक खास राउंडटेबल चर्चा में रिसर्च-बेस्ड प्रोजेक्ट्स और इनोवेशन-ड्रिवन इंडस्ट्रीज के लिए राज्य के सपोर्टिव इकोसिस्टम पर फोकस होगा, जिससे भविष्य के इन्वेस्टमेंट के लिए मध्य प्रदेश के अच्छे माहौल के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके बाद एक होटल में आयोजित मेन सेशन में इंडस्ट्रियलिस्ट के साथ वन-ऑन-वन मीटिंग होंगी, जहां आईटी, आईटीईएस, ईएसडीएम, बायोटेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई सेक्टर में इन्वेस्टमेंट प्लान और आने वाले प्रोजेक्ट पर चर्चा की जाएगी।
इस इवेंट के दौरान बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर को समर्पित एक अहम राउंड टेबल मीटिंग भी होगी। इसमें मध्य प्रदेश में इनोवेशन पर आधारित इंडस्ट्री और रिसर्च पर आधारित प्रोजेक्ट के लिए बनाए जा रहे अच्छे माहौल पर डिटेल में चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ग्रीनको हेडक्वार्टर भी जाएंगे और इसके टॉप लीडरशिप के साथ मीटिंग करेंगे, जिसमें एनर्जी सेक्टर में संभावित सहयोग और बड़े पैमाने पर इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट के मौकों पर फोकस किया जाएगा।
मध्य प्रदेश में ठंड का कहर, कोहरे ने घेरा, पचमढ़ी में पारा 6.2 डिग्री पर!
23 Nov, 2025 08:31 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में तेज ठंड का प्रकोप जारी है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में बर्फबारी का दौर जारी है. इस वजह से सर्द हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चल रही हैं. इसी कारण राज्य में ठंड का असर देखने को मिल रहा है. इंदौर, उज्जैन, रीवा और भोपाल संभाग में सर्दियों का असर देखने को मिल रहा है.
पचमढ़ी में पारा 6.2 डिग्री पहुंचा
एमपी का सबसे ठंडा शहर नर्मदापुरम का पचमढ़ी रहा. यहां शनिवार को तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2, मंदसौर और शाजापुर जिले के गिरवर में 8.3, खरगोन में 8.6 और छतपुर के नौगांव में तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया. बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल और इंदौर में सबसे कम टेम्प्रेचर 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. उज्जैन में 11.8, जबलपुर में 11.8 और ग्वालियर में मिनिमम टेम्प्रेचर 13 डिग्री सेल्सियस रहा.
पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव ताप रहे हैं. इसके साथ ही दूसरे साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं.
शाजापुर में 100 मीटर रही विजिबिलिटी
तेज सर्दी के साथ प्रदेश के कई शहरों में धुंध और कोहरे का असर देखने को मिला. शाजापुर में शनिवार को विजिबिलिटी मात्र 100 मीटर रह गई. अकोदिया और शुजालपुर में भी यही हाल रहा. वहीं, भोपाल, दतिया, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, गुना, सतना और खजुराहो में विजिबिलिटी 500 मीटर से 1 किमी के बीच रही. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है. सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.
शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई, CM हाउस के बाहर तनाव
