राजनीति
अर्थव्यवस्था सुधार की आवाज़: क्या मुँह उठाएगा शशि थरूर CM पद की उम्मीद?
28 Aug, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा है कि वह केरल की अर्थव्यवस्था को सुधारने और राज्य को निवेशकों के लिए आकर्षक बनाने पर काम करना चाहते हैं। थरूर ने साफ किया कि यदि वह इस दिशा में योगदान दे सके तो यह उनके लिए किसी भी पद से ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। उनके हालिया बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है और पार्टी के भीतर चर्चाएं होने लगी हैं कि क्या थरूर आने वाले समय में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने जा रहे हैं। यहां ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोलते हुए थरूर ने कहा, कि केरल को एक ‘इन्वेस्टर प्रोटेक्शन एक्ट’ की सख्त जरूरत है। उनके मुताबिक, निवेशकों को भरोसा होना चाहिए कि उनका पैसा सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा, कि कारोबार में नुकसान अलग बात है, लेकिन राजनेताओं, अधिकारियों या यूनियनों की वजह से कोई निवेशक प्रभावित नहीं होना चाहिए। थरूर ने यह भी कहा कि राज्य में हड़तालों पर रोक लगाई जानी चाहिए और अनावश्यक नियमों को 90 प्रतिशत तक कम करना होगा।
अर्थव्यवस्था को सुधारने पर फोकस
सांसद थरूर ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि केरल कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और उसे बदलाव की सख्त जरूरत है। उनका कहना है कि सही नीतियों के जरिये राज्य को निवेश और विकास का केंद्र बनाया जा सकता है। इसी बीच जब उनसे पूछा गया कि क्या वह मुख्यमंत्री पद की ओर देख रहे हैं, तो थरूर ने कहा, कि मैंने कभी किसी पद की चाह नहीं रखी। मुझे हमेशा लोगों ने बुलाया और मैंने सेवा की। कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में भी मैंने केवल इसलिए हिस्सा लिया क्योंकि कई लोगों ने मुझसे ऐसा करने को कहा था। यहां बताते चलें कि अगले साल केरल विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अगुवाई में एलडीएफ तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के लिए यह चुनाव करो या मरो की स्थिति जैसा है। पार्टी के भीतर इस बात पर मंथन जारी है कि आगामी चुनाव में किसे नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाए। थरूर के अलावा वीडी सतीसन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्नीथला के नाम भी संभावित चेहरों में गिने जा रहे हैं। कुल मिलाकर, थरूर के बयानों ने कांग्रेस खेमे में नए समीकरणों की चर्चा को हवा दे दी है। अब देखना यह होगा कि पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने पर विचार करती है या नहीं।
आरएसएस 100 वर्ष की यात्रा’ कार्यक्रम में भागवत का संबोधन
28 Aug, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय व्याख्यानमाला के तीसरे दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भाजपा अध्यक्ष के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया।
भागवत ने कहा, “मैं शाखा चलाने में माहिर हूं, भाजपा सरकार चलाने में नहीं माहिर है। हम केवल सुझाव दे सकते हैं, फैसला भाजपा का होता है। अगर हम ही निर्णय लेते तो क्या इसमें इतना समय लगता?”
सरकार से अच्छा तालमेल
भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ और भाजपा के बीच किसी भी तरह का विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से संघ का अच्छा समन्वय है।
उन्होंने जोड़ा – “हमारा हर सरकार के साथ अच्छा तालमेल रहता है, चाहे वह राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार। व्यवस्था में सुधार की जरूरत है क्योंकि यह अंग्रेजों के शासनकाल में बनी थी। लेकिन कुर्सी पर बैठा व्यक्ति स्वतंत्र होकर ही निर्णय ले सकता है।”
संघर्ष हो सकता है, झगड़ा नहीं
संघ और भाजपा के बीच मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए भागवत ने कहा, “कभी-कभी संघर्ष हो सकता है, लेकिन झगड़ा नहीं। लक्ष्य दोनों का एक ही है – देश का कल्याण।”
हम सलाह देते हैं, निर्णय नहीं लेते
संघ प्रमुख ने साफ किया कि आरएसएस निर्णय लेने वाला संगठन नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारे यहां मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं। यह कहना कि संघ हर चीज तय करता है, गलत है। हम केवल सलाह देते हैं, फैसला सरकार या पार्टी करती है।”
बीजेपी अध्यक्ष पर चुप्पी
भाजपा के नए अध्यक्ष के चयन में देरी पर भागवत ने कहा, “अपना समय लीजिए, इसमें हमें कुछ नहीं कहना। हम सबकी मदद करते हैं, सिर्फ भाजपा की ही नहीं, अगर वे अच्छा काम करना चाहें तो।”
गौरतलब है कि ‘आरएसएस की 100 वर्ष की यात्रा: नए क्षितिज’ विषय पर यह तीन दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार से दिल्ली के विज्ञान भवन में चल रहा है।
अन्याय से समझौता नहीं करेंगे: छात्रों को ममता बनर्जी का स्पष्ट संदेश
28 Aug, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकत्ता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी की छात्र शाखा, तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के स्थापना दिवस पर महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में अन्याय से समझौता न करें। टीएमसी के स्थापना दिवस पर, ममता बनर्जी ने पोस्ट के माध्यम से सभी नए और पुराने सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि टीएमसीपी, तृणमूल परिवार का एक अभिन्न अंग है और बंगाल को बेहतर और मजबूत बनाने की लड़ाई में उनका साथ दे रहा है। ममता के अलावा, पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी टीएमसीपी के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीएमसीपी युवाओं को अपनी आवाज उठाने, अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने और एक उज्जवल भविष्य में योगदान देने के लिए एक मंच देता है। अभिषेक बनर्जी ने कहा, हम परिवर्तन, प्रगति और सामाजिक न्याय के लिए अग्रणी आंदोलनों में बंगाल के युवाओं की स्थायी भूमिका को पहचानते हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे इस विरासत को नए दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएं।
केरल की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर शशि थरूर का बयान- निवेश आकर्षित करने होंगे कड़े कदम
28 Aug, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: तिरुवनंतपुरम सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर केरल को निवेशकों और कारोबारियों के लिए बेहतर बनाना चाहते हैं। उन्होंने केरल अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सुझाव भी दिए हैं। उनका मानना है कि अगर वह इस काम में मदद कर सके तो वह यह उनके लिए किसी भी पद से ज्यादा उपयोगी होगा। उनके इस बयान कांग्रेस पार्टी से जोड़कर कई मायनों में देखा जा रहा है।
थरूर ने ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बात करते हुए कहा कि केरल को एक इन्वेस्टर प्रोटेक्शन एक्ट की सख्त जरूरत है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, केरल में अगर कोई निवेशक पैसा लगाता है, तो उसे यह भरोसा होना चाहिए कि उसका पैसा सुरक्षित है। कारोबार में नुकसान अलग बात है, लेकिन राजनेताओं, अफसरों या ट्रेड यूनियनों की वजह से उसे नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम हड़तालों पर रोक लगाएंगे और 90 प्रतिशत नियमों को कम करेंगे।
थरूर ने कहा कि केरल को बदलाव की जरूरत है, खासकर उसकी अर्थव्यवस्था में सुधार की। उन्होंने कहा, राज्य की अर्थव्यवस्था बहुत खराब है, हम कर्ज में डूबे हुए हैं।
क्या मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं शशि थरूर?
अगले साल केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं, इस बीच शशि थरूर के लगातार कई बयान पार्टी विरोध में जोड़कर देखे जा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह केरल के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी पद की चाहत नहीं रखी। थरूर ने कहा, मुझे हमेशा लोगों ने किसी काम के लिए बुलाया है। मैंने हमेशा उनकी सेवा की है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि कई लोगों ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था। यह विचार उन्हें खुद नहीं आया था।
कांग्रेस के लिए 'करो या मरो' की स्थिति
केरल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस के लिए राज्य में करो या मरो की स्थिति बनी हुई है। इसलिए पार्टी में इस बात पर बहस चल रही है कि चुनाव में किसे आगे किया जाए। किसके नेतृत्व में इस बार चुनाव लड़ा जाए। थरूर के अलावा, वीडी सतीसन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्नीथला के नाम भी चर्चा में हैं।
सीएम नायब सैनी का एलान: लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये मिलेंगे
28 Aug, 2025 01:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हरियाणा में दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने की घोषणा कर दी गई है। योजना 25 सितंबर से लागू होगी। सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसका एलान किया गया।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर होगा शुभारंभ
कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में सीएम सैनी ने कहा कि कैबिनेट ने महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का निर्णय लिया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर 2025 से इस योजना का शुभारम्भ होगा।
सीएम ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 25 सितंबर को हरियाणा की 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही तरह की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। आने वाले समय में, चरणबद्ध तरीके से अन्य आय समूह को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित महिला का या विवाहित महिला के पति का हरियाणा में पिछले 15 साल से मूल निवासी होना अनिवार्य होगा।
राहुल गांधी बोले- अन्य राज्यों से ज्यादा आनंद बिहार में वोटर अधिकार यात्रा कर के मिला
28 Aug, 2025 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन की ओर से वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही है. यात्रा के 12वें दिन गुरुवार (28 अगस्त, 2025 को राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव ने सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की. बता दें कि लोकसभा में नेता विपक्ष ने एक दिन पहले ही जानकी मंदिर में दर्शन की इच्छा जाहिर की थी. हालांकि उस समय प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए परमिशन नहीं दी थी.
वोटर अधिकार यात्रा के तहत सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप सब याद कीजिए कि आजादी से पहले आपको क्या कहा जाता था, अछूत कहा जाता था. ये लोग आप सभी से आपका हक छीनना चाहते हैं. सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि ये गरीबों के वोट चोरी करना चाह रहे हैं, क्योंकि ये आपकी आवाज़ को दबाना चाहते हैं. इसमें एक भी आमिर आदमी नहीं है, लेकिन हम लोग ऐसा होने नहीं देंगे.
राहुल गांधी का हैरान कर देने वाला दावा
राहुल गांधी ने इस दौरान दावा करते हुए कहा कि मेरे पास छोटे-छोटे बच्चे आ रहे हैं और कान में कह रहे हैं कि बीजेपी वोट चोरी कर रही है. हमने अभी तक सिर्फ कर्नाटक का सबूत दिया है और आने वाले समय में लोकसभा का भी सबूत देंगे और बाकी अन्य राज्यों का भी सबूत देंगे. हम दिखा देंगे कि भाजपा वोट चोरी करके चुनाव जीतती है. जय बिहार जय हिन्द.
'बिहार में यात्रा करके मुझे बहुत मजा आ रहा'
उन्होंने आगे कहा कि मैं सच बताऊं तो बिहार में ये यात्रा करके मुझे बहुत मज़ा आ रहा है, इतना मज़ा और किसी स्टेट में नहीं आया. बिहार के लोगो की राजनीतिक समझ कुछ और ही है. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में विपक्ष की इस यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है.
पीएम मोदी का बड़ा बयान: मंत्रिमंडल का फोकस अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे पर
28 Aug, 2025 11:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। मंत्रिमंडल के फैसलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, कि कनेक्टिविटी और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे पर सरकार का फोकस हाल ही में लिए गए मंत्रिमंडल के फैसलों में साफ दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार और असम समेत कई राज्यों को इसका लाभ मिलेगा।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेट्फार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, कि कनेक्टिविटी और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे पर हमारा ध्यान आज के मंत्रिमंडल के फैसले में एक बार फिर प्रतिबिंबित हुआ है। ये फैसले न सिर्फ कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार और असम को लाभ पहुंचाएंगे बल्कि गुजरात के कच्छ जैसे दूरदराज़ इलाकों को भी नई कनेक्टिविटी देंगे।
यहां बताते चलें कि बुधवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 12,328 करोड़ रुपये की लागत वाली चार रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें देशलपार–हाजीपीर–लूना और वायोर–लखपत को जोड़ने वाली नई रेल लाइन। सिकंदराबाद (सनथनगर)–वाडी खंड पर तीसरी और चौथी रेल लाइन। भागलपुर से जमालपुर तक तीसरी रेल लाइन और फुर्केटिंग–न्यू तिनसुकिया दोहरीकरण परियोजना शामिल है।
रेहड़ी-पटरी वालों के लिए बड़ी राहत
कैबिनेट ने 7,332 करोड़ रुपये के व्यय के साथ प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के पुनर्गठन और विस्तार को भी मंजूरी दी। यह योजना अब 31 मार्च 2030 तक लागू रहेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार रेहड़ी-पटरी वालों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कदम छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
सीतामढ़ी के जानकी मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, पूजा कर लिया आशीर्वाद
28 Aug, 2025 10:48 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सीतामढ़ी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन की शुरुआत सीतामढ़ी से की। गुरुवार को राहुल गांधी जानकी मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जानकी मंदिर में माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने मंदिर की पूरी जानकारी दी। राहुल गांधी के साथ सांसद पप्पू यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित महागठबंधन के कई नेता थे। सभी ने माता जानकी की पूजा अर्चना की।
बता दें कि बिहार में इस साल होने वाले चुनाव से पूर्व कथित वोट चोरी के विरोध में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार महागठबंधन द्वारा निकाली जा रही है। वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन आज राहुल गांधी सीतामढ़ी के रीगा मिल चौक, मनियारी चौक, और बैरगनिया होते हुए ढाका पहुंचेंगे। यहां आजाद चौक, मोतिहारी रोड, चिरैया विधानसभा छतौनी, और गांधी चौक होते हुए उनकी यात्रा मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह पहुंचेगी, जहां ये संविधान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे बेतिया पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। दरअसल, विपक्ष इस यात्रा के जरिए जहां एसआईआर में नाम काटने का मुद्दा उठा रही है, वहीं सरकार बदलाव को लेकर भी लोगों के पास पहुंच रही है। इस यात्रा में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल होकर विपक्ष की एकजुटता का संदेश दिया है। इस यात्रा में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के घटक दलों के प्रमुख नेता भी राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिला रहे हैं। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।
मुख्य मंत्री यादव बोले- शर्म आनी चाहिए, जीतू पटवारी के बयान से नाराज़
27 Aug, 2025 07:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उज्जैन । पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और कांग्रेस नेताओं के लाडली बहना पर दिए बयान को लेकर सीएम मोहन यादव ने निशाना साधा है। उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता बहन-बेटियों का अपमान करते हैं, पता नहीं कौन-सी मति मारी गई है।
हम लाडली बहनों का सम्मान करते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कांग्रेस के नेताओं से कहना चाहता हूं कि हमारे समाज और देश में महिलाओं और बेटियां का सम्मान किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए लखपति ड्रोन जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं। लोकसभा और राज्यसभा के माध्यम से भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया है। पीएम के आदेश से हमने लाडली बहना योजना शुरू की है, चुनाव के पहले हमने कहा था कि ये योजना चलती रहेगी।
बहनों को शराबी बोलते हैं, डूब मरना चाहिए
उन्होंने आगे कहा कि लाडली बहना योजना के तहत हम 3 हजार रुपये देंगे। गत वर्ष हमने 1250 रुपये दिए थे. इस बार सावन के महीने में 250 रुपये अतिरिक्त दिए थे। इस साल दीवाली के बाद भाई दूज से हम बहनों को 1500 रुपये देंगे, यही हमारी भावना है, ये महिलाओं और बहनों के प्रति सम्मान है।
जितनी बुद्धि, उतनी बात करते हैं
सीएम मोहन यादव ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता बहन-बेटियों का अपमान करते हैं, पता नहीं कौन-सी मति मारी गई है. कैसा-कैसा बोलते हैं? कोई कहता है कि लाडली बहना को बोरे में बंद करके फेंक देंगे। तुम्हारे काका जी का राज है? ऐसा कैसे कर दोगे, लेकिन कोई कहता है कि लाडली बहनों को पैसा मिल गया तो दारू पीती हैं। शर्म आना चाहिए, डूब मरना चाहिए, अगर तुम ऐसी बात करते हो. माफी मांगना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बहन-बेटियों का अपमान प्रदेश सहन करने वाला नहीं है। ये बात सहन नहीं कर सकते हैं. पता नहीं कहां से आंकड़े लेकर आ गए। रात की उतरी नहीं होगी. पता नहीं भगवान जाने किसके लिए कह रहे, जितनी बुद्धि, उतनी बात करते हैं।
लाडली बहनों को लेकर जीतू पटवारी ने क्या कहा?
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा था कि अब तो पंजाब भी नहीं बचा। मध्य प्रदेश से जितना ड्रग्स का कारोबार होता है, उतना और किसी राज्य से नहीं होता है। हमारे मुख्यमंत्री ने ये कभी प्रयास नहीं किया कि कैसे नशे से निजात दिलाने के लिए क्या करें? हमारी बहनें नशा करने लगीं, हमारी बेटियां नशा करने लगीं। उन्होंने आगे कहा कि लाडली बहनों के नाम पर वोट ले लिया, आज देश में सबसे ज्यादा नशा मध्य प्रदेश की महिलाएं कर रही हैं। कैसा प्रदेश बना दिया, इस पर बीजेपी को विचार करना चाहिए।
बयान पर जीतू पटवारी ने दी थी सफाई
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विस्तार न्यूज से बातचीत में अपने बयान पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि यह मेरा डेटा नहीं है, यह प्रदेश सरकार और देश की सरकारी एजेंसियों का डेटा है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा शराब की खपत होती है. महिलाओं के शराब पीने के लिए एक नहीं, बल्कि 100 अहाते बनाए गए हैं, जहां महिलाएं बैठकर शराब पी सकती हैं। प्रदेश में वैध और अवैध दोनों तरीकों से नशे की खपत बढ़ रही है। जब से मोहन यादव जी की सरकार बनी है, तब से ड्रग्स का कारोबार बढ़ गया है। मैं विपक्ष का नेता हूं और सरकार से सवाल करना मेरा काम है। पटवारी ने आगे कहा कि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ कोई विवादित बयान नहीं दिया है. कहा, ‘मैं किसी से माफी नहीं मांगूंगा, मैंने बिल्कुल सही बयान दिया है।
लल्लन सिंह का आरोप- गैर-नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने की साजिश
27 Aug, 2025 06:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और राजद पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस बिहारियों का अपमान करने वाले नेताओं को स्टार प्रचारक बनाती है। भाजपा ने इसे बिहारियों के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा बताया है।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार की राजनीति भी इन दिनों गरमा गई है। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और राजद पर सीधा हमला बोला है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि जो लोग बिहार और बिहारियों का अपमान कर रहे थे, उन्हीं को विपक्षी दल अपना स्टार प्रचारक बना रहा है। इसके साथ ही ये भी आरोप लगाया कि ये गैर-नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने की साजिश कर रहे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर बिहार की सियासत तेज हो गई है।
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह ने कहा कि बिहार में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव यात्रा निकाल रहे हैं। उनका आरोप है कि इस यात्रा के बहाने गैर-नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कोशिश हो रही है। इस यात्रा में तमिलनाडु मुख्यमंत्री स्टालिन भी शामिल हुए। बीते कुछ महीने पहले स्टालिन के बेटे ने बिहारियों पर गलत टिप्पणी भी की थी। ऐसे में लल्लन सिंह ने ये भी कहा कि कांग्रेस और राजद की राजनीति बिहारियों का अपमान करने वालों के साथ खड़े होने की राजनीति है।
दक्षिण भारत के नेताओं के बयान पर सवाल
लल्लन सिंह ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और डीएमके नेता एमके स्टालिन को बिहारियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हैदराबाद और चेन्नई में बिहारियों का अपमान किया गया। सिंह ने याद दिलाया कि उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि बिहारी मजदूरी करने और शौचालय साफ करने तमिलनाडु आते हैं। उन्होंने पूछा कि जब तेजस्वी यादव ने पहले इस बयान का विरोध किया था तो अब वे उनके साथ क्यों खड़े हैं।
गौरव भाटिया का तीखा हमला
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने भी कांग्रेस और राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग उत्तर भारतीयों और बिहारियों का अपमान करते हैं, उन्हें कांग्रेस स्टार प्रचारक बनाती है। उन्होंने कहा कि डीएमके के उदयनिधि स्टालिन, जिन्होंने बिहारियों का अपमान किया, अब बिहार की धरती पर यात्रा कर रहे हैं। भाटिया ने यह भी कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी बिहारियों की तुलना डीएनए से की थी और अपमान किया था। इसके बावजूद कांग्रेस उन्हें मंच साझा करने का मौका देती है।
भाजपा ने विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना
भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्षी दलों का यह गठबंधन पूरी तरह अवसरवाद पर टिका है। बिहारियों के सम्मान की अनदेखी की जा रही है। उनका आरोप है कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस और राजद ऐसे नेताओं को साथ ला रहे हैं जिन्होंने बिहारियों का बार-बार अपमान किया है। भाजपा ने इसे बिहार के स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा बताया और लोगों से सचेत रहने की अपील की।
स्टाइलिश अंदाज़ में राहुल गांधी, बहन प्रियंका संग निकले वोटर अधिकार यात्रा पर
27 Aug, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दरभंगा। बिहार में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ अपने 11वें दिन बुधवार को दरभंगा पहुंची है. इस यात्रा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। राहुल के साथ उनकी सांसद बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। इस यात्रा में राहुल गांधी बुलेट पर निकले थे और पीछे उनकी बहन प्रियंका गांधी बैठी नजर आईं। इस यात्रा में राजद नेता तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी बाइक चलाते नजर आए।
वोटर अधिकार यात्रा
बिहार के दरभंगा जिले में वोटर अधिकार यात्रा पहुंची है जो शाम 4 बजे तक मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड तक जाएगी। इस यात्रा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव के अलावा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सहित इंडिया गठबंधन के तमाम कार्यकर्ता और सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वोटर अधिकार यात्रा मुजफ्फरपुर जिले की चार विधानसभा से होकर जाएगी। इस यात्रा के लिए दरभंगा में राहुल गांधी के शामिल होने से पहले मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम ने सुरक्षा और अन्य प्रबंधों का निरीक्षण किया था।
प्रियंका बोलीं- वोट आपका अधिकार
वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “वोट आपका सबसे कीमती अधिकार है, इसे किसी भी हाल में चोरी मत होने दो। यदि एक बार वोट की चोरी हो गया तो आपकी पहचान खत्म हो जाएगी। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी कह रहे थे कि कांग्रेस वाले आएंगे तो तुम्हारी भैंस चुरा लेंगे, मंगलसूत्र चुरा लेंगे। लेकिन भाजपा वाले वोट चोरी करने में लगे हैं, प्रियंका ने कहा कि मिथिला की यह धरती हमेशा से ही संघर्ष और साहस का प्रतीक रही है। आज फिर मिथिला की यह धरती लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए आगे आएगी।
आरा और बक्सर के कांग्रेस कार्यकर्ता भी होंगे शामिल
इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का 30 अगस्त को आरा में और 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में समापन होगा. जिला कांग्रेस कमेटी के मुताबिक, बक्सर जिले से वोटर अधिकार यात्रा में हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस यात्रा के लिए जिला कांग्रेस ने 25 सदस्यीय टीम का गठन किया है, यह टीम वोटर अधिकार यात्रा में कार्यकर्ताओं को शामिल करेगी और उनसे संवाद भी स्थापित करेगी।
सौरभ भारद्वाज पर ईडी की 20 घंटे लंबी छापेमारी
27 Aug, 2025 11:42 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भाजपा के इशारे पर ध्यान भटकाने की साजिश - आप ने कहा
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री और आप के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अस्पताल निर्माण में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की। ईडी की टीमें सुबह से देर रात तक 13 ठिकानों पर तलाशी लेती रहीं।
छापेमारी खत्म होने के बाद देर रात भारद्वाज ने समर्थकों के बीच प्रेस से कहा कि उन्होंने ईडी अधिकारियों को तीन बार अपनी गिरफ्तारी की पेशकश की। उन्होंने ऐलान किया कि बुधवार को वह ईडी को लेकर बड़ा खुलासा करेंगे। भारद्वाज ने कहा, मैं अरविंद केजरीवाल का अनुयायी हूं, भाजपा की इच्छा के अनुसार काम नहीं करूंगा। वे चाहें तो प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं।
ईडी की कार्रवाई पर विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि एजेंसी ने 20 घंटे तक छापेमारी की, लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब भाजपा के इशारे पर ध्यान भटकाने की कोशिश है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि यह पूरी कार्रवाई सिर्फ राजनीतिक बदले की भावना से की गई है।
गांधी परिवार से अलग होकर बनाई अपनी पहचान....मेनका ने मनाया 69वां जन्मदिन
26 Aug, 2025 07:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। गांधी परिवार से अलग होकर अपनी पहचान बनाने वालीं मेनका गांधी, मंगलवार को अपना 69वां जन्मदिन मनाया हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव को देखा हैं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
मेनका गांधी का जन्म 26 अगस्त 1956 को नई दिल्ली में हुआ था। 17 साल की उम्र में उन्होंने बॉम्बे डाइंग के लिए मॉडलिंग की। इसी विज्ञापन में देखकर संजय गांधी मनेका से प्रभावित हुए। जल्द ही दोनों की मुलाकात हुई और वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। हालांकि, शुरुआत में इंदिरा गांधी इस रिश्ते के खिलाफ थीं, लेकिन 23 सितंबर 1974 को 18 साल की उम्र में मेनका ने संजय गांधी से शादी कर ली। शादी के समय संजय गांधी मनेका से 10 साल बड़े थे।
साल 1982 में एक हवाई दुर्घटना में संजय गांधी का निधन हो गया। इसके बाद मेनका गांधी के लिए हालात बदल गए। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की रैलियों में हिस्सा लेने के कारण इंदिरा गांधी ने उन्हें घर से निकाल दिया। तब मेनका की उम्र सिर्फ 23 साल थी और उनका बेटा वरुण गांधी केवल 100 दिन का था।
ससुराल से निकलने के बाद मेनका गांधी ने खुद को स्थापित करने का फैसला किया। उन्होंने पति संजय गांधी के ट्रक बेचकर पैसे जुटाए और किताबें-मैगजीन लिखनी शुरू कीं। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय संजय मंच नाम से अपनी पार्टी बनाई। 1984 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राजीव गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
1988 में वे वीपी सिंह की जनता दल में शामिल हो गईं और 1989 में पहली बार सांसद बनीं। इसके बाद वे लगातार पीलीभीत से सांसद चुनी गईं और केंद्रीय मंत्री भी बनीं। मेनका गांधी ने अपनी लगन और मेहनत से राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी....सिसोदिया ने कहा मामला झूठा और बेबुनियाद
26 Aug, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, सौरभ भारद्वाज के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। छापेमारी दिल्ली सरकार के कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में की गई है। ईडी की जांच पिछली ‘आप’ सरकार के तहत 5,590 करोड़ की अस्पताल परियोजनाओं से संबंधित है। यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है, और दिल्ली में करीब एक दर्जन जगहों पर तलाशी ली जा रही है। ईडी की छापेमारी पर आप नेता और केजरीवाल के करीबी मनीष सिसोदिया ने इस कार्रवाई को “ध्यान भटकाने की रणनीति” बताकर दावा किया है कि मामला झूठा और बेबुनियाद है।
क्या है अस्पताल निर्माण घोटाला?
यह घोटाला 2018-19 में दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई 5,590 करोड़ की अस्पताल परियोजनाओं से संबंधित है। इन परियोजनाओं में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। इन अस्पतालों का निर्माण छह महीने में पूरा होना था, लेकिन तीन साल बाद भी काम अधूरा है। लगभग 800 करोड़ खर्च होने के बावजूद, केवल 50 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। एलएनजेपी अस्पताल की लागत 488 करोड़ से बढ़कर 1,135 करोड़ हो गई, लेकिन काम में कोई खास प्रगति नहीं हुई।
कई जगहों पर निर्माण कार्य बिना उचित मंजूरी के शुरू कर दिया गया। ठेकेदारों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। अस्पताल सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) की परियोजना, जो 2016 से लंबित है, में भी जानबूझकर देरी किए जाने के आरोप हैं। इस मामले में, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन की जांच चल रही है। ईडी ने इस संबंध में अपनी ईसीआईआर (प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट) दर्ज कर ली है।
कांग्रेस नेता पटवारी बोले, लाड़ली बहनें कर रही हैं सबसे ज्यादा नशा
26 Aug, 2025 12:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों यदि आपका बेटा बेरोजगार है, आपका बेटा आपके घर में शराब पीकर आ रहा है तो मैं 100 फीसदी दावे के साथ कह रहा हूं कि इसके लिए बीजेपी, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और सीएम मोहन यादव जिम्मेदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमें तमगा मिला है कि देश में कहीं महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं तो मध्य प्रदेश की महिलाएं पीती हैं। ये समृद्ध मध्य प्रदेश का सपना देखने वाली बीजेपी ने प्रदेश का ऐसा हाल कर दिया है।
सबसे ज्यादा नशा मध्य प्रदेश की महिलाएं कर रही हैं
मध्य प्रदेश में नशे के कारोबार को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि अब तो पंजाब भी नहीं बचा। मध्य प्रदेश से जितना ड्रग्स का कारोबार होता है, उतना और किसी राज्य से नहीं होता है। हमारे मुख्यमंत्री ने ये कभी प्रयास नहीं किया कि कैसे नशे से निजात दिलाने के लिए क्या करें? हमारी बहनें नशा करने लगीं, हमारी बेटियां नशा करने लगीं। उन्होंने आगे कहा कि लाडली बहनों के नाम पर वोट ले लिया, आज देश में सबसे ज्यादा नशा मध्य प्रदेश की महिलाएं कर रही हैं। कैसा प्रदेश बना दिया, इस पर बीजेपी को विचार करना चाहिए।
‘लखनऊ की पिच वाका जैसी’, LSG कोच ने ठीकरा सतह पर फोड़ा
IPL विवाद पर तुषारा ने बदला रुख, माफी मांगकर मामला शांत
बड़ी खबर: यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम अब बस आने ही वाला है
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अमित जोगी की सजा पर लगी रोक
कृष्णानगर में पीएम मोदी का वार, बोले- 4 मई को बीजेपी की जीत तय
बंगाल चुनाव में SIR पर घमासान, सियासत गरमाई
पुदीने और नींबू का कमाल: हीटवेव के दौरान शरीर को रिफ्रेश रखने के सबसे आसान उपाय
नकाबपोश बदमाशों का आतंक, युवक से सोने की चेन और मोबाइल लूटा
समर स्किन केयर: भीषण गर्मी में भी बरकरार रहेगी चेहरे की चमक, बस अपनाएं ये आसान टिप्स
