राजनीति
राहुल और अखिलेश की मौजूदगी में तेजस्वी ने खुद को बताया मुख्यमंत्री का चेहरा
31 Aug, 2025 12:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। आरा में वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने खुद को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया। इस दौरान मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नकलची करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी योजनाओं की नकल कर जनता के सामने पेश कर रही है। तेजस्वी बोले कि तेजस्वी आगे-आगे चल रहा है और सरकार पीछे-पीछे उसकी नकल कर रही है। अपने भाषण के दौरान तेजस्वी यादव ने जनता से सवाल पूछा कि आपको ओरिजिनल मुख्यमंत्री चाहिए या डुप्लीकेट? उन्होंने साफ कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और वह ही बिहार के असली विकल्प के रूप में खड़े हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जब राहुल गांधी से तेजस्वी को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने पर सवाल पूछा गया था, तब उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया था। लेकिन आज आरा की रैली में तेजस्वी ने उनके सामने ही ऐलान कर दिया कि महागठबंधन का ओरिजिनल सीएम चेहरा वही हैं।
बच्चा-बच्चा कह रहा है- वोट चोर, गद्दी छोड़
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह एक बहुत ही ऐतिहासिक यात्रा रही है, इसे लाखों लोगों का समर्थन मिला। बिहार के लोग जागरूक हैं और बिहारी अपने वोट की रक्षा करेंगे। आज अखिलेश यादव भी यात्रा में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति ने हमें ताकत दी है। देश का बच्चा-बच्चा कह रहा है कि वोट चोर, गद्दी छोड़ और यह संदेश पूरे देश में फैल गया है। तेजस्वी ने कहा, भाजपा के लोग डरे हुए हैं, इसलिए वे तेजस्वी के विजन को लागू करना चाहते हैं, लेकिन अभी बहुत कुछ बाकी है जिसका खुलासा हम अधिसूचना आने के बाद करेंगे कि हम बिहार में क्या-क्या लागू करेंगे। बिहार में हर कोई कह रहा है कि हमें असली सीएम चाहिए, डुप्लीकेट सीएम नहीं।
पीएम मोदी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 2 और 15 सितंबर को देंगे बिहारवासियों को सौगात
31 Aug, 2025 11:40 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के लोगों को एक बाद एक नई सौगात दे रहे हैं। पीएम मोदी एक बार फिर 15 सितंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं, लेकिन इसके पहले 2 सितंबर को पीएम मोदी बिहार को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। खबर है कि 2 सितंबर को पीएम मोदी बिहार को करोड़ों की सौगात देंगे। बताया जा रहा है कि कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन वे वर्चुअल माध्यम से करेंगे। जबकि 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे और साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें रेल, सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल होंगी। पीएम मोदी इस अवसर पर ऑनलाइन जनता को भी संबोधित भी करेंगे। वहीं 15 सितंबर को प्रधानमंत्री पूर्णिया पहुंचेंगे। यहां वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। ज्ञात हो कि पटना, गया और दरभंगा के बाद यह बिहार का चौथा एयरपोर्ट होगा। जहां से विमानों का संचालन शुरू होगा। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसे 30 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सितंबर की शुरुआत में डीजीसीए से संचालन की मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अखिलेश यादव का हमला, कहा-भाजपा को बिहार से बाहर कीजिए, वोट का अधिकार छीन रही
31 Aug, 2025 10:40 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आरा। बिहार में एसआईआर के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के द्वारा निकाले गए मतदाता अधिकार यात्रा के अंतिम चरण में समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव भी शामिल हुए। साथ ही राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव, उनकी बहन रोहिणी आचार्या, भाकपा-माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत कई नेता मौजूद थे। आपको बता दें कि मतदाता अधिकार यात्रा बिहार के सासाराम से शुरू होकर 14वें दिन यानी शनिवार को आरा पहुंची। यात्रा के तहत आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में बड़ी जनसभा आयोजित हुई। इस दौरान विपक्षी दलों के कई नेता राहुल गांधी के साथ मंच साझा करते दिखे। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साथा। उन्होंने बिहारवासियों से अपील करते हुए कहा कि हमने अवध में हराया, आप मगध में हराइए। भाजपा को बिहार से बाहर कीजिए। अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार के लोगों ने पहले भी भाजपा का रथ रोका है, इस बार भी जनता इन्हें रोक देगी।ये सरकार पहले वोट का अधिकार छीन रही है, फिर राशन और नौकरी का अधिकार भी छीनना चाहती है। अन्याय के खिलाफ लड़ाई अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि मतदाता अधिकार यात्रा लोकतंत्र को बचाने के लिए है, संविधान बचाने के लिए है। हम उम्मीद करते हैं कि बिहार में चुनाव आयोग का ही विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग नहीं है, यह जुगाड़ आयोग है जो भाजपा के निर्देश पर काम करता है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमें, आपको और सभी को उम्मीद थी कि चुनाव आयोग निष्पक्ष काम करेगा। हमारे वोट के अधिकार का संरक्षण करेगा, संविधान को बचाएगा। लेकिन आयोग जिस तरह से भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है।
ऐसा लगता है कि यह चुनाव आयोग नहीं है बल्कि भाजपा ने इसे ‘जुगाड़ आयोग‘ बना दिया है। बिहार की जनता ने ये भी देखा है कि जहां पर युवा पलायन करते थे, उन्हें तेजस्वी यादव ने नौकरी और रोजगार देने का काम किया था। इस बार जब तेजस्वी यादव सत्ता में होंगे तो बेरोजगारों का पलायन नहीं होगा बल्कि भाजपा का पलायन होने वाला है।अखिलेश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने उपमुख्यमंत्री रहने के दौरान बिहार के लाखों लोगों को सरकारी नौकरी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। बिहार के अब पलायन नहीं करेंगे, भाजपा का पलायन होगा। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इन्होंने (भाजपा) महाराष्ट्र में चुनाव चोरी किया, हरियाणा में किया, लोकसभा चुनाव में वोट चोरी की। लेकिन हम बिहार का चुनाव इन्हें चोरी नहीं करने देंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि ये सरकार नकलची सरकार है, तेजस्वी आगे है, सरकार पीछे है। आप ही लोग बताओ आपको डुप्लीकेट सीएम चाहिए या ओरिजिनल सीएम चाहिए?” वहीं, एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग बिहार पर बुरा नजर लगाए हैं।
आपको बता दें कि लगातार चौदह दिनों से चल रही यह यात्रा अब बिहार के अलग-अलग जिलों में और तेज रफ्तार पकड़ रही है। इस दौरान हर तरफ लोगों का हुजूम दिख रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं और राहुल गाँधी को देखने व उनसे हाथ मिलाने देखते बनता है। राहुल गांधी के साथ विपक्षी दलों के बड़े नेताओं की मौजूदगी ने स्पष्ट कर दिया है कि महागठबंधन इस बार सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है। बिहार में मिल रहे इस समर्थन ने यात्रा को नया राजनीतिक संदेश और ताकत दी है।
- वॉलीबॉल खिलाड़ी सोनू कुमार के नेतृत्व में 750 खिलाड़ी भी यात्रा में शामिल हुए
वॉलीबॉल खिलाड़ी सोनू कुमार के नेतृत्व में 750 खिलाड़ी भी आज की यात्रा में शामिल हुए, जो 14 किमी तक साथ चले। शनिवार को इस यात्रा की शुरुआत छपरा के दरौंधा स्थित उमाशंकर सिंह कॉलेज से हुई। इसके बाद यात्रा एकमा चौक, एकमा विधानसभा होते हुए छपरा पहुंची। यहां स्वागत के बाद यात्रा दाउदपुर और मांझी विधानसभा की ओर बढ़ी। फिर यात्रा राजेंद्र कॉलेज, भगवान बाजार, दरोगा राय चौक, राजेंद्र स्टेडियम और जंग चौक होते हुए भोजपुर जिले में दाखिल हुई।
भोजपुर जिले में यात्रा की शुरुआत बबुरा गांव से शुरू हुई यात्रा जमालपुर, मनभावन मोड़, सकड्डी, कायमनगर, धरहरा, सपना सिनेमा मोड़, शिवगंज, आरा सदर अस्पताल, मठिया मोड़ और शहीद भवन होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचेगी। चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर राहुल गांधी माल्यार्पण किया।
धनखड़ ने पूर्व विधायक की पेंशन के लिए किया आवेदन
31 Aug, 2025 09:03 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जयपुर। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अब पूर्व विधायक के नाते मिलने वाली पेंशन के लिए राजस्थान विधानसभा सचिवालय में फिर से आवेदन किया है। धनखड़ 1993 से 1998 तक किशनगढ़ सीट से कांग्रेस के विधायक रहे थे। पूर्व विधायक के तौर पर उन्हें जुलाई 2019 तक पेंशन मिल रही थी। जुलाई 2019 में पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल बनने के बाद पेंशन बंद हो गई थी। अब उपराष्ट्रपति पद से हटने के बाद उन्होंने पूर्व विधायक के नाते फिर से आवेदन किया है। धनखड़ ने 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था।
विधानसभा सचिवालय ने धनखड़ की पेंशन आवेदन पर प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्हें उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा मंजूर होने की तारीख से पूर्व विधायक की पेंशन मिलनी शुरू होगी। विधायक का कार्यकाल पूरा होते ही पूर्व विधायक की पेंशन चालू हो जाती है। पूर्व विधायक अगर किसी भी सरकारी पद पर मनोनीत हो जाते हैं या मंत्री बन जाते हैं तो विधानसभा सचिवालय को इसकी तय फॉर्मेट में सूचना दी जाती है। इसके बाद पेंशन बंद हो जाती है। सरकारी पद से कार्यकाल पूरा होने के बाद विधानसभा सचिवालय को तय फॉर्मेट में आवेदन कर सूचना देनी होती है। इसके बाद पेंशन फिर शुरू हो जाती है। जगदीप धनखड़ ने भी उसी प्रक्रिया के तहत आवेदन किया है।
अमित शाह के विमान में आई तकनीकी खराबी, एकनाथ शिंदे ने दिया अपना चार्टर्ड प्लेन, गृह मंत्री अपने परिवार समेत गुजरात हुए रवाना
31 Aug, 2025 08:02 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के राजनीतिक हालात की समीक्षा की। उन्होंने भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मराठा आरक्षण के मुद्दे पर भी चर्चा की। इसके बाद, वह मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के वर्षा बंगले पर गणपति बप्पा के दर्शन, दोपहर में मंत्री आशीष शेलार के बांद्रा पश्चिम मंडल में भी दर्शन के लिए गए। इसके बाद वे अपने परिवार समेत मुंबई से गुजरात के लिए रवाना हो गए। मुंबई में अपने दो दिवसीय दौरे को पूरा करने के बाद, वह शनिवार शाम को गुजरात के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार जब गृह मंत्री शाह अपना मुंबई दौरा पूरा करने के बाद, मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे, तो उनसे कहा गया कि उनके सरकारी विमान में तकनीकी खराबी है। जैसे ही अमित शाह के विमान में खराबी की सूचना उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने अमित शाह से अनुरोध किया कि वे उनका विमान गुजरात ले जाएँ। जिसके बाद अमित शाह अपने परिवार समेत एकनाथ शिंदे के चार्टर्ड विमान से गुजरात के लिए रवाना हो गए।
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: नौसेना ने तय किया- अब युद्धपोत सिर्फ भारत में ही बनेंगे
30 Aug, 2025 02:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि बढ़ते वैश्विक तनाव और अस्थिर हालात के बीच भारत की आत्मनिर्भरता की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि चाहे महामारी हो, आतंकवाद या क्षेत्रीय संघर्ष—यह सदी हर मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण साबित हुई है। ऐसे समय में आत्मनिर्भरता अब विकल्प नहीं, बल्कि समय की जरूरत बन गई है।
युद्धपोतों का निर्माण अब भारत में
राजनाथ सिंह ने बताया कि देश अब अपने युद्धपोतों का निर्माण खुद कर रहा है। नौसेना ने भी संकल्प लिया है कि भविष्य में किसी अन्य देश से युद्धपोत नहीं खरीदे जाएंगे, बल्कि उन्हें भारत में ही तैयार किया जाएगा।
जल्द हकीकत बनेगी ‘सुदर्शन चक्र’ रक्षा प्रणाली
रक्षा मंत्री ने कहा कि हथियारों के मामले में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को श्रेय दिया जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत की स्वदेशी सुदर्शन चक्र रक्षा प्रणाली जल्द ही वास्तविकता बनेगी।
विकसित देशों पर साधा निशाना
वैश्विक हालात का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इस समय दुनिया में “युद्ध जैसी स्थिति” बनी हुई है। विकसित देशों के रवैये की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि वे अब अधिक संरक्षणवादी (प्रोटेक्शनिस्ट) होते जा रहे हैं।
भारत अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा
भारत-अमेरिका व्यापार विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री ने साफ किया कि बाहरी दबावों के बावजूद भारत अपने राष्ट्रीय हितों, खासकर किसानों और छोटे उद्यमियों के हितों से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के कृषि क्षेत्र में प्रवेश चाहता है, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है क्योंकि यह किसानों के लिए नुकसानदेह होगा।
राजनाथ सिंह ने कहा—“भारत किसी को अपना दुश्मन नहीं मानता, लेकिन अपने लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा।”
वोट लेने से पहले दिल जीतना सीखें राहुल गांधी : उमा भारती
30 Aug, 2025 02:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सारी शक्ति मतदाता के हाथ में होती है और चुनाव केवल इमेज से नहीं, बल्कि दिल जीतने की ताकत से जीते जाते हैं।
राहुल गांधी पर सीधा निशाना
एक इंटरव्यू में उमा भारती ने कहा कि जब वोटर तय कर लेता है तो उसे कोई नहीं रोक सकता। “वोटर सबको पंच मारता है, जिसको ध्वस्त होना होता है वो होता है और जिसकी विजय होनी होती है, उसी की होती है।”
उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- “पहले लोगों का ह्रदय जीतना सीखो। सेना और शौर्य का अपमान करते हो, धारा 370 हटाने का विरोध करते हो, अयोध्या के निमंत्रण को ठुकरा दिया। राष्ट्रीय गौरव से जुड़े इवेंट्स को नकार कर चुनाव नहीं जीते जा सकते।”
इमरजेंसी और इंदिरा गांधी का उदाहरण
उमा भारती ने इमरजेंसी का हवाला देते हुए कहा कि उस समय मीडिया और न्यायपालिका समेत सभी संस्थानों को दबा दिया गया था। बावजूद इसके, चुनाव में इंदिरा गांधी को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा - “लोकतंत्र में मतदाता ही अंतिम फैसला करता है।”
राजनीति में रिटायरमेंट पर बयान
रिटायरमेंट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा - “राजनीति में रिटायरमेंट की कोई उम्र नहीं होती। मेरी उम्र अभी 65 साल भी नहीं है, मैं चुनाव तभी लड़ूंगी जब पूरी तरह तैयार रहूंगी।”
जीतू पटवारी पर तंज
महिलाओं और शराब को लेकर दिए गए बयान पर उमा ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को घेरा। उन्होंने कहा - “जीतू पटवारी बिना विचार किए बयान देते हैं। कई बार समझाया है, लेकिन वे छोटे भाई जैसे हैं और मुझे प्रिय भी हैं।”
सीएम मोहन यादव की तारीफ
उमा भारती ने धार्मिक नगरियों में शराबबंदी लागू करने के फैसले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नेताओं को सिर्फ अपने अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी याद रखनी चाहिए।
प्रियंका के बाद अखिलेश की एंट्री, विपक्ष ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें
30 Aug, 2025 01:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली/पटना। बिहार में विपक्ष की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ आज अंतिम चरण में पहुंच गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की 16 दिनों से जारी इस यात्रा में अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हो गए हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी और एमके स्टालिन भी इस यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं।
‘वोट चोरी’ बनाम ‘घुसपैठियों को बचाना’
यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार ‘वोट चोरी’ का आरोप भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाते रहे हैं। वहीं भाजपा का कहना है कि विपक्ष यह यात्रा घुसपैठियों को बचाने के लिए कर रहा है।
रणनीति क्या है?
आरा में अखिलेश यादव की एंट्री को विपक्षी गठबंधन की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। भोजपुर, सारण और सिवान का इलाका उत्तर प्रदेश से सटा है और यहां सपा का असर माना जाता है। लोकसभा चुनावों में बलिया और सलेमपुर जैसी सीटों पर सपा को ब्राह्मण वोटों का भी साथ मिला था। विपक्ष की कोशिश है कि एमवाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण को पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) और सवर्ण वोटरों के साथ जोड़कर भाजपा को चुनौती दी जाए।
प्रियंका और महिला वोट बैंक
प्रियंका गांधी को मिथिलांचल में यात्रा से जोड़ने के पीछे विपक्ष की मंशा नीतीश कुमार के महिला वोट बैंक में सेंधमारी बताई जा रही है। इसी तरह, अखिलेश को ऐसे इलाकों में उतारा गया है जहां यूपी की सीमावर्ती राजनीति असर डाल सकती है।
यात्रा में विवाद भी
दरभंगा में यात्रा के दौरान कांग्रेस मंच से पीएम मोदी की दिवंगत मां को लेकर अपशब्द कहे गए, जिसके बाद विवाद गहराया।
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई।
पुलिस ने आरोपी रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है और आयोजक नौशाद ने माफी मांगी है।
हालांकि, भाजपा की मांग है कि राहुल गांधी इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगें।
आगे और गरमी बढ़ेगी
राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इस विवाद के बाद बिहार में चुनावी माहौल और गरमाने वाला है। विपक्ष जहां यात्रा को वोटर अधिकारों की लड़ाई बता रहा है, वहीं भाजपा इसे “घुसपैठियों को बचाने की साजिश” करार दे रही है।
नो-टायर्ड नो-रिटायर्ड भागवत और मोदी नहीं छोड़ेंगे अपने पद
30 Aug, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
संघ पर भारी पड़े मोदी बदलनी पड़ी रणनीति
नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो चुके हैं 100 वर्ष पूरे होने पर बड़ा समारोह देश भर में मनाया जा रहा है। संघ के शताब्दी वर्ष समारोह में बोलते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ी चतुराई के साथ सभी विषयों के मुखर होकर जवाब दिए संघ अपने आप को वैचारिक और सांस्कृतिक संगठन बताता है वह सीधे किसी काम की जिम्मेदारी नहीं लेता है जिस तरह से उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब दिए हैं उससे स्पष्ट हो जाना चाहिए संघ वैचारिक दृष्टि से अनुवांशिक संगठनों के माध्यम से सारे क्रियाकलाप करता है लेकिन प्रत्यक्ष रूप से अपने आप को ना तो राजनीतिक संगठन भाजपा से जोड़कर रखता है ना ही अनुवांशिक संगठनों से अपने आप को जोड़कर रखना चाहता है यह सत्य है कि बिना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ना तो भाजपा का कोई वजूद है ना ही अनुवांशिक संगठनों का कोई वजूद है इन सब का केंद्र बिंदु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही है। शताब्दी वर्ष के 100 वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने कहा,मेने किसी को 75 वर्ष की उम्र पूरी होने पर रिटायर करने की बात नहीं की है। ना में रिटायर हो रहा हूं। ना किसी को रिटायर होने के लिए कह रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जो कयास पिछले कुछ समय से लगाए जा रहे थे। एक ही झटके में मोहन भागवत ने उनसे पल्ला झाड़ लिया है। भागवत ने कहा, संघ और भारतीय जनता पार्टी में 75 वर्ष की उम्र में रिटायर हो जाने का कोई नियम नहीं है, आगे भी नही रहेगा। वर्तमान स्थिति में यह नियम अप्रासंगिक हो गया है। मोहन भागवत ने कहा कि वह 80 साल की उम्र तक सक्रिय रहेंगे, और शाखा लगाते रहेंगे।
काशी-मथुरा आंदोलन का समर्थन नहीं
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा राम मंदिर अकेला आंदोलन था। राम मंदिर अब बन गया है। संघ अब किसी अन्य आंदोलन में शामिल नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा, मथुरा और काशी आस्था का विषय है। स्वयंसेवक हिंदू होने के नाते उस आंदोलन में शामिल हो सकते हैं। इस आंदोलन में संघ की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और हिंदुओं को यह सलाह दी। हर जगह शिवलिंग और मंदिर तलाशने का वह समर्थन नहीं करते हैं। ऐसा कहकर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने काशी-मथुरा को अपना समर्थन भी दे दिया और अपने आप को अलग भी कर लिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सलाहकार, अनुवांशिक संगठन स्वतंत्र
संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, कोई भी आनुवंशिक संगठन संघ के अधीन नहीं है। सारे अनुवांशिक संगठन स्वतंत्र हैं। भारतीय जनता पार्टी सहित संघ के सभी अनुवांशिक संगठन संघ से सलाह जरूर लेते हैं। करते वही है, जो वह करना चाहते हैं। उनकी कार्य प्रणाली में संघ का कोई दबाव नहीं होता है। नाही अनुवांशिक संगठन संघ के अधीन है। यह कहते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अनुवांशिक संगठनों की कार्य प्रणाली से अपने आप को एक तरह से अलग बताने की कोशिश की है।
भाषा के विवाद पर बोले भागवत
डॉ मोहन भागवत ने कहा, भारतीयों को कम से कम तीन भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए। मातृभाषा राज्य भाषा और राष्ट्रभाषा, यह कभी विदेशी भाषाएं नहीं हो सकती हैं। भाषा पर विवाद ठीक नहीं है। भाषाओं से ज्ञान में वृद्धि होती है। अंग्रेजी भाषा सीखने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यही भाषा काम आती है।
भारत में हिंदू और मुस्लिम ध्रुवीकरण
मोहन भागवत का कहना था। इस्लाम जब से भारत में आया है। उस दिन से इस्लाम भारत में है। इस्लाम आगे भी रहेगा। हिंदुओं की सोच ऐसी नहीं है, भारत में इस्लाम ना रहे। उन्होंने कहा, दोनों समुदायों के बीच जब विश्वास बनेगा, उसके बाद ही संघर्ष खत्म होगा। इसके लिए दोनों समुदायों को मानना होगा, हम सब एक हैं।
कांग्रेस के गढ़ में सेंध: डेढ़ सौ से ज्यादा कार्यकर्ता 'आप' में हुए शामिल
29 Aug, 2025 01:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आणंद| गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा के गढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) को सेंध लगाने में बड़ी सेंध लगाई है| आप के गुजरात जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस के 150 से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं ने हाथ को छोड़ झाड़ू थाम लिया| आप में शामिल होनेवालों में आणंद जिला कांग्रेस के महामंत्री विजय बारैया भी हैं जो राहुल गांधी के आणंद आगमन के दौरान प्रवेश ना मिलने से नाराज थे और जिला कांग्रेस महासचिव विजय बरैया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था| इसके बाद आणंद में आयोजित आम आदमी पार्टी की गुजरात जोड़ो जनसभा में वे अपने 150 से अधिक समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए, जिससे तारापुर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस में एक खालीपन आ गया। आणंद में गुजरात प्रदेश आम आदमी पार्टी के महासचिव मनोज सोरठिया ने विजय बारैया समेत 150 से ज़्यादा कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उमरेठ और हडगुड़ के कार्यकर्ता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
मोदी की मां को लेकर अभद्र भाषा पर मोहन यादव ने साधा निशाना
29 Aug, 2025 12:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोपाल। बिहार की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। दरअसल, दरभंगा जिले में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस के मंच से पीएम नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। हालांकि उस समय राहुल गांधी मंच पर मौजूद नहीं थे। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दिवंगत माता जी के लिए कांग्रेस के वोटर अधिकार यात्रा में जिस अभद्र भाषा का उपयोग किया गया है, उसकी में कटु शब्दों में निंदा करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की भाषा देश की नहीं हो सकती, बिहार की भाषा भी नहीं हो सकती। ऐसी बातों को न तो बिहार बर्दाश्त करेगा, न ही देश बर्दाश्त करेगा। कांग्रेस और आरजेडी काे इस पर तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
दरभंगा रैली से उठा विवाद
दरभंगा में कांग्रेस के मंच से मो. रिजवी उर्फ राजा ने पीएम मोदी को लेकर अपशब्द कहे. उसका वीडियो सामने आते ही हंगामा खड़ा हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी रिजवी को गिरफ्तार कर लिया. रिजवी सिंघवारा के भापुरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ शिकायत
इस घटना के बाद बीजेपी कार्यकर्ता कृष्णा सिंह कल्लू ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि मंच से पीएम मोदी और उनकी मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ। बीजेपी नेताओं ने साफ कहा कि अगर कांग्रेस माफी नहीं मांगती तो 1 सितंबर को पटना में राहुल गांधी की यात्रा नहीं होने देंगे।इस विवाद ने बिहार की राजनीति को गर्मा दिया है।बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस और राजद जनता को गुमराह करने के लिए मुद्दों से भटक रही हैं। वहीं, विपक्ष का दावा है कि बीजेपी असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस मामले को उछाल रही है।
गरीबों के हक पर हमला है वोट कटाई – राहुल गांधी का तीखा बयान
29 Aug, 2025 12:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सीतामढ़ी। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वोट काटना गरीब लोगों के अधिकारों को छीनने की शुरुआत है। अगर मताधिकार चला गया तो गरीब लोगों के पास कुछ नहीं बचेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन सीतामढ़ी में लोगों को संबोधित करते हुए चुनावों में की जा रही धांधली को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा प्रहार किया। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव, इंडिया गठबंधन नेता दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इससे पूर्व राहुल गांधी ने सुबह जानकी मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की। यात्रा के पूरे रूट पर सड़कें भीड़ से खचाखच भरी हुईं थीं। लोगों का उत्साह इतने चरम पर था कि वे सुबह से ही अपने घरों से निकलकर घंटों यात्रा के इंतजार में सड़कों पर खड़े रहे। यात्रा को मिल रहे भारी जनसमर्थन से अभिभूत राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा-आरएसएस गरीब, दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्गों के वोट काटकर और फर्जी मतदाता जोड़कर चुनाव जीतने की साजिश रच रहे हैं। लोकसभा चुनाव, महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने फर्जी मतदाताओं के बल पर ये चुनाव जीते हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता, लेकिन चार महीने बाद विधानसभा चुनाव में वही गठबंधन जैसे गायब हो गया। इसका कारण यह था कि राज्य में चार महीनों के अंदर भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर करीब एक करोड़ फर्जी वोटर जोड़ दिए। उन्होंने बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा क्षेत्र की महादेवपुरा विधानसभा सीट का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां एक लाख फर्जी वोटर पाए गए, जिन्होंने भाजपा को चुनाव जितवाया। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने अभी सिर्फ कर्नाटक की एक सीट पर वोट चोरी का सबूत दिया है, आने वाले समय में पार्टी लोकसभा चुनाव, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में वोट चोरी के जरिए भाजपा द्वारा चुनाव जीतने के और भी सबूत पेश करेगी।
एसआईआर का उल्लेख करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार की जनता होशियार है और वह वोट चोरी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि बिहार ने अपनी पूरी ताकत वोटर अधिकार यात्रा में डाल दी है। आज बच्चा-बच्चा ये कह रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट चोरी करते हैं। उन्होंने जनता से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा भी लगवाया। जनता से सीधा संवाद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संविधान ने उन्हें अधिकार दिए हैं, लेकिन भाजपा इन्हें छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि बिहार में मतदाता सूची से गरीब, किसान, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और अति पिछड़े वर्गों के 65 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं, लेकिन एक भी अमीर व्यक्ति का नाम नहीं कटा है। उन्होंने जनता को आगाह किया कि अगर वोट चला जाएगा तो उनके राशन कार्ड, जमीन और बाकी सारे अधिकार भी छिन जाएंगे। उन्होंने ये आरोप दोहराया कि भाजपा सरकार देश का पूरा धन अडानी-अंबानी को सौंप रही है।
'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस की हुंकार, 31 अगस्त को गुजरात में करेगी भाजपा का पर्दाफाश
29 Aug, 2025 11:28 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली : राहुल गांधी के वोट चोरी वाले संदेश से प्रेरणा लेते हुए, गुजरात कांग्रेस 31 अगस्त को राजधानी अहमदाबाद में मतदाता सूची में कथित हेराफेरी से जुड़े खुलासे करने जा रही है. इसके बाद, कांग्रेस राज्यव्यापी अभियान चलाकर आरोप लगाएगी कि भाजपा पिछले तीन दशकों से राज्य में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के कारण चुनाव जीतती रही है.
एआईसीसी के गुजरात प्रभारी सचिव रामकिशन ओझा ने ईटीवी भारत को बताया, "मतदाता सूची में हेराफेरी सभी विधानसभा क्षेत्रों में हुई है. हम 31 अगस्त को अहमदाबाद में एक रैली करने जा रहे हैं ताकि पिछले कुछ वर्षों में गुजरात में हुई वोट चोरी के कुछ खुलासे किए जा सकें."
उन्होंने कहा, "इसके बाद हम मतदाता जागरूकता पैदा करने के लिए अपने अभियान को सभी बूथों तक ले जाएंगे. इसी तरह भगवा पार्टी दशकों से राज्य में जीतती आ रही है."
यह कदम 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले उठाया गया है, जिसके लिए राहुल गांधी ने पिछले 30 वर्षों से गुजरात पर शासन कर रही भगवा पार्टी पर पलटवार करने के लिए पीसीसी प्रमुख से लेकर जिला प्रमुखों तक एक नई टीम गठित की है.
हालांकि यह पुष्टि नहीं हुई है कि राहुल गांधी 31 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं, लेकिन राज्य के नेताओं ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को इसके लिए आमंत्रित किया गया है, क्योंकि यह बिहार यात्रा का विराम दिवस होगा.
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, राज्य इकाई में इस मुद्दे को लेकर संदेह था, लेकिन योजनाबद्ध शोध हाल के महीनों में आने के बाद शुरू किया गया. शुरुआती शोध से पता चला कि पश्चिमी राज्य की सभी 182 विधानसभा सीटों पर मतदाता सूची में 10,000 से 12,000 वोटों की हेराफेरी हुई थी.
पूर्व राज्य इकाई प्रमुख परेश धनानी ने ईटीवी भारत को बताया, "हमें हमेशा से संदेह रहा है कि हर विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार से 12 हजार वोटों में हेरफेर किया गया था. इसने भाजपा की जीत में भूमिका निभाई."
इसके अलावा, यह भी पता चला कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में, जहां चरणबद्ध तरीके से चुनाव हुए थे, बड़े पैमाने पर मतदाता दोहराव की घटनाएं हुई हैं. इसके अलावा, सौराष्ट्र क्षेत्र के मतदाता सूरत क्षेत्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी मतदान करते पाए गए.
एआईसीसी पदाधिकारी रुतविक मकवाना ने कहा, ‘‘हमने पूरे राज्य में शोध शुरू कर दिया है लेकिन चूंकि चुनाव आयोग मतदाता सूचियों की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध नहीं कराता है, इसलिए हार्ड कॉपी का विश्लेषण करने में काफी समय लग रहा है. फिर भी, हम यह पता लगाने में सक्षम रहे हैं कि मतदाता दोहराव एक समस्या थी. सूरत क्षेत्र के कई मतदाताओं ने सौराष्ट्र क्षेत्र में दोबारा मतदान किया. साथ ही, सौराष्ट्र क्षेत्र के कई मतदाताओं ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी मतदान किया."
कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने माना कि गुजरात पार्टी रणनीतिकारों के लिए एक चुनौतीपूर्ण राज्य रहा है, क्योंकि प्रतिद्वंद्वी भाजपा ने राज्य में लगातार चुनाव जीतते हुए स्वाभाविक सत्ता विरोधी भावना को आश्चर्यजनक तरीके से पराजित किया है.
कांग्रेस चुनाव जीतने के सबसे करीब 2017 में पहुंची थी, जब राहुल गांधी ने पार्टी प्रमुख के रूप में अभियान का नेतृत्व किया था और राज्य इकाई 182 में से 77 सीटें जीतने में सफल रही थी, जबकि भगवा पार्टी 99 सीटों पर सिमट गई थी.
हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस केवल 17 सीटें ही जीत पाई और उसका वोट शेयर 40 प्रतिशत से गिरकर 28 प्रतिशत रह गया. आम आदमी पार्टी के आने से कांग्रेस को 5 सीटें और 13 प्रतिशत वोट शेयर का झटका लगा. हालांकि, आश्चर्य की बात यह रही कि भाजपा ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 156 सीटें जीतीं और उसका वोट शेयर 52 प्रतिशत रहा.
राज्य इकाई के पुनर्गठन की प्रत्यक्ष निगरानी करने वाले राहुल ने अब गुजरात कांग्रेस को सार्वजनिक मुद्दों पर विरोध आंदोलन शुरू करने और जन संपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया है.
इसीक्रम में राज्य इकाई के नए प्रमुख अमित चावड़ा पिछले कुछ सप्ताहों से मतदाताओं के मुद्दों को समझने के लिए विभिन्न वर्गों से मिल रहे हैं.
"मतदाता अधिकार जनसभा 31 अगस्त को आयोजित की जा रही है. हमने मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने और वोट चोरों को बेनकाब करने की इस लड़ाई में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है. वोट चोर का नारा आज बिहार में हर जगह गूंज रहा है और पूरे देश में गूंजेगा."
लोकतंत्र को जागरूक करने बेतिया से निकली वोटर अधिकार यात्रा, सिद्धारमैया की भागीदारी तय
29 Aug, 2025 10:24 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार में निर्वाचन आयोग द्वारा SIR के तहत 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम काटे जाने के खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का आज 13 वां दिन है. आज की यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से हो गई है. इसी बीच राहुल गांधी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का साथ मिलेगा. 22 किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद वोटर अधिकार यात्रा के 13वें दिन का लंच ब्रेक 12 बजे गोपालगंज के गांधी कॉलेज ग्राउंड में होगा. दोपहर के बाद 4 बजे तक सभी लोग यहीं पर रेस्ट करेंगे. इसके बाद यात्रा जादोपुर चौक गोपालगंज से होते हुए बबुनिया मोर सिवान तक जाएगी.
पीएम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में तेजस्वी अपना रुख करें स्पष्ट: JDU नेता नीरज कुमार
JDU नेता नीरज कुमार ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण विषय है कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं की कैसी जमात जमा की जा रही है, जो इस तरह के अपमानजनक शब्दों का उपयोग कर रहे हैं. सत्ता रहे या विपक्ष में रहे, राजनीतिक सहमित रहे. मनभेद रहे या मतभेद रहे, लेकिन किसी को भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, न्यायधीश या राजनीतिक दल के प्रमुखों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. तेजस्वी यादव इस पर अपना रुख स्पष्ट करें. निश्चित तौर पर इसके खिलाफ पार्टी अनुशासित कार्रवाई होनी चाहिए.
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर राहुल गांधी ने किया माल्यार्पण
बेतिया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है. उनके साथ तेजस्वी यादव, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और मुकेश सहनी मौजूद हैं. इसी बीच लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.
अब हर बिहारी की हो गई वोटर अधिकार यात्रा: आरजेडी नेता मनोज कुमार झा
मतदाता अधिकार यात्रा पर मनोज कुमार झा ने कहा कि "ये यात्रा तेजस्वी, राहुल या महागठबंधन की नहीं रही, बल्कि ये यात्रा अब हर बिहारी की हो गई है. इस यात्रा के माध्यम से पूर्ण बदलाव बिहार चाहता है. इसके लिए मत सुरक्षित रहे. हमें उम्मीद है कि इस यात्रा से जो प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे बहुत बड़ा बदलाव हम आने वाले दिनों में बिहार और पूरे देश में देखेंगे.
वोटर लिस्ट की गड़बड़ी को राहुल गांधी ने किया उजागर: कांग्रेस नेता सचिन पायलट
वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने चुनाव आयोग पर जमकर जुबानी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वोट में गड़बड़ी को लेकर राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ प्रेसवार्ता करके कर्नाटक और अन्य राज्यों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को उजागर किया है. सवाल यह है कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट और वहां की सीसीटीवी फुटेज देना नहीं चाहता है और डिलीट करना चाहता है. सवाल पूछने पर एफिडेविट मांग रहा है. हम चाहते हैं कि चुनाव पारदर्शी तरीके से हो और वोटर लिस्ट की दोबारा जांच हो.
रिटायरमेंट की खबरों पर बोले मोहन भागवत: 'मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा'
29 Aug, 2025 09:21 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को जनसांख्यिकीय असंतुलन के पीछे धर्मांतरण और अवैध प्रवास को प्रमुख कारण बताया और कहा कि सरकार अवैध प्रवास को रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन समाज को भी अपनी भूमिका निभानी होगी.
आरएसएस के सौ साल होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान एक सवाल के जवाब में भागवत ने कहा कि धर्म व्यक्तिगत पसंद का विषय है और इसमें किसी प्रकार का प्रलोभन या जोर-जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, "धर्मांतरण और अवैध प्रवास जनसांख्यिकीय असंतुलन के प्रमुख कारण हैं. हमें अवैध प्रवासियों को नौकरी नहीं देनी चाहिए. हमें मुसलमानों सहित अपने लोगों को नौकरी देनी चाहिए."
गुरुकुल शिक्षा को मुख्यधारा में शामिल करने पर दिया जोर
मोहन भागवत ने गुरुकुल शिक्षा को मुख्यधारा की शिक्षा के साथ जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि गुरुकुल शिक्षा का मतलब आश्रम में रहना नहीं बल्कि देश की परंपराओं के बारे में सीखना है. उन्होंने कहा कि वह संस्कृत को अनिवार्य बनाने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन देश की परंपरा और इतिहास को समझना महत्वपूर्ण है.
उन्होंने कहा, "वैदिक काल के प्रासंगिक 64 पहलुओं को पढ़ाया जाना चाहिए. गुरुकुल शिक्षा को मुख्यधारा में शामिल किया जाना चाहिए, न कि उसे प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए." आरएसएस प्नेरमुख ने आगे कहा कि मुख्यधारा को गुरुकुल शिक्षा से जोड़ा जाना चाहिए, जिसका मॉडल फिनलैंड के शिक्षा मॉडल के समान है.
उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी देश फिनलैंड में शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए एक अलग विश्वविद्यालय है. स्थानीय आबादी कम होने के कारण कई लोग विदेश से आते हैं, इसलिए वे सभी देशों के छात्रों को स्वीकार करते हैं." उन्होंने कहा, "आठवीं कक्षा तक की शिक्षा छात्रों की मातृभाषा में दी जाती है... इसलिए गुरुकुल शिक्षा का मतलब आश्रम में जाकर रहना नहीं है, इसे मुख्यधारा से जोड़ना होगा."
75 साल की उम्र में रिटायरमेंट पर यू टर्न
75 साल की उम्र में रिटायरमेंट के नियम पर मोहन भागवत का यू-टर्न लेते हुए उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं कहा कि मैं रिटायर हो जाऊंगा या किसी को रिटायर हो जाना चाहिए. संघ में हमें काम दिया जाता है, चाहे हम चाहें या न चाहें. अगर मैं 80 साल का हूं और संघ कहता है कि जाओ और शाखा चलाओ, तो मुझे करना ही होगा. संघ जो भी कहता है, हम करते हैं... जब तक संघ चाहेगा. हम रिटायर होने या काम करने के लिए तैयार हैं."
NEP की सराहना
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को सही दिशा में उठाया गया सही कदम बताते हुए भागवत ने कहा कि हमारे देश में शिक्षा प्रणाली बहुत पहले ही नष्ट हो गई थी. उन्होंने कहा, "नई शिक्षा प्रणाली इसलिए शुरू की गई क्योंकि हम हमेशा विदेशी आक्रमणकारियों के गुलाम रहे, जो उस समय के शासक थे. वे इस देश पर शासन करना चाहते थे, इसका विकास नहीं करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने सभी प्रणालियां इस बात को ध्यान में रखते हुए बनाईं कि हम इस देश पर कैसे शासन कर सकते हैं...लेकिन अब हम आजाद हैं. इसलिए हमें केवल देश नहीं चलाना है, हमें लोगों को चलाना है."
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि बच्चों को अतीत के बारे में सभी आवश्यक जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि उनमें गर्व पैदा हो सके कि हम भी कुछ हैं, हम भी कुछ कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "हमने यह कर दिखाया है .यह सब बदलना ही था. पिछले कुछ सालों में थोड़ा बहुत बदलाव आया है और इसके बारे में जागरूकता बढ़ी है."
आरक्षण पर क्या बोले भागवत?
मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस संविधान में दिए गए प्रावधान के अनुसार आरक्षण का समर्थन करता है. उन्होंने कहा, "जाति-आधारित आरक्षण को संवेदनशीलता के साथ लिया जाना चाहिए. दीनदयाल जी का एक दृष्टिकोण था - जो लोग सबसे नीचे हैं उन्हें ऊपर उठने का प्रयास करना चाहिए और जो लोग सबसे ऊपर हैं उन्हें ऊपर खींचने के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए. संघ संविधान में दिए गए प्रावधान के अनुसार आरक्षण का समर्थन करता है."
अंग्रेजी सीखें लेकिन अपनी संस्कृति और भाषा को न छोड़ें
हमारे प्रशासनिक व्यवस्था में ड्रिंकिंग एटिकेट्स सिखाए जाते,विदेश विभाग वालों के लिए जरूरत है मगर सबके लिए क्यों? अपने आचरण और मूल्यों की शिक्षा जरूरi मगर पाश्चात्य संस्कृति के पूछे भागना सही नहीं. अंग्रेजी सीखने में कोई समस्या नहीं, लेकिन अपनी संस्कृति और भाषा को न छोड़ें. मगर ओलिवर को पढ़ें और प्रेमचंद की कहानियां नहीं ये सही परम्परा नहीं. इसकी शिक्षा मदरसा और मिशनरी स्कूलों में भी होनी चाहिए.
तीन से अधिक बच्चे नहीं पैदा करने चाहिए
सभी भारतीय नागरिकों को तीन बच्चे पैदा करने पर विचार करना चाहिए, ताकि जनसंख्या पर्याप्त हो और नियंत्रण में भी रहे. जन्मदर 3 से कम जिनका होता है वो दुनिया से विलुप्त हो जाते हैं,और डॉक्टर बताते हैं कि तीन संतान होने से माता पिता का स्वास्थ्य और बच्चों के तालमेल अच्छा होता है. जनसंख्या एक समस्या भी है मगर दोनों तरफ से जनसंख्या नियंत्रित होना चाहिए. सबको तीन से कम नहीं और तीन से ज्यादा बच्चे नहीं होना चाहिए.
भारत अखंड है, स्वीकार करना होगा
भारत अखंड है इस सत्य को स्वीकार करना होगा.मगर इस सत्य को जिन्होंने अस्वीकार किया क्या वो खुश हैं.अखंड भारत सिर्फ राजनीतिक नहीं है.सोया हुआ इंसान कभी ना कभी जागेगा. संघ मुस्लिमों के विरोध में नहीं ये विश्वास उन्हें क्यों नहीं दिलवा पा रहा. क्या मुस्लिम आक्रांताओं के नाम सड़कों को बदलना सही है. संघ प्रमुख ने कहा कि सड़कें सबके नाम पर होना चाहिए जैसे डॉक्टर अब्दुल कलाम,मगर आक्रांताओं के नाम पर नहीं.
मतदान के बीच बंगाल में बवाल: मुर्शिदाबाद से सिलीगुड़ी तक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें
BJP सांसद का हमला: मल्लिकार्जुन खरगे का ‘दिमागी संतुलन बिगड़ा’
नहर किनारे वीडियो शूटिंग के दौरान हादसा, इलाके में मातम
यूपी बोर्ड के नतीजे आए: हाईस्कूल 90.42% और इंटर 80.38% पास
जबलपुर स्टेशन पर मानवता की मिसाल, स्काउट्स-गाइड्स की पहल
आग की लपटों में घिरा देवन, लगातार धमाकों से सहमे ग्रामीण
‘लखनऊ की पिच वाका जैसी’, LSG कोच ने ठीकरा सतह पर फोड़ा
IPL विवाद पर तुषारा ने बदला रुख, माफी मांगकर मामला शांत
सरकारी कर्मचारियों से मारपीट पर भड़का संघ, जुलूस निकालने की चेतावनी
