राजनीति
पीएम मोदी कोलकाता में 15 सितंबर को करेंगे संयुक्त कमांडर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन
9 Sep, 2025 08:59 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । सशस्त्र बल 15 से 17 सितंबर, 2025 तक कोलकाता, पश्चिम बंगाल में संयुक्त कमांडर सम्मेलन (सीसीसी) 2025 की मेजबानी करेंगे। सुधारों का वर्ष - भविष्य के लिए परिवर्तन इस साल के सम्मेलन का विषय है। इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, रक्षा राज्य मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और रक्षा सचिव भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। तीनों सेनाओं और एकीकृत रक्षा स्टाफ के अधिकारियों के अलावा अन्य मंत्रालयों के सचिवों के भी इसमें उपस्थित रहने की संभावना है।
सीसीसी 2025 सुधार, परिवर्तन और बदलाव तथा परिचालन तैयारियों पर केंद्रित होगा। ये सभी बातें संस्थागत सुधारों, गहन एकीकरण और तकनीकी आधुनिकीकरण के प्रति सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। इसके साथ ही बहु-क्षेत्रीय परिचालन तत्परता के उच्च स्तर को बनाए रखती हैं। विचार-विमर्श का उद्देश्य सशस्त्र बलों को और मज़बूत करना होगा, जो लगातार जटिल होते भू-रणनीतिक परिदृश्य में चुस्त और निर्णायक हैं।
रविशंकर प्रसाद ने कहा– राहुल गांधी कभी जिम्मेदार नेता नहीं बन पाए
8 Sep, 2025 05:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी नेता ने राहुल गांधी को कैजुअल नेता भी कहा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर किसान का अपमान करने का आरोप लगाया। बीजेपी सांसद खरगे पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कौनसा अहंकार है। किसान अपनी पीड़ा बताने के लिए खरगे के पास गया था, क्योंकि कर्नाटक में आपकी सरकार है।
खरगे छोटी बात क्यों कहते है-BJP
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। किसान वहां जाएगा तो क्या दिखावा और पब्लिक सिटी करेगा। खरगे इस तरह की छोटी बातें क्यों कहते हैं? उन्होंने आगे कहा कि किसानों के साथ खड़े रहेंगे। इस तरह की बातें क्यों करते हैं।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
बीजेपी सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं तो कहना चाहता हूं कि किसानों के लिए बड़ी-बड़ी और खोखली बातें करने वाले राहुल गांधी के बयान को जारी कर देना चाहिए।
‘कैजुअल नेता है राहुल गांधी’
इस दौरान रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अच्छा होता राहुल गांधी कर्नाटक जाते, पंजाब जाते वहां पर किसान डूबे हुए है। क्या आपको उनकी लोकेशन पता है। राहुल गांधी जहां है उनकी छुट्टी उनको मुबारक। जब कोई कैजुअल राजनेता होता है तो ये होना ही था। अब बहुत काम कर लिया अब ब्रेक चाहिए।
सुदर्शन रेड्डी पर बोला हमला
रविशंकर प्रसाद ने इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी सुदर्शन रेड्डी पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार हैं। जब कोई न्यायाधीश चुनावी अखाड़े में आता है और बड़ी-बड़ी बातें करते हैं तो सवाल उठने ही हैं।
लालू से मिलने पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि सुदर्शन रेड्डी ने बयान दिया है कि 'देश की आत्मा को बचाने के लिए मुझे वोट दें'। उन्होंने चारा घोटाले में दोषी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की, आप किस तरह के सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज हैं कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल रहे हैं जो घोटाले में दोषी है। यह पाखंड है। कृपया देश की आत्मा की बात न करें।
बिहार चुनाव से पहले जदयू में अनंत सिंह की एंट्री की अटकलें तेज
8 Sep, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल होने की अटकलें जोरों पर हैं। पिछले दिनों उन्होंने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ मोकामा में रोड शो किया और इसके बाद पटना में मंत्री अशोक चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की। यही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी निजी मुलाकात की, जिससे राजनीतिक चर्चाओं को और बल मिला है। अनंत सिंह की जदयू में संभावित वापसी पर चर्चाएं इसलिए भी खास हैं क्योंकि उनकी पत्नी नीलम देवी फिलहाल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की विधायक हैं। हालांकि, पिछले साल विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान नीलम देवी ने जदयू के पक्ष में मतदान कर सियासी संकेत दे दिए थे। जदयू के अंदर अनंत सिंह को लेकर मतभेद उभरने लगे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार ने उनकी संभावित एंट्री का विरोध करते हुए कहा कि अनंत सिंह की आपराधिक छवि पार्टी की साख को नुकसान पहुंचा सकती है। नीरज कुमार खुद मोकामा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि अनंत सिंह पहले भी नीतीश कुमार पर चुनावी टिकट बेचने जैसे गंभीर आरोप लगा चुके हैं। ऐसे में उनका पार्टी में शामिल होना जदयू के लिए एक राजनीतिक जोखिम भी बन सकता है। बहरहाल, अनंत सिंह की जदयू में एंट्री पर अंतिम फैसला आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा, लेकिन इससे पहले ही पार्टी में अंदरूनी संघर्ष सामने आने लगा है।
राहुल फिर गायब, यहां लोग मुद्दों से जूझ रहे हैं और राहुल गांधी विदेश घूम रहे
8 Sep, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर गायब हो गए हैं। इस बार राहुल मलेशिया के लंगकावी में गुप्त छुट्टी मना रहे हैं। बीजेपी नेता ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार की राजनीति की गर्मी और धूल शायद राहुल से बर्दाश्त नहीं हुई। इसलिए उन्हें ब्रेक लेने के लिए विदेश जाना पड़ा या फिर यह कोई गुप्त बैठक है जिसके बारे में किसी को पता नहीं चलना चाहिए?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मालवीय ने कहा कि लोगों को असली मुद्दों से जूझना पड़ रहा है। वहीं राहुल गांधी गायब होने और छुट्टी मनाने की कला में माहिर हैं। ऐसा लग रहा है कि बिहार की राजनीति उन्हें रास नहीं आ रही है। इसलिए वे मलेशिया चले गए हैं। मालवीय ने एक्स पर लिखा- राहुल गांधी एक बार फिर गायब हो गए हैं। वह इस बार मलेशिया के लंगकावी में एक गुप्त छुट्टी बिता रहे हैं। जहां लोग असली मुद्दों से जूझ रहे हैं, वहीं राहुल गांधी विदेश घूम रहे हैं।
बता दें राहुल गांधी ने बिहार में 16 दिनों तक वोटर अधिकार यात्रा निकाली। इस दौरान उनकी यात्रा बिहार के 23 जिले, 1300 किमी और 67 विधानसभा सीटों से गुजरी। महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा 1 सितंबर को खत्म हो गई। राहुल और तेजस्वी सासाराम से निकले और पटना तक चले। यात्रा के रूट में 23 जिले कवर किए गए। इस दौरान राहुल गांधी 67 सीटों को कवर किया और लोगों को संबोधित किया।
ट्रंप का पीएम मोदी को ग्रेट लीडर कहना सच्चाई है जिसे नकारा नहीं जा सकता: रामकदम
8 Sep, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को ग्रेट लीडर बताने पर बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को ग्रेट लीडर कहा है, जो सच्चाई है और इसे कोई नकार नहीं सकता है। पिछले 11 सालों में जब भी पीएम मोदी विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो उन्हें जो सम्मान मिलता है, उससे हर भारतीय को गर्व की अनुभूति होती है। पहले के प्रधानमंत्रियों की यात्राओं और उनकी यात्राओं में बड़ा अंतर है। आज विदेशों में भारतीयों के साथ इमीग्रेशन अधिकारी भी सम्मानजनक व्यवहार करते हैं। पीएम मोदी ने भारत को विश्व पटल पर गौरव दिलाया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राम कदम ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी गंभीर नेता नहीं हैं। चुनाव के बीच अचानक छुट्टी पर चले जाना और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाना यह दर्शाता है कि वह पार्ट-टाइम नेता हैं, फुल-टाइम नहीं। बिहार में महागठबंधन की स्थिति पर राम कदम ने कहा कि बिहार में महागठबंधन में तालमेल की कमी साफ दिख रही है। एक तरफ तेजस्वी यादव चाहते हैं कि उन्हें सीएम पद का दावेदार घोषित किया जाए, तो दूसरी तरफ राहुल गांधी इस पर कोई बयान नहीं देते हैं। ये आपसी झगड़े इसकी गवाही देते हैं। अगर चुनाव से पहले ही इतने मतभेद हैं, तो सत्ता में आने पर जनता को क्या मिलेगा? बिहार की जनता समझदार है और वह चुनाव में इसका जवाब देगी।
वहीं मराठा आरक्षण और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल की नाराजगी के मुद्दे पर राम कदम ने कहा कि महाराष्ट्र में किसी तरह की नाराजगी नहीं है। छगन भुजबल ने जो मुद्दे उठाए हैं, उनका समाधान निकाला जाएगा। सरकार सभी समुदायों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, अलग अंदाज में नजर आए पीएम मोदी
8 Sep, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सांसदों के लिए दिल्ली में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया है। संसद परिसर में रविवार सुबह शुरू हुई कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग ही अंदाज में नजर आए, वे अंतिम पंक्ति में बैठ। कार्यशाला में भाजपा के अनेक सांसद हिस्सा ले रहे हैं।
रविवार 07 सितंबर की सुबह शुरू हुई इस कार्यशाला में भाजपा के सांसदों ने पीएम मोदी को जीएसटी रिफॉर्म के लिए बधाई दी। इसके बाद कायर्शाला में मौजूद सभी सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव से संबंधित जानकारी साझा की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार्यशाला में प्रधानमंत्री मोदी सांसदों की अंतिम पंक्ति में बैठे नजर आए। दरअसल कार्यशाला की एक तस्वीर गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी सबसे पीछे बैठे नजर आ रहे हैं।
भाजपा सांसद रविवार को संपूर्ण दिन के लिए कार्यशाला में पहुंचे हैं, इसके बाद सोमवार को तीन घंटे का एक और सेशन तय किया गया है। इस प्रकार कार्यशाला के दूसरे दिन सोमवार को सेशन समाप्त होगा। इसके बाद सभी सांसद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रात्रिभोज में शरीक होंगे। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति चुनाव मंगलवार 9 सितंबर को होना है, जिसकी तैयारी में भाजपा जुटी हुई है। भाजपा का मकसद है कि अपने सभी सांसदों के वोट सुरक्षित और वैध रूप से पड़ें।
भारत का अशोक स्तंभ सिर्फ बिहार के सम्राट अशोक का स्तंभ नहीं है
7 Sep, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गिरिराज बोले- राहुल गांधी बिहार को कितनी बार अपमानित करेंगे?
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर देश को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर देश राहुल गांधी के इशारे पर चलेगा, तो बर्बाद हो जाएगा। राहुल गांधी विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी, तेजस्वी और लालू यादव से पूछना चाहता हूं कि आखिर वे बिहार को कितनी बार अपमानित करेंगे? एसआईआर को लेकर सीएम स्टालिन से अभद्र टिप्पणी करवाई गई। सीएम रेवंत रेड्डी ने बिहार के डीएनए पर सवाल उठाए और राहुल गांधी ने कश्मीर में क्या करवा दिया? कश्मीर में राहुल गांधी और फारुक अब्दुल्ला की सरकार है। भारत का अशोक स्तंभ सिर्फ बिहार के सम्राट अशोक का स्तंभ नहीं है। इसे संविधान और पूरे देश ने अपनाया है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर से लेकर केरल और बिहार तक अभद्र बातें कही गई और अब वे अशोक सम्राट पर आ गए हैं। राहुल गांधी ने हाइड्रोजन बम फोड़ने की बात कही थी, लेकिन अंत में बीड़ी बम फोड़ा। कांग्रेस ने बिहारियों की तुलना बीड़ी बम से की, लेकिन ये बीड़ी बम ही उनका हाइड्रोजन बम था। गिरिराज ने तेजस्वी यादव से कांग्रेस गठबंधन से अलग होने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार का समर्थन करते हैं, तो तेजस्वी को कांग्रेस से अलग होना चाहिए। इतना ही नहीं, राहुल गांधी को फारुक अब्दुल्ला से संबंध तोड़ना चाहिए, अगर वे उनके साथ गठबंधन नहीं तोड़ते हैं, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
गिरिराज ने जीएसटी को लेकर कहा कि जीएसटी में सुधार का फैसला पीएम मोदी की गरीबों, मध्यम वर्ग और देश के प्रति सोच और भावनाओं को दर्शाता है। उन्होंने 27 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया। अब जीएसटी को सरल और कम करके, उन्होंने दुर्गा पूजा और दीपावली पर देवी लक्ष्मी से प्रार्थना की ताकि गरीब घरों में त्योहार ठीक से मनाए जा सकें। इसीलिए उन्होंने इसे लागू किया। ऐसे मौके हर साल आते रहेंगे और पीएम मोदी इसी तरह तोहफे देते रहेंगे। गिरिराज ने तेजस्वी यादव के बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे अनाप-शनाप बातें करते हैं। अगर उनको समझ में नहीं आता तो किसी से भी पूछ लें, लेकिन कम से कम बिहार का अपमान न करें। अपने पिताजी के कार्यकाल को याद करें।
फिर मुसीबत में घिरीं सांसद महुआ मोइत्रा, अब सीएम ममता के दरबार में लगेगी क्लास
7 Sep, 2025 11:41 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा का विवाद पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। मोइत्रा एक बार फिर विवादों में घिरती दिख रही हैं। उनकी एक कथित विवादित टिप्पणी को लेकर अखिल भारतीय मतुआ महासंघ ने नाराज़गी जताई है। महासंघ की ओर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर मामले में दखल देकर कार्रवाई की मांग की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम ममता बनर्जी उनकी क्लास ले सकतीं हैं।
दरअसल, 31 अगस्त को नदिया ज़िले में एक सभा को संबोधित करते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा था कि ‘साल भर तृणमूली और चुनाव के समय सनातनी बनने का खेल क्यों? हर एससी बूथ पर जहां एक सामान्य जाति की महिला को 1000 रुपये मिलते हैं, वहां एससी महिला को 1200 रुपये मिलते हैं। फिर भी एससी, नामशूद्र, मतुआ बूथों पर बीजेपी को 100 में से 85 वोट मिलते हैं। काम के वक्त ममता, सड़क के वक्त ममता, और जब लाभ लेने की बात आती है तो कंठमाला पहन कर सब आ जाते हैं। सच्चाई हमेशा कड़वी होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, महासंघ की ओर से 3 सितंबर को भेजे गए इस पत्र में महासचिव सुकैश चंद्र चौधरी ने लिखा है कि महुआ मोइत्रा की टिप्पणी से मतुआ समुदाय आहत और क्रोधित है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वह ‘एक अभिभावक की तरह कदम उठाकर समुदाय का दर्द कम करें। हालांकि पत्र के लेटरहेड पर महासंघ की अध्यक्ष और तृणमूल की राज्यसभा सांसद ममता बाला ठाकुर का नाम है, लेकिन उस पर हस्ताक्षर महासचिव चौधरी के हैं। ममता बाला ठाकुर ने इस मुद्दे पर कहा, ‘यह उनकी (महुआ की) व्यक्तिगत राय है। यह धार्मिक मुद्दा है, इसमें मैं बतौर सांसद क्यों बोलूं? संगठन ने निर्णय लिया है। जो कुछ कहा गया वह अपमानजनक है, और मैं इस पर ज़्यादा शब्द बर्बाद नहीं करना चाहती।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह महुआ मोइत्रा से इस विषय पर बात करेंगी तो उन्होंने पलटकर कहा, ‘क्यों करूं?’ मोइत्रा की इस टिप्पणी पर भाजपा ने भी कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी नेता दिपंकर सरकार ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा, उन्होंने एससी/एसटी महिलाओं और मतुआ समुदाय का अपमान किया है। न केवल आस्था पर टिप्पणी की, बल्कि महिलाओं का भी अपमान किया। अब उन्हें अदालत में पेश होकर सफाई देनी होगी। इधर, केंद्रीय मंत्री और मतुआ नेता शांतनु ठाकुर, जो ममता बाला ठाकुर के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं, के लिए यह विवाद अपने घरेलू मतभेदों से राहत का मौका बन सकता है। शांतनु का अपने बड़े भाई और विधायक सुब्रत ठाकुर तथा मां छबी रानी ठाकुर के साथ धार्मिक प्रमाणपत्रों के मुद्दे पर टकराव जारी है।
भूटान के पीएम भारत दौरे पर आए, जयशंकर ने मुलाकात कर जताई खुशी
7 Sep, 2025 10:39 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे से मुलाकात के बाद कहा कि भारत और भूटान के बीच सदाबहार साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।
जयशंकर-तोबगे के बीच बातचीत में विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई। भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे भारत की यात्रा पर आए हुए हैं। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि भूटान के पीमए शेरिंग तोबगे से मुलाकात कर बहुत खुशी हुई। तोबगे को पीएम नरेन्द्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। हमारी अनूठी और सदाबहार साझेदारी निरंतर मजबूत होती जा रही है।
जीतन राम मांझी ने चिराग पर कसा तंज- हम 2020 से जानते हैं उनका चाल-चरित्र
7 Sep, 2025 09:38 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी के साथ ही व्यक्तिगत हमले तेज हो गए हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान पर सीधा निशाना साधते हुए कहा है, कि उनका चाल और चरित्र हम 2020 से जानते हैं।
गौरतलब है कि चिराग पासवान ने हाल ही में अपनी पार्टी के लिए कम से कम 43 सीटों की मांग की थी। इसी के बीच मांझी ने बयान दिया कि बिहार और भारत को मजबूत करने के लिए सभी दलों को मिलकर एनडीए को मजबूत करना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री मांझी ने बताया कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव हो जाने के बाद दिल्ली में एनडीए की अहम बैठक होगी, जिसमें बिहार सीट बंटवारे को लेकर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन में किसी तरह का झमेला नहीं है और जो आदेश हेडक्वार्टर से मिलेगा वही मान्य होगा।
इससे पहले हाल ही में मांझी ने कहा था कि जरूरत पड़ने पर उनकी पार्टी बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, कि कभी-कभी कार्यकर्ताओं को संदेश देने के लिए ऐसा कहा जाता है। गठबंधन में रहते हुए हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ते हैं। पिछली बार भी भले कुछ सीटों पर लड़े, लेकिन प्रचार 62 से अधिक सीटों पर किया। जीएसटी सुधारों को लेकर मांझी ने केंद्र सरकार की सराहना की और कहा, मैं 46 साल से राजनीति में हूं, इतना बड़ा तोहफा पहले किसी सरकार से नहीं मिला। मोदी सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है।
जेपी नड्डा ने रद्द की एनडीए सांसदों को दी जाने वाली डिनर पार्टी, बाढ़ आपदा को बताया वजह
7 Sep, 2025 08:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपने आवास पर होने वाली एनडीए सांसदों की डिनर पार्टी को रद्द कर दिया है। यह निर्णय देशभर में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया। पंजाब समेत कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है और हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
यह डिनर पार्टी उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों के तहत आयोजित होनी थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए सांसदों को आमंत्रित किया गया था। अब इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति का चुनाव होना है और एनडीए की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि इंडिया ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है। यह चुनाव जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद हो रहा है। धनखड़ ने 21 जुलाई की रात स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद छोड़ा था। संसद में सांसदों के संख्याबल के आधार पर कहा जा सकता है कि एनडीए के उम्मीदवार राधाकृष्णन स्पष्ट बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं इंडिया ब्लॉक अंतिम समय तक समर्थन जुटाने की कोशिशों में लगा है।
बिहार चुनाव से पहले मांझी का बड़ा बयान, NDA के केंद्रीय नेतृत्व पर जताया भरोसा
6 Sep, 2025 06:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे पर मंथन जारी है। इस बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में कोई विवाद नहीं है और जो भी फैसला केंद्रीय नेतृत्व—यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह—की ओर से आएगा, सभी दल उसे मानेंगे।
अकेले चुनाव लड़ने के बयान पर सफाई
मांझी ने अपने उस बयान पर भी सफाई दी, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहा था। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कहा गया था।
चिराग पासवान पर चुप्पी
जब मांझी से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि 2020 से लोग उनका ‘चाल और चरित्र’ देख रहे हैं।
गठबंधन मजबूत करने की नसीहत
मांझी ने चिराग पासवान को परोक्ष नसीहत देते हुए कहा कि अभी देश और बिहार को एनडीए की जरूरत है, ऐसे में किसी को ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे गठबंधन कमजोर पड़े।
कांग्रेस पर हमला
केरल कांग्रेस द्वारा बिहार की तुलना ‘बीड़ी’ से करने वाले बयान पर मांझी ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह बयान लोकतंत्र पर अविश्वास दर्शाता है। कांग्रेस केवल भद्दी बातें करके खुद को स्थापित करना चाहती है।
शिवराज सिंह चौहान ने बताया: ट्रैक्टर पर GST में कटौती से किसानों को मिलेगा फायदा
6 Sep, 2025 02:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने GST की दरों में बड़ा बदलाव किया है। 22 सितंबर से नई दरें लागू होने वाली हैं, जिसके बाद कई चीजें सस्ती होने वाली हैं। आम आदमी पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि GST दरों में कटौती होने से किसानों को भी काफी फायदा होने वाला है। किसानों को ट्रैक्टर-हार्वेस्टर समेत कई कृषि उपकरणों पर बड़ी बचत होगी। वहीं, जैव-कीटनाशक और सूक्ष्म-पोषक तत्वों पर लाभ होगा।
ट्रैक्टर खरीदने पर 65 हजार की होगी बचत
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि कृषि उपकरणों में GST घटाकर 5 प्रतिशत की दी गई है, जो किसानों के लिए वरदान साबित होगी. किसान अगर ट्रैक्टर खरीदेगा तो उसे 65 हजार रुपए की बचत होगी। इसके अलावा हार्वेस्टर और अन्य उपकरणों पर अलग-अलग छूट मिलेगी।
दूध और पनीर पर कोई GST नहीं
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे बताया कि GST स्लैब में बदलाव से आम आदमी और डेयरी क्षेत्र को बहुत लाभ मिलने वाला है। डेयरी क्षेत्र में अब दूध और पनीर पर कोई GST नहीं होगा. इससे आम आदमी को तो लाभ होगा ही. इसकी मांग भी बढ़ेगी। साथ ही किसानों, पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों को भी फायदा मिलेगा। वहीं, मक्खन-घी पर भी GST कम की गई है. दूध के डिब्बों पर भी GST घटाई गई है।
जैव-कीटनाशक और सूक्ष्म-पोषक तत्वों पर भी लाभ
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जैव-कीटनाशक और सूक्ष्म-पोषक तत्वों पर GST घटाई गई है, जिससे किसानों को लाभ होगा। साथ ही रासायनिक उर्वरकों से जैव उर्वरकों की तरफ किसानों की प्रवृति निश्चित रूप से बढ़ेगी।
BJP ने बनाई जांच समिति, रामगढ़ पहाड़ी विवाद में सियासी बयानबाजी तेज
6 Sep, 2025 02:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रामगढ़। सरगुजा जिले के रामगढ़ में स्थित प्राचीन पहाड़ कोल माइंस में होने वाले ब्लास्टिंग की वजह से अब खतरे में दिखाई दे रहा है। जगह-जगह लैंड स्लाइडिंग की घटना हो रही है, तो वन विभाग ने भी पहाड़ के पत्थरों में चेतावनी वाले संदेश लिखे हैं, तो दूसरी तरफ पिछले दिनों पूर्व उप मुख्यमंत्री TS सिंहदेव ने भी इस पर सवाल उठाया था और पहाड़ को बचाने के लिए संरक्षण और संवर्धन करने की मांग की थी।
खतरे में रामगढ़ पहाड़ी, BJP ने बनाई जांच समिति
इसके बाद अब इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है। BJP ने पहाड़ को ब्लास्टिंग की वजह से होने वाले नुकसान की हकीकत जानने के लिए एक तीन सदस्यों वाली समिति का गठन किया है, समिति में पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा, विधायक रेणुका सिंह, भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी शामिल हैं जिन्हे सात दिन में जांच रिपोर्ट देना है लेकिन इस समिति के गठन के बाद पहाड़ को लेकर राजनीति तेज हो गई है।
पूर्व डिप्टी CM के भतीजे ने खड़ा किया सवाल
भाजपा के द्वारा जांच समिति बनाये जाने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री TS सिंहदेव के भतीजे और रामगढ पर्वत संरक्षण एवं संवर्धन समिति के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव का बयान सामने आया है। आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जांच समिति बनाई है, उसके पहले लाइन में ही लिखा हुआ है कि राजनीतिक दल के द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है जबकि किसी राजनीतिक दल ने पहाड़ के संरक्षण को लेकर बात नहीं की है और न ही किसी ने कोई भ्रम फैलाया है। टी एस बाबा ने भी गैर राजनीतिक मंच से अपनी बात कही थी और उन्होंने अपनी बात रखने के दौरान भी इसे स्पष्ट किया था कि वह गैर राजनीतिक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं लेकिन इसके बाद भी भाजपा इसे राजनीतिक भ्रम बता रही है जो गलत है। उनका कहना है कि स्थानीय लोग खुद बता रहे हैं कि किस तरह ब्लास्टिंग की वजह से रामगढ़ पहाड़ हिलता है और इसकी वजह से पहाड़ के पत्थर टूट कर गिर रहे हैं और लैंड स्लाइडिंग की घटना हो रही है।आदितेश्वर शरण सिंहदेव ने कहा है कि पहाड़ के संरक्षण में राजनीति नहीं होना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी ने जो जांच समिति बनाई है वह भी पहाड़ के संरक्षण के हित में जांच रिपोर्ट तैयार करेगी ऐसी उम्मीद है। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि 2022 में विधानसभा में सर्वसहमति से प्रस्ताव पास किया गया था कि हसदेव क्षेत्र में अब कोई दूसरा कोल माइंस नहीं खोला जाएगा, यह प्रस्ताव भाजपा के विधायक धर्मजीत सिंह के द्वारा लाया गया था तब सभी विधायकों ने इसका समर्थन किया था और सर्व सहमति से प्रस्ताव पास किया गया था, उसके बाद भी कोयला खदान खोलने की तैयारी की जा रही है, ऐसे हाल में इस विधानसभा के प्रस्ताव का भी ध्यान रखा जाना चाहिए और पहाड़ को बचाने की दृष्टि से सभी को काम करना चाहिए।
जांच समिति में एक्सपर्ट शामिल करने लोग कर रहे मांग
दूसरी तरफ जांच समिति बनाए जाने के बाद लोग सोशल मीडिया पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जांच समिति में ऐसे लोगों को क्यों नहीं रखा जाना चाहिए जो ब्लास्टिंग से होने वाले नुकसान, पहाड़ के इतिहास और पहाड़, भूगर्भ के विशेषज्ञ हों. अंबिकापुर के सीनियर डॉक्टर और समाजसेवी योगेंद्र सिंह गहरवार ने सोशल मीडिया में लिखा है, इसमें निष्पक्ष एक्सपर्ट से जांच करवाने की आवश्यकता है।कुछ सदस्य समाज से भी जाते तो अच्छा रहता, कुछ जियोलॉजिस्ट भी होने चाहिए इस टीम में जांच का अर्थ तभी है जब जांच कमेटी पर पूर्ण विश्वास किया जा सके। जिन लोगों ने विरोध किया है और आम जन मानस की आशंका इस कमेटी से खत्म नहीं होगी। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने लिखा है कि रामगढ़ के मामले मे निष्पक्ष वरिष्ठ भू खनन विशेषज्ञ व विस्फोटक विशेषज्ञ होगे तो वे ही क्षेत्र का सर्वे कर सही राय दे सकते हैं, इन लोगों के बिना सभी कमेटी अधूरी है। एसईसीएल महान- 2 कोयला खदान में विस्फोट की वजह से प्राचीन बिलद्वार गुफा कुछ वर्ष पहले ढह गया था, इस बात को भी याद रखना होगा।
हरीश राव बोले- कविता के आरोपों का जवाब नहीं दूंगा, फैसला उन्हीं पर छोड़ता हूं
6 Sep, 2025 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हैदराबाद। बीआरएस विधायक और पूर्व मंत्री टी हरीश राव ने अपनी चचेरी बहन व पूर्व बीआरएस नेता के कविता की तरफ से उनपर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में कोई जवाब नहीं देंगे और इसे कविता की बुद्धिमत्ता पर छोड़ते हैं। विदेश दौरे से लौटने के बाद शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में हरीश राव ने कहा कि मेरी 25 साल की राजनीतिक यात्रा तेलंगाना की जनता के सामने एक खुली किताब की तरह है। कविता ने वही आरोप दोहराए हैं जो कुछ राजनीतिक दल पहले से ही मेरे खिलाफ कर रहे हैं। उन्होंने ऐसा क्यों कहा ये फैसला मैं जनता पर और उन पर छोड़ता हूं।
हरीश राव ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना
हरीश राव ने यह भी कहा कि तेलंगाना राज्य की स्थापना में और उसके बाद राज्य के विकास में उन्होंने मुख्यमंत्री केसीआर के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो सभी को पता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम रेवंत रेड्डी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार बीते दस वर्षों में केसीआर के नेतृत्व में बनाई गई व्यवस्थाओं को नष्ट कर रही है। इसके साथ ही विधायक राव ने ये भी कहा कि अब मैं अपना समय राज्य को बचाने और जनता की समस्याओं को उठाने में लगाऊंगा। हरीश राव ने यह भी कहा कि वे अन्य बीआरएस नेताओं के साथ मिलकर पार्टी को फिर से मजबूत करने और सत्ता में वापस लाने के लिए काम करेंगे।
अब समझिए क्या कहा था के कविता ने
बता दें कि कुछ दिन पहले के कविता को बीआरएस से पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने बीआरएस से इस्तीफा दे दिया और विधान परिषद की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया। कविता ने पार्टी में बगावत कर अपने चचेरे भाई हरीश राव और एक रिश्तेदार सांसद जे संतोष कुमार पर केसीआर की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने हरीश राव पर परिवार के खिलाफ साजिश रचने का भी दावा किया था। ऐसे में ये बयानबाजी बीआरएस में गुटबाजी और पारिवारिक तनाव को उजागर कर दिया है।
आग की लपटों में घिरा देवन, लगातार धमाकों से सहमे ग्रामीण
‘लखनऊ की पिच वाका जैसी’, LSG कोच ने ठीकरा सतह पर फोड़ा
IPL विवाद पर तुषारा ने बदला रुख, माफी मांगकर मामला शांत
सरकारी कर्मचारियों से मारपीट पर भड़का संघ, जुलूस निकालने की चेतावनी
मेहनत लाई रंग, छात्रों ने हासिल की बड़ी सफलता
महिलाओं के सम्मान पर राजनीति? विपक्ष पर BJP का वार
बड़ी खबर: यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम अब बस आने ही वाला है
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अमित जोगी की सजा पर लगी रोक
कृष्णानगर में पीएम मोदी का वार, बोले- 4 मई को बीजेपी की जीत तय
बंगाल चुनाव में SIR पर घमासान, सियासत गरमाई
