राजनीति
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- राहुल गांधी हो चुके हैं निराश, रामभद्राचार्य के मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर भी बोलें
14 Sep, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Keshav Prasad Maurya said Congress indigestion and Ram Bhadracharya mini Pakistan statment उन्नाव में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह फ्रस्ट्रेशन में है। सत्ता पर अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं। पहले परमाणु बम, फिर भूकंप और अब हाइड्रोजन बम छोड़ने की बात कर रहे हैं। देश की जनता ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार चुन लिया। विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर देश को आगे बढ़ा रहे हैं। राहुल गांधी संवैधानिक दायित्वों को भी पूरा नहीं करते हैं। जहां कहीं भी चुनाव होगा। जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
इंडिया में नेपाल जैसे हालात पर क्या बोले
अखिलेश यादव ने कहा था कि यही हालात रहे तो इंडिया में भी नेपाल जैसे हालात हो सकते हैं पर पूछे गए सवाल पर अपनी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह चोर, भ्रष्टाचारियों का साथ छोड़ दें। देश में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार के दौरान राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र से एक रुपये भेजा जाता है तो 15 पैसे लाभार्थी के पास पहुंचता है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जब से सरकार बनी है। लाभार्थियों के खाते में पूरा पैसा पहुंच रहा है। देश का प्रदेश में अभी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का नंबर नहीं है। लेकिन मुंगेरीलाल के हसीन सपने जरूर देखें। 2047 तक किसी को मौका मिलने वाला नहीं है।
मिनी पाकिस्तान पर दिया बयान
उपमुख्यमंत्री कैसे प्रसाद मौर्य ने रामभद्राचार्य के बयान पर की पश्चिमी यूपी जाते हैं तो उन्हें लगता है मिनी पाकिस्तान आ गए हैं के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि कोई गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। हम सबके विकास के लिए कार्य करते हैं।
बड़े टूर्नामेंटों मिनट में मैच खेलेंगे
भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेले जाने वाले मैच पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही यह निर्णय लिया है कि हम पाकिस्तान के साथ सीधे किसी प्रकार का मैच नहीं खेलेंगे। लेकिन बड़े टूर्नामेंटों में हम पाकिस्तान के साथ मैच खेलेंगे।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा विपक्ष
14 Sep, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उद्धव ठाकरे का ऐलान पार्टी महाराष्ट्र में करेगी विरोध
मुंबई । उद्धव ठाकरे और अन्य विपक्षी दलों ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप क्रिकेट मैच का विरोध शुरु कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आतंकवाद के माहौल में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना सैनिकों और राष्ट्रीय भावनाओं का अपमान है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि आतंकवादी देश के साथ मैच खेलना राष्ट्रीय भावना का अपमान है। उन्होंने 14 सितंबर को पूरे महाराष्ट्र में मैच के विरोध में सड़कों पर उतरने का ऐलान किया। उद्धव ठाकरे और कांग्रेस ने तर्क दिया है कि जब भारतीय सैनिक सीमा पर शहीद हो रहे हैं, तब पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना उचित नहीं है। इस मौके पर उद्धव ठाकरे ने अपने पिता दिंवगत बालासाहेब ठाकरे के पुराने रुख को याद दिलाया, जिन्होंने जावेद मियांदाद से कहा था कि जब तक पाकिस्तान से आतंकी गतिविधियां जारी रहेंगी, तब तक क्रिकेट नहीं खेला जाएगा। कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) ने भी इस विरोध का समर्थन किया है। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने इसे पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों और शहीद सैनिकों का अपमान बताया, जबकि एनसीपी (एसपी) ने सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करने का आरोप लगाया।
वहीं इस पूरे मामले में महाराष्ट्र के मंत्री और बीसीसीआई प्रतिनिधि आशीष शेलार ने विरोध का जवाब देकर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों को द्विपक्षीय राजनीतिक गतिरोधों से अलग रखना चाहिए। शेलार ने स्पष्ट किया कि भारत का रुख हमेशा से ही पाकिस्तान का दौरा न करने का रहा है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने से टीम को नहीं रोका जा सकता। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत पर भारत विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया और बालासाहेब ठाकरे द्वारा जावेद मियांदाद की मेजबानी करने की बात याद दिलाई। यह घटनाक्रम भारत-पाकिस्तान संबंधों और खेल कूटनीति पर चल रही बहस को दर्शाता है, जहाँ एक तरफ राष्ट्रीय सुरक्षा और सैनिकों के सम्मान का मुद्दा है, वहीं दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिबद्धताओं का तर्क दिया जा रहा है।
पीएम मोदी ने पहली बार मणिपुर हिंसा पीड़ितों से की मुलाकात, कांग्रेस ने कहा- जलते मणिपुर को अपने हाल पर छोड़ा
13 Sep, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय मणिपुर के दौरे पर है। मई 2023 में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच भड़की जातीय हिंसा के बाद पीएम का यह पहला मणिपुर दौरा है, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। पीएम दोपहर करीब 12 बजे इंफाल एयरपोर्ट पहुंचे थे जहां से वह सड़क के रास्ते होते हुए चुराचांदपुर पहुंचे। चुराचांदपुर में पीएम ने जनसभा को संबोधित किया और 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस जनसभा को संबोधित करने से पहले पीएम ने चुराचांदपुर में जातिय हिंसा के कुछ पीड़ितों से भी मुलाकात की थी। पीएम के मणिपुर दौरे की कांग्रेस पार्टी काफी आलोचना कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि, पीएम ने मणिपुर को जलते हुए छोड़ा और इसके लिए वह लोगों से माफी मांगे।
मोदी ने पहनी बच्चे की दी हुई टोपी
इन पीड़ितों में वह लोग शामिल थे जो हिंसा के चलते अपने घर खो चुके है और ग्राउंड में बने राहत शिविरों में रह रहे है। इस दौरान पीएम के साथ राज्यपाल अजय कुमार भल्ला भी मौजूद रहे। उन्होंने शिविरों में रह रहे बुजुर्गों और बच्चों से मुलाकात की। छोटे बच्चों ने इस दौरान पीएम का अभिवादन किया और उन्हें एक गुलदस्ता और एक पेंटिंग भी उपहार में दी। इस मुलाकात के दौरान पीएम को एक बच्चे से मिली टोपी पहने हुए देखा गया, जिस पर पक्षी के पंख लगे हुए थे।
संबोधन के दौरान मणिपुर हिंसा का किया जिक्र
हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने शांती ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने मणिपुर हिंसा और उसके पीड़ितो से मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, मणिपुर की धरती आशा और उम्मीद की भूमि है। दुर्भाग्य से हिंसा ने इस शानदार इलाके को अपनी चपेट में ले लिया था। थोड़ी देर पहले मैं उन प्रभावित लोगों से मिला हूं, जो शिविरों में रह रहे हैं। उनसे बातचीत करने के बाद मैं कह सकता हूं कि उम्मीद और विश्वास की नई सुबह मणिपुर में दस्तक दे रही है।
पीएम ने मणिपुर को जलते हुए छोड़ा - कांग्रेस
कांग्रेस ने पीएम मोदी के मणिपुर दौरे की कड़ी निंदा की है और पीएम मोदी से मणिपुर के लोगों से माफी मांगने को कहा है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि, वह मणिपुर वहां के लोगों के हाल जानने या शांति की अपील करने नहीं गए है बल्कि रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने गए है। इस पोस्ट में कांग्रेस ने पार्टी की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सुप्रिया ने दावा किया कि मणिपुर में पीएम के दौरे का विरोध हो रहा है। सुप्रिया ने कहा, मोदी ने जलते हुए मणिपुर को उसके हाल पर छोड़ दिया था, जबकि राहुल गांधी ने बार-बार मणिपुर जाकर वहां के लोगों को गले लगाया।
राहुल गांधी के पास मलेशिया में छुट्टियां बिताने का समय, राहुल की अनुपस्थित पर हमलावार बीजेपी
13 Sep, 2025 01:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर भारत के 15वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथग्रहण समारोह से अनुपस्थित रहने को लेकर हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संवैधानिक परंपराओं का बहिष्कार किया है और वे भारतीय लोकतंत्र और संविधान का अपमान कर रहे हैं।
बीजेपी प्रवक्ता भंडारी ने लिखा, “राहुल गांधी को भारतीय संविधान से नफरत हो गई है! राहुल गांधी को भारतीय लोकतंत्र से नफरत है! कुछ दिन पहले वे लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से गायब थे और शुक्रवार को उपराष्ट्रपति के शपथग्रहण से। क्या ऐसा व्यक्ति, जो संवैधानिक मौकों को नजरअंदाज करता है, सार्वजनिक जीवन के योग्य है?”
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के पास मलेशिया में छुट्टियां बिताने का समय है, लेकिन संवैधानिक कार्यक्रमों में शामिल होने का नहीं है। बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी को भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक करार दिया। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि हर संवैधानिक कार्यक्रम में विपक्ष के नेता की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। भाजपा ही संविधान को कमजोर कर रही है, जबकि राहुल गांधी संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। भाजपा के सहयोगी शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी विपक्ष की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद संवैधानिक कार्यक्रमों पर हावी नहीं होने चाहिए।
कांग्रेस की ओर से बताया जा रहा हैं कि राहुल गांधी शपथग्रहण में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वे गुजरात में पार्टी कार्यक्रम के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समारोह में मौजूद थे। बात दें कि कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी समारोह में मौजूद रहे।
देश में मुख्य मुद्दा वोट चोरी का, अब पीएम मोदी जा रहे मणिपुर: राहुल गांधी
13 Sep, 2025 12:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी के मणिपुर दौरे की संभावना पर राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर का मुद्दा लंबे समय से चल रहा है। यह अच्छी बात है कि पीएम मोदी अब वहां जा रहे हैं, लेकिन देश में मुख्य मुद्दा वोट चोरी का है। हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनावी जनादेश चुराए गए... हर जगह लोग वोट चोर कह रहे हैं। बता दें पीएम मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। पीएम मोदी 71,850 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
राहुल गांधी के साथ बेटे की तस्वीर पर योगी के मंत्री की सफाई
13 Sep, 2025 11:49 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ । उतरप्रदेश के रायबरेली जिले में एक बैठक के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता और क्षेत्र से सांसद राहुल गांधी से उनके बेटे, पीयूष सिंह की मुलाकात की तस्वीर वायरल होने पर, यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। योगी के मंत्री ने इन तस्वीर को लेकर लग रहे सभी कयासों को निराधार बताया है। योगी के मंत्री सिंह ने आरोप लगाया है कि तस्वीर को कांग्रेस के सोशल मीडिया वर्कर जानबूझकर वायरल कर रहे हैं ताकि उन्हें ट्रोल किया जा सके और उनकी पार्टी के नेतृत्व को उनसे नाराज किया जा सके।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके बेटे का राहुल गांधी से हाथ मिलाना एक अनायास घटना थी और यह भी संभव है कि राहुल गांधी उनके बेटे को जानते तक न हों। मंत्री सिंह ने कहा कि उनके बेटे को हाथ मिलाने के बजाय राहुल गांधी के पैर छूने चाहिए थे, क्योंकि यही भारतीय संस्कृति है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उनके पिता की उम्र के हैं, इसलिए उनका सम्मान उसी तरह होना चाहिए। मंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह कांग्रेस और राहुल गांधी का सामना कर अपनी पार्टी और सरकारों का झंडा हमेशा ऊंचा रखते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही वह चुनाव हार गए हों, लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा है।
विकास की रफ्तार पकड़ चुका बिहार, फिर बनेगी एनडीए सरकार- अनुराग सिंह ठाकुर
13 Sep, 2025 10:47 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
- हमारा यूथ, सबसे मजबूत- हर एक बूथ, सबसे मजबूत- अनुराग सिंह ठाकुर
- चारा चोरी, नौकरीचोरी सीनाजोरी का पेटेंट राज़द के पास- अनुराग सिंह ठाकुर
पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को बिहार के भागलपुर व बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में युवा सम्मेलन को संबोधित कर कहा कि बिहार विकास की रफ़्तार पकड़ चुका है और इसलिए यहाँ पर जनता ने फिर एनडीए सरकार बनाने का मन बना लिया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का यूथ और बूथ सबसे मज़बूत है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सुशासन सरकार जनकल्याण की दिशा में उल्लेखनीय व अभिनंदनीय कार्य कर रही है। बिहार विकास की रफ़्तार पकड़ चुका है और इसलिए यहाँ पर जनता ने फिर एनडीए सरकार बनाने का मन बना लिया है। हमने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और विकसित भारत की विकास यात्रा बिहार के बिना अधूरी है। शिक्षा और रोजगार की जगह राजद और कांग्रेस ने बिहार को शोषण से शर्मसार किया।
कुछ लोग बिहार को मंगलराज से वापस जंगलराज की तरफ ले जाने का षड्यंत्र रच रहे हैं ।सवाल यह है कि क्या हम बिहार को वापस उसी डरावने लालटेन युग में ले जाने की इजाजत दे सकते हैं ? अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “विश्व के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब किस राज्य के मुख्यमंत्री ने गाय और भैंस का चारा चर लिया और मुर्गे मुर्गियों के हिस्से का दाना चुग लिया। चारा चोरी, नौकरी चोरी, बूथ चोरी, इलेक्शन चोरी और फिर ऊपर से सीनाजोरी इस पर तो इनका पेटेंट है।तेजस्वी यादव दावा कर रहे हैं कि वह बिहार के युवाओं को नौकरी देंगें। इनसे कोई पूछे कि रेलवे में नौकरी देने के एवज में लालूजी ने बिहार और देश के कितने गरीब युवाओं से उनका जमीन जमीन हड़पा।
तेजस्वी बताएं कि लालूजी के इस करप्शन में उनकी कितनी हिस्सेदारी थी। गरीब गुरबों, पिछड़ों की बात करने वाले इस परिवार ने दरअसल गरीब गुरबों और पिछड़ों को ठगा ही है। इन्होंने बिहार के तीन पीढ़ी को बर्बाद किया है और बिहार को इन्होंने सौ साल पीछे धकेल दिया मगर इन्हें इस बात का ना कोई अफ़सोस न कोई ग्लानि और न इन्होंने इस पाप के लिए माफ़ी माँगी है। अगर बिहार को बचाना है, अगर आगे आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखना है तो हमें राजद जैसे अराजक और कांग्रेस जैसे करप्ट पार्टी से बिहार को बचाना पड़ेगा”। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “एनडीए सरकार ने ही हर गरीब के घर तक तमाम जरूरी सुविधाएं पहुंचाने की योजनाएं चलाई। चाहे बिहार के 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का आवास देना हो, बिहार में 1.5 करोड़ से अधिक शौचालय बनवाना हो, उज्ज्वला योजना से बिहार में 1 करोड़ एलपीजी गैस कनेक्शन हो,देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन हो, देश के करोड़ों किसानों को प्रतिवर्ष 6000 की किसान सम्मान निधि, या फिर देश के 15 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाना हो,ये सब जनहित के काम अगर किसी ने किए हैं तो प्रधानमंत्री मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की एनडीए सरकार ने किए हैं”।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “बिहार विधानसभा चुनाव हारने के बाद यह कैसे बहाने बनायेंगें कैसे अपने नाकामी का ठीकरा फोड़ेंगें यह उसकी तैयारी कर रहे हैं ।तेजस्वी और राहुल एक दूसरे को धोखा दे रहे हैं और दोनों मिलकर बिहार को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। इनकी दोस्ती स्वार्थ की है। यह चुनाव बिहार के भविष्य का चुनाव है। यह चुनाव हमारे आगे आने वाले पीढ़ी के हित का चुनाव है। इस संकल्प के साथ जुट जाइए कि बिहार एक बार फिर से एनडीए को जिताना है”।
ट्रंप के टैरिफ पर बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत: डर लगता है उनको... तो लगाओ टैरिफ
13 Sep, 2025 09:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि यह टैरिफ भारत के बढ़ते प्रभाव के डर का नतीजा है। भागवत ने कहा कि दुनिया में लोगों को डर लगता है, भारत बड़ा होगा तो हमारा क्या होगा? तो लगाओ टैरिफ, डर लगता है उनको। उन्होंने आगे कहा कि हमे चाहिए, मुझे चाहिए, यही व्यक्ति के झगड़े से राष्ट्र झगड़े का कारण होता है।
भागवत ने जोर देकर कहा कि दुनिया को आज समाधान चाहिए और भारत ही पूरी दुनिया को सही रास्ता दिखा सकता है। उन्होंने भारत के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि यहां लोग अभाव में भी खुश रहते हैं, और हालात बदलेंगे तो बदलेंगे। आपको बता दें कि अमेरिका ने 2025 में भारत पर रिकॉर्ड स्तर के टैरिफ लगाए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन्हें रिसिप्रोकल टैरिफ नीति के तहत लागू किया है। पहली बार जुलाई 2025 में यह टैरिफ लगाया गया था, जो 1 अगस्त से प्रभावी हुआ। उस समय अमेरिका ने कारण बताया गया कि भारत के ऊंचे टैरिफ और व्यापार घाटे का जवाब देना जरूरी है। इसके बाद अगस्त 2025 में ट्रंप प्रशासन ने दूसरा टैरिफ लगाया, यह कहते हुए कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है और इससे यूक्रेन युद्ध को फंड मिल रहा है। इन दोनों फैसलों के बाद अमेरिका ने भारतीय निर्यातों पर टैरिफ की दर 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो अमेरिका के किसी भी बड़े व्यापारिक साझेदार पर लगाए गए सबसे ऊंचे टैरिफ हैं।
सोनिया और राहुल, खरगे के खिलाफ दाखिल परिवाद सुनवाई के लिए स्वीकार, 17 को होगी बहस
13 Sep, 2025 08:43 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट चोर कहने समेत अन्य आपत्तिजनक बयानों को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी समेत अन्य के खिलाफ दाखिल परिवाद को पोषणीयता के बिंदु पर सुनवाई के लिए एसीजे चतुर्थ, एमपी-एमएलए कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ, काशी क्षेत्र के संयोजक व अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा दाखिल आपराधिक परिवाद को एसीजे चतुर्थ, एमपी-एमएलए कोर्ट में यह वाद बुधवार को दाखिल किया गया था। न्यायालय ने इस प्रकरण की पोषणीयता पर सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तिथि नियत की है। यह परिवाद कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों के खिलाफ दायर किया गया है। परिवाद में आरोप है कि बिहार के दरभंगा में आयोजित कांग्रेस-राजद की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के विरुद्ध अभद्र व अपमानजनक नारे लगाए गए।
कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ऐसी आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट साझा की गईं, जिनसे प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार व संवैधानिक संस्थाओं की छवि धूमिल करने का प्रयास हुआ। इस प्रकार के आचरण से सामाजिक तनाव, वैमनस्य और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका पैदा हुई। अधिवक्ता शशांक शेखर के मुताबिक प्रधानमंत्री और संवैधानिक संस्थाओं पर इस तरह के लगातार अपमान, निराधार आरोप और भड़काऊ प्रचार केवल लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश हैं। न्यायालय ने हमारे परिवाद को स्वीकार कर कार्यवाही शुरू करने का मार्ग प्रशस्त किया है।
राहुल गांधी ने की ‘दिशा’ समिति की बैठक की अध्यक्षता, मंत्री दिनेश सिंह भी रहे मौजूद
12 Sep, 2025 12:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायबरेली । लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने जिले के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन, बृहस्पतिवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में आयोजित हुई, जिसमें अमेठी के सांसद के. एल. शर्मा, राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान, ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडेय ने यह कहते हुए बहिर्गमन कर दिया कि वह इसका बहिष्कार कर रहे हैं। पूर्व सपा नेता पांडे को पार्टी के सिद्धांतों के विरुद्ध कार्य करने और राज्यसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के आरोप में समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। पत्रकारों से बातचीत में पांडेय ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने बिहार में घटित एक घटना का मुद्दा उठाया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी और बैठक में उपस्थित अन्य सभी लोगों को एक लिखित प्रस्ताव सौंपा है, जिसमें प्रधानमंत्री की मां के अपमान की निंदा करने का अनुरोध किया गया है।
विधायक मनोज पांडेय ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए दावा किया कि उन्होंने एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में आईसीयू बिस्तरों की कमी का समाधान नहीं किया है। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि सांसद बनने के बाद से राहुल गांधी ने संसद में कितनी बार रायबरेली की आवाज़ उठाई है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को भारत निर्वाचन आयोग (चुनाव आयोग) पर लगाए गए अपने आरोपों के लिए देश से माफ़ी माँगनी चाहिए।
रायबरेली में फिर बोले राहुल गांधी- हाइड्रोजन बम आएगा, सब साफ हो जाएगा
12 Sep, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायबरेली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक बार फिर वोट चोरी पर तीखा बयान देकर राजनीतिक माहौल को गर्माने का काम कर दिया है। बचत भवन में आयोजित दिशा की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, कि बीजेपी को ज्यादा एजिटेट होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हाइड्रोजन बम आने वाला है और जब वह आएगा तो सब साफ हो जाएगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया, कि देशभर में वोट चोर, गद्दी छोड़ का नारा आग की तरह फैल रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को यह समझना होगा कि वोट चोरी करके सरकारें बनाई जा रही हैं। विपक्ष के नेता ने आगे कहा, कि हम गारंटी के साथ आपको प्रूफ देने वाले हैं। बेंगलुरु सेंट्रल में हमने ब्लैक एंड व्हाइट सबूत दिए हैं। आने वाले समय में एक और विस्फोटक सबूत आपके सामने रखेंगे। उन्होंने बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन विवाद का जिक्र करते हुए कहा, कि सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में भी वोट चोरी की घटनाएं हुई हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे हैं। कल उनके आगमन पर एक मंत्री और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी समर्थक कार्यकर्ता सड़क पर धरना देकर बैठ गए और राहुल गांधी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कथित अपशब्दों के लिए माफी की मांग की। इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
फिलहाल राहुल गांधी के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। बीजेपी ने उन पर बेतुकी बातें करने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है, जबकि कांग्रेस नेता इसे सत्ता में बैठे लोगों की असली पोल खोलने की तैयारी बता रहे हैं।
सोनिया गांधी के खिलाफ याचिका खारिज.......नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम जुड़ने को लेकर
12 Sep, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत को खारिज किया है, इसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी नागरिकता प्राप्त करने से पहले उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हुआ था। मामले में एक वकील द्वारा दायर याचिका को कोर्ट ने अस्वीकार किया, जिसमें पुलिस को एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी।
शिकायतकर्ता वकील ने दावा किया कि सोनिया गांधी ने 30 अप्रैल 1983 को भारतीय नागरिकता प्राप्त की, लेकिन उनके नाम को 1980 की दिल्ली मतदाता सूची में शामिल था।
याचिका में इस बात पर सवाल उठाया गया था कि जब सोनिया गांधी इटली की नागरिक थीं, तब उनका नाम 1980 में मतदाता सूची में कैसे शामिल हुआ। इसके अलावा याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि 1982 में उनका नाम मतदाता सूची से हटाया गया, लेकिन इसके पीछे का कारण भी स्पष्ट नहीं है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी का नाम नागरिकता प्राप्त करने से पहले मतदाता सूची में शामिल करना एक गंभीर अनियमितता और संभावित जालसाजी का मामला है।
याचिका में पूछा गया कि साल 1983 में नागरिकता प्राप्त करने के बाद 1980 में उनके नाम को वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए किस कागजात को आधार बनाया गया था। क्या उन्होंने फर्जी डॉक्यूमेंट्स का सहारा लिया था। शिकायतकर्ता ने कोर्ट से दिल्ली पुलिस को इसकी जांच के लिए निर्देश देने और एफआईआर दर्ज करने की अपील की थी। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी ने अप्रैल 2023 में नागरिकता प्राप्त की जो उनके मतदाता सूची में नामांकन से पहले का था। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं है कि शिकायतकर्ता ने 1983 और 2023 के बीच तारीख में गलती से त्रुटि की या ये एक टाइपिंग गलती थी।
पप्पू यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था और विदेश नीति पर चिंता जाहिर की
12 Sep, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने हाल ही में बिहार की कानून-व्यवस्था और देश की विदेश नीति पर चिंता जाहिर की है। पप्पू यादव ने पटना में राजद नेता की हत्या का हवाला देकर कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। उन्होंने इस मौके पर सिवान में एक विकलांग व्यक्ति मुन्ना की हत्या का भी जिक्र किया, जिसे दुकान चलाते समय पाँच गोलियाँ मारी गईं। सांसद यादव ने सवाल उठाया कि क्या बिहार में कोई कानून-व्यवस्था बची है। उन्होंने आशंका जाहिर कि चुनावी माहौल में राजनीतिक हत्याएँ बढ़ सकती हैं और बिहार में आम आदमी भी सुरक्षित नहीं है।
बिहार में महागठबंधन के सीट बंटवारे और मुख्यमंत्री के चेहरे पर पूछे सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि आज मुद्दा नेतृत्व का नहीं है। उनके अनुसार, असली मुद्दा एनडीए गठबंधन को हराना, भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करना और बिहार की राजनीतिक राह को सही दिशा में ले जाना है।
पप्पू यादव ने पिछले 11 वर्षों में भारत की विदेश नीति को कमजोर बताया। उन्होंने कहा कि भारत का पुराना मित्र रूस भी अब पहले जैसा साथ नहीं दे रहा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि चीन और पाकिस्तान के साथ तनाव बना हुआ है, जबकि चीन ने नेपाल के साथ अपने संबंध मजबूत किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में देश आंतरिक समस्याओं को सुलझाने में भी विफल रहा है।
क्या जगदीप धनखड़ भी होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल?
12 Sep, 2025 08:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Vice President Swearing-In Ceremony Today: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह दस बजे राष्ट्रपति भवन में सीपी राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) को उपराष्ट्रपति पद की शपथ (Vice President Swearing-In Ceremony) दिलाएंगी। सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया था। वहीं, गुरुवार को राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया।
राधाकृष्णन को 452 से ज्यादा वोट मिले
9 सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को सिर्फ 300 वोट मिले। चुनाव में राधाकृष्णन को भारी मतों से जीत मिली। माना जा रहा है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंगी भी हुई। इंडिया ब्लॉक के 10 से अधिक सांसदों ने सीपी राधाकृष्णन को वोट दिया। इस पर सियासत भी खूब गरमाई।
चुनाव में जीत मिलने के बाद सीपी राधाकृष्णन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह ने उन्हें उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मिले।
घर बैठे भरें फॉर्म और पाएं सीधे खाते में सहायता राशि
11 Sep, 2025 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए एक खास योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ है। इस योजना का मकसद है आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ महिलाओं को स्वालंबी बनाना है। योजना के तहत राज्य के हर परिवार की एक महिला को अपने मनपसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
2 लाख तक की सहायता की जाएगी
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत आर्थिक सहायता के लिए हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की राशि पहली किस्त के रूप में दी जाएगी। रोजगार शुरू करने के बाद सरकार उसका आकलन करेगी। अगर रोजगार के लिए और पैसों की जरूरत पड़ती है तो सरकार 2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता करेगी। योजना से न केवल महिला सशक्तिकरण का विकास होगा बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
किसे मिलेगा योजना का लाभ?
सरकार ने साफ किया है कि योजना में परिवार से आशय है पति-पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे। अविवाहित महिला जिनके माता-पिता जीवित नहीं हों, उन्हें योजना के तहत एकल परिवार माना जाएगा और नियमानुसार लाभ प्रदान किया जाएगा। वहीं, शहरी क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सभी सदस्यों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष होनी चाहिए। महिला या उसके पति आयकर दाता की श्रेणी में न आता हों। महिला या उसका पति किसी भी नियमित या संविदा सरकारी सेवा में काम न करते हो. क्या है आवेदन करने की प्रक्रिया? शहरी क्षेत्र की महिलाओं को आवेदन करने के लिए जीविका की ऑफिशियल वेबसाइट (www.brlps.in) पर जाना होगा। इसके बाद पंजीकरण करते समय अपना मोबाइल नंबर, आधार संख्या, बैंक खाता विवरण एवं व्यवसाय का प्रकार अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। जिसके बाद आवेदक को अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक (जिसमें नाम, खाता संख्या, IFSC कोड अंकित हो) फोटोग्राफ एवं सादे पन्ने पर हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य है। उनके ऑनलाइन आवेदन प्राप्ति के उपरांत उन्हें समूह में जोड़ने हेतु उनके क्षेत्र में कार्यरत सामुदायिक संसाधन सेवी द्वारा सम्पर्क किया जाएगा। समूह में जुड़ने के बाद ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। शहरी क्षेत्र की उन महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, जो पहले से ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। सभी प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि महिला बिहार राज्य की निवासी है या नहीं।
ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आवेदन करने की प्रक्रिया
जो महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्हें इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने ग्राम संगठन में जाकर आवेदन करनी होगी। समूह के सभी सदस्यों की एक विशेष बैठक ग्राम संगठन स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें एक समूह के सभी सदस्यों का एक समेकित प्रपत्र में आवेदन लिया जाएगा.जो महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी है उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। जुडने के लिए अपना आवेदन संबंधित ग्राम संगठन में निर्धारित प्रपत्र में जमा करेंगे।
बड़ी खबर: यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम अब बस आने ही वाला है
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अमित जोगी की सजा पर लगी रोक
कृष्णानगर में पीएम मोदी का वार, बोले- 4 मई को बीजेपी की जीत तय
बंगाल चुनाव में SIR पर घमासान, सियासत गरमाई
पुदीने और नींबू का कमाल: हीटवेव के दौरान शरीर को रिफ्रेश रखने के सबसे आसान उपाय
समर स्किन केयर: भीषण गर्मी में भी बरकरार रहेगी चेहरे की चमक, बस अपनाएं ये आसान टिप्स
