देश
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
15 Feb, 2026 11:39 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: भारत (India) 16 से 20 फरवरी 2026 तक AI-Impact Summit की मेजबानी करने जा रहा है. इस ग्लोबल समिट में 100 से अधिक देश शामिल हो रहे हैं, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पॉलिसी, इनोवेशन, एथिक्स, सिक्योरिटी और ग्लोबल कोऑपरेशन जैसे अहम विषयों पर मंथन होगा. हालांकि, इस बहुप्रतीक्षित समिट के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किया गया है, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है. यह सम्मेलन तीन मूलभूत सूत्रों- People (लोग), Planet (पृथ्वी) और Progress (प्रगति पर आधारित है.
सूत्रों के अनुसार, समिट में भाग लेने वाले देशों का चयन रणनीतिक और नीतिगत मानकों के आधार पर किया गया है. भारत का जोर उन देशों के साथ सहयोग बढ़ाने पर है जो जिम्मेदार, सुरक्षित और मानव-केंद्रित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विकसित करने के साझा दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं. यह समिट तकनीक के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों- जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास के समाधान खोजने पर केंद्रित रहेगा.
प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत निमंत्रण पर कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख समिट में हिस्सा लेंगे. यूरोप, अमेरिका, एशिया-पैसिफिक, अफ्रीका और खाड़ी देशों से आने वाले शीर्ष नेता इस मंच पर एआई के भविष्य, वैश्विक मानकों और सहयोग के रास्तों पर विचार-विमर्श करेंगे. इसके अलावा 45 से अधिक देशों से मंत्री-स्तरीय प्रतिनिधिमंडलों की भागीदारी तय है, जिससे यह सम्मेलन वास्तव में एक वैश्विक मंच का स्वरूप लेगा. यूनाइटेड नेशन के महासचिव और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों के भी इस समिट में शामिल होने की संभावना है.
भारत की ओर से कहा गया है कि AI-Impact Summit का उद्देश्य केवल तकनीकी प्रदर्शन नहीं, बल्कि नीति-निर्माण, निवेश, स्टार्टअप इकोसिस्टम और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर ठोस सहयोग स्थापित करना है. समिट के दौरान मंत्रिस्तरीय सत्र, विशेषज्ञ पैनल, स्टार्टअप शोकेस और द्विपक्षीय बैठकों का आयोजन भी किया जाएगा. इस समिट के लिए पाकिस्तान को आमंत्रण न दिए जाने को लेकर आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है.
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
15 Feb, 2026 10:57 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंदौर। इंदौर (Indore) में आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में से एक खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh Temple) एक बार फिर विवादों में है। जहां आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश (sanctum sanctorum) की सख्त मनाही है, वहीं कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ गर्भगृह के भीतर पहुंचकर आराम से दर्शन करता नजर आया। इतना ही नहीं, दर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया गया।
वायरल वीडियो ने दावों की पोल खोल दी
मंदिर प्रशासन यह दलील देता रहा है कि सुरक्षा और परंपरा के कारण गर्भगृह में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता। आम भक्तों को बैरिकेड्स के बाहर से ही दर्शन करना पड़ता है। त्योहारों और भीड़ के समय तो श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। लेकिन वायरल वीडियो ने इन दावों की पोल खोल दी है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गैंगस्टर गर्भगृह के भीतर मौजूद है और विधिवत पूजा-अर्चना कर रहा है।
आस्था के केंद्र पर श्रद्धालुओं से भेदभाव
सवाल यह है कि जब आम नागरिकों को अनुमति नहीं, तो फिर यह विशेष सुविधा किसके आदेश पर दी गई? क्या मंदिर के नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं? क्या रसूख और दबदबे के आगे प्रशासन बेबस है? इस पूरे मामले ने मंदिर प्रशासन को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया है। शहर में चर्चा तेज है कि आखिर सुरक्षा व्यवस्था कहां थी? किसने अनुमति दी? और क्या इस पर कोई कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा? आस्था के केंद्र पर इस तरह का भेदभाव श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है।
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
15 Feb, 2026 10:49 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। झारखंड (Jharkhand) के बोकारो (Bokaro) के चास के बंशीडीह में शुक्रवार को बच्चा चोर की अफवाह से अचानक माहौल गर्म हो गया। संदेह के आधार पर स्थानीय लोगों ने पांच साधुओं को घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। गुस्साई भीड़ ने साधुओं की बोलेरो गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, साधु वाहन से उतरकर बच्चों से बात कर रहे थे। नंबर प्लेट के नीचे दूसरी प्लेट दिखने पर शक हुआ और भीड़ भड़क गई। सूचना पर चास थाना प्रभारी पुलिस बल लेकर पहुंचीं, स्थिति संभाली और साधुओं को थाने ले गईं।
यूपी के संभल के रहने वाले हैं आरोपी
साधुओं ने पुलिस को बताया कि वे उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले हैं और रोजी-रोटी के लिए घूमते हैं। वे बच्चा चोर नहीं हैं। उन्होंने अपना आधार कार्ड भी सत्यापन के लिए दिया। एसडीपीओ चास और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने लोगों को अफवाहों से बचने और कानून हाथ में न लेने की अपील की।
घूम रहे साधुओं को भीड़ ने घेरा
दरअसल, आस-पास के लोगों ने घूम रहे पांच साधुओं को घेर लिया। इस बीच, कई लोगों ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। फिर भीड़ ने उनकी बोलेरो गाड़ी पर हमला कर दिया। इसके अलावा, भीड़ ने कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। चास पुलिस स्टेशन से पुलिस तुरंत पहुंची। पुलिस साधुओं को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। चश्मदीदों ने बताया कि वे लोग अपनी गाड़ी से बाहर निकले। हालांकि, जब साधुओं ने बच्चों से बात की तो उन्हें शक हुआ। कुछ आस-पास के लोगों ने नंबर प्लेट के नीचे एक और प्लेट देखी। इससे लोगों का शक और बढ़ गया।
बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाह
बता दें कि बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते पिछले दो दिनों में भीड़ ने कई लोगों की पिटाई कर दी। एक युवक को चास थाना क्षेत्र के नीलम नरसिंह होम के पास रात को पिटाई कर दिया। यूपी से आए साधुओं की लोगो ने चास थाना क्षेत्र के वंशीडीह के पास पिटाई कर दी। तीसरी घटना तक सामने आई जब बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक महिला को ग्रामीणों ने रोका फिर उसकी भी पिटाई कर दी और जमकर हंगामा हुआ। तीनों ही मामले में पुलिस ने सभी को बचाया और लोगों को चुंगल से मुक्त कराया।
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
15 Feb, 2026 09:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: वेलेंटाइन-डे (Valentine’s Day) पर दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां एक कार में एक लड़के और लड़की की लाश मिली है. दोनों को गोली लगी हुई है. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लड़के के हाथ में पिस्टल थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी. फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया.
पूरा मामला नोएडा सेक्टर 39 इलाके का है. दरअसल शनिवार दोपहर एक कार में एक लड़की और लड़के की डेडबॉडी मिली. स्थानीय लोगों ने जब कार में डेडबॉडी देखी तो दहशत में आ गए. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस भी सन्न रह गई. क्योंकि लड़के के हाथ में पिस्टल थी और उसके बगल में लड़की भी मृत पड़ी थी. दोनों को गोली लगी थी.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में लगता है लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया. पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोनों के पास मिली आईडी से पता चला है कि लड़का दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था और उसका नाम सुमित था. जबकि लड़की का नाम रेखा था और वह नोएडा सेक्टर- 101 थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. दोनों कल यानि कि शुक्रवार शाम से ही गायब थे.
दोनों की डेडबॉडी खून से सनी थी. घटना दोपहर की है. क्योंकि कार से तेज आवाज भी आई थी. जिसके बाद डिलीवरी बॉय ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी. साथ ही कार का दरवाजा भी अंदर से लॉक था. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ा लिया.
मामले में नोएडा पुलिस ने क्या कहा?
नोएडा पुलिस ने कहा कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-107 नोएडा, दादरी रोड पिलर नं-84 के पास एक कार मिली थी. जिसका नंबर DL14CL6473 था. प्राप्त सूचना पर थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और कार का निरीक्षण किया गया. कार के अंदर लड़का-लड़की के सिर में गोली लगी हुई थी.
लड़के के हाथ में पिस्टल मिली थी व कार अंदर से लॉक थी. प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होती है. मृतकों के पहचान सुमित पुत्र राजवीर निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली, उम्र-32 वर्ष और रेखा पुत्री देवचंद निवासी सलारपुर, सेक्टर-101 नोएडा, उम्र-26 वर्ष के रूप में हुई है. परिजनों को सूचित किया गया है. पुलिस उच्चाधिकारीगण व फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है. शांति व्यवस्था स्थापित है. अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है.
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
15 Feb, 2026 09:03 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। देश भर में आज रविवार को फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व (Mahashivratri festival) धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि में त्रयोदशी-चतुर्दशी का मेल होता है, त्रयोदशी समाप्त होकर चतुर्दशी शुरू होती है, वही समय महाशिवरात्रि का विशेष पुण्यकाल (Special Auspicious time.) माना जाता है। ज्योतिषचार्यों के अनुसार 15 फरवरी को दिन में त्रयोदशी तिथि रहेगी, लेकिन शाम 5:04 बजे चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी। ऐसे में पूरी रात्रि में चतुर्दशी ही व्याप्त रहेगी। इसलिए महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को मनाया जा रहा है।
इस वर्ष महाशिवरात्रि पर व्यतिपात, वरियान व अमृत नामक महा औदायिक योग व निशीथ काल भी बन रहा है। पं. शरद चंद मिश्र के अनुसार, इस दिन सूर्योदय प्रातः 6 बजकर 25 मिनट पर होगा। फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी सायं 4 बजकर 23 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होकर रात्रि भर रहेगी। उत्तराषाढ़ नक्षत्र सायं 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र प्रारंभ होगा। व्यतिपात योग दोपहर 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा, इसके पश्चात वरियान योग लगेगा। साथ ही अमृत सिद्धि योग पूरे दिन-रात्रि विद्यमान रहेगा। निशीथ काल रात्रि 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा, जो भगवान शिव की विशेष पूजा के लिए सर्वोत्तम समय माना गया है। प. नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 6:25 से सायं 7:26 तक रहेगा। व्यतिपात योग साधना और जप-तप के लिए विशेष फलदायी माना गया है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर में रहेगा, जिसमें पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है।
महाशिवरात्रि का महत्त्व : पौराणिक कथाओं के अनुसार सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन मध्यरात्रि में भगवान शंकर का ब्रह्मा से रुद्र के रूप में अवतरण हुआ था। प्रलय की वेला में इसी दिन प्रदोष के समय भगवान शिव तांडव करते हुए ब्रह्मांड को तीसरे नेत्र की ज्वाला से समाप्त कर देते हैं। इसलिए इसे महाशिवरात्रि या कालरात्रि भी कहा गया है। पौराणिक व्याख्यानों के अनुसार इसे शिव विवाह महोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। महाशिवरात्रि को वर्षभर में पड़ने वाली सिद्ध रात्रियों में से एक माना गया है।
मुहूर्त
● चतुर्दशी तिथि उपस्थित : 15 फरवरी शाम 5:04 से 16 फरवरी शाम 5:34 बजे
● शिवरात्रि का विशष पुण्यकाल : 15 की शाम 5:04 से आरम्भ
● जलाभिषेक का समय : 15 को प्रातःकाल से आरम्भ
● विशेष पुण्यकाल : शाम 5:04 के बाद विशेष पुण्यकाल का अभिषेक होगा
शिव पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त-
निशिता काल पूजा समय – 12:37 ए एम से 01:32 ए एम, फरवरी 16
अवधि – 55 मिनट
शिवरात्रि पारण समय – 16 फरवरी को 07:57 ए एम से 01:04 पी एम तक।
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – 06:11 पी एम से 09:38 पी एम
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – 09:38 पी एम से 01:04 ए एम, फरवरी 16
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 01:04 ए एम से 04:31 ए एम, फरवरी 16
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – 04:31 ए एम से 07:57 ए एम, फरवरी 16
महाशिवरात्रि की पूजा विधि (घर और मंदिर में कैसे करें पूजा)-
महाशिवरात्रि की पूजा विधि: घर में कैसे करें पूजा- महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। घर में पूजा करने से पहले पूजा की जगह अच्छे से साफ कर लें। शिवलिंग को भी पानी से धोकर साफ जगह पर रखें। सबसे पहले शिवलिंग पर साफ जल से अभिषेक करें। इसके बाद दूध, दही, घी और शहद से एक-एक करके अभिषेक किया जा सकता है। अभिषेक करते समय मन में “ॐ नमः शिवाय” का जप करते रहें। अगर सब चीजें उपलब्ध न हों तो सिर्फ जल और दूध से भी पूजा पूरी मानी जाती है। अभिषेक के बाद शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर चढ़ाएं। साथ में धतूरा, आक के फूल और सफेद फूल चढ़ा सकते हैं। फूल चढ़ाते समय मन में अपनी इच्छा रखें और शिवजी को याद करें। इसके बाद धूप-दीप जलाएं और थोड़ी देर शांत बैठकर शिव मंत्रों का जप करें। मन की बात भगवान शिव से कहें। शिव चालीसा या महामृत्युंजय मंत्र का पाठ भी कर सकते हैं। जो लोग रात में जागकर पूजा कर पाते हैं, वे घर पर ही सरल तरीके से रुद्राभिषेक कर सकते हैं।
घर में शिवलिंग रखने की सही बात-
घर में बहुत बड़ा शिवलिंग रखने की परंपरा नहीं है। आमतौर पर मिट्टी, पत्थर, पीतल या चांदी का छोटा शिवलिंग घर के लिए ठीक माना जाता है। शिवलिंग के साथ गणेश जी, माता पार्वती और नंदी की छोटी मूर्ति रखकर पूजा करना अच्छा माना जाता है।
महाशिवरात्रि की पूजा विधि: मंदिर में कैसे करें पूजा-
अगर मंदिर जाकर पूजा कर रहे हैं तो सुबह स्नान करके साफ कपड़ों में मंदिर जाएं। मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। कई जगहों पर दूध, दही, घी और शहद से अभिषेक की व्यवस्था होती है, वहां श्रद्धा से अभिषेक करें। “ॐ नमः शिवाय” का मन ही मन जप करते रहें।शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल और सफेद फूल चढ़ाएं। पुजारी जी के बताए नियमों का पालन करें। धूप-दीप दिखाकर भगवान शिव का ध्यान करें। अगर संभव हो तो रात में मंदिर जाकर रुद्राभिषेक या विशेष पूजा में शामिल हों। मान्यता है कि महाशिवरात्रि की रात की पूजा का खास फल मिलता है।
महाशिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जप-
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कुछ आसान और असरदार मंत्रों का जप किया जा सकता है। सबसे पहले “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें। यह शिव जी का सबसे सरल और शक्तिशाली मंत्र माना जाता है। इस पावन दिन महामृत्युंजय मंत्र का जप भी किया जाता है–
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं- महाशिवरात्रि या रोज की पूजा में शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए जल, दूध, दही, घी और शहद से अभिषेक किया जाता है और इसके बाद बेलपत्र जरूर अर्पित करें, क्योंकि यह शिवजी को सबसे प्रिय माना जाता है। साथ में सफेद फूल, आक और धतूरा भी चढ़ाए जाते हैं। धूप-दीप जलाकर सादे मन से पूजा करें। वहीं शिवलिंग पर केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि मान्यता के अनुसार यह शिव पूजा में वर्जित माना गया है। तुलसी के पत्ते भी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाए जाते, इन्हें विष्णु पूजा के लिए रखा जाता है। लाल रंग के तेज खुशबू वाले फूल, टूटे या मुरझाए फूल, बासी फूल और चढ़ाया हुआ प्रसाद दोबारा शिवलिंग पर अर्पित नहीं करना चाहिए।
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
15 Feb, 2026 08:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज (Prayagraj, UP) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के मौके पर एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 17 साल के लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से अनबन के बाद फांसी लगाकर जान दे दी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। हालांकि परिजन आत्महत्या के मामले को संदिग्ध मान रहे हैं और उनका कहना है कि जब युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ था तो उसके दोनों पैर नीचे मुड़े थे।
क्या है पूरा मामला?
टैगोर टाउन में प्रेमिका से अनबन के बाद किशोर ने आत्महत्या कर ली है। वैलेंटाइन डे के मौके पर 17 साल के आशुतोष प्रताप गिरी उर्फ अमन का फांसी के फंदे से लटका हुई शव बरामद किया गया है। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एनडीए की तैयारी कर रहे अमन का प्रतापगढ़ की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। हॉस्टल में रहकर युवती भी एनडीए की तैयारी कर रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची जार्जटाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजन युवक के सुसाइड को संदिग्ध मान रहे हैं। परिजनों के मुताबिक युवक जब फंदे से लटका था तो उसके दोनों पैर नीचे मुड़े थे। परिजनों ने प्रेमिका पर युवक को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया है। परिजनों ने इस मामले में जार्ज टाउन थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
पिता का आरोप- “गर्लफ्रेंड ने मैसेज किया था कि मर जाओ”
प्रयागराज में वैलेंटाइन डे के दिन 12वीं के छात्र आशुतोष का शव कमरे में लटका मिला। पिता ने बेटे के साथ कोचिंग करने वाली एक लड़की और उसके पांच दोस्तों पर ब्लैकमेलिंग और हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लड़की ने बेटे के मोबाइल पर मैसेज भेजा था- “मर जाओ।” इसके अगले दिन उनके बेटे की लाश मिली, लड़की क़ो बुलाकर पूछ ताछ शुरू कर दी गई है। इस घटना से नाराज मृतक लड़के के घर वाले जार्ज टाउन थाने पहुंचे और रो-रोकर इंसाफ की गुहार लगाई।
पुलिस ने मृतक आशुतोष की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। पुलिस आशुतोष के मोबाइल से उसकी वाट्सऐप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। जिस लड़की का ज़िक्र किया जा रहा है, वो आशुतोष के साथ कोचिंग में पढ़ती थी। आशुतोष ने कुछ बात अपने पिता को भी बताई थी। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क़ो एक लेटर भी मिला है, जिसमें लिखा है कि मैं अब तुम्हारे साथ नहीं रह सकती। तुम मर जाओ। मुझसे मतलब नहीं है। पुलिस लड़की से इस बारे में पूछताछ कर रही है।
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
14 Feb, 2026 08:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: असम (Assam) के एक दिन के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज शनिवार को मोरन में इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी (ईएलएफ) का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री का चाबुवा हवाई क्षेत्र पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में Moran Bypass पर बने इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरकर इतिहास रच दिया.
यह पूर्वोत्तर भारत का पहला ऐसा इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप है. करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी भारतीय वायुसेना के लिए विकसित की गई है. नेशनल हाइवे पर अलग अलग राज्यों में 19 और इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप तैयार किए जाने है. जिनमें राजस्थान में 3 , पश्चिम बंगाल में 3 , तमिलनाडु में 1 , आंध्र प्रदेश में 2 , गुजरात में 2 , हरियाणा में 1 , पंजाब में 1 , जम्मू कश्मीर में 1 और असम में 5 इमरजेंसी लैंडिंग शामिल है.
हाईवे पर उतरा प्लेन
पीएम पहले चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे, जहां से C-130 में बैठकर मोरन पहुंचे थे. मोरन एयरस्ट्रिप NH-127 के 4.4 किमी लंबे हिस्से पर ELF बनाई गई है. यह भारत की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) है. इसके शुरू होने से सेना और सिविल विमानों को लैंडिंग में मदद मिलेगी. इसी हाईवे पर आज प्रधानमंत्री मोदी जिस विमान में बैठे थे, उसे भी लैंड कराया गया है.
गुवाहाटी में प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहनी की और साथ ही कांग्रेस पर हमलों की बौछार. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में राज्य को विकास के लिए तरसाया गया. कांग्रेस ने असम के साथ भेदभाव किया. आज भारत दुश्मनों के घर में घुसकर मारता है. वहीं कांग्रेस आतंकियों को कंधे पर बैठाती है.
प्रधानमंत्री ने पार्टी की उपलब्धियों का पूरा श्रेय जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिस ऊंचाई पर है, वह केवल और केवल उन समर्पित कार्यकर्ताओं की वजह से संभव हुआ है. पीएम मोदी ने संगठन की भूमिका पर खास जोर दिया और कहा कि बीजेपी संगठन में पूरा विश्वास करती है. संगठन की शक्ति ही राष्ट्रीय जीवन में बदलाव की सबसे मजबूत आधारशिला है. उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं से मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है, जो पार्टी की मजबूती का परिचायक है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 11 सालों में केंद्र सरकार ने असम के विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 5.5 लाख करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जो असम के विकास के लिए धन देने से भी कतराती है, ऐसे में क्या वे असम का विकास कर सकते हैं? इस साल के बजट में खासतौर से पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है. कनेक्टिविटी बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. इसलिए असम में सड़कों और हाईवे परियोजनाओं के लिए हजारों करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.
रणनीतिक दृष्टि से अहम
पूर्वोत्तर क्षेत्र में यह पहली ऐसी सुविधा है.
युद्ध या आपात स्थिति में यह एयर ऑपरेशन के लिए अहम साबित होगी.
नागरिक उड्डयन के लिए भी यह अतिरिक्त सुरक्षा विकल्प प्रदान करेगी.
इस सुविधा के उद्घाटन के साथ ही पूर्वोत्तर भारत में रणनीतिक बुनियादी ढांचे और हवाई सुरक्षा तैयारियों को बड़ा बल मिला है.
यह कदम क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और बॉर्डर पर सुरक्षा को नई मजबूती देगा.
क्षेत्र के लिए बड़ा संदेश
डिब्रूगढ़ में बनी यह इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी न सिर्फ रक्षा तैयारियों को मजबूत करेगी, बल्कि यह भी दर्शाती है कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर भारत में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।
ऐसा रहा पूरा कार्यक्रम
इस कार्यक्रम में सबसे पहले एक राफेल और एक सुखोई-30 ने एयर स्ट्रिप पर लैंड किया. इसके बाद वायुसेना के डॉर्नियर विमान ने इसी स्ट्रिप से टेकऑफ किया. बाद में C-130J की लैंडिंग हुई. साथ ही साथ सुखोई और राफेल क्रमवार टेक ऑफ कराया गया. तीन सुखोई लड़ाकू विमान मंच के सामने से फ्लाई-पास्ट करते हुए टच एंड गो ड्रिल किया. इसके बाद तीन राफेल भी इसी तरह की फार्मेशन ड्रिल को अंजाम दिया.
क्या है इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा का महत्व
भविष्य में संभावित टू-फ्रंट वार की चुनौतियों को देखते हुए भारतीय वायुसेना अपनी तैयारियों को मजबूत कर रही है. देश के अलग-अलग हिस्सों में हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी तैयार की जा रही हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर लड़ाकू और ट्रांसपोर्ट विमान वैकल्पिक रनवे का इस्तेमाल कर सकें. यह परियोजना केंद्र सरकार, सड़क परिवहन मंत्रालय और भारतीय वायुसेना के संयुक्त प्रयास से पूरी की गई है. आज आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम न सिर्फ पूर्वोत्तर में रणनीतिक मजबूती का संदेश देगा, बल्कि भारत की तेज होती सैन्य तैयारियों का भी प्रदर्शन होगा.
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
14 Feb, 2026 06:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जयपुर : जिले के चाकसू इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर टिगरिया मोड़ के पास शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महिला समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस के अनुसार कार सवार सभी लोग जबलपुर (मध्यप्रदेश) के निवासी थे और दर्शन कर जयपुर की ओर आ रहे थे. हादसे की प्रारंभिक वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है.
सुबह साढ़े पांच बजे हुआ हादसा : चाकसू थाना प्रभारी मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे टिगरिया मोड़ के पास दुर्घटना हुई. कार कोटा-जयपुर मार्ग पर जा रही थी, तभी चालक को झपकी आने से वाहन आगे चल रहे डंफर में जा घुसा. टक्कर के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए. क्रेन की सहायता से वाहन को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया.
मृतकों की पहचान : हादसे में मृतकों की पहचान हो गई है. जिनमें रेशमा श्रीवास्तव (55), पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव, पीयूष पुत्र राजेश राय, रजक राहुल पुत्र बबलू रजक, चालक अनुराग और शानू सभी मृतक जबलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं. रजक राहुल खेरमाई मंदिर के पास जबलपुर सिटी क्षेत्र का रहने वाला था.
महाकाल के दर्शन के बाद जा रहे थे खाटूश्यामजी : पुलिस के अनुसार मृतका रेशमा श्रीवास्तव की बेटी पलक श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी मां दो दिन पहले उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए निकली थी. 13 फरवरी को दर्शन करने के बाद वे खाटू श्याम जी मंदिर (रींगस, सीकर) के दर्शन के लिए जा रहे थे. गाड़ी में सवार शानू पहले रेशमा का ड्राइवर रह चुका था. रजक राहुल, अनुराग का दोस्त था और पीयूष उनका परिचित था. परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. बताया जा रहा है कि पलक को अभी तक उनकी मां के निधन की जानकारी नहीं दी गई है, उन्हें केवल घायल होने की सूचना दी गई है.
पुलिस जांच में जुटी : दुर्घटना थाना सेकेंड के जांच अधिकारी जयसिंह ने बताया कि शवों को चाकसू की मॉर्चरी में रखवाया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की गहन पड़ताल कर रही है. तेज रफ्तार और नींद की झपकी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है.
चीख-पुकार और रेस्क्यू ऑपरेशन : टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग और वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालक तुरंत मदद के लिए दौड़े. कार के अंदर का नजारा बेहद हृदयविदारक था. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया था. एक महिला गंभीर रूप से घायल थी, जिसे तुरंत एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया.
दूदू में भी 2 ने तोड़ा दम : दूदू क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर दातरी के पास अचानक टायर फटने से प्लाईवुड से भरी एक पिकअप गाड़ी पलट गई, जिससे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दुर्घटना में प्लाईवुड के नीचे दबने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो से तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही ड्यूटी ऑफिसर रामअवतार चौधरी मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया. घायलों को तुरंत दूदू के उप जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है.
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
14 Feb, 2026 05:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 2019 के पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनकी बहादुरी, समर्पण और सेवा को याद किया. उन्होंने कहा कि उनका साहस हर भारतीय को प्रेरित करता है. पीएम मोदी ने कहा, '2019 में आज के दिन पुलवामा में अपनी जान देने वाले बहादुर हीरो को याद करते हुए. देश के लिए उनकी भक्ति, इरादा और सेवा हमेशा हमारी सोच में बसी रहेगी. हर भारतीय को उनकी हिम्मत से ताकत मिलती है.'
एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, '2019 में आज के दिन पुलवामा में अपनी जान देने वाले बहादुर हीरो को याद कर रहा हूँ. देश के लिए उनकी भक्ति, इरादा और सेवा हमेशा हमारी सोच में बसी रहेगी. हर भारतीय को उनके लगातार साहस से ताकत मिलती है.'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्री ने एक्स पर लिखा, '14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले बहादुर सीआरपीएफ के जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते है. पूरा देश उनकी याद में और उनके परिवारों के साथ एकजुटता में खड़ा है. उनका बलिदान हमारे देश के लिए आतंकवाद से पैदा हुए गंभीर खतरों की याद दिलाता है. भारत हर तरह के आतंकवाद से लड़ने और उसे खत्म करने के अपने इरादे पर अडिग है. हमारी सरकार भारत को सुरक्षित बनाने के हमारे सामूहिक इरादे को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.'
अमित शाह ने किया नमन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों के शौर्य का स्मरण किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले हमारे वीर जवानों के शौर्य का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूँ. आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है. आतंकवाद का सामना करने वाले हमारे सुरक्षा बलों व सुरक्षा एजेंसियों के साहस, समर्पण और बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा.'
इससे पहले दिन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी बहादुर सीआरपीएफ जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी. उपराष्ट्रपति ने उनके बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह बलिदान भारतीय इतिहास में हमेशा के लिए अंकित है और सदियों तक देश को प्रेरणा देता रहेगा.
उन्होंने लिखा, 'मैं पुलवामा आतंकी हमले में अपनी जान देने वाले बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं. उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा देश की याद में रहेगा और हमें एक मजबूत और सुरक्षित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा.'
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी, 2019 को श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किए गए सबसे खतरनाक आतंकी हमलों में से एक हुआ था, जिसमें 40 सीआरपीएफ के जवान मारे गए थे.
काफिले में 78 बसें थी जिनमें करीब 2500 लोग जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे. एक लोकल न्यूज एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह एक सुसाइड बॉम्बर ने किया था.
हालांकि, भारत ने पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर एयरस्ट्राइक समेत कई काउंटर-टेरर ऑपरेशन शुरू किए, जिससे तनाव काफी बढ़ गया. पुलवामा आतंकी हमले से न सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा, बल्कि जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पार आतंकवाद और सुरक्षा को लेकर दुनिया भर में चर्चा भी हुई. हमले में अपनी जान देने वाले 40 बहादुर सीआरपीएफ जवानों को याद करने के लिए इसे 'ब्लैक डे' के तौर पर मनाया जाता है.
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
14 Feb, 2026 04:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Mahashivratri Special Trains: जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आता है रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा होने लगती है. कल यानी 15 फरवरी को हिंदुओं के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक महाशिवरात्रि का पर्व है. इस मौके पर लोग दूर-दूर से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जाते हैं. हाल ही में रेलवे द्वारा इस खास अवसर पर एक बड़ा निर्णय लिया गया है. यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने उज्जैन से भोपाल और संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के बीच तीन जोड़ी नई ‘मेला स्पेशल’ ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. ये स्पेशल ट्रेनें 13 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी 2026 तक यानी कुल 10 दिनों तक संचालित होंगी. इन ट्रेनों के चलने से अब श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे.
किस समय ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी?
इन महाशिवरात्रि स्पेशल ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच लगाए गए हैं ताकि यात्री अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा कर सकें. रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ये ट्रेनें पूरे दस दिनों तक तीन पालियों यानी सुबह, शाम और रात में संचालित होंगी. इससे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय बिना किसी समस्या के यात्रा कर सकेंगे.
स्पेशल ट्रेन रूट और शेड्यूल
ट्रेन संख्या 09305/06 उज्जैन रेलवे स्टेशन से सुबह 9 बजे रवाना होगी, जो दोपहर 1:30 बजे संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. वहीं आपसी में यह ट्रेन दोपहर 2:30 बजे संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन से चलेगी, जो 7:30 बजे तक बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन रेलवे स्टेशन तक आ जाएगी.
रात के समय यात्रा करने के लिए ट्रेन
ट्रेन नंबर 09307/08 रात के सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है. यह गाड़ी उज्जैन से रात 9:00 बजे प्रस्थान कर देर रात 2:10 बजे भोपाल पहुंचाएगी. वहीं वापसी में यह भोपाल से रात 3:10 बजे रवाना होकर सुबह 8:00 बजे तक उज्जैन वापस आ जाएगी.
शाम की तीसरी स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 09313/14 उज्जैन से शाम 4:00 बजे निकलकर रात 9:40 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचाती है. वापसी में यह ट्रेन रात 10:30 बजे वहां से प्रस्थान करती है और देर रात 2:00 बजे उज्जैन वापस आ जाती है.
किन-किन स्टेशनों पर रुकेंगी ये स्पेशल ट्रेनें?
यह ट्रेनें अपनी यात्रा के दौरान तराना रोड, मक्सी, बेरछा और सीहोर जैसे सभी मुख्य स्टेशनों पर रुकेंगी.ऐसा इसलिए किया गया है ताकि आस-पास के गांवों में रहने वाले लोगों को भी यात्रा में आसानी हो सके.
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. समय-सारणी में किसी भी तरह की बदलाव होने पर यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन में होने वाले भारी भीड़ को देखते हुए यह सलाह दिया जाता है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए स्टेशन पर निर्धारित समय से पहले पहुंचे, ताकि आपकी यात्रा सुविधाजनक हो सके.
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
14 Feb, 2026 03:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Mumbai Metro: मुंबई के मुलुंड में आज शनिवार को निर्माणाधीन मेट्रो रेल के पिलर का एक भाग अचानक से भरभराकर गिर गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं, वहीं 1 की मौत हो गई है. पिलर की चपेट में एक ऑटो रिक्शा और कार भी आई है. दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. यह हादसा मुंबई के एलबीएस रोड पर हुआ है.जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट के आसपास की है. जहां एलबीएस रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास हादसा हुआ. हालांकि, सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी और डॉक्टरों की टीम समेत कई विभागों के लोग मौके पर पहुंच गए. तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई. अभी 1 की मौत और 3-4 लोगों को हल्की चोट की सूचना है.
पिलर गिरते ही मची भगदड़
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही पिलर का भाग नीचे गिरा. भगदड़ मच गई, लोग इधर-उधर भागते नजर आए. 3-4 लोग इसमें घायल भी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 2 गाड़ियां भी चपेट में आ गईं, जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं. घटना के बाद का मौके से वीडियो भी सामने आया है.
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
14 Feb, 2026 01:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में समाजवादी पार्टी के नेता ने बन रही RCC रोड पर ही अपनी गाड़ी दौड़ा दी. इस घटना का मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. गाड़ी दौड़ाने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री बताए जा रहे हैं. बन रही सड़क पर गाड़ी दौड़ाने से RCC रोड खराब हो गई. जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो भाजपा ने सपा पर हमला बोला है. हालांकि, अब इस मामले में सपा नेता विनोद यादव की सफाई भी सामने आई है.
जानिए क्या कहा?
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो करीब 3 दिन पुराना है, जो औरैया जिले के बिधूना तहसील के रामपुर अरवा कटरा का बताया जा रहा है. वीडियो को उत्तर प्रदेश बीजेपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी शेयर किया गया है. जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. ग्रामीणों ने भी सपा नेता पर सड़क खराब करने का आरोप लगाया है.
भाजपा ने सपा पर बोला हमला
उत्तर प्रदेश बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जिस गाड़ी पर लगा है सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा. यह बात एक बार फिर चरितार्थ होती दिखी. अखिलेश यादव के पदचिह्नों पर चलने वाले उनके सपाई गुंडों की करतूत हमेशा विकास को कुचलने की ही रहती है. ग्रामीण क्षेत्र में विकसित की जा रही नई सड़क पर फर्राटा भरते सपा नेता की गाड़ी इस बात का अक्षरशः प्रमाण है कि न तो इन्हें जनता की चिंता है और न ही विकास की.”
सपा नेता ने दी सफाई
हालांकि, इस मामले पर समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन RCC सड़क पर अपनी फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले सपा नेता विनोद यादव ने सफाई दी है. विनोद यादव ने मीडिया को बताया कि यह विरोधियों की साजिश है. हालांकि विनोद ने गाड़ी दौड़ाने की बात को स्वीकार्य की है लेकिन उन्होंने कहा कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि अब चुनाव आने वाले हैं, इसलिए विरोधी साजिश रच रहे हैं. जिस गांव का वीडियो है, वहां विरोधियों की रिश्तेदारी भी है. उन्हीं लोगों ने साजिश रची है.
स्कूटर सवार को रोका, नियमों का दिया पाठ — बुजुर्ग महिला का सम्मान
14 Feb, 2026 12:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला एरंगिपलम बाईपास के पास यातायात नियम का उल्लंघन करने से रोकती नजर आ रही है। शनिवार को केरल मोटर वाहन विभाग ने इस 73 वर्षीय महिला को सम्मानित किया। प्रभावाती अम्मा ने फुटपाथ पर स्कूटर चला रहे एक स्कूटर चालक के खिलाफ डटकर मुकाबला किया। उसे सड़क पर वापस लौटने के लिए मजबूर किया। यह दिखाते हुए कि गलत काम के खिलाफ खड़े होने में उम्र कोई बाधा नहीं है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिससे उन्हें सोशल मीडिया पर व्यापक प्रशंसा मिली। केरल मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) से भी सराहना मिली।एमवीडी के अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे। उन्हें पारंपरिक शॉल भेंट करके सम्मानित किया। घटना को याद करते हुए प्रभावाती ने बताया कि वह एक दुकान पर जा रही थी, जब उसने स्कूटर सवार को फुटपाथ पर अपनी ओर आते देखा। "उसने मुझे रास्ता देने को कहा और मैंने पूछा कि मुझे कहां जाना चाहिए? क्या मुझे सड़क पर चलना चाहिए? मैंने उसे बताया कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए है और सड़क दोपहिया वाहनों के लिए है।" आगे उन्होंने बताया कि "तो, उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं उसे कानून पढ़ा रही हूं," इस घटना के बाद, अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में स्कूटर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
14 Feb, 2026 12:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 7304 में बम होने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। विमान में यात्रियों के सवार होने से पहले ही लावेटरी के अंदर एक हस्तलिखित नोट मिला, जिसमें विमान में बम होने का दावा किया गया था।
विमान को आइसोलेशन बे में भेजा गया
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार, नोट को सुबह एक क्रू मेंबर ने देखा, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। एहतियात के तौर पर विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया और मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी सुरक्षा कदम उठाए गए।
विमान की तलाशी जारी
अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियां विमान की गहन तलाशी ले रही हैं। अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिलहाल सुरक्षा जांच जारी है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
14 Feb, 2026 11:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वाराणसी: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर पुलिस एक अलग अंदाज में नजर आएगी. महाशिवरात्रि पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर करेंगे. मंदिर के एंट्री पॉइंट पर पहुंचे ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं का वेलकम हाथ जोड़कर करेंगे. इसके लिए पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं से व्यवहार की सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग दी गई है.
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि वर्दी सेवा, सहयोग एवं विश्वास का प्रतीक है और प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं आत्मीय अनुभव प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. महाशिवरात्रि पर होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से सुरक्षा कर्मियों को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग दी गई है.
यात्रियों को झटका, कुछ ट्रेनें रद्द तो कुछ का बदला शेड्यूल
हनुमानताल पुलिस को भनक तक नहीं, CSP ने मारा छापा
नारी शक्ति वंदन पर मंथन, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची?
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
