देश
पंखे की चपेट में आकर गई बुजुर्ग दंपति की जान, बिना पोस्टमार्टम हुआ अंतिम संस्कार
24 Jun, 2025 05:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लखनऊ। लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के अघैया गांव में सोमवार रात 85 वर्षीय रमाशंकर दीक्षित और उनकी पत्नी 78 वर्षीय सरला देवी की फर्राटा पंखे से करंट लगने के कारण मौत हो गई। दोनों रोज की तरह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो उनकी नातिन रूबी उन्हें जगाने गई। अंदर पहुंचते ही उसने देखा कि नाना-नानी ज़मीन पर मृत पड़े हैं और पंखा उनकी नानी के सिर पर गिरा है। रूबी की चीख सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे और पंखा हटाकर शवों को बाहर निकाला। जैसे ही घटना की खबर गांव और आसपास के इलाकों में फैली, लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। बुजुर्ग दंपति की मौत को लेकर लोगों में गहरी संवेदना और हैरानी थी। मृतक के बड़े बेटे सुरेंद्र दीक्षित ने बताया कि रात में सब कुछ सामान्य था। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो बेटी रूबी देखने गई और यह हादसा सामने आया। हमने तुरंत पंखा हटाकर शव निकाला और गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
थाने में रो पड़ीं भाजपा महिला नेता, पुलिस पर बदसलूकी का गंभीर आरोप
24 Jun, 2025 05:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अंबेडकरनगर के महरुआ थाने पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह और उनके पति के साथ मंगलवार को बदसलूकी की गई। इस दौरान रिंकल और उनके पति संजय सिंह थाने पर फूट फूट कर रोए। उनका आरोप है कि उनके साथ मारपीट करने वाले आरोपी चैन से अपने घर में सो रहे हैं। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष से लेकर हलका सिपाही को देने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने से नाराज रिंकल सुबह आठ बजे थाने पहुंच धरने पर बैठ गईं। करीब आधे घंटे बाद उनके पति संजय सिंह भी पहुंच गए और आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
करीब 10 बजे किछौछा चेयरमैन ओमकार गुप्ता भी रिंकल के समर्थन में थाने पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने का समर्थन किया। इसके बाद पुलिस ने विनय सिंह उर्फ शिंपू सिंह को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके बाद भी रिंकल सिंह धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हुई। वह अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करती रहीं।
मामला तूल पकड़ता देख संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई जिसके बाद महिला थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा महिला आरक्षियों के साथ मौके पर पहुंचीं और रिंकल को धरने से उठाकर उनके घर पर छोड़ा। आरोप है कि उनको वाहन में बैठाने के दौरान उनके साथ महिला पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी भी की। जबरन वाहन में बैठाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद भी थाने पहुंचे, लेकिन तब तक रिंकल को पुलिस लेकर जा चुकी थी। जानकारी के अनुसार घर पर पहुंचने के बाद रिंकल की तबियत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाना पड़ा।
यह था पूरा मामला
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के मुताबिक उनके गांव में एक सरकारी तालाब है। इसमें गांव निवासी दीपक सिंह, उसके भाई अवनीश सिंह और राजन सिंह ने मछली पालन कर रखा है। इसी तालाब के रास्ते बारिश का पानी दूसरे तालाब के रास्ते निकल जाता है, जिससे गांव में जलभराव की समस्या नहीं होती है। 22 जून को आरोपी तालाब पर बांध बना रहे थे। इसकी शिकायत कुछ ग्रामीणों ने की, जिसके बाद रिंकल सिंह व उनके पति संजय सिंह मौके पर पहुंचे थे। जहां उनको गालियां दी गई थीं। इसके बाद घर मेंं घुसकर उनकी पिटाई के साथ ही पिस्टल दिखाकर जाने से मारने की धमकी दी गई थी। तहरीर देने पर उनकी तहरीर बदलवाने का पुलिस पर आरोप भी लगाया है।
एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जो केस दर्ज हुआ है। उसमें जेल भेजने की धारा शामिल नहीं है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। महिला मोर्चा अध्यक्ष को महिला थानाध्यक्ष के साथ उनके घर भिजवा दिया गया है।
गुस्सैल सांड़ ने ट्रक ड्राइवर पर किया हमला, छोड़कर भागे सहयोगी...मौत
24 Jun, 2025 05:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
UP ; पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति अमौली के गल्ला मंडी में गुस्सैल सांड़ ने ट्रक चालक 55 वर्षीय जैसराज यादव पर सोमवार दोपहर हमला कर दिया। सांड के एक ही धक्का मारने के बाद जैसराज यादव ट्रक से टकराने के बाद नीचे गिर गए। घटना से पूरे मंडी परिसर में दहशत फैल गई।
ट्रक के पास कार लेकर मौजूद आढ़ती चालक को वहीं छोड़ पल्लेदारों को कार में बैठाकर फरार हो गया। कुछ देर बाद लोग पहुंचे तो जैसराज की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना है कि वहां मौजूद लोग भागने के बजाए अगर घायल को अस्पताल ले गए होते तो संभव था कि जान बच गई होती।
जानकारी के अनुसार वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेलियाडिह निवासी 55 वर्षीय जैसराज यादव अनाज मंडी के गल्ला व्यापारी लक्ष्मीनारायण गुप्ता का ट्रक चलाते थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात कहीं से माल लाकर परिसर में गाड़ी खड़ी करके ट्रक में ही सो गए। ट्रक मालिक के दूसरे ट्रक पर उसके चालक-खलासी और पल्लेदारों के साथ रस्सा कसवाने लगे।
उसी समय एक काले रंग का सांड़ घूमते हुए पहुंचा। एक बार ट्रक के तरफ से सांड़ कुछ दूर आगे बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसी समय जैसराज दूसरी तरफ से कंडक्टर साइड से केबिन की तरफ देखने लगे। तभी आगे जा रहा सांड़ मुड़कर जैसराज को पूरे ताकत से धक्का मारा कि वह ट्रक के पावदान में टकराकर गिर गए।
उनके गिरते ही वहां मौजूद पल्लेदार, ट्रक चालक व अन्य लोग बजाए घायल को इलाज के लिए ले जाने के, वहां से भागने लगे। तभी आढ़ती की कार आ गई और सभी उसमें सवार होकर चंपत हो गए। जिस ट्रक का रस्सा कसा जा रहा था,उसे बैक करते हुए उसका चालाक दूर लेकर चला गया। सूचना पुलिस को मिलते ही हड़िया चौकी के प्रभारी पहुंच गए।
सोमवार को मंडी में व्यापारियों के लिए साप्ताहिक बंदी होने की वजह से चहल-पहल भी कम थी। सूचना मिलते ही सचिव महेंद्र कुमार गुप्ता, अपने सहकर्मी सलिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, यार्ड मैन अनूप मिश्रा आदि पहुंचे। लोगों ने बताया कि 30 वर्ष से चल रही मंडी में इस तरह की घटना कभी नहीं हुई थी। मंडी सचिव ने बताया कि चालक के परिजनों को विभागीय नियमानुसार अनुमन्य अहेतुक सहायता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
हादसे में बड़े बेटे की भी हुई थी मौत
मृतक जैसराम काफी लंबे समय से ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। पूर्व ग्राम प्रधान योगेन्द्र यादव ने बताया कि अभी छः माह पहले इनके बड़े बेटे राजकुमार यादव की मुम्बई में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दो बेटियों किरन व अन्नू की शादी तो कर दिए थे मगर बेटे राम किशुन व धीरज की शादी नहीं अभी नहीं हुई है।
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी, सफर अब होगा और आसान
24 Jun, 2025 05:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कानपुर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर सेंट्रल-कोलकाता विशेष एक्सप्रेस गाड़ी के 13-13 फेरे बढ़ाए हैं। कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को तीन जुलाई से 14 अगस्त तक ट्रेन 13 फेरा और चलेगी। इसी तरह कोलकाता से प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को ट्रेन चार जुलाई से 15 अगस्त तक 13 फेरा लगाएगी।
18 कोच की ट्रेन फतेहपुर के रास्ते प्रयागराज, मिर्जापुर के रास्ते होकर चलेगी। सूबेदारगंज-उधना साप्ताहिक विशेष गाड़ी सूबेदारगंज से प्रत्येक सोमवार को सात जुलाई से 29 सितंबर तक 13 व उधना से प्रत्येक मंगलवार को आठ जुलाई से 30 सितंबर तक 13 फेरा और चलेगी।
22 कोच की ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, कानपुर देहात के पुखरायां व उरई रेलवे स्टेशनों के रास्ते चलगी। सूबेदारगंज-चर्लापल्ली सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी सूबेदारगंज से 26 जून से 31 जुलाई तक छह व चर्लापल्ली से प्रत्येक शनिवार को 28 जून से दो अगस्त तक छह फेरा चलेगी। 22 कोच की ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, भीमसेन, कानपुर देहात के पुखरायां व जालौन जिले के उरई स्टेशन से होकर गुजरेगी। वहीं, प्रयागराज-लालगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में चार दिन) एक्सप्रेस अब राजगढ़ स्टेशन पर ठहराव होगा।
विशेष ट्रेन 40 घंटा देरी से आई, 50 से अधिक लेट
ट्रेनों की लेटलतीफी से सोमवार को भी यात्री परेशान रहे। रक्सौल-उधना स्पेशल 40 घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन आई, जबकि 50 से अधिक ट्रेनें लेट रहीं। इससे 840 यात्रियों ने टिकट रद करा दूसरे साधनों से यात्रा की। इसी तरह हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 11 घंटा, भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल साढ़े नौ घंटा, बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल साढ़े सात घंटा, सतरंगची-आनंद विहार स्पेशल साढ़े चार घंटा, दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल साढ़े तीन घंटा, पटना-नई दिल्ली स्पेशल साढ़े चार घंटा, गया-नई दिल्ली स्पेशल तीन घंटा व अवध एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से आई।
गंगा-यमुना में बाढ़ को लेकर प्रशासन सतर्क
24 Jun, 2025 05:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कानपुर। बारिश की शुरुआत के साथ ही जिला प्रशासन गंगा व यमुना नदी में बाढ़ को लेकर सतर्क हो गया है। कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की शुरुआत की गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक चतुर्वेदी की निगरानी में 26 जून को बिल्हौर व सदर तहसील में बाढ़ आपदा पर पूर्वाभ्यास करके राहत व सुरक्षा की तैयारी परखी जाएगी।
एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि उपाध्यक्ष उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व राहत आयुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में तहसीलों में बाढ़ संबंधित पूर्वाभ्यास 26 जून को सुबह नौ बजे किया जाना है।
सदर तहसील में सरसैया घाट सिविल लाइंस में सरसैया घाट पर गंगा नदी में डूबते व्यक्तियों को बचाने, ग्राम कटरी शंकरपुर सरांय में गंगा में जल स्तर बढ़ने पर प्रभावित ग्रामीणों को निकालकर आश्रय स्थल पर ले जाने, राहत व अन्य सुविधाओं की उपलब्धता देखी जाएगी।
ऐसे ही बिल्हौर तहसील के ग्राम नानामऊ को खाली कराकर चिह्नित आश्रय स्थल पहुंचाने का पूर्वाभ्यास होगा। सदर तहसील में कलेक्ट्रेट नई बिल्डिंग में जिलास्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
सहायक प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा रामानुज (मोबाइल नं-9454416404) की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम का नंबर 0512-2985077 व टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1077 पर आने वाली सूचनाओं से अफसरों को अवगत कराएंगे। पूर्वाभ्यास के लिए सिविल डिफेंस, एनसीसी, एनएसएस व नेहरू युवा केंद्र से 25-25 सदस्यों को बुलाया गया है।
बिजली गिरने से मौत पर स्वजन को मिलेंगे चार लाख
एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से मौत पर आश्रितों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। राजस्व कर्मी, प्रधान व स्थानीय जनप्रतिनिधि इसमें सहयोग करें।
यूपी में आठ में पीसीएस अधिकारियों का तबादला
24 Jun, 2025 05:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बरेली। शासन से पीसीएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस में जिले के चार पीसीएस अधिकारी स्थानांतरित हो गए। एसडीएम बरेली राजेश चंद्रा को एसडीएम गाजीपुर बनाया गया। एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय को एसडीएम जौनपुर बनाया गया।
एसडीएम आंवला नहने राम को एसडीएम हरदोई बनाया गया। एसडीएम शिल्पा ऐरन को एसडीएम जौनपुर बनाया गया। बरेली विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी गौतम सिंह को एसडीएम रायबरेली बनाया गया। वहीं, दूसरे जिलों से चार पीसीएस अधिकारी बरेली के लिए स्थानांतरित किए गए।
इसमें विशेष कार्याधिकारी राजा टोडरमल सर्वे एवं भूललेख प्रशिक्षण संस्थान, हरदोई से विजय सिंह को एसडीएम बरेली बरेली बनाया गया। एसडीएम चंदौली आलोक कुमार को एसडीएम बरेली बनाया गया। एसडीएम गोंडा राजीव मोहन सक्सेना को एसडीएम बरेली बनाया गया। एसडीएम सुल्तानपुर विदुषी सिंह को एसडीएम बरेली बनाया गया।
आगे जा रही बाइक से टकराई कार, चालक की मौके पर मौत
24 Jun, 2025 04:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मोगा के गांव घलकलां के पास रविवार देर रात करीब 2:30 बजे लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, चार युवक कार में सवार होकर मनाली घूमने के लिए जा रहे थे। जब वे मोगा के गांव घलकलां के पास पहुंचे, तो उनकी कार के आगे एक प्लेटिना मोटरसाइकिल चल रही थी। अचानक अंधेरे में एक आवारा पशु मोटरसाइकिल से टकरा गया, जिससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, लेकिन तभी पीछे से एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार आगे बढ़ती हुई सीधे मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अवतार सिंह निवासी रायकोट, जिला लुधियाना के रूप में हुई है। वह तलवंडी भाई, फिरोजपुर के एक ढाबे में काम करता था और रविवार को किसी काम से मोगा आ रहा था।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया।
अवतार सिंह के भाई ने बताया कि वे लुधियाना के रहने वाले हैं और उन्हें सुबह फोन के माध्यम से हादसे की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि उनका भाई एक निजी होटल में काम करता था और माता-पिता के साथ अलग रहता था। हादसे के बारे में हमे कुछ पता नहीं है।
थाना घलकलां के एसएचओ गुरसेवक सिंह ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 2:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान अवतार सिंह के रूप में हुई है, जो मोटरसाइकिल पर सवार था। एक आवारा पशु से टकराने के बाद मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रही कार से टकरा गई। जब मृतक के परिजन बयान देंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लुधियाना में टैक्सी चालक की हत्या:3 बच्चों का पिता था गुरमीत, कर्ज लेकर बेटे को भेजा था विदेश
24 Jun, 2025 04:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लुधियाना के हलवारा में टैक्सी चालक गुरमीत सिंह (56) कत्ल कांड के आरोपियों की निशानदेही पर सुधार पुलिस ने अबोहर ब्रांच नहर में उसके शव की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों ने गुरमीत सिंह की हत्या के बाद शव को नहर में फेंका था। गुरमीत सिंह तीन बच्चों का पिता था। इनमें दो बेटियां और एक बेटा है। आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, गुरतेजप्रीत सिंह उर्फ गुरी (दोनों निवासी मोही) और गुरवंत सिंह बंटी निवासी दाखा को सुधार पुलिस ने अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया है।
आरोपियों के खिलाफ मृतक गुरमीत सिंह की पत्नी नरिंदर कौर के बयान पर लूट, किडनैपिंग और हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर फिल्लौर के साहिल एंड ग्रुप की अगुवाई में 7 गोताखोरों की टीम ने सुधार गांव से तुगल की तरफ नहर के पानी को दो किलोमीटर तक छान मारा लेकिन गुरमीत का शव नहीं मिला। मंगलवार सुबह 11 बजे से गोताखोर पानी में शव की तलाश कर रहे हैं। तुगल गांव से आगे कुलार गांव में नहर पर बने बिजली ग्रिड के पानी में लोहे का जाल लगा है, अगर गोताखोर कामयाब नहीं हुए तो शव जाल में जाकर फंसा हो सकता है। मौके पर पुलिस की एक टीम भी तैनात की गई है।
विज्ञापनघटनास्थल पर मिले खून के निशान
सोमवार रात आरोपियों को रूपनगर के नूरपुर बेदी से गिरफ्तार करने के बाद सुधार पुलिस सीधे उस जगह पर ले गई जहां उन्होंने टैक्सी चालक गुरमीत सिंह की हत्या के बाद शव को नहर में फेंका था। घटनास्थल पर खून के निशान मिले हैं, जिसकी जांच फॉरेंसिक और तकनीकी माहिरों द्वारा की जा रही है
दुबई सेलौट आया बेटा
कुछ समय पहले टैक्सी चालक गुरमीत सिंह ने बेटे साहिल सिंह को कर्जा लेकर नौकरी के लिए दुबई भेजा था। पिता की हत्या की खबर सुन बेटा साहिल सिंह सब छोड़ कर मंगलवार सुबह वापस घर लौट आया है। गुरमीत सिंह की दो बेटियां भी हैं। तीनों बच्चों की अभी शादी नहीं हुई है। टैक्सी चलाकर वो अपने परिवार को पाल रहा था। आरोपियों ने चंद रुपये लूटने के लिए गुरमीत सिंह को तेजधार हथियारों से काट मौत के घाट उतार दिया।
लूट के इरादे से आरोपियों ने गुरमीत की कर दी हत्या
थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह का कत्ल करके रुपये और कार लूटने के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने की जगह तलाशने लगे थे। मुल्लांपुर से गांव सुधार पहुंचे। सुधार गांव में नहर के पुल से कच्ची पांधी से होते हुए करीब 100 गज दूर जाकर शव को गहरे पानी में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी कार लेकर दोबारा मुल्लांपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान गुरमीत सिंह के ड्राइवर दोस्त रमिंदर सिंह और अन्य ने उनका पीछा किया। आरोपी खून से सनी कार को मोही गांव के अस्पताल के पास खाली प्लॉट में खड़ी करके फरार हो गए, जिसे सुधार पुलिस ने बरामद कर लिया था।
पालतू कुत्ते ने मां-बेटी को काटा, 10 दिन में डॉगी की मौत
24 Jun, 2025 04:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब के पठानकोट में बेहद चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां एक युवती और उसकी मां को उनके पालतू कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद दोनों मां-बेटी की हालत बिगड़ गई। किशोरी और उसकी 40 वर्षीय मां में रेबीज के गंभीर लक्षण देखे गए हैं। दोनों को परिवार वाले सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई।
बेटी पूजा और मां सलोनी मेहरा पठानकोट निवासी बताए जा रहे हैं। उनके परिजनों के मुताबिक बीते दो-तीन दिन से लड़की में लक्षण देखे गए, जिसमें उसका हवा व पानी से डरना, सांस लेने में दिक्कत आना, चिल्लाना व मुंह से पानी निकलना आदि के लक्षण देखे गए थे।
उन्होंने बताया कि सोमवार रात लड़की की हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाए थे। परिजनों ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को बताया कि करीब छह माह पहले उनके पालतू कुत्ते ने मां-बेटी को काट लिया था। उसके बाद 10 दिनों के भीतर कुत्ते की मौत हो गई। ऐसे में अब इन दोनों में यह लक्षण दिख रहे हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि मां-बेटी को रेबीज हो गया है। रेबीज के चलते ही दोनों की मौत हुई है।
डॉक्टर अर्पण के मुताबिक युवती पूजा में रेबीज के लक्षण देखे गए हैं। जैसे पानी और हवा से डर, अत्यधिक चिल्लाना, सांस लेने में कठिनाई और मानसिक अस्थिरता थी। पिछले दो-तीन दिनों से उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। ऐसे में दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अमृतसर गुरु नानक देव मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था।
6 माह से डेढ़ साल के अंतराल में सामने आ सकते हैं रेबीज के लक्षण
विरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय कुमार ने बताया कि रेबीज वायरस जानवर (विशेषकर कुत्ते, बिल्ली व बंदर) के काटने से फैलता है। इसके लक्षण संक्रमित होने के 6 माह से लेकर डेढ़ साल तक के अंतराल में सामने आ सकते हैं। लक्षण कब सामने आएं यह इस बात पर निर्भर करता है कि कुत्ते ने शरीर के किस हिस्से पर काटा है। यदि काटा गया स्थान सिर या चेहरा हो, तो लक्षण कुछ ही दिनों में आ सकते हैं। जबकि पैर या टांग पर काटने की स्थिति में लक्षण आने में महीनों लग सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुत्ते के काटने के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन का समय पर लगना अत्यंत आवश्यक होता है। सामान्यतः यह टीके काटने वाले दिन, तीसरे दिन, सातवें दिन, 14वें दिन, 28वें दिन और 90वें दिन लगाए जाते हैं।
‘रातभर गोलियों की आवाज़ें आती थीं...’ ईरान से लौटकर शाजिया का छलका दर्द
24 Jun, 2025 04:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कानपुर। ईरान के आसमान में अंगारे उड़ रहे थे। मिसाइलें इधर से उधर जा रही थीं। सभी हिफाजत की दुआ कर रहे थे। हालात इतने खराब थे कि मशहद के जिस होटल में रुके थे, वहां से बाहर निकलने की किसी को इजाजत नहीं थी। होटल की गैलरी में खड़े होकर ईरान व इजरायल के बीच जंग के दौरान हम आसमान से बरसती आग देख रहे थे। इस बीच भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने संपर्क किया तो लगा कि अब घर पहुंचना मुश्किल नहीं है।
मिशन सिंधु के तहत ईरान से भारत वापस आकर बेहद सुकून मिला है। भारत सरकार ने ईरान में अपने नागरिकों की सुरक्षा, उनको वापस लाने के लिए जो कदम उठाए हैं, उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। ग्वालटोली निवासी शाजिया रिजवी ने भारत लौटने पर दैनिक जागरण के साथ ईरान में युद्ध के दौरान आंखों देखा हाल बयां किया।
शाजिया ईरान व इराक में जियारत के लिए 26 मई को मकबरा ग्वालटोली से रवाना हुई थीं। दिल्ली से 27 मई को उनकी फ्लाइट इराक रवाना हुई। सफर के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के 40 जायरीन और थे।
वे बताती हैं कि इराक में उन्होंने नजफ, कर्बला समेत अन्य पवित्र स्थलों की जियारत की। वहां 10 दिन जियारत करने के बाद ईरान के लिए रवाना हुए। जब ईरान पहुंचे तो हालात सामान्य थे। जिस दिन भारत के लिए वापसी थी, उससे दो दिन पहले इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हो गया। इससे 17 जून को आने वाली फ्लाइट रद कर दी गई। सभी जायरीन को जिस होटल में ठहराया गया था, वहां से बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी।
होटल से ही आसमान पर युद्ध के दृश्य दिखाई दे रहे थे। सभी लोग हिफाजत की दुआ कर रहे थे। ऐसे मुश्किल वक्त में भारत सरकार ने मिशन सिंधु की शुरुआत कर ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की पहल की। उनकी फ्लाइट सोमवार सुबह दिल्ली पहुंची। वहां से वह वंदे भारत ट्रेन से कानपुर आईं।
भारतीय दूतावास ने की मदद, फ्लाइट का किराया नहीं
शाजिया बताती हैं कि भारतीय दूतावास ने सभी जायरीनों की मदद की। मिशन सिंधु के तहत सभी को चार दिनों के लिए पांच सितारा होटल में निश्शुल्क ठहराया गया। भारतीय दूतावास की निगरानी में बस में बैठाकर मशहद एयरपोर्ट लाया गया। यहां से फ्लाइट के जरिये दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। फ्लाइट का किराया भी नहीं लिया गया। अब अपने देश वापस आकर राहत महसूस हो रही है। इस मुश्किल वक्त में भारत सरकार ने अपने नागरिकों को अकेला नहीं छोड़ा।
पासिंग आउट परेड के बाद पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 113 दारोगा
24 Jun, 2025 04:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मेरठ : पासिंग आउट परेड के बाद पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 113 दारोगा, इनको मिला प्रथम स्थान
वाराणसी के योगेंद्र पांडे बने सर्वांग सर्वोत्तम, इंडोर में सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
एडीजी जोन भानु भास्कर ने परेड की सलामी ली, 20 महिला उपनिरीक्षक शामिल रही
जागरण संवाददाता, मेरठ। कोतवाली धनसिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में पासिंग आउट परेड के बाद पुलिस के बेड़े में 113 दारोगा शामिल हो गए। 2024 में आयोजित पुलिस भर्ती में चयनित उपनिरीक्षकों की 12 माह से डंडोर और आउट डोर ट्रेनिंग चल रही थी।
ट्रेनिंग में वाराणसी के बड़ागांव स्थित कोइरीपुर खुर्द के योगेंद्र पांडेय सर्वांग सर्वोत्तम बने हैं, जबकि सुमित पांडेय को इंडोर में प्रथम स्थान मिला है। पासिंग आउट परेड के दौरान सभी अभ्यर्थियों के स्वजन और रिश्तेदार भी मौके पर मौजूद थे।
परेड के बाद सभी ने अपने परिवार के लोगों संग सेल्फी भी ली। योगेंद्र पांडेय सर्वांग सर्वोत्तम के साथ आउट डोर परीक्षा में भी प्रथम स्थान पर रहे। इंडोर में सुमित पांडेय को प्रथम स्थान मिला।
करीब 12 माह के कड़े प्रशिक्षण के बाद 113 उप निरीक्षकों सोमवार सुबह पासिंग आउट परेड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गए। कोतवाल धनसिंह गुर्जर, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के मैदान में पासिंग आउट परेड की सलामी एडीजी जोन भानु भास्कर ने ली।
एडीजी ने ही सभी उपनिरीक्षकों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। उससे पहले ही सभी की जनपदों में तैनाती की सूची जारी कर दी गई।
बता दें कि उपनिरीक्षक 2024 भर्ती में 114 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एक अभ्यर्थी युवराज 90 दिनों की छुट्टी के बाद वापस नहीं लौटा। इसलिए 113 अभ्यर्थियों की ही ट्रेनिंग कराई गई। इसमें 87 अभ्यर्थी मृतक आश्रित कोटे से शामिल हुए है।
ट्रेनिंग में 20 महिला अभ्यर्थी शामिल हुई हैं, जिन्में 17 मृतक आश्रित कोटे में शामिल हैं। पासिंग आउट परेड के दौरान मृतक आश्रित कोर्ट में मिल अभ्यार्थियों की आंखें छलक गई। उन्हें एक बार फिर अपनों के खोने का गम याद आ गया।
हालांकि, सभी के परिवार के सदस्य परेड में शामिल हुए है। डीआईजी सुरेंद्र कुमार, एएसपी विभा सिंह, दीपिका अग्निहोत्री, सीओ जगदीश कालीरमन और संस्था मेजर वीरपाल सिंह शामिल हुए।
प्रदेश का पहला बैच, जिसे मिली बीएनएस में ट्रेनिंग
एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि प्रदेश में 113 दारोगा का पहला बैंच हैं, जिन्हें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) में ट्रेनिंग दी गई हैं।
साथ ही इस ट्रेनिंग में साइबर अपराध को प्रमुखता से रखा गया है। सभी को तकनीकी की जानकारी से भी अवगत कराया गया। सभी दारोगा को अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए।
साथ ही प्रत्येक विवेचना में न्यायहित की बात करनी चाहिए। सभी को भ्रष्टाचार से दूर रहने की सलाह भी दी गई है। एडीजी ने कहा कि प्रत्येक दारोगा को ऐसा काम करना चाहिए की। वह अपनी ड्यूटी पर फर्क महसूस करें।
कमल कौर भाभी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी अमृतपाल के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू
24 Jun, 2025 03:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इंटरनेट मीडिया विवादित व अश्लील वीडियो अपलोड करने वाली लुधियाना के लक्ष्मण नगर निवासी कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के मुख्यरोपित अमृतपाल सिंह मेहरों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बठिंडा पुलिस ने बीते दिनों पंजाब पुलिस के ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (बीओआई) को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपकर मेहरों के प्रत्यर्पण की औपचारिक मांग की है।
कौम दे राखे नामक कट्टरपंथी संगठन का मुखिया अमृतपाल सिंह मेहरों इस सनसनीखेज हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस ने 17 जून को स्थानीय अदालत से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी हासिल कर लिया था। आरोप है कि मेहरों ने इंटरनेट मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए वीडियो व ऑडियो क्लिप पोस्ट की थीं, जिनमें धमकियां और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी शामिल थीं।
एसएसपी अमनीत कौंडल ने पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी तरफ से पंजाब पुलिस के ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन को पत्र भेजा है, उसमें हत्या और आरोपित की भूमिका से जुड़ी तमाम जानकारियां दी गई हैं। यह पत्र इंटरपोल की मदद से उसकी विदेश में गिरफ्तारी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। हालांकि, उन्होंने पत्र की विस्तृत जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया।
हत्या के बाद हो गया फरार
बता दें कि कंचन कुमाारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या बीती 9 व 10 जून की मध्यरात्रि को की गई थी। अमृतपाल मेहरों ने अपने साथियों जसप्रीत सिंह और निमरतजीत सिंह के साथ मिलकर कंचन की कार में गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव भुच्चो स्थित आदर्श मेडिकल लेज और अस्पताल की कार पार्किंग में कार में छोड़कर फरार हो गए थे।
जोकि 11 जून की शाम को बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार कंचन की इंटरनेट मीडिया पोस्टों को लेकर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का हवाला देकर यह हत्या की गई। इसे 'अनाधिकृत नैतिक पुलिसिंग' (मोरल पुलिसिंग) करार दिया गया है।
अब तक 5 लोगों को बनाया गया आरोपी
इस मामले में अब तक पांच लोगों को आरोपित बनाया गया है। जसप्रीत सिंह और निमरतजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मेहरों अब भी यूएई में छिपा हुआ है। एक अन्य आरोपित रंजीत सिंह, जोकि तरनतारन का रहने वाला है, फरार है। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, रंजीत ने ही मेहरों को अमृतसर पहुंचाने में मदद की थी। वहीं, उसे अमृतसर छोड़ने में सहायता करने वाले पांचवें आरोपित की पहचान अभी नहीं हो सकी है। एसएसपी कौंडल ने बताया कि रंजीत सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भारत में मेहरों से जुड़े कम से कम चार इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म सस्पेंड कर दिए गए हैं। इन अकाउंट्स से नफरत भरे संदेश और धमकियां प्रसारित की जा रही थीं। इसके बावजूद पंजाब और हरियाणा के कई धार्मिक नेताओं और इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने मेहरों के पक्ष में बयान दिए हैं, लेकिन उनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
बता दें कि यह मामला पंजाब में बढ़ती धार्मिक कट्टरता और इंटरनेट मीडिया पर नैतिकता थोपने की प्रवृत्ति को उजागर करता है, जिसकी आड़ में हत्या जैसी गंभीर घटनाएं हो रही हैं। पुलिस इस केस को एक मिसाल बनाने के लिए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में जुटी है।
अब 5वीं और 8वीं तक मिलेगा फाउंडेशनल लर्निंग का लाभ, ‘निपुण भारत’ का विस्तार
24 Jun, 2025 03:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रदेश के स्कूलों में अब निपुण भारत मिशन का दायरा और बड़ा होने जा रहा है। जहां पहले तक यह कार्यक्रम कक्षा एक से तीन तक के बच्चों पर केंद्रित था, वहीं अब जुलाई से कक्षा पांचवीं और आठवीं के विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य छठी और नौवीं कक्षा के कमजोर शैक्षिक प्रदर्शन को सुधारना है।
निपुण (नेशनल इनिशिएटिव फार प्रोफिशिएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमेरेसी) को पांच जुलाई 2021 को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था। प्रदेश में यह मिशन बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से चलाया जा रहा है। इसका मकसद है कि कक्षा तीन तक के सभी बच्चों को भाषा और गणित में बुनियादी दक्षता दिलाई जाए।
निपुण के तहत बच्चों का नियमित आकलन (असेसमेंट) होता है। उनकी पढ़ने, समझने और गणना करने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता है, बच्चों के लिए विशेष कार्य पुस्तिकाएं (वर्कबुक) तैयार होती हैं और उन्हें धीरे-धीरे तय दक्षता स्तर तक पहुंचाया जाता है। यही कारण है कि तीसरी कक्षा में यूपी के बच्चे अब राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
छठी और नौवीं कक्षा में दिखी गिरावट
अभी‘परख’ 2024 राष्ट्रीय मूल्यांकन सर्वेक्षण में यह देखा गया कि तीसरी कक्षा के बच्चे राष्ट्रीय औसत से आगे निकल गए, लेकिन छठी और नौवीं कक्षा में यूपी के बच्चे पीछे रह गए। छठी कक्षा के बच्चे राष्ट्रीय औसत से एक से दो प्रतिशत पीछे रहे।
वहीं, नौवीं कक्षा में भाषा, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान में यूपी का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से तीन से छह प्रतिशत पीछे रहा है।इससे माना गया है कि बुनियादी समझ की कमी आगे की कक्षाओं में बच्चों के प्रदर्शन को प्रभावित कर रही है।
नियमित होगा मूल्यांकन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा का कहना है कि निपुण का दायरा अब पांचवीं और आठवीं कक्षा तक बढ़ाया जाएगा। इन कक्षाओं में बच्चों का अलग तरह से मूल्यांकन किया जाएगा।वार्षिक परीक्षा में प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता सुधारी जाएगी। बच्चों की भाषा और गणितीय समझ पर विशेष फोकस रहेगा।
शिक्षकों को नई रणनीतियों से प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे जैसे तीसरी कक्षा में निपुण के जरिये बच्चों की समझ और प्रदर्शन बेहतर हुआ, वैसे ही पांचवीं और आठवीं के बच्चों की बुनियादी शिक्षा में सुधार होगा और आगे चलकर यह छठी और नौवीं में उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाएगा।
'ऑपरेशन सिंदूर की वजह से...', रवनीत बिट्टू ने ली लुधियाना उपचुनाव में BJP की हार की जिम्मेदारी
24 Jun, 2025 02:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पश्चिमी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की हार की जिम्मेदारी ली है।
बिट्टू ने एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा ऑपरेशन सिंदूर में व्यस्त थी, इस कारण पार्टी उम्मीदवार की घोषणा में देरी हुई और यह पार्टी की हार का एक प्रमुख कारण रहा। इस पार्टी के नुकसान नहीं मानना चाहिए।
भाजपा एकजुटता से लड़ी, कम अंतर से जीती आप: जाखड़
भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ बोले कि लुधियाना उपचुनाव में भाजपा पूरी एकजुटता से लड़ी। पार्टी को मिले वोट इस बात के संकेत हैं कि पंजाब के लोग अब कोई ठोस बदलाव की तरफ देख रहे हैं, इसलिए 2027 के लिए हम योजनाबद्ध काम शुरू करें। आम आदमी पार्टी पूरी सरकारी मशीनरी लगाकर भी मामूली अंतर से ही चुनाव जीत पाई।
भाजपा को मिले 20,323 वोट
बता दें कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट का उपचुनाव सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत लिया है। 19 जून को हुए मतदान की सोमवार को मतगणना हुई। आप के उम्मीदवार राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों से पराजित कर यह सीट पुन: आप की झोली में डाली।
अरोड़ा को 35,179 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के आशु को 24,542 मत प्राप्त हुए। उनके अन्य प्रतिद्वंद्वियों भाजपा के जीवन गुप्ता को 20,323 व शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के परउपकार सिंह घुम्मण को 8,203 मत ही मिले।
आखिर कहां मक्का बेचने पर किसानों को हो रहा फायदा?
24 Jun, 2025 02:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पहली बार मक्का की खरीद का सरकारी प्रयास अभी किसानों को आकर्षित नहीं कर पा रहा है। 15 जून से क्रय केंद्रों का संचालन शुरू होने के बाद भी अब तक 93 टन मक्का की ही खरीद की जा सकी है, वह भी 17 किसानों से। इसमें भी पहलेे आठ दिनों तक तो फसल बेचने के लिए एक भी किसान की आमद नहीं हुई थी।
वहीं किसानों के पंजीकरण की रफ्तार भी अभी गति नहीं पकड़ पाई है। जिसके बाद विभाग ने जिला स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। सरकार ने मक्का की खरीद के लिए 2225 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय किया है।
क्रय नीति के अनुसार 15 जून से शुरू हुई खरीद 31 जुलाई तक चलनी है, जो अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, बदायूं, बुलंदशहर, इटावा, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, अयोध्या, मीरजापुर, गोंडा, संभल व रामपुर में ही की जानी है।
इसके लिए कुल 150 क्रय केंद्र खोले जाने हैं, इनमें से 120 का संचालन शुरू किया जा चुका है, परंतु अभी किसान क्रय केेंद्रों तक आने में उत्साह नहीं दिखा रहे। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक 1377 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया गया है और 17 किसानों से खरीद की गई है। सूत्रों के अनुसार शुरुआत में विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण में दिक्कत आ रही थी।
क्रय नीति देरी से जारी होने को इसकी वजह बताया जा रहा है। दूसरी तरफ खरीद का पर्याप्त प्रचार-प्रसार भी नहीं हुआ है। हालांकि खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी पंजीकरण में समस्या न होने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में खरीद सिलसिला तेज होगा।
ऐसे कर सकते हैं पंजीकरण
मक्का की खरीद केवल पंजीकृत किसानों से ही की जानी है। इसके लिए किसान विभागीय वेबसाइट fcs.up.gov.in या मोबाइल एप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। टोल फ्री नंबर 18001800150 पर भी किसान इस संबंध में जानकारी ले सकते हैं।
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
